Home Blog Page 564

*खुद को तांत्रिक बताकर शारीरिक शोषण और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार**

0

*# आरोपी मध्य प्रदेश के नैनपुर, जिला मंडला से गिरफ्तार**

*# कवर्धा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 12 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा**

*# आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2)(जे), 64(2)(एम), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज**

कवर्धा। पुलिस ने, खुद को तांत्रिक बताकर एक महिला से ठगी और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के नैनपुर, जिला मंडला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को उसके पति की जेल से रिहाई का झांसा देकर करीब 6 महीने तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और करीब 3 लाख रुपए की ठगी भी की।

घटना का खुलासा तब हुआ जब दिनांक 07 अक्टूबर 2024 को एक पीड़िता ने थाना कोतवाली आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 6 माह पूर्व उसकी जान-पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताते हुए महिला को उसके पति, जो कि पिछले ढाई साल से बिलासपुर जेल में बंद है, की रिहाई का झूठा भरोसा दिलाया। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के नाम पर पहले पीड़िता से 3 लाख रुपए ठगे, फिर बाद में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि अगर वह शारीरिक संबंध बनाएगी तो उसके पति की रिहाई जल्द होगी। इसके बाद आरोपी ने 13 जुलाई 2024 की रात को पीड़िता के घर आकर जबरन संबंध बनाए। यह सिलसिला कई बार चला, लेकिन जब कोई रिहाई नहीं हुई, तब पीड़िता को ठगी और शोषण का एहसास हुआ।

शिकायत दर्ज होते ही, कवर्धा पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 626/2024 के तहत आरोपी पर धारा 65(2)(जे), 64(2)(एम), 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल और उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राईम) श्री प्रतीक चतुर्वेदी ने तत्काल आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।

एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और 12 घंटे के भीतर आरोपी को नैनपुर, जिला मंडला से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्रकरण की जांच जारी है और मामले के हर पहलू पर बारीकी से विवेचना की जा रही है।

**महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी**
निरीक्षक लालजी सिन्हा, उ.नि. शांता लकड़ा, स.उ.नि. दर्शन साहू, प्र.आर. चुम्मन साहू, आरक्षक अजय वैष्णव, महिला आरक्षक कविता कुमैटी।

*कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के तहत प्रदान किया 12 लाख रूपए का चेक*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में राजस्व विभाग के आरबीसी 6-4 के तहत तीन प्रकरणों में पीड़ित परिजनों को 04-04 लाख रूपए की दर से कुल 12 लाख रूपए का चेक प्रदान किया और घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम लाखासार के नवल सिंह ने बताया कि उनके दो पुत्रों की पानी में डुबने से मृत्यु हो गई थी। वहीं ग्राम मोहतरा तेली के गौतम कुमार ने बताया कि उनके पुत्र गीताराम जायसवाल की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी। कलेक्टर ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि, ओला, असमयवृष्टि (बेमौसम वर्षा), पाला, शीतलहर, कीट-इल्ली, टिड्डी आदि, बाढ़, आंधी, तूफान, भूकंप, सूखा एवं अग्नि दुर्घटनाओं से हुई क्षति के मामलों में प्रभावितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधानों के तहत त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने ऐसी घटना की स्थिति में शासन-प्रशासन तक जानकारी पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

*जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने, जर्जर स्कूल की मरम्मत एवं पेंशन की राशि दिलाने प्राप्त हुए आवेदन*

0

*कलेक्टर ने नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को बारी-बारी से सुना। जनदर्शन में शासकीय हाईस्कूल पदमपुर से सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड 02 गोकुल प्रसाद वर्मा ने पेंशन एवं जमा राशि तथा पिछला ड्यूटी का वेतन दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त प्रकरण की जांच कराने तथा नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम रौनाकापा के ग्रामीणों ने ग्राम के जर्जर स्कूल की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। मुंगेली के विनोद यादव ने विभिन्न सार्वजनिक जगहों से अतिक्रमण हटाने की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में कुल 181 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें नगर पंचायत पथरिया के सूरज निषाद ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, लोरमी विकासखण्ड के ग्राम करनकापा के ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराने, ग्राम भटगांव के अमरिका ने पैतृक जमीन का बंटवारा कराने, ग्राम कुधुरताल के सतीश कुमार नवरंग ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम सम्बलपुर की चंद्रिका बाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम जरहागांव की संतोषी कश्यप ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम लिलवाकापा के श्याम सुंदर ने मुख्य सड़क में पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरधारी लाल यादव एवं श्री गिरीश रामटेके, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

**अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाश उपद्रवियों पर तारबाहर पुलिस की कार्यवाही*

0

**स्ट्रीट पेट्रोलिग के दौरान अलग-अलग स्थान से 8 असामाजिक तत्वों को किया गया गिरफ्तार*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह(भा पु से) द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है इसी क्रम में थाना तारबाहर से एक टीम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिग के लिए रवाना किया गया था
जो टीम के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान अलग अलग स्थानों पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश उपद्रवियों को पकड़ा गया जिनके विरुद्ध थाना तारबाहर में पृथक पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया

*बिलासपुर पुलिस की अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी*

मादक पदार्थ गॉजा बिक्री करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

0

🔶 01 आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गॉजा 1.300 किलाग्राम व परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को किया जप्त।

*गिरफ्तार आरोपी* –
1. शुभम कुमार गुप्ता ऊर्फ गोलू पिता लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी नई बाजार बक्सर थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार, हाल मुकाम नवापारा रतनपुर थाना रतनपुर ।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने लगातार चेतना अभियान चलाया जा रहा है। तथा अवैध नशे के व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर स्थान नवापारा रतनपुर रोड के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया , मैरून रंग के बिना नम्बर के यामहा स्कूटी सवार 1 व्यक्ति की तलाशी लेने पर वाहन के सीट के नीचे में 1.300 किलोग्राम गॉजा कीमती 13000 रूपये रखा मिला जिसको जप्त कर उक्त व्यक्ति शुभम कुमार गुप्ता के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इस प्रकरण में एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन कर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयो के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही किया जाएगा।

*”जीवनदायिनी डायल 112 वाहन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, आगामी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।*

0

➡️ *बिलासपुर डॉयल-112 को लगातार प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हो रही है ,एक प्रसूता को अस्पताल जाते समय रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी 112 वाहन में करायी गई*

➡️इवेंट -MBP08.10.2024/48 थाना मस्तूरी , बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर ➡️डायल 112 के द्वारा छ0ग0 में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के द्वष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है। जहां महिला एक नये जीवन को इस दुनिया में लाने के लिए संसार के सबसे बड़े दर्द में व्याकुल रहती है एवं विलंब होने से उस माता और गर्भ में पल रहे बच्चे को बड़ा ख़तरा होता है उसके लिए डॉयल-112 फ़रिश्ते से कम नहीं है जो प्रसूता को तत्काल स्वास्थ्य लाभ हेतु अस्पताल पहुँचाते हैं।
➡️इसी कड़ी में मस्तूरी इगल -1 को एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) के लिए भी डॉयल-112 ऐसे ही फरिश्ता बनकर पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही और मदद का इंतजार कर रही थी।घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। सूचना मिलते ही तत्काल महिला के घर डायल 112 की वाहन पहुंची। महिला को उनके परिजनों के साथ वाहन में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने एवं परिजनों द्वारा वाहन को रोकने हेतु निवेदन करने पर रास्ते में ही वाहन को रोका गाया । डायल-112 आरक्षक 1289 जयंत यादव चालक रामकुमार द्वारा तत्काल डिलीवरी हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई l मितानीन एवं परिजनों की सहायता से गाड़ी में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई । जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं बाद बच्चे एवं प्रसूता को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
➡️प्रसूता महिला और उनके परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस कार्यप्रणाली की सराहना की है। उन्होंने 112 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

➡️पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) ने आरक्षक की पीठ थपथपा कर उनके कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

➡️ *बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील*
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

➡️ *गले और हाँथ की नस काट कर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, 5 मिनट में पहुंची डायल 112 ने तत्काल अस्पताल पहुँचाया*

0

➡️ *05 मिनट में पहुँची 112 इमरजेंसी वाहन, स्वयं से हाथ और गला काट लेने से गंभीर रूप से घायल था युवक*

