Home Blog Page 576

* पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में सट्टा एवं अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  3 सटोरियो/खाईवाल और 07 शराब कोचियों को गिरफ्तार करने सहित आबकारी एक्ट की 10 कार्यवाही की गयी

मुंगेली जिले में चल रहे अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर तत्काल अंकुश लगाने हेतु जिले में नव पदस्य पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर तथा अति०पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस० एस० आर० घृतलहरे के मार्गदर्शन पर थाना सिटी कोतवाली व साइबर सेल टीम मुंगेली एवं अन्य थाना द्वारा दिनांक 30.09.2024 को विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से मोबाईल के जरिये सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खिलाने वाले एवं अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध बढ़ी कार्यवाही की गयी जिनमे क्रमश

1. थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 370/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 आरोपी रवि शकर जोशी पिता छजेन्द्र जोशी उम्र 34 वर्ष निवासी संगवाकापा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से नगदी रकम 3500 रूपये एवं एक OPPO कपनी का एनड्राइड मोबाईल
2. थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 371/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6

आरोपी सतीष कुमार पटेल पिता धनेश कुमार पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी सुरदा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से सट्टा पट्टी, एक नग entel कंपनी कीपेड मोबाईल एवं नगदी रकम 600 रुपये

3. थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 373/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 आरोपी गजेन्द्र सिंह पिता स्व. शिवबिहारी ठाकुर उम्र 32 वर्ष सा. गुरुवाईन डबरी थाना लालपुर से मोबाईल में सहा पट्टी, एक नग vivo कंपनी का एनराईड मोबाईल एवं नगदी रकम 100 रूपये

• थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 374/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट आरोपी दिनेश जायसवाल पिता होरीलाल उम्र 42 साल साकिन मल्हापारा शंकर वार्ड मुंगेली से स्कूटी एक्टीवा क्रमांक CG 28 K3910 कीमती 20000 रूपये एवं 60 पाव देशी प्लेन शराब कुल 10.8 बल्क लीटर कीमती 5400 रूपये जुमला कीमती 74000 रु

5. थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 375/24 धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के आरोपी दीपक विश्वकर्मा पिता पूनाराम विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी पुलपारा मुंगेली से एक सफेद रंग के बोरी में 18 पाव देशी प्लेन शराब कुल 3.24 बल्क लीटर कीमती 1620 रूपये को जप्त कर किया गया।

6. चौकी डिठौरी के अपराध कमांक 0/24 धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के आरोपी शिवदयाल मिरी पिता उमेद निरी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मनकी के कब्जे से 2.250 ब्लक लीटर देशी कच्ची महुआ शराब किमती 450 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

7. थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 213/24 धारा 34 (1)क आबकारी एक्ट के आरोपी ललित कारके पिता परदेशी कारके उम्र 35 वर्ष निवासी पथरिया के कब्जे से 17 नग देशी प्लेन शराब किमती 1530 रूपये

8. थाना फास्टरपुर के अपराध कमांक 78/24 धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट के आरोपी राजेन्द्र बर्मन पिता धनसाय वर्मन उम्र 34 वर्ष निवासी विजातराई थाना फास्टरपुर के कब्जे से 08 नग देशी प्लेन शराब किमती 720 रूपये विकी रकम 240 रूपये

9. थाना सरगांव के अपराध कमांक 145/24 धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के आरोपी पराग कालविन पिता राबिसन कालिविन उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बैतपुर के कब्जे से 10 नग देशी प्लेन शराब किमती 900 रूपये बिकी रकम 220 रुपये

10 थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के आरोपी नंदकुमार भास्कर पिता मुरूवा भास्कर निवासी बोधापारा के कब्जे से 18 नग देशी प्लेन शराब किमती 1620 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

उक्त कार्यवाही जिले के समस्त थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियो के द्वारा विशेष अभियान के तहत कार्यवाही किया गया है।

