Home Blog Page 583

* नवविवाहिता की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार*

0

* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला विरुद्ध अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश*

* परिजनों द्वारा आरोपी पति पर मृतिका को दहेज की मांग कर प्रताडित करने का लगाया आरोप*

गिरफ्तार आरोपी-

*मुकेश केंवट पिता स्व गणेश राम केंवट उम्र 27 साल निवासी डगनिया थाना सीपत*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिना नम्बरी मर्ग डायरी थाना गोल बाजार जिला रायपुर से प्राप्त होने से थाना सीपत में नम्बरी मर्ग क्रमांक 91/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया है जांच के दौरान दिनांक 15.07.2024 को सुबह करीब 9.00 बजे मृतिका शुकवारा बाई केंवट अपनी ससुराल ग्राम डगनिया कमरे में गैस चुल्हा में खाना बनाते समय आग लगने से चेहरा, छाती, पेट, पीठ, दोनो हाथ जल गयी थी जिसे ईलाज हेतु डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था ईलाज के दौरान दिनांक 18.07.2024 को मृत्यु हो गयी है। मामले कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा उक्त घटना की जांच करने निर्देशित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के द्वारा मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष का कथन लिया गया है। जिन्होंने अपने कथन में बताया कि मृतिका शुकवारा बाई केंवट शादी घटना दिनांक के 03 माह पूर्व हुई थी शादी के बाद शुकवारा बाई केंवट से उसका पति मुकेश केंवट दहेज की मांग करता था जिस पर मृतिका द्वारा आपत्ति करने पर मुकेश केंवट अपनी नव विवाहिता पत्नी शुकवारा बाई केंवट के साथ लगातार विवाद कर मारपीट कर प्रताड़ित करता रहा कि दिनांक 15.07.2024 को मृतिका शुकवारा बाई केंवट सुबह करीबन 08.00 बजे अपने ससुराल घर ग्राम डगनिया में जल गई जो दौरान ईलाज डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में दिनांक 18.07.2024 को फौत हो गई। मर्ग सदर में की गई जांच में मृतिका शुकवारा बाई केंवट जो कि नव विवाहिता थी जिसकी अस्वभाविक मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है जो आरोपी मुकेश केंवट पिता स्व. गणेश राम केंवट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम डगनिया के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 80 बीएनएसएस का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना सीपत में अप क्रमांक 463/2024 धारा 80 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि शिव सिंह बक्साल, युगल शर्मा, आरक्षक आकाश मिश्रा, म आर का्रंती मरकाम का सराहनीय योगदान है।

**** *चाकू बाजी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार* **** *

0

एक विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल पांच आरोपी गिरफ्तार*
**** *धुरीपारा मंगला के आरोपियों द्वारा एक राय होकर सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में दिया गया था घटना को अंजाम*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-प्रार्थी दिलीप निर्मलकर पिता राजकुमार निर्मलकर उम्र 30 वर्ष निवासी लोखंडी द्वारा दिनांक 10/9/24 की रात्रि में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह ग्राम लोखंडी में रोड किनारे होटल का व्यवसाय करता है रात्रि करीब 10:45 बजे एक्टिवा सवार तीन लड़कों द्वारा उसके घर के सामने का दरवाजा जोर-जोर से खटखटा रहे थे प्रार्थी का पिता राजकुमार निर्मलकर बाहर निकाल तो आरोपियों द्वारा होटल का समान मांगा गया रात्रि होने से सामान देने से मना करने पर एक्टिवा सवार तीनों लड़कों द्वारा प्रार्थी एवं उसके पिता राजकुमार निर्मलकर को मां बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे प्रार्थी एवं उसके पिता के द्वारा बीच बचाव करने पर उक्त तीनों लड़के धमकी देते हुए वहां से चले गए और कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को साथ लेकर तलवार लाठी डंडा आदि से लैस होकर प्रार्थी के घर में फिर से आकर प्रार्थी तथा उसके पिता राजकुमार निर्मलकर से मारपीट कर चोट पहुंचा कर भाग गए प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना सकरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ,(शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS)से को अवगत कराते हुए आरोपियों के की पतासाजी हेतु दिशा निर्देश प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की गई तथा धुरीपारा मंगला निवासी आरोपी 1 राहुल यादव पिता जनक राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी धूरी पारा मंगला 2. राहुल पटेल पिता राजू पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी धूरी पारा मंगला 3. ओम कालेश्वर उर्फ गोदाला विश्वकर्मा पिता नेतराम विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष शांति चौक मंगला 4.आकाश रजक उर्फ भाचा पिता गणपत रजक उम्र 20 वर्ष निवासी शांति चौक मंगला बिलासपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जो प्रार्थी एवं पिता से विवाद होने के कारण एक राय होकर मंगला से लोखंडी जाकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किये आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार नुमा धारदार हथियार एवं डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है एक आरोपी का उम्र 18 वर्ष से कम होने से बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य , सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू , प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप,चोला राम पटेल, आरक्षक विनेंद्र कौशिक, रवि शंकर सिरो, सत्यार्थ शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*फोन पे पासवार्ड के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपीयों को बिलासपुर, रायपुर से 48 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार*

