Home Blog Page 585

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से गन्ना किसानों के बकाया राशि का पूर्ण हुआ भुगतान*

0

0.किसानों से किये हर वादों को पूरा करने हम प्रतिबद्ध हैं गन्ना किसानों को पूर्ण भुगतान मिलने पर बधाई : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा अंतर्गत गन्ने की खेती करने वाले किसानों को आज बड़ी सौगात मिली है जिससे उनके चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है पंडरिया विधायक भावना बोहरा के लगातार प्रयासों से आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना अंतर्गत किसानों के बकाया राशि का पूर्ण भुगतान कर दिया गया है इस विषय मे भावना बोहरा ने कहा है कि किसानों को रिकवरी दर की बकाया राशि का भी जल्द भुगतान किया जाएगा जिसके लिए भी वे लगातार प्रयास कर रहीं हैं बताते चलें कि आज 19 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक 1549 किसानों को 7,57,23,682 रुपये का भुगतान उनके खातों में हस्तांतरित कर दिया गया इसके साथ ही किसानों के 91,38,66,907 रुपये का पूर्ण भुगतान किया जा चुका है इसके पूर्व भी अलग-अलग किश्तों में किसानों के बकाया भुगतान की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई थी एक कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने किसानों से वादा किया था कि जल्द ही उनका पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा और महज एक माह के भीतर ही किसानों को पूर्ण बकाया राशि हस्तांतरित कर दी गयी है इसके लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी,कृषि मंत्री रामविचार नेताम को पत्र लिखने के साथ ही विधानसभा में भी किसान हित के लिए इस विषय को प्रमुखता से सदन के समक्ष उठाया था इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र के सभी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आज मुझे बहुत ही प्रसन्नता हो रही है कि किसानों को बकाया भुगतान की पूर्ण राशि उन्हें प्राप्त हो गयी है इस राशि के मिलने से उन्हें आर्थिक एवं मानसिक रूप से सम्बल मिला हैं वहीं किसानों में भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता एवं उनसे किये वादों के प्रति उनका विश्वास और भी मजबूत हुआ है किसानों का हित भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है हमने किसानों से जो भी वादा किया है उसे पूरा करने के लिए भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस देना हो या 3100 रुपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी का वादा हो हमारी सरकार ने जो वादा किसानों से किया उसे पूरा करने का काम किया है आने वाले समय मे भी हम अपने सभी वादों को जरूर पूरा करेंगे हमारा पंडरिया विधानसभा एक ग्रामीण और कृषि प्रधान क्षेत्र हैं यहां अधिकतर किसान गन्ने की खेती करते हैं पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार उनके भुगतान को लेकर अवरोध लगाया गया लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही किसानों में एक आत्मविश्वास आया कि अब उनके हितों की रक्षा होगी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने किसानों के उस विश्वास को बनाये रखा भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमने पंडरिया विधानसभा के किसानों के हित व अधिकार के लिए सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य को शुरू करने का वादा किया था जिसका भूमिपूजन भी किया जा चुका है इससे 26 अधिक गांव के किसानों को लाभ मिलेगा आज हमारे पंडरिया विधानसभा में कृषक कल्याण एवं कृषि विस्तार के साथ ही जनसुविधाओं, अधोसंरचना विकास, सड़क सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सर्व समाज एवं हर व्यक्ति की आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु हम सतत प्रयासरत हैं नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के सौंदर्यीकरण व अधोसंरचना विकास हेतु करोड़ों के विकास कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14088 लोगों को आवास की स्वीकृति व प्रथम किश्त भी जारी की जा चुकी है बजट 2024-25 में भी पंडरिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास हेतु करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात से आज हमारे समृद्ध पंडरिया की संकल्पना अपना मूर्तरूप ले रही हैं जिसमें विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति का सुझाव एवं सहयोग हमें मिला है।

*गन्ना प्रोत्साहन योजना से किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : भावना बोहरा*

भावना बोहरा ने आगे कहा कि विष्णु देव साय सरकार ने हमारे गन्ना किसानों को एक और बड़ी सौगात दी है उन्होंने कृषि बजट में 60 करोड़ रुपये गन्ना प्रोत्साहन योजना के तहत आवंटित किया है जिसके लिए मैं पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता और किसानों की ओर से उनका आभार व्यक्त करती हूं इस योजना के माध्यम से गन्ना किसानों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ ही उनकी स्थिति में भी सार्थक सुधार स्पष्ट दिखाई देगा हमारे गन्ना की खेती करने वाले किसान इस योजना के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि प्रदेश में भी गन्ना उत्पादन की क्षमता व किसानों के आय में भी वृद्धि होगी।

