Home Blog Page 571

*छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने दृढ़ संकल्पित है हमारी सरकार-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

0

*मुख्यमंत्री ने एंटी नक्सल ऑपेरशन पर देर रात ली उच्च-स्तरीय बैठक*

*मुख्यमंत्री ने माओवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना की*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज देर रात यहां अपने निवास कार्यालय में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादी आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री सचिवालय के वरीष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और माओवादी आतंकियों के विरुद्ध सफल ऑपेरशन पर सुरक्षाबलों के शौर्य तथा अदम्य साहस की सराहना करते हुए बड़ी कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सुरक्षाबलों के जवानों का कुशल-क्षेम भी पूछा। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई ना बरती जाए। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में कमी ना हो।

मुख्यमंत्री श्री साय को इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उक्त ऑपेरशन में अभी तक की सर्चिंग में 28 से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की सूचना मिली है। माओवादियों के खिलाफ ये देश का अब तक का सबसे सफल ऑपेरशन होगा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सफाया के लिए एंटी नक्सल अभियान लगातार जारी है। सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा माओवादियों का पूरे साहस के साथ डटकर मुकाबला किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। आज बीजापुर में मैंने पुलिस जवानों और माओवादी आतंकवाद प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन सभी को अब यह विश्वास हो गया है कि इस हिंसा का अंत होने वाला है। बस्तर आज विकास और शांति की ओर तेजी से अग्रसर है। सरकार के कार्यों से बस्तर की जनता में नई आस जगी है। जनता में विश्वास बढ़ा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ माओवादी आतंकवाद से मुक्त होगा।

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने रात में ही श्री नारायणा हॉस्पिटल पहुंचे*

0

रायपुर/ नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान श्री रामचंद्र यादव से मिलने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा देर रात राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घायल जवान से घटना की जानकारी भी ली।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। सवेरे सर्चिंग किया जाएगा संभवत दो-तीन नक्सलियों के शव और बरामद हो सकते हैं। आज तक के नक्सल ऑपरेशन में जो कांकेर में हुआ था उससे भी बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में एके-47, एसएलआर बरामद हुआ है, बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं। उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है, पूरी कंपनी खत्म हो गई। मैं नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि सभी को घर पर वापस आना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार अच्छी सरेंडर पालिसी के साथ सामने आ रही है, मुख्य धारा पर सभी लौटे। बस्तर और बस्तर का जल, जंगल और जमीन बस्तरवासियो का है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब समाप्त कर देना चाहिए।

*पत्रकार संकल्प महासभा में 35 पत्रकार संघों का संयुक्त ऐतिहासिक प्रदर्शन*

0

*कार्यक्रम स्थल से रैली निकालकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा*

*पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचार पर नियंत्रण के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित अन्य मांगें*

*बस्तर के पत्रकार बप्पी राय एवं उनके तीन साथियों को झूठे आरोप से बरी करने और दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग*

