Home Blog Page 588

*प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों का किया शुभारंभ*

0

*छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात*
*वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड करेगी स्थापित – राज्यपाल श्री डेका*
*मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है वंदे भारत ट्रेन*


रायपुर,/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को भी दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली।
इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे राज्यपाल श्री रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस, जो औसतन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को केवल 8 घंटों में पूरा करेगी। वर्तमान में अन्य ट्रेनें इस दूरी को 11 घंटों में तय करती हैं, लेकिन वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल हमारी यात्राओं को तेज बनाएगी, बल्कि यात्रियों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक भी होगी।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से स्वदेशी निर्माण है। यह ‘‘मेक इन इंडिया‘‘ और ‘‘आत्मनिर्भर भारत‘‘ की भावना का प्रतीक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि हम न केवल आधुनिक तकनीक को अपना रहे हैं, बल्कि इसे अपने देश में विकसित और निर्मित भी कर रहे हैं। यह तकनीकी उन्नति और भारत की आधुनिक रेल प्रणाली का शानदार उदाहरण है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे राज्य के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, देश की रेल सेवाओं में आधुनिकता और गति का नया अध्याय लिखने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हो रहा है। यह सिर्फ एक ट्रेन का उद्घाटन नहीं, बल्कि हमारे देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल है।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ये ट्रेनें सिर्फ तेज गति और आधुनिक सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि हमारे पर्यटन, व्यापार, चिकित्सा, और शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान देंगी। इस ट्रेन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई दिशा मिलेगी। रेलवे से जुड़े क्षेत्रों में रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को लाभ होगा साथ ही छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि यह ट्रेन छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बीच सेतु का काम करेगा। पहले 12 से 14 घंटे का सफर करना पड़ता था लेकिन अब 8 घंटों में ही विशाखापट्टनम पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है।
रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं ओडिशा वासियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे का तेजी से विकास हो रहा है।
कार्यक्रम के पूर्व श्री डेका ने वंदे भारत ट्रेन के अन्दर जाकर उपस्थित यात्रियों से बात-चीत की एवं उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री डोमन लाल कोरसेवाड़ा, श्री गजेंद्र यादव, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, महापौर श्री एजाज ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे के डीआरएम, एडीआरएम अन्य अधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रेलवे मंडल रायपुर के डीआरएम श्री संजीव कुमार ने किया।

*प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों का किया शुभारंभ*

0


*छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात*
*वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड करेगी स्थापित – राज्यपाल श्री डेका*
*मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है वंदे भारत ट्रेन*

*स्कूल के सामने कब्जा करने वाले को ही बना दिया उसी स्कूल का अध्यक्ष*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनाहिल के प्राथमिक स्कूल में स्कूल के सामने बेजा कब्जा कर दुकान संचालन करने वाले को ही स्कूल का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी अनुसार प्राथमिक शाला बनाहिल के सामने एक व्यक्ति द्वारा बेजा कब्जा किया गया है और एक दुकान बनाकर दुकानदारी की जाती है । ऐसे बेजाकब्जाधारी को स्कूल जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जिससे गांव में चर्चा है कि जिसने बेजा कब्जा किया है उस पर एक्शन लेने के बजाय उसे ही अध्यक्ष बनाकर सम्मानित किया जा रहा है । यह एक उदाहरण मात्र है । पूरे छत्तीसगढ़ और खासकर जांजगीर जिले में बेजाकब्जाधारियों द्वारा शासन की कीमती जमीनो पर कब्जा कर उसे बेचा जा रहा हैं और शासन को धता बताया जा रहा है उन्हे ही स्कूल जैसी पवित्र संस्था में अध्यक्ष बनाया जाता है दरअसल ये नेता इसी तरह की गड़बड़ी करने ऐसे पद पर बैठते हैं और नेताओं को भी दबाव होता है कि ऐसे नेताओं को लाभान्वित करने ऐसे पद दिए जाते हैं।एक ओर बेजा कब्जा हटाने एकतरफ प्रशासन का हाथ पैर फूलने लगता है वही स्कूल के सामने बेजा कब्जा करने वाले को ही अध्यक्ष नियुक्त करना जनमानस के मन में शंका उत्पन करता है।

