Home Blog Page 559

*ग्राम कामठी शिव मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का पूजा अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- छत्तीसगढ़। ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के ग्राम कामठी शिव मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पूजा में शामिल होने पहुँचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंदिर प्रांगण स्थापित माँ दुर्गा का पूजा कर आशीर्वाद लिया उन्होंने इस अवसर पर कहा माँ दुर्गा समस्त ग्राम वासियों को सुख समृद्धि प्रदान करें आपको बता दे कुछ दिवस पूर्व ग्राम कामठी में मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद सामने आया था इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कोई विवाद की स्थिति नही है आज परिसर में सभी मंदिरों में जाकर हमने पूजा अर्चना की है कैसे कोई किसी को पूजा करने से रोक सकता है यदि रोका जाता है तो यह गैर कानूनी है गाँव मे सभी समाज के लोग मिलजुलकर अपनी पूजा अर्चना करते रहे है कुछ ऐसे लोग विगत वर्षो में क्षेत्र में सक्रिय रहे है जो समाज मे मतभेद पैदा कर दूसरी दिशा में ले जाना चाहते थे आज गाँव में सभी वर्गों के समाज प्रमुख,सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष विकास मरकाम जी अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष,केंद्रीय प्रतिनिधि व पंडरिया राज परिवार के उपस्थिति में सभी मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना किये है मंदिरों में नाम बदलना प्रक्रिया हुई है तो यह भी गलत है मंदिर में सबको पूजा अर्चना करने का अधिकार है ये विरोध करने वाले वही लोग है जो लोगो को अलग दिशा में ले जाना चाहते है वही राष्ट्र विरोध की दिशा में फिर धर्म विरोध की दिशा में ले जाने का प्रयास करते है इसे अलग दिशा में ले जाने का सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में तनाव बनाने का प्रयाश उचित नही है प्रशासन का काम है समाज के निर्देशों का पालन करना प्रशासन अपना काम करेगा किसी को भी किसी का पूजा रोकने का अधिकार नहीं है विधायक पंडरिया भावना बोहरा,जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू, उपाध्यक्ष कैलास चंद्रवंशी, मनीराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*केंद्रीय राज्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री में 125 कन्याओं को कराया कन्या भोज*

0

*मां देवी के रूप में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख शांति और समृद्धि के लिए की कामना*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // क्वांर नवरात्र के आज अष्टमी-नवमी के दिन जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में आयोजित आवास मेले अंतर्गत कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 125 कुंवारी कन्याओं को भोज कराया। उन्होंने सभी कन्याओं को अपने हाथों से खीर पूड़ी, हलवा सहित विभिन्न प्रकार का मिष्टान्न परोसा और उपहार भेंट किया। साथ ही कन्याओं की मां देवी के रूप में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
बता दें कि क्वांर नवरात्र में नौ दिनों तक जिस तरह से माता दुर्गा की आवभगत और पूजा-अर्चना की जाती है। उसी तरह से नवरात्रि में सप्तमी तिथि से कन्या पूजन का दौर शुरू हो जाता है। अष्टमी और नवमी तिथि पर कुंवारी कन्याओं को नौ देवी का रूप मानकर उनका स्वागत सत्कार किया जाता है। नवरात्र में कुंवारी कन्याओं के भोजन कराने से पुण्य और कल्याण की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वन मंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*केन्द्रीय राज्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने आवास योजना के 10 हितग्राहियों को सौंपी चाबी, 60 से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित*

0

*वर्ष 2024-25 में जिले के 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवास स्वीकृत*

*‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेले का भव्य आयोजन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आवास योजना के 10 हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई और 60 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास श्री साहू ने कहा कि देश में श्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले 03 करोड़ आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं प्रदेश में श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासहीन परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में जिले के 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है। इसके लिए पूरे जिलेवासी बधाई के पात्र हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। हर गरीब का सपना होता है, कि उसका खुद का पक्का मकान हो। इस सपने को साकार करने का बीड़ा देश के प्रधानमंत्री ने उठाया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 14 दिसंबर को पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास प्रदान करने हस्ताक्षर किया गया। प्रतिमाह महतारी वंदन का पैसा महिलाओं को मिल रहा है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश में 2016 से पक्का आवास बनाने की दिशा में काम हो रहा है। मुंगेली जिले में 2024 में 20551 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है। हमारी सरकार मोदी के एक-एक गारंटी को पूरा कर रही है। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि आवास योजना का लाभ लेने से कोई पात्र हितग्राही वंचित न हो। आज इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो भी व्यक्ति आवास योजना का लाभ नहीं ले पाया है, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में 49 हजार 225 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 47 हजार 100 से अधिक आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। आवास योजना में राज्य स्तरीय रैंकिंग में मुंगेली जिला शीर्ष से चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य हितग्राहियों को पक्का छत पक्का मकान दिया जाना है। जिले में पूर्ण आवासों के विरुद्ध कल 565 करोड़ 26 लाख रुपए एवं नए स्वीकृत आवासों में प्रथम किस्त की राशि 33 करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपए हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किया जा चुका है।
आवास मेले में जिले के सभी विकासखण्डों के 60 से अधिक हितग्राहियों को आवास सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित किया गया। इनमें एन.आर.एल.एम. अंतर्गत लखपति दीदी, सामुदायिक निवेश कोष, चक्रीय निधि, एन.आर.एल.एम. बैंक लिंकेज तथा विश्वकर्मा योजना के हितग्राही शामिल हैं। आवास मेले में जिले के तीनों विकासखण्डों के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई तथा 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसी प्रकार स्व सहायता समूहों से जुड़ी 09 लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। मेले में सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत 09, चक्रीय निधि अंतर्गत 09, एन.आर.एल.एल बैंक लिंकेज अंतर्गत 09 तथा पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वन मंडलाधिकारी श्री संजय यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके एवं श्री गिरधारी लाल यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आवास सहित विभिन्न योजना के हितग्राही मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया। कार्यक्रम के समापन में श्री हरि सिंह परिहार ने आवास योजना के लिए रचित गीत गाकर समा बांधा।

 

*राज्यपाल श्री डेका माना मे दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए*

0

रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका आज माना कैम्प और माना बाजार के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए।
श्री डेका ने सर्वप्रथम माना कैम्प में महाकाली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की, वहां स्थापित दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की तथा पुष्पाजंलि अर्पित कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके पश्चात् राज्यपाल श्री डेका, माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल गए एवं दुर्गा माता की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू उपस्थित थे।

*राज्यपाल श्री डेका कालीबाड़ी वैशाली नगर में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए*

0

रायपुर, / छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका ने कालीबाड़ी में महाकाली मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्री डेका ने लोकांगन में भी दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधायक श्री रिकेश सेन, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*प्रधानमंत्री आवास योजना सपनों को साकार करने वाली योजना – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने आवास मेले में 36 हजार से ज्यादा परिवारों को दी आवास की सौगात*

*हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र और घर की चाबी सौंपी, त्यौहारों पर खुशियां हुई दोगुनी*

*33,019 परिवारों को पहली किस्त की 132 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी*

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गरीबों के आवास का सपना पूरा कर रहे – उप मुख्यमंत्री श्री साव*

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आवास मेला में शामिल हुए। उन्होंने जिले के 36 हजार 663 आवासहीन ग्रामीण परिवारों को आवास का स्वीकृति पत्र देकर खुशियों की गारंटी दी। उन्होंने ऐसे हितग्राही जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी भी भेंट की। आज बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चेहरों की चमक देखते ही बन रही थी। त्यौहारों के मौसम में उनकी खुशियां दोगुनी हो गईं। विधायक श्री धर्मजीत सिंह भी आवास मेला में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में आवास मेला को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का मकान हो। प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के सपनों को साकार करने वाली योजना है। हर गरीब के सपने को सरकार ने अपना सपना बना लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गरीबों के आवास का सपना पूरा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवास योजना के तहत इस वर्ष बिलासपुर जिले में 33 हजार 019 हितग्राहियों के लिए 132 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार द्वारा 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास की सौगात दी जा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगातार लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। गांव, गरीब और किसान सरकार की प्राथमिकता में है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 दिसम्बर को शपथ ली और 14 दिसम्बर को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के कार्यो की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसम्बर को 12 लाख किसानों के खातों में 3716 करोड़ रुपए की बोनस की बकाया राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गांवों, गरीबों और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साव ने आवास योजना में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया।

विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने आवास मेला में अपने संबोधन में कहा कि दस साल पहले श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने लोगों के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम किया। अपना घर अपना होता है, और जब किसी को पक्का घर मिलता है तो उसकी जिंदगी का एक मकसद पूरा होता है। पूरे देश में लोगों के इस मकसद को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। बिलासपुर जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान ने कार्यक्रम में बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 50 हजार 619 आवासों की स्वीकृति का लक्ष्य है। इनमें से अब तक 36 हजार 643 आवास स्वीकृत कर 33 हजार 019 आवासों के लिए प्रथम किस्त की राशि जारी की जा चुकी है। पूर्व में स्वीकृत आवासों में 93 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण और नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आवास योजना के हितग्राही बड़ी संख्या में आवास मेला में मौजूद थे।

*हितग्राहियों ने बांटी अपनी खुशियां*

आवास मेला में आवास स्वीकृति पत्र और नए घर की चाबी मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। कुछ हितग्राहियों ने अपनी खुशियां मंच से साझा भी कीं। महमंद के श्री वेदलाल बघेल ने बताया कि वे पहले मिट्टी के घर में रहते थे। बारिश के दिनों में बहुत दिक्कत होती थी। अब कच्चे घर की परेशानियों से छुटकारा मिल गया है। कोटा विकासखंड के करका निवासी श्रीमती प्रमिला बैगा ने बताया कि पक्का घर मिलने से बहुत सी समस्याओं से निजात मिल गई है। पक्के घर में रहने से समय और श्रम बचता है। साथ ही वह ज्यादा सुरक्षित भी महसूस करती है। उसने बताया कि वह ‘बिहान’ योजना से भी जुड़ी हुई है। सरकार की योजनाओं से उसकी जिंदगी बदल गई है। उसने संवेदनशील पहल के लिए सरकार का आभार जताया।

*सफलता की कहानी मुख्यमंत्री नोनीबाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से रूबीना को उच्च शिक्षा के लिए मिली मदद*

0

रायपुर, / दुर्ग शहर की रहने वाली निर्माणी श्रमिक ज़रीना बेगम की बिटिया रूबीना अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी करने के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर राजस्थान की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में इंटर्नशिप भी पूरी कर ली है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली जरीना को उच्च शिक्षा हासिल करने और कैरियर बनाने में छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना मददगार बनी है।

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को, 10वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने पर 5 हजार रूपए से लेकर 12 हजार 500 रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के बच्चे जो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करते हैं, उन्हें एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि तथा दोपहिया वाहन क्रय करने के लिए एक लाख रूपए का अनुदान भी दिए जाने का प्रावधान है। व्यवसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययन हेतु शैक्षणिक शुल्क हॉस्टल एवं मेस फीस के साथ-साथ स्टेशनरी के लिए 2 हजार रूपए प्रतिवर्ष दिए जाने का प्रावधान है। यदि किसी निर्माणी श्रमिक का मेधावी बच्चा विदेश में अध्ययन के लिए चयनित होता है तो अध्ययन हेतु वास्तविक व्यय अथवा अधिकतम 50 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाती है।

निर्माणी श्रमिक जरीना बेगम ने जब अपनी बिटिया की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री नोनीबाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु श्रमिक सहायता केन्द्र से संपर्क किया, तो उन्हें नहीं पता था कि इस योजना अंतर्गत क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। निर्माणी श्रमिक जरीना के आवेदन पर उसे बिटिया के आगे की शिक्षा के लिए योजना अंतर्गत मिली मदद से उसका सपना हकीकत में तब्दील हुआ और उसकी बेटी के हौसले को एक नया पंख मिल गया।

श्रमिक माता-पिता के संघर्ष और त्याग को ध्यान में रखते हुए रुबीना ने खुद को पढ़ाई के लिए समर्पित कर दिया। रुबीना स्नातक होने के बाद, कौशल विकास कार्यक्रम और राजस्थान में एक ऑटो वाहन कंपनी में अल्पकालिक इंटर्नशिप की। राजस्थान में रहना और काम करना रुबीना के लिए जीवन बदलने वाला अनुभव बन गया। रुबीना ने कहा, मुझे एहसास हुआ कि शिक्षा हमारे जैसे गरीब परिवारों के लिए एक नई और बेहतर दुनिया के द्वार खोलती है। रूबीना की इच्छा मास्टर डिग्री हासिल करना है और वह अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटी है।

*Pradhan Mantri Awas Yojana is a scheme to make housing dreams come true – Shri Arun Sao*

0

*Deputy Chief Minister presented gift of housing to more than 36000 families in the housing fair*

*Handed over housing acceptance letter and house keys to the beneficiaries on festive season*

*More than Rs 132 crore released for the first installment to 33,019 families*

*Prime Minister Shri Narendra Modi and Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai are fulfilling the dream of housing for the poor – Deputy Chief Minister Shri Sao*

Raipur, : Deputy Chief Minister Shri Arun Sao attended a housing fair at the Lakhiram Agarwal Auditorium in Bilaspur on Thursday, where he provided housing acceptance letters to 36,663 homeless families in rural areas, promising them a brighter future. He also symbolically handed over house keys to beneficiaries whose homes have been completed. MLA Shri Dharmjit Singh was present at the event as well.

