Home Blog Page 581

*अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश*

जप्ती _
*कच्ची महुआ शराब 32 लीटर कीमती 6400 ₹*

आरोपी _
*विसंभर निराला पिता चैतुराम निराला उम्र 51 साल निवासी ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवम डीएसपी महोदय मुख्यालय बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब,एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना पचपेड़ी से टीम तैयार कर दिनांक 23.09.24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेल्हा में आरोपी विसम्भर निराला के कब्जे से बिक्री हेतु रखा हुआ 32 लीटर महुआ शराब कीमती 6400₹ रखे पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
इस कार्यवाही में एएसआई सहेत्तर कुर्रे,प्रआर हरवेंद खूंटे,आर दिनेश लहरे,नरसिंह महीला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा.

*समानता, समावेश और सशक्तिकरण का एक पुल है अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े*

0

*अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन*

*मंत्री राजवाड़े ने किया दिव्यांग जनों का सम्मान*

रायपुर,  /सांकेतिक भाषा बधिरों और सुनने वाले लोगों को जोड़ती है, समझ और सम्मान को बढ़ावा देती है। यह समानता, समावेश और सशक्तिकरण का एक पुल है, यह वक्तव्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि यह दिन दुनिया के बधिर और कम सुनने वाले समुदाय के लिए एक आवश्यक मानव अधिकार के रूप में सांकेतिक भाषाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। श्रीमती राजवाडे़ ने कहा कि हमें दिव्यांग और बधिरों को हेय दृष्टि से न देखकर उनके प्रति सम्मान का भाव रखना होगा। कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभिन्न दिव्यांगजनों को खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह और एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ बधिर संघ के सहयोग से रायपुर जिला कार्यालय समाज कल्याण के द्वारा न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा के बारे में बताया गया कि सांकेतिक भाषा एक ऐसी भाषा है, जो अर्थ सूचित करने के लिए श्रवणीय ध्वनि पैटर्न में संप्रेषित करने के बजाय, दृश्य रूप में सांकेतिक पैटर्न संचारित करती है। जिसमें वक्ता के विचारों को धाराप्रवाह रूप से व्यक्त करने के लिए, हाथ के आकार, विन्यास और संचालन, बांहों या शरीर तथा चेहरे के हाव-भावों का एक साथ उपयोग किया जाता है।

कार्यक्रम में समाज कल्याण के संयुक्त संचालक श्री नदीम काजी, समाज कल्याण विभाग रायपुर, शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती शिखा वर्मा, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय रायपुर के अधीक्षक श्रीमती जी सीता, शासकीय अस्थि बाधितार्थ बाल गृह रायपुर के अधीक्षक श्रीमती लक्ष्मी माला मेश्राम, शासकीय बहु विकलांग गृह रायपुर के अधीक्षक श्रीमती मनीषा पांडे, मानसिक रूप से अविकसित बाल गृह रायपुर के अधीक्षक श्री राजेंद्र कुर्मी एवं छत्तीसगढ़ बधिर संघ के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्रा एवं सहयोगी दुष्यंत साहू सहित बधिर दिव्यांग जन उपस्थित थे।

*पीएम श्री योजना में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की और 78 शालाएं*

0

*अब तक 341 शालाओं को मिल चुकी है स्वीकृति*

*मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार*

*कहा-पीएम श्री योजना छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 78 और स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए पीएम श्री योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, नई स्वीकृति मिलने से यह संख्या बढ़कर अब 341 हो गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में लगातार नए फैसले ले रहे हैं। पीएम श्री योजना के माध्यम शैक्षणिक अधोसंरचना एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास निश्चित रूप से विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पीएम श्री योजना में शामिल इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उत्कृष्ट विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, व्यावसायिक लैब्स की व्यवस्था होगी, जो छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का भी आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा पीएम श्री योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 211 तथा तृतीय चरण में 52 और चौथे चरण में 78 शालाएं स्वीकृत की गई है। चौथे चरण में शामिल सभी 78 शालाएं कक्षा पहली से 12 वीं तक की हैं।