*काला साया का भय बताकर पूजा पाठ के नाम पर 70000 हजार रूपये एवं सोना, चांदी ठगने वाले दो आरोपीयों को थाना जरहागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली प्रार्थी वीर कुमार साहू पिता श्री गोरे लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी रौनाकापा थाना जरहागांव के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.09. 2024 को दोपहर करीब 02.00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में प्रार्थी के घर पर आकर प्रार्थी के घर पर काला साया का असर है पूजा करके दूर करेंगे बोलकर प्रार्थी की पत्नी पुष्पा साहू से काला साया का भय बताकर पूजा के नाम पर बेईमानी पूर्वक सोने की एक फुल्ली, एक जोड़ी चांदी का पायल एवं 70,000 रूपये नगदी को धोखा देकर लेकर चले गये हैं दोनों अज्ञात व्यक्तियों को देखकर पहचान लेने कि रिपोर्ट पर थाना जरहागांव में अपराध कमांक 177/2024 धारा 354,318, (4) 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया घटना हालात से अवगत होकर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्रीमान् भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित प्रभावी कार्यवाही करने थाना जरहागांव एवं विशेष टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिस पर मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री नवनीत पाटिल के कुशल दिशा निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरोपियों के हुलिया से मिलता हुआ दो व्यक्ति को मुंगेली लालपुर रोड से पकड़कर हिरासत में लेकर पुछताछ की गई दोनो ने दिनांक 28.09.2024 को ग्राम रौनाकापा में प्राथी के घर जाकर पूजा करना अपराध स्वीकार किये है जिनका विधिवत् कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय पथरिया के समक्ष आरोपियों की शिनाख्त कार्यवाही कराकर विधिवत् मेमोरेण्डम कथन के आधार पर प्रकरण में परिदत्त की गई संपत्ति को बरामद कर जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

जप्तीशुदा संपत्ति थाना जरहागांव :-

1. नगदी रकम 70000 रूपये

2. एक जोड़ी चांदी का पायल पुरानी इस्तेमाली वजनी करीबन 20 तोला

3. सोना की एक फुल्ली पुरानी

4. मोबाइल फोन 09 नग 4

गिरफ्तार शुदा आरोपी :-

01. मंजय लालदेव पिता नगीना लालदेव उम्र 37 वर्ष साकिन ग्राम तोला जुड़िया थाना बहेरी जिला दरभंगा बिहार

02. बिदुर कुमार लालदेव पिता राजेन्द्र लालदेव उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम उजैना थाना बहेरी जिला दरभंगा बिहार

दिनांक गिरफ्तारी 30.09.2024

टीप:- प्रकरण का आरोपी मंजय लालदेव पिता नगीना लालदेव उम्र 37 वर्ष साकिन ग्राम तोला जुड़िया थाना बहेरी जिला दरभंगा बिहार के द्वारा 07 माह पूर्व भी बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र से पूजा पाठ के नाम पर एक महिला से एक जोड़ी पायल प्राप्त किया है उक्त पायल को भी प्रकरण में जप्ती की गई है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना जरहागांव प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, सउनि० सैय्यद अफरोज अली, सउनि० महोदव खुंटे, सउनि० मनक राम ध्रुव, आर० 71 बालकृष्ण मरकाम, आर० 165 विजय कुमार साहू एवं सायबर विशेष टीम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री की सौग़ात, सड़कों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ की मंजूरी*

0

*छत्तीसगढ़ में चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा विकास*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नई दिल्ली में समीक्षा बैठक में हुए शामिल*

*सड़कों के विकास से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा – श्री विष्णु देव साय*

*केन्द्रीय सड़क निधि से 908 करोड़ के आठ कार्यों को मिली स्वीकृति*

रायपुर. 30 सितम्बर 2024. छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल और मजबूत होने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के लिए 11 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी देकर राज्य को एक बड़ी सौगात दी है। इस राशि से चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा। श्री गडकरी ने यह घोषणा दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान की। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव एवं केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री तोखन साहू भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा और श्री हर्ष मल्होत्रा, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की ताकि कार्यों का समय पर और कुशलता से निष्पादन किया जा सके। उन्होंने बैठक में परियोजनाओं में विलम्ब के कारणों व रुकावटों पर चर्चा की और वन विभाग से क्लीयरेंस, राजस्व और खनन से जुड़े अड़चनों को दूर करने व परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा कर अवरोधों को दूर करने का प्रयास किया गया। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने समस्त प्रगतिरत एवं प्रस्तावित परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही चार प्रमुख राजमार्गों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने की मंजूरी दी गई। बैठक में जिन चार मुख्य परियोजनाओं पर चर्चा हुई, उनमें उरगा-कटघोरा बाईपास (NH-149B), बसना से सारंगढ़ (माणिकपुर) फीडर रूट, सारंगढ़ से रायगढ़ फीडर रूट, और रायपुर-लखनादोन आर्थिक गलियारा शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 236.1 किलोमीटर है जिसके लिए केन्द्रीय मंत्री ने कुल 9208 करोड़ रुपए स्वीकृत किया है। वहीं, केन्द्रीय सड़क निधि के तहत 908 करोड़ रुपए के आठ कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