रायपुर – गाँधी जयंती के दिन राजधानी के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित पत्रकार संकल्प महासभा का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। पत्रकारों के इस महाकुम्भ में प्रदेश के 35 से भी ज्यादा पत्रकार संगठनों ने हिस्सा लिया और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकारों के हितों से सम्बंधित अन्य मांगों को लेकर राजभवन पहुँचे और पहले राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, फिर रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने प्रदेश भर से आए पत्रकार सड़कों पर उतरे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अधिकारियों के भ्रष्टाचार, खनिज , भू माफिया के बारे में सच उजागर करने वाले पत्रकारों पर हमले लगातार होते आ रहे हैं। बदसलूकी, मारपीट और झूठे मामलों में फँसा कर जेल भेजने की साजिश अनवरत जारी है।
पिछले दिनों कोंटा थानेदार ने रेत माफिया का सच उजागर करने वाले पत्रकारों को गांजा तस्करी के मामले में फंसा कर आंध्र प्रदेश में प्रकरण बनवा कर जेल भिजवाने की साजिश रची, बाद में होटल के सी सी टीवी के प्रमाण को डिलीट करने के आरोप में उस थानेदार को जेल भेजा गया लेकिन बप्पी राय सहित तीन अन्य पत्रकारों को बेवजह जेल यात्रा की पीड़ा झेलनी पड़ी। पत्रकार महासभा में इस मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की है।
इसी हफ्ते कांकेर के एक पत्रकार को वर्तमान सांसद से जुड़ी सच्ची खबरों को छापने, प्रसारित करने पर झूठे मामलों में फंसाने की एनआईए एवम पुलिस द्वारा कोशिश की गईं। छत्तीसगढ़ में पूर्व में कांग्रेस की सरकार थी और अब भाजपा की सरकार है, परन्तु पत्रकारों की सुरक्षा और हक की चिंता किसी भी सरकार को नहीं है। केवल भाषणों में ही चीख-चीख कर पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है और उनकी सुरक्षा का ढिंढोरा पीटा जाता है। वास्तव में देखा जाय तो सत्य और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकारों के ऊपर निरंतर अत्याचार हो रहे हैं, इन्हीं सब बातों को लेकर आज पूरे प्रदेश के हजारों कलमकारों ने रायपुर के ग्रास मेमोरियल में एक मंच पर एकत्रित होकर महासभा का रूप दिया। मंच पर पीड़ित पत्रकारों ने अपनी-अपनी आपबीती साझा की और मंचस्थ वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की माँग की और पत्रकारों को शासन की ओर से विभिन्न सुविधाएं देने का प्रस्ताव रखा।
इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज जी ने माधवराव सप्रे से शुरू हुई पत्रकारों की सुदीर्घ परंपरा के मूर्धन्य पत्रकारों चंदूलाल चंद्राकर, रम्मू श्रीवास्तव, मायाराम सुरजन, ललित सुरजन, रमेश नैय्यर, मधुकर खेर, कुमार साहू आदि का स्मरण किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे शरद श्रीवास्तव ने स्व साई रेड्डी, नेमीचंद जैन, सुशील शर्मा एवं अन्य के लिए मौन रखने का आवाहन किया।
पीड़ित पत्रकारों के बारे में सत्र का संचालन पत्रकार सुरक्षा आंदोलन की शुरुआत करने वाले वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला ने किया। उन्होंने प्रभात सिंह, संतोष यादव, सोमारू जैसे पत्रकारों पर हुए जुल्म को याद करते हुए अंबिकापुर के पीड़ित और वर्तमान में फर्जी प्रकरणों के कारण जिला बदर पत्रकार जितेंद्र जायसवाल को अपनी व्यथा सुनाने आमंत्रित किया, इससे बाद कोंटा के पत्रकार बप्पी रॉय और 3 साथियों ने अपनी बात रखी। मनोज पांडे, विनोद नेताम, सुनील यादव, सेवक दास दीवान, किरीट ठक्कर, सतीश यादव, दिनेश सोनी त था इसी तरह 12 – 13 पीड़ित पत्रकारों ने अपनी बाते रखी। अंत में पिछली सरकार में बंदी बनाए गए सुनील नामदेव ने पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों के उद्बोधन पश्चात् प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित अन्य मांग को लेकर राजभवन पहुँचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दरमियान पीड़ित पत्रकारों ने भी सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की। पत्रकार संकल्प महासभा” छत्तीसगढ़ के इतिहास में पत्रकारों का ऐसा प्रथम महाकुम्भ साबित हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त पत्रकारों की एकजुटता दिखाई दी। देश में पहली बार ऐसा इतिहास रचा जा रहा था जिसमें 35 से अधिक पत्रकार संगठन के साथी, 25 से अधिक प्रेस क्लब और जिला पत्रकार संघ के साथी अपनी अपनी सजग भागीदारी से पत्रकारों के मुद्दों पर गंभीर विचार विमर्श करते रहे, ग्रामीण पत्रकारों को वेतन, सम्मान निधि के लिए अधिमान्यता की शर्त हटाने, पत्रकारों के लिए मकान तथा प्लाट, चिकित्सा सुविधा, बच्चों के लिए स्कूल फीस में रियायत, छोटे पत्र पत्रिकाओं को नियमित विज्ञापन की व्यवस्था जैसे उपयोगी प्रस्ताव महासम्मेलन में पास किए गए।ये छत्तीसगढ़ में पहला ऐसा सम्मेलन भी था जिसमें किसी नेता, अधिकारी या पत्रकारों का सम्मान , स्मृति चिन्ह वगेरह करने की बजाय पत्रकार और पत्रकारिता से जुड़े ज़रूरी मुद्दों को तरजीह दी गई।सभी पीड़ित पत्रकारों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए मंच के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई और न्याय की गुहार लगाई।