—————————————-

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कवर्धा जल रहा है लगातार वहां पर हत्याएं हो रही है कई फांसी लगाई जा रहे हैं तो कहीं किसी के घर जलाए जा रहे हैं बेदम से पुलिस की अभिरक्षा में मौत हो रही है कवर्धा पूरी तरह से मणिपुर बन गया है इसीलिए हमें वहां जाने की आवश्यकता पड़ी वहां जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री जनदर्शन को लेकर कहा एसपी कलेक्टर के साथ बैठक करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला इधर एसपी और कलेक्टर की बैठकें हो रही थी उधर घर जल रहा था मुख्यमंत्री को भी स्वीकार करना पड़ रहा है अपराध पर कंट्रोल करिए नशे पर लगाम लगाइए यही चीज़ शुरू से बोलते आ रहे हैं कलेक्टर और एसीपी को मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया लेकिन सीएम का न कोई कलेक्टर सुनने वाला है न कोई एसपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल किया कि आखिर सरकार कौन चला रहा है सरकार दिल्ली से चल रही या नागपुर से सरकार बेलगाम हो गयी है डबल इंजन की सरकार पटरी से उतर गयी है सरकार पूरी तरह से फैल हो गयी है आगे जो भी होगी उसके रणनीति तैयार करेंगे नक्सली पीड़ितों को दिल्ली ले जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार आखिर क्या चाहती है क्या नक्सली बात खत्म हो चुका है क्या बस्तर शांति की ओर लौट चुका है यह हत्याएं नहीं हो रही है क्या मौतें नहीं हो रही है आखिर आज राष्ट्रपति से मिलवा कर क्या साबित करना चाहते हैं क्या राष्ट्रपति बस्तर नहीं जा सकतीं यह सब झूठी वाहवाही लूटने का प्रोपोगंडा है बस्तर के एक-एक नागरिकों की शांति और सुरक्षा का बहाल होना चाहिए यह सरकार में उम्मीद नहीं है राहुल गांधी पर धमकी भरी बयान बाजी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुये कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार के मंत्री और उनके विधायक हमारे नेता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं यह निंदनीय है हम नई रणनीति के साथ उसका विरोध करेंगे बीजेपी के नेता उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर डर चुके हैं इसके लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है क्या बीजेपी ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करेगी।

—————————————-

*ट्रेलर वाहन में लगे बैटरी को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी से चोरी का मशरूका 01 नग बैटरी जप्त*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रविन्द्र शर्मा पिता स्व० रमेश शर्मा उम्र-42 वर्ष सा० मातृ छाया मिशन रोड कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा हा०मु० प्लाट नम्बर 409 टीपी०नगर कोरबा चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा का दिनांक 14.09.2024 को चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि इसके पास 03 ट्रेलर गाड़ी है जिसका देखरेख यह स्वयं करता है इसका गाड़ी नम्बर सीजी-12, बी0एन0-5118 है, इसका उक्त ट्रेलर को ड्रायवर दीपक कुमार चलता है, इसका उक्त ट्रेलर गेवरा से लैंको चल रहा था। इसका ड्रायवर दिनांक 07.09.2024 के रात 11.00 बजे के आसपास गेवरा की ओर से आया और उक्त ट्रेलर को मुड़ापार जायसवाल पेट्रोल पंप के पास दिनांक 08.09.2024 के रात 12.00 बजे के आसपास खड़ा कर अपना घर चला गया है जो सुबह 08.00 बजे के आसपास वापस आया तो देखा तब उक्त ट्रेलर में लगे exide कम्पनी का बैटरी 02 नग किमती करीबन 25,000 रूपये लगभग नहीं था का जानकारी इसे दिया तब यह अपना गाड़ी जहां खड़ा किया था वहां पर आया और देखा कि इसका ट्रेलर में लगा बैटरी नहीं था जिसे दिनांक 08.09.2024 के रात 12.00 बजे से सुबह 08.00 बजे के मध्य कोई चोर चोरी कर ले गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण का गम्भीरता को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू०बी०एस० चौहान (रा०पु०से०) एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का (रा०पु० से०) को हालात से अवगत कराने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की धरपकड़ हेतु निदेर्शित किया गया। प्रकरण का विवेचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपी लोचन केंवट के मेमोरेण्डम कथन लेखबद्ध किया गया जो अपने दो अन्य साथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया जो चोरी की मशरूका एक नग exide कम्पनी का बैटरी को जप्त कर आरोपी को गिर० कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम०वी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, मप्रआर० स्मिता बेक, आर० गंगाराम डांडे, आर० संजय रात्रे, आर० संदीप सिंह, आर० संजय सिंह एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।
*आरोपी:-*
लोचन केंवट पिता मंगलू राम केंवट उम्र-20 वर्ष सा० पंप हाउस मैदान के नीचे चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा

*कोरबा पुलिस की अवैध शराब कारोबार पर कार्यवाही लगातार जारी*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू०बी०एस० चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भूषण एक्का के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत करते हुए अवैध शराब ब्रिकी करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयो को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के पालन में क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया, मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर गुरूवार सिंह पिता हेम सिंह उम्र-44 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम 50 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम०वी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, मप्रआर० स्मिता बेक, आर० गंगाराम डांडे, आर० संजय रात्रे, आर० संदीप सिंह, आर० संजय सिंह एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

*आरोपी:-*
गुरूवार सिंह पिता हेम सिंह उम्र-44 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा

*माओवाद उन्मूलन अभियान: पुलिस के बढ़ते प्रभाव से सुकमा में एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सली हुए आत्मसमर्पित*

0

 

छ त्तीसगढ़ में माओवाद उन्मूलन अभियान के अंतर्गत पुलिस की बढ़ती सक्रियता से सुकमा में एक महिला नक्सली सहित 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
इनमें 1 लाख की इनामी पालाचलमा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्षा पदाम आयते, 1 लाख का इनामी नीलामड़गू आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, माड़वी भीमा एवं नीलामड़गू आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष मड़कम हिड़मा उर्फ साईं डेंगा शामिल हैं।

*Deputy Chief Minister Shri Arun Sao Returns from US Visit*

0

*”The Tour turned out to be highly informative, we plan to implement new construction technologies suitable for the conditions in Chhattisgarh”, says Shri Sao*

Raipur, / Deputy Chief Minister and Minister of Public Works Department Shri Arun Sao returned to Raipur this morning after concluding his study visit to the United States of America. He was accorded a grand and cordial welcome, upon his arrival at Swami Vivekananda Airport.

Shri Sao shared that during his study tour in the US, he visited five major cities to explore road construction and maintenance techniques, with a special focus on the application of Artificial Intelligence (AI) in construction and bridge-building. Accompanied by Dr. Kamalpreet Singh, Secretary of the Public Works Department, Mr. Sao studied the advanced construction technologies used in major U.S. cities. He also visited construction sites and observed greenfield road projects. Describing the tour as highly beneficial, Mr. Sao said that the technologies deemed suitable for the conditions of Chhattisgarh will certainly be implemented in the state.

During his visit, Mr. Sao also attended the closing ceremony of the Indian Swadeshi Fair held in Chicago as the chief guest. Reflecting on his experience, he mentioned that he met a large number of Indians, particularly those from Chhattisgarh, in every city he visited. Many people from Chhattisgarh are residing in the US and are making the state proud through their contributions. Mr. Sao further shared that he extended invitations to people from Chhattisgarh and other Indian states, and also invited Americans to visit Chhattisgarh to experience its natural beauty, sites of religious and mythological significance, and to understand its rich culture and heritage.

