Home Blog Page 593

*छोटा सा कार्टून कहता है बड़ी बात’ मुख्यमंत्री साय कार्टून वॉच कार्टून फेस्टिवल-2024 में हुए शामिल*

0

*मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्टूनिस्टों को किया सम्मानित*

रायपुर / मुख्यमंत्री श विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2024 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्टून फेस्टिवल-2024 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्टून एक ऐसी कला जिसके द्वारा बहुत थोड़ी जगह में पूरी बात को स्पष्टता के साथ मनोरंजक और व्यंगात्मक ढंग से व्यक्त किया जाता है। छोटा सा कार्टून बड़ी बात कहता है। कभी-कभी सम्पादकीय में जिस बात को आधे पेज में लिखा जाता है, उसे सिर्फ एक कार्टून के माध्यम से व्यक्त कर दिया जाता है ।

मुख्यमंत्री  साय ने कार्टून फेस्टिवल में इंदौर के कार्टूनिस्ट स्माईल लहरी को कार्टून क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कार्टून फेस्टिवल में संत  तुलसीदास जी के दोहों पर आधारित कार्टून पुस्तक ‘तुलसी सुगन्ध’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इस कार्टून फेस्टिवल में शामिल होना मेरे लिए बहुत आनन्द का विषय है। यह बहुत खुशी की बात है कि कार्टून वॉच परिवार लगातार 28 वर्षों से कार्टून के क्षेत्र में कार्य को कर रहा है। श्री त्रयम्बक शर्मा कार्टून की पूरी मैगज़ीन निकाल रहे हैं, जो कि बहुत बड़ी बात है। इसके लिए मैं कार्टून वॉच परिवार को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि कार्टून वॉच मैगज़ीन के 28 साल की सतत यात्रा रही है। कार्टून एक ऐसा माध्यम जो समाज को आईना दिखाता है। कार्टून कभी गुदगुदाता है तो कभी ऐसी कड़वी दवाई की तरह होता है, जिसका परिणाम अच्छा होता है। कार्टूनिस्ट देश की परिस्थिति को कलम से अभिव्यक्त करता है। वह समाज को नई दिशा देता है । कार्टून और एनिमेशन समाज के सभी वर्गों को प्रभावित करते हैं।

इस अवसर पर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कार्टूनिस्ट  त्रयम्बक शर्मा ने कार्टून की विधा को जिंदा रखा है। वे कार्यक्रम के जरिये नई पीढ़ी तक कार्टून को पहुंचा रहे हैं ।

इस मौके पर कार्टून विधा से जुड़े डॉ के सी पन्त और मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, डॉ हिमांशु द्विवेदी,  इस्माइल लहरी, कार्टून वॉच के सम्पादक  त्रयम्बक शर्मा सहित कई कार्टूनिस्ट और साहित्य-कला क्षेत्र से गणमान्य-जन उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे जी के निधन का समाचार दु:खद है।

मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें। श्री कमल दुबे दूरदर्शन केंद्र रायपुर के संवाददाता थे।

*गुरु शिक्षा देकर हमारे जीवन के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते है: मंत्री श्री टंक राम वर्मा*

0

*बच्चों के जीवन को संस्कारवान करने में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान: सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर,/ बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन से भविष्य में देश के बेहतर नागरिक बनते हैं। हमारे देश मे गुरु पूजन की परम्परा है। गुरु का जीवन मे बहुत महत्व है। गुरु शिक्षा देकर हमारे जीवन के अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते है। गुरु को भगवान और माता-पिता से ऊपर का स्थान दिया गया है। उन्होंने शिक्षक को मानव जीवन निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक बताया। शिक्षक भविष्य निर्माता होते हैं। वे समाज का दर्पण बनकर वास्तविक हालातों से अवगत कराते हैं। व्यक्ति के जीवन के सफलता में शिक्षक का अहम भूमिका होती है। उपरोक्त बातें राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज तिल्दा विकासखंड के बी.एन. बी. हायर सेकंडरी स्कूल और कुंदरू स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में कहा।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, शिक्षक हमेशा अपने ज्ञान और अनुभव से समाज की दशा बदलने और सकारात्मक दिशा देने में महती भूमिका निभाता है। शिक्षक नैतिकता का पाठ पढ़ाते है। बच्चों के जीवन को संस्कारवान करने का कार्य शिक्षक का है। कार्यक्रम को धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया।

कुंदरू हाईस्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने 97 शिक्षकों का प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान कुंदरू के उड़ान महिला संगठन को 50 हज़ार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। शिक्षक सम्मान समारोह के बाद मंत्री श्री वर्मा ने गुजरा (भुरसुदा) में 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित शाला भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री टिकेश्वर मनहरे अध्यक्ष नगर पालिका लेमिक्षा गुरू डहरिया, उपाध्यक्ष नगर पालिका विकास सुखवानी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्राचार्य बी.एन.बी. श्री राजेश चंदानी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

