Home Blog Page 570

*अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

0

*11 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम का होगा आयोजन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर 2024 तक कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को अधिक अवसर प्रदान के महत्व पर प्रकाश डालना और बालिकाओं द्वारा शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, भेदभाव, हिंसा और बाल विवाह से सुरक्षा में आनेवाले असमानताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रतिदिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का आयोजन भीमा तालाब के पास सामुदायिक भवन जांजगीर में किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल द्वारा कन्या भु्रण हत्या, लिंग असमानता तथा कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही किशोरी बालिकाओं से कन्या भु्रण हत्या से संबंधी प्रश्नोत्तरी भी किया गया।
नवरात्री पर्व 2024 के दौरान 11 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया जायेगा। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए नवरात्री में मां दुर्गा के नौ रूपों के अनुसार जिले के सभी परियोजनाओं में तिथिवार कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि 5 अक्टूबर को पामगढ़ के बी.एड कालेज में योग, मेडिटेशन के प्रति जागरूकता एवं अभ्यास कार्यक्रम, 06 अक्टूबर को बलौदा के आंगनबाड़ी केन्द्र में वृहद स्तर पर गोदभराई का कार्यक्रम, 07 अक्टूबर को जिला बाल संरक्षण इकाई, सखी वन स्टाप सेंटर, नवाबिहान, समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं जाज्वल्य देव कन्या महाविद्यालय जांजगीर में विकास के आयाम तथा पोषण एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता संबंधी कार्यक्रम, 08 अक्टूबर को अकलतरा में पोषण एवं स्वास्थ्य के संबंध में शिविर, 09 अक्टूबर को नवागढ़ के महाविद्यालय में कार्यक्रम, 10 अक्टूबर को समस्त परियोजना एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वच्छता एवं कन्या भोज का आयोजन एवं जांजगीर के ऑडिटोरियम में चौतन्य देवी एवं कराटे का आयोजन किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री को सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल होने दिया गया आमंत्रण*

0

रायपुर– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को राजधानी रायपुर में आगामी 05 और 06 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल होने का भारतीय सेना के ब्रिगेडियर श्री अमन आनंद और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।

*ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर: जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ब्रेकफास्ट के साथ की चर्चा*

0

*आम नागरिकों से सीधे जुड़े जमीनी स्तर के अमला को प्रोत्साहित करने कलेक्टर की नई पहल, जाना परिवार का हाल-चाल*

*निचले क्रम के कर्मचारियों से बेहतर कार्य की अपेक्षाएं ज्यादा: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह*

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क करने वाले निजी अस्पतालों पर होगी कार्रवाई*

रायपुर । जमीनी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के साप्ताहिक ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में आज आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ब्रेकफास्ट करने का अवसर मिला। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आत्मीयता के साथ सभी कर्मचारियों से पहले परिचय प्राप्त किया और उनके कार्याें के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवार के बारे में भी हाल-चाल जाना। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुनी और त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से कार्याें को सुगम बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्याकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ कार्याें की समीक्षा की। इस दौरान यह बातें भी सामने आई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से निजी अस्पताल द्वारा संपर्क किया जाता है और उन्हें पीड़ित महिलाओं को अस्पताल लाने के लिए कहा जाता हैं। इस बात को लेकर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि कोई भी निजी अस्पताल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से संपर्क करेगा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन करने में जमीनी स्तर के कर्मचारियों का बड़ा योगदान होता है। बेहतर कार्य करने वाले रेखांकित भी किए जाते है। जमीनी स्तर के कर्मचारी ही असल मायनों में कार्य करते हैं और उसका असर भी देखने को मिलता है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं से कहा कि गर्भवती महिलाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएं। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवाल बनाया जाएं। हर महीने प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएं और स्वीकृत कराने के बाद तुरंत निर्माण कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय योजनाओं को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की जवाबदेही सबसे अधिक होती है। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं होनी चाहिए, उन्हें हमेशा राहत देने का कार्य करना चाहिए। अस्पतालों में भी उन्हें सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएं। समय पर इलाज और दवा भी उन्हें दिया जाना सुनिश्चित किया जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मिथिलेश चैधरी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में बंगोली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ज्ञानेश्वरी दीवान, कुशालपुर केंद्र की श्रीमती सरिता दीक्षित, धरमनगर केंद्र की श्रीमती अनिता त्रिपाठी, बनरसी केंद्र की श्रीमती हेमलता धीवर, नगपुरा केंद्र की श्रीमती मंजू वर्मा, मठपुरैना केंद्र की टिकेश्वरी साहू, धरसींवा केंद्र की श्रीमती मनीषा शुक्ला, भेलवाडीह केंद्र की श्रीमती अनिता डहरिया, धरसींवा के पर्यवेक्षक रजनी सिंह, सीएचओ सुश्री दिव्या बैस, मितानिन श्रीमती ईश्वरी वर्मा, आरएचओ श्रीमती दीपाली गावडे, मितानिन श्रीमती लक्ष्मी साहू, मितानिन निर्मला ध्रुव, आरएचओ श्री डोमर साहू को उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर के साथ ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में शामिल होने का अवसर मिला।

