Home Blog Page 592

*व्यापम की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित*

0

*छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 15 को*

*64925 अभ्यर्थी होंगे शामिल*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 64925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसके लिए 210 शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
जिला कार्यालय के प्रोटोकॉल शाखा कक्ष क्रमांक 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ये कंट्रोल रूम 14 सितम्बर को सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक एवं 15 सितम्बर के सवेरे 8 से दोपहर 1 बजे तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 भी जारी किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में तखतपुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सूर्यकांत जायसवाल, कोटा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जासवाल, विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री देवी प्रसाद चंद्राकर एवं मस्तूरी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रूद्वेश्वर प्रसाद एक्का को प्रभार दिया गया है।

*जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित*

0

*ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले पर्व-गणेश विसर्जन एवं मिलाद-उन-नबी आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
महापौर श्री रामशरण यादव ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर के गौरवशाली परंपरा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक-दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। एडिशनल एसपी श्री उमेश कश्यप ने कहा कि मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान जुलूस के लिए यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक इंतजाम किए गए हैैैैं। उन्होंने बैठक में सभी से शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की।
इस अवसर पर एडीएम ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य, श्री शेख नजरूद्दीन, श्री इरशाद अली, श्री हबीब मेमन, श्री एस ए कादिर, श्री सुधीर खण्डेलवाल, श्री सुरेश टण्डन, मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा बुधवार को सामुदायिक भवन पंडरिया में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की 1500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को सम्मानित कर तीज पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी वहीं उनके साथबड़े ही उत्साहव व विभिन्न गतिविधयों के साथ उत्सव को मनाया कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले समूह को 11,000 रुपए द्वितीय स्थान को 5,100 रुपए तृतीय स्थान को 2,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया इसी तरह एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को 5,100 रुपए द्वितीय स्थान को 2,100 रुपए तृतीय स्थान को 1,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया इसके साथ ही कार्यक्रम में तीज क्विन की विजेता एवं उपविजेता को भी ट्रॉफी से भावना बोहरा ने सम्मानित कर बधाई व शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत खुशहाली का अवसर है तीजा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति,परंपरा एवं नारी शक्ति के प्रतीक पर्व के रूप में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में मान्यता है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है भावना बोहरा ने आगे कहा कि तीज-त्यौहारों की परंपरा काफी समृद्ध है यहां की महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेत-खलिहानों में काम करके देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान दे रही हैं छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ की महिलाओं में तेजी से शिक्षा और साक्षरता का प्रसार हुआ है तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पर्व है यह पर्व उन सभी माताओं-बहनों की शक्ति को भी दर्शाता है कि वे एक पत्नी के रूप में अपने पति की दीर्घायु की लिए इतनी कठिन निर्जला व्रत रखतीं हैं यह एक प्रकार से महिलाओं की सहनशीलता, समर्पण और हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के साथ ही धार्मिक आस्था को भी यथार्थ करती है उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि आप सभी नारी शक्तियों के सामाजिक,धार्मिक और एक पत्नी,बेटी व माँ के रूप में आपकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का हमारा प्रयास है आज केंद्र व छत्तीसगढ़ की सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है उनकी शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में अतुलनीय कार्य कर रही है कार्यक्रम में रेखा पांडेय, इंद्राणी चंद्रवंशी ,ज्योति चंद्राकर,मधु तिवारी, पिंकी पाहुजा, विजयलक्ष्मी, सुषमा, सविता, नीतू, भारती, शिवकुमारी, लता बैस राजकुमारी सहित मंडलों की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जिला एवं पंडरिया मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।

—————————————-

*Chhattisgarh participates in second International conference on ‘Green Hydrogen India 2024’*

0

Raipur,  –Chhattisgarh represented in a mega three-day event on green energy – Second International Green Hydrogen Conference organized in New Delhi by Union Ministry of New and Renewable Energy from September 11 to 13.

In the event, Prime Minister Shri Narendra Modi virtually addressed the inaugural session of the event, which was attended by Union Minister of Petroleum and Natural Gas Hardeep Puri, Government of India’s Principal Scientific Advisor Professor Shri Ajay Sood and other senior officials on Wednesday.