*पत्रकार के खिलाफ द्वेषपूर्ण झुठी साजिश पर नार्को टेस्ट की मांग, रिश्वत लेकर पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- जिला कलेक्टरेट कार्यालय में जनदर्शन का आयोजन किया गया जहां कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार एडीएम निष्ठा पांडेय तिवारी व डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जनदर्शन में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए वही विकासखण्ड लोरमी के ग्राम डोंगरिया की दिव्यांग निशा यादव ने पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की इसी तरह मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम निपनिया के ग्रामीणों ने हैण्डपम्प खराब होने से पेयजल की समस्या के संबंध में आवेदन सौंपे ग्राम चकरभठा के पुष्पराज जायसवाल ने अतिक्रमण हटाने, ग्राम नवागांव घुठेरा के नीलकमल साहू ने बिरगांव मोड़ से बैहाकापा तक सड़क मरम्मत कराने ग्राम घुठेली एवं खेढ़ा के ग्रामीणों ने ग्राम में धान खरीदी केन्द्र खोलने कालीमाई वार्ड निवासी सरिता श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने ग्राम कोदवाबानी के बृजेश कुमार ने अपने स्वर्गीय पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने सहित अन्य आवेदकों ने आवेदन सौंपे ग्राम डिंडोरी के युवा पत्राकर खेमेश्वर पुरी गोस्वामी ने उनके विरुद्ध थाना लालपुर द्वेषपूर्ण व रिश्वत लेकर एकपक्षीय झूठी कार्रवाई व रिश्वत लेने की मांग तथा अवैध शराब में फंसाने की साज़िश तथा एक पत्रकार के विरुद्ध बिना उच्च स्तरीय व वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लिए बगैर फर्जी जांच व कार्रवाई को लेकर केस से जुड़े सभी पक्षों, गवाहों व लालपुर थाना स्टाफ जो जो इस केस से जुड़े हैं सभी की नार्को टेस्ट की मांग करते हुए उच्च स्तरीय जांच के लिए आवेदन सौपा गया वही एडीएम निष्ठा पांडेय तिवारी व डिप्टी कलेक्टर शतरंज ने आवेदकों को नियमानुसार कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

—————————————-

*साय सरकार षड़यंत्रों वाली सरकार बन गयी है मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर भाजपा सरकार की खीझ*

0

0.कानून व्यवस्था नहीं संभल रहा तो विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ किये गये एफआईआर को कांग्रेस ने भाजपा सरकार का राजनैतिक षड़यंत्र बताया है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. अकबर के खिलाफ भाजपा सरकार ने गलत और विद्वेषपूर्वक मुकदमा दर्ज कराया है भाजपा सरकार 8 महीने में ही अलोकप्रिय हो चुकी है सरकार से कानन व्यवस्था नहीं संभल रही है बिगड़ते कानून व्यवस्था के कारण सरकार की बदनामी हो रही है अतः सरकार खीझ में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ षड़यंत्रपूर्वक झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के खिलाफ विद्वेषपूर्वक मुकदमा दर्ज किया गया। विधायक देवेन्द्र यादव को जेल भेजा गया अब पूर्व मंत्री के खिलाफ बिना किसी आधार के एफआईआर दर्ज किया गया है पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ एफआईआर को घिनौना राजनैतिक षड़यंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अपनी नाकामी पर परदेदारी करने के लिए भाजपा की सरकार के इशारे पर पूर्व मंत्री के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है बिना जांच के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना राजनैतिक षड़यंत्र का प्रमाण है जब नौकरी लगने के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी देवेंद्र के खिलाफ डोंडी थाने जिला बालोद में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी उसमें मोहम्मद अकबर का नाम नहीं था जब डोंडी थाने के थाना प्रभारी के नाम पर मृतक देवेंद्र ने लिखित कथन दिया था उसमें तक मोहम्मद अकबर का नाम नहीं था फिर अचानक एक सुसाइड नोट आता है जिसमें ना नाम है ना तिथि है बिना जांच के उस संदिग्ध पत्र के आधार पर पूर्व मंत्री पर एफआईआर दर्ज करना भाजपा सरकार के प्रशासनिक आतंकवाद और दमनकारी नीतियों का प्रमाण है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि साय सरकार की पुलिस के द्वारा यदि नौकरी लगने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ समय रहते कार्यवाही कर ली गई होती आरोपी को समय पर गिरफ्तार कर लेते तो पीड़ितों को भी न्याय मिल गया होता और देवेंद्र की आत्महत्या जैसी घटना भी शायद नहीं होती अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा की सरकार कांग्रेस के नेताओं पर दुर्भावनापूर्वक एफआईआर करना भाजपा के प्रशासनिक आतंकवाद का प्रमाण है।

