Home Blog Page 589

*पत्रकारिता पर प्रहार और पत्रकारों पर अत्याचार अब बर्दास्त नहीं:- संयुक्त पत्रकार मोर्चा*

0

0.राजधानी में छत्तीसगढ़ में कार्यरत सभी पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में पत्रकारों के हित में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

0.पत्रकारिता संकल्प महासभा के लिए 2 अक्तूबर को होंगे सभी संगठन एक मंच पर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- राज्य में लगातार पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न मामले तथा पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों से निराकरण को लेकर राज्य के कई बड़े पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने शनिवार 14 सितंबर को राजधानी रायपुर में संयुक्त बैठक संपन्न हुई जिसमे तकरीबन 20 पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा बहुतायत में वरिष्ठ पत्रकार इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए उपस्थित समस्त पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों तथा पत्रकारों पर आए दिन हो रहे झूठे मुकदमों एवं उन पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर शासन प्रशासन ,राजनीतिज्ञों, माफियाओं पर प्रहार करते हुए गहरा रोष प्रकट किया सभी संघों के प्रमुखों ने सामूहिक मंच पर अपने अपने विचार रखे और समाधान पर गंभीरता से चर्चा की और सभी ने एकमतेन सामूहिक रूप से पत्रकारों के हित में आर-पार की लडाई लड़ने पर सहमति जगाई जिसके परिणाम स्वरूप समस्त संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों की एक “संचालक समिति” का गठन किया गया जो पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी और उनकी हर लड़ाई मे संयुक्त रूप से मोर्चा सम्हालेगी बैठक में संयुक्त समिति के गठन के पश्चात पत्रकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित कराने से लेकर, पत्रकार कल्याण कोष, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, अधिमान्यता में सरलीकरण के अलावा, छोटे मझोले अखबारों को चलाने मे सहायक शासन द्वारा मिलने वाले विज्ञापन के बंद किये जाने, हित संवर्धन व सुरक्षा एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने क्रमानुसार अपने विचारों को साझा किया यह समिति पूरी ताकत से एक होकर पत्रकारों के हित व न्याय की लड़ाई साथ लड़ेंगी सभी पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन दिया इस कड़ी में आगामी 2 अक्टूबर को सभी पत्रकार संघ एकजुटता दिखाते हुए संयुक्त रूप से एक मंच उपस्थित रहकर पत्रकारों की आवाज बुलंद करेंगे 2 अक्टूबर 2024 को “पत्रकारिता संकल्प” सभा का आव्हान किया जाएगा, जिसमे राज्य भर से विभिन्न स्थानों से संगठनों से जुड़े पत्रकारगण इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से बैठक के संयोजक सुधीर तंबोली आजाद, पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल शुक्ला छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष ब्यास पाठक एवं शिवशंकर सोनपिपरे, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ से प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, सचिव मनीष कुमार शर्मा, राहुल गोस्वामी, छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं उपाध्यक्ष महेश आचार्य, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव , प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डे, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ से प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ,महासचिव प्रवीण करे, कार्यसमिति सदस्य दिनेश नामदेव, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ से प्रदेश महासचिव मो. समीम,अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति से मो. नजीर, अजित शर्मा, पवन सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार, रमेश कुमार , सहित वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार सिंह सहित बहुतायत में पत्रकार साथी उपस्थित थे।

—————————————-

**बिजातराई संकुल में विज्ञान प्रदर्शनी और कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन**

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, 2024 आज बिजातराई संकुल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और **कबाड़ से जुगाड़** कार्यक्रम ने एक बार फिर से छात्रों की नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने अपने अनूठे मॉडल्स प्रस्तुत किए, जिससे उनकी रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति गहन रुचि उजागर हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा मुंगेली आकाश परिहार , बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय और संकुल समन्वयक नंदराम मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में और अधिक प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक समझ और नवाचार का परिचय दिया। हाई स्कूल बिजातराई से कृतिका चंद्राकर ने अपने इलेक्ट्रिक न्यूरॉन सेल मॉडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उदित्य भारद्वाज ने प्रिपोजीशन मॉडल के साथ द्वितीय और एलीनाने चुंबकीय बल रेखा पर आधारित मॉडल से तृतीय स्थान हासिल किया।