*बेजा कब्जाधारियों भविष्य के है खतरनाक*

सरकार खाली पड़ी शासकीय जमीनों को लावारिस की तरह छोड़ देती है । भविष्य में उस पर कब्जा होता है, घर , दुकानें बनती है तब तक तहसील शांत बैठती है । लंबे समय तक उस पर काबिज हो जाने पर बेजाकब्जा धारी उस पर अपना अधिकार समझने लगता है और जब उसे किसी भी कारण से खाली कराया जाता है तो वह आक्रामक हो उठता है जैसे अभी कल्याणपुर में हुआ है । अगर सरकार शासकीय जमीनों को पौधारोपण कर या किसी भी तरह सुरक्षित रखें तो ऐसी नौबत नहीं आती जैसे मालखरौदा के छोटे रबेली में हुई। पिछले वर्ष राजस्व अमला छोटे रबेली पहुंचा और बेजा कब्जाधारियो को बेदखल करने की कार्रवाई की । इस बेदखली की कार्यवाही से बेजा कब्जाधारी इतने आक्रोशित हुए कि उन्होंने सरपंच को मार डाला । उन पर केस चला और उन सभी लोगों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। इस मामले का फैसला 10 सितम्बर को आया है । अगर सरकार अपनी जमीनों को सुरक्षित रखती तो न लोग बेजा कब्जा करते और न ही ऐसे घटनाएं होती पर बिना कोई घटना सबक ले तो वह प्रशासन और शासन कहां ।

*तखतपुर के ग्राम गोंगरिहा वासियों ने टोनही प्रताडना मामले में पुलिस अधीक्षक से की शिकायत,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर= बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोंगरिहा में गांव के कुछ लोगो के द्वारा लक्ष्मीन बाई , मोहनी बाई, संतोष दास, टोनही कहकर बार बार परेशान किया जा रहा है, व जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लगभग एक दर्जन लोगों के द्वारा पीड़ित को लगातार धमकी दी जा रही है व मार पीट किया जा रहा है, व गांव छोड़कर चले जाने की बात कही जा रही है, व हथियार लेकर लगातार पीड़ित को गांव छोड़ने के लिए धमकाया जाता है, पीड़ितों के द्वारा तखतपुर थाने में इस बात की सुचना दी गई लेकिन मामले में आज दिनांक तक एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया है, पीड़ित परिवार का कहना है कि न तो हमारी शिकायत पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही की गई है न ही हमारे आवेदन के आधार पर मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है, जिससे कि हम और हमारा परिवार बेहद परेशान हैं, पीड़ित परिवार के द्वारा पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से की हैं,

*कोनी क्षेत्र के कछार और लोफन्दी में जमकर हो रहा है रेत का अवैध उत्खनन, प्रतिदिन 200 ट्रैक्टर से अधिक रेत निकाली जा रही, कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति८

0

कोनी क्षेत्र के कछार और ग्राम लोफन्दी में अरपा नदी के सीने को छलनी कर रेत का अवैध उत्खनन जारी है और यह सब कुछ खनिज विभाग और पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है ।


राजेश खरे ब्यूरो बिलासपुर:- रेत का यह अवैध कारोबार स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों द्वारा संगठित रूप से किया जा रहा है, उन्होंने सरकारी मशीनरी को भी अपने मुताबिक ढाल लिया है। सरकारी दावे के उलट कोनी क्षेत्र के कछार में ही प्रतिदिन 200 से अधिक ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। बरसात होने के कारण नदी से रेत निकालने की मनाही है लेकिन इसकी धज्जियां उड़ाते हुए रेत माफिया द्वारा रात को बड़े-बड़े मशीनों के माध्यम से रेत का उत्खनन किया जाता है और तड़के ही इनका परिवहन कर दिया जाता है।
इन दोनों 15 से 17 हजार रुपए प्रति हाईवा और 3000 से 3500 रुपए प्रति ट्रैक्टर के दर पर रेत बेचा जा रहा है।
दिन में तो घाट में शांति छाई रहती है लेकिन शाम होते ही यहां का नजारा बिल्कुल बदल जाता है। कछार और आसपास के गांव में हर घर के बाहर ट्रैक्टर , हाईवा या फिर रेत निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाले मशीन देखे जा सकते हैं। साथ ही कई स्थानो पर रेत डंप भी किया हुआ है। यहां लगभग हर घर में कोई ना कोई सदस्य इस कार्य में लिप्त है।

आम आदमी और पत्रकारों की क्या कहें , इस क्षेत्र में पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी भी जाने से डरते हैं। बताया जाता है कि ग्रामीणों द्वारा बाकायदा यहां लठैत तैनात किए गए हैं जो बाहरी व्यक्तियों को देखते ही उनसे भिड़ जाते हैं । इस क्षेत्र में हो रहे रेत उत्खनन का मीडिया कवरेज करना भी आसान नहीं है। पत्रकारों को देखते ही यह लोग धमकी और मारपीट पर उतारू होते हैं ।इधर इस मामले में जब कोनी थाना से संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा तो पुलिस ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए स्पष्ट कह दिया कि अवैध रेत उत्खनन खनिज विभाग का मामला है। वे तो मात्र खनिज विभाग द्वारा मदद मांगने पर केवल बल प्रदान करते हैं।