—————————————-

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान की प्रगति पर चर्चा करने शामिल हुए*

0

श्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री, और श्री तोखन साहू, राज्य मंत्री, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने आज निर्माण भवन, नई दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2024 की प्रगति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।

नई दिल्ली:-बैठक में कैबिनेट सचिव, श्री टी. वी. सोमनाथन ने वर्चुअली भाग लिया, और श्री काटिकिथाला श्रीनिवास, सचिव (MoHUA), श्रीमती विनी महाजन, सचिव (डीडीडब्ल्यूएस), श्री संजय जाजू, सचिव (सूचना और प्रसारण मंत्रालय), और संबंधित संयुक्त सचिव उपस्थित थे।

2 भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिल्हा के लोकप्रिय विधायक माननीय *श्री धरमलाल कौशिक जी* का आज दिल्ली स्थित निर्माण भवन कार्यालय आना हुआ। जहां देश एवं राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात हुई।

*थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता थाना अकलतरा/सायबर टीम की संयुक्त की कार्यवाही*

0

*आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी 15500/रू एवं 52 पत्ती तास बरामद*

*आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा* के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस एवं सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर सुचना मिला की दिनांक 09.09.2024 को थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम सराईगुहन कटघरी के टिकराभांठा में कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में रे कार्यवाही* किया गया। मौके पर *आरोपी* 01. संदीप भारद्वाज उम्र 25 साल निवासी बस्ती अकलतरा 02. कमलेश पाटले उम्र 45 साल निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला 03. शिवचरण धीवर उम्र 42 साल निवासी पोड़ीदल्हा थाना अकलतरा को जुआ खेलते पकड़ा गया जिसके कब्जे से जुमला 15500/रूपय, एवम 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 421/2024 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिफ्तार कर, कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणिकांत पाण्डेय, सायबर प्रभारी उपनिरी. पारस पटेल, सउनि सियाराम यादव, सउनि राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय थाना अकलतरा सायबर टीम से प्रआर. मनोज तिग्गा, आर. रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, अर्जुन यादव एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*सुदखोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

* आरोपियों द्वारा कर्जा लिए हो कहकर ब्याज की मांग कर करता था प्रताड़ित*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 308 (2), 3(5) BNS 04 कर्जा एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष निवासी ब्लाक कालोनी जांजगीर थाना जांजगीर को आरोपी ओंकार राठौर, सुभाष राठौर और शिवशंकर राठौर द्वारा प्रार्थी को तुम्हारे पिता जी 10 लाख रूपया उधार लिया है कहकर घर आकर पैसे की मांग करते थे, तो प्रार्थी अपने पिता से पूछा तो उतना कर्ज नहीं है वो लोग ब्याज बढ़ाकर ज्यादा बोल रहे है तथा 10-10 लाख का चेक लेकर इकरारनामा करा लिए है कई बार पैसा दिया हूँ उसे ब्याज में कट गया बोलते है तथा 05 लाख के आसपास का कर्ज है बताये थे। अगर हमारा पैसा नही देगा तो हम लोग केस कर देंगे और तुम लोग हमारे कुछ नहीं बिगाड़ सकते बोल कर धमकाता था। दिनांक 17.08.2024 को सुबह करीब 09:00 बजे हमारे घर आये और जबरन धमकाने लगे व गाली गलौच कर हमारा पैसा को दो बोलकर धमकाये और चले गये तथा दिनांक 20.08.2024 को तीनो लोग पूनः घर आये और जबरन घर अंदर घूसकर प्रार्थी के दादा जी से पैसा को वसूलने का बात किये और पैसा नही है तो अपने घर को पावरआफ अटर्नी लिखा दो बोले प्रार्थी द्वारा बोला कि दादा- दादी बिमार है चलने में असमर्थ है तो ओंकार राठौर द्वारा उसके दादा को अपने कार में बैठाकर ले चलो दबाव बना रहा था। और प्रार्थी को अपने साथ न्यायालय ले गये और मेरे नाम से 5-5 लाख रूपये दो चेक लिखवाकर साईन कराकर लिए है, और नोटरी कराकर दादा दादी के बिमार होने से रकम लेना लिखवा लिये है। चेक को एक माह तक का समय लिखाये है, दिनांक 20.09.2024 तक का समय रकम वापस करने का लिखाये है। हम लोग तेरे घर को बिक्री करा देंगे बोलकर धमकाते है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी सुभाष राठौर व ओंकार राठौर को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पृथक पृथक पूछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व प्रार्थी के पिता कृष्णा कुमार यादव 05-05 लाख रूपये उधार लिया था तथा 10-10 लाख रूपये का इकरारनामा कर चेक दिया था। रकम वापस नही करने से आरोपी ओंकार राठौर द्वारा अपने चेक को माननीय न्यायालय में धारा 138 लि.प्रा. अधि. तहत् केस लगाने बताया तथा दिनांक 20.08.24 को रकम मांग करने पर स्वयं दिनांक 20.09.2024 तक वापस करना बोलकर 05-05 लाख का चेक देकर इकरारनामा स्टाम्प मे लिख कर देना स्वीकार कर आरोपी ओंकार राठौर व सुभाष राठौर द्वारा मूल चेक 05-05 लाख रूपये का तथा इकरारनामा की मूल प्रति प्रस्तुत किये है तथा आरोपी सुभाष राठौर द्वारा कृष्णा कुमार द्वारा 50,000/ रूपये देना जिसे फोन पे एकाउन्ट में आना स्वीकार करने से मोबाईल बरामद किया गया है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान (01.) सुभाष राठौर उम्र 37 वर्ष निवासी धाराशिव थाना पामगढ हा.मु. दीनदयाल कालोनी एल. आई.जी. 97 जांजगीर थाना जांजगीर (02.) ओंकार राठौर उम्र 34 वर्ष निवासी धाराशिव थाना पामगढ़ (03.) शिवशंकर राठौर उम्र 40 वर्ष निवासी धाराशिव थाना पामगढ हा.मु. दीनदयाल कालोनी एल. आई.जी. 97 जांजगीर थाना जांजगीर के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 10.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल एवं थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

*छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ : प्रमुख सरगना समेत 06 गिरफ्तार।*

0

छत्तीसगढ़:-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़:-इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की डोंगरीपाली पुलिस एवं साईबर टीम द्वारा बिरनीपाली बेरियर के निकट पानी बॉटल परिवहन की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे आरोपी कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार कर 110 किलो गांजा सहित ट्रक (कुल 32 लाख रूपये की संपत्ति) जप्त की गई।

*पेंशन धारी कल्याण संघ की बैठक संपन्न महंगाई भत्ता पेंशन जनो के संबंध में की गई चर्चा*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:—–दिनांक 10/9/2024 को पेंशन धारी कल्याण संघ इकाई बैठक शाम 4 बजे बृहस्पति बाजार गार्डन में किया गया बैठक में मंहगाई भत्ता पेंशन जनो के संबंध में चर्चा कर नियमित हुए कर्मचारियों मूल वेतन से कार्य काल का जोडकर पेशन दिए जाने शासन स्तर पर मांग किए जाने का निर्णय भी लिया गया छत्तीसगढ वित्त विभाग वित्त निर्देश 03/2018
में दिनांक 01-01- 2016 को अथवा पश्चात सेवा निवृत/ दिवंगत शासकीय सेवको के पेंशन/ परिवार पेंशन पुनरीक्षण किया गया है ।
उक्त आदेश में वर्ष 1988 के एवं 1997तक कार्यरत दैनिक वेतन भोगी को पुराना कर्मचारी मानते हुए शासकीय सेवा में नियमित किया गया है उन्हे भी कालम ग के अनुरूप 7750=00 दैनिक वेतन भोगी साफ्ट वेयर के तहत ( चतुर्थ श्रेणी,तृतीय श्रेणी,एवं द्वितीय श्रेणी) सभी को उनकी अहँकारी सेवा अवधि को गणना नही कर न्यूनतम पेशन राशि 7750/00 शासन द्धारा साफ्ट वेयर तैयार किया गया है ।
ग कालम पर पुनरीक्षित वेतनमान में प्राप्त अधिकतम 50% एवं 30% प्रतिशत किया गया है । जो कर्मचारी दस वर्ष सेवा काल से अधिक है तो पेंशन 7750=00 है मगर नियमितिकरण तिथि के बाद दस से अधिक सेवा किए है उन्हे 30% प्रतिशत की गणना कर पेंशन मूल वेतन से दिए जाने का आदेश जारी कि जानी चाहिए कोष लेखा पेंशन विभाग से संपर्क करने पर कहना है कि वर्ष 1988 के बाद वर्ष 2007 में
शासकीय कार्य पर नियमित हुए है
उन्हे नियमित तिथि से मूल वेतन से
मंहगाई भत्ता की पात्रता की जाती है । छत्तीसगढ वित्त विभाग वित्त निर्देश 03/ 2018 में संशोधित कर
नियमित हुए कर्मचारियों को पात्रता दी जाती है । इस प्रकार दैनिक वेतन भोगी से नियमित हुए शासकीय सेवको के सेवा निवृत होने पर वित्त निर्देश (03/ 2018) में वर्ष 1988 के पूर्व नियमित हुए शासकीय सेवको के प्रति शोषण किया गया है । बैठक में पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थिति रहे।।
भवदीय
निरंकार तिवारी
संस्थापक सदस्य/
सलाहकार
छत्तीसगढ निः शक्त शासकीय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