*कोर्ट में चालान पेश नहीं होने पर पीड़ित रामकिशोर सिंह ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक से की कार्यवाही की मांग,,,*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर = बिलासपुर जिले के सरकंडा अशोक नगर क्षेत्र के निवासी रामकिशोर सिंह ठाकुर पिता मनी सिंह के द्वारा 6 जनवरी 2024 को सरकंडा थाना में अपनी पत्नी के खिलाफ़ न्यायालय में फर्जी बिल प्रस्तुत करने के मामले में धारा 420 ,467,468,471 के तहत् एफ आई आर दर्ज करवाया था, 9 महीने पुरे हो गए हैं लेकिन इसके बाद भी आज दिनांक तक कोर्ट में पुलीस प्रशासन द्वारा चालान पेश नहीं किया गया है, बता दें कि पुलीस प्रशासन के द्वारा आज दिनांक तक मामले में चालान पेश नहीं किया गया है न ही कोई कार्यवाही की गई है, पुलीस प्रशासन के द्वारा थाने का चक्कर यह कहकर लगवाया जाता है कि कल पेश कर देंगे चालान और अगले दिन जाने पर पुनः कल आने वाली बात कहकर घुमा दिया जाता है, बरहाल इस पुरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से की गई है, अब देखने वाली बात यह है कि इस मामले में चालान पेश करने की कार्यवाही कब तक होती हैं,

चालान पेश नहीं होने पर न्याय सही समय पर नहीं मिल पा रहा = बता दें कि लगातार शिकायतों व धीमी जांच प्रक्रिया के चलते एक तो एफ आई आर दर्ज कराने में ही पसीने छूट जाते हैं, f i r नहीं होने की स्थिति में न्यायालय से आदेश जारी होने में लम्बी (परिवाद) प्रक्रिया में समय लग जाता है, इतने लम्बे अंतराल के बाद यदि चालान पेश करने में ही एक साल लग गया तो व्यक्ति की जीवन का एक बहुत बड़ा भाग कोर्ट कचहरी के चक्कर में गुजर जाता है, शासन को अतरिक्त बल बढ़ाकर कार्य को दुरुस्त करना चाहिए,

सालो बीत गए नहीं मिला न्याय = बता दें कि दहेज प्रताड़ना घरेलू हिंसा भरण पोषण जैसे प्रकरणों में एक लम्बी समयावधि (दस साल/दशक) बीत जाने के बाद भी पीड़ित पक्षों को न्याय नहीं मिल पाता है , न्याय नहीं मिलने के कारण केवल दो लोग ही नहीं बल्कि पूरा परिवार का भविष्य अंधकारमय हो जाता है,

*हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में हुआ आंचलिक कवि सम्मेलन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/बिलासपुरः– कविता चौपाटी से के तत्वाधान में दिनांक 15 सितंबर 2024 को रिवर व्यू में तिरंगे झण्डे के नीचे एक आंचलिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया अवसर था कविता चौपाटी से की 50 वी कड़ी में शहर के व्यंग्यकार राजेन्द्र मौर्य की दो कविताओं का अनावरण एवं जनकपुर (मनेन्द्रगढ़) की कहानीकार आरती राय की कहानी संग्रह” गौरैया” के विमोचन का राजेन्द्र मौर्य की दो कविताओं का अनवरण का अध्यक्षता डॉ. गिरधर शर्मा ने की एवं परिचय महेश श्रीवास व शिशिर मौर्य ने दिया कहानी संग्रह गौरैया का विमोचन करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही रश्मिलता मिश्रा ने कविता चौपाटी के स्थान रिवर व्यू के प्राकृतिक सौंदर्य पर अपने उद्‌गार व्यक्त किये उन्होंने कहा कि साहित्य-साहित्यकारो का प्रकृति से व परिस्थिति से घनिष्ठ संबंध रहता है मुख्य अतिथि के आसंदी से डॉ. आरती झा ने कहा की,गौरैया पुस्तक में छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है जो आरती राय की कलम का बेजोड़ नमूना प्रस्तुत करता है विशेष रूप से उपस्थित डॉ. गिरधर शर्मा ने इस अवसर पर अजय शर्मा,डॉ. सुधाकर बिबे, महेश श्रीवास एवं राजेन्द्र मौर्य को गेरूआ रंग का कुर्ता पैजामा सम्मान स्परूप भेट किया और कहा कि यह क्रम आगे भी जारी रहेगा आंचलिक कवि सम्मेलन में सर्वश्री मीर अली मीर रायपुर, नरेन्द्र मिश्र धड़कन चिरमिरी, रामचरित द्विवेदी मनेन्द्रगढ़, राकेश पाण्डेय हिरी माइंस, सतीश पाण्डेय बिलासपुर रचनापाल एनटीपीसी सीपत, पुर्णिमा तिवारी बिलासपुर आरती राय जनकपुर ने अपने अपने गीत गजल व श्रृंगार की कविताओं से श्रोताओं को बांधे रखा।कवि सम्मेलन का सफल संचालन शहर के व्यंग्यकार राजेन्द्र मौर्य ने किया तथा आभार व्यक्त राघवेन्द्रधर दिवान ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश तिवारी, राकेश खरे, डॉ. मंतराम यादव, उमाशंकर मिश्र, कुमार संतोष शर्मा, सत्येन्द्र कुमार तिवारी, शोभा दुबे, डॉ. सुधाकर बिबे, एडवोकेट किरण, आर के परमार, अन्नपूर्णा सिंह पवार, डॉ. सुरेश सिंह,भूनेश्वरी सोनी, सामाजिक लाल, द्वारिका वैष्णव, शैलेन्द्र गुप्ता, बुधराम यादव, बसंत पाण्डेय, मयंक दुबे, किशोरी साहु, केवलकुष्ण पाठक, कमलेश पाठक, मधु मौर्य, अंजली मौर्य, ओमप्रकाश भट्ट, मो. शाजिद, विपुल तिवारी, रश्मि अग्रवाल, आकांक्षा द्विवेदी, चंद्रप्रकाश, रामेश्वर पाल, साक्षी तिवारी, नरेन्द्र कुमार, एम. पार्थ, आरके परमार शिशिर मौर्य का सराहनीय योगदान रहा।

