Home Blog Page 569

*Farmers’ progress under Prime Minister Shri Modi’s leadership truly embodies the slogan ‘Jai Jawan, Jai Kisan’: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

0

*Prime Minister Shri Narendra Modi releases 18th installment of PM-Kisan Samman Nidhi; Over 24.98 lakh Chhattisgarh farmers receive Rs 566.77 crore*

*Chief Minister expresses gratitude to Prime Minister on behalf of Chhattisgarh farmers*

Raipur // Prime Minister Shri Narendra Modi on Saturday transferred over Rs 20,000 crore directly into the accounts of more than 9.40 crore farmers across the country, marking the 18th installment of the ‘Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi’ scheme. The event, held in Washim district, Maharashtra, was virtually attended by Chhattisgarh Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai from the Science College Ground in Raipur. Shri Sai expressed his gratitude to the Prime Minister for transferring over Rs 566.77 crore to the accounts of more than 24.98 lakh farmers in Chhattisgarh as part of the 18th installment. He extended his congratulations and best wishes to the farmers of the state.

“This time, 66,485 more farmers have benefited from the scheme compared to the previous 17th installment of the PM-Kisan Samman Nidhi. Prior to this, the 17th installment had already seen an increase of 1,11,518 farmers compared to the 16th installment. The growing number of farmers benefiting from the scheme is clear evidence of the rapid progress in India’s agriculture sector. It also reflects the strong trust that farmers have in the Modi government. Among the farmers in Chhattisgarh who benefited today, 2,49,867 are forest lease holders, and 30,408 are receiving benefits under the PVTG scheme. Under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi, the progress of farmers in the country truly embodies the slogan ‘Jai Jawan, Jai Kisan’”, Chief Minister said.

Present at the event were Chhattisgarh Legislative Assembly Speaker Dr. Raman Singh, Agriculture Minister Shri Ramvichar Netam, Commerce and Industries Minister Shri Lakhan Lal Dewangan, Sports and Youth Welfare Minister Shri Tank Ram Verma, MP Shri Brijmohan Agrawal, along with MLAs Shri Motilal Sahu, Shri Purandar Mishra, Shri Ishwar Sahu, Shri Guru Khuswant Saheb, and Dr. Rampratap.

*सशस्त्र सैन्य समारोह*

0

*भारतीय सेना की ताकत, जवानों का शौर्य हमें रोमांच के साथ गौरवान्वित करता हैं: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ*

*प्रदर्शनी 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाई गई, मुख्यमंत्री ने की घोषणा*

*मुख्यमंत्री ने सेना के अद्म्य साहस, क्षमता और कौशल को सराहा*

*मुख्यमंत्री श्री साय को जैकेट पहनाकर सेना ने अपने अंदाज में किया स्वागत*

रायपुर /साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सैन्य समारोह एवं प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय का जैकेट पहनाकर सेना ने अपने अंदाज में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के करतब को देखकर रोमांचित हुए और उनकी कौशल और क्षमता को सराहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने दो दिवसीय सैन्य प्रदर्शनी को आम नागरिकों के उत्साह को देखते हुए एक दिन बढ़ाने की घोषणा की। अब प्रदर्शनी का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर के अलावा 7 अक्टूबर तक किया जाएगा।प्रदर्शनी दिन में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एवं शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित की जायेगी।

