Home Blog Page 580

*मुख्यमंत्री श्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। श्री साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी। उन्होंने जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

*नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाकर बलात्कार करने आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश*

आरोपी
*जितेंद्र कोसले पिता कांसीराम कोसले उम्र 21 साल निवासी लवन बलौदा बाजार*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.09.2024 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की घटना दिनांक 21.09.24 को रात्रि में अज्ञात व्यक्ति इसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 309/24 धारा 137/2 बीएनएस कायम कर पता साजी के दौरान आरोपी जितेंद्र कोसले पिता कांसीराम कोसले के द्वारा भगा कर ले गया था जिसे रायपुर से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन बाद मेडिकल परीक्षण कराने पर मामले में धारा 87,64 बीएनएस तथा 4/6 पोक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 24.09.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

इस कार्यवाही में एएसआई शिव साहू, आर प्रशांत , नरसिंह एवम महिला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा

*पिकप ड्रायवर से पिकप एवं मोबाईल नगदी रकम लूटने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो में लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश*

गिरफ्तार आरोपी-

*01. ऋषि कुमार पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 39 साल साठ बांघपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग।*
*02. जानू कोशले पिता स्व. सनद कुमार कोशले उम्र 20 साल साकिन बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग।*
*03. नागराज पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 24 साल साकिन बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग।*

बरामद संपत्ति-
*1.पीकप वाहन क्रमांक एमपी 18 जेड सी 3368*
*2.मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 ए 7398*
*3.07 नग सागौन लकडी का गोला*
*4. नगदी 120/- रुपए*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजन महरा पिता संतोष महरा उम्र 20 साल निवासी डबरीपारा हरदीबाजार दीपका कोरबा ने दिनांक 11.09.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.09.2024 को हरदीबाजार से दो व्यक्ति पानी टंकी एवं सीमेंट भरकर ग्राम जेवरा ले जाने के नाम पर पीकप बुक कराये और हरदीबाजार में पानी टंकी सिंटेक्स खरीदकर गांडी में लोड कराने के बाद हरदीबाजार से बोईदा ले जाकर 5 बोरी सीमेंट लोड कराये फिर रात्रि में ग्राम सोंठी के जंगल में ले जाकर सौच जाने के बहाने रोकवाकर जंगल अंदर से अपने 3-4 साथियों को लेकर आये और गाडी से उतार कर मारने पीटने की धमकी देकर जंगल अंदर ले जाकर मोबाईल फोन और 220 रूपये नगदी रकम को लूट कर मुझे धक्का देकर जंगल में छोड दिया और सभी लोग मेरे पीकप को लेकर भाग गये जहां से रात्रि में दो किलोमीटर पैदल पैदल जाकर एक घर वाले से मोबाईल फोन मांगकर घटना की जानकारी रिस्तेदार को देना बताये कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप क्रमांक 439/2024 धारा- 309(4), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा उक्त घटना की जांच करने निर्देशित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना दिनांक से अज्ञात आरोपियों एवं लूटे गये पिकप के पता साजी गंभीरता से करते हुये सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी सहायता से संदेही ऋषि कुमार पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 39 साल साठ बांघपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग, जानू कोशले पिता स्व. सनद कुमार कोशले उम्र 20 साल साकिन बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिनको अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर गुमराह करते रहे किंतु कडाई से पुछताछ करने पर अपने 5 अन्य साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार किये जिससे प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस संस्थित कर तीन आरोपियों से लूटे गये पिकप वाहन, 120 रूपये नगदी रकम, एक मोटर सायकल, लकडी काटने वाला आरा को जप्ती किया गया हैं एवं सात नग सागौन लकडी के गोला को अकलतरा के नुरूटाल आरामील से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र आर परमेष्वर सिंह, आरक्षक राजेंद्र साहू, प्रकाष जगत का सराहनीय योगदान है।

*जिला सीईओ श्री पांडेय ने पथरिया के सड़कों का किया निरीक्षण*

0

*खराब गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, कार्रवाई के लिए भेजा प्रतिवेदन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले में गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर इसकी जांच करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिसके परिपालन में जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने विकासखंड पथरिया में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत के निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर छिंदभोग से सकेरी सड़क के बीच खुदाई कराई और मानकों के अनुरूप सड़क की मोटाई एवं बोल्डर मुरूम की लेयर की जांच की। इस दौरान सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और संबंधित सब इंजीनियर को फटकार लगाते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर को जॉच प्रतिवेदन भेजा।
जिला पंचायत सीईओ श्री पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले में निर्माणाधीन कुल 14 सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता की अध्यक्षता में टेक्निकल टीम गठित कर 07 दिवस के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री गिरधारी लाल यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*ग्राम गीतपुरी-नुनियाकछार का मामला: ग्रामीणों ने सड़क की मांग के लिए स्कूली बच्चों का लिया सहारा*