कानून व्यवस्था के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा इस तरह की तटस्थता अपराधियों को संरक्षण देने जैसा है। खनिज विभाग के अधिकारी भी इस मामले में अक्सर खाना पूर्ति ही करते हैं। उन्हें भी पता है कि कौन और कितना रेत अवैध खनन कर रहा है। बावजूद इसके वे कभी-कभार दिखावे के लिए छुटपुट कार्रवाई करते हैं । नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके एकज में जिम्मेदार लोगों की जेब गर्म की जाती है । तभी यह अवैध कारोबार इस तरह से फल फूल रहा है । कछार और लोफन्दी क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार होने के कारण यहां वैध कारोबारी भी कतरा रहे हैं, क्योंकि उनका सीधा मुकाबला इन रेत माफिया से होता है और फिर टकराव की स्थिति उत्पन्न होती है।

पुलिस और खनिज विभाग के कथित संरक्षण में यहां रेत का अवैध कारोबार जोरों पर है और हर दिन लाखों का वारा न्यारा किया जा रहा है।
इधर मीडियाकर्मियों ने मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों से भी बातचीत की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि यहां अधिकांश लोग इसी काले कारोबार से जुड़े हुए हैं । बाहर से भी बाहुबलियों को इसी काम के लिए लाकर बसाया गया है। यह लोग इस कदर आक्रामक है कि रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ किसी भी गतिविधियों पर वे हमला करने से गुरेज नहीं करते। पूरा क्षेत्र किसी छावनी की तरह है जहां बाहरी व्यक्ति के प्रवेश करते ही उसकी निगरानी शुरू हो जाती है। आप सोच सकते हैं कि बिलासपुर जैसे शांतिप्रिय शहर से लगे एक इलाके में जैसे अलग देश बसा लिया गया है, जहां बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है । यह सब कुछ बिना प्रशासन के संरक्षण के संभव नहीं।
जी न्यूज़ द्वारा लगातार इस मामले को उठाया जाएगा। तब तक जब तक रेत का अवैध कारोबार बंद नहीं हो जाता।
एक तरफ रेत के अवैध उत्खनन से अरपा नदी को नुकसान हो रहा है तो वही रेत माफिया द्वारा लोगों से रेत की अनाप-शनाप कीमत वसूली जा रही है ।
अगर प्रशासनिक ईमानदारी बरती जाए, तो रात में इलाके में छापा मारना होगा, जिससे पूरे काले कारोबार का पर्दाफाश हो सकता है। बालू के इस अवैध कारोबार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीणों की भूमिका है। क्षेत्र के प्रायः प्रायः सभी लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं, जिन्हें पंच और सरपंचों का संरक्षण है, जिनसे टकराने की हिम्मत कोई नहीं कर पा रहा है। यही कारण है कि इस अवैध कारोबार पर लगाम कसना संभव नहीं हो रहा है।

*नकली पुलिस बनकर बायपास मार्ग पर कर रहे थे लूटपाट,5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे*

0

*SECL के अधिकारी व कर्मचारियों ने दिया घटना को अंजाम*

*ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – कटघोरा थाना में 14 सितम्बर दिन शुक्रवार को प्रातः 3 से 4 बजे के मध्य सूचना प्राप्त हुई की कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अपने आपको टीआई व पुलिस बताकर उनके द्वारा भारी वाहन रोककर वसूली की जा रही है। कटघोरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रार्थी ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी पिता शेखवत अंसारी उम्र 44 वर्ष निवासी गढ़वा झारखंड ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की है कि ट्रक क्रमांक CG12 BJ 6068 में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था। रात्रि लगभग 3:15 ढेलवाडीह बायपास जब वो पहुंचे तो उसी वक्त एक बोलेरो वाहन क्रमांक CG12 BG 9852 जो सायरन बजाते हुए गाड़ी के पास आये और गाड़ी में 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई व पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगे। गाड़ी का पेपर व बिल्टी मांगने लगे। गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद वो मुझे जबरदस्ती गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने लगे। सभी 5 लोग गाड़ी के कागजात सही नही कहते हुए मुझसे पैसे की मांग करने लगे। अगर पैसा नही दोगे तो जेल भेजने की बात करने लगे। उनके द्वारा उसके पास रखे 2000 नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिए। और वो सभी एक दूसरे को साहब कहकर बुला रहे थे। हार्दिक अंसारी ने बताया कि वे लोग सड़क पर जा रहे सभी भारी वाहनों से वसूली कर रहे थे।

