Home Blog Page 574

*’स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का राज्य स्तरीय समापन*

0

*स्वच्छता हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा : श्री अरुण साव*

*उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में 65 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

*स्वच्छता दीदियों, प्रहरियों का किया सम्मान, दिलाई शपथ*

*स्वच्छता पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के बहतराई इन्डोर स्टेडियम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में बिलासपुर के लिए करीब 65 करोड़ रुपए के विकास कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री साव ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के समापन समारोह में स्वच्छता दीदियों के पांव पखारकर उनका सम्मान किया। उन्होंने प्रदेशभर के नगरीय निकायों के स्वच्छताग्राहियों, स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडोज और स्वच्छता पखवाड़े में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों को भी सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस मौके पर स्वच्छता पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को छत्तीसगढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। महात्मा गांधी जी की जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद बिलासपुर नगर निगम को विकास कार्यों के लिए 140 करोड़ रुपए दिए गए हैं। हमने मात्र दस महीनों में ही 2820 करोड़ रुपए शहरों और नगरीय निकायों के विकास के लिए दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त प्रयास से ‘नमस्ते’ योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों का काम जोखिम भरा होता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि वे सावधानी से अपना काम करें। सफाई के दौरान शून्य मृत्यु करने के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण योजना को सफल बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छता हमारे स्वभाव में रहा है। यह हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है। छत्तीसगढ़ में कल लाखों बच्चों ने स्वच्छता की अलख जगाने की शपथ ली है।

विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कार्यक्रम में कहा कि स्वच्छता अभियान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान को शुरू किया था और अब इसे दस वर्ष हो चुके हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में बिलासपुर का और विकास होगा। विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सबकी है। विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर में स्वच्छता अभियान जन सहयोग से एक मिशन बन गया है। स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस.ने स्वच्छता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम स्थल इंडोर स्टेडियम में स्वच्छता गैलरी भी बनाई गई थी जिसका सभी ने अवलोकन किया। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह और नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ*

0

*ऑनलाइन पढ़ी जा सकेंगी लाइब्रेरी की किताबें*

रायपुर.. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस-2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा। साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह एवं नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार भी मौजूद थे।

डिजिटल लाइब्रेरी 2.0, डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है। इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया स्वयं कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में नए पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी के वेब पोर्टल पर शैक्षणिक विषयवस्तु से संबंधित कई लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार की जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरे जा सकते हैं।

डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय के जरिए सभी आयु वर्ग के बच्चे अपनी आवश्यक सामग्री ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। कॉमिक्स, पत्रिकाएँ, समाचार पत्र और जनरल भी इस माध्यम से पढ़े जा सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी इत्यादि से संबंधित किताबें भी पढ़ी जा सकती हैं। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के मौके पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं, निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में पाठक मौजूद थे।

*धान खरीदी में गबन व अनियमितता पर छटन प्रभारी गिरफ्तार*

0

*केंद्र में 49 लाख से अधिक की राशि का 1582 क्विंटल धान पाया गया कम*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले के ग्राम छटन के धान उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि धान खरीदी केंद्र में गबन व अनियमितता के मामले पर खरीदी प्रभारी श्री पूर्णेन्द्र यादव पर फास्टरपुर थाने में आईपीसी की धारा 420 और 409 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज किया गया था, जिसके बाद वह फरार था। कलेक्टर श्री राहुल देव ने धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में खरीदी केंद्रों में शॉर्टेज के संबंध में आर्बिट्रेशन प्रक्रियाधीन है। आर्बिट्रेशन के पश्चात जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मुंगेली जिला में लगभग 01 लाख 05 हजार किसानों से 55 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है, जिसका निराकरण जारी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार धान उठाव कार्य में सहयोग नहीं करने पर संयुक्त टीम गठित कर धान उपार्जन केंद्र छटन की जांच करायी गई थी। जांच के दौरान धान उपार्जन केंद्र छटन में 49 लाख 04 हजार रुपए से अधिक कीमत का कुल 1582 क्विंटल धान कम पाया गया था। जांच में खरीदी प्रभारी पूर्णेंद्र यादव द्वारा गबन एवं धोखाधड़ी करते हुए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया, जिसके आधार पर फास्टरपुर थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी पूर्णेन्द्र यादव फरार चल रहा था, जिसे नवपदस्थ पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल के प्रभार लेने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस कप्तान ने यह संदेश दिया है कि शासन की सम्पत्ति का गबन कर और शासन को चूना लगाकर कोई भी दोषी कर्मचारी पुलिस और प्रशासन से नहीं बच सकता।

