Home Blog Page 579

*पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों से 20.400 M.L. अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-*श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर- चाम्पा* द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जयसवाल एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें *आरोपी* पन्नाराम पिता गुंचाराम उम्र 55 साल निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 8.400 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं *आरोपी* राकेश घृतलहरे उर्फ गप्पु पिता घनश्याम घृतलहरे उम्र 30 साल निवासी खोखरी थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 2540/रु बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 26.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि जयनंदन मार्बल, प्रआर. सतीश राणा, आर. बेदराम पटेल, विवेक ठाकुर, राजेश कश्यप, रामगोपाल भारती, शिवकुमार कश्यप थाना शिवरीनारायण का सराहनिय योगदान रहा।

*थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा चोरी का लोहा कबाड़ सामग्री बरामद कर*

0

🔻आरोपी के कब्जे से कुल 13
टन लोहा कबाड एवं एक ट्रक बारह चक्का डाला बाडी सहित सामग्री बरामद

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू0बी0एस0चौहान, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अपराधियों/चोर गिरोह की लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में दिनांक 25.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक बारह चक्का ट्रक जिसका पंजीयन क्रमांक सीजी 04 जेसी 5860 को रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान रेंकी पॉवर प्लांट के सामने नेवसा रोड पर उक्त वाहन को रोकवाकर वाहन के चालक जो अपना नाम सलीम खान
पिता मिर्जा रमजान उम्र 40 वर्ष, निवासी-तालापारा तैबा चौक, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर
(छ0ग0) का रहने वाला बताया तथा ट्रक में बरसाती पन्नी से ढका हुआ, जिसे चेक करने पर बड़ी मात्रा
में लोहे का एंगल, चैनल, लोहे का चादर आदि का टुकड़ा लोड मिला। जिस संबंध में वाहन चालक
सलीम खान से पूछताछ करने पर उक्त लोड सामान हरदीबाजार के आईडीएल कंपनी से लोड करना
तथा किसी प्रकार का मौका पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 5860 को थाना लाया गया। ट्रक डाला में लोड बड़ी मात्रा लोहे का एंगल, चैनल, लोहे का चादर आदि का टुकड़ा पर संदेह है कि उक्त संपत्ति किसी अपराध से संबंधित हो सकती है, जिस पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 5860 डाला में लोड बड़ी मात्रा में लोहे का एंगल, चैनल, लोहे का चादर का टुकड़ा वजन करीबन 13 टन, कुल कीमती-10,00,000/-रूपये को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 106 के अंतर्गत वाहन चालक सलीम खान पिता मिर्जा रमजान,
उम्र 40 वर्ष, निवासी-तालापारा तैबा चौक, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ0ग0) के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया हैं।

थाना हरदीबाजार क्षेत्र में लगातार लोहा कबाड, डीजल चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त धरपकड़ की कार्यवाही करने में निरीक्षक मृत्युजंय पाण्डेय, प्रआर. 351 ओम प्रकाश बैस, आरक्षक क्रमांक 754 कमल कैवर्त, 488 तिलक पटेल, आरक्षक 213 गौकरण श्याम के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*➡️कोरबा पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान*

0

*➡️5862 महिलाओं के द्वारा इसमें किया गया है रजिस्ट्रेशन*

*➡️सजग कोरबा अभियान के तहत ज़िले में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम*

*➡️ बिना थाने आए करा सकते है शिकायत दर्ज*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा , पुलिस अनुविभागीय विभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में *सजग कोरबा* अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

थाना/चौकी के माध्यम से क्षेत्र में महिला के सुरक्षा हेतु बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में थाना पाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र में कॉलेज बाज़ार में महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पाली पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है।

महिला सुरक्षा टीम के द्वारा भी नर्सिंग कॉलेज मानिकपुर में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए ये एप डाउनलोड कराया जा रहा है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा ये एप महिला की सुरक्षा हेतु बहुत से फ़ीचर देता है जिसमें आपातकालीन परिस्थिति के लिए SOS बटन है और थाने गये बिना आप कही से भी शिकायत कर सकते है जिसका निराकरण पुलिस 1 हफ़्ते में करेगी और पहचान भी उजागर नहीं होती। साथ ही इसमें सुरक्षा संबंधी टिप्स भी है। अतः कोरबा पुलिस महिलाओं से निवेदन करती है कि इसे गूगल प्ले स्टोर/ ऐपल स्टोर से डाउनलोड करे और रजिस्टर करे। आज दिनांक तक कोरबा ज़िले में कुल 5862 लोगों के द्वारा इसे डाउनलोड किया जा चुका है।