—————————————-

*पुलिस पिटाई से कवर्धा में प्रशांत साहू की मौत हुई – कांग्रेस*

0

0.प्रशांत साहू की मौत की न्यायिक जांच हो।

0.गृहमंत्री तत्काल इस्तीफा दें।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर :- कवर्धा जिले के लोहारीडीह मामले में जेल में बंद प्रशांत साहू की मौत हो गयी है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रशांत के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पिटाई किया था उसे जेल भेजने के पहले ईलाज के लिये अस्पताल भी ले जाया गया था मृतक के परिजनों का भी आरोप है पुलिस ने उसके साथ मारपीट किया था जिसके कारण उसकी मौत हुई थी पोस्टमार्टम में भी चोट के निशान मिले है कवर्धा सहित पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की पुलिस बर्बर और तानाशाह बनी हुई है कवर्धा में पुलिस की लापरवाही के कारण इतनी वीभत्स घटना हुई एक व्यक्ति की हत्या हो गयी पुलिस ने कार्यवाही नहीं किया इस घटना के परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया इस घटना के बाद पूरे गांव को आरोपी बनाया गया है पुलिस अपनी खीझ गांव वालों पर निकाल रही, अमानवीय यातना दे रही थी अंततः पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गयी प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रशांत साहू के मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जानी चाहिये तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवही होनी चाहिये प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है सत्ताधीशों के संरक्षण में पुलिस पूरी तरह निकम्मी और षड्यंत्रकारी बन चुकी है सरकार में बैठे हुये लोग पुलिस को उसका मूल काम नहीं करने दे रहे कभी निर्दोषों के खिलाफ कार्यवाहियां करवाई जाती है कभी विपक्ष के नेताओं के खिलाफ पुलिस से षड़यंत्र करवाया जाता है पुलिस कानून व्यवस्था को संभालने का अपना मूल काम करना बंद कर चुकी है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस की अराजकता नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये गृहमंत्री इस्तीफा दें।

—————————————-

*कबीरधाम में खेली जा रही खून की होली – डॉ. महंत*

0

0.साहू समाज के युवाओं की हत्या से, समाज में आक्रोश- डॉ. महंत।

0.गिरफ्तार 27 साल के युवा प्रशांत साहू की जेल में मौत, पुलिस प्रताड़ना वजह – डॉ. महंत।

0.अपराधियों को सरकारी संरक्षण से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर, गृहमंत्री इस्तीफा दे – डॉ. महंत

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर होने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है गृह विभाग संहालने वाले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम की हालात यह है कि वहां खुले आम खून की होली खेली जा रही है अपराधियों को संरक्षण के चलते पुलिस पर भारी दबाव है तथा आम लोगों में दहशत का माहौल है रेंगाखार थाने में गिरफ्तार 27 साल के युवा प्रशांत साहू की मौत थाने में अत्यधिक मारपीट एवं प्रताड़ना के वजह से हुई है इस घटना में रेंगाखार थानेदार एवं शामिल अन्य सिपाहियों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार एवं तत्काल निलंबित किया जाए।*

