Home Blog Page 566

*हमारा प्रयास नक्सली गोली की भाषा छोड़कर आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा में जुड़ें: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 23 वर्ष पूरा करने पर दी बधाई*

 

रायपुर,  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिले। उन्होंने मुलाकात के अवसर पर प्रधानमंत्री को जनसेवा के शानदार 23 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 23 साल पूरे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटी पर तेजी से किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। इसके साथ ही प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक के संबंध में भी बताया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री, डीजीपी आदि उपस्थित थे। बैठक में विस्तार से अच्छी समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 महीने में लगातार नक्सल-आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्यवाही की गई। इस लड़ाई में डबल इंजन की सरकार होने का लाभ भी मिला।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस दौरान बहुत से मुठभेड़ हुए जिसमें सुरक्षा बलों के जवानों ने 194 नक्सली मार गिराए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल लगातार साहस दिखा रहे हैं। हम उन्हें बधाई देते हैं और उनके साहस को नमन करते हैं। 9 महीने के अंदर 801 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है और 742 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जो आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्हें अच्छी सुविधा प्रदान करें। पुनर्वास नीति को बेहतर करने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अनेक राज्यों का दौरा किया। वे हाल ही में असम गये, वहां की पुनर्वास नीति भी देखी। हम उन्हें अच्छी से अच्छी सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि नक्सली गोली की भाषा छोड़कर आत्मसर्पमण करें और विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दो दिन पहले ही हम बीजापुर गये थे वहां 70 लोगों को नियुक्ति पत्र देकर आये हैं जो नक्सल पीड़ित परिवारों से हैं। पहले भी नियुक्ति पत्र हमने सौंपा है। हमारी सरकार लगातार उनकी सुविधाओं के लिए कार्य कर रही है। चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा तथा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा भी मौजूद रहे।

*Chief Minister Vishnu Deo Sai’s Message on Naxalite Surrender*

0

*“Our aim is to encourage Naxalites to abandon the path of violence and join the mainstream,” said Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai.*

*Congratulated Prime Minister Narendra Modi on completion 23 years as a head of the government*


Raipur,  — Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai met Prime Minister Shri Narendra Modi in New Delhi on Monday, extended his congratulations on the Prime Minister’s remarkable 23 years of public service at helm of a government.

Shri Modi has been Prime Minister of India since 2014, he was previously the Chief Minister of Gujarat during 2001-14.

During the meeting, Chief Minister Sai highlighted that October 7, 2001, marked the day Prime Minister Modi took his oath as Chief Minister of Gujarat, celebrating 23 years of his leadership. He informed the Prime Minister about the rapid implementation of initiatives in Chhattisgarh based on Modi’s vision, as well as public interest schemes facilitated by the state’s dedicated government.

Additionally, Chief Minister Sai shared details about the recent meeting of Naxal-affected states chaired by the Union Home Minister Amit Shah, which included Chief Ministers and DGPs from these regions. He noted that a comprehensive review was conducted and emphasized that in the last nine months, sustained actions against Naxalite terrorism have been effective.

During this period, security forces engaged in numerous encounters, resulting in the elimination of 194 Naxalites. “Our security forces are demonstrating remarkable bravery, and we salute their courage,” said the Chief Minister. He reported that 801 Naxalites have been arrested and 742 have surrendered within the same timeframe.

Chief Minister Sai also mentioned efforts to improve rehabilitation for those surrendering. Deputy Chief Minister Shri Vijay Sharma has traveled to various states to enhance the rehabilitation policy, including a recent visit to Assam. “We strive to offer the best facilities to those who choose to abandon violence and integrate into society,” he stated.

Recently, during a visit to Bijapur, the Chief Minister handed appointment letters to 70 individuals from Naxal-affected families. He reiterated the government’s commitment to supporting these families and facilitating their reintegration. Deputy Chief Minister and Home Minister Shri Vijay Sharma and Chief Minister’s media advisor Shri Pankaj Jha were also present during the discussions.

*Smt. Mandakini Yadav and Shri Gurudev received hearing aids and tricycles, respectively, at the Chief Minister’s Camp Office in Bagiya*

0

*Smt. Mandakini Yadav and Shri Gurudev expressed gratitude to Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai for the prompt assistance they received*

Raipur, //In the Jashpur region, addressing the concerns of the people in line with their expectations has become a key priority. The Chief Minister’s Camp Office in Bagiya is now offering on-site medical services and providing free rehabilitation equipment, such as hearing aids and tricycles, to individuals with disabilities.

