Home Blog Page 577

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई*

0

*स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के प्राचार्य निलंबित*

*अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार का मामला*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशुपर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालिक प्राचार्य श्री आर.बी. निराला को आज निलंबित कर दिया गया है। श्री निराला द्वारा विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री गोविंद राम चुरेंद्र ने जिला जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालीन प्राचार्य श्री आर.बी. निराला का निलंबन आदेश जारी किया।

गौरतलब है कि मनोरा विकासखण्ड के शासकीय हाईस्कूल गेड़ई के वर्तमान प्राचार्य श्री आर.बी. निराला के विरूद्ध स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा में कार्यरत् महिला कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्रों के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार किए जाने के संबंध में प्रस्तुत शिकायत की जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर से करायी गयी।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर के जाँच प्रतिवेदन में श्री निराला का आचरण महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं है, उनका व्यवहार अधीनस्थ महिला शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न की ओर इंगित पाया। श्री निराला का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के सर्वथा विपरीत है। उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री निराला का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री निराला को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

*Openings of New 3700 Posts in Government Jobs in Chhattisgarh*

0

*Recruitment Process Underway for Various Departments of Chhattisgarh Government*

*Youth Gets A Golden Opportunity to Build their Future Under the Sai Government*

Raipur, //The process of recruitment of youth in various departments of Chhattisgarh Government has been started on a large scale.
On the initiative of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, the Finance Department has given approval for the recruitment of 3737 posts in about 8 departments. Around all the departments are engaged in preparing for the process from making proposals to getting approval from the government. In this regard, Chief Minister Shri Sai has directed to expedite process of recruitment uninterruptedly.

On Chief Minister’s directions, after getting approval from the Finance Department, the Health Department, Public Health Engineering Department, Agriculture Department, Rural Livelihood Mission, Home Department, Law Department, Tribal Welfare, Forest and Environment Department are engaged in taking forward the recruitment process in their respective departments.

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai government is continuously working to provide new opportunities in education and employment to the youth in Chhattisgarh. Besides, the youth are also getting the benefit of relaxation of five years in the maximum age limit prescribed for the youth in other government recruitments including the Police Department.

On the initiative of Chief Minister Shri Sai, the Finance Department has approved recruitment to 181 posts including 118 posts of Deputy Engineer (Civil) and 10 posts of Deputy Engineer (Electrical/Mechanical) in the Public Health Engineering Department. Similarly, a total of 1069 posts including Subedar, Deputy Police Inspector, Assistant Sub Inspector, Platoon Commander, Nagar Sainik has been approved in the Home Department. Posts of 1201 are approved for various posts including Medical Officer, Ayurveda Medical Officer, Staff Nurse and other cadres under the Health Department, the process of recruitment is going on for the posts of Assistant Marshal in Chhattisgarh Legislative Assembly and 300 posts of Hostel Superintendent in Tribal Welfare Department. Recruitment process is underway for a total of 66 posts of forest guards and other cadres in the Forest Department.
The recruitment of 237 posts of various cadres under Panchayat and Rural Development Department Livelihood Mission, 362 posts of other cadres including Civil Judge in courts under Law Department and 321 Rural Agriculture Extension Officers are approved under Agriculture Department.

*मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से छात्राओं की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम*

0

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से जशपुर जिला प्रशासन के तहत नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है, ताकि वे अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें।

यह कार्यक्रम प्रदेश में जशपुर के साथ-साथ रायपुर और दंतेवाड़ा जिला में भी संचालित हैं। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यहां छात्राओं को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, फायनेंस, बिजनेस, शिक्षा, और ग्राफिक्स डिज़ाइनिंग जैसे विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा, भाषा ज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर अतिरिक्त कक्षाएँ भी आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्राओं का समग्र विकास हो सके। छात्राओं को निःशुल्क आवास, प्रशिक्षण, और भोजन की सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। प्रशिक्षण के दौरान लैपटॉप/कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें अध्ययन और प्रोजेक्ट्स पर काम करने में मदद मिलती है।

वर्तमान में, इस कार्यक्रम के तहत जिले की 16 प्रतिभाशाली छात्राएँ विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य राज्यों की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट के लिए चयनित हुई हैं। ये छात्राएँ अब अच्छी आय अर्जित कर रही हैं, जो उनके प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। यहाँ पर 150 छात्राओं के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है, जिसमें वर्तमान में 60 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह दृष्टिकोण केवल छात्राओं के जीवन में बदलाव लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में भी एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणा देता है। उनकी सोच ने ना केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान किया है।