अब देखना यह है कि चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों की इस जायज और बुलंद आवाज पर शासन कब नींद से जागेगी? इस अवसर पर रायपुर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के पत्रकार शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के संरक्षक गिरीश पंकज जी, प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, महासचिव चंकी तिवारी, सचिव मनीष शर्मा,सचिव बप्पी राय, देवेन्द्र चंद्रवंशी, रायपुर संभागीय अध्यक्ष स्वरूप भट्टाचार्यजी, विद्यानंद ठाकुर, अवध मिश्रा, मीना मिश्रा, डी पी गोस्वामी, पुष्पेन्द्र सिंह, सुनील शुक्ला, राहुल गोस्वामी, फिरोज गांधी, लक्ष्मी शर्मा, मुकेश शेण्डे, कवर्धा जिलाध्यक्ष विकास सोनी, आशु चंद्रवंशी, पवन तिवारी,रूपेश चंद्रवंशी, बिलासपुर संभागीय उपाध्यक्ष रतन केसरवानी (पेण्ड्रा) ,अब्दुल रसीद खान(जांजगीर), आलोक पांडे (रायगढ़) रायगढ़ जिला अध्यक्ष संतोष मेहर, दुर्गा यादव, महासमुंद जिला अध्यक्ष जयदेव सिंह, लोकनाथ पटेल, दुर्ग जिला अध्यक्ष निशांत ताम्रकार, बलौदाबार जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा, सूरजपुर जिला से मनीष जायसवाल, शक्ति से नारायण राठौर, जांजगीर जिला से प्रकाश रात्रे, कोरिया जिला से राजेश उपाध्याय, बी पी तिवारी, अभिजीत मुखर्जी, महेश प्रसाद, संदीप सोनवानी, बिलासपुर जिला विजय दुसेजा, मस्तूरी एवं पचपेढी़ तहसील से संजय निषाद, रूपचंद राय, विश्व प्रकाश कुर्रे ,अमर लाल यादव, विवेक टंडन ,प्रमोद अवस्थी, सांतनू कुर्रे , पत्रकारिता संकल्प के संयोजक सुधीर तंबोली आज़ाद, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ ( IJU) प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, महासचिव विरेंद्र कुमार शर्मा, संयुक्त पत्रकार सुरक्षा समिति के संयोजक कमल शुक्ला, राज गोस्वामी, व्यास पाठक, शिवशंकर सोनपीपरे, अजीत शर्मा (PCWJ ) छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र रथ वर्मा, मनोज पांडे, अमित गौतम, सुनिल यादव, सेवक दास दीवान, अमिताभ पॉल, गोविंद शर्मा, आनंद राम पत्रकारश्री आसिफ इक़बाल, बी डी निजामी , अशोक तोमर, विरेंद्र कुमार शर्मा, शकील लाला दानी, महेश आचार्य, तिलका साहू, दिनेश नामदेव, दिनेश सोनी, राहुल गोस्वामी, प्रवीण खरे, हरिमोहन तिवारी, गुलाब दीवान, ललित यादव, जितेंद्र जायसवाल, आदित्य गुप्ता, चोवाराम वर्मा, मो शरीफ खान , उचित शर्मा, रेणु नंदी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष के के शर्मा तथा प्रकाश शर्मा आदि शामिल हुए।महासम्मेलन को लिखित, मौखिक समर्थन देने शामिल होने वाले संस्थाओं में दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ, जीपीएम प्रेस क्लब, रायपुर प्रेस क्लब, बेमेतरा, मुंगेली प्रेस क्लब, कोंडागांव प्रेस क्लब, महासमुंद प्रेस क्लब, कुम्हारी प्रेस क्लब, दुर्ग प्रेस क्लब, कांकेर जिला पत्रकार संघ , जगदलपुर बस्तर जिला पत्रकार संघ, पत्रकार संघ,छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ एवं अन्य कई संस्थाएं शामिल थीं।कार्यक्रम की योजना बना कर परस्पर सहभागिता तथा योगदान से कार्यक्रम को आयोजित करने वाले अग्रगामी संगठन इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट्स, छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ ( पंजीयन क्रमांक 617), पत्रकार कल्याण महासंघ, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन रायपुर , छत्तीसगढ जर्नलिस्ट यूनियन, छत्तीसगढ सक्रिय पत्रकार संघ, छत्तीसगढ प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, प्रेस क्लब ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट (PCWJ) , आदर्श पत्रकार संघ, सद्भावना पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ,भारतीय पत्रकार संघ , द जर्नलिस्ट एसोसिएशन, मीडिया पत्रकार मंच,आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन, अखिल भारतीय पत्रकार एवं संपादक एसोसिएशन,पत्रकार प्रेस महासंघ, प्रदेश पत्रकार यूनियन,छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा, पत्रकार जनकल्याण समिति,प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिशन शामिल थे। कुछ अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि 2अक्टूबर को कार्यक्रम स्थल पर आ कर समर्थन व्यक्त करते देखे गए।