सैन्य प्रदर्शनी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस प्रदर्शनी में अपनी सेना की ताकत, उनकी क्षमता और हमारे वीर जवानों के शौर्य को देखकर रोमांचित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए सेना का एक अकेला जवान ही काफी होता है। सेना की वर्दी में किसी चुस्त-दुरूस्त जवान को देखकर ही हमारे भीतर जोश आ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब हम कर्तव्य-पथ पर अपने सैनिकों को परेड करते हुए देखते हैं, तब हर भारतीय के मन में विचार अवश्य आता है कि काश हम भी भारतीय सेना का हिस्सा होते। उन्होंने कहा कि हमारी यह सेना संख्या दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में गिनी जाती है। हमारी यह सेना अपने अनुशासन और दक्षता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा आजादी के बाद देश पर जब-जब खतरा मंडराया, हमारी सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज किसी भी देश की हिम्मत नहीं होती कि वह भारत की ओर आंख उठाकर देखें। इसी तरह हमारे इन जवानों ने देश की आंतरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब कोई प्राकृतिक आपदा होती है, तब भी हमें सबसे पहले हमारी सेना की याद आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भीष्म टी-90 टैंक, बीएमपी, एल-70 और अन्य आधुनिक सैन्य उपकरणों का अवलोकन कर सकेंगे, जिनका उपयोग हमारे सशस्त्र बलों ने दुश्मनों के खिलाफ विजय प्राप्त करने में किया है। इसके साथ-साथ आप पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयर डेविल मोटरसाइकलिंग और घुड़सवारी जैसे हैरतअंगेज और अद्भुत प्रदर्शन का आनंद भी ले पाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रदर्शनी को देखने के लिए युवा साथी बड़ी संख्या में आए हैं। बहुत अच्छी बात है कि लोग अपने बच्चों को लेकर भी यहां आए हैं, इससे निश्चित रूप से ये बच्चे भी प्रेरित होंगे और सेना में शामिल होकर देश सेवा का अवसर मिले तो इसे अपने हाथों से जाने न दें। अग्निवीर योजना भी आपको यह महत्वपूर्ण अवसर देती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कल बस्तर के अबुझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादी आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 31 माओवादियों को ढेर कर दिया। इस बड़ी सफलता के लिए सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई देता हूं। पिछले 9 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने माओवादी आतंकवाद के खिलाफ लगातार बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। अब तक 191 माओवादी को ढेर किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में आ रहे बदलाव का यह संकेत है कि बस्तर के युवा बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों में शामिल होकर माओवादियों को खदेड़ रहे हैं। सैन्य समारोह की प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री साय को ब्रिगेडियर श्री अमन आनंद ने भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियारों और टैंक की विस्तृत जानकारी दी। श्री साय ने प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण में से एक टैंक टी-90 भीष्म का भी अवलोकन किया और इसकी क्षमता और विशेषता की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सेना में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक हथियारों, ड्रोन, रायफल सहित भूतपूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, अग्निपथ योजना, छत्तीसगढ़ हर्बल्स के स्टाल का अवलोकन किया। गौरतलब है कि सैन्य प्रदर्शनी के दौरान भारतीय सेना द्वारा युद्ध में उपयोग किए गए तथा वर्तमान में उपयोग किये जा रहे विभिन्न हथियारों, टैंक, रायफल आदि का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में ऐसे टैंक और हथियार भी शामिल हैं, जो वर्तमान में उपयोग में नहीं है और सेना ने इसे एक धरोहर के रूप में संजो कर रखा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी स्टालों का अवलोकन किया और सेना के अधिकारियों से जानकारी ली।

इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री खुशवंत सिंह साहेब, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, लेफ्टिनेंट जनरल श्री पदम सिंह शेखावत, ब्रिगेडियर श्री अमन आनंद (विशिष्ट सेवा मेडल), अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, कर्नल श्री सुदीप बोस, रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में सेना के जवान और नागरिक उपस्थित थे।

*युवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया पदभार ग्रहण*

0

रायपुर,/ राज्य शासन द्वारा नियुक्त श्री विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण कर लिया। इस गरिमामयी अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायकगण श्री सुशांत शुक्ला, गुरु खुशवंत साहेब, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*नवरात्रि के दूसरे दिन शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति में जमकर झूमे श्रद्धालु।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – शिवाजी नगर के माता त्रिशक्ति मंदिर प्रांगण में डांडिया गरबा उत्सव समिति के द्वारा आयोजित डांडिया गरबा कार्यक्रम में मां दुर्गा की आराधना के लिए भक्ति गीतों पर गरबा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा दिया है। पर्व को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह है। देंगे उत्सव के दौरान अलग-अलग रंग-बिरंगे परिधान में सजे हर आयु वर्ग के लोगों के द्वारा माता के भक्ति की जा रही है,

