Home Blog Page 560

*Deputy Chief Minister Shri Arun Sao Expresses Condolences on the Demise of Eminent Industrialist Shri Ratan Tata*

0

“India Has Lost a Priceless Gem”

Raipur, / Deputy Chief Minister Shri Arun Sao has expressed deep condolence over the demise of renowned industrialist Shri Ratan Tata. In his condolence message issued today, he stated that India has lost a great son in the form of Ratan Tata. The tragic news of his passing is profoundly distressing, and the nation has lost a “priceless gem.”

Paying tribute to Shri Ratan Tata, Deputy Chief Minister Shri Sao highlighted his significant contributions to India’s industrial growth and social development. With his philanthropic and innovative approach, Shri Tata carved a unique niche in the industrial world. Through the Tata Trusts, he earned admiration across various sections of society by extending his efforts beyond the industrial sphere, particularly in healthcare, education, and rural development.

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार 421 अभियंताओं को मिला वर्षों बाद समयमान वेतनमान*

0

रायपुर -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आज 421 अभियंताओं को उनके दीर्घकालीन सेवा योगदान का सम्मान करते हुए समयमान वेतन का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अंतर्गत 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 32 अभियंता, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 388 अभियंता, और 08 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 01 अभियंता शामिल हैं। इन अभियंताओं में उप अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि यह प्रकरण पिछले 4-5 वर्षों से लंबित था और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशों के परिणामस्वरूप अब जाकर इन अभियंताओं को समयमान वेतन का लाभ मिल रहा है। ज्ञात हो कि अभियंताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था उपमुख्यमंत्री ने अभियंताओं को आस्वाशन दिया था कि उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार अभियंताओं को समयमान वेतन का लाभ दिया है जो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया*

0

*’भारत ने “अनमोल रत्न” खो दिया’*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि भारत ने रतन टाटा जी के रूप में एक महान सपूत खो दिया। उनके निधन का दु:खद समाचार मन को झकझोर देने वाला है। देश ने अपना एक “अनमोल रत्न” खो दिया है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्री रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। अपने परोपकारी और नवाचारी नजरिए से उन्होंने उद्योग जगत में खास मुकाम हासिल किया था। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के अपने कार्यों से औद्योगिक क्षेत्र से इतर समाज के सभी वर्गों के बीच प्रतिष्ठा अर्जित की थी।

*सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित गांव कुमान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन**

0

*कुमान एवं के पटवा थाना बिरसा (एमपी)के बीच कड़ा मुकाबला 15_16, 1 पॉइंट से जीता कुमान*
*500 की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर थाना प्रभारी रोशन बघेल का स्वागत किया पारंपरिक रूप से*

कबीरधाम, – नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम कु एलमान (थाना झलमला में दिनांक 07 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से 68 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें कबीरधाम, खैरागढ़, बेमेतरा और बालाघाट जिले के सीमावर्ती 33 गांवों की कबड्डी टीमों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता का समापन अवसर पहुंचे थाना प्रभारी श्री रोशन बघेल द्वारा किया गया, ग्रामीण अध्याय स्वागत किया फाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना और पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास को सुदृढ़ करना था।

**सामुदायिक पुलिसिंग: नक्सलवाद से मुक्ति की ओर एक कदम**

कबीरधाम पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग एक महत्वपूर्ण रणनीति बन चुकी है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल (आईपीएस) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, एवं श्री पंकज पटेल के पर्यवेक्षण में, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव श्री सतीश धुर्वे, श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, और थाना प्रभारी झलमाला श्री रोशन बघेल, उप निरीक्षक किसन तिलगाम , जिला विशेष शाखा के टीम प्रधान आर घनाराम सिन्हा, अभिजीत सिंह, आरo कृपाराम मरावी,नव राजूलाल यादव ,दिवाकर उर्फ लिबारु, मगलु तीजु ,की टीम ने मिलकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाया।

*कभी नक्सलियों के लिए सेफ जोन माना जाता था कुमान पुलिस बेस कैंप खुले जाने से ग्रामीणों में भय मुक्त होकर शासन के योजनाओं का लाभ ले रहे हैं*
सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य न केवल अपराध और नक्सलवाद का मुकाबला करना है, बल्कि ग्रामीणों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाना और उनके साथ संवाद स्थापित करना भी है। यह प्रतियोगिता उसी प्रयास का हिस्सा थी, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवा खेलों में रुचि लें, और उन्हें मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिले।

**ग्रामीणों और खिलाड़ियों में उत्साह**

ग्राम कुमान और आस-पास के गांवों में यह प्रतियोगिता एक उत्सव के रूप में मनाई गई। लगातार चार दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस मौके पर सरपंच ग्राम खेल समिति से समारू बैगा, संत कुमार, गिरवर, लक्ष्मण, ग्राम पटेल,सहित 400, 500कि संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष और खिलाड़ी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल था। ग्रामीणों ने न केवल खेल का आनंद लिया, बल्कि पुलिस और प्रशासन के प्रति अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त की। इस आयोजन ने यह साबित किया कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की राह संभव है।

**नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सामुदायिक विकास की दिशा**

कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल किया जा सकता है, बल्कि उन्हें नक्सलवाद से दूर रखने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है।

कबीरधाम पुलिस ने यह पहल कर यह साबित किया है कि सामुदायिक पुलिसिंग से नक्सलवाद से निपटने में काफी मदद मिल सकती है। ऐसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को उभारते हैं, बल्कि ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने में भी मददगार साबित होते हैं।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि नक्सलवाद का समाधान केवल बल प्रयोग से नहीं, बल्कि विकास, संवाद, और आपसी सहयोग से भी संभव है।

*➡️सजग कोरबा के तहत पुलिस द्वारा जिले के थानों में बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।*

0

*➡️ जिले के थानों में बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू करते हुए कुल 524 जगह के दीवारों पर बीट अधिकारी एवं कर्मचारियों का नाम लिखा गया है।*

*➡️प्रत्येक वार्ड/ ग्राम पंचायत के भवनों में थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी तथा बीट आरक्षक के मोबाइल नंबर को दीवारों पर लिखा जा रहा है*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के निर्देशन में *सजग कोरबा* अभियान में सभी थाना चौकी अपने-अपने क्षेत्र के दीवारों पर बीट अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत थाना चौकी अपने-अपने क्षेत्र दीवारों पर सजग कोरबा अभियान के तहत जिले के थानों में बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत के भवनों में थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी तथा बीट आरक्षक के मोबाइल नंबर को वॉल पेंटिंग कर लिखवाया जा रहा है और आपातकालीन डायल नंबर 112 को भी दीवारों पर लिखा जा रहा है जिससे ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में होने वाले घटना एवं सूचना को तुरंत उनके क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उसे संबंध में सूचित कर सके। कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 524 जगह पर अभी तक वॉल पेंटिंग के माध्यम से दीवारों पर थाना प्रभारी एवं बीट अधिकारी के साथ आरक्षक का नाम एवं मोबाइल नंबर को लिखा गया है।जिससे आसूचना संकलन में मदद मिल रही है।

*खदान में लोहा चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता।*

0

🔻चोरी किए गए 500 KG स्क्रैप और घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी क्र CG13AJ3087 किया गया जप्त।*

🔻*दो आरोपी किए गए गिरफ़्तार*
(1) अभिषेक भट्ट पिता दुर्योधन भट्ट निवासी कोसम्पाली थाना कोतरारोड ज़िला रायगढ़ हाल मुक़ाम दर्राखाँचा हरदीबाजार ज़िला कोरबा (छ ग)
(2) प्रकाश देवार पिता सेवकराम देवार निवासी दर्राखाँचा हरदीबाजार ज़िला कोरबा (छ ग)

रवि  शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान् प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में गेवरा खदान से स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 09.10.2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर गेवरा खदान के गैस गोदाम के पास से SECL का स्क्रैप समान चोरी कर ले जाते हुए आरोपी अभिषेक भट्ट और प्रकाश देवार को पकड़ा गया एवं उनके क़ब्ज़े से चोरी किए गए स्क्रैप 500 किग्रा एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी क्रमांक CG13AJ3087 को जप्ती कर अपराध धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

*‘‘सजग कोरबा’’ के तहत सायबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान चलाकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक*

0

*⏺️केंद्र एवं राज्य शासन के मंशानुरूप कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है जन-जागरूकता अभियान।*

*⏺️पुलिस के द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में लोगों को किया गया जागरूक।*

*⏺️सस्ते दर पर ऑन लाइन तत्काल कर्ज देने वालों से रहें सावधान।*

*⏺️इंस्टैंट लोन देने के लिए इंस्टेंट लोन एप्लीकेशन इंस्टाल कराकर चुराते मोबाईल से डेटा।*

*⏺️पुलिस में रिपोर्ट करने व रिकार्ड खराब करने की धमकी देकर करते है वसूली।*

*⏺️यदि किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने पर सायबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in या सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में जागरूक किया गया।*

*⏺️पांचवा दिवस सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा जागरूक किया गया साथ ही साथ सर्वमंगला मंदिर में श्रद्धालुओं को पाम्पलेट वितरण तथा थाना एवं चौकी क्षेत्र में पाम्पलेट चस्पा कर जागरूक किया गया।*

