Home Blog Page 586

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान*

0

0.स्वच्छ भारत अभियान की मजबूत नींव हैं हमारे स्वच्छता मित्र, उनका सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पंडरिया में सेवा दिवस मनाया गया पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा इस अवसर पर 18 सितंबर को स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के नगर पालिका,शासकीय अस्पताल, नगर पंचायत अंतर्गत लगभग 115 से अधिक सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान में उनकी अतुलनीय भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि सबसे पहले मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करती हूँ और भगवान श्रीराम से उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हूँ जिनके सेवाभाव से प्रेरित होकर हमने आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार राष्ट्र सेवा सर्वप्रथम की अवधारणा के साथ देश के हर व्यक्ति वर्ग एवं समुदाय के हित और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य किया है वह हम सभी के लिए एक आदर्श है एक आदर्श जनप्रतिनिधि एवं देश के प्रधान सेवक कैसा होता है उसकी परिभाषा व जिम्मेदारियों को उन्होंने अपने व्यक्तित्व से प्रदर्शित कर हम सभी का मार्गदर्शन किया है हमारे सफाई कर्मियों के पांव पखारकर उनके प्रति प्रधानमंत्री के आदरभाव ने हमें प्रेरणा दी है जिससे हम यह कार्यक्रम आयोजित कर पाएं हैं हमारे पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका, नगर पंचायत शासकीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्राम ग्राम पंचायतों में हमारे स्वच्छता मित्र दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहें हैं ऐसे ही हमारे क्षेत्र के स्वच्छता मित्रों,उनके परिश्रम व अपने कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा का हमने सम्मान करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की है पंडरिया विधानसभा नित नए विकास के आयाम स्थापित कर रहा है करोड़ों की लागत से सड़कों, पुल-पुलिया के निर्माण हो रहा है हाल ही में पंडरिया नगर पालिका एवं नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों,सौंदर्यीकरण, अधोसंरचना विकास एवं जनता की मुलभूत सुविधाओं और आवश्यकतओं के अनुरूप करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा हमारे पंडरिया विधानसभा को दी गई है अपने पक्के आवास का सपना संजोए लाखों परिवारों को आज उनका अधिकार मिला कांग्रेस सरकार ने जिस आवास योजना को 5 वर्षों तक रोक के रखा,छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की जनता को आवास योजना का लाभ मिलने लगा है हमारे पंडरिया विधानसभा में भी 14088 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला हैं वहीं मुख्यमंत्री द्वारा पहली किश्त भी उन लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित कर दी गयी है भावना बोहरा ने कहा कि हमारे स्वच्छता मित्र दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हमें एक स्वच्छ वातावरण एवं हमारे गाँव,शहर व प्रदेश को स्वच्छ रखने के लिए परिश्रम कर रहें हैं उनके इसी परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हमने आज उन्हें सम्मानित किया प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से हमारे स्वच्छता कर्मियों को एक सम्मानित स्थान मिला है उनके प्रति लोगों को सोच में भी परिवर्तन आया है और आज लोग उन्हें सफाई कर्मी नही बल्कि स्वच्छता मित्र के नाम से संबोधित कर रहें हैं हमें बहुत ही प्रसन्नता हो रही है कि आज हमें उनका सम्मान करने का अवसर मिला है और आने वाले समय मे भी हमारा यह प्रयास जारी रहेगा उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के शुभारंभ की दसवीं वर्षगांठ का उत्सव मनाने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें हमारे स्वच्छता मित्रों का योगदान बहमूल्य है अभियान के तहत “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” के संकल्प के साथ देश भर में स्वच्छता के प्रयासों में नागरिको की भागीदारी और सामूहिक कार्यों की भावना को प्रज्वलित किया जाएगा इसके अंतर्गत समग्र समाज के तीन महत्वपूर्ण स्तंभों स्वच्छता लक्ष्य इकाई, स्वच्छता में जनभागीदारी और सफाई मित्र शिविर पर केंद्रित रहेगा मैं समस्त जनता से भी आग्रह करूंगी की इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ें और हमारी स्वच्छता मित्रों के साथ स्वच्छ भारत लक्ष्य को निरंतर आगे बढ़ाते रहें इस अवसर पर समस्त भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

