Home Blog Page 578

*किंग कोबरा प्रोजेक्ट के बिच सर्प दंश पीड़ित परिवार से मिली टीम, नोवा नेचर एवम चिकित्सा विभाग के साथ मिलकर सर्प दंश की घटनाओं को कम करने की कोशिश।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – जिला अपने जैवविविधता के लिए जाना जाता है जहा सांपो की कई प्रजातियां मिलती हैं और इस वजह से इसे छत्तीसगढ़ के नागलोक भी कहा जा सकता हैं।

खाद्य और गरम जगहों की तलाश इन जीवों को मानवीय रहवास तक लाती है जिससे सर्प दंश की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जो की चिंता का विषय हैं, अंध विश्वास और जागरूकता की कमी के कारण कई बार इलाज ना मिलने पर मौत भी हो रही हैं, और भी कारण जैसे लोगों का जमीन पर सोना, मच्छर दानी का उपयोग न करना और झाड़ फूंक आदि के चक्कर में पड़ रहे।

छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राज्य के कोरबा जिले में किंग कोबरा पे कई सालों से काम किया जा रहा है इसी कड़ी में टीम का ध्यान सर्प दंश को कम करने का है। सर्प बचाव दल द्वारा लगातार सांपों के बचाव कार्य कर लोगों की जान बचाई जा रही हैं साथ ही चिकित्सा विभाग के साथ मिल कर दंश का जल्द से जल्द उपचार, लोगों को जागरूक करना, यदि दंश से मृत्यु हो जाती है उस स्तिथि में मुआवजे की प्रक्रिया में मदद करना जैसे विषयों में मदद प्रदान कार्तिवाई हैं। कोरबा के 200000 हेक्टेयर में रेस्क्यू करने अलग अलग गांव में रिस्पॉन्स टीम बना कर विस्तृत तरीके से काम किया जा रहा हैं।

किंग कोबरा प्रोजेक्ट क्या है – कोरबा की पहचान यहां पे पाए जाने वाले सर्प विविधता के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता हैं पुरे मध्य भारत में केवल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विश्व का सबसे विशाल विषधर साप किंग कोबरा (पहाड़ चित्ती) का मिलना अपने आप में अनोखा हैं ऐसे दुर्लभ सांप के साथ अन्य सभी सरीसृपों और वन्यजीव के संरक्षण के लिए पिछले 5 सालों से किंग कोबरा प्रोजेक्ट कोरबा में किया जा रहा हैं। और इस मुहीम के माध्यम से आम जनमानस को वन्यजीव संरक्षण से जोड़ा जा रहा हैं।

 

नोवा नेचर के अध्यक्ष एम सुरज और सचिव मोइज अहमद के मार्गदर्शन में टीम के जितेंद्र सारथी, मयंक बागची और सिद्धांत जैन ने कोहडिया क्षेत्र में सर्प दंश से मृत बच्ची के परिवार से मिले और संवेदना जाहिर किया साथ ही इस दुख के घड़ी में हर सम्भव मदद करने की बात कहीं, साथ ही घटना की पूरी जानकारी ली जिसमे बच्ची की मां ने बताया रात 2 बजे बच्ची बोली मां गले में दर्द हो रहा और पेट में दर्द हो रहा जिसके फौरन बाद उसको पास ही के चिकत्सालय में ले जाया गया जहां से सीधे जिला अस्पताल ले जानें को कहा गया, जहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई, बच्ची के मां पूरी तरह टूट चुकी थी साथ ही इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था, वहीं हाल ही में पड़री पानी और बैगमार गांव में सर्प दंश से मृत पीड़ित परिवार से भी मुलाकात किया गया।

विश्व में भारत सबसे ज्यादा सर्प दंश के घटनाओं के लिए जाना जाता हैं और छत्तीसगढ़ जिसका 70% जनसंख्या आज भी कृषि आधारित हैं और 44% भू भाग वनों से आचादित में यह घटनाएं कम नहीं हैं। 2018 से 2023 के मध्य राज्य में 16000 से ज्यादा सर्प दंश की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए और इस दिशा में सभी को मिल कर कार्य करने की जरूरत हैं।

