Home Blog Page 587

*विकसित भारतः प्रधानमंत्री श्री मोदी की संकल्पना थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*

0

*विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

*प्रधानमंत्री श्री मोदी की कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी में दिखाई गई झांकी*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / नगरीय क्षेत्र कोरबा के राजीव गांधी इनडोर ऑडिटोरियम में आज विकसित भारत : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना, थीम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके कर्तव्य निष्ठा के साथ देश के सर्वांगिण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को सुंदर छायाचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन वृतांत को सुंदर रूप से दर्शाया गया है। जिससे प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को उनके जीवन की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही आमजनों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त होगी एवं वे योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकेंगे। कलेक्टर श्री वसंत ने भी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, कार्यक्रम तथा विकास के परिदृश्य पर आधारित फोटो प्रदर्शनी को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे छायाचित्रों के अवलोकन से आमजनों को जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदर्शनी में साफ नियम सही विकास, ड्रीम बिग सोलर पॉवर, किसान समृद्धि, अभूतपूर्व विकास, अनुपम परिणाम, नारी शक्ति से देश की तरक्की, जनजातिय सशक्तिकरण एक नए युग का आरंभ, दिव्यांग जनों के सच्चे साथ, सदैव जनता के साथ, श्री राम मंदिर सदियों का संघर्ष, संस्कृति का उत्कर्ष, बापू का सपना किया साकार, स्वच्छ भारत ने लिया आकार, अंतरिक्ष शक्ति सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक प्रदर्शित की गई। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आए आमजनों को फोटो प्रदर्शनी के संबंध में पूरी जानकारी दी गई एवं शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का आमजनों को वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदर्शनी में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के जीवन की घटनाओं को नजदीक से जाना। साथ ही उनके द्वारा देश के सभी क्षेत्रों में विकास हेतु किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की भी जानकारी प्राप्त हुई। जिससे उन्हें अपने जीवन में कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर निरंतर चलने की प्रेरणा मिली।

*जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में मनाए जा रहे वजन त्यौहार का किया निरीक्षण*

0

*कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत प्रतिदिवस किए जा रहे गतिविधियों की ली जानकारी*

*बच्चों के वजन की पोर्टल में ऑनलाइन एन्ट्री सही से करने हेतु किया निर्देशित*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में प्रतिदिन पोषण व स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही है। साथ ही जिले में 23 सितंबर 2024 तक सभी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 06 वर्ष के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापना, पोषण स्तर की जांच एवं उनके अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा करतला परियोजनांतर्गत कोटमेर क्लस्टर के आंगनबाड़ी केंद्र में मनाए जा रहे वजन त्यौहार का निरीक्षण कर बच्चों के वजन का सत्यापन किया गया। उन्होंने क्लस्टर अंतर्गत उपस्थित कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत प्रतिदिवस किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली एवं समस्त कार्यकर्ताओं को अपने केंद्रों के बच्चों की वजन की पोर्टल में ऑनलाइन एन्ट्री सही से करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को शिशुवती माताओं व अन्य हितग्राहियों को पोषण के संबंध में पूरी जानकारी प्रदान करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने हेतु जागरूक करने की बात कही। कोरबा जिले में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत विगत 15 दिवस में डैशबोर्ड में 1,07,003 गतिविधियों की एंट्री की गई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को किए जा रहे शत-प्रतिशत गतिविधियों की ऑनलाइन एंट्री करने हेतु निर्देशित किया गया है।

*जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 19 सितंबर को*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से पीएचडीए ग्लोबल साल्यूशन्स एलएलपी रायपुर सम्मिलित हो रहा है। जिनके द्वारा राज्य एवं राज्य के बाहर योग्यताधारी आवेदकों का प्लेसमेंट किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंप में बिजनेस प्रोसेस आउट सोर्सिंग के 100 पद, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के 100 पद, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के 100 पद, सिविंग मशीन आपरेटर के 200 पद, हास्पिटल स्टाफ क्लिनिकल के 50 पद, हास्पिटल स्टाफ नान क्लिनिकल के 50 पद, पैथोलाजी स्टाफ 50 पद, मार्केटिंग स्टाफ (मेडिकल सेक्टर)- 25 पद, एक्जिक्यूटिव (आफिस एवं रिशेप्सनिस्ट) फील्ड स्टाफ/पीआरओ (मेडिकल सेक्टर) 10 और हाउसकीपिंग स्टाफ (हास्पिटल) के 50 पद पर प्लेसमेंट किया जायेगा। इच्छुक योग्यताधारी आवेदक उक्त तिथि को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