*छात्राओं के अनुभव*

जशपुर नगर की निवासी कुमारी प्रतिभा थापा बताती हैं कि ‘मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे मुझे पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। जब मैंने नव गुरुकुल के बारे में सुना, तो मैंने यहाँ फॉर्म भरा और प्रशिक्षण लेने आई। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने महंगे कोर्स की पढ़ाई मुझे निःशुल्क मिलेगी। मैंने बिजनेस कोर्स में 16 महीने का प्रशिक्षण लिया और आज एक निजी कंपनी में क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हूँ।’

जशपुर नगर की ही कुमारी नेहा चौहान ने बताया कि मेरे पिता एक छोटे किसान हैं। हमारी आमदनी उतनी अच्छी नहीं है कि मैं बाहर जाकर पढ़ाई कर सकूं। लेकिन इस संस्थान से मुझे बहुत लाभ हुआ है। यहाँ मुझे बिजनेस कोर्स में 13 महीने प्रशिक्षण के साथ-साथ भाषा ज्ञान भी मिला, जो मेरे लिए बहुत उपयोगी है।

डुगडुगीया (कुनकुरी) निवासी कुमारी साक्षी सिंह बताती हैं कि जब मुझे यहाँ के बारे में पता चला तो फॉर्म भरकर प्रशिक्षण ली। मैंने यहाँ 15 महीने का प्रशिक्षण लिया। आज मुझे बारु साहेब यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश में डेटा एनालिटिक्स एसोसिएट का जॉब मिला है। यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैं पहली बार अपने घर से बाहर निकली हूँ। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

लाभार्थी छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल ने न केवल हमारा जीवन बदला है, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की योजनाएँ निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का किया शुभारंभ*

0

*रायपुर की विभिन्न संस्थाएं मिलकर नशामुक्ति के लिए कर रही काम*

*उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं अन्य अतिथियों ने वृंदावन हॉल में सुना ‘मन की बात’*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शदाणी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को स्वस्थ बनाने और युवाओं को नशे से मुक्त कराने रायपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, आमंत्रित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृंदावन हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित भी किए गए।

प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने स्वयंसेवी संस्थाओं बढ़ते कदम, ग्रीन आर्मी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी, भारतीय सिंधु सभा छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष श्री लधाराम नैनवानी, बढ़ते कदम के अध्यक्ष श्री सुनील छतवानी, ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के अध्यक्ष श्री अजय जैसिंघानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। रायपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर में हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं एम्स रायपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विभिन्न प्रकार के नशे के खतरों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इनके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि नशे की लत समाज के सामने बड़ा संकट है। नशा के कारण परिवार टूट रहे हैं, संबंध खराब हो रहे हैं और बच्चों की दुर्दशा हो रही है। नशा से ही अनेक तरह की बुराईयां जन्म लेती हैं। नशे की आदत से छुटकारा दिलाने में समाज की सक्रिय भूमिका होना चाहिए। नशामुक्ति के साथ ही भावी पीढ़ी को इससे बचाना बहुत जरूरी है। बच्चों के सामने और सार्वजनिक रूप से नशापान को रोका जाना चाहिए। संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि नशा शरीर को घुन की तरह खाता है। स्वस्थ और सुंदर समाज के लिए इससे मुक्ति आवश्यक है। नशामुक्त भारत ही स्वर्णिम और सुखद भारत होगा। उन्होंने लोगों से नशे के समान का व्यापार न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने नशे के विरूद्ध कड़ाई बरतने सरकार से आग्रह किया।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्ति एक कठिन और बड़ा काम है। नशे के आदी लोगों का बहुत आर्थिक और सामाजिक नुकसान होता है। यह परिवार को गरीबी की ओर ढकेलता है। उन्होंने आगामी 15 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा में लोगों से शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक श्री अमित चिमनानी ने कहा कि नशामुक्ति अभियान बड़ी चुनौती है। नशे की आदत के कारण लोग कई गंभीर रोगों की चपेट में आ जाते हैं। यह नशामुक्ति अभियान नशे और कैंसर के खिलाफ जंग का ऐलान है। देश में कैंसर पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महंगे इलाज और समुचित जानकारी के अभाव में मरीजों व उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है। कैंसर से निजात पाने के लिए शुरूआती चरण में ही इसकी पहचान जरूरी है। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ के मौके पर इसमें सहभागिता दे रहे संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समाज सेवी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में किया श्रमदान*