मिडिल स्कूल से सुशांत ने वायु प्रदूषण नियंत्रण मॉडल के लिए प्रथम स्थान, राहुल चंद्राकर ने पावर स्टेशन मॉडलके लिए द्वितीय और निहारिका कुर्रे ने ड्रोन मॉडल के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक स्तर पर कुसुम दिवाकर ने मानव पाचन तंत्र मॉडल के साथ प्रथम स्थान, अमन कुर्रे ने जादुई पिटारा से द्वितीय और रंजीता साहू ने ATM मॉडल के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और संकुल प्राचार्यों का योगदान उल्लेखनीय रहा। प्राचार्य सुश्री रेखा देवांगन, सीएससी श्री अरुण कुमार टंडन, और व्याख्याता श्री निरंजन जैन समेत अन्य शिक्षकों ने छात्रों को दिशा-निर्देश देकर उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संकुल के सभी स्कूलों के प्रधान पाठक एवं शिक्षक – सतीश वैष्णव, सिद्ध राम देवांगन, राजकुमारी चंद्रवंशी, और उर्मिला देवांगन सहित अन्य सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। साथ ही, छात्रों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने के लिए उनका मार्गदर्शन सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के समापन पर, मुख्य अतिथि आकाश परिहार सर ने छात्रों को भविष्य में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और इस प्रकार के आयोजनों को नवाचार का सशक्त माध्यम बताया।

इस कार्यक्रम ने छात्रों की वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया और यह संदेश दिया कि विज्ञान शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसे वास्तविक जीवन में प्रयोगात्मक तरीकों से आत्मसात करना चाहिए।

*छात्रावास अधीक्षक ग्रुप “D” की परीक्षा 15 सितम्बर को*

0

*जिले के 55 परीक्षा क्रेन्द्रों में 16 हजार 511 परीक्षार्थी होंगे शामिल, तैयारी पूर्ण*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छात्रावास अधीक्षक ग्रुप “D” परीक्षा का आयोजन 15 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 02.15 बजे तक किया जाएगा, जिसमें जिले के 55 परीक्षा क्रेन्द्रों में 16 हजार 511 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार परीक्षा शांतिपूर्वक पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु सम्पूर्ण तैयारी कर ली गयी है। उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों को जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया है।
सँयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री गिरीश रामटेके ने बताया की परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ फोटो युक्त परिचय पत्र की ओरिजिनल कॉपी लाना होगा। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र व्यापम की कॉपी सहित ओरिजिनल आईडी कार्ड और डॉटपेन के अतिरिक्त अन्य सामग्री लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नही दिया जाएगा। व्यापाम द्वारा निर्धारित केंद्र में ही परीक्षा देने की पात्रता होगी।परीक्षार्थियों के सहायता हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय मुंगेली में सहायता केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0775526440 में परीक्षार्थी 15 सितंबर को परीक्षा केंद्र के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। परीक्षार्थियों को व्यापम परीक्षा में शामिल होने के लिए व्यापम के प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देश का पालन करना अनिवार्य है।

*टोनही के संदेह में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या..*

0

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने टोनही (काला जादू) के संदेह में 2 बहनें, 1 भाई और 1 बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने शक के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, कसडोल पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है।

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले से जुड़े सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।

प्रथम दृष्टया, पुलिस का मानना है कि इस हत्या का संबंध टोनही के संदेह और अंधविश्वास से हो सकता है, जो इलाके में लंबे समय से फैला हुआ है। ऐसे मामलों में अक्सर निर्दोष महिलाओं और परिवारों को अंधविश्वास के चलते निशाना बनाया जाता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है, और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