0

मुंगेली:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सालिकराम घृतलहरे के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपीगण बबला साहू को रायपुर से एवं गौरव देवागन को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 21.09. 2024 को प्रार्थी किशन चौहान पिता सुगन सिंह चौहान उम्र 54 वर्ष निवासी कालीमाई वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी के खाता से गुगल पे का पासवर्ड चोरी कर 2,66,000 रू को विभिन्न व्यक्तियों के खाते में ट्राजेक्शन किया गया है कि आरोपी गौरव देवागन एवं अन्य के विरूद्ध प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अप.क. 363/2024 धारा 318(4), 3(5). बीएनएस एवं 66 (डी) आई टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी का कथन लिया गया है, प्रकरण के विवेचना के विवेचना के दौरान प्रार्थी के मोबाईल नंबर से कैस ट्राजेक्शन हुये रकम कि जानकारी संबधित बैंक से प्राप्त करने पर गौरव देवागन एवं नरेन्द्र दीप साहू, के खाता में पैसा जाना पता चला तब संबंधित को व्यक्ति को पुछताछ हेतु तलब कर कर स्टेशन लाकर मेमोरण्डम कथन पृथक पृथक लिया गया जो अपने कथन घटना कारित करना स्वीकार किये। अभी तक की विवेचना कार्यवाही से पाया गया कि प्रार्थी किशन चौहान के मोबाईल नंबर 9893770313 से आरोपी बबला साहू द्वारा जनवरी 2024 से अगस्त 2024 तक अलग अलग किस्तो में आरोपी गौरव के मोबाईल नंबर 9202284383 में फोन पे के माध्यम से ट्रास्फर कर रकम की ठगी करना पाया गया है। अतः आरोपीगण बबला साहू पिता सुरेन्द्र साहू उम्र 21 वर्ष निवासी हीरालाल वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली 02 गौरव देवागन पिता संतोष कुमार देवागन उम्र 20 वर्ष निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर वार्ड क्रमांक 49 न्यु लोको कालोनी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर को मुताबिक गिर, पत्रक दिनांक 23.9.2024 के 13.25, 13.30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह, उप निरी. जी.एस यादव प्र.आर. दयाल गवास्कर, यशवत डाहिरे, प्रमोद वर्मा, भुवन चतुर्वेदी गिरीराज परिहार, भेषज पाण्डेकर, राजू साहू मनोज टंडन, नोहर डडसेना, अमीर चतुर्वेदी म.आर बबीता श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

*नाबालिक बालिका से छेडछाड करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार,*

0

*आरोपी अविनाश कंवर उम्र 31 वर्ष साकिन कोटगढ थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 74,75(2),332(B),351(A) बीएनएस 12 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

*नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 03/09/2024 के रात्रि करीबन 08.00 बजे पीडिता मेडिकल स्टेार से दवाई लेकर आ रही थी की तभी रास्ते में आरोपी अविनाश कंवर पीछे से आया और पीडिता को बुरी नियत से छेडखानी करने लगा, पीडिता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 446/2024 धारा 74,75(2), 332(B),351(A) बीएनएस 12 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अविनाश कंवर उम्र 31 वर्ष साकिन कोटगढ को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.09.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरी.बी.एल कोसरिया, आरक्षक कृष्णा पटेल, अनिल जागडे राजकुमार पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

*अवैध कबाड़ के विरुद्ध कुसमुंडा पुलिस की कार्यवाही जारी कुल 42000 रुपये की जब्ती*