*कवर्धा शहर विकास में हम सबकी हो बराबर भागीदारी:- विजय शर्मा डिप्टी सीएम*

0

0.शहर विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व समस्त व्यापारी संगठन ने की आवश्यक बैठक।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- स्थानीय सर्किट हाऊस में समस्त व्यापारी संगठन के व्यापारी गणों ने कवर्धा विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट की वही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रेरणा से नगर विकास को लेकर सुझावत्मक विचार हेतु नगर पालिका द्वारा आयोजित बैठक में नगर के सभी व्यवसाय से जुड़े व्यापारी गण एवं नागरिक गण उपस्थित रहे इस अवसर पर शहर के मध्य स्थलो पर कवर्धा विकास की नई नींव कैसे रखी जाए इस परिकल्पना के साथ पुराना मंडी प्राँगण ,पुराना नगर पालिका परिसर गुरुनानक गेट नवीन बाजार ,पुराना सरकारी अस्पताल,नगर पालिका के सामने वीर सावरकर भवन से जुड़े स्थानों पर संभावित कार्य योजना से नगर पालिका के अधिकारियों ने व्यापारी जनों को अवगत कराया वही प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्य योजना का ड्राइंग डिजाइन दिखाया गया व्यपारियो के सुविधा व नगर विकास में इन निर्माणों का महत्वपूर्ण योगदान हो इस पर नगर के व्यापारियों ने सुरक्षा ,पार्किंग और शौचालय से जुड़े अनेक सुझाव दिए जिसे नगर पालिका द्वारा कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया गया है उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित विजय शर्मा ने कहा कवर्धा हम सब का है इसलिए कवर्धा का समुचित विकास भी हम सब की जिम्मेदारी है और इसलिए कवर्धा को लेकर जैसा आप सोचते है वैसा ही मैं भी सोचता हूँ और इसलिए हम सबकी बराबर भागीदारी हो इस भाव से आज हम सब यहां बैठे है उन्होंने कहा विगत कुछ वर्षों में चिन्हाकित कुछ स्थान रह गए है जिसे लेकर एक व्यापक कार्ययोजना की जरूरत है उस दिशा में हम सब आगे बढ़ रहे है निश्चित रूप से इसका अच्छा परिणाम मिलेगा उन्होंने कहा हम सब जब किसी कार्य के लिए विचार से अन्य किसी माध्यम से उस कार्य के लिए सहयोगी होते है तो उसमें आत्मीयता भाव आता है तब हम उसके निर्माण की गुणवत्ता और सुंदरता व आवश्यकता के प्रति जागरूक होते है उन्होंने कहा हम सब मिलकर कवर्धा को आगे ले जाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आकाश आहूजा ने इस आयोजन के लिए प्रशन्नता जाहीर करते हुए कहा यह पहला अवसर है जब व्यपारियो से जुड़े विकास कार्यो पर व्यपारियो से सुझाव लिए जा रहे है निश्चित रूप से शहर विकास में सबकी भागीदारी से सदभाव का वातावरण भी बनेगा और उप मुख्यमंत्री विजय भैया के नेतृत्व में शहर का विकास भी होगा उन्होंने कहा पुराने मार्केट जो कवर्धा का मुख्य व्यापार केंद्र है उनके सुविधाओं पर भी विचार होना चाहिए इस अवसर पर व्यपारिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

