Home Blog Page 567

*थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध रूप से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब रखकर परिवहन करने वाला गिरफ़्तार।*

0

कोरबा – प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश कुकरेजा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी थाना उरगा के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा है मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किये जो चीतापाली पुलिया के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल में आते दिखा जिसे रूकवाकर पूछताछ किया जो अपना नाम ज्ञान लाल चौहान पिता जीरात राम चौहान उम्र 38 वर्ष सा0 कोहडिया चारपारा सीएसईबी थाना सिविल लाईन का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक पन्नी में करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती-2500 रूपये व मोटर सायकल होण्डा एक्स ब्लेड मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

उक्त आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अप.क्र. 398/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक युवराज तिवारी, प्र.आर. 181 सुनील पाण्डेय, आर. 64 झंगल मंझवार, आर. 730 महासिंह सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

*दीपका पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले पर सर्जिकल स्ट्राइक।*

0

शराब बनाने वाले भट्टी को ध्वस्त कर शराब बनाने वाले सामग्री को किया गया ध्वस्त।

24 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी, अति पुलिस अधीक्षक महोदय यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 06.10.2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम केराकछार निवासी लक्ष्मी जायसवाल के घर में रेड की कार्यवाही की गई और शराब निर्माण करने वाले भट्टी को ध्वस्त किया गया और 23 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नाम आरोपीया
(1) लक्ष्मी जायसवाल पति सुरेश जायसवाल उम्र 32 वर्ष साकिन केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.

*शिवाजी नगर डांडिया उत्सव में प्रतिभागियों को पुरस्कारों वितरण।*

0

कोरबा – शिवाजी नगर के श्री शक्ति माता मंदिर के मैदान में आयोजित डांडिया गरबा उत्सव के तीसरे दिन उपहार की बौछार हुई. इस समय सीमा में शुरू हुए डांडिया के कार्यक्रम में कॉलोनी सहित जिले के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं पारिवारिक माहौल में रास गरबा तथा डांडिया उत्सव का आनंद लिया. समिति द्वारा प्रतिदिन डांडिया गरबा कर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जा रहा है इसी कड़ी में डांडिया के तीसरे दिन चश्मा घर,2 dudes, साहब कलेक्शन, दिशा मोबाइल,राजू sports आकर्षक में पुरस्कार दिया गया

*अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा – डॉ. रमन सिंह*

0

*जन भागीदारी से ही होंगे जल संचय और जल संरक्षण के प्रभावी काम – श्री अरुण साव*

*जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

रायपुर:-छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज धमतरी के गंगरेल बांध के किनारे आयोजित दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों को जल संरक्षण और जल संचय के प्रति जागरूक करने दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन गतिविधियों में धमतरी जिले के साथ ही प्रदेशभर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में चार देशों के प्रतिनिधियों सहित देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविदों, जल संरक्षकों, नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और गैर-सरकारी संगठनों ने अपनी बातें रखीं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जल जगार महा उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जल की एक-एक बूंद को बचाने की चिंता करने के लिए इस जल जगार महा उत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखकर इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हजारों लोग इनमें भागीदार बन रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति यदि हम अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के विशेषज्ञों, सुप्रसिद्ध पर्यावरणविदों और जल के संरक्षण-संवर्धन के लिए जिन लोगों ने अपना जीवन खपा दिया, ऐसे लोगों को धमतरी की धरती पर बुलाकर इस शानदार आयोजन के लिए मैं जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल संचय और जल संरक्षण पूरी दुनिया में आसन्न जल संकट से निपटने का एकमात्र उपाय है। इसके लिए पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है और जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। समाज और आम लोगों को भी इसके लिए आगे आना होगा, तभी हम अपनी जल धरोहरों को बेहतर ढंग से संरक्षित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि पीएचई और नगरीय प्रशासन मंत्री के रूप में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति की महती जिम्मेदारी मेरे विभागों की है। श्री साव ने जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर, मिशन अमृत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कि भारत सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम और अभियान जल और पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन को समर्पित हैं। उन्होंने माता अंगार मोती की पवित्र धरती पर जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के सफल आयोजनों के लिए जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई।

जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम को सांसद श्री भोजराज नाग और श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने भी संबोधित किया। समापन कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने महा उत्सव के तहत आयोजित जल विधानसभा के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की अपनी भूमिकाओं की झलक भी दिखाई।

अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन सत्र मे वनमंडलाधिकारी श्री कृष्णा जाधव ने अपने प्रतिवेदन मे बताया कि दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय जल सम्मलेन में देश-विदेश के 150 से ज्यादा प्रतिनिधि, 69 जल विशेषज्ञ और वक्तागण सहित पद्मश्री से सम्मानित तीन पर्यावरणविद शामिल हुए। डेनमार्क, जापान, श्रीलंका और यूनिसेफ़ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि इस सम्मलेन से जल प्रबंधन और संचयन के क्षेत्र में नया दृष्टिकोण मिला है। निश्चित रूप से इस सम्मलेन से जिले में जल संचय और जल संरक्षण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। श्री जाधव ने कहा कि नारी शक्ति से जल शक्ति तक की सोच ने जल जगार जैसे नवाचारी अभियान को मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गाँधी ने सम्मेलन के निष्कर्षों और सुझावों को अतिथियों को सौंपा। विधायक श्री रोहित साहू और दीपेश साहू तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरु निषाद भी जल जगार महा उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

*श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल की बैठक*

0

*मनेन्द्रगढ़ में बेवरेज डिपो या गोदाम खोलने पर बनी सहमति, चार जिलों को होगी सप्लाई*

रायपुर,/छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल की बैठक आज रायपुर के आबकारी भवन में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। संचालक मंडल की इस बैठक में बेवरेज कारपोरेशन के विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वप्रथम 21 अगस्त को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के वित्तीय विवरणों का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में बेवरेज कार्पोरेशन द्वारा दुर्ग एवं बिलासपुर के गोदामों में हाउस कीपिंग कार्य के लिए निविदा जारी करने कार्य का अनुमोदन किया गया, साथ ही अरसनारा-दुर्ग गोदाम के लिए एक नग जेनरेटर क्रय करने की भी स्वीकृति प्रदान की गयी।

अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा संभाग में वाइन की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आस पास के जिलों में स्टाक उपलब्धता के लिए मनेंद्रगढ़ में बेवरेज डिपो या गोदाम के संचालन का प्रस्ताव रखा जिस पर संचालक मंडल ने अपनी सहमति प्रदान की । मनेन्द्रगढ़ में बेवरेज गोदाम खुलने से गौरेला पेंड्रा मरवाही, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, कोरिया और सूरजपुर जिलों की वाइन दुकानों के लिए स्टाक का स्टोरेज किया जाएगा। बैठक में सचिव वाणिज्य कर आबकारी श्रीमती आर शंगीता, प्रबंध संचालक स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन श्री श्याम धावड़े, सचिव वित्त विभाग श्रीमती शारदा वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की रणनीति की हुई सराहना*

0

*छत्तीसगढ़ के सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री ने की तारीफ*

*देश के नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक*

*हथियार छोड़ मुख्यधारा से जुड़े युवा – केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह*

नई दिल्ली,- देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में जारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों पर एक अहम बैठक आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक का केंद्र बिंदु छत्तीसगढ़ का हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ नक्सल विरोधी ऑपरेशन था, जिसमें राज्य की पुलिस ने 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस की कुशल रणनीति और राज्य सरकार की योजनाओं की सफलता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय तथा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने लगभग 194 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराए हैं। वहीं 801 नक्सली गिरफ्तार हुए एवं 742 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा आज भी जो युवा नक्सलवाद में लिप्त है उनसे आग्रह है कि हथियार छोड़ कर मुख्य धारा से जुड़े। सभी राज्यों ने आपके पुनर्वास के लिए बेहतर योजनाएं बनाई हैं उसका फायदा लीजिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में नक्सल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने महीनों की मेहनत और प्लानिंग के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन में करीब 1000 जवान शामिल थे, जिन्होंने 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित गवाड़ी पहाड़ को घेरकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली नेता मारे गए, जिनमें 16 पर कुल 1 करोड़ 30 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में 18 पुरुष और 13 महिला नक्सली मारे गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि कैसे राज्य की पुलिस फोर्स ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में केवल ऑपरेशन की सफलता पर ही नहीं, बल्कि राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ाई गई है। हम निरंतर गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुंचा रहे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।” श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार मिल रहे मार्गदर्शन में हमने माओवादियों के कोर को तोड़ा। ऐसे एरिया में हमने 32 नये कैम्प स्थापित किये हैं, जिसे वो अपनी राजधानी तक कहते थे। उनकी बटालियन के कमांडर हिड़मा के गाँव में भी हमने कैंप स्थापित किया और उसकी माँ को भी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई।