0

*सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित, ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट भी बांटे*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहभागिता की शपथ भी दिलाई गई। रायपुर-उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी परंपरा में हमेशा से स्वच्छता का संस्कार रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, मुंशी प्रेमचंद और श्रीमती महादेवी वर्मा जैसे महामनाओं की प्राथमिकता में स्वच्छता सदैव रहा है। ‘स्वच्छता परमो धर्म:’ के सूत्र को अपनाते हुए हम प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं। ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर राज्य के सभी शहरों और गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने और सहभागिता बढ़ाने विशेष पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश में स्वच्छता के प्रति अद्भुत जागरुकता आई है। साफ-सफाई के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने भारत सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसके अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे हैं। संपूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ ही सक्रिय जन सहभागिता जरूरी है। स्थानीय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को कार्यक्रम में ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट प्रदान किया। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जोन अध्यक्ष डॉ. प्रमोद साहू और पार्षद श्री रोहित साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा रायपुर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू से सौजन्य भेंट की*

0


रायपुर,/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरन रिजिजू से नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की।

◆ *अवैध शराब बिक्री करने वाले पर पुलिस का प्रहार*

0

◆ *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश*

◆ *01 आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही।*

*नाम आरोपी* :-
*नांही धनवार पिता केजउ राम धनवार उम्र 45 साल निवासी धनवार पारा भिलाई थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ ग*

*जप्ती*
*07 लीटर महुआ शराब किमती 1400 रूपये*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में चले रहे अवैध शराब ब्रिकी पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किए जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी मस्तुरी अवनीश पासवान के नेतृत्व में नशे के अवैध शराब ब्रिकी पर अकुश लगाने हेतु पतासाजी की जा रही थी आज दिनांक 28.09.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम भिलाई धनवार पारा में अपने घर में अवैध शराब ब्रिकी करने हेतु छिपा कर रहा है। सूचना पर रेड कार्यवाही कर ग्राम भिलाई धनवार पारा में आरोपी नांही धनवार के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब को अवैध रूप से ब्रिकी करने के नियत से रखा मिला उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आब एक्ट के अतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार कर आज दिनाक 29.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, स. उ.नि शिव चंद्रा आरक्षक शिवधन बजारे, प्रेम बंजारे ,सद्दाम पाटले का विशेष योगदान रहा।

*राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाले वाली फरार आरोपिया गिरफ्तार*

0

राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाले वाली फरार आरोपिया गई

# बच्चों के अभिभावकों से करीब 70 लाख रुपए ठगे थे आरोपियों ने

# पूर्व में दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

# आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपिया खुशबू सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 27 साल निवासी जरहाभाठा राजीव गांधी चौक के सामने थाना सिविल लाइन बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 10.01.23 को प्रार्थिया राखी खन्ना निवासी वेयर हाउस रोड महामाया विहार थाना सिविल लाइन बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि इसके पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था जिसका कोच सन्नी दुआ था डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसका पति सन्नी दुआ के द्वारा बच्चों को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के सुनहरे सपने दिखाकर बच्चों एवं अभिभावकों से नगदी रकम एवं आरोपिया खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लख रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया था रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सनी दुआ एवं अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया गया था आरोपियां खुशबू सिंह प्रकरण में लगातार फरार चल रही थी जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी कि तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आस पास देखा गया है सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पुजा कुमार भापुसे को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल सूचना को तस्दीक कर तस्दीक करने हेतु मौके पर पहुंचकर आरोपिया को पकड़कर गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए जो हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचकर खुशबू सिंह को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी थाना प्रभारी तोरवा , सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू आरक्षक अजय शर्मा ,महिला आरक्षक इफरानी,फूल कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

*प्रेस क्लब में चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

🔻पूर्व चौकीदार ही निकला मास्टर माइंड

🔻चोरी का ए०सी० पाईप 06 नग बरामद

🔻नाम व पता आरोपी-
01. नरेन्द्र अग्रवाल उर्फ गुड्डा पिता रामादीन उम्र – 65 वर्ष सा0 बजरंग बली मंदिर के पास गुरूघासीदास चौक चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (पूर्व चौकीदार)
02. राजू केंवट पिता बहरता राम केंवट उम्र- 33 वर्ष खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा हा०मु० कांशीनगर पीपल पेड़ के पास किराये का मकान थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुनसागर पिता देलाल महिलांग उम्र-45 वर्ष सा० पौनी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ हा०मु० प्रेस क्लब गुरूघासीदास चौकी कोरबा चोकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा दिनांक 25.09.2024 को चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना
पत्र दर्ज कराया कि दिनांक 22.09.2024 को प्रेस क्लब में मिंटिग था जो मिंटिंग होने के बाद दोपहर 03.00 बजे के आसपास प्रेस क्लब का लाईट, ए०सी० व दरवाजा को बंद कर अपना कमरा में चला गया। यह रोज की तहत प्रेस क्लब का अंदर का टेबल वगैरह को पोछा लगाता है जब कभी क्लब