—————————————-

*महानदी में बंद बोरी में मिले लाश के मामले में 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

* मृतक संतोष कश्यप उम्र 37 साल निवासी सलखन का लापता होने की सूचना थाना शिवरीनारायण में दर्ज था*

*आरोपियों द्वारा हत्या कर लाश को छुपाने के उद्देश्य मोटर सायकल से मृतक के शव को भरकर ले गया था हसदेव नदी में बहायें थे*

*आरोपियों द्वारा मृतक के व्यवहार से तंग आकर लोहे का धारदार हथियार एवं डंण्डा से मारकर की गई निर्मम हत्या*

*आरोपियां के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार, डंण्डा एवं मोटर सायकल को किया गया बरामद*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 103, 238, 3 (5) BNS के तहत कार्यवाही की जा रही है*

*नाम आरोपी*

*(01) राकी कश्यप पिता स्व दिलीप कश्यप उम्र 33 साल साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण*

*(02) जगदीश कश्यप पिता स्व मनहरण कश्यप उम्म्र 29 साल निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक संतोष कश्यप उम्र 37 साल निवासी सलखन दिनांक 13.09.2024 के 05:00 बजे करीबन बिना बताये घर से निकला था जो दिनांक 14.09.2024 के 10.00 बजे तक घर वापस नहीं आया आने से मृतक की पत्नी की सूचना पर थाना शिवरीनारायण में गुम इंसान कायम कर पतासाजी की जा रही थी।

गुम इंसान जांच दौरान थाना शिवरीनारायण पुलिस को दिनांक 15.09.2024 को सूचना मिला कि ग्राम करही थाना बिर्रा महानदी में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है कि सूचना पर थाना बिर्रा में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जिसकी पहचान मृतक संतोष कश्यप उम्र 37 साल निवासी सलखन का होना पाया गया। प्राप्त पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर साहब द्वारा मृतक की मृत्यु को होमीसाईडल लेख किये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मुल अपराध थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 373/2024 धारा 103(1), 238 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया

हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए *श्रीमान विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा* के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया जाकर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार* के मार्गदर्शन में मृतक को जहां आखिरी बार ग्राम खलखन में देखा गया था। घटना स्थल के आसपास के लोगो को मृतक के संबंध में पूछताछ की जा रही थी इसी क्रम में विश्वसनीय सुचना मिली की संदेही आरोपी रॉकी कश्यप एवं जगदीश कश्यप को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया कि मृतक संतोष कश्यप आरोपी रॉकी के किराना दुकान में आकर जब चाहे बिना पुछे किसी भी सामान को उठाकर खा देता था एवं ले जाता था पैसा के लिए बोलने पर तुम गलत काम करते हो तुमको मैं जेल भेजवा दूंगा कहकर धमकी देता था। मृतक के द्वारा दिये गये धमकी से आरोपी रॉकी परेशान हो गया था तब आरोपी राकी ने अपने दोस्त जगदीश कश्यप के साथ मिलकर इसे मारना है कहकर प्लान बनाया और दिनांक 13.09.2024 को शाम करीब 07:00 बजे के आसपास अपने दोस्त जगदीश कश्यप के साथ शराब पी रहा था उसी समय मृतक संतोष कश्यप भी वहीं पर आया और आरोपी रॉकी के साथ वाद विवाद कर वहां से चला गया। आरोपी रॉकी कश्यप ने अपने दोस्त जगदीश को बोला की यह रोज मुझे परेशान करता रहता है उसके बाद रात्रि करीब 10.00 बजे के आसपास संतोष कश्यप फिर दुकान से कुछ दुर रोड पर खड़े होकर गाली गलौच कर शराब मांग रहा था जिसे दोनो आरोपी, मृतक को जान से मारने की नियत से दुकान अंदर से एक लोहे का धारदार हथियार दरैती लाया तथा मृतक के गर्दन के पीछे मारा जिससे मृतक संतोष के गले का पीछला हिस्सा कटकर खुन बहने लगा मौके पर मृत्यु हो गई। मृतक के लाश को छिपाने के उद्देश्य से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी में बांधकर दोनो आरोपी मिलकर मोटर सायकल लाल रंग का पैशन प्रो ले जाकर उसी रात करीब 12.30 बजे के आसपास ग्राम सलखन गोधना कुरियारी तुस्मा मुडपार कनस्दा नगारीडीह केरा को पार कर ग्राम सिलादेही के पहले बने हसदेव नदी के पुल पर गये तथा संतोष कश्यप के शव को नदी के तेज बहती पानी में फेक दियें। पुलिस विवेचना दौरान दोनो आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार लाठी, मोटर सायकल क्रमांक पैशन प्रो सीजी-11-सीएफ- 1827 को बरामद किया गया है।