*⭕सजग कोरबा अभियान के तहत डिजिटल अरेस्ट स्कैम से कोरबा पुलिस कर रही है सावधान।*

0

*⭕डिजिटल अरेस्ट स्कैम से ठग लगा रहे आर्थिक चपत*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा संचार क्रांति के इस युग में साइबर ठगों ने ठगी के अलग-अलग हथकंडे अख्तियार कर लिए हैं। साइबर क्राइम से पढ़े लिखे लोग भी बच नहीं पा रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट स्कैम ने लोगों को चौका दिया है पीड़ितों को इसके माध्यम से हथकड़ी और लोकलाज का डर दिखाकर लाखों रुपए साइबर क्रिमिनल ठग रहे हैं। कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सजग कोरबा अभियान के तहत नगर वासियों से यह अपील करते हैं कि किसी भी प्रकार के अंजान कॉल को ध्यान ना दे और अपनी जानकारी उनसे साझा ना करें। डिजिटल ठग अक्सर पीड़ित से यह कहते हैं कि आपने मोबाइल पर कुछ आपत्तिजनक कंटेंट खोलकर देखा है या आपने जो पार्सल भेजा था उसमें मादक पदार्थ पाये गये है जिससे उन्हें डिजिटल गिरफ्तारी के तहत बंदी रखा गया है पीड़ित पर मुकदमा न करने के लिए पैसों की मांग की जाती है व्हाट्सएप पर नकली पुलिस अधिकारी की डीपी लगाकर पीड़ित को वास्तविक पुलिस होने का भरोसा दिलाते हैं वीडियो कॉल पर बतलाया जाता है कि आपके मोबाइल नंबर से गैर कानूनी कार्य किये जा रहे हैं या आपका नाम पर अरेस्ट वारंट है गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत दिलाने के नाम पर पैसे का मांग की जाती है। ठग अक्सर पुलिस वर्दी पहन कर डराते हैं उसके सामने पुलिस बोर्ड भी होगा, ताकि आप समझे कि पुलिस ही बात कर रहा है लोगों को डरने की बात नहीं है। पुलिस ऐसा कभी नहीं करती। सतर्क रहे, सजग रहे।

*डिजिटल अरेस्ट क्या है:-*
▪️डिजिटल हाउस अरेस्ट साइबर क्राइम का नया तरीका है जिसमें स्कैमर्स पीड़ित को वीडियो कॉल पर डरा धमका कर घर पर ही कैद कर लेते हैं इसके साथ ही उसे इतना परेशान करते हैं कि वह पैसे देने पर मजबूर हो जाता है।
▪️साइबर ठग फोन कॉल पर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हैं और पीड़ितों को विश्वास दिलाते हैं कि उन्होंने कुछ अपराध किया है एवं उन्हें डिजिटल गिरफ्तारी के तहत बंदी रखा गया है और पीड़ित पर मुकदमा न करने के लिए पैसों की मांग की जाती है।

*ऐसे बचें डिजिटल अरेस्ट स्कैम से:-*

*▪️अज्ञात कॉल का जवाब ना दें:-*▪️यदि कोई अज्ञात व्यक्ति आपको धमकी देता है या आपके बैंक खाते के बारे में जानकारी मांगता है तो तुरंत कॉल काट दे और ब्लॉक करे। और नज़दीकी पुलिस थाने में सूचित करे।
*▪️वित्तीय जानकारी साझा ना करें:-* किसी भी परिस्थिति में अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को ना दें।
*▪️आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें:-* अगर आपको किसी सरकारी एजेंसी या बैंक से कॉल आती है तो उसके बारे में उसके आधिकारिक नंबर पर कॉल करके जानकारी की पुष्टि करें।
*▪️वीडियो कॉल पर धमकी से बचें:-* यदि कोई आपको वीडियो कॉल पर डराने की कोशिश करता है तो तुरंत फोन को काट दें।
*▪️ऑनलाइन निगरानी की मांग पर प्रतिक्रिया न दें:-* कोई भी वैध एजेंसी आपसे 24 घंटे वीडियो कॉल पर रहने की मांग नहीं करेगी। यह स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी का संकेत है।
*▪️परिजनों से बात करें:-* ऐसी किसी भी स्थिति में लोक लज्जा से डरे नहीं अपने परिजनों और दोस्तों या किसी पुलिस अधिकारी से तुरंत संपर्क करें और उसके साथ स्थिति साझा करें।

*सजग कोरबा अभियान के तहत अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने में बिक्री करने वालों पर कोरबा पुलिस के द्वारा उसपर लगातार कार्यवाही की जा रही है।*