*भविष्य की योजनाओं और लक्ष्य की दी जानकारी*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की आगे की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य नक्सलियों के बचे हुए गढ़ों को समाप्त करना और इन इलाकों में स्थाई शांति और विकास सुनिश्चित करना है। निकट भविष्य में, दक्षिण बस्तर में 29 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जाएगी, ताकि नक्सलियों के प्रभाव को खत्म किया जा सके।

*केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा केंद्र हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध*

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए सफल ऑपरेशन की तारीफ करते हुए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे भी छत्तीसगढ़ की खुफिया तकनीकी और आपसी समन्वय के आधार पर अपने अपने राज्यों में ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पूरा समर्थन देगी।

*दंतेवाड़ा/नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नकस्लियों के बीच मुठभेड़ : 31 सशस्त्र माओवादी ढ़ेर*

0

दंतेवाड़ा/नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र नेंदूर – में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत सर्चिंग पर निकली। जहां नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के पश्चात घटनास्थल से डीकेएसजेडसी सदस्य की 25 लाख की इनामी नीति उर्फ उर्मिला, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नं. 6 के कई कैडर सहित 18 पुरूष एवं 13 महिला कुल 31 सशस्त्र माओवादियों के शव बरामद किए गए।

साथ ही घटनास्थल से 01 LMG, 04 AK 47, 06 SLR, 03 INSAS, 2 .(303) सहित अन्य हथियार भी बरामद किए गए।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव साहू समाज के आईटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित*

0

*सोशल मीडिया दो धारी तलवार, इसके उपयोग में सावधानी जरूरी : उप मुख्यमंत्री श्री साव*

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी रविवार को रायपुर के कृष्ण नगर स्थित माँ कर्मा धाम में आयोजित साहू समाज के आईटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में कहा कि, साहू समाज में एक नई शुरुआत हुई है। आईटी प्रकोष्ठ के नव पदाधिकारियों ने शपथ ली है। समाज ने सभी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। आज दुनिया बदल गई है। आईटी का जमाना आ गया है। समाजिक जनों के बीच सूचनाएं देनी है। उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया दो धारी तलवार है। इसके उपयोग में सावधानी बरतना जरूरी है। आजकल लोग बिना तथ्य जाने लिख देते हैं। इससे लोगों को बचना चाहिए।

समारोह को साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, विधायक गण मोतीलाल साहू, रोहित साहू, दीपेश साहू, संदीप साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आईटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

….. …..

*##अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे ##*

0

## 04 प्रकरण में 04 आरोपी गिरफ्तार ##

##आरोपियों के कब्जे से कुल 21.600 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त ##

##आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश ##

नाम आरोपी:- 1. रमेश कुमार केवट पिता बली राम केवट उम्र 37 साल पता मानिकपुर थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़
2.हर प्रसाद केवट पिता स्व. अर्जुन केवट उम्र 45 साल पता मानिकपुर थाना तोरवा
3.रामगोपाल केवट पिता मिठाई लाल केवट उम्र 35 साल पता मानिकपुर माता चौरा थाना चोरवा बिलासपुर
4.कामदेव केवट पिता कृष्ण केवट उम्र 24 साल पता मानिकपुर इंदिरा आवास पारा थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़

 

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा(भा.पु.से.)के निर्देशन मे तोरवा पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर से विभिन्न स्थानों से रमेश केवट, हर प्रसाद केवट, रामगोपाल केवट एवं कामदेव केवट को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल 21.600 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है सभी आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू , प्रआर. भागीरथी मरावी ,महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान बंजारे , आरक्षक मुपेंद सिंह ,दुष्यंत पटेल , अजय शर्मा की अहम भूमिका रही।

