Home Blog Page 591

*एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित*

0

*एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित**विद्यार्थी 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा  जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है उन्हे सूचित किया गया है कि  शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट http:/postmatric-scholarship.CG.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2024-25 छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के नवीन व नवीनीकरण पंजीयन,संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी से 09 सितंबर से 30 अक्टूबर 2024 तक नवीन तथा नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, 16 सितंबर से 14 नवंबर  2024 तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक किया जाएगा, साथ ही 21 नवंबर 2024 तक सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की तिथि निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि यह विद्यार्थियों हेतु अंतिम अवसर है, निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस हेतु सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय एक्टिव बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन करते समय करना होगा। ओटीआर की प्रविष्टि के संबंध में संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को प्रक्रिया की जानकारी प्रदाय की जाएगी। वर्ष 2024-25 से संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा प्रदाय प्रशिक्षण अनुसार जियो टैगिंग किया जाना अनिवार्य है। संस्थाओं द्वारा जियो टैगिंग नहीं किए जाने की स्थिति में उक्त संस्थान के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान नहीं की जाएगी।

*महिला बाल विकास विभाग में पदों की भर्ती प्रक्रिया में शासन के निर्देशों का किया जा रहा पालन*

0

*अभ्यर्थियों से किसी व्यक्ति के बहकावे में नहीं आने का किया गया आग्रह*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ कोरबा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना पोड़ी उपरोड़ा में 77 रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 एवं सहायिका के 75 पद शामिल है। इस हेतु 27 अगस्त से 10 सितंबर 2024 तक पात्र आवेदकों से आवेदन मंगाया गया था। महिला व बाल विकास विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रिक्त पदों में भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों का विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। चयन समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी पदेन सचिव के रूप में शामिल है। पदों की नियुक्ति हेतु शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाएगा। चयन हेतु कुल 100 अंक के अधार पर अनंतिम सूची तैयार की जाएगी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं व सहायिका हेतु 8वीं के प्राप्तांक के प्रतिशत का अधिकतम 60 अंक, विधवा/परित्यक्तता/तलाकशुदा का 15 अंक, प्रभावशील गरीबी रेखा परिवार का 06 अंक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति परिवार का 10 अंक, विभागीय अनुभव का 06 अंक, कन्या आश्रम में अध्ययन करने पर 03 अंक निर्धारित है। विभाग द्वारा अनंतिम सूची तैयार होने के बाद सूचना पटल पर चस्पा कर दावा आपत्ति आमंत्रित किया जाएगा। तत्पश्चात चयन समिति द्वारा दावा आपत्ति का निराकरण कर पुनः अंतिम सूची जारी की जाएगी। जनपद स्तरीय विषय समिति के अनुमोदन पश्चात् अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होगी।
विभाग द्वारा आवेदिकाओं को सचेत करते हुए सतर्कता बरतने की अपील गई है। विभाग द्वारा बताया गया है कि रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया विशुद्ध शासकीय है। अभ्यर्थियों से किसी बाहरी व्यक्ति के नियुक्ति दिलाने जैसे बहकावे में नही आने का आग्रह किया गया है। साथ ही किसी शासकीय/अशासकीय व्यक्ति द्वारा नौकरी के एवज में राशि या अन्य किसी भी तरह की मांग की जाने पर तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करने की अपील की गई है।
स.क्र. /

*नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार किए जाने के संबंध में बैठक आज*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 कराए जाने हेतु निर्वाचक नामावली तैयार, पुनरीक्षित किये जाने के संबंध में 12 सितम्बर 2024 को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कोरबा स्थित नवीन सभाकक्ष में मतदाता सूची तैयार किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। नगरीय निकाय/पंचायतों के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के लिए के निर्देश पुस्तिका प्रशिक्षण दौरान उपलब्ध कराया जाएगा।

*बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 सितम्बर को होगा आयोजन*

0

*बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक ली। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 सितम्बर 2024 को शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक जांजगीर में आयोजित किया जायेगा। अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों – कर्मचारियों को गरिमामय आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यभार सौपे और तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सर्वप्रथम बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों का सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान, कृषक संगोष्ठी, विधिक सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार, एसडीएम श्रीमती ममता यादव, श्री देवेश सिंह, डॉ परस शर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*गौवंशीय व भैंसवंशीय पशुओं का किया जा रहा टीकाकरण*

0

*जिले में अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओ को लगाया गया रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में पशु स्वास्थ एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओ मे 15 अगस्त 2024 से 30 सितंम्बर 2024 तक सघन खुरहा चपका (एफ.एम.डी) टीकाकरण राउण्ड-4 अभियान चलाया जा रहा है।
उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखंडो मे विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियो तथा गौसेवको, पी.ए.आई.डब्ल्यू., पशुधन मित्रो के गठित दल द्वारा समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओ को खुरहा चपका रोग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कार्य विकासखंड नोडल एवं जिला नोडल के निगरानी मे संपादित किया जा रहा है, जिससे पशुओ को खुरहा चपका रोग संक्रमण से बचाया जा सके। जिले में अभियान के तहत अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओ को रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण लगाया जा चुका है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये द्वारा जिले के समस्त पशुपालको से अपने पशुओ मे टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।