*महिलाओं को सिखाया जा रहा आत्म सुरक्षा के तरीक़े*

0

*स्कूल/कॉलेज/हाट बाज़ार में चलाया जा रहा अभियान*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा , पुलिस अनुविभागीय विभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में *सजग कोरबा* अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना पाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र के कॉलेज में महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पाली पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है।साथ में नशा के ख़िलाफ़, यातायात नियम और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

इसी प्रकार महिला सुरक्षा टीम के द्वारा भी सृष्टि नर्सिंग कॉलेज एवं सिटी सेंटर मॉल में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए ये एप डाउनलोड कराया जा रहा है।एवं महिलाओं को आत्म सुरक्षा के गुण भी सिखाए जा रहे।

ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत प्रत्यक्ष रूप से एवं ह्वाट्सऐप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

*मादक पदार्थ की तस्करी पर रायपुर पुलिस का वार: आधा क्विंटल से अधिक गांजा के साथ 3 गिरफ्तार*

0

रायपुर:-मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ओडिशा से गांजा ला रहे तीन आरोपियों को गिरफतार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से 63 किलो गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया, कुल 15.5 लाख रूपये की सम्पत्ति जब्त की गई।

*तान नदी में फंसे हुए व्यक्ति को बांगो पुलिस ने सूझबूझ से बचाया।*

0

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने दिया प्रशस्ति पत्र और नगद ईनाम*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत काफी बरसात को देखते हुए नदी नाले तूफान में है किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान के तहत पुलिस की टीम के द्वारा नदी किनारे रहने वाले, नहाने जाने वालों को पुलिस के द्वारा सजग किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना बांगो क्षेत्र में गोकुल सिंह पिता महेश राम उम्र 45 वर्ष निवासी पोड़ी उपरोड़ा थाना बांगो जो मछली पकड़ने तान नदी पोड़ी गया था नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से नदी के बीचो-बीच फंस गया। जिसकी सूचना पुलिस टीम को मिलते ही नदी में फंसे हुए व्यक्ति को पुलिस के द्वारा नदी में कूद कर और सूझबूझ एवं ग्रामीणों की मदद से बांगो पुलिस के द्वारा बाढ़ में फंसे हुए व्यक्ति को सकुशल निकल लिया गया।

इस उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा निरीक्षक उषा सोंधिया, प्रधान आरक्षक 215 ओम प्रकाश डिक्सेना, डायल 112 आरक्षक 895 सुरेंद्र कंवर, 50 अनिल पोरते, 850 मानस मनी पैकरा, 760 अशोक खरे को प्रशस्ति पत्र और नगद ईनाम दिया गया।

*मछली चुराने के संदेह में आधी रात बुजुर्ग की हत्या*

0

*चंद घण्टे में आरोपी को कटघोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार के पास सुबह एक बुजुर्ग का शव गाँव के ही एक खेत में मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को दी। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच प्रारम्भ की।

जाँच में कटघोरा पुलिस ने चंद घण्टे में ग्राम तानाखार के एक युवक विजय बहादुर सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की। संदेही युवक ने बताया कि वो रोजाना अपने खेत मे मछली का जाल बिछाता था। लेकिन रोज मछली सुबह जब लेने जाता था तो मछली जाल समेत गायब मिलता था। रोजाना यही होता था तो युवक बुधवार की रात लगभग 2 बजे अपने खेत के पास घात लगाए बैठा था। इसी दौरान बुजुर्ग लालजी पाटले उम्र 65 वर्ष चंदनपुर निवासी विजय बहादुर के खेत से गुजर रहा था तभी घात लगाए बैठा विजय बहादुर सिंह कंवर ने बुजुर्ग लालजी पाटले की लाठी छीनकर उसकी पिटाई कर दी और वहां से चला गया।