*साइबर थाना रेंज रायपुर की सफल कार्रवाई: साइबर ठगी के पांच प्रकरण में 7आरोपी गिरफ्तार*

0

रायपुर:-साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम द्वारा साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में लाखों की ठगी के पांच प्रकरण में साइबर थाना रेंज रायपुर को बड़ी सफलता मिली है।
कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं सिम प्रोवाइडर के साथ अलग-अलग साइबर फ्राड गिरोह में शामिल 7 आरोपियों को कोलकाता, इंदौर, भिलाई, रायपुर से गिरफ्तार कर 70 लाख रुपये होल्ड कराए।

*आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान 31 तक*

0

*कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ शासन एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा छूटे हुए सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाना है। जिले में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक नियमित अभियान चलाकर एवं सप्ताह के दो दिन महाअभियान चलाकर सभी गांवों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाना है।
कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शहरी क्षेत्रों में आयुक्त नगर निगम को एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शासन की आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ सभी आमजनों को प्राप्त हो सकें। बिल्हा ब्लॉक के लिए एसडीएम श्री बजरंग वर्मा, तखतपुर ब्लॉक के लिए डॉ. ज्योति पटेल, कोटा ब्लॉक के लिए एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा एवं मस्तूरी ब्लॉक के लिए एसडीएम श्री अमित सिन्हा को नोडल अधिकारी बनाए गए है। आयुष्मान कार्ड हेतु मोबाईल एप के माध्यम से ई-केवाईसी आयुष्मान कार्ड पंजीयन का प्रशिक्षण सचिव, रोजगार सहायक, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग के आर.ए.ओ. मैदानी कर्मचारियों को दिया गया है।

*जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करें – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की*

*गलत अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, निविदा निरस्त कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने कहा*

*भू-जल स्त्रोतों की रिचार्जिंग के लिए भू-जल संवर्धन के कार्य को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश*

आशीष कश्यप बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के नीर भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति के लिए भू-जल स्त्रोतों को रिचार्ज करने भू-जल संवर्धन के कार्य प्राथमिकता से करने को कहा। श्री साव ने 12 समूह जल प्रदाय योजनाओं के टेंडर में ठेकेदारों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र सही नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निविदा निरस्त कर निविदाकारों के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने को कहा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने क्रेडा (CREDA) द्वारा स्थापित किए जा रहे सोलर पंपों के मापदण्डों का क्रेडा के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए चयनित तृतीय पक्ष निरीक्षण एजेंसी के कार्यों को अलग से मॉनिटर करने को कहा। इन एजेंसीज द्वारा अच्छा कार्य करने से कार्यों की गुणवत्ता में निश्चित ही सुधार आएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जल जीवन मिशन के कार्य जहां पूर्ण हो चुके हैं, वहां योजना के प्रचार-प्रसार के साथ जल उत्सव का आयोजन करने को कहा। इससे अन्य गांव भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने विभाग के मैदानी अमले को लगातार कार्यस्थलों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने सभी अधिकारियों को फील्ड में निरंतर सक्रिय रहने को कहा।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन की नल जल योजनाओं में भू-जल स्त्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने विभागीय मशीनों के साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों में लगी मशीनों के लिए आगामी 15 नवम्बर तक की कार्ययोजना तैयार की गई है। मिशन के कार्यों का अवयववार (component wise) और योजनावार लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि योजनाओं के शेष कार्य दिसम्बर-2024 तक पूर्ण किए जा सकें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल तथा रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर जोन के मुख्य अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

