Home Blog Page 568

*सजग कोरबा के तहत पुलिस द्वारा यातायात/नशा मुक्ति/ महिला सुरक्षा/साइबर के संबंध में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान*

0

मंदिरों, गरबा स्थल और दुर्गा पंडालों में चलाया जा रहा अभियान।

ऑडियो चलाकर और सजग कोरबा के बैनर लगाकर लोगो को किया जा रहा जागरूक।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में *सजग कोरबा* अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, मैत्री महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में चौकी जटगा पुलिस के द्वारा क्षेत्र के ग्राम पौड़ी गोसाई में बालिकाओं व महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप और मैत्री हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है।साथ में नशा के ख़िलाफ़, यातायात नियम और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।इसी प्रकार सर्वमंगला मंदिर, मड़वारानी मंदिर, चैतुरगढ़ मंदिर, गरबा स्थल और दुर्गा पंडालों में ऑडियो चलाकर और सजग कोरबा के बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत ह्वाट्सऐप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।

*शिवाजी नगर के डांडिया ग्राउंड में गरबे की धुन पर जमकर थिरक रहे हैं कदम,पारिवारिक माहौल में हो रहा है कार्यक्रम।*

0

 


कोरबा – शिवाजी नगर के डांडिया ग्राउंड में रात 8 बजे के बाद से गरबे की धुन पर थिरके कदम। रंग बिरंगी रोशनी में घुला आस्था और उल्लास का रंग के साथ ढोल की थाप,गुजराती और डांडिया रास के मनमोहक गीतों पर झूमे शिवाजी नगर के साथ कोरबा के लोग ।


शनिवार का दिन होने के कारण गरबा खेलने के लिए महिला-पुरूष और बच्चे खासकर युवा वर्ग उत्साह के
साथ पहुंचा। शनिवार को गरबा महोत्सव में महिलाओं और युवतियों में ज्यादा उत्साह नजर आया।
गरबा महोत्सव में पारंपरिक माहौल में पारंपरिक वेशभूषा के साथ कोरबावासी भागीदारी कर
रहे हैं। समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा कभी खास ख्याल रखा जा रहा है जिससे कि गरबा डांडिया करने आए नारी शक्ति को कोई परेशानी ना हो,कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को हर रोज पुरस्कृत भी किया जा रहा है, इसी कड़ी हुई साहब कलेक्शन की तरफ से प्रथम पुरस्कार उपासना शर्मा एवं दिशा मोबाइल की तरफ से द्वितीय पुरस्कार सोनम को दिया गया,शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति के द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए रविवार से डांडिया उत्सव के समय में परिवर्तन किया गया है, डांडिया रात्रि 8:00 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक ही चलेगा इसलिए समय का विशेष ध्यान रखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का निवेदन समिति के द्वारा किया गया है

*पुलिस की चेतना अभियान के तीसरे चरण का हुआ समापन*

0

*महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध संबंधी विशाल चित्र प्रदर्शनी को मिली सराहना*

*चेतना में सक्रिय भागीदारी के लिए स्कूल और विद्यार्थी सम्मानित*

*चौथा चरण होगा नशे की खिलाफ अभियान*

आशीष कश्यप बिलासपुर /सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के नवाचार चेतना कार्यक्रम अंतर्गत महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के संबंध में आज स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई विशाल चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई l ज्ञात हो कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के नवाचार कार्यक्रम चेतना का प्रारंभ 1 जून 2024 को हुआ था जिसका पहला चरण सड़क सुरक्षा पर आधारित था तथा दूसरा चरण साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता के संबंध में आयोजित किया गया और वर्तमान में लगभग एक माह से चल रहे चेतना के तीसरे चरण में महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के संबंध में लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न समूह, स्कूल, कॉलेज एनसीसी, एनएसएस की इकाई, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आदि संस्थाओं के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार किया गया।