The conference aimed to establish India as a global hub for the production, use, and export of green hydrogen.

The event aims to discuss the recent advances and upcoming technologies across the entire Green Hydrogen value chain. The forum will provide an opportunity to discuss the evolving Green Hydrogen landscape and network with global scientific community and industry.

During the conference, Chhattisgarh was represented by Shri Sumit Sarkar, Chief Executive Officer of the Chhattisgarh Biofuel Development Authority (CBDA). Chhattisgarh highlighted its initiatives in biomass-based green hydrogen production and shared updates on efforts to promote green hydrogen as a biofuel within the non-conventional energy sector.

Chhattisgarh’s representative also emphasized the availability of biomass resources, including agricultural waste, dairy industry by-products, fruit and vegetable market waste, and cow dung, which present significant potential for large-scale green hydrogen production using appropriate technology. Successful implementation could see green hydrogen utilized in major steel industries, food processing units, and fertilizer plants in the state. Chhattisgarh’s efforts will contribute significantly to the National Green Hydrogen Mission’s target of producing 5 million metric tons by 2030 and support India’s vision of energy conservation and self-reliance.

*घर में घुसकर महिला को अकेली पाकर छेडछाड करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार,*

0

*आरोपी सुनील बंजारे उर्फ टिल्ली उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 16 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 333,74 बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही*

*महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 20/07/2024 को शाम को घर में अकेली थी तभी आरोपी सुनिल बंजारे उर्फ टिल्ली के द्वारा घर में घुसकर बुरी नियत से छेडखानी करने लगा, पीडिता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 343/2024 धारा 333,74 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी सुनील बंजारे उर्फ टिल्ली उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 16 अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.09.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरी.बी.एल कोसरिया, आरक्षक शेषनारायण साहू, राजेन्द्र कहरा, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

*मुख्यमंत्री ने कवियित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन’*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हिंदी साहित्य की महिषी कवियित्री महादेवी वर्मा की 11 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं। हिंदी साहित्य में महादेवी वर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि महादेवी जी विलक्षण प्रतिभा की धनी कवियित्री थी। उन्हें आधुनिक युग की ‘मीरा’ भी कहा जाता है। वह उन विरले साहित्यकारों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी भाषा और शिल्प में नवाचार की बुनियाद रखी।
महादेवी जी की रचनाओं ने हर दिल को छुआ। चाहे गद्य हो या पद्य उन्होंने अपनी हर रचना में जीवन मूल्यों को ऊपर उठाते हुए समाज की सोच को विकसित करने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय समाज को नई दृष्टि देने की कोशिश की। उनके गीत और उनकी कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं।

*मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर बहादुर वनकर्मियों और पर्यावरण संरक्षकों के बलिदान को किया नमन*

0

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर बहादुर वनकर्मियों और पर्यावरण संरक्षकों के बलिदान को नमन किया है। वन शहीदों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री साय ने कहा है कि राष्ट्रीय वन शहीद दिवस हर साल 11 सितंबर को वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले बहादुर वनकर्मियों और पर्यावरण संरक्षकों की याद में मनाया जाता ।
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बिश्नोई समाज द्वारा पेड़ों की कटाई के विरोध में अपने प्राणों की आहुति और पर्यावरण संरक्षण के लिए शहीद हुए लोगों की विरासत को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय वन शहीद दिवस की शुरुआत की गई। श्री साय ने कहा कि यह दिवस उन वनकर्मियों के साहस और बलिदान को सम्मानित करने का है, जो जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किये बिना शहीद हो गए। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की धरोहर को संरक्षित रखा जा सके।

*सफलता की कहानी नियद नेल्ला नार के अंतर्गत नारायणपुर जिले के 1457 हितग्राही हुए लाभान्वित*