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पकड़े गए पांचों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 126 (2), 119 (2), 310 (2) के तहत माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। पकड़े गए चार आरोपी SECL के अधिकारी व कर्मचारी है वही अन्य 1 और आरोपी शामिल होना पाया गया।

*आरोपियों के नाम*

1. मुकेश केशरवानी पिता प्रदीप केशरवानी उम्र 36 वर्ष निवासी केरा रोड थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

2. अभिषेक मीणा पिता रामप्रसाद मीणा उम्र 26 वर्ष निवासी आदर्श नगर जयपुर, थाना सांगानेर जिला जयपुर राजस्थान

3.विकास मीणा पिता स्वर्गीय सतीश मीणा उम्र 28 वर्ष, निवासी सनसिटी सीकर, जयपुर राजस्थान

4. दिलीप कुमार यादव पिता परदेशीराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा कोरबा

5. हरप्रसाद पटेल पिता स्वर्गीय संतोष पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकीमोंगरा कोरबा

*जटगा पुलिस के द्वारा रेलवे साइडिंग से चोरी किए गए सामान के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*चोरी में उपयोग बोलेरो वाहन को भी कब्जा पुलिस लिया गया।*

*चोरी गए लोहे के बाटम इंनर स्पलाईस प्लेट व WBE स्पलाईस 08 नग प्लेटों को किया गया जप्त।*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – प्रार्थी के०ई०सी० इन्टनेशनल लिमीटेड कम्पनी में स्टोर इंचार्ज के पद पर पदस्थ कि उसके कम्पनी तेन्दु भांठा गांव में रेल्वे का ब्रीज बनाने का काम कर रही है दिनांक 14.09.24 को रात्री 03.00 बजे लगभग कम्पनी की लोहे के बाटम इंनर स्पलाईस प्लेट व WBE स्पलाईस 08 नग प्लेटों को अज्ञात लूटेरों के द्वारा लूटकर भागने वाले आरोपीयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के संबंध में आवेदन पेश किया प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है प्रकरण की गंभीरता को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा वर्मा एवं अनुभागीय अधिकारी पंकज ठाकुर को हालात से अवगत कराने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आरोपियों की धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार चौकी जाटगा पुलिस के द्वारा विवेचना दौरान अज्ञात 3-4 लूटेरों का पता साजी किया गया जो पतासाजी के दौरान जरिये मुखबीर के सूचना मिली कि ग्राम केशलपुर तरफ जंगल में एक संदिग्ध बिना नम्बर की बोलेरो वाहन खडी है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के घेरा बंदी किया गया जो उक्त बिना नम्बर की बोलेरो वाहन में कुछ लोग केशलपुर तरफ से तेज गति में मेन रोड की ओर जाते हुए दिखे जिनका पीछा किया गया जो शासकीय प्राथमिक शाला कटोरी नगोई के सामने उक्त बोलेरो वाहन को छोडकर उसका चालक व एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग गए बोलेरो वाहन के बीच सीट व पीछे में बैठे 04 व्यक्ति पकडे गए बोलेरों वाहन को चेक करने पर बोलेरो वाहन के बीच सीट में 04 नग लोहे की मोटी प्लेटे तथा उक्त बोलेरो वाहन का नम्बर प्लेट मिला जिसमें बोलेरो का वाहन का नम्बर सी०जी० 10 ए०एच० 9017 मिला पकड़े गए चारों व्यक्तियों से पृथक पृथक पूछताछ किया गया जो अपना नाम क्रमश- (1), शेष कुमार श्याम पिता राम नारायण सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बनखेता चौकी जटगा थाना कटघोरा, जिला कोरबा । (2) शेष पाल चौहान पिता होरी लाल चौहान उम्र 18 वर्ष साकिन डग्गूपारा ग्राम पुटुवा चौकी जटगा (3) सूरज कंवर पिता चंद्र भुवन कंवर उम्र 19 वर्ष साकिन बरबसपुर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा (4) मोहीत कुमार यादव पिता लक्ष्मण लाल यादव उम्र 20 वर्ष साकिन बरबसपुर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा का निवासी होना बताए आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*नाम आरोपीगण:-*
01. शेष कुमार श्याम पिता राम नारायण सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बनखेता चौकी जटगा थाना कटघोरा, जिला कोरबा ।
02. शेष पाल चौहान पिता होरी लाल चौहान उम्र 18 वर्ष साकिन डग्गूपारा ग्राम पुटुवा चौकी जटगा
03. सूरज कंवर पिता चंद्र भुवन कंवर उम्र 19 वर्ष साकिन बरबसपुर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा
04. मोहीत कुमार यादव पिता लक्ष्मण लाल यादव उम्र 20 वर्ष साकिन बरबसपुर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा

अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शराब नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप नेता पवन चंद्रवशी ने खुशी जताई है उन्होंने कहा कि आज के अखबारों में बताया गया है कि करीब 40 लोगों को आरोपी बनाया गया था और अब सिर्फ 2 लोग जेल में थे इसलिए जमानत मिलना तय था सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की जांच एजेंसियों के बारे में जो कहा वह केंद्र के लिए बड़ी आलोचना है सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मुझे लगता है कि अगर केंद्र सरकार में थोड़ी भी शर्म है तो केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए सीबीआई गृह मंत्रालय के अधीन आती है, कोर्ट ने साफ कहा है कि देश की प्रमुख एजेंसी ने बदले की भावना से काम किया है।

—————————————-

*ग्राम पेण्ड्रीतराई में अखण्ड रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले के विकासखण्ड स. लोहारा के ग्राम पेण्ड्रीतराई में समस्य ग्रामवासियों द्वारा भव्य अखण्ड रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया प्रतियोगिता में अंचल की कई मण्डलियों ने भाग लेकर अपनी शानदार प्रस्तुति दी जिसका आनंद लेने ग्राम पेण्ड्रीतराई सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी पहुंचे थे प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण गत दिनो किया गया जिसमें कवर्धा के पूर्व मण्डी अध्यक्ष चोवाराम साहू बतौर अतिथि उपस्थित थे चोवा साहू ने यहां ग्रामीणों के साथ बैठकर राम नाम संकीर्तन भी किया इस अवसर पर चोवा साहू ने कहा कि रामधुनी एक पारंपरिक भक्ति संगीत है जो भगवान राम की स्तुति में गाया जाता है यह एक प्रकार का भजन है जो भक्तों को भगवान के करीब लाने में माध्यम है कार्यक्रम के समापन अवसर पर चोवा साहू द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मण्डली को क्रमश: 10001 रूपए, 8001 रूपए, 6001 रूपए, 4001 रूपए, 2101 रूपए, 1501 रूपए, 1101 रूपए, तथा 1001 रूपए की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया इस अवसर पर लीला धनुक वर्मा, मंजू शरद बागली, भागवत साहू, नीलकंठ सरपंच, आसाराम साहू, नरेश साहू, संतोष साहू, लोकेश साहू, जित्तू साहू, धनेश साहू, हेमंत साहू, नारायण साहू, मुकेश साहू, बलेन्द्र पटेल सहित आयोजक व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

—————————————-

*भाजपा के सत्ता में आते ही शुरू हो गया भ्रष्टाचार और रिश्वत का खेल*

0

0.शासन-प्रशासन के संरक्षण में बाबू और अधिकारी खुलेआम मांग रहे चढ़ौत्री

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रदेश सहित कबीरधाम जिले में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा शासन काल में एक बार फिर से सरकारी महकमों में खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल शुरू हो गया है सरकारी विभागों और संस्थानो में बैठे आधिकारी से लेकर बाबू विकास एवं निर्माण कार्यो के साथ ही आम लोगों से जुड़े सरकारी कामकाजों को निपटाने के नाम पर जमकर चढ़ोत्री की मांग कर रहे हैं। इसकी एक बानगी बीते गुरूवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के गृह जिले की जनपद पंचायत बोड़ला में देखने को मिला जहां जनपद पंचायत बोड़ला का एक बाबू सरपंचों से निर्माण कार्यो के एवज में 1 लाख 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हांथो दबोचा गया है उक्त बातें कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने जारी बयान में कहीं चोवा साहू ने कहा कि बीते पंद्रह सालों के भाजपा शासनकाल में भी खुलेआम भ्रष्टाचार किया गया था और अब फिर सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार का खेल शुरू हो गया है चोवा साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में हो रहा है नहीं तो किसी बाबू की क्या मजाल की वह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के गृह जिले के सरपंचों से शासन द्वारा स्वीकृत विकास एवं निर्माण कार्यो के नाम पर इतनी बड़ी रिश्वत की मांग कर सके पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष ने कहा कि ये तो सरपंचो ने अच्छा किया कि इस रिश्वतखोरी की शिकायत सीधे एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी और भ्रष्ट बाबू पर कार्यवाही हो गई अगर यह शिकायत शासन-प्रशासन स्तर पर या किसी औहदेदार भाजपा नेता से की गई होती तो भ्रष्टाचारी बाबू से ही रिश्वत लेकर मामला रफादफा कर दिया जाता।

—————————————-