0

*ट्यूब के सहारे नदी पार कर बच्चों का स्कूल जाने का विडियो किया गया वायरल*

*कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग को मामले की जॉच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम गीतपुरी-नुनियाकछार में स्कूली बच्चों द्वारा टयूब के सहारे नदी पार कर स्कूल जाने को लेकर वायरल विडियो को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जॉच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा इस मामले की जॉच की गई। इस दौरान टीम द्वारा ग्राम में पहुॅचकर स्कूल के प्रधान पाठक, बच्चों के पालकगण और ग्रामीणजनों से पुछताछ की गई। जॉच में पाया गया कि ट्यूब के सहारे प्राथमिक शाला गीतपुरी जाने वाले बच्चे ग्राम नुनियाकछार का निवासी है। ग्रामीणों द्वारा सड़क बनाने की मांग को शासन तक पहुॅचाने के लिए यह विडियो वायरल किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्राम के कुछ निषाद परिवार आगर नदी के तट पर अस्थायी जीवन-यापन करने आये थे, जो विगत कुछ वर्षाे से स्थायी रूप से निवासरत है। आगर नदी के दूसरे तट पर प्राथमिक शाला गीतपुरी संचालित हो रहा है। निषाद परिवार के कई बच्चे प्राथमिक शाला गीतपुरी एवं शासकीय उ.मा.वि. नवागांव ची. में अध्ययनरत है। प्राथमिक शाला नुनियाकछार निषाद परिवार के घरों से लगभग डेढ से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसमें कुछ दूरी तक पगडण्डी रास्ता (खेत के मेढ़) से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक शाला गीतपुरी पास में होने के कारण अपने बच्चों को वहॉ पढ़ा रहे है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा बच्चों को नदी पार कर आने-जाने में समस्या को देखते हुए स्कूल में प्रवेश देने के लिए मना भी किया गया था, लेकिन पालक द्वारा प्राथमिक शाला नुनियाकछार में दूरी एवं असुविधा को कारण बताकर प्राथमिक शाला गीतपुरी में सुरक्षित स्कूल पहुॅचाने की शर्त पर प्रवेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्यूब के सहारे नदी पार कर बच्चों का स्कूल जाने का विडियो शासन-प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वायरल किया गया है, जबकि वस्तुस्थिति अलग है। ग्राम नुनियाकछार से शासकीय प्राथमिक शाला गीतपुरी जाने के लिए पगडण्डी होकर अलग से रास्ता भी है, जिसके माध्यम से बच्चों द्वारा आसानी से स्कूल पहुॅचा जा सकता है। उन्होने बताया कि नदी पार कर स्कूल आने-जाने में असुविधा एवं अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए बच्चों को प्राथमिक शाला नुनियाकछार में प्रवेश कराया जाएगा। जांच टीम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रतिभा मंडलोई, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप दिवाकर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

*पीएचई सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की*

0

*हर घर जल सर्टिफिकेशन कराकर हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र करने के दिए निर्देश*

*स्त्रोतविहीन योजनाओं में स्त्रोत सुनिश्चित कर काम जल्दी पूर्ण करने कहा*

रायपुर. . लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने आज जल जीवन मिशन के संचालक श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के साथ बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में एकल ग्राम योजनाओं में हर घर जल सर्टिफिकेशन कराकर हस्तांतरण की कार्यवाही जल्द करने को कहा। उन्होंने स्त्रोतविहीन योजनाओं में स्त्रोत सुनिश्चित कर गांवों में शीघ्र जल आपूर्ति प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री अब्दुलहक ने बिलासपुर जिला पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में निर्मित आरसीसी उच्च स्तरीय टंकियों में मानक के अनुरूप क्लोरीनेटर स्थापित करने, अप्रारंभ उच्चस्तरीय जलागारों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, क्रेडा द्वारा स्थापित किए जा रहे सोलर पंपों के लिए उपयुक्त स्त्रोत उपलब्ध कराने, जियो-टेगिंग का कार्य जल्दी पूर्ण करने तथा सभी जल स्त्रोतों का लैब व एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण कर आईएमआईएस में एंट्री करने के निर्देश दिए।