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-दिनांक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक संपूर्ण कोरबा जिले में शासन के मंशानुरूप श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा राजेश कुकरेजा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में सजग कोरबा के तहत सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक 09.10.2024 को
(01) थाना थाना सिविल लाइन रामपुर एवं सायबर सेल कोरबा पुलिस द्वारा राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 01 एवं महाराणा प्रताप नगर के दुर्गा पंडाल में 2500 लोगों को
(02) थाना बाकीमोगरा पुलिस द्वारा कटाइनार के दुर्गा पंडाल में 150 लोगों को
(03) थाना लेमरू पुलिस द्वारा नकिया में 200 ग्रामिणों को
(04) थाना कटघोरा द्वारा कटघोरा के दुर्गा पंडाल में 300 ग्रामिणां को (05) सर्वमंगला पुलिस चौकी द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 70 श्रद्धालुओं को सायबर अवेयरनेस पाम्पलेट वितरण कर बढ़ते साइबर क्राईम के बारे में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करने के संबंध में सोशल मीडिया में अनजान लोगो को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करे।

अगर आपको पैसे की जरूरत है ,आप लोन लेना चाहते है ,और अगर ऑनलाईन लोन लेने के बारे में सोंच रहे है तो सावधान हो जाइए। मिनटों में लोन देने वाले ऐप्स के झांसे में आकर लोग बर्बाद हो रहे हैं असल में पूरा एक गिरोह लोगो को ठगने में लगा हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी इंस्टेंट लोन एप्लीकेशन से बचने हेतु अलर्ट जारी किया है। पूरा एक गैंग है, जिसमें ज्यादा अनाधिकृत लोग लगे हैं जिन्हें रिजर्व बैंक से लोन देने का अधिकार नही मिला है, इसके बावजूद वे खुलेआम मिनटों में लोन का ऑफर देकर लोगों को फंसा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान से ये सारे एप्लीकेशन एक्टिवेट हुए है ,और पैसों की कमी से जूझ रहे लोगो को सस्ते दर पे लोन मुहैया कराने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा रहे है। गैंग द्वारा कस्टमर से तीन महीने का बैंक स्टेटमेंट, आधार कार्ड या पैन कार्ड की कॉपी लेकर तुरंत कुछ मिनटों में ही लोन दे दिया जाता है। जिसे चुकाने के लिए निश्चित समयावधि दी जाती है अगर एक एप्लीकेशन से ली गई लोन आप चुका नही पाते तो दूसरी एप्लीकेशन का नाम बता कर उसे इंस्टाल करा कर उससे लोन लेकर पिछले लोन की भरपाई करने को कहा जाता है। ग्राहक को गूगल प्ले स्टोर से एप्लिकेशन को डाउनलोड करने को कहा जाता है, ऐप्प को इंस्टाल करते समय ग्राहक, पर्सनल डिटेल (जैसे फोटो गैलरी) और कान्ट्रेक्ट लिस्ट साझा करने की परमिशन एप्लीकेशन को दे देते है जिससे ग्राहक के मोबाइल की पूरी डाटा सारे संपर्क नम्बर सहित चुरा लिया जाता है और ग्राहक को लोन दे दिया जाता है। ग्राहक को विश्वास में लेते है कि उनके अच्छे सिबिल रिकार्ड के कारण ही उनको लोन दिया जा रहा है। ये लोन देने के बाद 30 से 35 प्रतिशत का सालाना ब्याज तो लेते है साथ ही समय पर रकम वापस प्रति दिन 3,000 रुपये तक की पेनाल्टी की रकम भी वसूलते है। ये खुद ही लोन के पैसा वापस देने के लिए दूसरे लोन एप्लीकेशन की जानकारी देते है और उनसे लोन लेने के लिए उत्प्रेरित करते है। बहुत ही कम समय में इनके द्वारा 1 हजार से लेकर 50 हजार तक लोन दे दिया जाता है बाद में इनके रिकवरी एजेंट लोगों को प्रताड़ित करते है यहां तक कि ये कंपनियां लोन लेने वाले लोगों के पर्सनल डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें डिफाल्टर घोषित कर देने की धमकी फ़ोन से देते है कस्टमर के मोबाइल से एपलीकेशन इंस्टाल करा कर चुराए हुये मोबाइल डेटा कांटेक्ट डिटेल के सारे लोगो को फोन कर परेशान भी किया जाता है। और इतने सामाजिक अपमान से क्षुब्ध होकर कई लोग गलत दिशा में कदम तक उठा लेते है। कस्टमर को बार बार फ़ोन कर परेशान किया जाता है फिर उनके परिवार के सदस्यों को फोन कर धमकाया जाता है और गालियां दी जाती हैं इसके बाद भी अगर कोई लोन नही चुका पाता तो उसके कान्टेक्ट लिस्ट के लोगों, दोस्तों को फोन कर उन्हें व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर ग्राहक को अपमानित किया जाता है जो इनके काम करने का तरीका है फर्जी लीगल नोटिस भी भेजी जाती है। प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी के नाम पर बड़ी रकम काट देते है।

