Home Blog Page 558

*नक्सलियों द्वारा बिछाए आईईडी में पैर गवाने वाले नक्सल पीड़ितों को मिला कृत्रिम पैर का सम्बल*

0

*आभार जताने अपने कृत्रिम पैर से चलकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निवास पहुंचे नक्सल पीड़ित*

रायपुर, / वनोपज संग्रहण या खेती कार्य जैसे अपनी दैनिक जीवनचर्या के बीच जंगलों के रास्ते गुजरते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बमों में ब्लास्ट की अलग-अलग घटनाओं में अपना पैर गंवाकर अपाहिज की दर्दभरी जिंदगी जी रहे बस्तर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश व उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर कृत्रिम पैर का संबल मिल रहा है। पहले चरण में नक्सल हिंसा प्रभावित ऐसे 6 लोगों को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाकर चलने की ट्रेनिंग दी गई। आईईडी ब्लास्ट में पैर खोने के बाद से चलने फिरने के लिए दूसरों पर निर्भर हो गए ये लोग अब कृत्रिम पैर पाकर इतने उत्साहित हैं कि खुद अपने पैरों से चलकर आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निवास अपनी खुशी व्यक्त करने पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों ने बस्तर शांति समिति की पहल पर विगत सितंबर माह में दिल्ली जाकर जंतर मंतर में प्रदर्शन करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें आप बीती बताते हुए बस्तर में शांति की गुहार लगाई थी। वहीं दिल्ली से लौटकर वे आए तो उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में एक-एक पीड़ितों से बात कर उनका हालचाल जाना था और उनका हौसला बढ़ाया था और आईईडी ब्लास्ट में पैर गवा चुके पीड़ितों के कृत्रिम पैर लगवाने के निर्देश दिए थे।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार आईईडी ब्लास्ट में अपने अंग खोने वाले ग्रामीणों का समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ऐसे नक्सल हिंसा पीड़ितों को कृत्रिम अंग लगाने की शुरुआत हो गई है। कृत्रिम पैर लगाने के लिए बस्तर से 9 नक्सल पीड़ित का आना तय हुआ था, किंतु व्यक्तिगत कारणों से 3 पीड़ित अभी नहीं पहुंच पाए। इस प्रकार 6 नक्सल पीड़ित गुड्डू लेकाम बीजापुर, अवलम मारा बीजापुर, सुक्की मड़कम सुकमा, सोमली खत्री बीजापुर, खैरकम जोगा बीजापुर, राजाराम बीजापुर को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाए गए।

कृत्रिम पैर लगने के बाद इनकी जिंदगी एक नई करवट ले रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निवास पहुंचे इन नक्सल पीड़ितों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। कदम-कदम पर किसी और के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिंदगी में अब आगे बढ़ने और कुछ हासिल करने की सोच सकते हैं। हालांकि नक्सलियों ने जो छीना है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता से उन्हें कृत्रिम पैर सुलभ होने के साथ जीवन में नया उत्साह आया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।

*शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रों को पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी करना प्रतिबंधित*

0


रायपुर, – छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही कर पाएंगे। चिकित्सा शिक्षा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश नियम एवं विवरणिका 2021 अनुसार इसको प्रतिबंधित किया गया है। इस आदेश के अंतर्गत सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं और प्राचार्य दंत चिकित्सा महाविद्यालय को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं इस नियम का कड़ाई से पालन करें। सभी छात्र-छात्राओं से इस संबंध में एक शपथ पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गये है। जो इस बात का आश्वासन देगा कि वे अपनी पाठ्यक्रम अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अनाधिकृत निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही करेंगे।

*राज्यपाल श्री डेका से मुख्यमंत्री श्री साय ने की भेंट*

0

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भेंट कर नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

*विष्णु के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम*

0

*राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेज भवन निर्माण के लिए 1020 करोड़ रूपए का ई-टेंडर जारी*

*24 माह में पूरा होगा निर्माण कार्य, सीजीएमएससी होगी निर्माण एजेंसी*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। तरक्की और सुशासन का ये सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी नजर आ रहा है। । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया है। इसी बात के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री साय की पहल और और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेजों के भवन के लिए निविदा जारी कर दी गयी है।

राज्य में जांजगीर चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में चार नवीन मेडिकल कालेज बनेंगे। इनकी प्लानिंग, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य के लिए 1020.60 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। 11 अक्टूबर से बिड डाक्यूमेंट आनलाइन उपलब्ध होंगे तथा इन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर होगी।

ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा करना है ताकि राज्य के युवाओं के साथ ही प्रत्येक वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके और स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सके।

*मुख्यमंत्री श्री साय कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल*

0

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में बंगाली कालीबाड़ी समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी परिसर स्थित महाकाली मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा सौभाग्य है कि दुर्गा पूजा नवरात्रि पर बंगाली समाज द्वारा आयोजित पूजा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है। काफी समय से बंगाली समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। आप सभी को दुर्गा पूजा नवरात्रि की बधाई। मातारानी से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो और सभी को उनका भरपूर आशीर्वाद मिले। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए पूजा समिति को बधाई दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत व श्री पुरंदर मिश्रा सहित बंगाली कालीबाड़ी समिति के सदस्यगण व बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री श्री साय कच्छ कडवा पाटीदार व कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल*