*नए भारत के निर्माण की राह दिखाने वाले पंडित दीनदयाल : भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनके आदर्शों और विचारों के बारे में संवाद किया उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन के बारे में बताया वही भावना बोहरा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के एक प्रमुख विचारक हुए जिन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीयता और अंत्योदय के विकास पर देश की राजनीति को एक नई दृष्टि दी “अंत्योदय” का सिद्धांत विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है स्वतंत्रता के बाद एक तरफ जहां भारत प्रगति के नए सपने देख रहा था वहीं दूसरी ओर समाज की पंक्ति में आगे खड़े लोगों की दुर्दशा पंडित जी को बेचैन कर रही थी उन्हें लग रहा था कि देश की तत्कालीन राजनीतिक व्यवस्था इस अंतर को मिटाने में सक्षम नहीं है क्योंकि व्यवस्था का दृष्टिकोण भारतीय नहीं है इस उद्देश्य से उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अंत्योदय को एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में प्रस्तुत किया दीनदयाल जी का मानना था कि विकास का असली मतलब केवल आर्थिक वृद्धि नहीं बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान में है किसी भी समाज की सच्ची प्रगति उस समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई से मापी जाती है दीनदयाल जी के अंत्योदय का सिद्धांत न केवल आर्थिक विकास पर केंद्रित है बल्कि इसमें सामाजिक न्याय और समानता भी शामिल है उपाध्याय का मानना था कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति अपने अधिकारों और संसाधनों से वंचित रहेगा तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित और अंत्योदय के प्रति समर्पित हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रनिर्माण की दिशा में अपने तीसरे कार्यकाल में सतत समर्पित हैं। विगत 10 वर्षों में श्री मोदी जी को सरकार ने देश के अन्नदाताओं के लिए किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रतिमाह 6000 रुपए की राशि सुनिश्चित की है जिसके माध्यम से 2.25 लाख करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में जमा हुए हैं इसके साथ ही श्री मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है इसके साथ ही लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए नरेंद्र मोदी ने 33% आरक्षण की सौगात भी दी है तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलाने से लेकर गांव-गरीब-मजदूर तक ढ़ेरों योजनाएं संचालित कर नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को धरातल पर साकार किया है भावना बोहरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में इसी अंत्योदय के विचार पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जरूरतमंदों के लिए ₹1 किलो चावल, निशुल्क नमक, आदिवासी अंचल में नि:शुल्क चरण पादुकाओं का वितरण समेत ढ़ेरों योजनाएं संचालित की इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 का आर्थिक सहयोग, 18 लाख जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं आज छत्तीसगढ़ का नेतृत्व भी एक ऐसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथ में हैं जो अंत्योदय के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं वह आदिवासी समाज जिसे पंक्ति में सबसे पीछे समझा जाता था आज वह हम सभी छत्तीसगढ़वासियों का नेतृत्व कर रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत में स्वावलंबन की भावना भी निहित है ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया उन्होंने शिक्षा को अंत्योदय के लिए एक महत्वपूर्ण साधन माना उनका मानना था कि शिक्षा ही लोगों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर सकती है उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनके विचार भारतीय समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं उनका अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है और यह दर्शाता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई के बिना सच्चा विकास संभव नहीं है उपाध्याय जी की सोच और दृष्टि हमें यह सिखाती है कि एक सशक्त और समान समाज की स्थापना के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा उनके विचारों को अपनाकर हम एक ऐसा समाज बना सकते हैं जहाँ हर व्यक्ति का सम्मान हो और हर किसी के अधिकार सुरक्षित हों।

—————————————-

*उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते कुल 12 मेडल*

0

*देशभर की पुलिस टीमों ने दिखाया दमखम*

*प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप*

रायपुर, /भिलाई की मिनी स्टेडियम में चल रही प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप 2024-25 स्पर्धा में आज उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 03 गोल्ड, 05 सिल्वर तथा 04 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 33 केन्द्रीय और राज्य पुलिस की टीमें भाग ले रही है।

प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन समारोह 27 सितम्बर को संध्या 4.30 बजे से प्रथम वाहिनी, छसबल भिलाई में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आज 25 सितम्बर को आयोजित हुई विभिन्न स्पर्धाओं में बीएसएफ की टीम ने 03 गोल्ड, एक सिल्वर सहित कुल 04 पदक प्राप्त किया। राजस्थान की पुलिस टीम ने 02 गोल्ड, 02 सिल्वर, 02 ब्रोंज सहित कुल 06 मेडल, छत्तीसगढ़ पुलिस 02 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 03 मेडल, एसएसबी ने 02 गोल्ड मेडल, पंजाब पुलिस ने 04 मेडल, उड़ीसा पुलिस 02 मेडल, सीआरपीएफ ने 02 मेडल जीते। महाराष्ट्र पुलिस 01 गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही। इस चैंम्पियनशिप स्पर्धा ने पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना और उनके उत्साह को बढ़ावा मिला है। आयोजन में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस आयोजन को बेहद सफल बनाया है।