0

*लावारिस हालत मे मिले कबाड़ के मालिक एवं आरोपी की पता तलास जारी है*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यु.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक द्वारा लावारिस हालत मे मिले कबाड़ के माल मालिक एवं आरोपी की पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसमुंडा रूपक शर्मा के नेतृत्व में पु. सहा. के. सर्वमंगला क्षेत्र में लावारिस हालत मे मिले कबाड़ पर 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माल मालिक एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 22.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि बरमपुर शराब भट्टी राजू कबाड़ी के पीछे डम्पिग् नाला मे लावारिस हालत मे काफी मात्रा मे कबाड़ टीना एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना पड़ा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर लावारिस हालत मे पड़े बड़े वाहन के जले हुए फ़िल्टर टीना कबाड़ 2 टन कीमती 40000 रु. एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना कीमती 2000 रु. जुमला किमती 42000 रु. को माल मालिक एवं आरोपी के नही मिलने पर धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है तथा माल मालिक एवं आरोपी की पतासाजी किया जा रहा है।

*व्यंग्य साहित्य के उन्नयन हेतु ‘गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान’ की घोषणा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- युवा उद्यमी रुसेन कुमार ने व्यंग्य साहित्य के उन्नयन हेतु प्रति वर्ष ‘गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान’ देने की घोषणा की है नवोदित व्यंग्यकारों को पहचान और प्रोत्साहन के लिए शुरू किए गए इस अनूठे प्रयास में चयनित युवा व्यंग्यकार 21,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी यह सम्मान देश के तीस साल की उम्र तक के किसी एक व्यंग्यकार को दिया जाएगा प्रविष्टि के रूप में प्रकाशित पुस्तक या पांडुलिपि विचार के लिए स्वीकार की जाएगी सम्मान के लिए प्रविष्टियां हर साल जनवरी में आमंत्रित की जाएंगी और सम्मान की घोषणा होगी जुलाई में रुसेन कुमार ने बताया कि सारी नियमावली बना ली गई है जो उनकी वेबसाइट rusenumar.com पर शीघ्र उपलब्ध हो जाएगी. रुसेन कुमार, पत्रकार, लेखक और सामाजिक उद्यमी हैं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में निवासरत हैं देश भर में घूम-घूम कर वे अपनी संस्था ‘इंडिया सीएसआर’ के माध्यम से बड़े-बड़े आयोजन करते हैं. इनको ‘सीएसआर व्यक्तित्व’ के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है ये मोटिवेशनल स्पीकर और राइटर भी हैं बीस खण्डो में प्रकाशित रचनावली के लेखक गिरीश पंकज ने इस घोषणा पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी लेखक के जीते जी उसके नाम से सम्मान की घोषणा होना बहुत बड़ी बात है।

—————————————-

*राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान मनाया जा रहा है।*

0

मुंगेली:-राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान मनाया जा रहा है 17 सितंबर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कॉलेज परिसर एवं खेल मैदान की साफ सफाई की गई एनएसएस वालंटियर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के द्वितीय दिवस 18 सितंबर 2024 ग्राम भाटापारा के मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के सड़कों की साफ सफाई की गई एनएसएस वॉलिंटियर्स द्वारा 19 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत ग्राम पेंड्री तालाब के मुक्तिधाम एवं तालाब परिसर की साफ सफाई करते हुए प्लास्टिक संग्रहण का कार्य भी किया गया राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के एनएसएस वॉलिंटियर्स द्वारा स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत 20 सितंबर को महाविद्यालय परिसर में निर्मित अमृत कलश वाटिका की साफ सफाई की गई एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स द्वारा विश्व तटीय दिवस के अवसर पर शिव घाट के तत्वों के किनारे साफ सफाई अभियान चलाया गया । स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एन के धुर्वे, एन एस परस्ते,प्रो. एस के जांगड़े, प्रो. एच एस राज, श्री पी पी लाठिया,डॉ. आर एस साहू , डॉ. नरेंद्र सलूजा , प्रो.निधि सिंह ,प्रो.विवेक साहू , प्रो. महेंद्र पात्रे , डॉ अर्चना भास्कर , प्रो.नितेश गढ़ेवाल , प्रो.हेमा आर टंडन , प्रो.देवेंद्र जायसवाल , श्री आरके श्रीवास्तव , श्री एन आर जायसवाल , श्री पुर्णेश जायसवाल , श्री गंगाराम जायसवाल , प्रो. अमित निषाद , डॉ. गंगा गुप्ता , प्रो.मनीष कश्यप , प्रो. गुरुदेव निषाद , प्रो. श्रेया श्रीवास्तव , श्री अविनाश निर्मलकर, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्री शिव यादव, श्री मुकेश यादव, श्री अनुराग श्रीवास, श्री सुदी यादव, श्री नरेंद्र ध्रुव, श्री जितेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।

*कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा गणेश राम कौशिक को कला एवं मानविकी विभाग में उनके द्वारा किये गये शोध*

0

गणेश राम कौशिक को पी.एच.डी.
रायपुर:-कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा गणेश राम कौशिक को कला एवं मानविकी विभाग में उनके द्वारा किये गये शोध कार्य पर पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की है। उन्होने अपना शोध प्रबंध डॉ. अजय शुक्ला के निर्देशन में पूर्ण किया एवं उनके शोध प्रबंध का विषय था “छत्तीसगढी लोक साहित्य के सन्दर्भ में श्री दुर्गा प्रसाद पारकर जी का रचनात्मक अवदान।’’
गणेश राम कौशिक देवतरा तखतपुर निवासी नरनारायण कौशिक के सुपुत्र हैं, जो कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के महासचिव हैं एवं वर्तमान में आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं ।

प्रदेश के उपमुख्य*मंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा समाज के वरिष्ठजनों के साथ पहुँचे ग्राम लोहारीडीह*

0

0.उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मृतक प्रशांत साहू की माँ को दस लाख का चेक किया भेंट।

0.पीड़ित और बेगुनाहों को न्याय मिलेगा और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी :- उपमुख्यमंत्री अरुण साव

0.उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोहारीडीह की घटना पर अनावश्यक भ्रम ना फैलाने तथा शांतिव्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले तथा प्रदेश वासियो से आग्रह किया।

0.उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर लोहारीडीह में ग्रामीणों को मिल रहा है सुखा राशन समाग्री।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के दो उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा , पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित साहू समाज के वरिष्ठजन कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह पहुचे वही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोहारीडीह निवासी मृतक प्रशांत साहू के घर पहुँच कर उनके माँ से भेंट की तथा घटना पर राज्य सरकार की तरफ से अपनी गहरी संवेदना तथा दुःख प्रगट किया उन्होंने मृतक प्रशांत साहू की माँ को दस लाख रुपए का चेक प्रदान किया बता दे कि वही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लोहारिडीह में ग्रामीणों के घरों में सुखा राशन समाग्री,दाल, तेल, आलू ,सोयाबीन बड़ी सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का पैकेट का वितरण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति सामान्य होते तक ग्रामीणों विशेष ध्यान देने की जरूरत है उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोहारीडीह में ग्रामीणों से घटनाक्रम के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आज हम सब यहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम लोहारीडीह पहुँचे है उन्होंने बताया कि हम सबने ग्रामीण तथा सामाजिक वरिष्ठजनों के साथ लोहारिडीह पहुँच कर मृतक शिव प्रसाद साहू,रघुनाथ साहू तथा प्रशांत साहू के घर पहुँच कर उनके परिवार के सदस्यों, आसपास के उनके पड़ोसियों से भेंट की घटना पर गहरी दुःख प्रगट किया गया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा भी लोहारीडीह घटना पर अपनी गहरी संवेदना तथा दुःख प्रकट की गई है घटना की हर पहलुओ की बारीकी सूक्ष्मता तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच के निर्देश दिए गए है आज हम सबने मृतक रघुनाथ साहू के घर पहुच कर आगजनी से उनके जले घर और मुयायना किया गया यह बहुत दुखद घटना है मृतक शिव प्रसाद के बच्चों और परिवार के अन्य लोगो से भेंट कर हालचाल जाना प्रशांत साहू के घर पहुँचकर उनके माता जी आत्मीयता से भेंट की उनके दुख-दर्द को सुना उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार संवेदनशील सरकार है लोहारीडीह घटना की हर पहलुओ की जांज करने के लिए सरकार पूरी तहत से प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष, व्यक्ति, परिवार और निर्दोषों को न्याय मिलेगा और दोषियों की बख्शा नहीं जाएगा विधिसम्मत दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा लोहारीडीह घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशो पर तत्त्परता से कार्यवाही की गई है वह एक उदाहरण होगा यह कार्यवाही अब छत्तीसगढ़ के इतिहास में की गई सबसे बड़ी कार्यवाही है यह कार्यवाही एक संवेदनशील सरकार को प्रदर्शित करता है उन्होंने कहा कि हम सबने यहां घटना क्रम की हर बिंदुओं तथा पहलुओ पर ग्रामीणों से सकरात्मक माहौल में जानकरी तथा आवश्यक चर्चा की है इसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्रीको अवगत कराएंगे इस तरह की घटना की पुनर्रावृत्ति प्रदेश में कही और ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा जिले के सभी कलेक्टर,एसपी को निर्देशित किया गया है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक विजय शर्मा ने भी लोहारीडीह पहुँचकर पीड़ित परिवार तथा ग्रामीणों मुलाकात की उन्होंने कहा गांव में आने से पहले मैंने दुर्ग जिला जेल पहुँच कर इस प्रकरण में दुर्ग जेल में रखे गांव की माताओं-बहनों से मुलाकात की मताओ-बहनों को किसी भी प्रकार की आवश्यक परेशानी ना हो इसके लिए निर्देशित किया गया है इसके बाद कवर्धा जिला जेल पहुच के पुरुष ग्रामीणों से भेंट कर घटना क्रम की जानकारी ली उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली संदेही के आधार पर जेल में रखे सभी ग्रामीणों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है उन्होंने कहा कि लोहारीडीह की घटना अत्यंत दुःखद है पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार संवेदनशीलता के साथ खड़ी है मैं भी इस क्षेत्र के विधायक के रूप में पीड़ित परिवार के साथ एक अभिभावक के रूप में सदैव साथ रहूंगा उनके हर दुख-खुश में साथ हु उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोहारीडीह घटना क्रम की पूरी निष्पक्षता से जांच के निर्देश दिए है पीड़ित तथा निर्दोषों के साथ न्याय होगा तथा जांच के बाद दोषियों पर कानून तथा विधिनुसार कार्यवाही की जाएगी उपमुख्यमंत्री को इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद कुछ घरों से ताले टूटे है तथा किसी-किसी की मोटर साइकिक की गायब होने की सूचना है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों से मिली शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया है तथा ग्रामीणों से मिली शिकायतों की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोहारीडीह घटना पर किसी भी प्रकार की अफवाह तथा भ्रम नही फैलाने प्रदेश,जिले तथा क्षेत्र वासियो से आग्रह किया है।