सुबह जब ग्रामीणों ने खेत के पास लालजी पाटले का शव खेत के पास देखा तो तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना में दी। कटघोरा पुलिस युवक विजय बहादुर सिंह कंवर को गिरफ्तार कर धारा 103(1 ) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

*आरोपी*
*विजयबहादुर सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम तानाखार*

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना में बैंकों/सराफ़ा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पम्प प्रबंधकों की सुरक्षा के संबंध में की ली बैठक*

0

*प्रबंधकों को दिए गए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश, प्रबंधन की ओर से भी सामने आए कई महत्वपूर्ण सुझाव*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश में बैंकों /सराफ़ा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पम्प की सुरक्षा को लेकर प्रबंधकों का सजग कोरबा के तहत बैठक लिया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय यूबीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली के साथ अनुभाग में संचालित बैंक/सराफ़ा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पंप अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

वर्तमान में सरहदी ज़िलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा समीक्षा किया गया जिसमें सामने आई खामियों को दुरुस्त करने बैंक प्रबंधन को निर्देशित कर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों से उनके क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों का सुरक्षा ऑडिट कराया गया। पुलिस अधिकारियों के बैंकों की जांच, सुरक्षा ऑडिट में कई खामियां पाई गई जिस पर पुलिस अधीक्षक निर्देश पर पुलिस अनुविभागवार सभी प्राइवेट और कमर्शियल बैंक प्रबंधन की मीटिंग ली जा रही है। एवं सराफ़ा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पंप संचालक को तलब किया जा रहा है।

*बैठक में सजग कोरबा के तहत बैंक प्रबंधकों को शीघ्र इन खामियों को दुरूस्त करने कहा गया जिसमें-*

(1) बैंक के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की संपूर्ण जानकारी रखा जाए
(2) बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में हो
(3) बैंक के सुरक्षा गार्ड का नियमित रूप से चरित्र सत्यापन हो
(4) गार्ड के आर्म्स चालू स्थिति में हो
(5) बैंक के खुलने और बंद होने का निर्धारित समय हो
(6) बैंक का सायरन चालू अवस्था में हो
(7) बिना गार्ड वाले एटीएम को रात्रि में बंद रखने
(8) सीसीटीवी कैमरा के रिकार्डर को सुरक्षित स्थान पर रखने
(9) बैंक अधिकारियों के पास निकटतम थाना/पुलिस कंट्रोल रूम/आपातकालीन नंबर मौजूद हो तथा बैंक पटल में भी लिखे हो
(10) बैंक में संधारित चेकिंग रजिस्टर में नियमित प्रविष्टि दर्ज हो
(11) बैंक में प्रवेश करने वाले व्यक्ति चेहरा ढककर/हेलमेट पहनकर अथवा स्कार्फ पहनकर ना आए इस पर विशेष ध्यान दें और आवश्यक रूप से बैंक के बाहर इस संबंध में नोटिस चस्पा किया जाए
(12) रकम लाने-ले जाने की सूचना देने, रात्रि में बैंक परिसर के चारों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो
(13) यदि कोई बैंक में संदिग्ध व्यक्ति या अप्रिय घटना होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना को सूचना दें

इसी प्रकार सराफ़ा/पेट्रोल पंप संचालकों को भी इसी प्रकार निर्देशित कर रोड की तरफ़ कैमरा लगाने के लिए कहा गया।

इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सजग कोरबा के तहत बुलाएं बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

*मोर बूथ मोर अभियान भाजपा सदस्यता अभियान*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-हर बूथ में जाएंगे सौ सदस्य बनाएंगे कार्यक्रय के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती के अवसर पर सदस्यता अभियान चलाया गया मोर बूथ-मोर अभियान के तहत अकलतरा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर 100 से अधिक नए सदस्य बनाया भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शांति भारते, पार्षद सुनीता सिंह,सुजाता साहू, शारदा मौर्य, अकलतरा नगर मंडल सदस्यता अभियान संयोजक उमाकांत भारते, सदस्यता अभियान सहसंयोजक ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पिन्टू बरेठ,गोवर्धन साहू,करन यादव एवं हर बूथ पर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को लेकर कार्य कर रहे है…