मेडल सेेरेमनी में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री दीपांशु काबरा, पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला एवं रीजनल हेड बैंक ऑफ बड़ौदा श्री दिवाकर प्रसाद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विजयी टीमों एवं खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

*मुख्यमंत्री के सुशासन में राज्य में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान*

0

*विशेष कैंप लगाकर संभावित लक्षणों के मरीजों का किया जा रहा चिन्हांकन*

रायपुर, /स्वास्थ्य जीवन की पूंजी है। इसी विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ स्वस्थ हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि छत्तीसगढ़ से सिकल सेल बीमारी को विदा करना है और इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य राज्य को सिकल सेल जैसे बिमारी से मुक्त कराना और लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अभियान के तहत् राज्य में पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कर 40 वर्ष तक के लोगों को संभावित लक्षणों के आधार पर पहचान कर आवश्यक उपचार और दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही साथ प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल जांच सुनिश्चित की जा रही है। जिससे की जन्म लेने वाले प्रत्येक शिशु स्वस्थ्य और सिकल सेल मुक्त हो।

गौरतलब है कि सिकल सेल एक अनुवांशिक रक्त विकार है। इससे अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है। जिसमें लाल रक्त कणिका के सामान्य आकार में परिवर्तन होकर हसिया के आकार का हो जाता है। रक्त कणिकाओं का हसिया आकार होने के कारण इसकी ऑक्सीजन वहन क्षमता कम हो जाती है और ये कणिकाएं रक्त वाहिकाओं में चिपकने लगती है। इसके कारण शरीर के सभी अंगों को ऑक्सीजन आपूर्ति में समस्या आती है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को शरीर में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, बुखार जैसे समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल वाहक और सिकल सेल रोगी दो प्रकार के होते हैं। सिकल सेल वाहक में गंभीर लक्षण नहीं होते पर यह विकार को अगली पीढ़ी में बढ़ाते हैं।

*पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को 27 सितम्बर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान*

0

*चित्रकोट और ढूढमारस गांव होंगे सम्मानित*

*प्रधानमंत्री मोदी के विजन से प्रेरित छत्तीसगढ़ का पर्यटन क्षेत्र*

रायपुर, / विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन 2024 के तहत बस्तर जिले के ढूढमारस और चित्रकोट गांवों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बस्तर के ढूढमारस गांव को एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन तथा चित्रकोट को सामुदायिक आधारित पर्यटन में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिलेगा। यह सम्मान 27 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर आधारित छत्तीसगढ़ का पर्यटन विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि पर्यटन भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण का भी एक प्रभावी साधन है। उनका दृष्टिकोण है कि पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थायी और समावेशी पर्यटन का विकास किया जाए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले।

इस दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ठोस कदम उठाए हैं। राज्य ने अपनी वन संपदा,जनजातीय परंपराओं, और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए इन क्षेत्रों में पर्यटन का विकास किया है। पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता को पर्यटन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पर्यटन विकास का विजन*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है। धार्मिक पर्यटन के तहत, राज्य में पांच शक्तिपीठोंकृसूरजपुर का कुदरगढ़, चंद्रपुर का चंद्रहासिनी मंदिर, रतनपुर का महामाया मंदिर, डोंगरगढ़ का बम्लेश्वरी मंदिर और दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रदेश में इको टूरिज्म और मेडिकल टूरिज्म में राज्य सरकार का विशेष फ़ोकस है।

राज्य सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए ग्रांट बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संरक्षित करते हुए इनके आयोजनों की तैयारी में तेजी आएगी। बस्तर दशहरा का आयोजन इस बार विशेष रूप से भव्य और विशाल होगा। यह पर्व न केवल स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है, जहाँ पर्यटकों को हमारे वन्य जीवन,जनजातीय धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव हो। उनके विजन के अनुसार, राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में वेलनेस टूरिज्म, कृषि पर्यटन, और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा, मनोरंजन पार्कों और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास भी राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

अमृत काल विजन डॉक्यूमेंट 2024 के तहत मुख्यमंत्री ने राज्य की पर्यटन आकांक्षाओं को एक रूप देने की बात कही है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक कार्य किया जा रहा है, जहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