बैठक में केशकाल घाट व धमतरी-जगदलपुर मार्ग के चार लेन चौड़ीकरण कार्य की भी मंजूरी दी गई।
श्री गडकरी ने एनएचएआई के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्टनम मार्ग एवं बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव मार्ग को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, पत्थलगांव से कुनकुरी-झारखंड बॉर्डर मार्ग को एक माह के अन्दर एजेंसी निर्धारित करने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में रायपुर में टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच ग्रेड सेपरेटर व विधानसभा रोड से बिलासपुर रोड (धनेली) को जोड़ने वाले मार्ग एवं रायपुर एक्सप्रेस वे पर ग्रेड सेपरेटर बनाने की सहमति दी गई।
इसके अलावा सड़कों के विकास के लिए 1200 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति मिली है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि सड़क नेटवर्क का विस्तार राज्य के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी परियोजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करें और समय पर कार्य पूरा करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे स्वयं इन परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखेंगे और हर सप्ताह इसकी रिपोर्ट तलब करेंगे, ताकि काम में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी निष्ठा से इन परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करेगी, जिससे राज्य के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी और विकास की गति तेज होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और वन विभाग के सचिव श्री अमरनाथ प्रसाद सहित लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

*परियोजनाओं के प्रमुख बिंदु-*

1. 908 करोड़ रुपए के 8 कार्यों की स्वीकृति : केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के तहत आठ परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा।

2. केशकाल घाट का फोरलेन चौड़ीकरण : केशकाल घाट के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य की स्वीकृति दी गई है, जिसे एक महीने के भीतर मंजूरी मिलने की संभावना है। यह परियोजना क्षेत्र में यातायात सुगमता और सड़क सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करेगी।

3. धमतरी-जगदलपुर मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण : इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

4. समस्त प्रगतिरत और प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए समय-सीमा में पूर्णता के निर्देश : सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छत्तीसगढ़ की सड़कों और राजमार्गों का विकास तेजी से हो सके।

5. एनएचएआई के अंतर्गत रायपुर-विशाखापटनम और बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव मार्ग : इन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए गए हैं, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

6. पत्थलगांव से कुनकुरी-झारखंड बॉर्डर मार्ग : इस परियोजना के लिए एजेंसी का चयन एक महीने के भीतर किया जाएगा, ताकि सीमा क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा सके।

7. रायपुर शहर में ग्रेड सेपरेटर निर्माण : रायपुर शहर के टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच सरोना, उद्योग भवन और तेलीबांधा में ग्रेड सेपरेटर के निर्माण की भी मंजूरी मिली है, जिससे शहर में यातायात की भीड़ कम होगी।

8. विधानसभा रोड से बिलासपुर रोड (धनेली) और रायपुर-धमतरी मार्ग पर ग्रेड सेपरेटर : इन दोनों स्थानों पर भी ग्रेड सेपरेटर के निर्माण की सहमति दी गई है, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुविधा होगी।

*प्रमुख परियोजनाएं*

– उरगा-कोरबा कटघोरा रिंग रोड (42.1 किमी) – 1,593 करोड़ रुपए
– बसना से सारंगढ़ (33 किमी) – 490 करोड़ रुपए
– सारंगढ़ से रायगढ़ (56 किमी) – 825 करोड़ रुपए
– रायपुर-लखनादोन इकोनोमिक कॉरिडोर (105 किमी) – 6,300 करोड़ रुपए

*एबीकेएमएस बी एम एस का एस ई सी एल मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन*