आरोपी (01) राकी कश्यप (02) जगदीश कश्यप दोनो निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 18.09.2024 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही मे SDOP चाम्पा यदुमणी सिदार, उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण सायबर टीम से उपनिरी पारस पटेल प्रभारी सायबर सेल, सउनि विवेक सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा, गिरीश कश्यप एवं सउनि प्रमोद महार प्रआर विजय निराला, आरक्षक विकाश शर्मा, द्वारीका साहू, महेंद्र राज, रामकुमार कश्यप तेरस साहू थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

*महिला को मोटर साइकिल में लिफ्ट देने के बहाने से दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी दिलीप रात्रे उम्र 25 वर्ष साकिन कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 64 BNS के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी दिलीप रात्रे के द्वारा पीडिता को मोटर सायकल से लिफ्ट देने के बहाने इंदिरा उदद्यान के सुनसान जगह मे ले जाकर दैहिक शोषण किया की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 434/2024 धारा 64 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

प्रकरण के आरोपी आरोपी दिलीप रात्रे को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.09.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि बी.पी खांडेकर, प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आरक्षक शेषनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी के विरूध्द धारा 137(2), 64, 96 BNS एवम 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही*

* नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*आरोपी शनि डहरिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम बुचीहरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बलौदा क्षेत्र के नाबालिक बालिका दिनांक 13.09.2024 को बिना बताये कही चली गयी थी जो शाम तक घर नहीं आने से आसपास पता किया किंतु पता नहीं चला जिसकी सूचना पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 330/24 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

दौरान विवेचना अपहृत बालिका का ग्राम दर्राभांठा थाना सीपत जिला बिलासपुर में होने की मुखबिर सूचना मिलने पर *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में अपहृत बालिका को आरोपी शनि डहरिया निवासी बुचीहरदी के कब्जे से बरामद किया जाकर पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिस पर प्रकरण में धारा 64,96 BNS, एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई।

विवेचना दौरान आरोपी शनि डहरिया ग्राम बुचीहरदी थाना बलौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0 पल्सर 125 सीसी क्रमांक सीजी-11- बीएम- 3253 एवं एक मोबाईल रियलमी कपंनी का बरामद किया गया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार दिनांक 18.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, आर. महेश राज, श्याम राठौर एवं थाना स्टाफ बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस एवम सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही*

0

* आरोपीयो के कब्जे से जुमला नगदी रकम 10430/-रूपये एवम 52 पत्ती तास बरामद*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में थाना पामगढ पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त रूप से जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर दिनांक 17/09/2024 को ग्राम मेउ मे बस स्टेंड के पास डबरी के निचे कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर *आरोपीयान*
01.आकाश यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पामगढ़ 02. धन्नू यादव उम्र 35 वर्ष साकिन मेउ थाना पामगढ़ 03. गोविंदा साहू उम्र 26 वर्ष साकिन मेउ थाना पामगढ़ 04. रवि उर्फ छोटू श्रीवास उम्र 22 वर्ष साकिन संजय नगर अकलतरा 05. देवचरण टण्डन उम्र 42 वर्ष साकिन चेंउडीह थाना पामगढ़ 06. पवन खरे उम्र 38 वर्ष साकिन रोझनडीह थाना पामगढ़ 07. कुलदीप सिंह भारद्वाज उम्र 25 वर्ष साकिन आज़ाद चौक अकलतरा 08. महेश्वर शुक्ला उम्र 42 वर्ष साकिन कोटमी सोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) को जुआ खेलते पकडा जिसके कब्जे से जुमला 10430/- रूपये 52 पत्ती तास बोरी फट्टी को बरामद किया जाकर आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ म.प्रधान आर बलमती यादव आर. रोहित साहू, मुकेश कमलेश, सीताराम सूर्यवंशी
सैनिक चन्द्रशेखर प्रधान थाना पामगढ एवं सायबर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*संविदा कर्मी मृतक के परिजन को प्रदाय किया गया 01 लाख रूपये की अनुकम्पा राशि*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला पंचायत मुंगेली में मनरेगा योजनांतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारी सहायक ग्रेड-03 श्री दशरथ सिंह राजपूत का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण उनकी पत्नी श्रीमती सविता राजपूत को 01 लाख रूपये अनुकम्पा राशि प्रदान की गई है। बता दे कि श्री राजपूत 13 अक्टूबर 2019 से जिला पंचायत मुंगेली में सेवा दे रहे थे। 03 सितम्बर को ड्यूटी उपरांत कार्यालय से घर जाते समय अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो जाने के कारण 04 सितम्बर को ईलाज के दौरान उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। कलेक्टर श्री राहुल देव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय द्वारा मृतक के परिजन को यथाशीघ्र नियमानुसार अनुकम्पा राशि दिए जाने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में मृतक के आश्रित परिजन को अनुकम्पा राशि प्रदान की गई है।