*चित्रकोट और ढूढमारस की धरोहर*

छत्तीसगढ़ के ये दोनों गांव, ढूढमारस और चित्रकोट, राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संपदा के प्रतीक हैं। चित्रकोट का प्रसिद्ध जलप्रपात, जिसे भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है, पर्यटकों के लिए एक अद्वितीय आकर्षण है। वहीं, ढूढमारस गांव अपने एडवेंचर टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ पर्यटक रोमांचक गतिविधियों का अनुभव कर सकते हैं।
इन दोनों गांवों का सम्मानित होना राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक विशेष उपलब्धि है। यह न केवल छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं की पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि राज्य के पर्यावरणीय पर्यटन को भी नया आयाम देगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के जनता, अधिकारियों और स्थानीय समुदायों को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह पुरस्कार हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय संपदा की विजय है। हमारा लक्ष्य पर्यटन को राज्य की समृद्धि और विकास का प्रमुख साधन बनाना है।

*One Nation, One Student ID*

0

*Students will now have a unique APAAR ID*

*Chhattisgarh Government’s School Education Department has directed all district collectors to facilitate the implementation of the APAAR ID scheme*

Raipur, //In consonance with Prime Minister Shri Narendra Modi’s vision, a new initiative has been launched to provide every student in the country with a unique identification number. The Automated Permanent Academic Account Registry (APAAR ID) scheme will be rolled out nationwide in three phases. The first phase will include students from grades 9 to 12, followed by grades 6 to 8 in the second phase, and grades 1 to 5 in the final phase.

The purpose of this initiative is to monitor the overall development and educational progress of students in line with the National Education Policy (NEP) 2020 while realising the “One Nation, One Student ID” concept. The Chhattisgarh Government’s School Education Department has directed all district collectors to facilitate the implementation of the APAAR ID scheme.

The APAAR ID will be integrated with DigiLocker, ensuring secure and convenient access to students’ digital academic records, including exam results, report cards, and other accomplishments. This ID will also act as a credit score, enhancing opportunities for higher education and employment. The Ministry of Education has instructed schools to conduct parent-teacher meetings on October 3-4, 2024, to obtain parental consent for generating APAAR IDs for students. Based on the consent forms, school principals will input the necessary details into the UDISE+ portal, which will automatically generate the IDs.

Additionally, special camps will be organised to assist students without Aadhaar cards in obtaining them. The District Education Officer has been designated as the nodal officer, with district mission coordinators and assistant nodal officers overseeing the process at the block, cluster, and school levels.

*Chhattisgarh Launches Campaign to Eradicate Sickle Cell Anemia Under Chief Minister’s Leadership*

0

Raipur, // Chhattisgarh government launched dedicated campaign to eradicate sickle cell anemia under the directions of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai. This initiative aims to organize special camps to identify patients with potential symptoms.

As per health officials, health is key to lead a good life and with this belief, the Sai government is dedicated to provide enhanced health facilities for all citizens. Under the vision of good governance, Chhattisgarh is becoming healthier. Following the Chief Minister’s directives, Health Department is running a state-wide campaign aimed at improving health services and eliminating sickle cell anemia.

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai emphasized that it is our collective responsibility to eliminate sickle cell disease from Chhattisgarh and he called for everyone to work together toward this goal. The campaign aims to raise awareness about sickle cell disease while freeing the state from its impact.

As part of this effort, special camps are being held at the Panchayat, block and district levels to provide necessary treatment and medications to individuals up to 40 years of age based on identified symptoms. Additionally, sickle cell testing for every pregnant woman is being ensured to guarantee that all newborns are healthy and free of sickle cell disease.

Sickle cell anemia is a genetic blood disorder that causes numerous health complications by altering the normal shape of red blood cells to a sickle form. This shape reduces the cells’ oxygen-carrying capacity and causes them to stick to blood vessels, obstructing oxygen supply to various organs. This can lead to symptoms such as body pain, difficulty breathing, and fever. It is important to note that there are two types of sickle cell carriers: those who are carriers do not exhibit serious symptoms but can pass the disorder to future generations.

*मुख्यमंत्री ने महान समाजसेवी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें किया नमन*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेवी, दार्शनिक और शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की 26 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि ईश्वर चन्द्र जी बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक माने जाते हैं। उनके अथक प्रयासों से विधवा पुनर्विवाह कानून 1856 पारित हुआ। उन्होंने बहुपत्नी प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध भी आवाज़ उठाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यासागर जी ने अपने बेटे की शादी एक विधवा से कराकर तत्कालीन समाज में एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्थानीय भाषा के विकास और बालिका शिक्षा के लिए स्कूलों की श्रृंखला शुरू करने के साथ कोलकाता में मेट्रोपॉलिटन कॉलेज की स्थापना की। उन्होंने समाज सुधारों की वकालत करते हुए कई लेख लिखकर लोगों में जागरुकता फैलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वरचंद्र जी ने अपने व्यक्तित्व और कार्य कुशलता से शिक्षा, साहित्य तथा समाज कल्याण के क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी। भारतीय समाज में सुधार के लिए उनका अतुल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।