सिविल लाइन- ईगल-2

➡️घटना- सिंधी कॉलोनी बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर ➡️ डायल 112 को सूचना मिली कि एक युवक अपने हाथ एवं गले को काट लिया है बहुत अधिक खून निकलने से जिसकी हालत बहुत ही गंभीर थी सूचना के पाँच मिनट बाद ही सिविल लाईन 112 में पदस्थ आरक्षक 1221 सूर्यकांत राठौर एवं चालक योगेश कौशिक द्वारा युवक को तत्काल डायल 112 वाहन में नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है के समय पर अस्पताल पहुँच जाने से युवक की जान बचाई जा सकी।

➡️ युवक के परिजनों ने बिलासपुर पुलिस और सिविल लाइन 112 को धन्यवाद किया।

➡️ज़िला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) ने ड्यूटी में तैनात के कार्य की प्रशंसा की ।

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एवम अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध कृत्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश*

आरोपीगण

*(1) तेरस यादव उर्फ भुरू पिता छहूरा उम्र 40 साल*
*(2)अजय यादव पिता घासीराम उम्र 39 साल*
*(3) मनीराम यादव पिता खिखराम उम्र 40 साल*
*(4) गंगा प्रसाद धीरही पिता सुखीराम उम्र 53 साल*
*(5) भोलाराम निराला पिता चैतूराम उम्र 52 साल*
*(6)सूरज लहरे पिता शिशुपाल उम्र 24 साल पता पचपेड़ी*

*सभी निवासी ग्राम सुकुलकारी थाना पचपेड़ी*

आशीष कश्यप बिलासपुर :_मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अनावेदक सूरज लहरे के विरुद्ध लड़ाई झगड़ा की शिकायत मिलने पर एवम ग्राम सुकुलकरी में अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिलने पर रेड कार्यवाही किया गया शराब नहीं मिलने तथा इन व्यक्तियों का पूर्व में शराब बिक्री करने का अपराधिक रिकॉर्ड होने गांव मोहल्ले में अनावेदको के विरुद्ध आक्रोश होने से उनके विरुद्ध 170 BNSS के तहत प्रतिबन्धक धारा में कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

♦️ *मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे।*

0

♦️ *घर के सामने रखे स्कूटी को किया था चोरी।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से चोरी गई स्कूटी किमती 30000 रू किया गया जप्त।*

*नाम आरोपी:-*
राजा वस्त्रकार उर्फ बोंय पिता मंगल वस्त्रकार उम्र 19 वर्ष निवासी जबड़ापारा मुक्तिधाम चौक गली नं. 1, सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

आशीष कश्यप बिलासपुर :_मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शैलेन्द्र शर्मा पिता स्व कृष्ण कुमार शर्मा उम्र 54 वर्ष निवासी ब्राम्हण बदरा थाना पथरिया जिला मुंगेली हा.मु. खैराबाड़ा मुक्तिधाम के पीछे सरकण्डा, ने दिनांक 07.10.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह किराये के मकान में मुक्तिधाम चौक के पास रहता है कि दिनांक 06.10.2024 के रात्रि करीब 07.00 बजे अपने काला रंग की स्कूटी क्र. CG 10 NC 3044 किमती 30000 रू. को किराये के मकान के सामने खडा किया था। जिसे रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आज दिनांक 08.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि राजा वस्त्रकार उर्फ बोंय नामक लड़का चोरी का काले रंग की स्कूटी में घूम रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर राजा वस्त्रकार उर्फ बोंय को घेराबंदी कर चांटीडीह में मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। जिससे उक्त स्कूटी के संबंध में पूछताछ करने पर मुक्तिधाम के पास चोरी करना बताया। जो उक्त अपराध की मशरूका होना पाये जाने से स्कूटी क्र. CG 10 NC 3044 किमती 30000 रू. को प्रकरण में जप्त कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग, उप निरी. जे.पी. निषाद, आर. संजीव जांगड़े, विवेकराय एवं अन्य की सरायहनीय योगदान रहा।

♦️ *अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।*

0

♦️ *गंभीर घटना कारित करने अवैध रूप से रखे धारदार चाकू जप्त।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से 1 नग चाकू किया बरामद।*

♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी:-*
शहबाज खान पिता स्व. जमील खान उम्र 25 वर्ष निवासी देवेनचाल, चांटीडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। दिनांक 08.10.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि शहबाज खान नामक व्यक्ति शनिचरी सब्जी मंडी शौचालय के पास खड़ा है एवं कोई गंभीर घटना घटित करने के लिए एक धारदार चाकू रखा है। उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत किया गया। थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी शहबाज खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।