ऐसे पवित्र आयोजनों से ऐसा वातावरण निर्मित होता है जिससे समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना के साथ-साथ परस्पर सम्मान और विश्वास की भावना भी जागृत होती है।

शिवाजी नगर डांडिया उत्सव समिति द्वारा दूसरे दिन श्रेया बैरागी को साहब कलेक्शन के सहयोग से बेस्ट ड्रेस का इनाम दिया गया,

*➡ श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में सट्टा एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी।*

0

*➡ जिले के थाना जरहागाँव मे महुआ शराब विक्रेता और लोरमी थाना अंतर्गत सटोरिये पर कार्यवाही।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- जिले में चल रहे अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर तत्काल अंकुश लगाने हेतु जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर, तथा अति०पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस० एस० आर० घृतलहरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारियों व साइबर सेल टीम मुंगेली द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में दिनांक 03.10.2024 को विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से बिक्री एवं सट्टा खेलाने वाले के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी जिनमे क्रमश

(1) थाना जरहागांव के अप.क. 179/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के आरोपी वेदनाथ कोसले पिता दिना कोसले उम्र 22 वर्ष 02 सुरेश कोसले पिता सहारू कोसले उम्र 30 वर्ष साकिन कोडापुरी थाना जरहागांव से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये को जप्त कर किया गया ।

(2) थाना लोरमी के अपराध कमांक 337/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारां 6 के आरोपी किशन उर्फ लालू साहू पिता पुनित राम साहू उम्र 25 वर्ष साकिन गोडखाम्ही थाना लोरमी से सट्टा पट्टी एवं नगदी रंकम 1520 को जप्त कर
कब्जा पुलिस लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली साइबर सेल, थाना जरहागांव थाना लोरमी के प्रभारियों व स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

 *शादी करने से मना करने पर ब्लेड से मारने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार*

0

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया दिनांक 01.10.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 02 वर्ष पूर्व अपने बड़े पापा के लड़की की शादी में ग्राम बड़ेरबेली गई थी जहां आरोपी से जान पहचान हुआ था और एक दूसरे को पसंद करते थे , की घटना दिनांक 01.10.2024 के दोपहर 02:00 बजे आरोपी द्वारा प्रार्थीया के गांव आकर उसके घर अंदर घुस कर गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हाथ में ब्लेड रखकर प्रार्थीया को मारपीट किया जिससे प्रार्थीया के गले में ब्लेड से चोट आई है , पास में बैठा उसके भाई को भी चोट आया है की प्रार्थीया की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला गंभीर प्रकृति का होने से सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक महोदया जिला सक्ति, सुश्री रमा पटेल (रा. पु.से.)अति. पुलिस अधीक्षक महोदया , एवम मनीष कुंवर (रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ति के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान टीम भेजा गई जहा आरोपी गांव में घूमते मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया , आरोपी को दिनांक 02.10.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही *निरीक्षक राजेश पटेल* थाना प्रभारी मालखरौदा के मार्गदर्शन में प्र. आर. दामोदर जायसवाल, आर. सेतराम पटेल, शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा ।

*भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में वर्तमान दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित सदस्य, आवेदक को भृत्य के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जानी है। अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित दावा आपत्ति 14 अक्टूबर 2024 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में आमंत्रित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्व.श्री सत्य प्रकाश राठौर प्रधानपाठक शा.प्राथ.शाला दर्री के पत्नी श्री ईश्वरी राठौर और स्व.श्री जयकरण चौहान भृत्य, शा उ मा वि जांजगीर क्र. 01 के पत्नी सतरूपा की अनुकंपा नियुक्ति किया जाना है। अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में किसी को आपत्ति हो तो 14 अक्टूबर 2024 तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
स/क्र