इसी क्रम में आज बिलासपुर में एक विशाल चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गयाl इस कार्यक्रम में पूरे बिलासपुर जिले के शासकीय एवं अशासकीय 140 स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध एवम् जागरूकता तथा बचाव पर आधारित चित्र ड्राइंग शीट पर बनाकर प्रत्येक स्कूल द्वारा यातायात थाना में जमा किया गया। तथा महिला बच्चों पर होने वाले अपराध के संबंध में जागरूक करने वाले पाम्पलेट विभिन्न स्कूलों के माध्यम से लगभग 40000 बच्चों से उनके घर परिवार के सदस्यों तक भेजा गया। उनसे हस्ताक्षर कराते हुए उनको इस अपराध के प्रति सजग किया गया । हस्ताक्षर युक्त पाम्पलेट को वापस जमा किया गया साथ ही बच्चों के द्वार तैयार प्रत्येक स्कूलों से 20-20 चयनित चित्र एकत्र की गई जिसे आज पुलिस परेड मैदान में व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया गया l

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों एवम संबंधित स्कूलों को भी उनकी सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र मंच के माध्यम से पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने दिया। कार्यक्रम में यातायात के एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि चेतना बहुत कम समय में बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचा है तथा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि चेतना को संपूर्ण बिलासपुर जिले का अपार स्नेह मिला है । निकट भविष्य में चेतना का अगला चरण समाज का सबसे बड़ा अभिशाप नशे के विरुद्ध होगाl कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के लगभग 2000 छात्र छात्राओं, अभिभावक तथा शिक्षक उपस्थित रहेl कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के अलावा एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर , उमेश कश्यप , अर्चना झा, डीएसपी संजय साहू, मंजू लता केरकेट्टा सहित जिले के तमाम थाना प्रभारी पुलिसकर्मी उपस्थित थेl मंच संचालन सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने कियाl इस संपूर्ण कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में आर्यन फिल्म के रामानंद तिवारी एवं जीवधारणी सेवा फाउंडेशन के विकास वर्मा की अहम भूमिका रहीl

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 18 वां किस्त की राशि हस्तांतरण वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में किया गया*

0


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 18वां किस्त की राशि आज 05 अक्टूबर को देश के समस्त कृषकों के खातें में स्थानांतरित किया गया। उक्त राशि का स्थानांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर पीएम वेबकॉस्ट का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप ने की। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र, जांजगीर के अधिष्ठाता डॉ. ए. के. सिंह और सह प्राध्यापक डॉ. मनीष कुमार के साथ इंजिनीयर श्री रवि पांडे जी भी उपस्थित थे।लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया की प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिया जा रहा 2000 रुपये क़िस्त की राशि को खेती में आदान के रूप से उपयोग करने की सलाह दी उन्होंने कृषि से जुड़ी सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि जिले के किसानों के हित के लिए किसानों के खेत में प्रत्यक्ष भ्रमण करके सतत उचित सलाह एवं मार्गदर्शन देने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रमुख डॉ. शशिकांत सूर्यवंशी जी ने कृषि विज्ञान के विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रंजीत मोदी, डॉ. अशुलता ध्रुव, डॉ.आशीष प्रधान ने अपने संबंधित विषयों पर किसानों के हित में कृषि से जुड़ी सम सामयिक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मंच का संचालक श्री चंद्रशेखर खरे के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, श्री एल. एक्स. कुजूर, श्री जी. पी. बघेल, श्री डी.एल. साहू के साथ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गण, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और जिले के प्रगतिशील कृषक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

*समावेशी संसाधन केंद्रों में रिक्त पदों पर आवेदन 14 तक आमंत्रित*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, / जिले के विकासखण्डों में दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित समावेशी संसाधन स्त्रोत केन्द्रों हेतु फिजियोथेरेपिस्ट के तीन, हेल्पर/आया/अटेंडेंट के 1 पद के लिए आवदेन दिनांक 14 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गये है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एनआईसी बिलासपुर के वेबसाईट
www.bilaspur.gov.in में उपलब्ध है। विज्ञापन एवं आवेदन का प्रारूप जिला पंचायत बिलासपुर के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोटा में हुआ भूमिपूजन, गृहप्रवेश कार्यक्रम में हितग्राहियों को सौंपी गई चाबी*