*जिला स्तरीय अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / जिला स्तरीय अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगडे, विधायक पामगढ श्रीमती शेषराज हरबंश, सदस्य जिला पंचायत श्री प्रदीप पाटले, पार्षद श्री अमर सिंह गोंड, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार, संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, उप पुलिस अधीक्षक, आजाक0 जांजगीर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश द्वारा अनुविभाग स्तरीय समिति अनुभाग स्तर पर बैठक आयोजित कर जानकारी जिला स्तरीय बैठक के पूर्व उपलब्ध कराने तथा पीड़ितों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र की समस्याओं पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। उप पुलिस अधीक्षक आजाक जांजगीर कार्यालय स्तर पर प्रकरणों के प्रस्तुत चालान की जानकारी ली गई। बैठक में जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों, स्वीकृत प्रकरणों तथा लंबित प्रकरणों से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 24 प्रकरण प्राप्त हुए थे। जिसमें से 21 प्रकरण पर स्वीकृति की कार्यवाही की गई है। अब तक कुल 20 प्रकरणों में 18 लाख 62 हजार 500 रूपये पीड़ितों के खाते में पीएफएमएस के तहत हस्तांतरित कर दिये गये हैं।

*12 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।

*आवारा पशुओं के प्रबंधन हेतु जनचौपाल आज से*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/माननीय उच्च न्यायालय के आदेश एवं मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों में आवारा पशुओं के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पशुपालकों को प्रेरित करने एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु जिले के चिन्हांकित क्षेत्रों बिल्हा ब्लॉक के अम्बिकापुर-कटघोरा, बिलासपुर-रायपुर एनएच 130 एवं बिलासपुर-जांजगीर चांपा रोड एनएच 49, कोटा ब्लॉक के अम्बिकापुर-कटघोरा, बिलासपुर-रायपुर एनएच 130, मस्तूरी ब्लॉक के बिलसापुर-जांजगीर चांपा रोड एनएच 49 एवं तखतपुर ब्लॉक के मुंगेली-बिलासपुर एवं हिर्री-सेंदरी एनएच 130 में पशु प्रबंधन हेतु जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विभागीय अमलों द्वारा ग्रामवासियों को लगातार इस संबंध में समझाईश दी जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरपी चौहान ने बताया कि आवारा पशुओं के प्रबंधन हेतु 44 गांवों में जनचौपाल के लिए तिथियां निर्धारित कर ली गई है।
जनचौपाल आयोजन के तहत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सेंदरी में 12 एवं 26 सितम्बर तथा 9 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर, ग्राम मोहतराई में 13 सितम्बर एवं 27 सितम्बर तथा 10 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर, ग्राम गतौरी में 17 सितम्बर एवं 30 सितम्बर तथा 14 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर, ग्राम धौराभाठा में 18 सितम्बर, 1 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर, ग्राम पेण्ड्राडीह में 19 सितम्बर, 3 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर, ग्राम हिर्री में 20 सितम्बर, 4 अक्टूबर एवं 17 अक्टूबर, ग्राम सिलपहरी में 23 सितम्बर, 6 अक्टूबर एवं 18 अक्टूबर, ग्राम हरदीकला में 24 सितम्बर, 7 अक्टूबर एवं 21 अक्टूबर, ग्राम कडार में 25 सितम्बर, 8 अक्टूबर एवं 22 अक्टूबर को जनचौपाल का अयोजन किया जाएगा।
इसी अनुक्रम में कोटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रानीगांव में 12, 23 एवं 30 सितम्बर तथा 7, 14, 21 एवं 28 अक्टूबर, ग्राम नवागांव कर्रा में 13 एवं 24 सितम्बर तथा 1, 8, 15, 22 एवं 29 अक्टूबर, ग्राम मेलनाडीह में 14 एवं 25 सितम्बर तथा 3, 9, 16, 23, एवं 30 अक्टूबर, ग्राम कर्रा में 16 एवं 26 सितम्बर तथा 4, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर, ग्राम जाली में 18 एवं 27 सितम्बर तथा 5, 11, 18, 25 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर को जनचौपाल का आयोजन किया जाना है I इसी प्रकार विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम दर्रीघाट में 13 एवं 26 सितम्बर तथा 14 एवं 24 अक्टूबर, ग्राम लावर में 14 एवं 27 सितम्बर तथा 15 एवं 25 अक्टूबर, ग्राम किरारी में 16 एवं 30 सितम्बर को तथा 16 एवं 28 अक्टूबर, ग्राम भदौरा में 18 सितम्बर एवं 1, 17 एवं 29 अक्टूबर, ग्राम जयरामनगर में 19 सितम्बर एवं 3, 18 एवं 30 अक्टूबर, ग्राम मोहतरा में 20 सितम्बर एवं 4, 21 एवं 31 अक्टूबर, ग्राम खुडुभाठा में 23 सितम्बर एवं 5, 22 एवं 26 अक्टूबर एवं ग्राम पाराघाट में 25 सितम्बर एवं 7, 23 अक्टूबर तथा 1 नवम्बर को जनचौपाल का आयोजन किया जाना है।
इसी प्रकार विकासखण्ड तखतपुर अंतर्गत ग्राम पेण्डारी में 13 सितम्बर एवं 11 अक्टूबर तथा ग्राम बिनौरी में 14 सितम्बर एवं 14 अक्टूबर, ग्राम खुजरीनवागांव में 16 सितम्बर एवं 15 अक्टूबर तथा ग्राम काठाकोनी में 19 सितम्बर एवं 17 अक्टूबर, ग्राम भिलौनी में 18 सितम्बर एवं 16 अक्टूबर, ग्राम देवरी खुर्द में 20 सितम्बर एवं 18 अक्टूबर, ग्राम खम्हरिया में 21 सितम्बर एवं 19 अक्टूबर, ग्राम जरौंधा में 23 सितम्बर एवं 21 अक्टूबर, ग्राम लिदरी में 24 सितम्बर एवं 22 अक्टूबर, ग्राम खपरी में 25 सितम्बर एवं 23 अक्टूबर, ग्राम जरेली में 26 सितम्बर एवं 24 अक्टूबर, ग्राम छतौना में 27 सितम्बर एवं 24 अक्टूबर, ग्राम बोड़सरा में 28 सितम्बर एवं 26 अक्टूबर, ग्राम अमसेना मंे 30 सितम्बर एवं 28 अक्टूबर, ग्राम बेलमुण्डी में 1 एवं 29 अक्टूबर, ग्राम सैदा में 3 एवं 30 अक्टूबर, ग्राम पांड़ में 4 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर, ग्राम संबलपुर में 5 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर, ग्राम हाफा में 7 अक्टूबर एवं 4 नवम्बर, ग्राम जोंकी में 8 अक्टूबर एवं 5 नवम्बर, ग्राम लोखंडी में 9 अक्टूबर एवं 6 नवम्बर एवं ग्राम तुरकाडीह में 10 अक्टूबर एवं 8 नवम्बर को जनचौपाल का आयोजन किया जाना है।
उपरोक्त तिथियों को आयोजित होने वाले जनचौपालों में अधिक से अधिक संख्या में पशुपालकों को उपस्थित रहने हेतु जिला पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग एवं अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा अपील की गई है जिससे पशुपालकों की सहभागिता से सड़कों पर घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली समस्याओं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।