—————————————-

*दीपका पुलिस के द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर की गई कार्यवाही*

0

*आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी एवं राजपत्रित अधिकारी के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक एक्ट की कार्यवाही हेतु सभी थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में सभी थाना चौकी अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध गतिविधियों एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी क्रम में दीपका पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कमल सिंह मरावी अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब को बनाकर बिक्री कर रहा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस के द्वारा उक्त स्थान पर जाकर दबिश दिया गया जहां कमल सिंह मरावी पिता स्व. तुलसीराम मरावी उम्र 29 वर्ष साकिन केराकछार धनुहार पारा थाना दीपका जिला कोरबा के पेश करने पर
1. एक सफेद रंग की 10 लीटर वाला प्लास्टिक की जरिकेन में भरा 8 लीटर करीब हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, 2. एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरा 6 लीटर करीब हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 3. एक सफेद रंग की 10 लीटर वाला प्लास्टिक की जरिकेन मे भरा 01 लीटर करीब हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 4. शराब बेचने में प्रयुक्त प्लास्टिक पन्नी 25 नग, 5. शराब बनाने मे प्रयुक्त एक गैस सिलेण्डर एवं चुल्हा 6. शराब बनाने में प्रयुक्त दो एल्यूमिनियम की डिचका छोटा एवम बडा, बडा डेच्का मे महुआ पास भरा, तथा एक मिट्टी का कुडेरा जिसमें पाईप लगा, 7. दो नग 15 लीटर वाला प्लास्टिक डिब्बा जिसमें महुआ पास भरा हुआ, 8. एक एल्यूमिनियम का गंज जिसमें महुआ पास भरा, 9. एक प्लास्टिक की चाडी व शराब बिक्री रकम 400/- रूपया। जुमला कीमती लगभग 2650/- रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जाकर विधिवत धारा 34 (2), 34 (1) क ख, आब० एक्ट का अपराध घटित करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*नाम आरोपी :-*
कमल सिंह मरावी पिता स्व. तुलसीराम मरावी उम्र 29 वर्ष साकिन केराकछार धनुहार पारा