*गृहमंत्री से पूछे बगैर एफआईआर नहीं करती पुलिस कार्यवाही*

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है सरकार के संरक्षण के चलते प्रदेश भर में जघन्य अपराध हो रहे हैं कबीरधाम जिले के लोहारीडीह में हुई वारदात छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति की कहानी कह रही है रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह के युवक शिवप्रसाद साहू की संदिग्ध मौत से ग्रामवासियों में जो आक्रोश पनपा उसके लिए कबीरधाम जिले का पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है होनहार युवक शिवप्रसाद साहू के परिवार को भाजपा से जुड़े लोग परेशान कर रहे थे लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की कबीरधाम जिला पुलिस प्रशासन प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से पूछे बगैर साधारण मामले में एफआईआर तक नहीं करता है

*साहू समाज के पदाधिकारी शिवप्रसाद साहू की मौत प्रथम दृष्टिया हत्या..*

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि ग्राम लोहारीडीह के युवक शिवप्रसाद साहू जो कि साहू समाज के मंडल अध्यक्ष थे की लाश जंगल में झाड़ में लटकते मिलना प्रथम दृष्टया हत्या का मामला होना स्पष्ट होता है यह जंगल म.प्र. के बालाघाट जिले में है कबीरधाम जिला पुलिस शिवप्रसाद साहू की मौत को आत्महत्या बताने में लगी है चूंकि शिवप्रसाद साहू की फरियाद पर पुलिस ध्यान ही नहीं दे रही थी इसलिए उनकी मौत से ग्रामवासियों में छाया दुख आक्रोश बनकर फूट पड़ा कबीरधाम पुलिस ने शिवप्रसाद साहू की मौत की सूचना पर भी ध्यान नहीं दिया तथा फांसी पर लटकती मिली लाश का घटना स्थल म.प्र. बताकर अपने आंख पूरी तरह से मूंद लिए यदि तत्काल पुलिस हरकत में आती तो वहां हालत बेकाबू होने की नौबत नहीं आती बेकाबू हालत में ही उप सरपंच रघुनाथ साहू की हत्या हो गई बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि पुलिस को खुद की आंख से कुछ नहीं दिख रहा है बल्कि वो गृहमंत्री विजय शर्मा की आंख से ही देख रही है तथा गृहमंत्री भाजपा का चश्मा चढ़ाकर दलगत घटिया राजनीति से उबर नहीं पा रहे हैं इस धारा में अब तक कर्वधा जिले के रेंगाखार थाने में 5 अलग-अलग FIR में 175 नामजद एवं अन्य के नाम पर रिर्पोट दर्ज है। जिसमें कुल 90 गिरफ्तारीयां की गयी है जिसमें 40 महिलाए है पुलिस व गृहमंत्री के इसी दृष्टिकोण ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत को खराब कर दिया है।

*निर्दोष ग्रामीणों को बनाया आरोपी..*

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि वारदात में जो लोग शामिल हैं उन पर जरुर कार्यवाही होनी चाहिए लेकिन निर्दोष ग्रामीणों पर अलग-अलग भारतीय न्याय संहिता की धारा लगायी गयी है

1- एफ.आई.आर. नं. 0062/24, में 109, 121(1),126(2), 132, 189(5), 191(2), 191(3), 191(1), 287, 296, 351(3) 2.एफ.आई.आर. नं. 0063/24, में 109, 115(2), 189(5), 191(2), 191(3), 287, 296, 324(6), 333, 351(3), 61(2)(a) 3. एफ.आई.आर. नं. 0064/24, में 109, 115(2), 127(2), 189(5), 191(2), 191(3), 287, 296, 310(2), 324(6), 331(7), 351(3), 61(2)(a) 4. – एफ.आई.आर. नं. 0065/24, में 103(1), 103(2), 189(5), 191(2), 191(3), 238(a), 287, 310(3), 324(6), 326(g), 332( a), 61(2)(a) 5 – एफ.आई.आर. नं. 0066/24, में 109, 127(2), 189(5), 191(2), 191(3), 287, 310(2), 324(6), 326(ह), 333, 61(2)(a) हत्या जैसे मामले में आरोपी बना देना कहां का न्याय है लोहारीडीह के कई घरों का आलम ये है कि मां बाप को पुलिस पकड़ कर ले गई है तथा घर में सिर्फ बच्चे ही बचे हैं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की है कि वे तत्काल गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा ले यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करें।

—————————————-