0

*आवास स्वीकृत हितग्राहियों को दिया गया अभिनंदन पत्र*

आशीष कश्यप बिलासपुर//कोटा के करगीकला में विकासखंडस्तरीय भूमि पूजन एवं गृह प्रवेश सह हितग्राही उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन स्वीकृत आवास हितग्राहीयो को स्वीकृति सह अभिनंदन पत्र एवं आवास योजना पीएम जनमन के लाभार्थीयों को चाबी और पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया ।

जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत करगी कला मे आयोजित कार्यक्रम में श्री प्रबल प्रताप जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान की उपस्थित में चाबी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह राज , जनपद सीईओ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों के साथ गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

*आसमान में डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन ने बिखेरी रंग बिरंगी छटा*

0

*भगवान शिव की आकृति सहित जल-जगार शब्द और प्राकृतिक दृश्य दिखा आसमान में*

*रंग बिरंगी रोशनी से बने भारत के नक्शे को देखकर लोग हुए आश्चर्यचकित*

रायपुर, / धमतरी में शुरू हुए जल-जगार महोत्सव के पहले दिन आज आसमान से कहानी इवेंट के माध्यम से डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन कैमरा ने आसमान में रंग बिरंगी छटा बिखेर कर लोगों का मन मोह लिया। ड्रोन कैमरा ने आसमान में जल-जगार शब्द, प्राकृतिक दृश्य एवं भारत का नक्शा रंग बिरंगी रोशनियों से उकेरकर लोगों को आश्चर्यचकित होने पर मजबूर कर दिया। जल-जगार महोत्सव में आयोजित सभी गतिविधियां लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई है। जल-जगार के प्रत्येक इंवेट को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 87 करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक की लागत वाले 49 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*

0

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल में 5 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रूपये के कुल 49 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रूपये के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 30 करोड़ 94 लाख 49 हजार रूपये के 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग के तहत 26 करोड़ 39 लाख 33 हजार रूपये के 4 कार्य, विद्युत विभाग के 4 करोड़ 20 लाख 8 हजार रूपये के 2 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के तहत एक करोड़ 52 लाख 73 हजार रूपये के 6 कार्य, जनपद पंचायत नगरी के तहत एक करोड़ 39 लाख 88 हजार रूपये के 9 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत एक करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये के 5 कार्य और जनपद पंचायत धमतरी के तहत 25 लाख रूपये की लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत 7 करोड़ 41 लाख 96 हजार रूपये के 2 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 6 करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपये के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग धमतरी कोड 90 के तहत 4 करोड़ 40 लाख 62 हजार रूपये के 2 कार्य, हाउसिंग बोर्ड के तहत एक करोड़ 86 लाख 53 हजार रूपये के एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत 93 लाख 48 हजार रूपये के 4 कार्य, जनपद पंचायत धमतरी के 25 लाख रूपये के 3 कार्य और क्रेडा के तहत 16 लाख 13 हजार रूपये के एक कार्य का शिलान्यास किया गया।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव के रुद्राभिषेक और महाआरती में हुए शामिल*