प्रथम चरण में पीएम श्री योजना के तहत स्वीकृत शालाओं को अपग्रेड किया जा चुका है, वहीं तृतीय चरण में स्वीकृत शालाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान और गणित के लिए अत्याधुनिक लैब्स, खेल सुविधाएं, और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी 2024 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया था। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर किए जा रहे प्रयासों को सराहा था। पीएम श्री के तहत प्रति स्कूल 2-2 करोड़ रूपए व्यय कर आदर्श स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पीएम श्री योजना के अंतर्गत शालाओं को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बगिया में मिलने वालों का लगा रहा तांता*

0

*लोग अपनी समस्याओं और मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिले*

*मुख्यमंत्री श्री साय ने उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों का निर्देशित किया*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव आज शाम जशपुर जिले में अपने गृह ग्राम बगिया के प्रवास पर पहुंचे। बगिया स्थित निवास कार्यालय में उनसेे मिलने के लिए आम लोगों का ताता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं के निराकरण और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही लोगों ने मौखिक रूप से मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश थे। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया की श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय हमेशा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करते आए हैं।

मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा की हमारी सरकार मोदी जी की अधिकांश गारंटियां पूरी कर दी गई हैं। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ ले।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai pays tribute to Pandit Deendayal Upadhyaya on his birth anniversary*

0

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid tribute to Pandit Deendayal Upadhyaya, the pioneer of Integral Humanism (Ekatma Manavvad), on September 25. Shri Sai hailed Shri Upadhyaya as a visionary leader whose ideas and principles laid the foundation for a progressive ideology that continues to guide the nation. He noted that Shri Upadhyaya’s philosophy focused on rebuilding the country and restoring India’s cultural and spiritual heritage.

Shri Sai highlighted that Shri Upadhyaya devoted his life to fostering an inclusive society and empowering the masses. He firmly believed that true societal progress could only be achieved when the last person in society experienced growth and development. In recognition of his dedication to uplifting the marginalised, Pandit Upadhyaya’s birthday is celebrated as ‘Antyodaya Diwas’, symbolising the commitment to raising the standard of living for the poorest and most vulnerable in society.

The Chief Minister reiterated his government’s commitment to improving the lives of all citizens, inspired by Pandit Upadhyaya’s Antyodaya philosophy. He concluded by affirming that Pandit Deendayal Upadhyaya’s legacy will continue to inspire the nation for coming generations.

*राज्य में टूरिज्म की असीम संभावनाएं: सचिव श्री अन्बलगन*

0

*मास टूरिज्म की बजाय वैल्यू टूरिज्म को मिले बढ़ावा*

*छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020 होगी रिवाइज*

*सचिव श्री अन्बलगन की अध्यक्षता में टूरिज्म प्रमोशन के लिए हुई बैठक*

रायपुर, / राज्य में एथनिक और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज यहां पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बैठक में सूचना नेटवर्क को मजबूत बनाने और इंटरनेशनल टूरिस्ट इवेंट्स में स्टेक होल्डर्स की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाने पर भी चर्चा की गई।
सचिव श्री अन्बलगन पी. ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि आप सब ने राज्य में टूरिज्म प्रमोशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। एथनिक और इको टूरिज्म से जुड़े लोगों का एक ही मंच पर आना पर्यटन के विकास के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि 2020 की पर्यटन नीति को रिवाइज और रिव्यू किया जाएगा, ताकि इसे नया स्वरूप दिया जा सके। होम स्टे गाइडलाइंस को एक फ्रेमवर्क के अंतर्गत लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। श्री अन्बलगन ने कहा कि टूरिज्म बहुत संवेदनशील इंडस्ट्री है। मास टूरिज्म की बजाय हमें वैल्यू टूरिज्म की ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि पर्यटन को एक स्तरीय प्लेटफार्म मिल सके।
टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों और स्टेक होल्डर को पर्यटन सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एक इंटरेक्टिव पोर्टल की आवश्यकता है, जिसमें सभी स्टेक होल्डर्स की जानकारी शामिल हो। नए मोबाइल एप्लिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। श्री आचार्य ने कहा कि फिल्म पॉलिसी को बढ़ावा देने और पॉलिसी से संबंधित सभी जानकारी देने के लिए एक बुकलेट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोकल इकोनॉमी को प्रमोट करने के लिए स्थानीय पर्यटन का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
बैठक में छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के सदस्य जसप्रीत सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत सिंह होरा, बस्तर के श्री मानसिंग बघेल, श्री रजनीश, श्री जीत आर्या एवं श्री सनी उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बहुमूल्य सुझाव देने के साथ ही इससे जुड़े व्यवहारिक दिक्कतों की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को शासन की ओर से रियायतें दी जानी चाहिए। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के होटल एसोसिएशन के सदस्य, छत्तीसगढ़ ट्रैवल एंड ट्रेड एसोसिएशन के सदस्य, होम स्टे ओनर और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

