Home Blog Page 575

*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाराजा अग्रसेन जयंती की दी बधाई*

0

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर अग्रवाल समाज के लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि महाराजा अग्रसेन ने हमें सामाजिक समानता, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और आर्थिक समरूपता उनके आदर्श मूल्य रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने तथा प्रेम और सदभाव का वातावरण निर्माण के लिए महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए विचार मूल्य प्रेरणादायी हैं।

*25% discount on Khadi garments in Chhattisgarh*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai announces a special offer on Gandhi Jayanti*

*Chief Minister Shri Sai encourages people of the state to buy Khadi garments and support Khadi*

*Offer valid from October 2 to March 31, 2025*

*Chief Minister Shri Sai visits Khadi exhibition organised by the Khadi and Village Industries Department*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai announced a 25% discount on Khadi garments in Chhattisgarh on Gandhi Jayanti. The announcement came after the Chief Minister visited an exhibition showcased by the Khadi and Village Industries Department at the Pandit Deendayal Upadhyaya Auditorium in Raipur on October 2. As a gesture of support, Chief Minister Shri Sai purchased a Kosa silk saree with godna art crafted by local weavers.

The discount will be available from October 2, 2024, to March 31, 2025. Chief Minister Shri Sai urged the people of Chhattisgarh to take advantage of the offer and purchase khadi garments, emphasising the craftsmanship of weavers and artisans. He highlighted Khadi’s deep cultural significance, especially during the freedom movement, and its ongoing role in connecting people with their heritage.

Forest Minister Shri Kedar Kashyap, MP Shri Brijmohan Agrawal, and other officials were present.

*कोरबा पुलिस द्वारा मैत्री नाम से बालिका और महिला की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया*

0

*माननीय लखन लाल देवांगन की गरिमामय उपस्तिथि में हुआ जारी*

कोरबा – आज गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कोरबा पुलिस के द्वारा मैत्री नामक बालिका और महिला सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम माननीय श्री लखन लाल देवांगन (वाणिज्य और उद्योग श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) के आगमन पर महात्मा गांधी जी के फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। स्वागत पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जिसका नाम *मैत्री* रखा गया है के बारे में विस्तार से बताया जिसके तहत बिना थाने आए बालिकायें एवं महिलायें ह्वाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत पुलिस तक बता सकती है जिसका निराकरण 96 घंटे में पुलिस के द्वारा किया जायेगा।

उसके बाद मंत्री महोदय, कलेक्टर श्री अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक और पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी के द्वारा मैत्री ह्वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9479282100 को महिलाओं के लिए जारी किया गया है।

तत्पश्चात् मंत्री जी के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि मैत्री व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत योगदान करेगा। इस नंबर के माध्यम से महिलाओं को अपनी बात रखने में और अपनी परेशानी को साझा करने में सुविधा मिलेगी। जिस पर पुलिस के द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया जाएगा।

कार्यक्रम में एडीएम दिनेश नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, सभी विभागों के प्रमुख और मीडिया उपस्तिथ हुए।

*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान*

0

*विधायक, कलेक्टर और एसपी ने शाल व श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने वरिष्ठ नागरिकों को शाल व श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। समारोह में लगभग 350 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।

*वरिष्ठजन हमारे समाज के अमूल्य धरोहर – विधायक श्री मोहले*

इस अवसर पर विधायक श्री मोहले ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें वरिष्ठजनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। हम आज जो भी हैं उनके आशीर्वाद से ही हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज के अमूल्य धरोहर है। उनकी संपूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है। उन्होंने वरिष्ठजनों के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा वरिष्ठजन के लिए आयुष्मान योजना के तहत 05 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गई है। आप अपना कार्ड बनवा लें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को ऐसे वृद्धजन जो, घर से बाहर जाने में अक्षम है, उनके घर में जाकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लेकर लाभ दिलाने की बात कहीं।

*वरिष्ठजनों के चेहरों की मुस्कान ही हमारी पूंजी – कलेक्टर श्री देव*

कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक होते हैं। आपके पदचिन्हों में चलकर समाज आगे बढ़ रहा है। वरिष्ठजनों के चेहरों की मुस्कान ही हमारी पूंजी है। जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठजनों के लिए जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के माध्यम से बहुत से लोग ठगी का शिकार हो रहे है। इसमें सबसे ज्यादा पीड़ित वरिष्ठजन है। अब इसके लिए काम करेंगे। आपके साथ अन्याय और अहित नहीं होने देंगे। आप लोग समाज के अमूल्य धरोहर है।