—————————————-

*सजग अभियान- 114 ग्राम पंचायत कि मितानिन हुए उपस्थित।*

0

*बांगो मोरगा पुलिस स्टाफ और यातायात प्रभारी रहे मौजूद।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के पोड़ी उपरोड़ा मे खंड स्तरीय सजग कोरबा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कि गई, जिसमें साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा मैत्री ह्वाट्सऐप हेल्पलाइन 9479282100 एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर पुलिस ने सभी कों जागरूक किया।

इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में मितानिनो ने हिस्सा लिया एवं रैली निकाली। महिलाओ ने कहा कि इस कार्यक्रम में जो जानकारी दी गई उसे अपने ग्रामो तक सभी कों जागरूक करेंगे और शराब कि बिक्री कों पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने में पुलिस को सहयोग करेंगे।

इसमें बांगो प्रभारी टीआई उषा सोंधिया, यातायात प्रभारी एसआई मलिक राम जांगड़े, मोरगा प्रभारी एएसआई भीम सेन यादव और अन्य पुलिस स्टाफ़ उपस्थित रहे।

*साइबर सेल कोरबा एवं कोतवाली पुलिस की नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही जारी।*

0

*अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

*आरोपियों से भारी मात्रा में कुल 2200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किया गया जप्त*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर कोरबा जिला में अवैध शराब, गाँजा, जुआ, सट्टा, कबाड़ की कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारी को कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में नगर निरीक्षक कोतवाली एम. बी. पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा जरिए मुखबीर सूचना के गोकुलगंज सीतामणी कोरबा क्षेत्र में 01. सुनील यादव पिता जवाहर लाल यादव उम्र 42 साल तथा 02.जांजगीर पेन्ड्री निवासी महेन्द्र साहू पिता किशन साहू उम्र 36 साल तथा अपचारी बालक अपने कब्जे में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई टेबलेट रखकर आम लोगो को मोटर सायकल में घूम घूम कर बेच रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो के तत्काल टीम बनाकर रवाना किया गया जो घटनास्थल गोकुलगंज सीतामणी पहुंचकर घेराबंदी किये जो मोटर सायकल से आ रहे 01. सुनील यादव 02. महेन्द्र साहू तथा अपचारी बालक को रोककर पूछताछ कर तलाशी लिया गया जो आरोपियों से काला रंग के बैग में तथा पॉकिट में रखे कुल 2200 नग नशीली प्रतिबंधित टेबलेट Alprazolam Tablets IP 0.5 mg कीमती रकम 5447रू जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपीगणों का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर नार्कोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*नाम आरोपीगणः-*

01. सुनील यादव पिता जवाहर लाल यादव उम्र 42 साल सााकिन सीतामणी गोकुलगंज थाना कोतवाली जिला-कोरबा (छ.ग.)

02. महेन्द्र साहू पिता किशन साहू उम्र 36 साल साकिन ग्राम पेन्ड्री जांजगीर जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में उप निरी० नागेश तिवारी, सउनि अजय सिंह, अश्वनी वर्मा, आर दिलेर मनहर, कंवल चन्द्रा, गंगेश्वर प्रसाद राय, सुनील राजपूत तथा सायबर सैल कोरबा प्रभारी उप निरी० अजय सोनवानी, प्र० आर० गुनाराम सिंहा, राजेश कंवर, आर० सुशील यादव, आलोक टोप्पो की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

*कोरबा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले सिंडिकेट को पकड़ा।*

0

*आरोपियों से अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 577 लीटर जप्त किया गया।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक यूबीएस चैहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं अनुभागीय अधिकारी के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत करने हेतु अवैध शराब बिक्री करने वालों एवं सामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के परिपालन में क्षेत्र में मुखबिर को सक्रिय किया गया था मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

◼️इसी क्रम में चौकी प्रभारी रजगामार क्षेत्र में पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम बुंदेली में 58 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया।

◼️थाना हरदीबाजार पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम नेवसा में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।

◼️इसी क्रम में थाना दीपका पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम सिरकी में 04 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।

◼️इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध 3 स्थान पर छापे मार कार्यवाही में ग्राम चीतापाली में 500 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।

◼️इसी प्रकार थाना बाँकीमोगरा द्वारा बलगी के डगनिया खार क्षेत्र और थाना कटघोरा के ग्राम लोतलोता और ग्राम छुरीखुर्द में जन चौपाल लगा कर सजग कोरबा के तहत नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया।

इस प्रकार कोरबा पुलिस के द्वारा 9 प्रकरण में कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की।