0

*जिले के कस्तुरमेटा, मोहंदी, इरकभटटी और मसपुर ग्राम पंचायतों में योजनाओं का मिल रही है सुविधाएं*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गांरटी को पूरा करते हुए राज्य में कल्याणकारी योजनाओं को गांवों के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में नियद नेल्ला नार के अंतर्गत नारायणपुर जिले में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् जिले में ग्राम कस्तुरमेटा, मोहंदी, मसपुर और इरकभटटी में पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है। जिसके संरक्षण में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी कार्याे को सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश के पहुंचविहीन क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाने का कार्य अभियान की तरह चलाई जा रही है। अबुझमाड़ क्षेत्र में जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले के एक हजार 4 सौ 57 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्राधनमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत् 12 हितग्राहियों के मकान बनाने का काम पूर्ण हो चुका है। बैंक सखी माइक्रो एटीएम के माध्यम से एक हितग्राही के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है। बारहमासी सड़क सुविधा के लिए 2 सड़क बनाया गया है। नियद नेल्ला नार अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ग्राम मसपुर में राशन दुकान स्थापित किया गया है। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामिण विकास विभाग द्वारा 8 हैण्डपम्प खनन् किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीणों को तीन गांवों में खेल संमग्री उपलब्ध कराया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 547 हितग्राहियों को निःशुल्क चावल, नमक, चना, गुड़ वितरण किया जा रहा है तथा 4 हितग्राहियों को उज्जवला सिलिंडर वितरण किया गया है। कृषि विभाग द्वारा 98 किसानों को किसान सम्मान निधि, 368 किसानों को मुफ्त कृषि बीज वितरण किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा 9 हितग्राहियों को सोलर पम्प वितरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास द्वारा नियद नेल्ला नार के तहत् 15 आंगनबाड़ी केन्द्र प्रारंभ किया गया है, जिनमें से 4 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनविहीन थे, जिसका भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन गांवों में 2 टेलीविजन उपलब्ध कराया गया है। स्कूल शिक्षा द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत् तोड़ामेटा, इरकभटटी, तोड़ोबेड़ा, जड्डा, कोडलियर बीचपारा एवं मिचिंगपारा में प्राथमिक शाला प्रस्तावित किया गया है। स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मसपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र अप्रैल 2024 से संचालित किया जा रहा है अब तक 714 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा चुका है, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रात में भी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे है। उर्जा विभाग द्वारा 339 घरों में सालाना मुफ्त 500 यूनिट तक बिजली प्रति कनेक्शन दिया जा रहा है। वन विभाग द्वारा 44 लघु वनोपज संग्रहण केन्द्र प्रारंभ किया गया है और पुलिस विभाग द्वारा कस्तुरमेटा में नाईट लैंडिग और हैलिपैड निर्माण किया गया है।

नियद नेल्ला नार अंतर्गत महात्मा गांधी रोजगार गांरटी योजना के तहत् 449 जॉब कार्ड बनाया गया है। राष्ट्रीय परिवहन सहायता योजना के तहत् 4 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा 547 परिवारो के लिए राशन कार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 26 दिव्यांगों के लिए प्रमाण पत्र बनाया गया है एवं शुुगर एवं बी.पी. स्क्रीनिंग 745 लोगो का किया गया है और सिकलसेल स्क्रीनिंग 2541 लोगों का किया गया है, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् 2488 हितग्राहियों का स्वास्थ्य जांच किया गया है एवं राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् 356 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसी प्रकार परिवहन विभाग द्वारा 13 हितग्राहियों के ड्राईविंग लायसेंस बनाया गया है। तहसील कार्यलय के माध्यम से 613 जाति प्रमाण पत्र, 447 निवास प्रमाण पत्र और 208 आय प्रमाण पत्र बनाकर वितरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा योजना के तहत् 15 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। श्रम विभाग द्वारा 194 श्रमिको का पंजीयन कर श्रम कार्ड बनाया गया है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् 18 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन स्वीकृति के लिए 49 लोगों का सर्वे किया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत् 98 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। विधवा पेंशन के तहत् 39 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। दिव्यांग पेंशन 3 हितग्राहियों, सुखद सहारा पेंशन 17, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत् 34 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् 19 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत् 346 महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् 2 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। जन्म प्रमाण पत्र 477 हितग्राहियों को प्रदाय किया गया है, आधार कार्ड 381 लोगों का बनाया गया है। जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् 198 लोगों का बीमा कराया गया है, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत् 387 हितग्राहियों का बीमा कराया गया है। जनधन योजना के तहत् 393 लोगों का बीमा कराया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से 34 किसानों को लाभान्वित किया गया है। आयुष्मान कार्ड 51 लोगों का बनाया गया है एवं अटल पेंशन योजना के तहत् 61 हितग्राहियों को पेंशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत् 37 लोगों को लाभान्वित किया गया है।