Smt. Mandakini Yadav, who had been suffering from hearing issues for a long time despite multiple hospital visits, reached out to the Chief Minister’s Camp Office. Following a medical evaluation, she was immediately provided with a hearing aid, enabling her to hear clearly once again. Similarly, Shri Gurudev, who has been physically challenged since birth, received a tricycle.

Both expressed their heartfelt gratitude to Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai for the prompt assistance they received. Smt. Yadav shared her joy at being able to hear clearly again. Shri Gurudev explained how his dependence on family members for daily activities and transportation has been greatly reduced, as the tricycle now allows him to move around independently.

*माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, मंत्रीगण पहुंचे जवानों के बीच: जवानों का किया उत्साहवर्धन*

0

दंतेवाड़ा:-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने उप मुख्यमंत्री(गृह) श्री विजय शर्मा जी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के हाथों मिठाई भेजकर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान मंत्रियों ने दंतेवाड़ा-नारायणपुर की सीमा से लगे थुलथुली क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े एनकाउंटर को अंजाम देने वाले जांबाज जवानों का मुंह मीठा कर उनका हौसला बढ़ाया।

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि मिलने से किसानों के चेहरे में खुशी की लहर*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को खेती-किसानी मंे काफी सहूलियत मिल रही है, इससे जिले के किसानों के चेहरे में खुशी की लहर है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम नवापारा के किसान श्री बल्लू साहू ने योजना की सराहना करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 03 किश्तों में मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने खेती-किसानी सहित विभिन्न त्यौहारों में करते हैं। उन्हें पैसे के लिए सेठ-साहूकारों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता। योजना से उनका परिवार काफी खुश है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप शासन द्वारा किसानों की आर्थिक सुदृढ़ीकरण एवं खेती-किसानी व छोटी-छोटी जरूरतों जैसे खाद, बीज, दवाई आदि में सहयोग करने के लिए किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों के बैंक खाते में प्रतिवर्ष 06 हजार रूपए 03 किश्तों में अंतरित किया जाता है। गत दिवस प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों को दशहरा एवं दीपावली पर तोहफा देते हुए महाराष्ट्र से योजना के तहत देश के किसानों के खाते में 18वीं किश्त की राशि अंतरित की। इसमें मुंगेली जिले के 93 हजार 212 किसान भी शामिल हैं।

 