*वरिष्ठजन को भी समाज में सम्मानपूर्वक जीने के अधिकार – एसपी श्री पटेल*

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने कहा कि वरिष्ठजनों के आर्शीवाद के कारण ही हम यहां पर है। भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम वरिष्ठ नागरिकों की भलाई और सम्मान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बुजुर्गों के लिए वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार है, इसे कोई नहीं छीन सकता है।
कार्यक्रम को गणमान्य नागरिक श्री शैलेश पाठक ने कहा कि वृद्धजनों का मार्गदर्शन हमेशा समाज व परिवार को एक नयी दिशा प्रदान करता है। श्री अनिल सोनी ने कहा कि वृद्धजन हमारी समाज एवं परिवार की धरोहर हैं, इनको संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। वरिष्ठ नागरिक संघ के जिला अध्यक्ष धनेश सोलंकी ने अथितियों के प्रति आभार वक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के अनुभव से समाज को मार्गदर्शन मिलता है। इसलिए हमेशा वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिए। सचिव श्री प्रमोद पाठक ने बुजुर्गों की छत्र-छाया में ही परिवार फलता-फूलता और समृद्ध बनता है। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठजनों को पुष्पमाला शॉल, श्रीफल और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम के समापन में अथितियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने विभाग से संबंधित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की छाया ही परिवार को घर बनाती है। घर के बुजुर्ग न केवल प्रेरणा का स्त्रोत होते हैं बल्कि उनका अनुभव ही परिवार के लिए सफलता की सीढ़ी का काम करता है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वरिष्ठ नागरिक श्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिपक्व आयु के अनुभवी व्यक्ति होते है। जो समाज को दिशा और लाभ दे सकते है। कार्यक्रम का संचालन रामपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री गिरिश रामटेके, पेंशनर संघ के अध्यक्ष सईद खान, सचिव श्री डी.डी. मानिकपुरी, लोरमी तहसील संघ के अध्यक्ष अशोक तिवारी, श्री लवबीर गुप्ता, श्री जेठमल कोटड़िया, श्री सुभाष जैन, श्री सुभाष चंद जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष श्री टीकम चंद्राकर और संबंधित विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित थे।

*कार्यक्रम में 72 वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य जांच*

जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदीय चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान 72 वृद्धजनों का स्वास्थ्य जांच हुआ। जिसमें 43 का बीपी टेस्ट और 23 का शुगर का जांच हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रगति कौशिक, एएमओं डॉ. पुर्णेष साहू सहित चिकित्सा विभाग के टीम मौजूद रहे।

 

*विद्यालय स्तरीय प्रश्नमंच कार्यक्रम का आयोजन 3 अक्टूबर को*

0

*डेफोडिल्स यूथ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- के द्वारा महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण व सफाई कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दाऊपारा में 3 अक्टूबर दिन गुरुवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी के छात्र छात्राओं के लिये आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी रखा गया है जो भी प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेना चाहते है वो 3 अक्टूबर को कार्यक्रम के पूर्व कार्यक्रम स्थल पर अपना निः शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली अध्यक्षता अनिल सोनी अध्यक्ष प्रेस क्लब,योगेश शर्मा सचिव प्रेस क्लब अति विशिष्ट अतिथि राहुल देव कलेक्टर मुंगेली व भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक मुंगेली विशिष्ट अतिथि के रूप में रामशरण यादव अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति, आई.पी. यादव प्राचार्य मुंगेली विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे यह जानकारी संस्था के सचिव राहुल मल्लाह ने दी कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संरक्षक जयप्रकाश मिश्रा,उत्कर्ष पाठक,स्वप्निल वर्मा,राहुल मल्लाह,यश गुप्ता,राहुल यादव,रवि साहू,संतोष जांगड़े, दुर्गेश कोशले व अन्य जुटे हुए हैं*