*राशन कार्डों के नवीनीकरण की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर/राशन कार्डों के नवीनीकरण की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। बचे हुए उपभोक्ताओं को एक और मौका नवीनीकरण के लिए दिया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। जिले के खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया ने इस आशय की जानकारी दी है।

*श्रमिक पंजीयन हेतु शिविरों का सिलसिला लगातार जारी*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /श्रम विभाग द्वार जिले के भवन निर्माण जगहों पर काम कर रहे श्रमिकों को छत्तीसगढ़ एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीयन कराने हेतु विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। विभाग द्वारा श्रमिकों के कामों के अनुसार उन्हें शिविर स्थल पर ही उनका पंजीयन किया जा रहा है। श्रमिक केवल अपने आधार कार्ड, बैक खाता एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी देकर श्रम विभाग से अपना पंजीयन करा सकते हैं। शिविर में ऐसे श्रमिकों का भी पंजीयन किया जाएगा जिनका पूर्व में ई-श्रम कार्ड बना हुआ है।
शिविर का आयोजन 12 सितम्बर को एस एस स्कूल बिल्हा हाई कोर्ट कॉलोनी बोदरी एवं हाउसिंग कॉम्प्लेक्स छठघाट, 13 सितम्बर को साहू मोहल्ला सेंदरी, 17 सितम्बर को आदिवासी भवन तेलीपारा, हाउसिंग देवरी खुर्द एवं अरपा ग्रीन सेंदरी, 20 सितम्बर को तहसील भवन सीपत, बरतोरी एवं गीतांजलि सिटी, 23 सितम्बर को राजकिशोर नगर, 24 सितम्बर को अंडरग्राउंड पार्किग बोदरी, 25 सितम्बर को मस्तूरी, 27 सितम्बर को नचिकेता सिलपहरी एवं गणपति होम्स मोपका में शिविर का आयोजन किया जाएगा।