 

*शिवाजी नगर में शक्ति की भक्ति के साथ होगा डांडिया महोत्सव का आगाज, समिति ने की पास व्यवस्था खत्म*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – शिवाजी नगर के त्रिशक्ति माता मंदिर प्रांगण में मां जगदंबा की भक्ति के साथ होगा डांडिया महोत्सव का आगाज. जिसकी तैयारी समिति ने पूरी कर ली है.

जगमगाती रंग-बिरंगी रोशनी, गुजरात के गरबे की धुन पर डांडिया खनकाने के लिए सभी आयु वर्ग के लोगों में जबर्दस्त उत्साह है।

गरबा की धुन में थिरकते कदम चारों तरफ रंग बिरंगी रोशनी. हवा में खुली भक्ति और उल्लास के बीच होगा गरबा महोत्सव, ढोल की थाप गुजराती गीतों पर गरबा और डांडिया रास, दूधिया रोशनी और बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम के साथ झूमेंगे कोरबा वासी, समिति के सदस्यों ने कोरबा जिले के लोगों को इस भव्य कार्यक्रम में आमंत्रित किया है

*थाना बलौदा क्षेत्र में कटरा जंगल में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस एवम सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा * आरोपीयो के कब्जे से नगदी रकम 31,030 रूपए एवं 52 पत्ती तास, 02 नग मोबाईल कीमती 20,000/ रुपए एवम चार नग मोटर सायकल कीमती 1,20,000 कुल जुमला रकम 1,71,030 रूपए को किया बरामद*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया*

*श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त रूप से जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर दिनांक 02/10/2024 को थाना बलौदा क्षेत्र के कटरा जंगल में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर *आरोपीयान* (01) उपेंद्र राठौर 49 साल निवासी चितरपारा जांजगीर थाना जांजगीर (02) प्रेमचंद महंत उम्र 33 साल निवासी दीपका अवधनगर कोरबा (03) समी उल्ला खान उम्र 34 साल निवासी भैसमा थाना उरगा जिला कोरबा (04) मुकेश कुर्रे उम्र 19 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा को जुआ खेलते पकडा जिसके कब्जे से नगदी रकम 31,030 रूपए एवं 52 पत्ती तास, 02 नग मोबाईल, 04 मोटर सायकल को किया बरामद किया जाकर आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि विवेक कुमार सिंह, प्र आर मनोज तिग्गा, आर प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, मोहम्मद शहबाज, रोहित कहरा, अर्जुन यादव एवं थाना बलौदा से प्रधान आर मुकेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना बलौदा एवम थाना अकलतरा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से चोरी करने वाला 03 आरोपी सहित चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस एवम सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही*

0

*आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये सोना, चांदी मोटर सायकल जुमला किमती 1,85,000 रू किया गया बरामद*

*आरोपियों के विरूध्द धारा 331(3), 305(1),317(2) ,3,5 एवं 303(2) BNS के तहत की गयी कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*चोरी के प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक, जिसको किशोर न्यायालय पेश उपरांत भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा*

*आरोपी*

*( 01) परदेशी गोड उर्फ टाइगर उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अकलतरा (मुख्य आरोपी)*