*‘‘व्यापारी के साथ लूट के मास्टर माईड प्लान को सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा किया पर्दाफाश ‘‘*

0

*पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपीगणों को 08 घंण्टे के अंदर किया गिरफ्तार**

पुलिस अधीक्षक स्वम घटनास्थल निरीक्षण कर घायल से सिम्स अस्पताल पहुँचकर ghatna की जानकारी लिये थे ।

*‘‘अप क्रमांक -949/2024 धारा- 126(2), 109, 3(5), 310(4)(5), 311, भा0न्या0सं0, 25,27 आर्म्स एक्ट। ‘‘*

*आरोपीयो के द्वारा वरदात के पूर्व तैयार किया गया था मोबाईल फोन से मास्टर प्लान।*

*आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का बदनदार चाकू, एवं दो नग मोटर सायकल किया गया जप्त।*

*आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 08 नग मोबाईल फोन किया गया जप्त ।*

*नाम आरोपीगण.**

1 जैदुल हक पिता फैजुल हक उम्र 19 साल निवासी तालापारा मरार गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0)

2 सैयद साद अली पिता सैयद शाहिद अली उम्र 20 साल निवासी तालापारा थाना सि0ला0

3 वेद प्रसाद जांगडे पिता संतोष जांगडे उम्र 119 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली (छ0ग0)

4 हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली

5 आदिल खान पिता स्व0 रहीम खान उम्र 25 साल निवासी विद्यानगर थाना तारबहार बिलासपर

6 सैयद अहमद रजा पिता सैयद अमीर अली उम्र 19 साल निवासी तालापारा ख्वाजा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0)

7 पी प्रशांत राव उर्फ आर्यन पिता सोमेश्वर राव उम्र 20 साल निवासी रेल्वे कॉलोनी बंग्लोयाड थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ0ग0)