0

*108 जल संरचनाओं से एकत्र जल का किया अर्पण*

*प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की*

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जल जगार महोत्सव में गंगरेल बांध की विशाल जलराशि के बीच भगवान शिव की प्रतिमा में जल अभिषेक किया। उन्होंने 108 चयनित जल संरचनाओं से लाए गए पानी को शिव जी की प्रतिमा पर अर्पण किया। इसके माध्यम से 108 जल संरचनाओं के पानी को महानदी में मिलाया गया। इससे जल बचाव एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। जल अभिषेक संकेत के रूप में वर्षा जल जो जहाँ भी गिरे और जब भी गिरे, उसे इकट्ठा करने और भूमिगत जल तालिकाओं और नदियों को फिर से भरने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिले में पिछले कुछ वर्षों में, सामूहिक रूप से कई संरक्षण संरचनाएँ बनाई गई हैं। जल जगार महोत्सव में रूद्राभिषेक कार्यक्रम अंतर्गत जिले में चारों विकासखंडों में जल संरक्षण हेतु निर्मित किये गये 108 जल संरचनाओं, जिसमें अमृत सरोवर, जलाशय, पारम्परिक एवं ऐतिहासिक तालाब, परकोलेशन टैंकों से जल लाकर गंगरेल बांध में भगवान शिवजी की प्रतिमा में अभिषेक किया गया। ताकि जल को धार्मिकता से जोड़ते हुए लोगों को जल संरक्षण हेतु जागरूक व प्रोत्साहित किया जा सके। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने महानदी की महाआरती भी की। पंडितो ने विधि विधान से महानदी की आरती करने में सहयोग किया। जीवन देने वाली महानदी की वंदना एवं अनुष्ठान प्रकृति को जीवित रखने वाली नदियों की रक्षा और उनका संवर्धन करने की सामूहिक प्रतिज्ञा का प्रतीक है।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का किया लोकार्पण*

0

*मुख्यमंत्री द्वारा व्यर्थ बहते पानी के नल को बंद करते ही बड़ी स्क्रीन में दिखी उनकी लाइव तस्वीर*

*जल संरक्षण का यह मॉडल पूर्णता मेटल स्क्रैप वस्तुओं से निर्मित*

*जल संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करने की नवाचारी मॉडल*

*जल बर्बादी की समस्या को रोकने के लिए जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहित करने वाला मॉडल*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में जल-जगार महोत्सव में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रकार के नवाचारी मॉडल पीकू द वाटर गार्जियन संरचना का लोकार्पण किया। उन्होंने पीकू मॉडल के नल से व्यर्थ बह रहे पानी के नल को बंद कर लोगों को पानी बचाव का संदेश दिया। नल को बंद करते ही नल के ऊपर लगे कैमरे ने मुख्यमंत्री सहित उनके साथ में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों की फोटो बड़े एलईडी डिस्प्ले में दिखाई। इससे यह संदेश दिया गया कि पानी के बचाव करने वाले की लाइव फोटो प्रदर्शित कर उनको जल वीर के रूप प्रोत्साहित किया जा रहा है।

दरअसल पीकू मॉडल पूरी तरफ अनुपयोगी धातु तत्वों या स्क्रैप मैटेरियल से निर्मित है। यह मॉडल लोगों को जल के बचाव और जल संरक्षण करने वालो को प्रोसाहित करने की अनूठी पहल है। इसमें स्क्रैप मैटेरियल से मयूर के छोटे बच्चे की आकृति बनाई गई है। आकृति के मुख से पानी बाहर निकल रहा है, जो कि व्यर्थ पानी के बहाव को दर्शाता है। आकृति में 2 कैमरे लगे हुए है, जो पानी के व्यर्थ बहाव को रोकने के लिए नल को बंद करने वाले की लाइव फोटो बाजू में लगे बड़े एलईडी स्क्रीन में दिखाता है। फोटो दिखने से पानी के व्यर्थ बहाव को रोकने वाले को प्रोत्साहित करता है। साथ ही दूसरो को भी जल बचाव के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पीकू द वॉटर गार्जियन नामक मॉडल के नल को बंद करके व्यर्थ बहाव को बंद किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय की फोटो बगल में लगे एलईडी स्क्रीन में दिखी। मुख्यमंत्री श्री साय ने पीकू मॉडल का लोकार्पण करते हुए जल संरक्षण को प्रेरित करने वाली इस विशेष मॉडल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पीकू मॉडल से लोगों में जल के बारे में जागरूकता फैलेगी। साथ ही लोग जल बचाव के लिए प्रेरित होंगे।