*Dialysis centre at the District Hospital in Balodabazar is a boon for kidney patients*

0

*2,688 dialysis sessions have been conducted till now, and 38 registered patients regularly visit the centre for treatment*

Raipur, //Two years ago, a state-of-the-art dialysis centre was established at the District Hospital in Balodabazar with the support of the Health Department and the District Mineral Foundation (DMF). This initiative is now delivering significant benefits to kidney patients, particularly those from remote rural areas. Between December 2023 and August 2024, a total of 2,688 dialysis sessions were conducted, with each machine performing three sessions daily.

Dr. Rajesh Kumar Awasthi, District Chief Medical and Health Officer (CMHO), highlighted that free dialysis is being provided under the Pradhan Mantri National Dialysis Programme (PMNDP). The centre has four dialysis machines and each session lasts around four hours. Out of four, one machine is specifically reserved for Hepatitis C patients. Depending on their condition, patients may need eight to twelve dialysis sessions per month. At present, 38 registered patients regularly visit the centre for treatment.

Shri Devendra, who accompanies his 67-year-old uncle Shri Puran Lal Sahu from Kasdol town for dialysis, mentioned that previously they had to travel to Raipur for treatment, which was expensive and troublesome. Similarly, 56-year-old Shri Dilip Baghel from Charauda village, who was advised to start dialysis 10 months ago following tests in Raipur, initially received treatment there and later at a private hospital in Balodabazar. The high costs at private facilities prompted him to seek services at the district hospital, where he now benefits from free treatment.

Family members of dialysis patients reported that the hospital provides this service completely free of charge, eliminating the need to travel to distant cities like Raipur or Bilaspur for treatment. This not only saves travel expenses but also spares patients from the fatigue of long journeys, especially when they are unwell. The centre has two technicians and one housekeeping staff. In addition to the dialysis sessions, patients are also educated on necessary dietary modifications to manage their condition.

Civil surgeon Dr. K.K. Tembhurne explained that dialysis is essential for patients with kidney failure, as it artificially removes waste products from the body when the kidneys can no longer function properly. This treatment continues until the patient recovers or receives a kidney transplant. Without dialysis, toxins can accumulate in the body, leading to severe complications or death. The CMHO urged residents of the district to take advantage of the dialysis facility when needed.

*Transport Department launched an intensive inspection campaign to take action on complaints for irregularities in passenger bus operations*

0

*Transport Department has taken action against 182 buses and collected Rs. 2,08,700 as a fine*

Raipur, //In response to ongoing complaints about irregularities in passenger bus operations, the Transport Department launched an intensive inspection campaign. On September 9 and 10, transport officials at checkpoints, along with flying squads, conducted thorough inspections of passenger buses. As a result, action was taken against 182 buses, leading to the collection of Rs. 2,08,700 in fines.

There had been frequent complaints regarding buses exceeding passenger and cargo capacity, arbitrary fare collection, and other violations. This campaign, initiated under the leadership of Transport Commissioner Shri S. Prakash and the Additional Transport Commissioner, aimed to ensure compliance with bus regulations. The inspections were conducted under various provisions of the Motor Vehicles Act 1988, the Central Motor Vehicles Rules 1989, and the Chhattisgarh Motor Vehicles Taxation Act 1991. Transport Department officials emphasised that strict action will continue to be taken against bus owners and drivers found violating motor vehicle laws and regulations.