Home Blog Page 562

*अवैध शराब बिक्री पर हुई कार्रवाई*

0

*अवैध शराब बिक्री पर हुई कार्रवाई*

*ग्राम खपरीखुर्द से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के द्वारा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करने के निर्देश लगातार दिए जाते रहे हैं। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री जे.पी. एन दीक्षित के मार्गदर्शन में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए ग्राम खपरी खुर्द थाना चिल्फी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है।डी.ई.ओ. श्री दीक्षित ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम खपरी खुर्द थाना चिल्फी के टेकराम चतुर्वेदी के मकान में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। लोरमी आबकारी उप निरीक्षक श्री संजय सिंह मरकाम के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया और मौके से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। डी.ई.ओ. श्री दीक्षित ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) ,34(2) एवम 59(क) गैरजमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

*हत्या का आरोपी 48 घण्टो के भीतर पुलिस के गिरफ्त में*

0

🔻सगा साला ही निकला अपने जीजा का हत्यारा ।

नाम आरोपी :- आरोपी दादू उर्फ चंद्रभुवन पिता मंगल सिंह कंवर उम्र 34 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी रामपुर जिला कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :- इस प्रकार है कि सूचक श्रीमति सुकृता कंवर पति स्व शिव कंवर उम्र 42 वर्ष निवासी डिंगापुर की दिनांक 08.10.2024 को थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटिमेशन चाक कराई कि यह दिनांक 07.10.2024 को अपने डयूटी मे प्रयास हॉस्टल डिंगापुर चली गई थी तथा घर में इसका पति मृतक शिव कुमार कंवर एवं इसका बेटा देवाशीष था । जो इसका पति शिव कुमार कंवर इसे फोन कर बताया
कि तुम्हारा भाई दादू उर्फ चन्द्र भुवन कंवर घर आया है तुमसे बात करना चाहता है। तब यह अपने भाई से बात की और इसका भाई बताया कि डेविड मुझे मारने के लिए दौड़ा रहा है इसलिए तुम लोग के यहां आया हूं। तब यह अपने पति मृतक शिव कुमार कंवर को बोले की दादू उर्फ चंद्रभुवन कंवर को तुम खाना खिला
दो तब इसका पति मृतक शिव कुमार कंवर बोला कि इसे कितना खिलाउं,कितना दान करूं कहकर फोन रख दिये।

रात्रि 8.23 बजे इसे फोन कर बताये कि तुम्हारे पापा रोते हुए जा रहे कि मेरे दामाद को कोई मार दिया तब यह घर जाकर देखी तो इसका पति मृतक शिव कुमार कंवर की लाश घर के परछी पर खून लतपत पडा था। जिसके सिर गला चेहरा पर गहरा चोट का निशान था किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी जैसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है कि रिपोर्ट पर मर्ग इंटिमेशन चाक कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था जो विवेचना दौरान मामले में अज्ञात आरोपी के विरूध्द धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबध्द किया गया।

हत्या के आरोपी की पतासाजी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन स्टाफ एवं सायबर सेल कोरबा की टीम गठित
की जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी । सूचना संकलन से पता चला कि आरोपी/संदेही दादू उर्फ चंद्रभुवन कंवर का ग्राम गिधौरी मे होना पता चला है जिसे सायबर सेल की टीम के द्वारा आरोपी संदेही दादू उर्फ चंद्रभुवन कंवर को ग्राम गिधौरी से थाना लाकर पेश किये है। जो आरोपी दादू उर्फ चंद्रभुवन पिता मंगल सिंह कंवर उम्र 34 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी रामपुर जिला कोरबा से पूछताछ किया गया जो बताया कि मेरे जीजा मृतक शिव कुमार कंवर के द्वारा मेरी दीदी से मुझे काम धाम नहीं करना, फालतू पडा रहना बोले जाने पर उसकी बातो का बुरा मानकर टांगी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया गया घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया जाकर विधिवत गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार सायबर सेल कोरबा के प्रआर राजेश कंवर, आरक्षक सुशील यादव, आरक्षक रितेश शर्मा, आरक्षक आलोक टोप्पो, आरक्षक खेमराज राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

*🔻नदी में कूदकर युवती की जान बचाने का प्रयास करने वाले यातायात नायक की पुलिस अधीक्षक ने की भूरी- भूरी प्रशंसा*

0

🔻प्रशस्ति पत्र और नगद ईनाम से किया सम्मान

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– दिनांक 07.10.2024 को पावर हाउस रोड सुनालिया पुल के पास नायक क्र. 101 कृष्णानंद
रायसागर की ड्यूटी ट्राफिक टीम में लगाई गई थी। रात्रि लगभग 8:45 बजे एक युवती अचानक सुनालिया पुल से छलांग लगा दी। मौके पर तैनात सउनि मनोज राठौर के टीम में कार्यरत उक्त पुलिसकर्मी के द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए युवती को बचाने के लिये बहती नहर में बिना समय गवाएं कूद गये, लेकिन तेज बहाव और अंधेरे की वजह से युवती का काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल सका।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा ने कहा कि अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्काल बहती हुए नहर में कूदना एक अत्यंत ही सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य है ।
अतः सउनि मनोज कुमार राठौर और नायक क्र. 102 कृष्णानंद रायसागर को नगद ईनाम और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।

*अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब/नशा बेचने वालो पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश*

नाम आरोपी
*करन सोनी पिता पुण्टु सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बिनेका मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग*

जब्ती
*कुल 80 लीटर हाथ भ‌ट्ठी का तैयार किया हुआ महुआ शराब कीमती लगभग 18 हजार रु और बिक्री नगदी रकम 300 कुल जुमला कीमती करीबन 18300 रू*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मल्हार प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे के द्वारा पुसकें के द्वारा अवैध रूप से शराब बिकी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु तत्काल टीम गठित कर पतासाजी हेतु अलग अलग स्थानों पर मुखबिर तैनात किया गया था इसी कड़ी में जरिये मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बिनेका निवासी करन सोनी अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है ,रखा हैं मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु पुसकें प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे टीम के साथ मौके पर रवाना होकर ग्राम बिनेका में घेराबंदी कर पकड़ाए व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम करन सोनी पिता पुण्टु बताया जिसके घर कोठा की तलाशी लेने पर 08 नाग प्लास्टिक के डिब्बा में कुल 80 लीटर हाथ भ‌ट्ठी का तैयार किया हुआ महुआ शराब जुमला किमती 18000 रू व आरोपी के हाफपेंट के दाहिना जेब से नगदी बिकी रकम 300 रू बिक्री रकम मिलने पर आरोपी को शराब रखने बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने हेतु नोटिस तामिल किया गया जो आरोपी के द्वारा कोई वैध कागजात लाईसेंस पेश नहीं करने पर आरोपी से हाथ भट्ठी का तैयार किया हुआ महुआ शराब कुल 80 लीटर कीमती 18000 रु व बिक्री रकम 300 रु जुमला 18300 रू जप्त कर आरोपी को विधिवत दिनांक 09.10.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में पुसके प्रभारी भावेश शेंडे ,आर रंजीत खरे ,श्याम लाल सोनवानी, म आर तारणी वर्मा का विशेष योगदान रहा।

♦️ *लोहे का चापड़ लेकर घूमने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*⚡⚡⚡

0

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

♦️ *आर्म्स/आबकारी/एनडीपीएस संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

*आरोपी*
सूरज साहू पिता स्व. रामलखन साहू उम्र 21 साल साकिन गतौरी थाना कोनी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर पुलिस सार्वजनिक स्थान पर चाकू/चापड़/तलवार लेकर घूमने/लहराने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। दिनांक 09.10.2024 को ग्राम गतौरी में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मिला जिसके कब्जे में एक लोहे का चापड़ मिला। नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज साहू पिता स्व. रामलखन साहू उम्र 21 साल साकिन गतौरी थाना कोनी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया। संदिग्ध अवस्था में मिलने पर चापड़ को वजह सबूत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, स.उ.नि. सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक विजेंद्र सिंह, मिथलेश साहू, का सराहनीय योगदान है।

*उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक श्री अरुण साव की बड़ी सौगात, लोरमी क्षेत्र के ग्रामों में बनेंगे महतारी सदन*

0

*लोरमी के नवगांववेंकट, गोंडखाम्ही, लगरा, राम्हेपुर (एन), सुकली में महतारी सदन बनाने विधायक अरुण साव जी ने 1 करोड़ 23.5 लाख रु की दी सौगात*

तिजराम साहू ब्यूरो लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक श्री अरुण साव ने अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। श्री साव ने विधानसभा क्षेत्र के 5 गांवों में महतारी सदन के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं इसमें विभिन्न पदों की स्वीकृति प्रदान की है।

अरुण साव ने कहा कि, मातृशक्ति का सम्मान भाजपा सरकार की पहचान है। इसी सोच के साथ लोरमी क्षेत्र के नवगांववेंकट, गोंडखाम्ही, लगरा, राम्हेपुर (एन), सुकली में महतारी सदन बनाने का फैसला किया है। इन गांवों के लिए 1 करोड़ 23.5 लाख रुपए स्वीकृत किया है।

बता दें कि श्री साव ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तीन प्राथमिक केंद्र (गोंडखाम्ही, अखरार, डिंडौरी) एवं 48 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान 10 गांवों में एक करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की थी।

लोरमी के क्षेत्रवासियों ने अपने विधायक के विकास कार्यों पर खुशी जताई है। लोगों ने कहा कि, विभिन्न गांवों में विकास कार्यों की सौगात दी है। वहीं अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न पदों की स्वीकृति प्रदान किया है। यह लोरमी विधानसभा के स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनता के हित में शानदार पहल है।

*ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

♦️ *6 वर्ष पूर्व दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में*

♦️ *अपने साथियों के साथ मिलकर दुसरे की भूमि को दिखाकर रकम लेकर किए धोखाधड़ी*

♦️ *दो अन्य आरोपी पूर्व में किये गये है गिरफ्तार।*

♦️ *आरोपी फेकूराम ने ठगी के रक्म से अन्यत्र स्थान पर खरीदा था प्लॉट, प्लॉट को जप्ती करने की कार्यवाही पृथक से की जाएगी*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*नाम आरोपी:-*
फेकूराम पिता स्व भुखऊ राम धोबी उम्र 60 वर्ष पता ग्राम सुकदा थाना डभरा जिला सकती छत्तीसगढ़

* आशीष कश्यप बिलासपुर:-* घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय पिता सुन्दर लाल पाण्डेय उम्र 48 वर्ष निवासी मंगला नगर कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम चिल्हाटी स्थित भूमि खसरा नम्बर 237/86, 239/68 रकबा 1670 वर्गफिट भूमि को विक्रेता अमित कुमार तिवारी द्वारा मुख्तियार आम दिनेश कुमार टण्डन एवं खसरा नम्बर 237/20, 239/12 रकबा 1500 वर्ग फिट भूमि को विक्रेता कालीचरण प्रसाद से खरीदकर रजिस्ट्री कराया था। बाद में जानकारी हुआ कि उक्त भूमि के स्वामी अन्य व्यक्ति है और उक्त भूमि को बिक्री नहीं किया गया है। गजेन्द्र जांगड़े, रवि मिश्रा, फेकूराम व अन्य फर्जी व्यक्तियों द्वारा दुसरे के जमीन को दिखाकर अपना जमीन बताकर बिक्री कर रकम लेकर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट अपराध क्रमांक 144/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपी गजेन्द्र सिंह जांगड़े और रवि मिश्रा को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश कर धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् विवेचना जारी रखा गया था। प्रकरण में साक्ष्य संकलन एवं अन्य आरोपियों की पतातलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 09.10.2024 को सूचना मिली कि

प्रकरण के आरोपी फेकूराम अपने सकुनत पर है, थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के हमराह टीम भेजकर आरोपी फेकूराम को उसके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर आवेदन 15 तक*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत निपनियां एवं ग्राम पंचायत भैसबोड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत बिल्हा एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा में संपर्क कर सकते हैं।

*महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं हो रही आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर*

0

*ग्राम छतौना की विमला के पारम्परिक व्यवसाय को मिली नई दिशा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // राज्य शासन द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। इस योजना की राशि से महिलाएं न केवल अपने घर की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर रही है, बल्कि पारम्परिक व्यवसाय को भी आगे बढ़ाने में उपयोग कर रही है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम छतौना की श्रीमती विमला महतारी वंदन योजना से अपने पारम्परिक व्यवसाय को नई दिशा दी है। योजना के तहत मिलने वाली राशि से जरूरी सामाग्रियों का क्रय करके मिट्टी के दीये, घड़ा आदि बना रही है और इसे बाजार में विक्रय कर अच्छी-खासी आमदनी प्राप्त कर रही है। इससे घर की आर्थिक परिस्थिति में भी सुधार हो रहा है।
श्रीमती विमला बताती है कि उनके परिवार में 03 बच्चे सहित कुल 05 सदस्य हैं। वे अपने पति के साथ पारम्परिक व्यवसाय से जुड़ी हुई है। पहले आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होने के कारण व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा था, लेकिन राज्य शासन द्वारा जब से महतारी वंदन योजना शुरू की गई है, तब से व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। इसके लिए श्रीमती विमला ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है। इससे महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास जगा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है।

 

*पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुपालन कर आय बढ़ाने किया गया प्रोत्साहित*

0

*ग्राम निरजाम में पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम निरजाम में पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्नत नस्ल के पशुपालन कर आय बढ़ाने प्रोत्साहित किया गया। पशु मेला में कुल 77 पशुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने आकर अवलोकन किया।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न श्रेणी के पशुधन का चयन कर गाय, भैंस, बैल जोड़ी, बकरा-बकरी, मुर्गा व मुर्गी के पशुपालकों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। पशुपालकों को पशुओं में होने वाली किलनी एवं किरमी तथा बीमार पशुधन के ईलाज हेतु दवा दी गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय, गणमान्य नागरिक श्री शिवकुमार बंजारा, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. नूतन पांचखाण्डे, डॉ. शरद केशरवानी, डॉ. ओ. पी. बघेल, श्री. बी. पी. चन्द्रा, श्री डी. के. ठाकुर, ग्राम के सरपंच, पंच एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।