Home Blog Page 584

*अवैध शराब कोचियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*

0

*अलग अलग 03 प्रकरणों में कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस.चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर कोरबा जिला में आगामी नगरीय चुनाव को देखते हुए अवैध शराब,जुआ,सट्टा, कबाड़ की कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को कड़ी कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.09.2024 को नगर निरीक्षक कोतवाली एम. बी. पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त शिकायत पर कच्ची महुआ शराब बिक्री की सूचना पर हमराह स्टाफ तत्काल टीम बनाकर रवाना किया गया जो घटनास्थल इम्लिड्डग्गु झाड़ी ,मोतिसागर पारा नदी किनारे व कुंज नगर सीतामणी नदी किनारे झाड़ी कोरबा से अलग अलग कुल 03 प्रकरणों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल लीटर 20 कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम 810/जप्त किया गया आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने तथा आरोपीयों द्वारा अपराध कारित स्वीकार किए जाने पर आरोपियों को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में सहा.उप निरी अजय सिंह, महिला प्रधान,आरक्षक सुनीता कश्यप, आरक्षक चंद्र कांत गुप्ता,आरक्षक आलोक पांडेय ,आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक राजेश राठौर,आरक्षक ऋषि पटेल की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

 

*नाम आरोपीगण*
*01.गोविंदा सागर पिता रतनलाल सागर उम्र 28 वर्ष साकिन मोती सागर पारा कोरबा*
*02कोंदा पिता नान्हेबुटी उम्र 35 वर्ष साकिन मोतिसागर पारा कोरबा*
*03. समारू सागर पिता नान्हेंबुटी उम्र 28वर्ष साकिन मोतिसागर पारा कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ. ग.)*

*पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ली गई क्राइम मीटिंग।*

0

*सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को सीएम मीटिंग संबंधी, आगामी त्यौहारो और अपराध नियंत्रण के लिये दिये गए आवश्यक निर्देश।*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। ये मीटिंग माननीय सीएम मीटिंग में दिये निर्देशों को बताने, आगामी त्यौहारो की तैयारी और अपराध, मर्ग, शिकायत निकाल को ध्यान में रखते हुए ली गई थी।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीपीटी के माध्यम से थानों में पेंडिंग अपराध, शिकायत, मर्ग और चालान की समीक्षा की और विवेचना का स्तर उन्नयन करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़ और डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण कर कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उन्होंने आगामी नवरात्र और अन्य त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु भी निर्देश दिये, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इस हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिये भी निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क़ानून व्यवस्था से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए बताया गया। और लगातार पैदल पेट्रोलिंग, 185 एम वी ऐक्ट की कार्रवाई एवं स्थाई वारंट तामीली के संबंध में निर्देश दिए। अभियान स्तर पर बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के बारे में भी बताया गया। मीटिंग में अभियक्ति एप का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार और सजग कोरबा अभियान चलाने के लिए बताया गया। क्राईम मीटिंग में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारीगण, थाना, चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, व विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

*रक्षित केंद्र कोरबा परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल।*

0

*क़ानून व्यवस्था को मद्देनज़र किया गया अभ्यास।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में परेड ग्राउंड रक्षित केंद्र कोरबा में आने वाले समय में क़ानून व्यवस्था को देखते हुए बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल कराया गया।

शुक्रवार को परेड सलामी पश्चात करीब 118 पुलिसकर्मी को बलवा ड्रिल अभ्यास कराया गया। इसमें अश्रु गैस, वज्र वाहन, केन पार्टी, लाठी पार्टी , आर्म्स पार्टी , बलवा पार्टी, वरुण (वाटर कैनन दस्ता), एंबुलेंस पार्टी सम्मिलित हुए। अभ्यास में पुलिस की एक पार्टी दंगाई और दूसरी पार्टी बलवा ड्रिल की किट पहनकर इन्हें रोक रही थी। जैसे ही दंगाई बने पुलिसकर्मियों ने पथराव और उपद्रव शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने पहले बैरीकेड से इन्हें रोका। जब अनियंत्रित हो गए तो अश्रु गैस के गोले छोड़े। फिर कैन, लाठी और राइफल पार्टी के माध्यम से ड्रिल पूर्ण किया गया।

