Home Blog Page 561

 *अवैध शराब विक्रेताओं पर तखतपुर पुलिस की कार्यवाही*

0

📌 *अलग अलग शराब विक्रेताओं से कुल 13 लीटर महुआ शराब जप्त*

*गिरफ्तार आरोपी-*
1. हरिचंद केंवट पिता भागवत प्रसाद केंवट उम्र 42 साल निवासी ग्राम चूलघट थाना तखतपुर।
2. महेश नट पिता बंसी नट उम्र 50 साल निवासी ग्राम परसाकापा तखतपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-* पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा. पु . से.) द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध *प्रहार अभियान* चलाया जा रहा है। इसके परिपालन में आज दिनांक 10.10.2024 को थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व में ग्राम परसाकापा एवं ग्राम चूलघट में अलग-अलग स्थान पर रेड कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान आरोपी हरिश्चंद्र केवट के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब एवं आरोपी महेश नट के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब कुल 13 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर, रिमांड पर भेजा गया है।

 *1 वर्ष पूर्व दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में*

0

♦️ *पूर्व परिचय का लाभ उठाकर ऑनलाईन ड्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1,38,72,005 रू. लेकर किया था धोखाधड़ी*

♦️ *धोखाधड़ी करने वाले हो जाये सावधान, होगी सख्त कार्यवाही।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।*

*नाम आरोपी:-*
हेमन्त कुमार दुबे पिता स्व. गणेश प्रसाद दुबे उम्र 53 वर्ष निवासी कतियापारा, जूना बिलासपुर (छ.ग.)


आशीष कश्यप बिलासपुर :-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बसंत पाण्डेय पिता भागवत प्रसाद पाण्डेय उम्र 58 वर्ष निवासी राजस्व कालोनी सरकण्डा ने दिनांक 20.09.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पूर्व परिचय कपिल दुबे पिता हेमन्त दुबे के परिवार के साथ था। कपिल दुबे के पिता हेमन्त दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी मिलकर ऑनलाईन ड्रेडिंग में आकर्षक मुनाफा मिलने का झांसा देकर नगद एवं ऑनलाईन माध्यम से कुल 1,38,72005/- प्राप्त करने के बाद निर्धारित समय अवधि पूर्ण होने पर 8907000/- रू. वापस करने एवं 4965105 रू. वापस ना कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी बाद आरोपीगण फरार थे और पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए बार बार ठिकाना बदल रहे थे। जिनका पता तलाश किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर के आधार पर जानकारी मिला कि आरोपी हेमन्त दुबे नवरात्रि पर्व मनाने अपने सकुनत वापस बिलासपुर आया हुआ है। उक्त सूचना के संबंध में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर सउनि दिनेश तिवारी के हमराह में टीम भेजकर आरोपी हेमन्त कुमार दुबे को उसके सकुनत कतियापारा बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *भीड़-भाड़ में धक्का लगने की मामूली बात पर विवाद कर धारदार वस्तु से किया वार*

♦️ *धारा 109 बीएनएस जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर धारा में अपराध दर्ज।*

♦️ *घटना कारित कर आरोपी हो गये थे फरार।*

♦️ *प्रकरण के 3 आरोपियों सहित 02 नाबालिक बालक गिरफ्तार।*

♦️ *रिपोर्ट के महज 12 घंटो के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

