Home Blog Page 565

*पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल(IPS)के निर्देशन में सिटी कोतवाली मुंगेली व साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही*

0

*➡मादक पदार्थ गाँजा के थोक और बिक्री करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार*

*➡PIT NDPS के तहत भी की जाएगी कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में चल रहे अवैध गांजा बिकी करने व जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर तत्काल अंकुश लगाने हेतु जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर, तथा अति०पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस० एस० आर० घृतलहरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारियों व साइबर सेल टीम मुंगेली द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में दिनांक 07.10. 2024 एवं 08.10.2024 को विशेष अभियान चलाकर मुखबीर की सूचना पर अवैध गांजा बिक्री करने वालो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी।
*(1)आरोपी अनिल कुमार खरसायन पिता स्व० जनक राम खरसायन उम्र 36 साल निवासी तिलक वार्ड मुंगेली* थाना सिटी कोतवाली मुंगेली* जिला मुंगेली छ०ग० के कब्जे से 820 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 4800 रू तथा बिकी रकम 430 रु को आरोपी के किराना दुकान तिलक वार्ड मुंगेली से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क० 390/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है

*(2)आरोपी सुनील शिवहरे पिता दुर्गा शिवहरे उम्र 33 वर्ष 02 रवि लहरे पिता स्व मुन्ना लहरे उम्र 31 वर्ष दोनो निवासी तिलक वार्ड मुंगेली* थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली छ०ग० के कब्जे से 40 नग 30 नग गांजा के पुडिया कुल वजनीय 258 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1260 रू तथा बिकी रकम 740 रू को आरोपीयो के ठेला दुकान से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क0 391/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

*(3)दिनाक 08.10.2024 को आरोपी *01 दुर्गेश साहू पिता स्व. रमेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी गोड़खाम्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली हा.मु. बामपारा मुंगेली 02 मुकेश निषाद पिता राजकमार निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी निवासी गोड़खाम्ही** थाना लोरमी जिला मुंगेली के कब्जे से 3 कि.लो 216 ग्राम किमती 15000 रू एवं एक मो० सा स्पलेण्डर प्लस बिना नंबर किमती 50,000 रू जुमला किमती 65,000 रू को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क० 393/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री संजय सिंह राजपूत उप. निरीक्षक जी.एस यादव, सउनि के.पी. जायसवाल, शत्रुहन खुटे, सउनि कमल फूल साहू प्र.आर भुवन चतुर्वेदी, यशवंत डाहिरे, दयाल गवास्कर, प्रमोद वर्मा, नोखेलाल कुर्रे, आरक्षक गिरीराज, अतुल सिंह, राकेश बंजारे, भेषज पाण्डेकर, राजू साहू, मनोज टंडन, महेन्द्र ठाकुर, रवि श्रीवास, रवि चंन्द्र डाहिरे, टेकसिंह साहू, अजय चन्द्राकर, म.आर बबीता श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

*अंतर्राज्यीय देह व्यापार पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*⚡⚡⚡

0

♦️ *अंतर्राज्यीय देह व्यापार पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*⚡⚡⚡

♦️ *सरकण्डा के मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना पर की गई कार्यवाही।*

♦️ *मोपका के एक मकान में संदिग्ध अवस्था में मिले 1 युवक एवं 8 युवतियां।*

♦️ *सभी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।*

*नाम आरोपी:-*
01. विकास भोजवानी पिता चंद्रप्रकाश भोजवानी उम्र 39 वर्ष पता मशानगंज थाना सिविल लाइंस बिलासपु

आशीष कश्यप बिलासपुर :_मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। आज दिनांक 08.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में 7-8 लड़कियां दीगर राज्य से आयी हुई हैं, जो देहव्यापार में लिप्त है। उक्त सूचना के संबंध में सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरी तोपसिंह नवरंग व उप निरी. रामनरेश यादव के हमराह में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये घर पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां एक मकान में एक युवक एवं 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जिन्हे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर देहव्यापार हेतु अन्य स्थानों से आना बताये। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। जिनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*कवर्धा में फिर एक बार फिर लव जिहाद का मामला आया सामने आरोपी युवक ने हिन्दू बताकर पीड़िता से किया दुष्कर्म।*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में फिर एक बार लव जिहाद का मामला सामने आया है जहां आरोपी खुद को हिंदू बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर जादू- टोना सिखाने के नाम पर दुष्कर्म करता था इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी भी की वही आरोपी का नाम साहिल खान बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने अपना नाम बदलकर राजू सिंग के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद बलात्कार समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है बता दे कि पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी युवक से पीड़िता की 6 माह पूर्व चाय की टपरी पर मुलाकात हुई थी जहां आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी लेकिन पीड़िता ने उसे भगा दिया जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई और घर पहुँच गया वही पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है जहां आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने की सलाह दी जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी वही आरोपी ने फिर जज को पैसे देने के नाम पर 6 महीने में 3 लाख रुपये भी ठग लिये वही पीड़िता ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान उसके घर आया और तंत्र मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा जिस पर पीड़िता ने माना कर दिया जिसके कुछ दिन बाद फिर आया और दबाव बनाने लगा कि मै उसे छुड़वा लूंगा और फिर 5 बार उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया परंतु पीड़िता के पति की रिहाई नही होने पर पीड़िता ने सीटी कोतवाली थाना पहुँचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है वही पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