0

*सीएमपीएफ घोटाले के सीबीआई जांच की मांग सहित ठेका श्रमिकों के मुद्दे प्रमुखता से शामिल*


राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर :-अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर आज एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर के समक्ष हजारों की संख्या में कोयला उद्योग के कोरबा,गेवरा, कुसमुंडा, रायगढ़,जमुना कोतमा, विश्रामपुर,हसदेव, जोहिला और बड़ी संख्या में मुख्यालय बिलासपुर के नियमित और ठेका श्रमिकों ने विशाल धरना प्रदर्शन में उत्साह से शामिल हुए। आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए उपस्थित अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री टिकेश्वर राठौर जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं संगठन के अखिल भारतीय मंत्री एवं एस ई सी एल कल्याण बोर्ड सदस्य श्री महेंद्रपाल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया, अन्य प्रमुख वक्ताओं में केन्द्रीय उपाध्यक्ष और कोल इंडिया स्टेंडराइजेशन कमेटी के सदस्य श्री मजरुल हक अंसारी, एस ई सी एल समन्वयक एवं जे सी सी सदस्य श्री सुजीत कुमार सिंह, एस ई सी एल सुरक्षा समिति सदस्य श्री संजय सिंह,इंनसेंटिव समिति के प्रभारी श्री प्रदीप सिंह बघेल, आई आर प्रभारी श्री अशोक सूर्यवंशी,भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और ईपीएफओ सदस्य श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर, सहित सभी आठ क्षेत्रों के अध्यक्ष/महामंत्रियों ने सभा को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने सत्रह सूत्रीय मांगपत्र के अनुसार स्थाई और ठेका श्रमिकों की सुरक्षा, चिकित्सा, सीएम पीएफ, बोनस, पेंशन,महिला सशक्तिकरण सहित सभी विषयों पर शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कोल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री टिकेश्वर राठौर ने कोल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा और उग्र आंदोलन किया जाऐगा और अपने चरण में कोल इंडिया मुख्यालय में देश भर के कोयला श्रमिक आंदोलन करेंगे।एस ई सी एल समन्वयक श्री सुजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए शासन प्रशासन, मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

*मुंगेली के दो युवा पुलिस आरक्षक आशीष सोनी व जयदीप वैष्णव ने छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2024 में गोल्डमैडल जीतकर मुंगेली जिला का मान बढ़ाया…*

0

मुंगेली –  दिनांक 28 व 29 9.2024 को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया था जिसमें मुंगेली जिला के तरफ से आशीष सोनी व जयदीप वैष्णव के द्वारा इस प्रतियोगिता में मुंगेली जिला के तरफ से भाग लिया गया

 जिसमें 95 किलो वेट केटेगरी सीनियर में आशीष सोनी ने बेंच प्रेस में 125 किलो ग्राम बेंच प्रेस कर गोल्ड मेडल हासिल किया व डेट लिफ्ट में 190 किलो वेट उठा कर गोल्ड मेडल हासिल किया इस तरह जयदीप पवैष्णव के द्वारा 95 किलो ग्राम कैटेगरी मास्टर में खेल कर बेंच प्रेस 95 किलो प्रेस कर रजत हासिल किया गया व डेट लिफ्ट में 175 किलो डेडलिफ्ट कर गोल्ड मेडल हासिल किया गया इन युवाओं ने मुंगेली जिला की तरफ से इस कार्यक्रम में भाग लिया गया था और आने वाले समय में मुंगेली जिला की तरफ से जनवरी में होने वाले ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग गेम में तमिलनाडु में खेल कर जिले का मान बढ़ाएंगे

हमेशा इनको आगे बढ़ने के लिए इंडोर जिम लोरमी संचालक दिनेश सोनी पार्षद रिक्की सलूजा सौरभ यादव मोनू यादव प्रथम गुप्ता शान सोनी नवीन सलूजा अक्षत चंद्राकर संतोष राजपूत साजिद खान के द्वारा हमेशा इनका उत्साह बढ़ाते रहते हैं

*अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर सर्जिकल स्ट्राइक*

0

*शराब बनाने वाले 6 भट्टी और शराब बनाने वाले सामग्री को किया गया ध्वस्त।*

*100 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब निर्माण करने वाला सामान किया गया जप्त।*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी,अति पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 29.09.2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम चीतापाली, साजापानी एवं द्वारी में रेड की कार्यवाही की गई शराब निर्माण करने वाले 6 भट्टी को ध्वस्त किया गया और 100 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 619 प्रकरण में 7166 लीटर शराब जप्त की गई थी जो इस वर्ष आज दिनांक तक 508 प्रकरण में कुल 8102 लीटर शराब जप्त की गई है।अवैध कारोबार पर कोरबा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*नाम आरोपी*
(1) शिव कुमार डे पिता विमल कुमार डे उम्र 54 वर्ष साकिन इमलिडग्गू कोरबा
(2) सुरेश कुमार कँवर पिता पवन सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन साजापानी

*भारतीय सेना के जवान पहुंचे रायपुर, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने किया स्वागत*

0

*छत्तीसगढ़ पहुंचने पर जवानों में भारी उत्साह, दिखाएंगे अपनी सैन्य ताकत*

*ऐसा स्वागत होने से अभिभूत महसूस कर रहे: भारतीय सेना*

रायपुर । साइंस काॅलेज मैदान में होने वाले अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रायपुर रेलवे स्टेशन में 80 जवानों की एक टोली आज पहुंच गई है। जिनका कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने गुलाब देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जवानों में भी खूब उत्साह देखने को मिला।
जबलपुर एसटीसी के 80 जवानों की टोली आज रायपुर पहुंच गई है। हवलदार श्री देवेंद्र कुमार एव ंनायक श्री योगेश बिष्टा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहुंचने पर हमारे लिए बड़ा गर्व का विषय है। ऐसा स्वागत होने से हम अभिभूत महसूस कर रहे है। इसके लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद करते है। इस स्वागत के अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि 5 एवं 6 अक्टूबर को साइंस काॅलेज मैदान में अपनी सेना के शौर्य का प्रदर्शन मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसमें मेले में सेना के विभिन्न विंग का समावेश देखने को मिलेगा। इस मेले में शामिल होने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

*मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों संग सुनी ‘मन की बात’*

0

रायपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 114 वें संस्करण को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम पंचायत बीरपुर स्थित अपने निज निवास में सभी ग्रामीणों के साथ श्रवण किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को वोकल फॉर लोकल, वर्षा जल संचयन और वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में जुटने का आह्वान किया है। हम सभी को उनकी बातों को सुनकर अपने गांव,शहर प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीरपुर के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*छत्तीसगढ़ में खुले शासकीय नौकरियों के द्वार*

0

*छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू*

*साय सरकार में मिल रहा युवाओं को भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3737 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में नए अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर ही कैबिनेट ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ भी युवाओं को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग ने दी है। इसी तरह गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 1,069 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों पर स्वीकृति के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में सहायक मार्शल के पदों तथा आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों भर्ती की प्रक्रिया जारी है। वन विभाग में वन रक्षक सहित अन्य संवर्ग के कुल 66 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों पर तथा कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती का रास्ता खुल गया है।

*उद्योग और श्रम मंत्री श्री देवांगन 30 सितम्बर को कोरबा में करेंगे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन*

0

रायपुर, / वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 30 सितम्बर को कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन अंतर्गत 6 वार्डों में 41.42 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सोमवार को दोपहर 3 बजे वार्ड क्रमांक 51 लाटा देवस्थल में आयोजित भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वे वार्ड क्रमांक 43 जय भगवान गली में नाली मरम्मत कार्य, श्याम नगर में सामुदायिक भवन के पास सिंटेक्स की व्यवस्था एवम श्याम नगर में दुर्गा पंडाल के पास सिंटेक्स की व्यवस्था लागत 5 लाख, वॉर्ड क्रमांक 44 के केतू आवास परिसर बीएमएम ऑफिस के सामने बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 46 अयोध्यापुरी पूर्व माध्यमिक शाला छत और फर्श मरम्मत व बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 49 शक्ति नगर पुष्पपल्लव लाटा में सांस्कृतिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 ग्राम लाटा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 बलगी में निर्मल डेयरी के पास आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 अंतर्गत बल्गीखार में पनिका समाज के समीप मुक्तिधाम में चबूतरा शेड का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 लाटा में देवस्थल के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।