*आगामी माह से जिले के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावासों में गैस सिलेंडर से बनाया जाएगा भोजन*

0

*आगामी माह से जिले के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावासों में गैस सिलेंडर से बनाया जाएगा भोजन*

*संस्थानों में जलावन हेतु डीएमएफ से गैस सिलेंडर व रिफलिंग की होगी व्यवस्था*

*कलेक्टर ने तैयारियां पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित*

*जाति प्रमाण पत्र से वंचित 10 हजार विद्यार्थियों को ग्राम सभा से अनुमोदन कराकर किया गया लाभान्वित*

*राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाले दुकान संचालकों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश*

*सभी विभागों को विभागीय योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने व आमजनो को लाभान्वित करने हेतु किया निर्देशित*

*कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभागीय कार्यो में बेहतर प्रदर्शन करने एवं योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों का भी समय सीमा के अंदर शासन के नियमानुसार निराकृत करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विगत माह जिले में आयोजित हुए ग्रामसभा में 10 हजार स्कूली बच्चों का आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु अनुमोदन किया गया है। सभी एसडीएम इन आवेदनों में शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए जाति प्रमाण बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में दस्तावेज के अभाव में जाति प्रमाण पत्र से वंचित विद्यार्थियों का आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति व ग्राम सभा से अनुमोदन कराकर उनका वास्तविक जाति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाया जाए।
कलेक्टर ने एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि
दस्तावेज के अभाव में जाति प्रमाण पत्र से वंचित विद्यार्थियों का पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज
की पूर्ति कराने की कार्यवाही करें। जिससे अगले माह ग्राम सभा का आयोजन कर इनके आवेदनों का अनुमोदन कराकर लाभांवित किया जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी माह से जिले के सभी प्राथमिक और मिडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाएगा। इस हेतु जलावन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से गैस सिलेंडर व रिफलिंग की व्यवस्था की जाएगी।
इस हेतु खाद्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व डीएमसी को 3 दिनों के अंदर एक माह में उपयोग में लगने वाले गैस सिलेंडरों की अनुमानित संख्या का निर्धारण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन के प्रावधान अंतर्गत जिले के गैस सिलेंडर से वंचित आंगनबाड़ी केंद्रों व आश्रम छात्रावासों में भी जलावन हेतु गैस सिलेंडर की व्यवस्था के लिए सम्बंधित अधिकारियों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में आगामी माह से सभी शासकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों व आश्रम छात्रावासों में गैस सिलेंडर से भोजन बनाना सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे स्कूल, आश्रम, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, उचित मूल्य दुकान, मैदानी शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण समय समय पर सुनिश्चित करें। साथ ही उन्हें ब्लॉक स्तर पर बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र व पीवीटीजी द्वारा बनाए जा रहे पीएम आवास निर्माण कार्य का भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

*पीवीटीजी समुदाय के शत प्रतिशत लोगों को आधार, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं से करें लाभान्वित:कलेक्टर*

  1. कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के वंचित लोगों का आधार व आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य मे शीघ्रता से पूर्ण करने एवं शत प्रतिशत लोगो को लाभांवित करने के निर्देश दिए। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं, बिरहोर समुदाय के पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र से भी लाभांवित करने के लिए कहा। कृषि विभाग द्वारा जिले में किए जा रहे किसानों का ई-केवाईसी, आधार व लैंड सीडिंग के कार्यो को भी शीघ्रता से पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी को जिले में राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत पर दुकान संचालक पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं के ई केवाईसी व नवीनीकरण कार्यो को भी शीघ्रता से पूर्ण करने की बात कही।
    कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, गांवों में विद्युत की आपूर्ति, पहुँच विहीन स्कूल, छात्रावासों तक पहुँचने के लिए पहुँच मार्ग निर्माण, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड, पंचायतो में बाजार शेड का निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत स्कूलों में किए गए मरम्मत कार्यो का गुणवत्ता रिपोर्ट देने के लिए बनाई गई समिति को जल्द से जल्द जांच पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि की सरपंचों से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए।
    कलेक्टर ने नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निराकरण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभागों के रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी के आवेदनों , पीएम जनदर्शन सीएम जनदर्शन के शिकायतों, राजस्व न्यायालयों, नगरीय निकायों के अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
    बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पीएम आवास योजना (शहरी) के 23 हजार से अधिक लाभार्थी परिवारों को गृहप्रवेश पर दी बधाई*