विभागीय सचिव श्री अब्दुलहक ने बैठक में पोस्ट-मॉनसून जल की गुणवत्ता का परीक्षण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा बिलासपुर संभाग में प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश सभी कार्यपालन अभियंताओं को दिए। जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक श्री एस.एन. पाण्डेय और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह सहित बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़ तथा सारंगढ़- बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर हुआ मोर बूथ-मोर अभियान, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी में चलाया सदस्यता अभियान*

0

*लोरमी विधानसभा के तीन मंडलों में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने 300 से अधिक नए भाजपा सदस्य बनाए*

*उपमुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी में विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपए की घोषणा की*

रायपुर/लोरमी। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व विधायक श्री अरुण साव ने बुधवार को लोरमी में कहा कि, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा सदस्यता अभियान को नई ऊर्जा मिली। “मोर बूथ-मोर अभियान” के अंतर्गत लोरमी विधानसभा के तीन मंडल देवरहट मंडल के मसनी मसना, गोंडखाम्ही के साल्हेघोरी और लोरमी मंडल के तुलसाघाट में 300 से अधिक नए सदस्य बनाए। इस दौरान बड़ी संख्या में सभी मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री साव ने कहा कि, पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। लोग खुद सदस्य बनकर भाजपा संगठन को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि, भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

*3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा*

उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका निगम लोरमी में विगत दिनों 6 करोड़ का विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं श्री साव ने आज वार्ड 9 में उद्यान के विस्तार के लिए 63 लाख रुपए, वार्ड 9 में मुक्तिधाम के लिए 40 लाख रुपए, वार्ड 15 में मुक्ति धाम के विस्तारीकरण के लिए 85 लाख रुपए, तुलसाघाट में सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए 50 लाख रुपए, इस तरह कुल 3 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। वहीं साल्हेघोरी में महिला मंडल को 30 हजार रुपए देने की घोषणा की।

*उल्लास साक्षरता रथ को किया रवाना*

उपमुख्यमंत्री ने लोरमी में पौढ़ शिक्षा के लिए उल्लास नवभारत केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही उल्लास साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री साव ने सदस्यता अभियान को यादगार बनाने नीम का पौधरोपण किया।

*विधायक कार्यालय लोरमी में आयोजित हुआ जनदर्शन*

0

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी के परिवारजनों की समस्याओं का किया निराकरण*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने विधायक कार्यालय लोरमी में आयोजित जनदर्शन में विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना और उसका समाधान किया।

उपमुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में राजस्व, पुलिस, पीएचई, विद्युत विभाग की शिकायतें आई, जिसे डिप्टी सीएम ने गंभीरता से लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवेदनों के तत्काल निराकरण के लिए निर्देशित किया।

बता दें कि, उपमुख्यमंत्री श्री साव लोरमी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर “मोर बूथ मोर अभियान” के तहत तीन बूथों पर 300 से अधिक नए सदस्य बनाए।
….. ……

*पुलिस के मुसाफिरी चेक अभियान में एक दिन में कुल 311 लोगों का मुसाफिर चेक किया गया।*

0

*पुलिस के द्वारा इस अभियान के तहत कुल 2859 लोगों को चेक किया गया है।*

*होटल, लॉज, फेरी करने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच किया गया।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, फेरी करने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान के तहत पुलिस टीम ने होटल लॉज में रुकने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में विद्वत तरीके से दिया जाए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल लॉज में रुका हो उसकी जानकारी भी तुरंत नजदीकी थाने में दिया जाए।

आगामी आने वाले त्यौहार को देखते हुए पुलिस टीम के द्वारा संदिग्धों और मुसाफिरों की जांच को लेकर क्षेत्र में घूम-घूम कर सामानों की फेरी करने वाले, सडक किनारे जडी बूटी, कपड़े, खिलौने बेचने वाले तथा गैस चूल्हा आदि रिपेयर करने वालों को पुलिस थाना में तलब कर उनके वास्तविक पते, वर्तमान गतिविधियों तथा मुसाफिरी दर्ज कराने की जानकारी लिया गया। कुछ फेरीवालों ने थाने में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराये थे उन्हें पूछ कर उनका मुसाफिरी दर्ज किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा मुसाफिर चेक करते हुए 311 लोगों को किया गया चेक। मुसाफिर चेक करते हुए थाना कोतवाली में 21, चौकी मानिकपुर में 17, थाना सिविल लाइन में 07, चौकी सीएसईबी में 23, थाना बालको में 20, चौकी राजगामार में 07, थाना उरगा में 19, थाना दर्री में 20, थाना कुसमुंडा में 10, चौकी सर्वमंगला में 15, थाना बांकीमोंगरा में 14, थाना हरदीबाजार में 40, थाना दीपका में 08, थाना कटघोरा में 22, चौकी जटगा में 17, थाना पाली में 25, थाना बागों में 04, चौकी मोरगा में 08, थाना पसान में 06, चौकी कोरबी में 08 लोगों की मुसाफिर चेक किया गया।