ज्ञात हो कि इस वर्ष कुल 527 प्रकरण में कुल 8852 लीटर शराब जप्त की गई है।जो पिछले वर्ष की तुलना में 23% की बढ़ोतरी है। कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

*लूट के आरोपी को सायबर सेल कोरबा एवं सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने दबोचा।*

0

*आरोपी ईरानी मोहल्ला नेहरू वार्ड अंबिकापुर का रहने वाला है।*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रोहित कुमार राठिया पिता श्री रामप्रसाद राठिया उम्र 46 साल पता- ग्राम चांपा, थाना करतला कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 30.09.2024 को अपनी मो.सा. कमांक सीजी 12 बीके 5576 में अपने चचेरा भाई प्रितम सिंह राठिया के साथ पीएनबी बैंक टीपी नगर कोरबा से नगद 30,000 रुपए आहरण कर वापस अपने घर करतला जा रहे थे कि झगरहा चौक के पास स्कूल के सामने पहुंचे थे कि समय करीबन 02.00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति टोपी पहने पल्सर मोटर सायकल से पीछे से प्रार्थी के मोटर सायकल के पास आया और हाथ में रखे थैला जिसमें 30,000 रुपए को झपटा मारकर कोरबा की ओर भाग गया।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया घटना के बारे में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यू बी एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर तथा सायबर सेल की सहायता से घटनास्थल और उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया प्रार्थी के बताएं अनुसार रास्तों का बारीकी से फुटेज का अवलोकन किया गया जिसके आधार पर संदेही शहजोर हुसैन पिता आयुब हुसैन उम्र 34 साल पता- इरानी मोहल्ला नेहरु वार्ड अंबिकापुर को पकड़ा गया है। आरोपी का मेमोरडम कथन लिया गया। आरोपी शहजोर हुसैन पिता आयुब हुसैन उम्र 34 वर्ष पता- ईरानी मोहल्ला नेहरु वार्ड अंबिकापुर जिला- सरगुजा से घटना में प्रयुक्त दो पहिया पल्सर काला लाल रंग कमांक सीजी 15 डीसी 0302, एक नग मोबाइल रीयल मी ग्रे रंग एवं घटना दिनांक को पहने हुए कॉफी रंग टोपी, डार्क ग्रीन फुल शर्ट एवं ग्रे रंग का जींस पेंट तथा काला सफेद चेकदार एक गमछा को बरामद किया गया है। आरोपी शाहजोर के विरुद्ध अपराध धारा सबूत का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*नाम आरोपी:-*
– शहजोर हुसैन पिता आयुब हुसैन उम्र 34 वर्ष पता- ईरानी मोहल्ला नेहरु वार्ड अंबिकापुर जिला- सरगुजा (छ.ग.)

*महिला को छेडछाड करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार,*

0

*आरोपी अशोक साहू पिता कबीर साहू उम्र 47 वर्ष साकिन ग्राम अकलतरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 74,75(2),351(3) बीएनएस के तहत कार्यवाही भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01/10/2024 को पीडिता को अकेली पाकर आरोपी अशोक साहू के द्वारा छेडखानी करने लगा और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 465/2024 धारा 74, 75(2), 351(3) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अशोक साहू साकिन अकलतरी को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.10.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, सउनि राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय, प्र.आर. निसार परवेज, आर. राघवेन्द्र घृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

*मुख्यमंत्री को वनमंत्री ने अबूझमाड़ का शुद्ध देशी घी भेंट किया*

0

रायपुर, / शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के पहुंचविहीन कस्तुरमेटा गाँव के एक आदिवासी परिवार द्वारा घर में निर्मित शुद्ध देशी घी भेंट स्वरूप प्रदान किया। श्री कश्यप हाल ही में इस गांव के दौरे पर गए थे। यह गांव पहले माओवादी आतंक से प्रभावित रहा है।

मुख्यमंत्री को वनमंत्री श्री कश्यप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में, नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्र कस्तुरमेटा में पहली बार पहुंच कर आमजनों की समस्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया। नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों में 18 से अधिक पुलिस कैंप स्थापित किया गया है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वन मंत्री ने अपने भ्रमण के दौरान कस्तुरमेटा के लोगों को भरोसा दिलाया कि नारायणपुर से कस्तुरमेटा तक नियमित रूप से बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र सहित सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटकना नही पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।