*कलेक्टर एसपी ने नवरात्रि के दौरान महामाया मंदिर परिसर में व्यवस्था का लिया जायजा*

0

*सुरक्षा, ट्रैफिक, बिजली, पार्किंग, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के दिए निर्देश*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ट्रस्ट पदाधिकारियों व अधिकारियों की बैठक लेकर नवरात्रि के दौरान व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी रतनपुर को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। प्रकाश ,पेयजल , साफसफाई, ट्रैफिक पार्किंग व्यवस्था के समुचित इंतजाम करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारी सतर्क रहें। अधिकारियों की ड्यूटी पालियों में लगाये जाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सप्तमी, अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर प्रबंधन के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी इंतजामों के लिए सुझाव मांगे।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुरक्षा के लिए बल की व्यवस्था की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए। श्री सिंह ने बताया कि 200 पुलिस जवानों को परिसर में तैनात किया गया है। जो नवरात्रि के दौरान व्यवस्था संभालेंगे। अधिकारियों ने मां महामाया के दर्शन किए और परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली,परिसर में लगे मेले का भ्रमण करते हुए अधिकारियों ने खरीदारी भी की।
इस अवसर पर कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा , उप पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, तहसीलदार, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की लोक निर्माण विभाग के कामकाज की संभाग स्तरीय समीक्षा*

0

*युद्ध स्तर पर शुरू करें सड़क मरम्मत के कार्य, 10 अक्टूबर तक जारी हो जाएं कार्यादेश*

*सड़क पर एक भी गड्ढा दिखने नहीं चाहिए*

*आधा से ज्यादा समय फील्ड में गुजारें अधिकारी*

*कार्यशैली में समय के साथ बदलाव लाएं इंजीनियर*

*लापरवाह अधिकारियों को सीधे वीआरएस दिया जाएगा*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर संभाग के लोक निर्माण। विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू करने को कहा है। 10 अक्टूबर तक कार्यादेश जारी कर हर हाल में 15 अक्टूबर से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़कों का ऐसा मरम्मत करें कि इनमें एक भी गड्ढा दिखने नहीं चाहिए। नवंबर तक सभी सड़कें चकाचक हो जाने चाहिए। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव श्री कोमल प्रीत सिंह और ईएनसी केके पिपरी भी उपस्थित थे।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री अरूण साव ने इंजीनियरों की लगभग 3 घण्टे तक मैराथन बैठक ली। उन्होंने कहा कि केवल ऑफिस में न बैठें। आधा से ज्यादा समय फील्ड में बताएं। बारीकी से कामों को निरीक्षण करें। गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखा जाए। जब आप स्वयं निर्माण कार्यों के लिए समय सीमा और गुणवत्ता का निर्धारण करते हैं तो इसका पालन कराने की जिम्मेदारी भी आपकी हैं। किसी भी प्रोजेक्ट के ड्राइविंग सीट पर आपको होना चाहिए। कोई ठेकेदार अथवा अन्य कोई0और नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि काम में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ऐसे लोगों को हम केवल निलंबन अथवा ट्रांसफर नहीं करेंगे। सीधे अनिवार्य सेवानिवृति दी जायेगी। आप स्वयं अपने कामों की समीक्षा करें।

मंत्री श्री साव ने अधिकारियों को समय के साथ आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। विभाग में कामकाज का तरीका पूरी तरह बदल गया है। 20 साल पहले जैसे पीडब्ल्यूडी के काम अब नहीं होंगे। अपने आप में सब बदलाव लाएं। टाइपराइटर अथवा कार्बन की कार्यशैली अब पुरानी हो गई, दिन लद गए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं। विलंब होने पर जटिलताएं पैदा होती हैं। मामला उलझ जाता हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए पूरा सिस्टम तैयार है। बेझिझक होकर उन्हें बताएं। सभी कलेक्टरों को निर्देश भी दिए गए हैं। समस्याओं के बोझ तले रहेंगे तो आपका पारिवारिक जीवन भी अशांत होगा। क्या इसीलिए आप नौकरी कर रहे हैं। उत्साह के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।