*जान सहित मारने का प्रयास करने वाला आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी यशवंत मैत्री पिता टार सिंह मैत्री उम्र 21 वर्ष साकिन पुरेनाबुढा थाना डभरा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 06.07.2024 आहत लोकेश्वर उर्फ राजा मैत्री साकिन पुरेना बुढा को चोट ग्रस्त हालत मे फागु निवासी बोहारडीह के बेहोश हालत में पड़ा है कि जिसे ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 261/2024 धारा 296,351 (2),115 (2), बी.एन.एस. कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आहत का डाक्टर द्वारा उचित समय पर ईलाज नही मिलने पर मृत्यु होने की संभावना थी लेख किये है डॉक्टर के रिपोर्ट के आधार पर धारा 117(2), 109 (1) बी.एन.एस जोड़ी गई है। प्रकरण मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से) द्वारा गंभीर अपराधो का त्वरित निराकरण करने का कड़ी निर्देश प्राप्त होने पर आरोपी कृष्णा मैत्री पिता लालाराम मैत्री उम्र 19 वर्ष साकिन बोहारडीह थाना डभरा को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर लोकेश्वर उर्फ राजा मैत्री के सिर में जान सहित मारने के नियत डंण्डा से उसके सिर मे मारकर लहु लुहान करना तथा किशन मैत्री को घटना के बारे बताने पर जान से मारने की धमकी दिया हू कहकर अपराध स्वीकार करने पर दिनांक 01.10.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में प्र.आर. पी. सी. पलांगे, रमेश चन्द्रा, आर. मानसिंह कुर्रे, एकेश्वर चन्द्रा, सुरज सिदार, मिरीश साहू, धनेश्वर दिवाकर का विशेष योगदान रहा।

*वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद लक्ष्मी यादव द्वरा एक विशेष समाज को खुश करने के लिये शासकीय भूमि पर कब्जा*

0

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर : – ज्ञात हो की विगत पंद्रह दिवस पूर्व वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद लक्ष्मी यादव के ऊपर शासकीय भूमि पर कब्जा एवं पुराने सुलभ शौचालय को जबरजस्ती तोड़ देने का विवाद चल रहा है, और मामला तुल पकड़ता चला जा रहा है जिसके तहत आज वार्ड क्रमांक 42 की जनता एवं नायक समाज, अहिरवार समाज एवं यादव समाज के लोग एकत्रित होकर पूर्व जनपद सदस्य एवं आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक क़ुरैशी, अवधेश प्रसाद महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा, खेत्रो महानंद प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं नगर निगम कार्यालय का घेराव करते हुए कलेक्टर साहब एवं निगम आयुक्त साहब से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौपते हुए संगठन प्रमुख इशहाक क़ुरैशी द्वरा कहा गया की वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद लक्ष्मी यादव द्वरा नायक महोल्ला के पास स्थित सुलभ शौचालय को बिना निगम प्रशासन को सूचना एवं पंचनामा किये बिना विगत 8 वर्ष पुराने सुलभ शौचालय को तोड कर जमी जोद कर दिया गया है, इसके अलावा शासकीय भुमि पर निगम प्रशासन द्वरा निर्मित कचरा डंप सेड पर कब्जा करते हुए एक विशेष समाज (श्रीवास) समाज को श्रीवास भवन भवन बनाने को दे दिया गया है। पार्षद लक्ष्मी यादव द्वरा निगम की संपत्ति को निगम प्रशासन के नियमो का उलंघन करते हुए निगम की संपत्ति को दिया जाना एवं श्रीवास समाज को गुमराह करते हुए शासकीय भूमि पर श्रीवास भवन बनाने की अनुमति देना श्रीवास समाज को अंधेरे मे रख कर गुमराह करना है ज्ञात हो की शासन के नियमानुसार किसी भी शासकीय भूमि को किसी भी विशेष समाज को फायदा पहुँचाने को नही दिया जा सकता है अपितु उक्त भूमि पर समुदायीक भवन का निर्माण किया जाए। इसी प्रकार अवधेश प्रसाद द्वरा बताया गया की उक्त मामले को लेकर वार्डवासियों द्वरा जोन क्रमांक 6 तोरवा मे जाकर उक्त दोनों मामले की जानकारी ली गई तो जोन क्रमांक 6 उक्त दोनों मामलों में अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए निर्माण हेतु वर्क आडर नही दिये जाने एवं पुराने सुलभ शौचालय को तोड़ने की अनुमति नही दिये जाने की बात कही गई। जिससे जाहिर होता है कि पार्षद लक्ष्मी यादव द्वरा शासन प्रशासन के नियमो को ताक में रख कर उक्त दोनों कार्यो को करवाया गया है। जिसकी शिकायत को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं नयाय उचित कार्यवाही करने की माँग की गई। ज्ञापन सौंपने वालो मे मुख्य रूप से पूर्व सरपंच मनिहार निषाद, पूर्व सरपंच पंचु सिंह नेताम्, पंकज परते, नेहरू नायक, पिंकी सेडेन, रुखमणि मानिकपुरी, अरुण नायक, सुशीला यादव, हिरा सिंह गब्बर, भगवंन्ति यादव, यशोदा बाई यादव, मनोरमा बाई यादव, अरुण नायक, अध्यक्ष नायक समाज, अरुण दास, आनंद सिंह, अर्जुन, सरवन यादव, गोलू यादव, करण तांबे, शिवा चौहान, दीपक यादव, माधव साहू, यशवंत, दीपक साहू, राकेश चौहान, शिवा निर्मलकर, निखिल चौहान, परदेशी, राजेश, राजू, अखिलेश, अमर, दिलीप, वंदना, राकेश चौहान, मुकेश, शिवा निर्मलकर, शैलेंद्र आदि बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

*पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में सट्टा एवं अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही*

0

3 सटोरियो/खाईवाल और 07 शराब कोचियों को गिरफ्तार करने सहित आबकारी एक्ट की 10 कार्यवाही की गयी

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- जिले में चल रहे अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर तत्काल अंकुश लगाने हेतु जिले में नव पदस्य पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर तथा अति०पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस० एस० आर० घृतलहरे के मार्गदर्शन पर थाना सिटी कोतवाली व साइबर सेल टीम मुंगेली एवं अन्य थाना द्वारा दिनांक 30.09.2024 को विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से मोबाईल के जरिये सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खिलाने वाले एवं अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध बढ़ी कार्यवाही की गयी जिनमे क्रमश

1. थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 370/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 आरोपी रवि शकर जोशी पिता छजेन्द्र जोशी उम्र 34 वर्ष निवासी संगवाकापा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से नगदी रकम 3500 रूपये एवं एक OPPO कपनी का एनड्राइड मोबाईल
2. थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 371/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6

आरोपी सतीष कुमार पटेल पिता धनेश कुमार पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी सुरदा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से सट्टा पट्टी, एक नग entel कंपनी कीपेड मोबाईल एवं नगदी रकम 600 रुपये

3. थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 373/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 आरोपी गजेन्द्र सिंह पिता स्व. शिवबिहारी ठाकुर उम्र 32 वर्ष सा. गुरुवाईन डबरी थाना लालपुर से मोबाईल में सहा पट्टी, एक नग vivo कंपनी का एनराईड मोबाईल एवं नगदी रकम 100 रूपये

• थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 374/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट आरोपी दिनेश जायसवाल पिता होरीलाल उम्र 42 साल साकिन मल्हापारा शंकर वार्ड मुंगेली से स्कूटी एक्टीवा क्रमांक CG 28 K3910 कीमती 20000 रूपये एवं 60 पाव देशी प्लेन शराब कुल 10.8 बल्क लीटर कीमती 5400 रूपये जुमला कीमती 74000 रु

5. थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 375/24 धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के आरोपी दीपक विश्वकर्मा पिता पूनाराम विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी पुलपारा मुंगेली से एक सफेद रंग के बोरी में 18 पाव देशी प्लेन शराब कुल 3.24 बल्क लीटर कीमती 1620 रूपये को जप्त कर किया गया।

6. चौकी डिठौरी के अपराध कमांक 0/24 धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के आरोपी शिवदयाल मिरी पिता उमेद निरी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मनकी के कब्जे से 2.250 ब्लक लीटर देशी कच्ची महुआ शराब किमती 450 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

7. थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 213/24 धारा 34 (1)क आबकारी एक्ट के आरोपी ललित कारके पिता परदेशी कारके उम्र 35 वर्ष निवासी पथरिया के कब्जे से 17 नग देशी प्लेन शराब किमती 1530 रूपये