में प्रेस कांफेंस होता है तब ए०सी० को चालू करता है यह दिनांक 25.09.2024 के सुबह 10.00 बजे के आसपास ए0सी0 मैकेनिक, ए0सी0 में गैस डालने के आये तब देखे कि गैस में पाईप नहीं था,
जिसे दिनांक 22.09.2024 के दोपहर 03.00 बजे से 25.09.2024 के सुबह 10.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रेस क्लब का दीवाल को फांद कर अंदर प्रवेश कर कुल 06 नग पाईप कीमती करीबन 18000 रूपये को चोरी कर ले गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी का रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू०बी०एस० चौहान ( रा०पु० से०) एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का (रा०पु०से०) को हालात से अवगत कराने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शनानुसार मानिकपुर पुलिस चौकी के स्टॉफ द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से आरोपी नरेन्द्र अग्रवाल उर्फ गुड्डा तथा राजू केंवट के मेमोरेण्डम कथन लेखबद्ध किया जाकर चोरी की मशरूका का 06 नग ए०सी० पाईप को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया जाकर आरोपीयो को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम0बी0 पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन
में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, सउनि सुदामा प्रसाद पाटले, आर0 संजय रात्रे, आर0
संजय सिंह, गंगा राम, प्रदीप राठौर, हितेश राव, संदीप सिंह अन्य स्टाफ के द्वारा की गयी कार्यवाही ।

सनकी हत्यारा ने पेचकस से जानवेला हमला कर एक को उतारा मौत की घाट तीन लोग को पहुंचाया चोंट  हत्यारा को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

 गिरफ्तार आरोपी-
अषोक साहू पिता भोकू उर्फ मेहत्तर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिरनपुर खुर्द चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम।

 

हिमांशु सिंह ठाकुर :-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
कबीरधाम :-प्रार्थी गैंद लाल साहू पिता रोहित साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बिरनुपर खुर्द चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा ने परिजन के साथ थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 27.09.2024 के शाम 05ः00 बजे करीबन प्रार्थी अपने घर में था,उसी समय प्रार्थी के पिताजी रोहित साहू लड़खड़ाते हुये घर में आया जिसके गला एवं बाये गाल में चोट लगकर खून निकल रहा था। प्रार्थी के पिताजी ने बताया कि अषोक साहू ने जान से मारने के नीयत से पेचकस से मारकर चोट पहुचाया है, जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल कवर्धा ले जाते समय प्रार्थी के पिताजी की मृत्यु हो गई। रोहित साहू द्वारा शीतला मंदिर के पास नाला के पुलिया में तीजू साहू, उत्तरा साहू, दुकलहा साहू को भी जान से मार डालने की नीयत से पेचकस से मारकर चोट पहुचाया है। रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 616/2024 धारा 103(1),109,115(2) बीएनएस मर्ग क्रमांक 89/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम किया गया। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेष कुमार अग्रवाल ,अति.पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राईम) श्री प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर आरोपी अषोक साहू पिता भोकू उर्फ मेहत्तर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिरनपुर खुर्द चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिन्होन अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 27.09.2024 की शाम रोहित अपने माता-पिता से झगड़ा-विवाद कर गुस्से में हाथ में पेचकस रखकर घर से निकला था जो रास्ते में रोहित साहू मिलने पर रोहित साहू को उसके चेहरे,गर्दन व पीठ में वार कर जमीन पर पटककर रोहित की हत्या करने की नीयत से उसके छाती व पेट में हाथ मुक्के से जोर-जोर से मारा व उसे वही पर छोड़कर गांव के शीतला तालाब तरफ जाकर शीतला मंदिर के पास बैठे तीजू साहू,उत्तरा साहू,खेलन साहू के उपर भी हत्या करने की नीयत से पेचकस से वार किया खेलन साहू वहां से भाग गया जिसे चोंट नहीं पहुंचा पाया उसी समय दुकलहा साहू वहां आने पर उसी भी सिर चेहरे व शरीर के अन्य जगह पर वार कर चोंट पहुंचाया। गांव वालो द्वारा पकड़ने के लिए दौड़ाने पर गिर गया जिसे बाये पैर में चोंट लगना बताया। आरोपी के निषानदेही पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त पेचकस को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 28.09.2024 को गिरफ्तार कर आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
 महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी-
उनि-संतोष ठाकुर
प्र.आर.महेन्द्र चंद्रवंषी,सतीष चंद्रवंषी
आर.प्रवीण साहू,मिथुन नाथ योगी,टेकराम पटेल