*(02) संजू कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा*

*(03) सुनील कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा*

*(04) संजय प्रजापति उम्र 32 वर्ष ग्राम पदमपुर थाना जरहागांव जिला मुगेली (खरीदार)*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गजानंद आदित्य निवासी बुचीहरदी के घर से दिन में सोने चांदी के जेवर सहित नगदी रकम जुमला 95000 रू एवं उसी दिन प्रार्थीया श्रीमती महेशवरी जोशी निवासी भिलाई बलौदा के घर से सोने चांदी के जेवर सहित नगदी रकम जुमला 48000 रू तथा प्रार्थी दीपक कुमार श्रीवास निवासी बलौदा का मो0सा0 पल्सर कीमती 45000 रू की चोरी होने की सूचना मिलने पर थाना बलौदा में अलग अलग अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

लगातार हुए चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में सायबर टीम जांजगीर एवम थाना बलौदा पुलिस द्वारा लगातार चोरी गए मशरूक एवम अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में दौरान विवेचना मुखबिर सूचना एवं तकनिकी इनपुट की सहयोग से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी परदेशी गोड़ निवासी पुरानी बस्ती अकलतरा द्वारा उक्त चोरी की घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटित किया है जिसका पता तलाश कर हिरासत में लेकर कडाई से पुछताछ करने पर अपने साथी संजू कश्यप, सुनील कश्यप निवासी ग्राम पचरी थाना अकलतरा एवम अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना बलौदा के ग्राम बुचीहरदी, भिलाई, बलौदा शहर एवं थाना अकलतरा के मौर्या होटल के पास एवं देवांगन मोहल्ला से सोने- चांदी के जेवर एवं नगदी रकम, टीवी सहित मोटर सायकल को चोरी करना बताये नगदी रकम को आपस में बाटना व सोने चांदी के जेवर को *संजय प्रजापति निवासी ग्राम पदमपुर थाना जरहागांव जिला मुगेली के पास बिक्री करना बताये* आरोपीयों के निवास में पृथक पृथक दबिश देकर आरोपीयों को पुलिस हिरासत में लेकर चोरी किये गये मसरूका सोने-चांदी के जेवर, मोटर सायकल एवं नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला 1,85,000 को बरामद किया गया।

*आरोपी 01* परदेशी गोड उर्फ टाइगर उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अकलतरा *02* संजू कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा *03* सुनील कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा *04* संजय प्रजापति उम्र 32 वर्ष ग्राम पदमपुर थाना जरहागांव जिला मुगेली द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने तथा आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 01.10.2024 को न्यायिक रिमांड भेजा गया। तथा घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है, मिलने पर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी

उपरोक्त कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुर्रे के नेतृत्व में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रआर. मनोज तिग्गा, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, मोहम्मद शहबाज, रोहित कहरा, एवं थाना बलौदा से
ASI प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार म0प्र0आर0 रामकुमारी मार्को व अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस एवम सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही*

0

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा * आरोपीयो के कब्जे से नगदी रकम 21,500 रूपए एवं 52 पत्ती तास, 05 नग मोबाईल कीमती 22,000 रुपए एवम तीन नग मोटर सायकल कीमती 85,000 कुल जुमला रकम 1,28,500 रूपए को किया बरामद*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया*

*श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर सूचना पर दिनांक 01/10/2024 को थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडिदल्हा में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर *आरोपीयान* 01. कृष्ण कुमार धीवर उम्र 30 वर्ष साकिन पोडीदल्हा 02. लोमस बरेठ उम्र 40 वर्ष साकिन पोडीदल्हा 03. सुजल कुमार दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 16 अकलतरा 04. सूरज पाठक उम्र 34 वर्ष साकिन कोटमीसोनार 05. उत्तम कुमार कुर्रे उम्र 47 वर्ष साकिन फरहदा 06. सुंदर नर्मदा उम्र 50 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को जुआ खेलते पकडा जिसके कब्जे से नगदी रकम 21,500 रूपए एवं 52 पत्ती तास, 05 नग मोबाईल कीमती 22,000 रुपए एवम तीन नग मोटर सायकल कीमती 85,000 कुल जुमला रकम 1,28,500 रूपए को किया बरामद किया जाकर आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुर्रे के नेतृत्व में निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि राजेंद्र कुमार क्षत्रिय थाना अकलतरा एवम सायबर टीम से सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, मोहम्मद शहबाज, रोहित कहरा, अर्जुन यादव का सराहनीय योगदान रहा।

*जांजगीर चांपा में युवक का शव:- 2 दिन पुराना है शव,जहर सेवन से मौत की आशंका,पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर  चांपा जिले के अकलतरा अग्रेसन चौक के पास 2 दिन पुराना एक युवक का शव मिला है। मृतक के पास से जहर का बोतल मिला है। जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा,मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

डीएसपी प्रदीप सोरी ने बताया की सूचना मिली की अग्रेसन चौक के पास बने एक छोटे से कमरे के पीछे अज्ञात युवक का मृत हालत में लाश मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और मृतक के लाश के पास से एक बैग और खेत में छिड़कने वाला दावा मिला है आशंका है की जहर सेवन से मौत हुई होगी लाश जोकि 2 दिन पुराना है । तलाशी लेने पर एक आधार कार्ड मिला है जिसमे उसकी पहचान नवागढ़ थाना क्षेत्र के विजय हंसराज निवासी बुडेना के रूप में पहचान हुई हैं। परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। शर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा मृतक जोकि रोजी मजदूरी का काम करने की जानकारी दी गई है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ*

0

*ऑनलाइन पढ़ी जा सकेंगी लाइब्रेरी की किताबें*

रायपुर.. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस-2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा। साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह एवं नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार भी मौजूद थे।

डिजिटल लाइब्रेरी 2.0, डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है। इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया स्वयं कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में नए पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी के वेब पोर्टल पर शैक्षणिक विषयवस्तु से संबंधित कई लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार की जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरे जा सकते हैं।

डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय के जरिए सभी आयु वर्ग के बच्चे अपनी आवश्यक सामग्री ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। कॉमिक्स, पत्रिकाएँ, समाचार पत्र और जनरल भी इस माध्यम से पढ़े जा सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी इत्यादि से संबंधित किताबें भी पढ़ी जा सकती हैं। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के मौके पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं, निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में पाठक मौजूद थे।

*ई-रिक्शा का हेण्डल थाम दुर्गा दौड़ा रही गृहस्थी की गाड़ी*

0

रायपुर,/ कोविड-19 महामारी और पति के आकस्मिक निधन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही दुर्गा साहू ने हिम्मत नहीं हारी। छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना ने न केवल उसकी जिंदगी बदल दी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना दिया।

कोविड-19 महामारी के दौरान, जब निर्माण मज़दूरी के अवसर बंद हो गए, तब दुर्गा पूरी तरह से टूट चुकी थीं। पति की मृत्यु के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी, लेकिन बेटे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दुर्गा ने हार नहीं मानी। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत दुर्गा ने एक ई-रिक्शा खरीदा और समाज के पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर महिला ई-रिक्शा चालक के रूप में नई पहचान बनाई। उसने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए अपने श्रमिक पंजीयन कार्ड और बैंक ऋण स्वीकृति सहित आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए। स्थानीय बैंक से ऋण प्राप्त करने के बाद, दुर्गा को अपना ई-रिक्शा मिला, जिसने एक आश्रित मजदूर से एक स्व-निर्मित उद्यमी बनने के लिए उसके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।

रायपुर शहर के सड़कों में दुर्गा के ई-रिक्शे का लाल-पीला रंग उसकी पहचान बन गया है। दुर्गा अब प्रतिदिन 600-800 रुपये कमा रही हैं। इस योजना ने उन्हें सिर्फ आर्थिक आजादी ही नहीं दी, बल्कि उन्हें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का मौका भी दिया। दुर्गा अब अपने समुदाय की अग्रणी महिला ई-रिक्शा चालकों में से एक हैं। उनका साहस और परिश्रम न केवल उनकी अपनी सफलता की कहानी है, बल्कि यह लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन गया है। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी भी दुर्गा को ई-रिक्शा वाली दीदी के नाम संबोधित करने लगे हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत 18 वर्ष से 50 वर्ष आयु समूह के न्यूनतम 3 वर्ष से पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिकों को एक लाख रूपए अनुदान राशि प्रदान किया जाता है।