In his address as the chief guest, Deputy Chief Minister Shri Sao emphasized that owning a home is a dream for many. He highlighted the Pradhan Mantri Awas Yojana as a means to turn those dreams into reality, stating that the government is dedicated to fulfilling the housing aspirations of the underprivileged. He shared that this year, over ₹132 crore has been allocated for 33,019 beneficiaries in Bilaspur district alone, with the state government aiming to provide housing for 18 lakh homeless families.

Shri Sao noted that Prime Minister Narendra Modi is continuously working to improve the lives of the people, prioritizing villages, the poor, and farmers. He recalled how the Chhattisgarh government quickly initiated the Pradhan Mantri Awas scheme, approving the project just a day after taking office. He also mentioned that on December 25, the government transferred ₹3,716 crore in bonus dues to 12 lakh farmers, honoring the legacy of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee. Under Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s leadership, the government remains committed to advancing the welfare of rural communities.

MLA Shri Dharmjit Singh reflected on the past decade, noting how Prime Minister Modi has worked tirelessly to fulfill the aspirations of the people. Bilaspur District Panchayat CEO Shri RP Chauhan shared that for the financial year 2024-25, the goal is to approve 50,619 houses in the district. So far, 36,643 houses have been approved, with the first installment released for 33,019 homes, achieving around 93% of the target for previously approved projects. The event was attended by Collector Mr. Avnish Sharan, Municipal Corporation Commissioner Mr. Amit Kumar, local representatives, dignitaries, and numerous beneficiaries.

Beneficiaries Express Their Joy

The smiles of beneficiaries lit up the fair as they received their housing approval letters and new house keys. Mr. Vedlal Baghel from Mahmand shared how living in a mud house had exposed him to harsh weather conditions. He expressed his relief after securing a Pucca house. Mrs. Pramila Baiga, a resident of Karka in the Kota development block, remarked that owning a Pucca house has alleviated many challenges, providing her with a sense of security and saving her time and effort. She also mentioned her involvement in the ‘Bihan’ scheme, highlighting how government initiatives have transformed her life

*उद्योग मंत्री ने खैरागढ़ में छत्तीसगढ़ महतारी और स्व. श्री देवव्रत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण*

0

*खैरागढ़ में 39.50 लाख रूपये की लागत से 4 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन*

रायपुर,/ उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज खैरागढ़ के कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा और सिविल लाइन में पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने खैरागढ़ शहर के अलग-अलग वार्डाे में 39.50 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 4 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण सदैव लोगों को अपनी धरती माता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जनमानस की आकांक्षा थी कि पूर्व सांसद स्व. श्री देवव्रत सिंह कि प्रतिमा का दशहरा पर्व से पहले अनावरण हो और हमने जनमानस की आकांक्षाओं का ख्याल रखते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ को महतारी का दर्जा दिया है। आज खैरागढ़ जिला कार्यालय परिसर में बहुत विशाल और भव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ है। उन्होंने कहा कि स्व.देवव्रत सिंह इस क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं विधायक रहे। लोगों की इच्छा थी कि उनके प्रतिमा का अनावरण जल्द से जल्द हो और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रभारी मंत्री श्री देवांगन द्वारा स्व. श्री देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती गीता घासी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, छुईखदान जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीना विनोद ताम्रकार, खैरागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

*Long-Pending Time Scale Pay provided to 421 Engineers as per the instructions of Deputy Chief Minister Shri Vijay Sharma*

0

Raipur, / As per the instructions of Deputy Chief Minister Shri Vijay Sharma, Chhattisgarh Government’s Panchayat and Rural Development Department issued an order today to extend the benefit of time scale pay to 421 engineers in recognition of their long-standing service contributions. According to the order, 32 engineers who have completed 25 years of service, 388 engineers who have completed 10 years of service, and 1 engineer who has completed 8 years of service have been included. The beneficiaries include Sub-Engineers, Assistant Engineers, Executive Engineers, and Superintending Engineers.

It is noteworthy that this matter had been pending for the last 4-5 years, but now with the intervention of Deputy Chief Minister Shri Vijay Sharma, these engineers have finally received the benefit of time scale pay. Earlier, representatives of the engineers had met the Deputy Chief Minister and apprised him of their grievances. Responding to their concerns, Shri Sharma had assured them that their issues would be resolved promptly. Consequently, as per his instructions, the time scale pay benefits have been granted to these engineers who have been serving in the Panchayat and Rural Development Department for many years and have made significant contributions to the state’s development.