इस ड्रिल अभ्यास में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी/पुसके के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।ड्रिल अभ्यास के माध्यम से पुलिस को बेहतर रूप से ऐसी परिस्थिति से निपटने के संबंध में बताया गया।

*सिटी सेंटर मॉल के फ्लोरा ऑफिस में फर्जी इंनकम टैक्स ऑफिसर एवं सायबर अधिकारी बनकर लूट पाट कर अपहरण करने वाले आरोपि गिरफ्तार*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवकुमार राजपूत पिता शेरसिंह राजपूत उम्र 28 साल, साकिन इमलीडुग्गू थाना कोतवाली जिला-कोरबा (छ.ग.) का दिनांक 20.09.2024 को थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मै फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत हूं मेरे कंपनी का ऑफिस सर्विस सिटी सेंटर मॉल कोरबा में है कि आज दिनांक 20.09.2024 को मैं करीबन 10.30 बजे अपने ऑफिस पहुंचकर काम कर रहा था ऑफिस के अन्य स्टाफ भी काम कर रहे थे कि करीबन 11.45 बजे हमारे ऑफिस में 6 अज्ञात व्यक्ति लोग आये तथा आई कार्ड दिखाते हुए हम लोग इनकम टैक्स एवं साइबर विभाग से हैं तुम लोग गलत कार्य कर रहे हो अपना अपना मोबाइल बंद करो हिन्दी में बोलते हुये सभी को डरा धमका कर ऑफिस के काउंटर से करीबन दो लाख पैतिस हजार नगद तथा पांच नग लैपटॉप एवं ऑफिस के कागजात को एवं ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर को निकाल कर एवं लुटकर तथा मुझे और मेरे साथ काम करने वाले उज्जवल सिंह, हरिश पटेल को डरा धमकाकर जबरदस्ती अपने साथ अपनी सफेद गाड़ी स्कॉर्पियो एवं स्विफ्ट कार में अपहरण कर बैठा लिये और हाथ मुक्के एवं लकड़ी से मारपीट किये है तथा अपने साथ शहर में तथा शहर के बाहर घूमाकर डरा धमकाकर तीनों को रिस्दी चौक के आगे जंगल में करीबन 02. 00 बजे छोड़ दिये थे तब हमलोग अपने आफिस आये और घटना के बारे में कंपनी के लोगो को जानकारी दिये अज्ञात आरोपियों में से एक कम ऊचाई का पतला दुबला तथा पांच लोग हट्टे कट्टे हाईटेड पेंट शर्ट जिन्स टि शर्ट पहने थे जिनको देखने से पहचान लुंगा कि रिपोर्ट पर तत्काल घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अति० पुलिस अधी० महोदय कोरबा श्री यू०बी०एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक महादोय कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर मामले को गंभीरता में लेते हुये तत्काल पुलिस टीम गठित कर तथा सायबर सेल की सहायता से कोरबा जिला के संपूर्ण थाना/चौकी में नाकाबंदी / घेराबंदी कर आरोपी ओम आनंद से पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम में अपने साथी रोहन मण्डल, रिक्की एवं अफ्लोरा कंपनी में कार्य करने वाला उज्वल के साथ मिलकर अपराधिक षड्यंत्र लूट करने का अपराध घटित करने की योजना बनाकर आरोपी ओम साहू अपने साथी दिल्ली निवासी गुलशन एवं कोरबा शहर के बाउंसर काम करने वाले राजू बंजारे रामचन्द दलाई, कृष्णा राजपूत को भी 1000-1000 रु. मेहताना दूंगा कहकर अपने साथ अफ्लोरा ऑफिस सिटी सेंटर मॉल कोरबा में जाकर योजनाबद्ध तरीके से इंनकम टैक्स अधिकारी एवं साइबर विभाग के लोग है कहकर डरा धमकाकर करीबन 2,35,000 रू. एवं कागजात 05 नग लैपटॉप, 01 सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर, को लूटकर वहां कार्यरत 03 कर्मचारियों को जबरदस्ती अपहरण कर अपने साथ वाहन में बैठाकर ले गये थे जहां रिस्दी जंगल में मारपीट कर छोड़ दिये थे आरोपी के मेमोरेण्डम पर लूटे गये रकम 2,32,000 रू. करीब न एवं कागजात 05 नग लैपटॉप, 01 सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचनादौरान न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी कोरबा निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में सउनि अजय सिंह, सउनि टंकेश्वर यादव आर० चन्द्रकांत गुप्ता, आर० सुनील सिंह, आर० आलोक पाण्डेय, तथा सायबर टीम सउनि अजय सोनवानी, प्रआर० गुनाराम सिन्हा, आर० सुशील यादव, आर० प्रशांत सिंह, आर० डेमन ओग्रे, आर० आलोक टोप्पो, विकेश्वर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