0

*सर्वमंगला पुलिस के द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 02 लोगों पर की गई कार्यवाही।*

*आरोपियों से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।*

*नाम आरोपिया :-*
आरती सारथी पति बटटू लाल सारथी उम्र 40 वर्ष साकिन पनिया चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)

*नाम आरोपी:-*
अजय अगरिया लोहार पिता स्व. अमी राम अगरिया उम्र 42 वर्ष साकिन पड़निया चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् सिध्दार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला कोरबा के निर्देश पर एवं श्रीमान् यु.बी.एस. चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्रीमान् रविन्द्र कुमार मीना नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, श्रीमान् रूपक शर्मा थाना प्रभारी महोदय कुसमुण्डा के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त होने के परिपालन में पु.स.के. सर्वमंगला के द्वारा आज दिनांक 12.09.2024 को सोनपुरी पुलिया के पास मेन रोड में शराब रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरती सारथी के द्वारा एक नीले रंग के प्लास्टिक के थैला में अलग अलग प्लास्टिक के पाउच में बंधा 06 पाउच प्रत्येक में एक-एक लीटर कुल 06 लीटर एवं 04 अलग अलग प्लास्टिक के पाउच में प्रत्येक में 1-1 पाव कुल 01 लीटर कुल जुमला 07 लीटर कीमती 700 रूपये मिला जिसे आरोपिया आरती सारथी से जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस के सोनपुरी नहर रोड जोड़ा पुल के पास में शराब रेड कार्यवाही किया गया मौके पर अजय अगरिया के द्वारा एक मैटमैला सफेद रंग के प्लास्टिक के जरिकेन में भरा हाथ भटठी महुआ शराब 06 लीटर कीमती 600 रूपये मिला जिसे आरोपी अजय अगरिया से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।

*उरगा से शराब लेकर सीतामणी, रामसागर पारा एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में खपाने वाले 2 तस्कर सहित कुल 4 आरोपी गिरफ़्तार*

0

*68 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जप्त।*

*नाम आरोपी*
(1) यशवंत पिता संजय कैवर्त्य उम्र 20 वर्ष निवासी सीतामणी कोरबा
(2) कुलदीप प्रजापति पिता बुघराम प्रजापति उम्र 19 वर्ष साकिन सीतामणी कोरबा
(3) सुनील बींझवार पिता ननकी बींझवार उम्र 36 वर्ष साकिन भाटापारा बरपाली
(4) प्रेमलाल बरेठ पिता ननकू राम बरेठ उम्र 46 वर्ष साकिन सन्डेल उरगा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी, अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब को उरगा क्षेत्र से लेकर मोतिसागरपारा, सीतामणी एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शराब खपाने वाले तस्करों पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबीर से सूचना के अधार पर मोटरसाइकल CH12 BP1242 से उरगा से शराब लेकर सीतामणी जा रहे आरोपी यशवंत केवर्त एवं विष्णु प्रजापति के क़ब्ज़े से 60 लीटर देशी महुआ शराब एवं सुनील बींझवार के क़ब्ज़े से 8 लीटर देशी महुआ शराब कुल 68 लीटर देशी महुआ शराब एवं एक मोटर साइकिल को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य प्रकरण में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रेमलाल बरेठ को गिरफ़्तार किया गया है।
चारो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में प्रआर सुनील पाण्डेय, प्रआर सचिन नवनीत, मप्रआर गीता तिर्की, आरक्षक 463 नरेश टाण्डे आरक्षक 770 राज कुमार साहु, आरक्षक 730 महासिंह सिदार, आरक्षक 464 प्रेम साहु, आरक्षक 64 झंगल मझवार, आरक्षक 91 रामेद्र बर्मन की सराहनीय भूमिका रही।

*:: डिजीटल अरेस्ट कर 7 लाख से अधिक का सायबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह के सदस्य को मुंगेली पुलिस ने 72 घण्टे में किया गिरफ्तार ::*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :- गिरफ्तार आरोपी- फवाज पिता मोहम्मद निवासी मल्लापुरम् केरल ठगी की रकम 7 लाख 36 हजार रूपये