8. थाना फास्टरपुर के अपराध कमांक 78/24 धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट के आरोपी राजेन्द्र बर्मन पिता धनसाय वर्मन उम्र 34 वर्ष निवासी विजातराई थाना फास्टरपुर के कब्जे से 08 नग देशी प्लेन शराब किमती 720 रूपये विकी रकम 240 रूपये

9. थाना सरगांव के अपराध कमांक 145/24 धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के आरोपी पराग कालविन पिता राबिसन कालिविन उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बैतपुर के कब्जे से 10 नग देशी प्लेन शराब किमती 900 रूपये बिकी रकम 220 रुपये

10 थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के आरोपी नंदकुमार भास्कर पिता मुरूवा भास्कर निवासी बोधापारा के कब्जे से 18 नग देशी प्लेन शराब किमती 1620 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

उक्त कार्यवाही जिले के समस्त थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियो के द्वारा विशेष अभियान के तहत कार्यवाही किया गया है।

*अंधे कत्ल की गुत्थी मुंगेली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई: दामाद ही निकला ससुर का हत्यारा ।*

0

▶️ दामाद, ससुर द्वारा पत्नी को साथ नहीं भेजने से था नाराज एवं क्षुब्ध ।
▶️ 01 माह पूर्व से हत्या की योजना बनाकर वारदात को दिया अंजाम ।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-दिनांक 30.09.2024 को ग्राम रवेली (नवरंगपुर) में मनियारी नदी के पुल के पास ग्राम रवेली (नवरंगपुर) निवासी नानू निषाद के शव पड़े होने की सूचना थाना लोरमी में प्राप्त हुई। सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में मामले के पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हमराह में उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही थाना प्रभारी लोरमी एवं अन्य स्टॉफ साथ ही फारेंसिक की सीन ऑफ क्राईम यूनिट भी घटना स्थल तत्काल पहंुंचकर पतासाजी प्रारंभ किया गया। मृतक नानू निषाद के मृत शरीर को देखकर एवं घटना स्थल निरीक्षण से स्पष्ट हो गया कि किसी धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या किया गया है । इस संबंध में थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 334/24 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज किया गया। फारेंसिक एवं डॉग स्क्वॉड की टीम के सहायता से घटना स्थल निरीक्षण से मिले प्रारंभिक सुराग के आधार पर अनेक संदेहियों से बारीकी से पुछताछ किया गया । पुलिस की टीम रवेली (नवरंगपुर) ग्राम में लगातार बनी रही अंततः 01 संदेही रामसहाय ढीमर पिता रामदास ढीमर जो कि उसी गांव का निवासी था। पुलिस को गुमराह करने के उददेश्य से अलग-अलग तरह से जवाब देने लगा । अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर रामसहाय ढीमर पिता रामदास ढीमर उम्र 28 वर्ष निवासी लाखासार के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया।
आरोपी रामसहाय ढीमर रिश्ते में मृतक नानू निषाद का दामाद लगता है । मृतक एवं आरोपी का पूर्व से विवाद चल रहा था । आरोपी रामसहाय शराब पीने का आदि था, जिससे उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के घर ग्राम रवेली (नवरंगपुर) में रहने लगी थी। आरोपी कई बार अपने पत्नी को लेने ससुराल गया था किन्तु उसका ससुर मृतक नानू निषाद हर बार अपने बेटी को ले जाने से मना करता था एवं उसके साथ गाली-गलौच करता था। इस बात से रामसहाय क्षुब्ध हो गया एवं उसके मन में ससुर के लिये रंजिश उत्पन्न हो गया।
विगत 01 माह से रंजिश रखते हुये आरोपी रामसहाय ढीमर अपने ससुर के हत्या की योजना बना रहा था । दिनांक 29.09.2024 के करीबन 11ः00 बजे अपने घर में रखे मछली काटने का लोहे का कत्ता हथियार लेकर अपनी मोटर सायकल से अपने ससुराल रवेली (नवरंगपुर) गया वहां पर अपने ससुराल घर के बगल में स्थित शिव मंदिर के पास छुपा रहा आरोपी को पता था कि इसका ससुर नानू निषाद प्रतिदिन रात्रि में 2-3 बजे मछली मारने मनियारी नदी जाता है आरोपी छुपकर अपने ससुर का इंतजार करते रहा जैसे ही मृतक नानू निषाद अपने घर से मछली मारने के लिये निकला आरोपी भी अंधेरे का फायदा उठाकर उसका पीछा करते हुए ग्राम नवरंगपुर मनियारी नदी पूल के पास गया नदी के पास मृतक नानू निषाद गुड़ाखु करने के लिये बैठा था उसी समय आरोपी रामसहाय ढीमर के द्वारा अपने पास रखे लोहे का मुर्गा मछली काटने का हथियार कत्ता से पीछे से उसके सिर एवं चेहरे पर कई बार वार किया जिससे मृतक नानू निषाद का घटना स्थल पर मौत हो गया। आरोपी रामसहाय ढीमर हत्या कर हत्या में प्रयुक्त हथियार को अपने ससुराल घर के बाड़ी में छुपाकर अपनी मोटर सायकल से भागकर अपने घर लाखासार चला गया।
आरोपी रामसहाय ढीमर से हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं भागने में उपयोग किये गये मोटर सायकल एवं अन्य भौतिक साक्ष्य जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया जा रहा है ।
उक्त कार्यवाही में थाना लोरमी के निरी. अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी. सुशील कुमार बंछोर, उप. निरी. गणपति राव, सउनि धर्मेन्द्र शर्मा, प्र.आर.73 नरेश यादव, प्र.आर. 346 बाली राम ध्रुव, प्र. आर. 328 बलदेव सिंह प्र.आर.27 शेषनारायण कश्यप, आर. 101 पवन गंधर्व सैनिक गोकुल सिंह दिलीप सिंह, कुलदीप सिंह की अहम भूमिका रही ।