पुलिस के द्वारा समय-समय पर इस तरीके का अभियान चलाया जाता है जिसमें आज दिनांक तक कुल 2859 लोगों को चेक किया गया है। जिसमें फेरी करने वाले सड़क किनारे जड़ी बूटी बेचने वाले कपड़े बेचने वाले खिलौने बेचने वाले तथा गैस चुला आदि रिपेयरिंग करने वालों को चेक किया जाता है।

थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा फेरीवालों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सामान्य जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई है और गलत काम धंधों में पाए जाने से कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

*पुलिस टीम के द्वारा आगे भी सजग कोरबा अभियान के तहत शहर वासियों को जागरूक करने के लिए इस तरीके का अभियान लगातार चलते रहेगी। साथ ही साथ कोरबा पुलिस नागरिकों से यह अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ठगी के शिकार होने पर तुरंत नजदीकी थाना या 1930 में फोन करके संपर्क कर सकते हैं।*

*रायगढ़ पुलिस को मात्र 3 घंटे में लूट की कार बरामद करने में मिली सफलता*

0

● एसपी दिव्यांग पटेल की तत्परता से घटना का पर्दाफाश

● दो डीएसपी के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई थी अलग-अलग टीमें

रायगढ़ । कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में आज हुई कार लूट की घटना को रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 03 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया। आज दोपहर कार लूट की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने तुरंत जिले में नाकेबंदी कर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वारदात की जानकारी दी गई । हेड क्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक और साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतरारोड़, साइबर सेल और भूपदेवपुर की टीम गठित की गई और उन्हें तुरंत कार्रवाई में लगाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, साथ ही टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सारंगढ़, सक्ती, कोरबा, झारसुगुडा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया । एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों के रूट और पहचान की पुष्टि की और सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ जानकारी साझा किया गया जिसमें रायगढ़ और सक्ती के बेहतर कॉडिनेशन और पुलिस की सघन नाकेबंदी में बाराद्वार-जैजेपुर मार्ग पर आरोपियों द्वारा कार को छोड़कर फरार हो गए। रायगढ़ पुलिस ने लूटी गई स्वीफ्ट डिजायर कार (सीजी 13बीए 5441) को बरामद कर लिया है और पीड़ित पंकज सिंह के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में लूट का अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना का विवरण-
घटना की जानकारी के अनुसार, पीड़ित पंकज सिंह, पिता जितेंद्र सिंह (उम्र 39 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में सोनकर पारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ में रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि वे अपनी कार किराए पर देते हैं और प्रतिदिन रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार (क्रमांक: सीजी 13 BA-5441) खड़ी करते हैं, जिसकी ड्राइविंग वह स्वयं करते हैं। आज दोपहर करीब 3:15 बजे, दो युवक (उम्र लगभग 25-30 वर्ष) कार किराए पर लेकर टीपाखोल, कोतरारोड़ जाने के लिए बुकिंग की। दोनों युवक पंकज की कार में बैठ गए, जिनमें से एक ड्राइवर सीट के बगल में और दूसरा पीछे बैठा था।

टीपाखोल पहुंचने के बाद, पीछे बैठे युवक ने अचानक धारदार हथियार निकालकर पंकज को धमकाया, जबकि दूसरे युवक ने पंकज को कार से बाहर धकेल दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार लेकर खरसिया-सक्ती की ओर फरार हो गए। पंकज ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

इस त्वरित और सफल ऑपरेशन में, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशों के तहत, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने काम किया। डीएसपी अखिलेश कौशिक और डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय ने टीम का नेतृत्व किया। जिला सक्ती के डीएसपी मनीष कंवर, थाना प्रभारी जैजेपुर निरीक्षक जितेन्द्र कोशले तथा रायगढ़ पुलिस टीम में थाना पभारी भूपदेवपुर निरीक्षक सीताराम ध्रुव, साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला, यशवंत दुबे, तारीक अनवर, थाना कोतरारोड़ के प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक बाबूलाल पटेल, संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, प्रवीण राज, संजय केरकेट्टा शामिल थे। रायगढ़ पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जो आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के उनके संकल्प को दर्शाता है।