0

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दिया धन्यवाद, जन्मदिन पर उन्हें बधाई देकर शुभेच्छाएं भी व्यक्त कीं*

आशीष कश्यप बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 23 हजार 071 लाभार्थी परिवारों को आज अपने नए आशियाने में प्रवेश पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में देश के चार लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित मकानों में गृहप्रवेश करा रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के 68 नगरीय निकायों के 23 हजार 071 परिवार भी शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने अपने अमेरिका प्रवास के बीच वहां से भेजे संदेश में सभी लाभार्थी परिवारों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा है कि आज आप सभी को अपने सपनों का आशियाना मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आप लोगों का गृहप्रवेश कराने वाले हैं। श्री साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त की हैं कि आप इसी तरह लोगों का जीवन आसान बनाते रहें और लगातार हमारा नेतृत्व करते रहें।

*हमारे समृद्ध अतीत और कला-संगीत की अद्भुत परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है चक्रधर समारोह – राज्यपाल श्री रमेन डेका*

0

*एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधा लगाने की अपील*
*चक्रधर समारोह में शामिल हुए राज्यपाल*


रायपुर, / रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मंच न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, बल्कि हमारे समृद्ध अतीत और कला-संगीत की अद्भुत परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ और असम की संस्कृति में समानता है। ब्रिटिश काल में छत्तीसगढ़ से अनेक लोग असम आए और वहाँ रच-बस गए। राज्यपाल होने के नाते मेरी प्राथमिकता है कि यहाँ की संस्कृति को बढ़ावा मिले। यहाँ की शिक्षा व्यवस्था बहुत प्राचीन है। उन्होंने अतीत में रामायण, महाभारत से संबंधित दीये की रोशनी में खेले जाने वाले नाटकों का उल्लेख करते हुए कहा कि नैतिकता की शिक्षा के साथ नाटक भक्ति मार्ग से जोड़ते थे। भक्ति मार्ग से ही देश-प्रदेश का विकास संभव है।
राज्यपाल ने कहा कि भले ही हमारी उपासना पद्धति अलग-अलग है लेकिन हमें समाज के उत्थान के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि यहाँ आने से पूर्व हमने राजा चक्रधर सिंह के विषय में अध्ययन किया तो पाया कि वे एक महान इंसान थे। उन्होंने कथक को नई शैली के रूप में स्थापित कर पहचान दिलाई जिसे रायगढ़ घराना के नाम से जाना जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि इस मंच से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और कला को नई ऊंचाईयां मिलंेगी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा। हम सभी मिलकर इस धरोहर को आने वाले पीढिय़ों के लिए संरक्षित रखेंगे। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी यह आयोजन जारी रहेगा। हमारी प्राथमिकता है कि रायगढ हरा-भरा रहे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए हम सभी एक पेड़ माँ के नाम पर लगाएं।
समारोह को संबोधित वित्त मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने भी संबोधित किया कि चक्रधर समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक वैभव को नई उंचाईयां और पहचान मिली है।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, आईजी श्री संजीव शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग श्री विवेक आचार्य, जनप्रतिनिधि सहित जिलाप्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हजारों लोगों ने ली स्वच्छता एवं सुपोषण की शपथ
इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमन डेका सहित सभी अतिथियों ने स्वच्छता एवं सुपोषण की शपथ ली।

*शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ – राज्यपाल श्री डेका*

0

*राज्यपाल ने रायगढ़ में विकास एवं अन्य गतिविधियों पर अधिकारियों की ली बैठक*


रायपुऱ, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों से विकास एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने जल संरक्षण एवं जल संचयन, पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, परंपरागत एवं जैविक खेती प्रोत्साहन, टी.बी उन्मूलन, सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।
राज्यपाल ने जिले में टीबी उन्मूलन के लिए किए गए प्रयासों एवं प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए बेहतर मॉनिटरिंग करने एवं इसके इलाज को लेकर लोगों को जागरूक करने बात कही। उन्होंने रेडक्रॉस के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही रेडक्रॉस के चुनाव कराने के निर्देश दिए।
राज्यपाल श्री डेका ने वृक्षारोपण को लेकर विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उसे जीवित रखने को लेकर समुचित व्यव्स्था की जाए। उन्होंने पौधरोपण के लिए जल्दी विकसित होने वाली पौधों की प्रजातियों के चयन की बात कही। राज्यपाल श्री डेका ने परंपरागत कृषि एवं जैविक खेती प्रोत्साहन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जैविक कृषि को बढ़ावा देने किसानों को जागरूक और प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। जिले के सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों के रखरखाव के संबंध में जानकारी ली तथा ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों से जुड़ी जानकारियां डिजिटल रूप से भी संग्रहित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल श्री डेका ने बैठक में कहा कि ड्रग्स एवम नशे के कारण युवा काफी प्रभावित हो रहे हैं इसके रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी ली।
राज्यपाल श्री डेका ने जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करने कहा। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में सहकारी गतिविधि बढ़ाने के लिए भी कहा ताकि अंचल में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाते हुए मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए पीएम जनमन योजना के माध्यम से विकास मूलक कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभागीय दायित्वों को पूरी कर्तव्य निष्ठा और मानवीय मूल्यों के साथ निर्वहन करने तथा बेहतर नवाचार के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बैठक में राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं रायगढ़ जिले के प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी, वन एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल का रायपुर स्थांतरण होने पर दी गई विदाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल का रायपुर स्थान्तरण होने पर स्मृति चिन्ह एवं गणेश जी की मूर्ति भेंट कर विदाई दी गई। कार्यालय पुलिस अधीक्षक के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर श्री राहुल देव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पुष्प भेंटकर नए जगह पदस्थापना होने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि अधिकारियों का स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जिले में कामकाज की खुलकर सराहना की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि मुंगेली जिले में काम करना उनके लिए बेहतर अनुभव रहा, वे इसे हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, श्री विवेक शुक्ला सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय मौजूद रहे। बता दे कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल का स्थानांतरण उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर किया गया है। जिले के नए पुलिस अधीक्षक अब श्री भोजराम पटेल होंगे।

*छपे छपे अब रहेगी नजर – अपराध रोकथाम और अन्वेषण के लिये लगे 336 सीसीटीवी कैमरे*

0

*माननीय लखन लाल देवांगन की गरिमामय उपस्तिथि में हुआ लोकार्पण*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरा के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया गया। माननीय श्री लखन लाल देवांगन (वाणिज्य और उद्योग श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) की आतिथ्य में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

सर्वप्रथम मंत्री जी के आगमन पर स्वागत पश्चात उनको सलामी दी गई। फिर उनके द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि IC-3 के माध्यम से पुलिस शहर के चौक चौराहे की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखेगी आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस के द्वारा 6 जोन निर्धारित किया गया है 6 जोन के अलग-अलग चौक चौराहों पर कुल 336 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। सभी कैमरा को अलग-अलग जोन में रखा गया है जिसमें कोसाबाडी जोन, टीपी नगर जोन, कोरबा जोन, दरी जोन, बालको जोन, सर्वमंगला जोन में कैमरा लगाए गए हैं जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित IC-3 में किया जाएगा। मुख्य चौक चौराहों को चिन्हित कर ANPR (नंबर प्लेट स्कैनिंग कैमरा) को भी लगवाया गया है जिसके माध्यम से हम नंबर प्लेट को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना में इसके माध्यम से पुलिस को सहायता मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित भवन इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर (IC-3) में साइबर फॉरेंसिक टूल्स भी स्थापित किए गए है जिस में मोबाइल फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, इमेज वीडियो फॉरेंसिक, कंप्यूटर सिस्टम, CDR एनालिसिस टूल्स, इमेज एंड क्लोनिंग सॉफ्टवेयर, डाटा एनालिसिस सॉफ्टवेयर शामिल है।इन सबके माध्यम से पुलिस को साइबर संबंधी अपराध विवेचना में मदद मिलेगी।

आगामी त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कोरबा पुलिस के द्वारा 4 चीता स्क्वाड की भी शुरुआत की गई है। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुख्य अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। चार चीता स्क्वाड के माध्यम से शहर के थाना कोतवाली, सिविल लाइन रामपुर, दर्री और मानिकपुर क्षेत्र के गली- गली में जाकर बाईक पेट्रोलिंग से अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहायता मिलेगी।

इसके पश्चात अथितियों के द्वारा ई- रिक्शा और ऑटो रिक्शा में यातायात जागरूकता संबंधी स्टेपनी कवर और पोस्टर लगा कर शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि अब चौक चौराहों में फ्लेक्स, पोस्टर आदि लगा कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा।

उसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत (भा.प्र.से.) भी उपस्तिथ हुए।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, सभी थाना/ चौकी प्रभारी गण और मीडिया उपस्तिथ हुए।

*मृतक का दोस्त ही निकला हत्या का आरोपी*

0

*हत्या के आरोपी को बालको पुलिस ने चंद घण्टों में किया गिरफ्तार*

रवि शिवहहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.09.2024 के प्रातः 08:30 बजे प्रार्थिया श्रीमति रजनी जायसवाल पति भुवनेश्वर जायसवाल उम्र 28 वर्ष साकिन- भदरापारा शिव मंदिर के पास बालको, थाना-बालकोनगर, जिला-कोरबा (छ०ग०) थाना आकर गुम इंसान दर्ज करायी कि इसका पति भुवनेश्वर जायसवाल दिनांक 14.09.2024 के रात्रि करीबन 08:00 बजे घर से निकला था, जो दिनांक 15.09.2024 के सुबह 08:00 बजे तक घर नहीं आया जिसके मोबाईल में रात 10:00 बजे फोन करने पर मोहल्ले के सतीश नामक युवक के साथ वाद विवाद होने की आवाज सुनाई देना तथा कुछ देर बाद से मोबाईल नहीं उठाना बतायी कि सूचना पर थाना बालको नगर में गुम इंसान कमांक 83/2024 कायम कर कोई गंभीर अपराध घटित होने की आशंका पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्वार्थ तिवारी को हालात से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल के पता तलाश हेतु मृतक के परिजन से पूछताछ कर शंका के आधार पर मृतक के दोस्त सतीश काठले को थाना तलब कर पूछताछ किया गया जो शुरू में पुलिस को गुमराह कर गोल मोल जवाब दे रहा था, जिसे पूछताछ करने पर बताया कि गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल इसका स्कूल का दोस्त है, जो विगत 03-04 माह पूर्व इसकी माता जी का हितग्राही कार्ड एवं आधार कार्ड अपडेट का कार्य हेतु घर आना जाना करता था जो दिनांक 14.09.2024 को दोपहर वह अपनी पत्नि का मोबाईल देखा तो भुवनेश्वर जायसवाल व उसकी पत्नि की अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिली इस संबंध में चर्चा एवं पूछताछ करने के लिए 14.09.2024 के शाम करीबन 08:00 बजे भुवनेश्वर को बुलाया जो दोनों अनुज राणा फैक्ट्री के पास नया रिस्दा भदरापारा पुराना राखड डेम के ऊपर मिले साथ में बैठकर बीयर पिये तथा भुवनेश्वर को अपनी पत्नि से दूर रहने के लिए समझाईश देने पर नहीं मानने पर दोनों का वाद विवाद लड़ाई झगड़ा होने लगा तथा इसी दौरान गुस्से में आकर अपने जेब में रखे चाकू से भुवनेश्वर के छाती में प्राणघातक हमला करना जिससे उसकी मृत्यु होना, इसके बाद भुवनेश्वर के शव को घसीट कर झाड़ी के बीच ले जाकर मोटर सायकल के टंकी से पेट्रोल निकाल कर उसके चेहरे पर डाल कर जला देना एवं घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री को घटना स्थल के पास ही झाड़ियो में फेक देना बताये। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं मृतक के परिजनों को साथ लेकर घटना स्थल अनुज राणा फैक्ट्री नया रिस्दा भदरापारा पुराना राखड डेम के ऊपर पहुंच कर आरोपी के निशादेही पर आरोपी के कब्जे से मृतक के शव को बरामद किया गया। मृतक के परिजनों से शव का शिनाख्तगी कराया गया तथा आरोपी सतीश काठले के निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त पाये जाने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 445/2024 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 का अपराध कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में सउनि माखन लाल पात्रे, धनंजय सिंह जाटवर, प्रधान आरक्षक 418 लक्ष्मीकांत खरसन, आर0 514 अनिल साहू, आर0 781 कृष्ण कुमार मरावी, आर0 706 शिव कुमार पैकरा, आर0 508 शत्रुहन बंजारे, आर० 36 राजेन्द्र यादव, आर0 151 हिमांचल कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

*नाम आरोपी*
सतीश काठले पिता स्व. प्यारे लाल काठले उम्र 34 वर्ष निवासी- नया घासीदास चौक भदरापारा बालको, थाना बालको नगर, जिला कोरबा (छ०ग०)