ऐसी किसी भी प्रकार की घटना होने पर नजदीकी पुलिस थाने अथवा साइबर सेल से संपर्क करें। या 1930 पर डायल करें https://cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर रिपोर्ट करें, सावधान रहें ,सुरक्षित रहें इस प्रकार सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के पांचवा दिवस दिनांक 09.10.2024 को *‘‘सजग कोरबा’’* के तहत सायबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान चलाकर लोगों को किया जा रहा है कोरबा पुलिस द्वारा जागरूक किया गया साथ ही साथ सर्वमंगला मंदिर में श्रद्धालुओं को पाम्पलेट वितरण तथा थाना एवं चौकी क्षेत्र में पाम्पलेट चस्पा कर जागरूक किया गया।

*जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए बैठक आयोजित*

0

*जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ, बीआरसी, सहायक कार्यक्रम समन्वयकों की ली बैठक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री चन्द्र कुमार घृतलहरे ने जिला कार्यालय में सभी विकासखण्डों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (बीआरसी) मुंगेली, लोरमी, पथरिया, सहायक कार्यक्रम समन्वयक (समग्र शिक्षा), जिला परियोजना अधिकारी (साक्षरता) और अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में पात्रतानुसार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कला उत्सव एवं युवा सांसद प्रतियोगिता, उल्लास कार्यक्रम के तहत पंजीकरण को 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने, पीएम श्री स्कूलों में निर्माणाधीन कार्यों एंव अकादमिक अवलोकन पर चर्चा, छात्रवृत्ति कार्यक्रम अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति प्रक्रिया को पूर्ण करने, वितरण के बाद शेष बचे पुस्तकों को संकुल केंद्र में सुरक्षित रखने, मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को सुव्यवस्थित पंक्तियों में साफ-सुथरे स्थानों में भोजन कराने तथा पेन्डिंग राशियों का तत्काल भुगतान करने, विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, पेंशन प्रकरणों का निराकरण और एफएलएन के बालवाड़ी एवं इंस्पायर अवार्ड के संबंध में चर्चा की गई। डीईओ ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही, आत्मानंद स्कूलों में निर्माण कार्य में विलम्ब पर संबंधित ठेकेदारों के विरूद्ध लगाई गई 45 लाख रूपए से अधिक की पेनाल्टी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदारों के विरूद्ध लगभग 45 लाख रूपए से अधिक का पेनाल्टी शुल्क लगाया गया है। वहीं कार्य निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने पर आगे भी पेनाल्टी शुल्क लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल लालपुर थाना, सरगांव, मोतिमपुर, पथरिया और लोरमी के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्माण कार्य में धीमी प्रगति के कारण की जांच करते हुए अनुबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री. पी. एल. पडवार ने बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लालपुर थाना के निर्माण हेतु 11 फरवरी 2023 को कार्यादेश जारी कर 11 माह में कार्य को पूर्ण करने के लिए अनुबंधित किया गया था, लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा आज दिनांक पूर्ण नहीं किया गया है। विलंब हेतु पेनाल्टी के तौर पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 10 लाख 23 हजार 661 रूपए का विलम्ब शुल्क लगाया गया है। वहीं ठेकेदार को 31 जनवरी 2025 तक कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है।
इसी तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल सरगांव के निर्माण हेतु 15 मई 2023 को कार्यादेश जारी कर 14 अप्रैल 2024 तक कार्य पूर्ण करने अनुबंधित किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध 09 लाख 22 हजार 453 रूपए पेनाल्टी शुल्क लगाने की कार्यवाही की गई है और 31 मार्च 2025 तक कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल मोतिमपुर के निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध 13 लाख 21 हजार रूपए पेनाल्टी लगाने की कार्यवाही करते हुए 31 मार्च तक कार्य को पूर्ण करने, स्वामी आत्मानंद स्कल पथरिया के निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध 08 लाख 42 हजार रूपए के पेनाल्टी शुल्क लगाकर कार्य को 26 फरवरी 2025 तक पूर्ण करने और स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी के निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध 04 लाख 27 हजार रूपए पेनाल्टी लगाने की कार्यवाही करते हुए 05 फरवरी 2025 तक कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है।

*विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // सालासा प्लान ऑफ एक्सन के तहत् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के अध्यक्ष श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले के मागदर्शन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गीधा स्थित घरौंदा कल्याणी आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमति कंचन लता आचला ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए तनाव मुक्त जीवन जीने के उपाय के बारे में बताया। इसके साथ ही अनियमित जीवनशैली और काम के दबाव से मनोरोगियों की संख्या दिनों-दिन बढ़ने के कारण होने वाले मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दो के बारे में बताते हुए नियमित मेडिटेशन या व्यायाम करने प्रेरित गया।