*Chief Minister congratulates Prime Minister Shri Modi on his successful US visit*

0

Raipur,  // Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai extended his congratulations and best wishes to Prime Minister Shri Narendra Modi on behalf of the people of Chhattisgarh for his successful visit to the United States and his strong representation of the country at the sixth Quad Leaders’ summit. He expressed pride in the Prime Minister’s leadership skills.

Appreciating Prime Minister’s leadership skills, Chief Minister Shri Sai said that Prime Minister Shri Modi is recognized as one of the world’s most popular leaders, has set a remarkable record during his U.S. visit and at the Quad summit.
“Shri Modi has effectively represented India and elevated the country’s status on the global stage. The three day event of Quad meeting was organized on September 21st at a time when the world is facing tensions and conflicts, making it crucial for the Quad nations to unite around shared democratic values for the benefit of humanity,” said Shri Sai.

Chief Minister highlighted that during this important summit, Prime Minister Modi made several key announcements aimed at enhancing security, peace, prosperity, and quality healthcare and education in the Indo-Pacific region. He credited the Prime Minister’s dynamic leadership and effective foreign policy for the recent approval by the U.S. to return approximately 300 antiquities that were smuggled from India.

*रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा वेबसिरीज से प्रभावित होकर ड्रग्स रैकेट का संचालन करने वाले मास्टरमाइंड का मुख्य साथी*

0

रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत वेबसिरीज से प्रभावित होकर एम.डी.एम.ए. ड्रग्स की बिक्री करने वाले रैकेट की एक महिला सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2100 मिलीग्राम ड्रग्स, 6600 मिलीग्राम कोकेन सहित कुल 50 लाख की सम्पत्ति जप्त की गई थी।

आगे की कार्रवाई में पुलिस द्वारा शुभम सोनी नामक व्यक्ति को टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत एम.डी.एम.ए. ड्रग्स की बिक्री करने वाले के रूप में चिन्हांकित किया गया और पुलिस टीम के सदस्य को ग्राहक बनाकर आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी के साथी अभिषेक साहू और सोनू अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से 4 पैकेट चरस, 98 एम.डी.एम.ए टैबलेट, पिस्टल मय मैगजीन, 2 मोबाइल सहित कुल 6 लाख रूपये की सम्पत्ति जप्त कर टिकरापारा थाने में धारा 23बी नारकोटिक एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

*अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू०बी०एस० चौहान (रा०पु०से०) एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का (रा०पु० से०) के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत करते हुए अवैध शराब ब्रिकी करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयो को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के पालन में क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया, मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर दादरखुर्द कोरबा में संतोषी बाई अगरिया पति स्व० तारासिंह उम्र 38 वर्ष सा० दादरखुर्द चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम 100 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, मप्रआर० स्मिता बेक, आर० संजय रात्रे, प्रदीप राठौर, गंगा राम डांडे एवं अन्य स्टाफ के द्वारा की गयी कार्यवाही ।

*आरोपी:-*
संतोषी बाई अगरिया पति स्व० तारासिंह उम्र 38 वर्ष सा० दादरखुर्द चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा

*,,,राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया लोरमी*

0

मुंगेली:-राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे 24 सितम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस पुरे हर्षोल्लास एवं गरिमा पूर्ण माहौल मे मनाया गया.इस संबंध मे महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि रासेयो के स्थापना दिवस समारोह मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक प्रो नरोत्तम पुरले सहायक प्राध्यापक जे पी मिश्रा शासकीय विज्ञानं महाविद्यालय मुंगेली तथा प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के आरम्भ मे मुख्य अतिथि प्रो पुरले एवं अध्यक्ष प्राचार्य डॉ ध्रुवे एवं स्टाफ के द्वारा दीप प्रज्जवित किया गया.तातपश्चात् रा से यों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने रा से यों की स्थापना का परिचय देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे औपचारिक रूप से 24 सितंबर, 1969 को शुरू किया गया।रा से यों के संयोजक प्रो एच एस राज ने कहा कि एनएसएस का आदर्श वाक्य है “मैं नहीं बल्कि आप”। यह इस बात पर जोर देता है कि किसी व्यक्ति का कल्याण अंततः पूरे समाज के कल्याण पर निर्भर करता है। यह लोकतांत्रिक जीवन का सार व्यक्त करता है और निस्वार्थ सेवा की आवश्यकता और दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण की सराहना और साथी मनुष्यों के लिए विचार को भी बढ़ावा देता है। प्रो एस के जांगड़े ने कहा कि एनएसएस छात्रों को व्यक्तिगत रूप से और समूह के रूप में भी विकसित होने में मदद करता है । एनएसएस गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यों के लिए स्वयंसेवा करने से छात्रों को आत्मविश्वास मिलता है, नेतृत्व कौशल विकसित होता है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न लोगों के बारे में जानने का मौका मिलता है। प्राचार्य डॉ ध्रुवे ने कहा कि एनएसएस के तहत हम सभी लोगों को समाज भलाई के कार्यो जैसे जागरूकता रैली निकालना, नारी शिक्षा, रक्त दान, स्वच्छता, जीवन-मूल्यों को बनाए रखना आदि नेक कार्य करने चाहिए। मुख्य अतिथि प्रो पुरले ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सिद्धांत है कि किसी व्यक्ति का कल्याण पूरे समाज के कल्याण पर निर्भर करता है. इसके लिए, एनएसएस के स्वयंसेवक समाज के लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं.एनएसएस का आदर्श वाक्य है, ‘मैं नहीं बल्कि आप’. यह लोकतांत्रिक जीवन का सार बताता है. निस्वार्थ सेवा की ज़रूरत पर ज़ोर देता है. दूसरे लोगों के दृष्टिकोण की सराहना करने और प्राणियों के लिए सहानुभूति रखने का संदेश देता है. इसके अलावा श्री पी पी लाठिया प्रो महेन्द्र पात्रे, डॉ अर्चना भास्कर, प्रो नितेश गढ़ेवाल, श्री आर के श्रीवास्तव ने भी रा से यों के संबंध मे अपने विचार व्यक्त किए. उदबोधन के बाद स्वयंसेवकों के द्वारा युगल गीत तुलसी और भान,छत्तीसगढ़ महतारी की संस्कृति पर नृत्य रानी एंड ग्रुप जीवी,गुरु शिष्य परंपरा गुरु द्रोण और एकलव्य की गाथा पर आधारित नृत्य नाटिका
तुलसी और अंजना, स्वच्छ भारत अभियान पर नुकड्ड नाटक
अवधेश और दिव्या ग्रुप, देशभक्ति नृत्य राजा एंड ग्रुप, युगल गीत अरपा पैरी की धार संस्कृत में
अनामिका और यामिनी, मराठी संस्कृति पर नृत्य
अंजना एंड ग्रुप, स्वच्छ भारत अभियान पर नृत्य नाटिका
पायल एंड ग्रुप प्रस्तुत किता गया, उदबोशन के पश्चात् स्वयंसेवको को मुख्य एवं विश्वविद्यालय मे टॉप टेन मे शामिल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि, प्राचार्य रवं विभागध्यक्ष के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.. इस दौरान महाविद्यालय के प्रो अमित निषाद, डॉ गंगा गुप्ता, प्रो श्रेया श्रीवास्तव प्रो मनीष कश्यप, श्री अविनाश निर्मलकर, श्री एन आर जायसवाल, श्री पुणेश जायसवाल, श्री गंगाराम जायसवाल,श्री प्रताप भानु शर्मा श्री भागबली जायसवाल श्री शिव यादव, श्री मुकेश यादव, श्री सुबुद्धि यादव सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे