Home Blog Page 573

*वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी औचक निरीक्षण में पहुंचे पुसौर स्कूल*

0

*स्पष्ट लक्ष्य के साथ कामयाब व्यक्तित्व विकास के लिए करें पढ़ाई: वित्त मंत्री श्री चौधरी*

*प्रयोगशाला निर्माण हेतु 20 लाख एवं पुस्तकों के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा*

*प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का किया वितरण*

रायपुर, / वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ प्रवास के दौरान विकास खंड पुसौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूल का भ्रमण कर विद्यालय के मूलभुत सुविधाओं की जानकारी ली। यहां उन्होंने विद्यालय में प्रयोगशाला निर्माण के लिए 20 लाख रूपये तथा पुस्तकालय के पुस्तकों हेतु 2 लाख रुपये की घोषणा की।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चार से पांच वर्ष आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपने लिए स्पष्ट लक्ष्य बनाकर कामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें, ताकि आपका भविष्य बन सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है, शुरूआती असफलताओं से निराश और हताश न होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें। बड़ी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां अलग-अलग क्षेत्र में कैरियर के विभिन्न अवसर तैयार हो रहे है। आपको उस अवसर को प्राप्त करने के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों पर चर्चा कर करते हुए टिप्स के साथ ही कैरियर के विभिन्न विकल्प की जानकारी भी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन के संघर्ष एवं अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर श्री भरत षडंगी, श्री विलीस गुप्ता, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्रीमती ए.बी. केरकेट्टा, सहित पुसौर नगर पंचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*कैरियर मार्गदर्शिका का किया वितरण*

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कैरियर मार्गदर्शिका आपको उच्च शिक्षा से संबंधित जिज्ञासा के साथ सामान्य ज्ञान को पूर्ण करने में सहायक होगी।

*Chief Minister Shri Sai will inaugurate and perform Bhoomi Pujan of 209 development works worth Rs 263.67 crore in Bijapur district on Friday.*

0

Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai will inaugurate and perform Bhoomi Pujan of 209 development and development works worth Rs 263.67 crore in Bijapur on Friday.
This includes the inauguration of 64 works worth Rs 35.13 crore and Bhoomi Pujan of 145 development works worth Rs 228.53 crore.

The works to be inaugurated by Chief Minister Shri Sai mainly include Bhimrao Ambedkar Sarva Samaj Manglik Bhawan constructed at a cost of 01.50 crore in Bijapur, Nal Jal Yojana constructed in 10 villages – Tadmer, Korlapally, Odsa, Dudheda, Gotaiguda, Pebasguda, Gilgichar, Intulnar, Nukanpal worth Rs 5.65 crore, construction of rooms in 15 Swami Atmanand Hindi medium schools at a cost of Rs 10.93 crore and other works, Primary Health Center building in Mirtur worth Rs 65 lakh, construction of four fair price shops at a cost of Rs 50.57 lakh, four Anganwadi buildings at a cost of Rs 35.50 lakh, construction of ponds in Kottapalli and Rudraram worth Rs 02.15 crore, office building worth Rs 96.60 lakh in Bhairamgarh and Bhopalpatnam, electrification work of Gundam at the cost of Rs 76.55 lakh, solar dual pump construction work in Niyad Nellnar villages at the cost of Rs 01.28 crore, electricity connection in 52 houses of Gundam at the cost of Rs 76.56 lakh, installation of 13 solar high masts at the cost of Rs 69 lakh and other works.

On this occasion, Chief Minister Shri Sai will lay the foundation stone of tap water schemes to be constructed in 27 villages of Bijapur at a cost of around Rs 130 crore. Chief Minister will perform the Bhoomi Pujan of 6 CC roads costing Rs 77.10 lakh in Bijapur Municipality area and Farsegarh-Sendra-Cherpalli road, Bedre-Nugur-Konde road, helipad in Mirtur, Sakhi Staff Center in Bijapur, renovation of Bhairamgarh reservoir and canal repair work.

Under Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Janpad Panchayat Bijapur, total 08 works worth Rs 79.77 lakhs, under Janpad Panchayat Bhopalpatnam, 07 works worth Rs 103.05 lakhs, in Janpad Panchayat Usoor, 05 works worth Rs 55.18 lakhs under Hirauli to Mutvendi road, construction of 5 culverts cost Rs 215.10 lakhs from Kavadgaon to Mutvendi, construction cost of asphalted road cost Rs 185.32 lakhs in District Hospital Bijapur, construction cost of night shelter and Dal Bhat center canteen building cost Rs 69.44 lakhs under Samagra Shiksha and Niyyad Nellnar, total 65 primary school centers cost Rs 16.60 crore in development block Bijapur, construction cost of 8 tribal boys and girls ashrams cost Rs 13.2 crore in development block Bhairamgarh, construction cost of 20 Ashram buildings cost Rs 33.12 crore in development block Bhopalpatnam, total 26 tribal boys and girls ashrams. The Chief Minister will lay the foundation stone for the construction of Anganwadi buildings to be built in 18 villages at a cost of Rs 1.99 crore, fair price shops to be built in 06 villages at a cost of Rs 45 lakh, community toilets to be built in 31 villages at a cost of Rs 1.8 crore and playgrounds to be built in 23 villages at a cost of Rs 56.25 lakh under the Niyada Nellnar scheme.

*क्लाइमेट चेंज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ*

*एक पेड़ मां के अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने पूरा किया 4 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य*

*जलवायु परिवर्तन से निपटने छत्तीसगढ़ में हो रहा है बेहतर काम*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन वर्तमान में राष्ट्रीय चिंतन का विषय बन गया है। जलवायु परितर्वतन हाल के वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। हम सभी को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए सहभागिता निभानी होगी। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ हरित शिखर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण शोध पर आधारित संक्षेपिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जलवायु परिवर्तन पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस वर्ष देश में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजधानी दिल्ली में तापमान 52.3 डिग्री तक पहुंच गया था। जलवायु परिवर्तन ने भारत ही नहीं वन पूरे दुनिया में दस्तक दी है। दुबई जैसे रेगिस्तानी इलाके में अत्यधिक बारिश होने से पूरा शहर बाढ़ की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि आज क्लाइमेट चेंज दुनिया में सबसे बड़ी चुनौती है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पहले से ही इस समस्या के बारे में वैश्विक जगत को आगाह किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का 44 प्रतिशत हिस्सा वनाच्छादित है और हम इसे सहेजने का काम गंभीरता के साथ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 4 करोड़ वृक्ष लगाने का जो लक्ष्य रखा गया था, वह हमने पूरा कर लिया है। हाल ही में हमने गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व बनाने की पहल की है। इसके माध्यम से वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण के संवर्धन में भी बड़ी मदद मिलेगी और यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में भी हम लगातार काम कर रहे हैं। भारत में 200 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन हो रहा है। वर्ष 2030 तक इसे बढ़ाकर 500 गीगावॉट करने की योजना है, इस लक्ष्य को पाने के लिए प्रदेश भी सहभागी होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए हम किसान वृक्ष मित्र योजना, ग्रीन क्रेडिट योजना का क्रियान्वयन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपल अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत हजारों पीपल के पेड़ लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलनों के आयोजन से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे और विषय विशेषज्ञों की मदद से स्वच्छ पर्यावरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में हम कामयाब होंगे।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया ने बहुत तरक्की कर ली है। हर क्षेत्र में हम आगे बढ़े लेकिन प्रकृति से हमने दूरी बना ली। हमने प्रकृति का साथ छोड़ा है, हम विकृति की ओर बढ़ने लगे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि हमने साधनों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है और अपने अस्तित्व को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। वन मंत्री श्री कश्यप ने जलवायु परिवर्तन सहित पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से राज्य शासन की आगामी कार्य योजनाओं और प्रयासों की जानकारी दी।

प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक श्री जे. नन्दकुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति को आरण्यक संस्कृति कहा गया है। भारतीय संस्कृति का आदर्श रूप वनवासियों के जीवन में हमें दिखता है। हमारे लोक जीवन और लोक परंपराओं में प्रकृति और मानव के बीच संबंध के अनेक सुंदर उदाहरण देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में ग्रीन समिट का मोटो परस्पर जीना अर्थात सह अस्तित्व होना चाहिए। हमें पंचभूत को अपना मानकर इसकी रक्षा करनी चाहिए। भारतीय परंपरा में इन्हें ईश्वर का दर्जा भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें पेड़ लगाना, पानी बचाना, वायु को दूषित न करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कार्य करना चाहिए, यह हम सब की जिम्मेदारी है।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय समन्वयक श्री गोपाल आर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी ने प्रकृति और पर्यावरण के मध्य संबंधों को प्रभावित किया है। हमें संबंधों को परस्पर जीने के उद्देश्य से पुनः स्थापित करना है।

कार्यक्रम में वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने स्वागत उद्बोधन दिया। एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री पीयूषकांत पांडे ने आभार व्यक्त किया। कर्याक्रम में बोटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक डॉ. असीसो माओ, एनआईटी रायपुर के डायरेक्टर श्री एन व्ही रमन्ना राव, पद्मश्री जागेश्वर यादव, एमिटी वाटर वूमेन ऑफ इंडिया सुश्री क्षिप्रा पाठक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*दो सगे भाईयों की हत्या कर फरार हुये आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने रायपुर एवं नवागढ़ से किया गिरफ्तार*

0


तिजराम साहू  ब्यूरो मुंगेली प्रार्थी नरेन्द्र पाटले पिता तोरन पाटले उम्र 31 सा. बुधवारा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के रिपोर्ट आरोपी पिता तोरन पाटले, भाई केजूराम पाटले, माखन, रामबली, गेंदलाल, लल्ला उर्फ जागेन्द्र, मिनाक्षी, रजनी, चितरेखा के विरूद्ध दिनांक 25.08.2024 को अपराध क्र. 72/2024 धारा 103(1),109(1) 191(2), 191(3), 190, 61 (2)(।) बी.एन.एस पंजीबद्ध किया गया था।
ःः आरोपी केजूराम पाटेल, गेंदलाल, मिनाक्षी, रजनी, चितरेखा को दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। आरोपी तोरन पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, लल्ला उर्फ जागेन्द्र घटना दिनांक से फरार हो गया था।
ःः आरोपी तोरन पाटले, रामबली पाटले, माखन पाटले नाकोडा सरिया फैक्ट्री ग्राम सांकरा (सिलतरा) रायपुर नाम बदलकर काम कर रहे थे।
ःः मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नरेन्द्र पाटले सा. बुधवारा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा दिनांक 25.08.24 को देहाती नालसी अपराध दर्ज कराया कि प्रार्थी लोग सात भाई है, 1.भागबली पाटले ,2.कौशल पाटले , 3.वकील पाटले, 4.रामबली पाटले, 5.माखन पाटले, 6.केजुराम पाटले 7. मैं नरेन्द्र पाटले है। सभी भाई अलग अलग रहते है प्रार्थी के पिता तोरन पाटले व मां अमरिका बाई पाटले बडे भाई केजुराम पाटले के साथ रहता है। प्रार्थी के पिता तोरल पाटले द्वारा पैतृक जमीन का बंटवारा पहले से कर दिया है और 10 एकड जमीन अपने नाम पर रखा है। इसी जमीन को अपने-अपने नाम चढाने की बात को लेकर पूर्व से आपसी विवाद चल आ रहा है। दिनांक 25-08-2024 को प्रार्थी के बडे भाई भागबली पाटले , वकील पाटले ,कौशल पाटले ,भाभी संतोषी ग्राम गिगतरा खार आरोपी माखन पाटले के घर के पास खेत मे काम करने के लिये गये थे उसी समय दूसरे खेत में काम कर रहे केजूराम पाटले, रामबली पाटले के साथ मेढ़ की मिट्टी गिरने की बात लेकर विवाद हुये थे फिर करीबन दोपहर 2.00 बजे खेत से काम करके वापस आते समय भागबली पाटले , वकील पाटले ,कौशल पाटले , संतोषी आरोपी माखन पाटले के घर के पास पहुंचे थे उसी समय आरोपीगण तोरन ,माखन ,रामबली , श्रीमति चित्ररेखा ,श्रीमति रजनी , श्रीमति मिनाक्षी, लल्ला उर्फ जागेन्द्र और विधि से संघर्षरत बालक एक राय होकर लाठी डण्डा लैस होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से मृतक भागबली , मृतक वकील पाटले ,कौशल पाटले, आहिता संतोषी पाटले को लाठी डण्डा से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाये एवं आरोपी केजुराम पाटले द्वारा अपने ट्रेक्टर को चलाते लाकर मृतक भागबली पाटले एवं आहत वकील पाटले को कुचल दिये, जिससे भागबली की मौके ही मृत्यु हो गई थी। घायल वकील पाटले ,कौशल पाटले ,संतोषी पाटले को घटना मे आई चोट का उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया जहां वकील पाटले की भी मृत्यु हो गई है कि रिपोर्ट पर देहाती अपराध पर से थाना वापसी पश्चात असल अपराध क्र. 72/2024 धारा 103(1),109(1) 191(2), 191(3), 190, 61 (2)(a) बी.एन.एस पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपियों के पतासाजी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा थाना स्टॉफ के लगातार पता साजी कर फरार आरोपियों के रायपुर में होने की जानकारी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर आरोपियों के पता साजी हेतु रायपुर रवाना हुये थे, ग्राम सांकरा (सिलतरा) रायपुर में नाकोडा सरिया फैक्ट्री में आरोपी तोरन पाटले, रामबली पाटले, माखन पाटले नाम बदलकर काम करते मिले जिन्हे हिरासत में लिया गया। फिर आरोपी लल्ला उर्फ जागेन्द्र कुर्रे के नवागढ़ में होने की जानकारी प्राप्त होने पर लाला उर्फ जागेंद्र को ग्राम खपरी (नवागढ़) से हिरासत में लेकर थाना आया.।सभी आरेापी को थाना लाकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकर किये तथा घटना में प्रयुक्त बांस डण्डा छिपा कर रखे उसे पेश कर जप्त कराया गया। आरोपी 1.तोरन पाटले, 2.रामबली पाटले, 3.माखन पाटले ग्राम बुधवारा (मुंगेली) 4.लल्ला उर्फ जागेन्द्र कुर्रे ग्राम खपरी(नवागढ़) को दिंनाक 03.10.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगडे़, उप निरीक्षक पारखराम साहू, प्र.आर. 434 मनोज साहू, आर. 214 तीजराम यादव, आर. 124 अजय रावत, पुलिस मित्र हरिश बघेल का सराहनी भूमिका रहा।

*पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में सट्टा एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

0

*➡️ मुंगेली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चला कर 2 दिनों के लगभग 200 लीटर अवैध शराब, महुआ शराब एवं 8 वाहनों को किया गया जप्त*
*➡️आबकारी एक्ट में जप्त वाहनों को किया जाएगा राजसात व लगातार जारी रहेगी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में चल रहे अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर तत्काल अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर, तथा अति०पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अति०पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस० एस० आर० घृतलहरे, डीएसपी पथरिया श्री नवनीत पाटिल डीएसपी श्रीमती माधुरी डिहरी ,डीएसपी श्री डी के सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारियों व साइबर सेल टीम मुंगेली द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में दिनांक 02.10. 2024 को विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करने वालो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी जिनमे क्रमश

(1)थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 377/24 धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट आरोपी संतोष कश्यप पिता स्व. डेरहा राम कश्यप उम्र 39 वर्ष सा. मुंगेली के कब्जे से 19 पाव देशी प्लेन शराब कुल 3.42 बल्क लीटर कीमती 1710 रूपये जुमला कीमती 74000 रु
(2)थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 378/24 धारा 34 (2) क आबकारी एक्ट के आरोपी बलराम कोशले पिता रतन लाल कोशले उम्र 25 वर्ष सा. फोकट पारा परमहंस वार्ड मुंगेली से 103 पाव देशी प्लेन शराब कुल 18.054 बल्क लीटर कीमती 9270 रूपये एवं नगदी रकम 2120 रूपये तथा एक मोटर सायकल कीमती 20000 रू को जप्त कर किया गया ।

(3)थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अप.क. 379/24 धारा 34 (2) क आबकारी एक्ट के आरोपी परमेश्वर चतुर्वेदी पिता मंतराम चतुर्वेदी उम्र 23 वर्ष सा. सोनपुरी बांकी से 58 पाव देशी प्लेन शराब कुल 10.440 बल्क लीटर कीमती 5220 रूपये एवं एक मोटर सायकल पल्सर कीमती 50000 रू को जप्त कर किया गया ।
(4)थाना पथरिया के अपराध कमांक 215/24 धारा 34(2) क आबकारी एक्ट के आरोपी राजेश कुमार नेताम पिता कांशी राम नेताम उम्र 36 वर्ष सा. पथरिया से 62 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 5880 रूपये एवं एक मोटर सायकल कीमती 25000 रू को जप्त कर किया गया ।
(5)थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 185/24 धारा 34(2) क आबकारी एक्ट के आरोपीगण 01 लाला उर्फ सीताराम कश्यप उम्र 24 वर्ष साकिन बडे भठली थाना जरहागांव 02 कमलेश कश्यप पिता सुरेश कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी बडे भठली थाना जरहागांव के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रूपये एवं एक मोटर सायकल कीमती 25000 रु को जप्त कर किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली साइबर सेल,थाना लालपुर ,थाना पथरिया के प्रभारियों व स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

*अंधे कत्ल की गुत्थी मुंगेली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई: दामाद ही निकला ससुर का हत्यारा ।*

0

▶️ दामाद, ससुर द्वारा पत्नी को साथ नहीं भेजने से था नाराज एवं क्षुब्ध ।
▶️ 01 माह पूर्व से हत्या की योजना बनाकर वारदात को दिया अंजाम ।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ग्राम रवेली (नवरंगपुर) में मनियारी नदी के पुल के पास ग्राम रवेली (नवरंगपुर) निवासी नानू निषाद के शव पड़े होने की सूचना थाना लोरमी में प्राप्त हुई। सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में मामले के पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हमराह में उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही थाना प्रभारी लोरमी एवं अन्य स्टॉफ साथ ही फारेंसिक की सीन ऑफ क्राईम यूनिट भी घटना स्थल तत्काल पहंुंचकर पतासाजी प्रारंभ किया गया। मृतक नानू निषाद के मृत शरीर को देखकर एवं घटना स्थल निरीक्षण से स्पष्ट हो गया कि किसी धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या किया गया है । इस संबंध में थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 334/24 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज किया गया। फारेंसिक एवं डॉग स्क्वॉड की टीम के सहायता से घटना स्थल निरीक्षण से मिले प्रारंभिक सुराग के आधार पर अनेक संदेहियों से बारीकी से पुछताछ किया गया । पुलिस की टीम रवेली (नवरंगपुर) ग्राम में लगातार बनी रही अंततः 01 संदेही रामसहाय ढीमर पिता रामदास ढीमर जो कि उसी गांव का निवासी था। पुलिस को गुमराह करने के उददेश्य से अलग-अलग तरह से जवाब देने लगा । अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर रामसहाय ढीमर पिता रामदास ढीमर उम्र 28 वर्ष निवासी लाखासार के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया।
आरोपी रामसहाय ढीमर रिश्ते में मृतक नानू निषाद का दामाद लगता है । मृतक एवं आरोपी का पूर्व से विवाद चल रहा था । आरोपी रामसहाय शराब पीने का आदि था, जिससे उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के घर ग्राम रवेली (नवरंगपुर) में रहने लगी थी। आरोपी कई बार अपने पत्नी को लेने ससुराल गया था किन्तु उसका ससुर मृतक नानू निषाद हर बार अपने बेटी को ले जाने से मना करता था एवं उसके साथ गाली-गलौच करता था। इस बात से रामसहाय क्षुब्ध हो गया एवं उसके मन में ससुर के लिये रंजिश उत्पन्न हो गया।
विगत 01 माह से रंजिश रखते हुये आरोपी रामसहाय ढीमर अपने ससुर के हत्या की योजना बना रहा था । दिनांक 29.09.2024 के करीबन 11ः00 बजे अपने घर में रखे मछली काटने का लोहे का कत्ता हथियार लेकर अपनी मोटर सायकल से अपने ससुराल रवेली (नवरंगपुर) गया वहां पर अपने ससुराल घर के बगल में स्थित शिव मंदिर के पास छुपा रहा आरोपी को पता था कि इसका ससुर नानू निषाद प्रतिदिन रात्रि में 2-3 बजे मछली मारने मनियारी नदी जाता है आरोपी छुपकर अपने ससुर का इंतजार करते रहा जैसे ही मृतक नानू निषाद अपने घर से मछली मारने के लिये निकला आरोपी भी अंधेरे का फायदा उठाकर उसका पीछा करते हुए ग्राम नवरंगपुर मनियारी नदी पूल के पास गया नदी के पास मृतक नानू निषाद गुड़ाखु करने के लिये बैठा था उसी समय आरोपी रामसहाय ढीमर के द्वारा अपने पास रखे लोहे का मुर्गा मछली काटने का हथियार कत्ता से पीछे से उसके सिर एवं चेहरे पर कई बार वार किया जिससे मृतक नानू निषाद का घटना स्थल पर मौत हो गया। आरोपी रामसहाय ढीमर हत्या कर हत्या में प्रयुक्त हथियार को अपने ससुराल घर के बाड़ी में छुपाकर अपनी मोटर सायकल से भागकर अपने घर लाखासार चला गया।
आरोपी रामसहाय ढीमर से हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं भागने में उपयोग किये गये मोटर सायकल एवं अन्य भौतिक साक्ष्य जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया जा रहा है ।
उक्त कार्यवाही में थाना लोरमी के निरी. अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी. सुशील कुमार बंछोर, उप. निरी. गणपति राव, सउनि धर्मेन्द्र शर्मा, प्र.आर.73 नरेश यादव, प्र.आर. 346 बाली राम ध्रुव, प्र. आर. 328 बलदेव सिंह प्र.आर.27 शेषनारायण कश्यप, आर. 101 पवन गंधर्व सैनिक गोकुल सिंह दिलीप सिंह, कुलदीप सिंह की अहम भूमिका रही ।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया पांडातराई में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं एक्सिस बैंक शाखा का उद्घाटन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जनता की सेवा और पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए सतत प्रयासरत पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज पांडातराई में 85 लाख रुपये के विकास कार्यों अधोसंरचना विकास एवं सौंदर्यीकरण सहित जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इस दौरान क्षेत्रवासियों को बैंकिग सुविधा का उपलब्ध कराने हेतु उनके प्रयासों से नए एक्सिस बैंक शाखा का भी उन्होंने उद्घाटन किया इसके साथ ही उन्होंने ग्राम रणवीरपुर में आयोजित सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान के तहत हाई स्कूल परिसर में श्रमदान किया एवं वीरेंद्र नगर एवं कांपादाह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का लोकार्पण कर महिला समूहों से भेंट मुलाकात कर स्वच्छ भारत अभियान में उनके योगदान की प्रशंसा की विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास हेतु कार्य किये जा रहें हैं। उनका उद्देश्य है कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं में भी बड़े शहरों की भांति जनता को हर सुविधाएं उपलब्ध हों, अधोसंरचना विकास से वहां की व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके इसके लिए उनके अथक प्रयासों से नगर पंचायत इंदौरी हेतु 1करोड़ 50 लाख रुपये नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख एवं नगर पालिका परिषद पंडरिया हेतु 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है इसी कड़ी में आज भावना बोहरा ने 85 लाख रुपये के विकास कार्यों का पांडातराई में भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि समृद्ध पंडरिया बनाने का हमने जो संकल्प किया है उसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं हमारे पंडरिया विधानसभा में भी शहरी क्षेत्रों की भांति अधोसंरचना विकास शहरों का सौंदर्यीकरण, पक्की सड़कें, पुल-पुलिया बिजली एवं स्वच्छ जल की आपूर्ति हो इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं वही पांडातराई में हुए इन सभी विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी साथ ही क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा हम पंडरिया विधानसभा को छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित व जनसुविधाओं से युक्त विधानसभा बनाने निरंतर प्रयास कर रहें हैं और इस प्रयास में जनता का सुझाव व मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है आज जो यह विकास की सौगात जनता को मिली है उससे क्षेत्रवासियों में भी ख़ुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्य ठप्प पड़ें थे जनता को मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिल रही थी लेकिन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ एक बार पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है जनता को मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से पंडरिया विधानसभा की जनता को लाभ मिलेगा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही आवास योजना से जनता को पक्के आवास मिल रहे हैं अधोसंरचना विकास तेजी से हो रहें हैं शासकीय योजनाओं का सुगम क्रियान्वयन हो रहा है किसानों को उनका अधिकार मिल रहा है युवाओं के लिए रोजगार खुल रहें हैं महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास हो रहें हैं और हमारे वृद्धजनों को आयुष्मान का उपहार मिल रहा है यह सभी भाजपा की साफ नियत और सही विकास के उद्देश्य को दर्शाता है,जिससे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई में एक्सिस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ कर एक्सिस बैंक की पूरी टीम को धन्यवाद देती हूं कि मेरी अनुशंसा पर उनके द्वारा पांडातराई में इस नई शाखा की शुरुआत की गई इसके पूर्व भी ग्राम रणवीरपुर में भी हमने क्षेत्रवासियों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वहां भी शाखा शुरू करने की अनुशंसा की थी और शुभारंभ किया गया जिससे हमारे किसानों व क्षेत्रवासियों को लाभ मिल रहा है आज पांडातराई में भी इस बैंक शाखा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को त्वरित एवं बेहतर बैंकिग सुविधा मिलेगी और उनके समय की भी बचत होगी।

—————————————

*जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए कलेक्टर एवं एसपी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ द्वारा जिला कलेक्टोरेट में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने द्वीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में प्रातःस्मरण, सरस्वती वंदना, गुरु महिमा, रघुपति राघव राजाराम, जय बोलो, सभी धर्माे की प्रार्थना, मौन प्रार्थना, वी शैल ओव्हरकम, हम देश में तू और शांति पाठ का आयोजन किया गया।

*विद्यार्थियों के अंदर असीमित ऊर्जा, उसे सही दिशा देने की जरूरत – कलेक्टर*

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री देव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में आप सभी को पता है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। जीवन में सिर्फ उन चीजों को न देखे, जो सब देखते है, बल्कि ऐसे चीजों को भी देखे जो हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम जहां भी रहे, अपनी पहचान को हमेशा बनाएं रखें। आप लोगों के अंदर असीमित ऊर्जा है, बस उसे सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने महात्मा गांधी की सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के सिद्धांत और लाल बहादुर शास्त्री के उच्च आदर्शों का स्मरण करते हुए देश की एकता और अखंडता में योगदान देने की बात कहीं।

*समाज में समरसता, शांति और सद्भावना के लिए कार्य करें – एसपी*

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन में उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी अपने माता-पिता के सिद्धांतो, मूल्यों का तहेदिल से सम्मान करते थे। ठीक उसी तरह आप भी अपने माता-पिता का सम्मान करें। उनके आदर्शों एवं मूल्यों को समझे। हमारा पहला काम किसी भी बात को ध्यान से सुनना होना चाहिए। जिस दिन आप अपने माता-पिता, गुरुजनों की बात को ध्यान सुनना शुरू कर देंगे। उस दिन से आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों और आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में समरसता, शांति और सद्भावना के लिए कार्य करें।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रकुमार घृतलहरे ने कहा कि राष्ट्रपिता के सिद्धांतो का पालन करते हुए देश की प्रगति में योगदान दें। जिला संघ के आयुक्त श्री राणा प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी जाति, धर्म और मजहब से उपर उठकर हम सभी को देश की सेवा करें। जिला स्कॉउट गाइड के अध्यक्ष श्री जेठमल कोटडिया ने कहा कि बच्चें भारत के भविष्य है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान एवं गिरधारी लाल यादव, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, श्री रामशरण यादव, शैलेश तिवारी, श्री संजय त्रिपाठी, तीनों विकासखंड बीईओ, डीओसी स्काउट श्री मोरजध्वज सप्रे, डीओसी गाइड सुश्री रोहिणी ठाकुर, डीटीसी स्काउट श्री राजेन्द्र दिवाकर, डीटीसी गाइड श्रीमति सुषमा पांडे, ब्लॉक सचिव श्री युगल किशोर सिंह राजपूत, स्काउट मास्टर विजेंद्र कश्यप, श्री पिताम्बसर मानिकपुरी, मोनू बेलदार ,वीरेंद्र कश्यप भूपेंद्र सिंह राजपूत, दिनेश साहू, सहित जिले भर के 54 स्कूलों के 447 छात्र-छात्राएं और विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दिलाया स्वच्छता की शपथ*