*अस्थायी पटाखा लाईसेंस का नवीनीकरण 11 अक्टूबर से 12 नवंबर तक*

0

*नवीनीकरण हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकृत*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले में अस्थायी पटाखा लाईसेंस का नवीनीकरण 11 अक्टूबर से 12 नवंबर तक किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर जिले में अस्थायी पटाखा लाइसेंस के नवीनीकरण हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी मुंगेली, लोरमी और पथरिया को अधिकृत किया है। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने बताया कि अस्थायी पटाखा लायसेंस का नवीनीकरण 12 नवंबर तक के लिए किया जाएगा। नवीनीकरण हेतु निर्धारित शुल्क का चालान के माध्यम से जमा करना होगा। नगरीय निकाय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में विस्फोटक नियम 2008 के प्रावधानों के अनुरूप पटाखा विक्रय हेतु सुरक्षित स्थल को चिन्हांकित कर लायसेंस धारियों को आबंटित किया जाएगा। आबंटन की कार्यवाही अनुविभागीय दण्डाधिकारी की निगरानी में किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित स्थल के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर पटखा का विक्रय न हो। ग्रामीण स्तर पर सुरक्षित पटाखा विक्रय हेतु स्थल का चयन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। जिसकी सूचना संबंधित थाना एवं तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दी जाएगी।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान पटाखा के भण्डारण एवं विक्रय के दौरान समस्त आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में विस्फोटक अधिनियम 2008 की धारा 84 के विहित प्रावधानों के अनुसार त्यौहारों के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर अस्थायी दुकान में पटाखा विक्रय के शर्तों का पालन कराया जाए। दीपावली पर्व के अवसर पर आतिशबाजी के भण्डारण एवं बिक्री के समय अनुमोदित आरेखण मे दर्शाई गई दुकान की सीमा रेखा के अन्दर ही आतिशबाजी का भण्डारण करें। आतिशबाजी की दुकान के अन्दर सीमा से अधिक मात्रा में फटाकों का भण्डारण न करें। दुकान के अन्दर ग्राहकों का जमाव न करें। दुकान के बाहर रेत से भरी, पानी से भरी बाल्टियाँ, ड्रम एवं पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्र अवश्य रखें। दुकान के अन्दर अन्य आतिशबाजी के साथ माचिस, पेपर कप्स या ऐसी अन्य सामग्री जिसमें क्लोरेट मिश्रण का भण्डारण न करें। अनुज्ञप्तिधारी विदेशी मूल के आतिशबाजी को ना रखेगा और ना ही उसकी बिक्री करेगा।
जारी आदेश के अनुसार दुकान के अन्दर आतिशबाजी को उसके मूल पैकिंग को खोलकर लूज अवस्था में ना रखें। दुकान में लगे शटर को खोलने के पश्चात उसमें स्टॉपर अवश्य लगाएं। दुकान के बाहर किसी प्रकार का पंडाल या अस्थाई शेड आदि ना लगाये। दुकान के अन्दर बल्ब, ट्यूबलाईट – आदि को दीवार पर ठीक प्रकार से फिक्स (जैसे की कंसिल्ड वायरिंग/कंड्यूट पाईप में वायरिंग) करवायें। बल्ब आदि को दुकान के अन्दर लटकाकर ना रखें। दुकान के भीतर खुले बिजली के तार आदि न लगायें। एम.सी.बी लगाने से अधिक सुरक्षा होती है। आतिशबाजी की दुकान में कार्यरत कर्मचारियों को आतिशबाजी को रखने, उठाने या पैक करने की समय ली जाने वाली आवश्यक सुरक्षा उपायों से पूर्णतः अवगत करायें। आतिशबाजी के दुकान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को किसी प्रकार की अग्नि दुर्घटना आदि होने की स्थिति में अग्निशमन आदि यंत्रों के उपयोग से प्रशिक्षित करें। दुकान के अन्दर किसी भी प्रकार की आतिशबाजी जो कि, विस्फोटक विभाग द्वारा अनुमोदित नही हैं तथा पेकेट पर उक्त आतिशबाजी को छुड़ाने/जलाने की विधि तथा चेतावनी अंकित नही हैं, को न रखें और न ही बेचें। दुकान में केवल उन्हीं आतिशबाजी का भण्डारण एवं विक्रय करें जिनका ध्वनिमान अनुज्ञप्ति की शर्त के द्वारा निर्धारित सीमा (25 ईबी (एआई) अथवा 45 डीबी (सी) जलाने की जगह से चार्ज मीटर की दूरी के अन्दर है तथा उसके पेकेट पर तदनुसार अंकित हैं।
जारी आदेश के अनुसार दुकान के अन्दर एवं बाहर किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री जैसे आतिशबाजी की खुली पेटी, डिब्बे, पालीथिन आदि का जमाव एवं भण्डारण न करें। आतिशबाजी दुकान के लिए दी गई विस्फोटक नियम, 2008 में जारी अनुज्ञप्ति की शर्तों एवं अन्य विस्फोटक नियमों का पूर्णतः पालन किया जाए। प्रत्येक अनुज्ञप्तिधारी द्वारा विस्फोटक नियम, 2008 के नियम 78 से 88 का दृढ़ता से पालन किया जाए। दीपावली पर्व के दौरान भीड़ को देखते हुये यह ध्यान रखा जाए कि किसी आतिशबाजी की दुकान पर अग्नि आदि दुर्घटना के होने पर जनता को बाहर निकालने का सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित हो। आतिशबाजी के क्रय-विक्रय का लेखा-जोखा अनुज्ञप्ति की शर्त 11 के अनुसार रखें, जिससे कि निरीक्षण के समय उसकी जांच की जा सके। गत वर्ष जिन लायसेंसो का नवीनीकरण नहीं किया गया है, उन्हे निरस्त माना जाए।

 

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आवास मेला में हितग्राहियों को सौंपी नवनिर्मित आवास की चाबी*

0

*प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित किए*

*प्रधानमंत्री हर गरीब का पक्का मकान का सपना पूरा कर रहे : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बेमेतरा के टाउन-हॉल में आयोजित आवास मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आवास मेला में 12 लाभार्थियों को उनके नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल तथा विधायक श्री दीपेश साहू और और श्री ईश्वर साहू भी आवास मेला में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आवास मेला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर गरीब को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में बीते सितम्बर माह में करीब 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री हर गरीब का पक्का मकान का सपना पूरा कर रहे हैं। हमारी सरकार बनते ही हमने अगले दिन 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। इनमें से आठ लाख मकानों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बेमेतरा जिले में 32 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं। नए स्वीकृत आवासों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