 

*सरगांव में स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारंभ*

0

*शहर को स्वच्छ रखने आमजनों को किया गया जागरूक*

तिज राम साहू ब्यूरो मुंगेली // स्वच्छता ही सेवा थीम के अंतर्गत नगर पंचायत सरगांव में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा संग्रहण में लगे गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 02 में स्वच्छता अभियान चलकर सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत सीएमओ श्री घनश्याम शर्मा, पाषर्दगण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

✅ *नशे में वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।*

0

✅ *आरोपी द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाना हुआ खतरनाक साबित, लड़की की गई जान।*

✅ *आरोपी को पकड़कर दिखाया गया जेल का रास्ता।*

*थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.*
*अपराध क्रमांक 878/2024 धारा 281, 125(ए), 105 बी एन एस 184, 185 एम व्ही एक्ट*

✅ *नाम आरोपी-* कैलाश प्रसाद सतनामी पिता ब्रजवासी सतनामी उम्र 35 त्ताल निवासी बाबुपुर थाना कुलगवां जिला सतना म०प्र० हाल ड्रीमसिटी मकान नंबर ए-10 थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ०ग०)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.09.24 को प्रार्थी रामजी यादव पिता गोरे लाल यादव उम्र 30 साल निवासी देवलापाठ थाना उरगा हाल मुकाम कुदन पैलेस के सामने विद्यानगर तारबहार बिलासपुर (छ०ग०) के द्वारा थाना सि०ला० उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी बहन रामवती यादव और उसकी सहेली प्रभाती दास दोनो स्कूटी क्र० सीजी 11 बीडी 3051 से ड्यूटी से वापस जा रहे थे तभी पुलिस लाईन दुर्गा मंदीर के सामने एक बोलरो क्र सीजी 14 सी 0851 के चालक के द्वारा तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाकर ठोकरमारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिसत्ते मेरी बहन रामबती यादव और उनकी सहेली प्रभाती दास को गभीर चोंटे आई है जिसे ईलाज के लिये अस्पताल म भर्ती किये है, घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्रकरण मे पीडित प्रभाती दास का दिनाक 15.09.2024 को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई । आरोपी चालक नशे में था और रोड सीधा और सुनसान होने के बावजूद भी गाडी को स्पीड में और लहराते हुए चलाते हुए लाकर गलत साईड में जाकर के स्कूटी सवार दोनो लडकियो को ठोकर मार दिया और गाडी समेत फसने पर भी गाडी नहीं रोक रहा था तथा घसीटते हुए गाडी चला रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है चालक द्वारा जानते हुए की शराब के नशें में बोलेरो वाहन चलाने से बिलासपुर सीटी मे किसी का एक्सीडेन्ट होने से मृत्यु हो सकती है उसके बावजूद भी आरोपी चालक के द्वारा शराब के नशे में लहराते हुए तेजी से वाहन चलाया गया है, तथा सीधा और सुनसान प्रकाश सहीत रोड ने गलत साईड मे जाकर दो स्कूटी सवार लडकियों को ठोकर मार दिया और जब दोनो लडकिया गाडी मे फसगई फिर भी गाडी नहीं रोककर उसे घसीटते हुए वाहन को चलाया गया है, वाहन चालक ग्रेजुएट है उसको यह बात स्पष्ट था की शराब के नशे मे वाहन चलाये जाने से किसी की मृत्यु हो सकती है फिर भी उसने बालेरो वाहन को शराब के नशे मे चलाया जिस कारण से इस प्रकार की घटना कारित हुई है, और दिनाक 15.09.2024 को घायल युवती प्रभाती दास की ईलाज के दौरान रामकृष्णा, अस्पताल विलासपुर में मृत्यु हो गई है जिस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 आकर्षित होता है इसलिये धारा 105 बीएनएस जोडी गई तथा आरोपी वाहन चालक के द्वारा वाहन बोलेरो को शराब के नशे में खतरनाक तरिके से लहराते हुए चलाते सबूत पाये जाने पर मोटर व्हीकर की धारा 184, 185 जोडी गई । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

*मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

0

*जिले के 48 हजार 353 परिवारों के आवास का सपना होगा पूरा*

*आवासहीनों को पक्का मकान देने की गारंटी हो रही पूरी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर जिले के 48 हजार 353 हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन राशि का आंतरित किया। इस अवसर पर विधायक जाजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री गुलाब सिंह चंदेल, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनानी चाहिए तथा अपने घर, मोहल्ले, गांव, शहर, जिला एवं राज्य को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने की जिले के नागरिकों से अपील की। कलेक्टर ने कहा कि जिले के 48 हजार 353 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत के सूचना बोर्ड पर चस्पा किया गया है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर पहली किश्त जारी की है। ये राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में जाएगा। प्रधानमंत्री आवास के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग किये जाने पर हितग्राही संबंधित अधिकारी अथवा कलेक्टर से सीधे शिकायत कर सकते हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रथम किश्त जारी होने पर सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम में श्री गुलाब सिंह चंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आवासहीनो को सर्वसुविधायुक्त मकान उपलब्ध करा रहें है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिले को स्वच्छ बनाने के लिए सभी नागरिको की भागीदारी जरूरी है, जिससे हमारा जिला स्वस्थ जांजगीर-चांपा की तरह स्वच्छ जांजगीर-चांपा भी बने। इस अवसर पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति आदेश का टोकन प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए पहली किश्त 2044 करोड़ रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रान्सफर की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण की मौजूदगी में मोर आवास-मोर अधिकार कार्यक्रम राजधानी स्थित रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने आवास निर्माण के लिए चयनित हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि अंतरित करते हुए हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

*राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों को हो रहा आयोजन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश में जिले में सक्षम आंगनबाडी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधी व्यापक प्रचार प्रसार एवं प्रभावी व्यवहार प्ररिवर्तन हेतु जन आन्दोलन के रूप में प्रति वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान एनिमिया, वृध्दि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढाई भी, बेहतर प्रशासन व पारदर्शिता एवं कुुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी एवं समग्र पोषण पर गतिविधीयां आयोजित किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत जिले में पोषण एवं स्वच्छता रैली, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (व्हीएचएसएनडी) में गर्भवती, एवं शिशुवती माताओं का स्वास्थ्य एवं एनीमिया जांच, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समन्वय से हेण्डपंप के आस-पास के साफ-सफाई, बच्चों का हाथ धुलाई प्रदर्शन एवं कलस्टर अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार वं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जानकारी जनसमुदाय को दिया गया अपने खान पान में मौसमी फल हरी सब्जी भाजी तथा पौष्टिक आहार सेवन करने से होने वाले फायदें के बारे में बताया गया। स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, वार्ड के पंच द्वारा घर-घर जाकर स्वच्छता के संबंध लोगों को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार वितरण (रेडी टू ईट फुड) किया गया। वजन हेतु उपस्थिति बच्चों के पालकों को पोषण स्तर का आकलंन हेतु प्रति माह आंगनबाडी केन्द्रों में आकर वजन ऊचाई मापन करवाने व पोषण स्तर के बारे में जानने हेतु प्रेरित किया गया।