टीम को लीड जरूर करें लेकिन सारे काम स्वयं न कर अन्य लोगों को भी काम सौंपे। श्री साव ने कहा कि विभाग में बड़े कामों को समय से पूर्व पूर्ण करने पर बोनस देने का प्रावधान किया गया है। अब तक किसी ने दावा नहीं किया। सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। छोटी छोटी समस्याओं के लिए काम न रोकी जाए। गड़बड़ियां करने वालों के विरुद्ध कठोरता से कार्रवाई होगी वहीं अच्छे काम करने वालों को शासन प्रोत्साहन भी देगी। उन्होंने कहा कि कामों की निगरानी के लिए विभाग ने दृष्टि ऐप लॉन्च किया है। इसका उपयोग नहीं करने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

*ढाई करोड़ की लागत से बनेगा रायगढ़ एसपी कार्यालय भवन*

0

*वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन*

*क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई देने किया जा रहा निरंतर कार्य : वित्त मंत्री*

*लमडांड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन*

*सोहनपुर में यात्री प्रतीक्षालय एवं बसनाझर में 33/11 केव्ही सबस्टेशन
का हुआ लोकार्पण*

रायपुर, / वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ के नवीन भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। लगभग 2.50 करोड़ की लागत से एसपी कार्यालय का नवीन भवन पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में तैयार होगा।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि जिले में कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय एक ऐतिहासिक धरोहर होता है। कलेक्टर कार्यालय के नजदीक में एसपी कार्यालय के नवीन भवन बनने से जिला न्यायालय, कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय की दूरी कम होने के साथ ही लोगों को कार्यों के लिए सहूलियत मिलेगी, जिससे कार्य की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर के बीचो बीच स्थित एसपी कार्यालय का कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग ही उसका उपयोग करें।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रायगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाएं। जिसके लिए नियमित रूप से लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 24 करोड़ रूपए के लागत से बनने वाले हार्टीकल्चर कालेज के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। शिक्षा के विकास के लिए रायपुर नालंदा परिसर के तर्ज पर राज्य के 22 अलग-अलग स्थानों के साथ ही रायगढ़ में भी नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लाभ मिलेगा। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गढ़उमरिया रायगढ़ में प्रयास विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 8 वीं के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से चयनित 250 बच्चे कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक निःशुल्क रहने की व्यवस्था के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है। यह विद्यालय संभाग मुख्यालय के अलावा सिर्फ रायगढ़ जिले में संचालित हो रही है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि एसटी, एससी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी हेतु 65 सीट को बढ़ाकर 200 सीट किया गया है। जिसका खर्च प्रत्येक विद्यार्थी 3.50 लाख रूपए होते है उसे राज्य शासन वहन करती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केलो डेम सहित अन्य डेम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य विभिन्न सिंचाई परियोजना अंतर्गत किया जा रहा है। महिला अपराध एवं साईबर क्राईम के रोकथाम के लिए जिले में महिला थाना एवं साईबर थाना भी स्वीकृत किया गया है। सुगम यातायात हेतु जिले के सड़कों के लिए लगभग 27 करोड़ स्वीकृत किए गए है, जिसे अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी एवं प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित*

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ऐसे पुलिस कर्मी जिन्होंने अपराधी को गिरफ्तार करने, पतासाजी, माल मशरूका तथा गुम इंसान की पतासाजी आदि में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले को सम्मानित किया। इसी तरह जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।

*प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन एवं यात्री प्रतिक्षालय का किया लोकार्पण*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लैलूंगा विकासखंड के लमडांड में 75 लाख की लागत से तैयार होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया। वहीं लैलूंगा के सोहनपुर में 4 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। मौके पर किसान एवं ग्रामीणों ने धान की बालियां से तैयार खास मुकुट पहनाकर वित्तमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

*बसनाझर में 33/11 के.व्ही सब स्टेशन का किया लोकार्पण*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ग्राम पंचायत बसनाझर में 2 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से बने 33/11 सबस्टेशन का लोकार्पण किया। 33/11 केव्ही सब स्टेशन ग्राम बसनाझर का निर्माण कार्य पूर्ण होने से 15 ग्राम लाभान्वित होंगे। उन्होंने वहां सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। मौके पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक खरसिया श्री उमेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