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राहुल देव ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, प्रत्येंक वर्ष 100 घण्टे यानी हर सप्ताह दो घण्टे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने, गांव, गली को स्वच्छ बनाएं रखने, अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने और देश को स्वच्छ बनाये रखने में योगदान देने के लिए शपथ दिलाया। उन्होंने भारत स्काउट्स एवन गाइडस जिला संघ मुंगेली सदस्यता अभियान में अपना हस्ताक्षर भी किया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों द्वारा वृत्त बनाकर वीर होने का संदेश दिया गया और बघेरा नृत्य किया गया। कार्यक्रम के समापन में अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। स्काउट गाइडस संघ के जिला सचिव श्री आकाश परिहार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाड़ा का हुआ  समापन विधायक ने सामाजिक संगठनों, प्रतिष्ठानों और स्वच्छता कर्मियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित*

0

*बच्चों द्वारा स्वच्छता थीम पर बनाई गई रंगोली और चित्रकला प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में 15 दिवस तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का आज समापन हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सतनाम भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं पूजाअर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्री मोहले ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सामाजिक संगठनों, प्रतिष्ठानों और स्वच्छता कर्मियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने निबंध, चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और स्वच्छता कार्य के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल दाऊपारा मुंगेली और बी.आर. साव स्कूल मुंगेली को प्रशस्ति पत्र वितरण किया। उन्होंने परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता थीम पर बनाएं गए आकर्षक रंगोली एवं चित्रकला का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर विधायक श्री मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप 02 अक्टूबर तक जिले में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी नागरिकों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जिले को स्वच्छ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने आगे भी जिले को स्वच्छ बनाने रखने में इसी तरह भागीदारी निभाने की बात कहीं। विधायक श्री मोहले ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि जिस तरह राष्ट्रपिता ने सत्य और अहिंसा की राह पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उसी तरह हम सभी नागरिको को उनके सिद्धांतो और मूल्यों को अपने जीवन में उतारकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।
विधायक श्री मोहले ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाया और स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा भी बने। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐसे जगह जहां बहुत गंदगी थी, उसे चिन्हांकित कर साफ-सफाई किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपने आचरण में लाए, जिससे हमारा गांव, शहर स्वच्छता के मापदंडों में खरा उतरकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करें।


नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह ने कहा कि अपने घर, वार्ड और शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने में सभी नागरिक योगदान दें। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है, इसीलिए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखें। गणमान्य नागरिक श्री शैलेश पाठक ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सभी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए। इस जागरूकता को बनाए रखते हुए आगे भी अपने आसपास को स्वच्छ रखे और दूसरे को भी प्रेरित करें। नगर पालिका सीएमओ श्री आशीष तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में नगर में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्य किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में गृह प्रवेश, सार्वजनिक स्थलों, सामुदायिक शौचालयों, सीटीयू इकाइयों की साफ-सफाई, पौधा रोपण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण, मैराथन दौड़ जैसे विविध कार्यक्रम का आयोजन कर स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने में सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

*कलेक्टर एवं एसपी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। देश को आजाद कराने में राष्ट्रपिता ने जो भूमिका निभाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, श्री गिरधारी लाल यादव, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।