*नाम आरोपीगण:-*
01. ओम आनंद पिता अमलेश, उम्र 26 साल, साकिन दर्री पावर सिटी थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)

02. गुलशन तोमर पिता विजेन्द्र सिंह उम्र 28 साल सा. लोनी थाना लोनी गजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

03. रोहन मण्डल पिता भोला मण्डल उम्र 24 साल साकिन दर्री जयभगवान गली थाना दर्री जिला

04. रामचन्द दलाई पिता प्रताप दलाई उम्र 29 साल साकिन मुड़ापार चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला-कोरबा (छ.ग.)

05. राजू बंजारे पिता स्व. मनीराम उम्र 34 साल साकिन पाड़ीमार डुग्गूपारा थाना बालकोनगर जिला-कोरबा (छ.ग.)

06. हर्ष दास पिता उमेन्द दास उम्र 18 साल साकिन अमरैयापारा चौकी मानिकपुर

07. कृष्णा राजपूत पिता स्व. नवरतन उम्र 27 साल साकिन एसईसीएल सुभाष ब्लॉक

*नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी- रमेश सिदार पिता किसन सिदार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कचंदा टिकरा पारा वार्ड न.07 थाना नगरदा जिला सक्ती*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),87,64(2)(ड) BNS 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-दिनांक 19.07.2024 को प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात ब्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह मे अपराध क्रं. 70/2024 धारा 137(2) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में अपहृता को रायपुर से आरोपी रमेश सिदार के कब्जे से बरामद किया जाकर, अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जो आरोपी रमेश सिदार द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बताये जाने पर प्रकरण में धारा 87,64(2)(ड) BNS 04,06 पाक्सो जोडी गई है।

प्रकरण के आरोपी रमेश सिदार जो पुलिस को चकमा देकर दिनांक 19.09.2024 को भाग गया था। जिसके विरूद्व पृथक से थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 81/2024 धारा 262 BNS पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था कि इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी अपने घर गांव कचंदा में छुपा है की सूचना पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही कर आरोपी रमेश सिंदार को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जूर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.09.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी बम्हनीडीह, सउनि. सुनील टैगोर , प्र.आर. सुनील सिंह, मिलन राठौर, यशवंत वर्मा, आरक्षक पुनेश्वर आजाद, सचेन्द्र साहू एवं समस्त थाना स्टाप का विशेष येागदन रहा।

*मंदिर की घंटी ,दान पेटी और चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

0

*मंदिर की घंटी ,दान पेटी और चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपी*
*(1) सहदेव पिता स्वर्गीय वेद राम पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी मोहतरा थाना नवागढ़*

*(2)चंद्रशेखर पटेल उर्फ गुड्डू पिता विश्राम पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी मोहतरा थाना नवागढ़*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गेंदराम पटेल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 18.09.2024 को सुबह 5:00 करीब सिद्ध बाबा मंदिर बर्रा का पुजारी मंदिर पूजा करने गया तो देखा कि मंदिर में लगे दो नग घंटी और दान पेटी जुमला कीमती 6500 रुपए को अज्ञात चोर के द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गए है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 361/ 24 धारा 331,(4)305 BNS कायम किया गया

इसी प्रकार प्रार्थी शिव प्रसाद साहू निवासी मिसदा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 17.09.2024 की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी द्वारा बर्रा मोड़ के पास के पास हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मुकुट वजनी 40 तोला को अज्ञात चोरी के द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र 363/24 धारा 331(4)305 BNS कायम कर विवेचना एवं आरोपी पता साजी में लिया गया