नारायणपुर पुलिस को ‘‘माड़ बचाओ अभियान” में बड़ी सफलता: 3 इनामी माओवादी ढेर,भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद*

0

नारायणपुर:-अबुझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नारायणपुर, कोण्डागांव, दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ तथा बीएसएफ 11वीं, 133वी, 135वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी सर्चिंग हेतु भेजी गई। अभियान के दौरान परादी के जंगल में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिस पर सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी फायरिंग की गई।

फायरिंग रुकने के पश्चात सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से 2 पुरूष एवं 1 महिला सशस्त्र माओवादी के शव के साथ AK-47 राइफल , INSAS, SLR, CARBINE, एक .303 राइफल, एक (12)बोर बंदुक, सिंगल शाट, बीजीएल लांचर, राइफल एवं सेल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

मारे गए माओवादियों की पहचान 25 लाख के इनामी डीकेएसजेडसी रूपेश उर्फ कोलू उर्फ शांभा गोसाई, 08 लाख के इनामी डीव्हीसीएम जगदीश उर्फ रमेश उर्फ सुखलाल एवं 08 लाख की इनामी पीपीसीएम कंपनी नं. 10 सरिता उर्फ बसंती के रूप में की गई।

* राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*नाबालिक बालिका का सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपलोड कर प्रसारित करने वाले अरोपी के विरूद्ध की गई एफआईआर*

*आरोपी द्वारा फेसबुक व इस्ट्राग्राम के माध्यम से बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियों मोबाईल से प्रसारित किया गया था*

*आरोपी के विरूद्ध धारा सूचना प्रौधोगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (ए) 67 (बी) IT ACT एवं 14 (1) के तहत् कर कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*महिलाओं और बच्चे के खिलाफ अपराधो पर विशेष ध्यान देने के लिए 24 घंटे नजर रखता है राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा* के निर्देशन में महिलाओं / नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में *अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के कुशल मार्ग दर्शन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया जिसमें *आरोपी सुधीर जैन उम्र 49 साल निवासी वार्ड नं. 04 अग्रसेन नगर बलौदा रोड अकलतरा* जिला जांजगीर -चाम्पा के द्वारा नबालिक बालिका का सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपलोड कर प्रसारित करना पायें जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा 67 (ए) 67 (बी) IT ACT एवं 14 (1) के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर दिनांक 25.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा आम जनता से अपील किया जाता है की सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। सोशल मीडिया साईट में किसी प्रकार का अश्लील फोटो विडियों तथा किसी जाति धर्म क्षेत्र संगठन या धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने वाले फोटो विडिया या मैसेज पोस्ट न करें।

सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें। सायबर पुलिस द्वारा शोसल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट मैसेज आपका व्यक्तिगत् नही होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले. सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांता पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उपनिरी. बी.एल. कोसरिया एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी राहुल रात्रे पिता गोकुल प्रसाद रात्रे उम्र 22 वर्ष वार्ड नं0 11 रामनगर, बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा*

* आरोपी के विरूध्द धारा 137(2),64,96 BNS एवम 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका दिनॉक 19.09.2024 को स्कुल जा रही हॅू कहकर घर से निकली थी जो वापस नही आयी है जिसका आसपास पता किया पता नही चला, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 349/24 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में अपहृत बालिका एवम अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में विवेचना दौरान अपहृत बालिका को ग्राम बहतराई थाना सरकंडा में होने की सूचना मिलने पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में आरोपी राहुल रात्रे निवासी रामनगर बलौदा के कब्जे से बरामद कर अपहृत बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिस पर प्रकरण में धारा 64,96 बीएनएस, 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी गयी है।

*आरोपी राहुल रात्रे निवासी वार्ड नं0 11 रामनगर, बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा* को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार गया दिनांक 26.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र.आर. मुकेश यादव, आर. हेमंत साहु, श्याम राठौर एवं थाना स्टाफ बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।