07 दो विधि से संघर्षरत बालक

आशीष कश्यप बिलासपुर ** . इस प्रकार है कि दिनांक 05.10.2024 को रात्री करीब 22ः00 बजे प्रकरण के प्रार्थी परसराम पंजवानी पिता खुबचंद पंजवानी उम्र 65 साल निवासी चकरभाठा वार्ड 13 जिला बिलासपुर के द्वारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.10.2024 को इसका लडका योगेश पंजवानी अपनी व्यापार विहार स्थित अपने पापड, पास्ता का योगेश ट्रेडिंग दुकान बंद करके दुकान मे काम करने वाले मोहित जांगडे, वेद प्रसाद जांगडे को छोडने मैग्नेटो माल तालापारा तरफ गया था व रात करीबन 09.00 बजे छोडने के बाद कुन्दन पैलेस तरफ जा रहा था कि उसी समय पीछे तरफ से अज्ञात लडके मोटर सायकिल से आये और इसके लडके के मो0सा0 के सामने अडा करके रोक लिये और उसका बैग को लूटने का प्रयास किये जब विरोध किये तब वहां पर उपस्थित दो लडकों ने उसकी हत्या करने की नीयत से धारदार चाकू से पेट,पीट, नाभि मे बार बार वार किया है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सि0ला0 मे अप0क्र0 949/2024 धारा 126(2), 109, 3(5), भा0न्या0सं0 कायम कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर विशेष टीम तैयार कर थाना प्रभारी सिविल लाईन व एसीसीयू टीम को आरोपीयों कि पता तलाश हेतु दिशानिर्देश प्राप्त होने पर टीम के सदस्यो के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया कुल 150 कैमरे को चेक करने पर घटना स्थल से मिली जानकारी कि आरोपी के वाहन पर शहंशाहे छत्तीसगढ लिखा था उक्त सुराग रस्सी मिलने पर आरोपीयो कि पता तलाश हेत निरीक्षक प्रदीप आर्या व सिविल लाईन पुलिस स्टाफ व एसीसीयू टीम के द्वारा क्षेत्र के अलग अलग स्थानो पर छानबीन करने पर मो0सा0 सैयद अहमद का होना पता चला जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि योगेश पंजवानी जो अपनी दुकान बंद करके दुकान कि बिक्री रकम लेकर जाता है जिसे लुटने के नीयत से अपने साथियो के साथ मिलकर प्लान बनाया था, जिसके साथी जैदुल हक पिता फैजुल हक निवासी तालापारा से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो बताये कि अपने साथी हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली का पूर्व में प्रार्थी के दुकान में काम करता था जिसके द्वारा अपने साथियो को मोबाईल फोन से बताया कि प्राथी परसराम पंजवानी या उसका लडका प्रतिदिन करीबन 08.00 बजे से 09.00 बजे के बीच एक-दो लाख रूपये बिक्री रकम लेकर अपने घर जाता है जिसका पैसा बीच में लूटना है। कि आरोपीगण 1 जैदुल हक पिता फैजुल हक उम्र 19 साल निवासी तालापारा मरार गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0) 2 सैयद साद अली पिता सैयद शाहिद अली उम्र 20 साल निवासी तालापारा थाना सि0ला0 3 वेद प्रसाद जांगडे पिता संतोष जांगडे उम्र 119 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली (छ0ग0) 4 हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली 5 आदिल खान पिता स्व0 रहीम खान उम्र 25 साल निवासी विद्यानगर थाना तारबहार बिलासपर 6 सैयद अहमद रजा पिता सैयद अमीर अली उम्र 19 साल निवासी तालापारा ख्वाजा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0) 7 पी प्रशांत राव उर्फ आर्यन पिता सोमेश्वर राव उम्र 20 साल निवासी रेल्वे कॉलोनी बंग्लोयाड थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ0ग0) तथा दो विधि से संघर्षरत बालक के साथ मे मिलकर प्लान बनाकर दिनॉक 05.09.2024 को सैयद साद अली प्रार्थी के दुकान के पास बैठकर रेकी कर रहा था कि करीबन 08.00 बजे प्रार्थी का लडका योगेश पंजवानी दुकान बंद कर निकला जो कुन्दन पैलेस के पास पहुचा था उसी समय जैदुल हक, एक विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपने मोटर सायकल से योगेश पंजवानी के मोटर सायकल को रोककर रकम लूटने का प्रयास किया गया तो आहत योगेश पंजवानी के विरोध करने पर प्रकरण के विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपने हाथ में रखे लोहे के बदनदार चाकू से आहत योगेश पंजवानी को पेट में मार कर जानलेवा हमला किया गया था प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है तथा आरोपीयों के द्वारा षंडयंत्र रचते हेतु उक्त मोबाईल फोन के माध्यम से आहत का रेकी व पीछा कर घटना को घटित किये थे उक्त आरोपीगणों से कुल 08 नग मोबाईल फोन व दो नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपीगणों कि गिरफ्तारी की कार्यावाही हेतु एसीसीयू टीम व थाना सिविल लाईन के द्वारा त्वरित आरोपीगणों की पता तलाश कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है।

 

*इसके अतिरिक्त शहर के अंदर हो रहे गरबा कार्यक्रम के आसपास सिविल डेªस में कर्मचारियों को अपराधियों पर नजर रखने हेतु लगाया गया था जो इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोगो के संबंध में जानकारी मिलने पर सिविल लाईन पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपीगण 1- राशीद मिर्जा पिता मिर्जा जावेद उम्र 20 साल निवासी जूनी लाईन थाना सिविल लाईन को घटना स्थल जूनी लाईन बिलासपुर के पास से गिरफ्तार कर एक नग चाकू तथा आरोपी 2- अंकित साहू पिता गजेन्द्र उम्र 21 साल निवासी गोडपारा साई मंदिर गली थाना सिटी कोतवाली को घटना स्थल सिम्स चौक बिलासपुर के पास से गिरफ्तार कर एक नग चाकू एवं आरोपी 3- सुधांशु लास्कर पिता सुरेश उम्र 18 साल निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन को घटना स्थल मंदिर चौक जरहाभाठा के पास से गिरफ्तार कर एक नग चाकू को घेरा बंदी कर पकडकर पृथक से 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, सभी आरोपीगणों को न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है**