*नाम आरोपी* :
*01.* सुमित वर्मा पिता चंदन वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा।
*02.* बिट्टू उर्फ अमित वर्मा पिता स्व. विष्णु वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी विवेकानंद रेसीडेंसी मोपका।
*03.* छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा पिता रोहित कुमार मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी बसंत विहार कालोनी सरकण्डा।
*विधि से संघर्षरत् 2 नाबालिक बालक।*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया चन्द्रकली निषाद पति स्व. बबलू निषाद निवासी अपोलो चौक सब्जी मंडी के पास सरकण्डा ने दिनांक 09.10.2024 के रात्रि 23.50 बजे रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह रात्रि अपने लड़का रिंकू निषाद के साथ अपोलो चौक सब्जी मंडी के पास दुर्गा देखने गये थे कि रात्रि करीब 11.30 बजे सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा, एवं उसके साथी लोग वहां खड़े थे। भीड़ अधिक होने के कारण उनको धक्का लग गया तभी सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा, एवं उसके साथी लोग अश्लील गाली गुप्तार देने लगे, जिसे प्रार्थिया का लड़का रिंकू निषाद मना किया। तब सभी एक राय होकर आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहते हुये अपने हाथ में रखे धारदार वस्तु से लड़का रिंकू निषाद को मारा जिससे बचने पर लड़का जांघ के पास लगा, लड़का खून से लथपथ होकर गिर गया। जिसे ईलाज के लिये सिम्स अस्पताल में भर्ती किये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में उप निरी. ब्यासनारायण बनाफर के हमराह में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी सुमित वर्मा, बिट्टू उर्फ अमित वर्मा, छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा एवं उसके साथी दो नाबालिक विधि से संघर्षरत् बालकों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

⚡चौक मे कार खडी कर तलवार लहराने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार
⚡आरोपियो के कब्जे से एक सफेद रंग की बलेनो कार व 02 नग चाकू व 01 नग लोहे का तलवार जप्त
⚡आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
⚡नाम आरोपी -01. समर बोरकर पिता रामपाल उम्र 22 साल निवासी यदुनंदन नगर तिफरा
02. प्रतीक बजाज पिता ओम प्रकाश उम्र 22 साल निवासी विनोचा कालोनी थाना सिरगिटटी
03. विजय कुमार पिता अशोक उम्र 26 साल निवासी खुदीराम बोस चैक थाना तारबाहर
04. राहुल नायक पिता सौमियल उम्र 25 साल निवासी मस्जिद के पास तारबाहर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘आपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् शहर मे हो रही घटनाओ को रोकने हेतु लगातार निर्देश दिया गया था परिपालन मे दिनांक 09.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला बाजार चैक यदुनंदन नगर तिफरा मे कुछ व्यक्ति सफेद रंग के बलेनो कार मे आकर चौक मे कार को खडी कर हाथ मे तलवार व चाकू रखकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगो का डरा धमका रहे है कि सूचना पर थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुच कर आरोपीयों को घेराबंदी कर पकडा गया तथा आरोपियो के कब्जे से एक सफेद रंग की बलेनो कार व 02 नग चाकू व 01 नग लोहे का तलवार जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी , प्र.आर मनोज राजपूत, आरक्षक केशव मार्को , सज्जू अली, रौनक पाण्डेय , मनोज बघेल, पवन बंजारे, विनोद कुमार सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही।

*प्रधान मंत्री आवास की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया है निर्देशित*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जे आर भगत सीईओ जनपद पंचायत मस्तुरी ने लिखित आवेदन मय जांच रिपोर्ट एफ आई आर दर्ज कराया की ग्राम पंचायत सोन के ग्रामीणों से यह शिकायत मिली थी की सरपंच पति अशोक केवट प्रत्येक हितग्राही से5000₹ कियोस्क संचालक साबित केवट के माध्यम से 20000/20000₹ की निकासी में हस्ताक्षर करवाकर 15000₹ दिया जा रहा और 5000₹ काट दिया गया है इस प्रकार कुल 13 हितग्राही से 65000₹ का धोखाधड़ी कर गबन किया गया है की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना दौरान कियोस्क संचालक आरोपी साबित केवट पिता गजरू केवट उम्र 22 साल निवासी सोन थाना पचपेड़ी को आज दिनांक 10.10.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है सरपंच पति अशोक केवट की तलाश जारी है

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी op कुर्रे, एएसआई राकेश टांडे , प्रधान आर लक्ष्मण सिंह,आर प्रशांत , एवम महिला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा

*कवर्धा जिले के कोठार से उठने वाली पी एम आवास की माँग को लेकर हुआ प्रदेश स्तरीय जन आन्दोल,तत्कालीन कांग्रेस सरकार नही दे सकी जवाब*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नित भूपेश बघेल सरकार आने के बाद लगातार 5 वर्षों तक गरीबों के प्रधानमंत्री आवास रुक रहा तब कवर्धा के एक युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विजय शर्मा ने कवर्धा के एक छोटे से ग्राम कोठार से इस आंदोलन की शुरुआत की और यह अभियान धीरे-धीरे कबीरधाम जिले से निकलकर प्रदेश का सबसे बड़ा जन आंदोलन बना इसकी चिंगारी पूरे प्रदेश में फैली तत्कालीन समय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और महामंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा का घेराव कर इसे प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा बनाया पीएम आवास न दे सकने के आरोप में घिरी काँग्रेस सरकार के पास गरीबो को जिनका अधिकार छीना जा रहा था कहने के लिए कुछ नही बचा और अनेक मुद्दों पर फैल रही कांग्रेस की सरकार चली गई प्रदेश में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनी संयोग से उस समय पीएम आवास आन्दोलन के शीर्ष चेहरे में रहे विजय शर्मा सरकार में पंचायत मंत्री बने और तब जाकर गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिल पाया जिस प्रधानमंत्री आवास गरीबों के अधिकार को लेकर कवर्धा जिले के कोठार गांव से शुरू हुआ आंदोलन प्रदेश का आंदोलन बना और परिणाम स्वरूप भाजपा की सरकार बनी अपने वादा को पूरा करते हुए 18 लाख नए आवास को स्वीकृति मिली अब गरीबो का सपना पूरा होने जा रहा है पीएम आवास योजना के लक्ष्य को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार बेहद गम्भीर और संवेनशील है जब गरीबों को उनका अधिकार आवास मिला है तब उस आन्दोलन के पृष्ठभूमि में रहे जनता जनार्दन और क़ोठार गांव के प्रतिनिधियों का सम्मान और हितग्राहियों का सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया है कार्यक्रम में पीएम आवास आंदोलन के नेतृत्व कर्ता स्थानीय विधायक एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के 18 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों को पक्का मकान देने जा रहे है 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से स्थानीय पीजी कॉलेज स्थित इन डोर स्टेडियम में पंचायत मंत्री विजय शर्मा स्वयं अपने हाथों से लाभार्थियों को पीएम आवास की स्वीकृति प्रमाण पत्र देंगे स्थानीय इन डोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री आवास मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा वही 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को जिनका आवास पूर्ण हो गया है उनको नए आवास की चाबी भी देंगे।

—————————————-

*हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है:- भावना बोहरा,,*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया हरियाणा विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ जितने और जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपार समर्थन मिला है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू कश्मीर में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और समस्त भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और जम्मू कश्मीर में भाजपा को मिले अपार जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी की समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है यह जीत भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को समर्पित हैं जिन्होंने पार्टी के प्रति दिन रात एक करके कड़ी मेहनत की। हरियाणा में 90 में 48 सीटों पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही तो वहीं जम्मू कशमीर में भी भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है यह सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नीतियों और योजनाओं से संभव हुआ है भावना बोहरा ने आगे कहा कि “भाजपा की रीती ही राष्ट्र प्रथम की नीति है” और प्रधानमंत्री के पिछले 10 से अधिक वर्षों के कार्यकाल में जनता ने इसे देखा है एक समय था जब केवल योजनाएं बनाई जाती थी लेकिन वो कागजों तक सिमित रहती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है हमारा देश विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहा है हरियाणा की जनता ने भी भाजपा की इसी नीति, विकास कार्यों और जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ मिलने एवं भाजपा के प्रति विश्वास जताते हुए अपना जनाधार दिया और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई विपक्षियों ने कई आरोप-प्रत्यारोप लगाएं लेकिन भाजपा ने हमेशा सत्य के साथ अपने सिद्धांतों पर अमल किया हरियाणा की जनता से जो वादा किया गया वो भाजपा ने पूरा किया यही वजह है की हरियाणा के इतिहास में आज तक किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है उन्होंने आगे कहा कि यह सभी पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों एवं देश के विकास के साथ ही अन्त्योदय के लक्ष्य के साथ भाजपा सरकार के कार्यों पर जनता का विश्वास है यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में हुए विकास के प्रति जनता-जनार्दन के अटल विश्वास की जीत है सेवा सुशासन और विकास का संकल्प लेकर ‘अंत्योदय’ के प्रण एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के साथ उनके आत्मविश्वास को नए पंख देने भाजपा प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में हरियाणा विकास की नई ऊँचाइयों को जरुर छुएगा इस चुनाव में हरियाणा की जनता ने जातिवाद परिवारवाद व तुष्टिकरण को नकार कर विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है यह जीत हरियाणा के जन-जन की जीत है जिसके लिए मैं समस्त हरियाणावासियों और देवतुल्य कार्यकर्ता साथियों को बधाई देती हूँ।