—————————————-

** तखतपुर एवं कोटा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर दिया गया दबिश*

0

 

** तखतपुर एवं कोटा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर दिया गया दबिश*

*11 आरोपियों के कब्जे से 12 मोटरसाइकिल व बुलेट को किया गया जप्त*

*थाना तखतपुर*

*आरोपी का नाम-*
📌 *01. दीपक उर्फ राजू कश्यप पिता दूजराम कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 02 तखतपुर*

*02. पवन उर्फ चंदू पटेल पिता अश्वनी निवासी पाठकपारा तखतपुर*

*03. आकाश उर्फ अक्कू सिंह ठाकुर पिता रवि ठाकुर निवासी टिकरीपारा तखतपुर*

*जप्त मसरूका*- *01. सफेद रंग activa क्रमांक CG 10 AD 5375*
*02. एक मोटर सायकल splender plus*.
*03. एक मोटर सायकल HF DELUXE*

*थाना कोटा*

*आरोपी :– 01. दीपक सिंह सूर्यवंशी पिता चैन सिंह सूर्यवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी नवगवा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*
*एवम 7 विधि से संघर्षरत बालक*
*जप्त मसरूका*-
*1. 3 नग bullet, classic मोटर साइकिल*
*2. Bullet Electra.*
*3.Honda shine*
*4.Platina*
*5.⁠ Honda shine*
*6.Honda dream Yoga*
*7.pulsar*


आशीष कश्यप बिलासपुर:– पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS)के द्वारा ज़िले में मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में Sdop kota के द्वारा तत्काल टीम तैयार कर चोरों पर सतत् निगाह रखा गया जिसमें सफलतापूर्वक कोटा अनुविभाग के थाना तखतपुर एवं कोटा द्वारा
मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर दबिश दी गई और 11 आरोपियों को 12 चोरी के मोटरसाइकिल व बुलेट के साथ गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों के ख़िलाफ़ पूर्व में भी अपराध होने पर उनको निगरानी बदमाश की सूची में जोड़ा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने उक्त कार्यवाही करने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात*

0

राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल उन्मूलन पर की चर्चा

आठ लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया


नई दिल्ली– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पिछले नौ महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रमुख पहलों को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री से साझा की। प्रधानमत्री ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर श्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को माओवाद के खिलाफ राज्य में चल रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के हालिया ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है, जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया राज्य सरकार सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जुड़ सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता की प्रशंसा की और कहा कि इससे न केवल राज्य में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी आसान हो रही है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बस्तर और आदिवासी अंचलों में युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए सरकार विशेष योजनाएँ चला रही है। इन योजनाओं के तहत युवाओं को विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कृषि के क्षेत्र में, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक और उन्नत कृषि विधियों का व्यापक प्रयोग हो रहा है। इससे किसानों की उत्पादकता और उनकी आय में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रयास प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य के साथ मेल खाते हैं, और छत्तीसगढ़ इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य ने बड़े बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में सुधार हो रहा है। साथ ही, तकनीकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि राज्य के बच्चे आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित हो सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें।

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि राज्य की विकास यात्रा अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार हुआ है, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा।

*Chhattisgarh CM meets Prime Minister Narendra Modi*

0

Discusses development plans of Chhattisgarh and Naxal eradication

Expressed gratitude to the Prime Minister for approval of eight lakh houses

New Delhi, – Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai today met Prime Minister Narendra Modi at his residence. During this, the Chief Minister gave information about the development work done in the state during the last nine months, highlighting the major initiatives taken in the field of agriculture, skill development and education. Along with this, he shared information about the recent successful Naxal operation in the state with the Prime Minister. The Prime Minister praised the courage of the security forces on the success of this operation. During the meeting, he also thanked Narendra Modi for approving eight lakh houses under the Pradhan Mantri Awas Yojana.

The Chief Minister gave detailed information to the Prime Minister on the ongoing operation against Naxals in the state and the progress of development works. Referring to the recent operation in Narayanpur-Dantewada district, he said that the security forces have killed 31 Naxals which is the biggest Naxal operation in the state so far. Chief Minister Sai also presented details of the development work going on in Chhattisgarh. He informed that the state government is paying special attention to the development of roads, schools, hospitals and other infrastructure. Special efforts are also being made for employment generation and rural development, so that people from Naxal-affected areas can join the mainstream. Prime Minister Modi praised the success and said that this is not only restoring peace in the state, but is also paving the way for development.

Chief Minister Sai informed that the government is running special schemes for skill development of youth in Bastar and tribal areas. Under these schemes, youth are being given various technical and vocational training, so that they can get better employment opportunities by getting higher education. This initiative is playing an important role in the social and economic development of the state.

In the field of agriculture, Chief Minister Sai told the Prime Minister that digital technology and advanced agricultural methods are being widely used in Chhattisgarh. This is increasing the productivity of farmers and their income. The Chief Minister said that these efforts are in sync with the Prime Minister’s goal of “Developed India 2047”, and Chhattisgarh is playing an important role in this direction.