मुंगेली जिला के लोरमी निवासी सेवानिवृत बी.एम.ओ द्वारा शिकायत दिया गया कि दिनांक 06.09.2024 को कुछ लोगों द्वारा व्हॉटस्अप विडियो कॉल कर स्वयं को मुंबई काईम ब्रांच अधिकारी बताकर डरा धमका कर डिजिटल अरेस्ट कर 7 लाख 36 हजार रूपऐ का ठगी कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर तत्काल आरोपी के पतासाजी हेतु निर्देश दिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन में टीम तत्काल सक्रिय हो गई एवं बैंक डिटेल एवं मोबाईल लोकेशन के आधार पर केरल रवाना हुई केरल के संभावित स्थानों पर मुंगेली पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दबिश दी गयी। 01 दिन के प्रयास से टीम को केरल के मल्लापुरम् जिले के चेरुकापल्ली वेल्लुवागड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका एक अन्य साथी जिलशाद निवासी कालीकट भी इसके गिरोह में शामिल है जिसके गिरफ्तारी हेतु टीम प्रयासरत् है। वारदात को अंजाम देने के पश्चात् आरोपी फवाज दुबई भागने के फिराक में था किन्तु मुंगेली पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता से विदेश भागने में असफल रहा।

प्रार्थी रिटार्यड बीएमओ डा. दीपक लाज को डिजिटल अरेस्ट के दौरान आरोपियों द्वारा डराया गया कि आपके द्वारा जो पार्सल दुबई भेजने के लिए मुंबई भेजा गया है उसमें आर्मी का ड्रेस, आई कार्डस् एवं प्रतिबंधित ड्रग्स पाया गया है इसलिए आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। इस प्रकार भयादोहन कर लगातार कॉल में उपलब्ध रहने एवं फोन डिस्कनेक्ट न करने धमकी देकर बैंक खाते में उपलब्ध रकम में से 7 लाख 36 हजार अपने एक्सीस बैंक के खाते में
आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करा लिया गया। इस घटना में थाना लोरमी में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 314/2024 धारा 318 (4) बीएनएस 66 (डी) आईटी एक्ट दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी अंतर्राष्ट्रीय सायबर ठग गिरोह का सदस्य है गिरफ्तार आरोपी फवाज पिता मोहम्मद के विरूद्ध आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में भी इसी प्रकार के कई सायबर अपराध दर्ज है इस शातिर अपराधी की तलाश आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना की पुलिस भी कर रही थी इसके साथी जिलशाद के विरूद्ध दुबई में भी अपराध दर्ज है एवं इसके वीसा को ब्लॉक किया गया है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह थाना प्रभारी सरगांव, सउनि. भानु प्रताप बर्मन चौकी प्रभारी डिण्डौरी, सउनि. लखीराम नेताम, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव, आरक्षक रवि डाहिरे, अब्दुल रियाज एवं सायबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं पांडातराई को मिली 5.40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात*

0

0.भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनसुविधाओं का विस्तार और प्रदेश का विकास है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद से प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं इसी कड़ी में पंडरिया और पांडातराई शहर के सौन्दर्यीकरण एवं वहां मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु वर्षों से चल रही मांग आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हो रही है नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद् पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के सौन्दर्यीकरण मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना विकास हेतु 5 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति दी है इसमें नगर पालिका परिसद पंडरिया के सौन्दर्यीकरण,अधोसंरचना, मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु 3 करोड़ रुपए एवं नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है विदित हो की पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र के माध्यम से पंडरिया एवं पांडातराई शहर के विकास व सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, जनता की मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया था उनके प्रस्ताव और जनता के हित को देखते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज 5 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि को पंडरिया एवं पांडातराई क्षेत्र के विकास हेतु स्वीकृति दी गई है वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों के लिए राशि की स्वीकृति दी गई है जिसके लिए भावना बोहरा ने पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त होकर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया वह विश्वास अब क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के रूप में जन-जन तक पहुँच रहा है मैनें हमेशा ही जनसेवा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के साथ जनता की सुविधाओं और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने का हमेशा प्रयास किया है यह जो विकास की सौगात मिली है वह भी जनता के सुझाव से ही मिले हैं क्षेत्र की जनता से जब भी संवाद होता है तो मैनें हमेशा उनके सुझाव को प्राथमिकता से सुना है और उसपर अमल करने का प्रयास किया है आज जो यह विकास की सौगात जनता को मिली है उससे क्षेत्रवासियों में भी ख़ुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्य ठप्प पड़ें थे जनता को मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिल रही थी लेकिन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ एक बार पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है जनता को मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से पंडरिया विधानसभा की जनता को लाभ मिलेगा विकास का संकल्प और जनहित के लक्ष्य के साथ प्रगति पथ पर प्रशस्त पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्य अधोसंरचना के निर्माण कार्य जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहें हैं कांग्रेस के शासन काल में केवल भ्रष्टाचार हुए जनता के अधिकारों का हनन किया गया और योजनाएं केवल सरकारी कागजों तक सिमित रहीं लेकिन आज डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर दिख रहीं हैं भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसान हित में निर्णय लिया गया आवास विहीन 8 लाख से अधिक परिवारों के पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं ऐसे कई योजनाएं एवं निर्णय हैं जिनसे आज छत्तीसगढ़ की दशा एवं दिशा को बदलने का काम भाजपा सरकार कर रही है मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को इस विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई देती हूँ।

