
आशीष कश्यप बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आए दिन अनेकों प्रकार की शिकायते अधिकारियों को मिल रही है लेकिन फिर भी निजी स्कूलों की मनमानी पर पूर्ण विराम नही लग रहा है। शिक्षा जगत से जुड़ा ताजा मामला बिलासपुर जिले का है। सरस्वती शिशु मंदिर सरकण्डा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूल फीस को लेकर बेहद परेशान है वे जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत सौपे है। जिसमे उन्होंन कोरोना काल के समय से लेकर अभी तक का अपने बच्चों के फीस कुल राशि 52 हजार रुपये को किश्तों में भुगतान करना चाह रहे है। बताया जा रहा है सरस्वती शिशु मंदिर सरकण्डा प्रबंधन ने फीस को लेकर स्कूल से विद्यार्थियों को निकाल दिया है और स्कूल के कक्षा में बैठने नही दे रहे है। वही स्कूल प्रबंधन पूरी फीस पटाने के बाद ही बच्चे को स्कूल में बैठने की बात कह रहे है। मामले में पुष्पेन्द्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत सौपा है। जिस पर जाँच के बाद कार्यवाही निश्चित लगता है। बता दे कि शिक्षा विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार को लेकर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे है। चाहे मामला स्थानांतरण का हो या पदोन्नति का शिक्षा अधिकारियों की पोल खुलती जा रही है। उसके बाद भी नियमविरुद्ध संचालित निजी स्कूलों की मनमानी और उन पर अधिकारियों की मेहरबानी बेलगाम है। अब देखना होगा कि स्कूल फीस को लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित रखने वाले सरस्वती शिशु मंदिर सरकण्डा प्रबंधन के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है?


तिज राम साहू ब्यूरो मुंगेली मुंगेली // केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय श्री तोखन साहू, मंुगेली विधायक श्री पुन्नुलाल मोहले और कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर से आज स्वच्छता प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ ‘‘पर्यावरण से नाता जोड़ो, प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ो’’, ‘‘अपनी धरती अपना कल, बेहतर बनाए हम मिलकर’’ नारे के साथ जिले के विभिन्न ग्रामों में जाकर ठोस एवं प्लास्टिक कचरा संग्रहण एवं पृथकरण, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सोख्ता गड्ढा निर्माण, नए परिवारों में शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालय के निर्माण एवं उपयोग, ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वन मण्डलाधिकारी श्री संजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, मंुगेली एसडीएम श्रीमति पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।