*श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन* में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा चोरी गए माल की पतासाजी हेतु अलग- अलग दो टीम बनाकर रवाना किया गया था जरिए मुखबीर सूचना मिला की सहदेव पटेल को घटना दिनांक के दिन रात्रि में मंदिर के आसपास घूमते हुए देखा गया है, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया आरोपी के द्वारा अपने साथी चंद्रशेखर पटेल के साथ दोनों जगह की मंदिरों से घंटी, चांदी के मुकुट और दान पेटी को चोरी करना बताए एवं अपने घर में चांदी के मुकुट और घंटी को छुपाना बताया और चंद्रशेखर पटेल के पास में दान पेटी को होना बताया आरोपीयो के निशान देही पर चांदी का मुकुट, घंटी को जप्त किया गया एवम दान पेटी को तालाब में फेकना बताया जिसे बताए अनुसार तालाब के अंदर जाल फेकवाकर दान पेटी को बारामद किया गया , आरोपीयो के द्वारा सिद्ध बाबा शिव मंदिर और बर्रा मोड़ हनुमान जी के मंदिर से चोरी करने के आरोप में पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मथुरा प्रसाद केशी, आरक्षक जनक राम कश्यप, अनील कुर्रे, श्याम कुमार शांते का सराहनीय योगदान रहा।

*मोटर साइकिल में परिवहन करते हुए 50 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

*मोटर साइकिल में परिवहन करते हुए 50 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) लेखराम खंडेतवाल उम्र 22 वर्ष निवासी अमरताल जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*

*(02) उगेश मधुकर उम्र 19 वर्ष निवासी अमरताल जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा दिनांक 20/09/2024 को अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध करवाई किया गया जिसमें ग्राम अमरताल के लेखराम खंडेतवाल एंव उगेेश मधुकर के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4500 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. प्लेटिना कीमती 59500 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपीयो के विरुद्ध विधिवत धारा 34 (2) ,59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर दिनांक 20.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, प्र.आर. राकेश राठौर, आर. गौकरण राय विनोद राठौर, अजीत सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

*गौ तस्करी करने वाले आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार*

0

तिज राम साहू ब्यूरो मुंगेली:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला में अवैध पशु तस्करी में शामिल व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने निर्देश दिया गया. जिसके परिपालन मे विगत 2 दिन मे अलग अलग 2 कार्रवाही करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सालिकराम घृतलहरे के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर दिनांक 20-09-2024 को रात्रि टाउन पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मोबाईल फोन से सूचना मिली की ग्राम धनगांव के पास में कुछ लोग पीकप वाहन में मवेशी गाय-बछड़ा को कुरतापूर्वक भरकर ले जा रहें है जो गौ तस्करी करने वाले हैं प्राप्त सूचना के आधार पर गवाह बलराम दास मानिकनुरी पिता नवल दास मानिकपुरी उम्र 30 साल धनगांव (च) मुंगेली एवं बालमुकुद सिंह श्रीनेत पिता स्व. नरेश सिंह उम्र 33 साल साकिन धनगांव (च) मुंगेली को नोटिस जारी कर तामिल कर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर ग्राम धनगांव बायपास पास गया और धनगांव बायपास के पास एक सफेद रंग की पीकप बाहन के CG-28-Q-9959 में कुछ लोग मवेशियों को वाहन में भर रहे थे जो रेड कार्यवाही कर मौके से दो लोगों को पकडा गया एवं बिहारी सप्रे निवासी नेवासपुर नाम का व्यक्ति मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया पकडे गये दो लोगो से नाम पता पुछने पर अपना नाम बंटी पाटले उर्फ शैलेन्द्र पाटले पिता शत्रुहन पाटले उम्र 33 साल निवासी पेंडाराकापा एवं शिवा धुव्र पिता गोवर्धन ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी नेवासपुर के रहने वाले बताये और पीकप वाहन को चेक किये तो वाहन अंदर ठूंस पुंस कर 03 नग गाय, 03 नग बछडा, कुल 06 नग मवेशि भरे हुये थे आरोपियो से पुछताछ करने पर बताये की मवेशियों को कत्ल खाना ले जाने के लिये, ग्राम खुडिया ले जा रहे है और वहां से मध्य प्रदेश भेजना बताये एवं आरोपियों के द्वारा 03 नग गाय, 03 नग बछडा, कुल 06 नग मवेशियों किमती करीब 12 हजार रूपये एवं मौके से पीकप वाहन के CG-28-Q-9959 किमती 10 लाख रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया बाद मय माल मुल्जिम के स्टेशन वापस आया एवं अपराध कमांक 361/24 धारा 4,6,10, कृषक पषु परि. अधि 2024 पशुओं के प्रति कुरता अधि. 1960 की धारा 11 (1) (घ) कायम कर विवेचना में लिया गया। जप्तशुदा मवेशियो का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है बाद मवेशियो को पशु गौशाला पण्डरभ‌ट्ठा में सुरक्षार्थ रखा गया है, आरोपियों के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत दिनांक 21-09-2024 के कमश 01:30, 01:40 बजे विधिवत गिर किया गया है। न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है। तथा प्रकरण में जप्त पीकअप वाहन को राजसात किये जाने हेतु

आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह, सउनि, के.पी जायसवाल प्र.आर प्रमोद वर्मा, भुवन चतुर्वेदी, विनोद खाण्डेकर आर. टेक सिंह साहू मनोज टंडन, अरूण साहू, नोहर डडसेना, रव डाहिरे, संजय यादव, अमीर चतुर्वेदी म.आर बबीता श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

*साहू समाज एवं समाज की आराध्य देवी कर्मा माता के बारे में अशुभनी व अश्लील बातें लिखकर भेजने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

तिज राम साहू ब्यूरो लोरमी, मुंगेली:-आवेदक प्रभात साहू पिता स्वर्गीय रामानुज साहू उम्र 43 वर्ष साकिन ग्राम लीलापुर थाना चिल्फी जिला मुंगेली का दिनांक 12 9 2024 को कुछ ग्रामीणों के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी प्रहलाद शर्मा द्वारा एक लिखित डाक पोस्ट लिफाफा के माध्यम से प्रार्थी भगत साहू सुरभि मेडिकल ग्राम पोस्ट लीलापुर के नाम से डाकपत्र भेज कर प्रभात साहू उसके रिश्तेदार देव साहू को गंदी-गंदी गाली एवं काटकर हत्या कर फेंक देने तथा साहू समाज तथा साहू समाज के आराध्य देवी कर्मा माता को संबोधित करते हुए अश्लील टिप्पणी किए जाने से थाना चिल्फी में आरोपी प्रहलाद शर्मा पिता मोहन शर्मा उम्र 31 वर्ष लीलापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 121/24 धारा 299, 351(2)बीएनएस का अपराध पंजीबद्घ किया जाकर विवेचना में लिया गया विवेचना में लेकर आरोपी का सर गर्मी से तलाश किया गया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाने के प्रकरण के किसी विशिष्ट समाज से संबंधित होने मामला गंभीर व्यक्ति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल अप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही पुलिस अधीक्षक डी के सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था जो राज्य छोड़कर दिगर राज्य भगाने के फिराक में होने से विशेष सूचना तत्व से आरोपी प्रहलाद शर्मा को उड़ीसा राज्य से अभीरक्षा में लेकर पूछताछ बाद मामले में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमसी न्यायालय लोरमी में पेश बाद आरोपी को जेल भेजा गया इस उत्कृष्ट कार्य में विशेष टीम निरीक्षक संजय सिंह उप निरीक्षक हरीश साहू सोनी भानु प्रताप बर्मन प्रहार मनीष सिंह लोकेश राजपूत देव कुमार डिंडोरी आर अब्दुल रियाज परमानंद पाल बृजेश प्रधान का उल्लेखनीय योगदान रहा।

*घर में महिला को अकेली पाकर छेडछाड करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार,*

0

*आरोपी दुर्गेश रागडे उम्र 33 वर्ष निवासी संजय नगर अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 333,74,296, 115(2) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 19/09/24 को शाम करीब 06.00 बजे घर में अकेली थी तभी आरोपी दुर्गेश रागडे के द्वारा घर में घुसकर बुरी नियत से छेडखानी करने लगा, मना किया तो मारपीट करने लगा तब पीडिता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 333,74,296,115(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी दुर्गेश रागडे उम्र 33 वर्ष साकिन संजय नगर अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 20.09.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरी.बी.एल कोसरिया, आरक्षक, राजेन्द्र कहरा, अजित सिह, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।