*लखपति दीदी से करोड़पति बनने की राह पर बिहान दीदी अनीता साहू*

0

*ईट का व्यापार से प्रतिदिन 10 हजार का शुद्ध लाभ*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जिले में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो इसके लिए स्व सहायता समूह गठित कर विविध गतिविधियों से जोड़कर नए नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। और जिले के महिला आर्थिक रूप से मजबूत बनकर लखपति दीदी के रूप में जाने जा रहे है।
यह कहानी एक ऐसी महिला की है जो करोड़पति बनने की राह पर अग्रसर है जिसने एक मिसाल कायम किया है और न जाने कितनों को प्रेरित कर रही है। अनिता साहू जशपुर जिले के काँसाबेल विकासखण्ड की नरियाड़ाँढ ग्राम पंचायत प्रगति महिला ग्राम संगठन में नारी शक्ति स्व सहायता समूह की सदस्य है और कल्पना संकुल संगठन चेतना के अंतर्गत एफएलसीआरपी के पद पर बिहान कार्यक्रम से जुड़ी हुई है। आज उद्यमिता विकास के क्षेत्र में इनका नाम सबसे आगे है, अपनी सोच की बदौलत इस मुकाम में पहुंची है। 2016 के सी आरपी राउंड मे समूह से जुड़ी और 2017 मे एफएलसीआरपी बनी। शिक्षक पति अपने अध्यापन कार्य मे वयस्त रहते थे अनीता ने सोचा क्यों नहीं छोटा-मोटा कार्य कर अपनी आय में वृद्धि की जाए, उसने यू ट्यूब देखा और फ्लाई एश ब्रिक्स बनाने का कार्य शुरू करने की सोची । 2017 में बैंक लिंगकिज के माध्यम से 1 लाख रुपये का लोन लिया एवं सीआइएफ से 60 हजार की राशि लेकर करीब डेढ़ लाख में फ्लाई एश ब्रिक्स बनाने का छोटा मशीन खरीदा और बिजनस शुरू किया। आस पास से मांग आने लगी और धीरे धीरे पहचान बनने लगी और लाभ होने लगा। समूह की अन्य 3 दीदियों को कार्य से जोड़ मांग की अधिकता एवं लाभ कमाने लगी और व्यापार मे इनकी सोंच बढ़ने लगी की और ज्यादा उत्पादन किया जाने लगा
सकारात्मक सोच से अनिता की दशा दिशा बदल गई उसने 15 लाख का लोन लिया। 13 लाख का हीपकों फ्लाई एश ब्रिकक्स मशीन खरीदा 1.5 लाख मे 20 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया और उत्पादन शुरू कर दिया। आज के दिनों मे 8 समूह सदस्य 3 पुरुष काम कर रहे हैं हैं और प्रतिदिन 10000 ईट का उत्पादन कर प्रतिदिन खर्च काट कर 10000 रु प्रतिदिन शुद्ध लाभ कमा रह है। महीने में 22-25 दिनों के कार्य से 2.2 लाख से लेकर 2.5 लाख की मासिक आमदनी हो रही है। शुद्ध करीब 10000 का मासिक विद्युत खर्च भी वहन कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की टीम उनसे हिसाब किताब के बारे में जानकारी लेने गई थी।
शासकीय मांग के अनुसार प्रधानमंत्री आवास निर्माण में 8 इंच एवं 9 इंच ईट की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है। कच्चा माल (एश) खरसिया रायगढ़ से आता है, हाइवा मे करीब 30 टन, 650 रु प्रति टन के हिसाब से खरीदा जाता है, जो मात्र ढुलाई खर्च होता है एश मुफ़्त मे मिलता है । इसके अतिरिक्त रेत एवं सिमेन्ट भी लगता है और केमिकल भी इस्तेमाल होता है। 1 ईट तैयार करने मे 3.20रु लगता है जो 4 रु से 4.25 रु तक बिकता है और भी तकनीकी पहलू हैं। परंतु यह ईट लोकप्रिय है, इसकी मांग पूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है इसलिए प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने की सोंच अनीता साहू ने अपने जहन मे रखा है ।
अनीता साहू की बातों मे मेहनत और आत्मविश्वास की मुस्कान झलक रही थी, बहुत ही शालीनता से अपनी बात मनोरा से भ्रमण करने वाली समूह की दीदियों को बता रही थी । मनोरा की दीदियां भी उत्साहित है और फ्लाई एश ब्रिकक्स का व्यापार करने हेतु उद्योग विभाग से मिलने जा रही है, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला दल उनका सहयोग कर रहें हैं। अनीता साहू ने जिस तरह की मिसाल प्रस्तुत किया है उस से सभी बहुत प्रेरित है।