*डिप्टी सीएम अरूण साव आज शहर को देंगे 64 करोड़ 96 लाख के विकास कार्यों की सौगात*

0

*जिसमें नए वार्डों के लिए 33 करोड़ 66 लाख के जल आवर्धन का महत्वपूर्ण कार्य शामिल है*

*कलेक्टोरेट उद्यान,दांडी मार्च, सेंट्रल लाइब्रेरी फेस 2 और टाउन हाल समेत 14 करोड़ से अधिक 43 कार्यों का लोकार्पण*

**स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन समारोह में शामिल होंगे डिप्टी सीएम और विधायक गण*
*


आशीष कश्यप बिलासपुर– 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बिलासपुर शहर को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है। डिप्टी सीएम श्री अरूण साव नगर निगम के 64 करोड़ 96 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। जिसमें सबसे प्रमुख निगम सीमा में शामिल 9 नए क्षेत्रों में 33 करोड़ 66 लाख 38 हजार की लागत से जल आवर्धन के कार्य शामिल है। नए वार्डों में जल आवर्धन के कार्य से यहां के रहवासियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा और पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। डिप्टी सीएम श्री अरूण साव 15 वें वित्त,अधोसंरचना मद,डीएमएफ मद के कुल 50 करोड़ 13 लाख 55 हजार की लागत से 46 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और 14 करोड़ 83 लाख की लागत से 43 कार्यों का लोकार्पण कर शहरवासियों को समर्पित करेंगे।

कलेक्टोरेट परिसर में उद्यान,दांडी मार्च, सेंट्रल लाइब्रेरी फेस 2 और टाउन हाल जीर्णोद्धार समेत 43 कार्यों का लोकार्पण करेंगे,वहीं जल आवर्धन समेत पूरे शहर में सीसी सड़क,नाली,स्ट्रीट लाईट समेत अन्य कार्यों का भूमिपूजन कर शुरूआत करेंगे।

*स्वच्छता अभियान का समापन,पांव धोकर करेंगे सम्मान*

17 सितंबर से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान का आज समापन होगा। बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में समापन कार्यक्रम आयोजित है,जिसमें प्रदेश भर से आए सफाई मित्रों का सम्मान और अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल रहें अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर इंडोर स्टेडियम में स्वच्छता गैलरी भी बनाई गई है,जिसका सभी अवलोकन करेंगे। आज कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के अलावा विधायक श्री अमर अग्रवाल,श्री धरमलाल कौशिक,श्री धर्मजीत सिंह,श्री सुशांत शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।