श्री साव ने कहा कि हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता सके। आर्थिक कठिनाइयों और सीमित आमदनी के कारण गरीब परिवारों को यह केवल सपना ही लगता था। प्रधानमंत्री आवास योजना अब गरीबों के इस सपने को हकीकत में बदल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से राज्य के लाखों परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है। बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रज्ञा निर्वाणी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आवास योजना के लाभार्थी बड़ी संख्या में आवास मेला में शामिल हुए।

*डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार, मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को ₹892.36 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण की दी स्वीकृति : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

0

*छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया उप मुख्यमंत्री श्री साव ने*

*पीडब्ल्यूडी के सड़क प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर विभागीय मंत्री श्री अरुण साव ने ट्वीट कर केंद्र का जताया आभार*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी मंत्रालय के प्रस्ताव पर केन्द्रीय स्वीकृति की जानकारी दी। सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार। सोशल मिडिया पोस्ट में छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव की कॉपी के साथ सभी शहरों को मिली नव सड़क निर्माण की मंजूरी का ब्यौरा भी दिया।

श्री साव ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि, लोक निर्माण विभाग,छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर CRIF योजना के अंतर्गत बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव, जशपुर, बिलासपुर एवं खैरागढ़ जिलों में 8 राज्य सड़क खंड के विकास कार्य के लिए ₹892.36 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का मैं छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से आभार प्रकट करता हूं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के सड़कों के निर्माण के लिए 9 सितंबर 2024 को प्रस्ताव भेजे थे। इस प्रस्ताव पर 30 सितंबर को केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की थी। अब आज उसकी पूर्ण स्वीकृति देकर छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है।

श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हमारी प्राथमिकता है।

बता दें, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ की सड़कों के निर्माण में छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी को केंद्र सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है।

*योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की*

*अधिकारियों को फील्ड पर जाकर कार्यों के बारीकी से निरीक्षण के दिए निर्देश*

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेमेतरा जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल तथा विधायक श्री दीपेश साहू और श्री ईश्वर साहू भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इसके लिए पात्र सभी हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृत करें। उन्होंने जिले के नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नगरीय निकाय में काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर शहरों का सुव्यवस्थित और सुनियोजित विकास सुनिश्चित करें। कर्मचारियों के वेतन का समय पर भुगतान करें।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत का काम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देने को कहा। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों के साथ ही फील्ड पर जाकर कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करने को कहा।

श्री साव ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े, इसका ध्यान रखें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का तेजी से निपटारा करने के निर्देश दिए। श्री साव ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ियों में बच्चों की उपस्थिति के साथ ही उनके लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक से सहयोग लेकर योजना बनाकर इनकी रोकथाम करने को कहा। उन्होंने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू और जिला पंचायत के सीईओ श्री टेकचन्द्र अग्रवाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

*सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा*

0

चौकी दामापुर थाना कुंडा पुलिस टीम द्वारा दामापुर साप्ताहिक बाजार में किया सायबर जागरूकता कार्यक्रम*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़
रायपुर/कवर्धा:- पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल  जिला कबीरधाम के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल, एवम  पंकज पटेल सर के पर्यवेक्षण मे *सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रमआज दिनांक 07,10,2024 को ग्राम दामापुर में साप्ताहिक बाजार में आयोजित किया गया ।
दामापुर साप्ताहिक बाजार मे सामान्य औपचारिकता उपरांत चौकी प्रभारी दामापुर  विमल लावनिया द्वारा सायबर जन जागरूकता अभियान के तहत सामान्य चर्चा बाद विभिन्न कानूनों , पास्को एक्ट, टोनही प्रताड़ना , बाल विवाह , गुड टच बैड टच अभिव्यक्ति ऐप , नशा मुक्ति,आदि की जानकारी दी गई , *उसके उपरांत विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में हो रहे साइबर अपराध विशेषकर साइबर फ्रॉड के बारे में एवं सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप एवं टि्वटर आदि के उपयोग मैं बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उपस्थित साप्ताहिक बाजार दामापुर में ग्रामीणों , गड़मान्य नागरिक महिलाये बच्चों को जागरुक किया गया।*इस कार्यक्रम में उप निरी0 निर्मल सिंह ,आर0 शिवा भार्गव , महेष्वर सिंह , जोगेन्दर गंधर्व म0आर0 दुर्गा लहरे , ,सराहनीय योगदान रहा