—————————————-

*पोषण माह के अंतर्गत वजन त्यौहार का किया गया शुभारम्भ*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- एकीकृत बाल विकास परियोजना कुण्डा के आंगनबाड़ी केंद्र कुण्डा – 03 से राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत वजन त्यौहार का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम जनपद पंचायत पंडरिया की सभापति अंजनी चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य तथा सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ भारतमाता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरम्भ हुआ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के पश्चात् अध्यक्ष द्वारा अन्य अतिथियों के साथ बच्चों की ऊंचाई और वजन लेने की प्रक्रिया एवं ऑनलाइन एंट्री किये जाने की प्रक्रिया की जानकारी ली गई साथ ही अतिथियों द्वारा स्वयं आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज 3 वर्ष की बच्ची उषा चंद्राकर माता प्रेमलता चंद्राकर का वजन एवं ऊंचाई ली गई परियोजना अधिकारी बृजेश सोनी एवं सेक्टर कुण्डा की पर्यवेक्षक संध्या साहू द्वारा उपस्थित माताओं को बच्चों को कुपोषण व बीमारियों से बचाव के लिए विभाग द्वारा किये जाने वाले प्रयासों तथा वजन त्यौहार की आवश्यकता की जानकारी दी गई उल्लेखनीय है की 1 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत दिनांक 12 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है वजन त्यौहार का आयोजन वर्ष 2012 से सतत रूप से किया जा रहा है वजन त्यौहार के माध्यम से शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन और ऊंचाई ली जाती है तथा उनका पोषण स्तर ज्ञात कर उनके बालकों को अवगत कराया जाता है साथ ही बच्चों को कुपोषण से बाहर रखने के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया जाता है शासन के निर्देश के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्रो में दर्ज बच्चों के अलावा भी बाहर से आए हुए सभी बच्चों का वजन लेना अनिवार्य है वजन त्यौहार के आयोजन की स्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 9:00 बजे से 5:00 बजे तक अनिवार्य तक खुले रहेंगे भाजपा मण्डल कुण्डा महामंत्री कृष्णा चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से सतत रूप से कुपोषण के स्तर में कमी आई है एवं लोगों में जागरूकता आई है यही कारण है की महिला बाल विकास के हर छोटे बड़े कार्यक्रम में उपस्थित होना उन्हें अच्छा लगता है कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुण्डा उपसरपंच सुमति चंद्राकर,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन गुप्ता नवीन महाविद्यालय कुण्डा जनभागीदारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम निर्मलकर,भाजपा युवा मोर्चा मंत्री निलेश गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गणेश सोलंकी, एम.टी. मितानिन निधि चंद्राकर, देवदत्त चंद्राकर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजनी चंद्राकर, रमा चंद्राकर, महेश्वरी चंद्राकर,मित्रा सुमन एवं अनेक माताएं बच्चों सहित उपस्थित रहीं कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन उषा गुप्ता ने किया।

—————————————-