—————————————-

* पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में चल रहे अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर तत्काल अंकुश लगाने हेतु जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर, तथा अति०पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस० एस० आर० घृतलहरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारियों व साइबर सेल टीम मुंगेली द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में दिनांक 09.10.2024 को सट्टा खेलाने वाले के विरुद्ध मुखबीर की सूचना पर घटना स्थल पडाव चौक महादेव मेडिकल के पास आरोपी त्रिभूवन उर्फ रिकु पिता मिलन गोस्वामी उम्र 26 वर्ष साकिन विनोवाभावे वार्ड मुंगेली के द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उनके कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगदी रंकम 1070 को जप्त कर अपराध कमांक 395/24 धारा छत्तीसगढ़

जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारां 6 के पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री संजय सिंह राजपूत प्र आर. प्रमोद वर्मा, दिलीप साहू, यशवंत डाहिरे, दयाल गवास्कर, आरक्षक गिरीराज, अतुल सिंह, राकेश बंजारे, भेषज पाण्डेकर, राजू साहू मनोज टंडन, महेन्द्र ठाकुर, रवि श्रीवास का विशेष योगदान रहा

*बलरामपुर पुलिस ने किया ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट के फरार 2 और आरोपी गिरफ्तार, जेवरात सहित देशी कट्टा जब्त*

0

रामानुजगंज स्थित ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के आभूषणों की लूट के मामले में पुलिस ने फरार दो और आरोपियों को औरंगाबाद (बिहार) से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लूट के सोने-चांदी सहित कट्टा और कारतूस जब्त किए।

प्रकरण में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 1.354 किलो सोना, 1.058 किलोग्राम चांदी, एक देशी कट्टा व पांच नग जिंदा कारतूस सहित कुल 70 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की है।

*प्रधानमंत्री आवास योजना: जिला स्तरीय आवास मेला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का लखीराम सभागार में होगा आयोजन*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में हितग्राहियों को सौंपी जाएगी चाबी, स्वीकृति पत्र, और पूर्णता प्रमाण पत्र*

आशीष कश्यप बिलासपुर//उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में लखीराम सभागार में जिला स्तरीय आवास मेले का आयोजन होगा। गुरुवार को होने वाले इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर , कोटा, मस्तूरी,तखतपुर, बिल्हा और तखतपुर विधायक मौजूद रहेंगे। आवास मेले में हितग्राहियों के मॉडल आवास का प्रदर्शन, नवीन आवास स्वीकृति आदेश, भूमिपूजन, पूर्ण आवास का गृह प्रवेश, प्रतिकात्मक चाबी वितरण, आवास निर्माण की तकनीकी जानकारी आवास निर्माण के लिए सामग्री की जानकारी दी जाएगी।
जिले में ऐसे कई परिवार हैं जो स्वयं के पक्के आवास का सपना देख रहे हैं, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालित की जा रही है। योजना के तहत तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद पंचायत बिल्हा में 12817 आवास, जनपद पंचायत कोटा में 13841 आवास, जनपद पंचायत मस्तूरी में 14636 आवास एवं जनपद पंचायत तखतपुर 9345 आवास जिले में कुल 50639 आवासों को स्वीकृत कर पूर्ण कराने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है।