*लेखापाल एवं तकनीकी सहायक के संविदा रिक्त पदों भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में जिला स्तर पर लेखापाल एवं जनपद स्तर पर जनपद पंचायत बम्हनीडीह हेतु तकनीकी सहायक के संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन 11 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 5 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के नाम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा। योजनांतर्गत रिक्त संविदा पद पर चयन हेतु विस्तृत आवेदन, पदों की संख्या, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के वेब-साईट https://janjgir-champa.gov.in/en/notice-category/recruitment पर देखा जा सकता है तथा डाउनलोड किया जा सकता है। अन्य जानकारी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

*जिले में बनेगा हाईटेक स्टूडियो*

0

*क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स को मिलेगा प्लेटफार्म*

*कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने की पहल, यूट्यूबर्स, क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ की बैठक*

*एडिंटिंग, साउण्ड रिकार्डिंग के साथ विडियो शूट की मिलेगी सुविधा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स के साथ की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि जिले के युवाओं के टैलेंट को निखारने के लिए जिले में हाईटेक स्टूडियो बनाया जाएगा। इस हाईटेक स्टूडियो के माध्यम से यूट्यूबर्स, क्रिएटर्स को प्लेटफार्म मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में युवाओं के टैलेंट और उनके माध्यम से अन्य युवाओं को इस स्टूडियो के माध्यम से प्रोत्साहन मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि जिले के यूट्यूबर्स, क्रिएटर्स की क्रिए़टिविटी को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक स्टूडियो जिले में खोला जाएगा। जिसमें एडिटिंग, साउंड रिकॉर्डिंग के साथ वीडियो शूट भी किए जा सकते हैं।
गौरतलब है स्टुडियों क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स के लिए आवश्यक उपकरण से लैस रहेगा। अत्याधुनिक कैमरे, ड्रोन कैमरे, हाइएंड कंप्यूटर जैसे उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे है। शूटिंग के साथ-साथ एडिटिंग के लिए भी सॉफ्टवेयर्स की व्यवस्था की जाएगी। स्टूडियो में ऑडियो लैब भी बनाया जाएगा जहां ऑडियो मिक्सर सॉफ्टवेयर और उपकरण से क्रिएटर्स आसानी से ऑडियो रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग कर पाएंगे साथ ही पॉडकास्टिंग भी कर पाएंगे। इस दौरान बैठक में पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और इससे यूट्यूबर्स और जिला प्रशासन के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा यूट्यूबर्स को प्लेटफॉर्म प्रदान करने से उनकी पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे वे अपने दर्शकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे और अपने विचारों को अधिक प्रभावी ढंग से साझा कर सकेंगे। इस अवसर सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जरीफ खान, सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार यादव, जिला समन्वयक श्री अमित कश्यप सहित जिले के क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स उपस्थित थे।

*प्रधानमंत्री आवास योजना: बुधराम के पक्के मकान का सपना हुआ साकार*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ प्रत्येक व्यक्ति का एक सपना होता है कि स्वयं के लिए एक पक्का घर हो और इसी सपने को साकार करने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शत प्रतिशत लाभ मिल रहा है।
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जिले के पामगढ़ विकासखंड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोहरसी के निवासी बुधराम पटेल को मिला। वे बताते हैं कि पहले उनका मकान मिट्टी और खप्पर का होने के कारण उन्हें बरसात के दिनों में छत से पानी टपकना, सीलन आना जैसी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया की उन्हें एक दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला जिससे उनके मन में पक्के आवास के सपने को लेकर एक नई उम्मीद मिली और उन्होंने पक्के आवास के लिए आवेदन किया और कुछ दिनों बाद उनका आवेदन आवास निर्माण के लिए स्वीकृत हो गया।
अब आवास आबंटित होने पर बुधराम ने अपने स्वयं का आवास निर्माण किया। जिससे वे खुशी-खुशी जीवन-यापन कर रहे हैं। उनकी स्वयं की मेहनत से मात्र गुजारा बस हो पाता था। वे बताते हैं कि जब से आवास मिला है उनका परिवार भी बहुत खुश हैं और अब वे निश्चिंत होकर मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं। बुधराम कुमार और इनके परिवार वालों ने योजना से उन जैसे गरीब व्यक्ति को पक्का आवास मिलने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।