The state has also made major changes in the field of education. The Chief Minister told the Prime Minister that children in tribal areas are being provided education in their mother tongue, which is improving the educational progress of children. Also, special attention is being given to technical education, so that the children of the state can be trained in modern technologies and prepare for the future.

Prime Minister Modi appreciated these efforts of the Chhattisgarh government and said that the development journey of the state is an inspiration for other states. He assured Chief Minister Sai of even more support and cooperation for the progress of the state.

Chief Minister expressed his heartfelt gratitude to Prime Minister Narendra Modi for the approval of a large number of houses and said that under the Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin, the dream of lakhs of families to have their own house has come true, which will create a sense of stability and security in their lives.

*मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की पहल: मंदाकिनी को सुनने के लिए नई मशीन और गुरूदेव को मिली ट्राईसाइकिल*

0

*मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

रायपुर /जशपुर अंचल में लोगों की उम्मीदों के अनुरूप उनकी समस्याओं का निराकरण अब प्राथमिकता से हो रहा है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही ईलाज की सुविधा, दिव्यांग जनों को हियरिंग एड, ट्राईसाइकिल, जैसे पुनर्वास उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराएं जा रहे है।

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आने वाली श्रीमती मंदाकिनी यादव, जो लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रही थीं, कई अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद भी इन्हें फायदा नहीं मिला, तब उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सम्पर्क किया। जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें तत्काल सुनने की मशीन उपलब्ध कराई गई। नई मशीन लगने पर वह स्पष्ट रूप से सुनने में सक्षम हो गई हैं। इसी प्रकार दिव्यांग श्री गुरुदेव, जो बचपन से ही अस्थि बाधित थे, उन्हें ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

श्री मंदाकिनी यादव और श्री गुरूदेव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कैम्प से उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के बाद तत्काल निःशुल्क पुनर्वास उपकरण की व्यवस्था की गई। इससे उनका जीवन आसान हो गया है। कान में नई मशीन लगने के बाद अब बिल्कुल साफ सुनाई पड़ रहा है। वहीं श्री गुरूदेव ने बताया कि अस्थि बाधित होने के कारण इन्हें अपने दैनिक कार्यो के लिए कहीं भी आने जाने के लिए परिवार के सदस्यों पर आश्रित रहना पड़ता था। अब ट्राईसाइकिल मिलने के बाद उन्हें अपने जरूरत के काम के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

*मुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दी बधाई*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 08 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर देश के साहसी वायु सैनिकों को बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर वायु सैनिकों को नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वायु सेना के वीर योद्धाओं ने मातृभूमि की रक्षा के साथ विषम परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने और देश में शांति-सौहार्द स्थापित करने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। भारतीय वायु सेना ने कई अवसरों पर अपनी असाधारण क्षमता को साबित किया है। मातृभूमि के सम्मान, सुरक्षा, शांति और बचाव के लिए हमेशा तैयार रहने वाले वायु सैनिकों के बलिदान का देश हमेशा ऋणी रहेगा।

*मुख्यमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 08 अक्टूबर को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद जी एक संवेदनशील लेखक थे। उनके लेखन में यथार्थवाद प्रमुखता से दिखाई देता है। प्रेमचंद जी ने साहित्य का उपयोग राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों के बारे में जन जागरूकता जगाने के लिए किया। उन्होंने सरल, सहज और आम बोल-चाल की भाषा का उपयोग करते हुए अपनी रचनाओं में ग्रामीण जनजीवन में व्याप्त विषमताओं का यथार्थ वर्णन किया। उन्होंने अपनी लेखनी से भ्रष्टाचार और उपनिवेशवाद पर कठोरता से प्रहार किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं आज भी आम व्यक्ति की आवाज को मुखरता देती हैं। भारतीय साहित्य में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आवास मेला में हितग्राहियों को सौंपी नवनिर्मित आवास की चाबी*

0

*प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित किए*

*प्रधानमंत्री हर गरीब का पक्का मकान का सपना पूरा कर रहे : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बेमेतरा के टाउन-हॉल में आयोजित आवास मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आवास मेला में 12 लाभार्थियों को उनके नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल तथा विधायक श्री दीपेश साहू और और श्री ईश्वर साहू भी आवास मेला में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आवास मेला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर गरीब को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में बीते सितम्बर माह में करीब 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री हर गरीब का पक्का मकान का सपना पूरा कर रहे हैं। हमारी सरकार बनते ही हमने अगले दिन 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। इनमें से आठ लाख मकानों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बेमेतरा जिले में 32 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं। नए स्वीकृत आवासों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

श्री साव ने कहा कि हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता सके। आर्थिक कठिनाइयों और सीमित आमदनी के कारण गरीब परिवारों को यह केवल सपना ही लगता था। प्रधानमंत्री आवास योजना अब गरीबों के इस सपने को हकीकत में बदल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से राज्य के लाखों परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है। बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रज्ञा निर्वाणी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आवास योजना के लाभार्थी बड़ी संख्या में आवास मेला में शामिल हुए।