0

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के फाफाडीह एवं भनपुरी में कच्छ कडवा पाटीदार समाज व कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने भनपुरी के श्री पाटीदार समाज भवन परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण उमिया माता मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पाटीदार समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज पाटीदार समाज द्वारा 50 वां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। सभी को नवमीं तिथि की बहुत-बहुत बधाई। मैं समाज का आभार व्यक्त करता हूँ कि आज हमें यहां पाटीदार समाज द्वारा आमंत्रित किया गया है। 50 साल से पाटीदार समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। यह बहुत हर्ष की बात है। इस वर्ष समाज द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। मैं पूरे पाटीदार समाज को स्वर्ण जयंती समारोह की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। मातारानी से प्रार्थना है कि पूरे छत्तीसगढ़ को उनका आशीर्वाद मिले।

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को नवरात्रि की बहुत बधाई । मातारानी से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को मिले। कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा विगत 85 वर्षों से रायपुर में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। देश की आजादी से पहले से यह आयोजन हो रहा है। मैं पूरे समाज को इसके लिए बधाई देता हूँ।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, श्री जयंती भाई पटेल व कच्छ कडवा पाटीदार समाज तथा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री श्री साय संकल्प दुर्गोत्सव समिति शंकर नगर द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल*

0

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर में संकल्प दुर्गोत्सव समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को महानवमीं पर्व की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री संजय श्रीवास्तव, श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री राजेश गुप्ता सहित संकल्प दुर्गोत्सव समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

*नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने के दिए हैं निर्देश*

’’ नाम आरोपी –
*धारा सिंह जाटव उर्फ रोहित जाटव पिता महेश जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी मस्तुरा थाना बेलगढा जिला ग्वालियर म.प्र. हाल मुकाम पत्थरखान भाठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 26.01.2024 को अपनी नाबालिग लडकी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए लगातार अपह्ता एवं संदेही की पतासाजी की जा रही थी जिस पर अपह्ता को दिनांक 07.10.2024 को धारा सिंह जाटव उर्फ रोहित जाटव पिता महेश जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी मस्तुरा थाना बेलगढा जिला ग्वालियर म.प्र. घर से बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा पीडिता से मंदिर मे विवाह कर पत्नि के तौर पर अपने घर मे रखा था जिस पर से प्रकरण मे धारा 376 भादवि एवं पोक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश टाण्डेकर, उनि जी एल चन्द्राकर, आरक्षक योगेश साहू व महिला आरक्षक ज्योति पंकज एवम साइबर सेल में महिला आरक्षक शकुंतला साहू का विशेष योगदान रहा।

*अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है*

♦️ *आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*गिरफ्तार आरोपी*-
1 सोहन वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 31 साल
2 गोपाल वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 35 साल साकिनान माता चौरा वर्मा मोहल्ला ग्राम सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

*जप्ती शराब*-
1. 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपये
2. मो.सा.क्रमांक CG 10 AY 7387


आशीष कश्यप बिलासपुर :-जिला बिलासपुर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 11.10.2024 को थाना सीपत के द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं जूर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुआ था। जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि बाहर पूल के आगे नहर रोड ग्राम सीपत की ओर दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल में कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में रखकर आ रहा है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी व टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां 1 सोहन वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 31 साल 2 गोपाल वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 35 साल साकिनान माता चौरा वर्मा मोहल्ला ग्राम सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से 1. एक नीले रंग के बैग के अंदर एक सफेद रंग 10 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में 10 लीटर व एक सफेद प्लास्टिक के थैले में 5 लीटर देशी महुआ कच्ची शराब कुल 15 लीटर कीमती 1500 रूपये 2. मो.सा.क्रमांक CG 10 AY 7387 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, प्रधान आर जयपाल बंजारे, आरक्षक प्रकाष जगत, लक्ष्मण चंद्रा, मुरीत राम बघेल का सराहनीय योगदान है।

*बेटियों की सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी हैः- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

0

0।महिला एवं बाल विकास विभाग ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम अंतर्गत नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कन्या का पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम अंतर्गत नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कन्या पूजन का भव्य आयोजन कबीरधाम में किया गया आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान को बढ़ाने एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देना था कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने सह परिवार सम्मिलित होकर कन्याओं का पूजन फूल माला, कुम-कुम चंदन चुनरी श्रृंगार के साथ दीप प्रज्वलित कर कन्या भोज का विधिवत शुभारंभ किया उन्होंने माता स्वरूप कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया कन्या पूजन कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए कन्याओं की पूजा अर्चना कर उन्हें स्वयं भोजन परोसा माँ आदिशक्ति स्वरूपा बालिकाओं का कार्यक्रम में उत्साह एवं हर्ष उल्लास से पूरा कार्यक्रम सजा रहा कार्यक्रम में अतिथियों ने विभाग के आयोजन को खूब सराहा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना आज के समय की तत्कालीन जरुरत है क्योकि देश एवं समाज में बालिकाओं की रक्षा शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना विकास किसी भी कीमत पर संभव नही है ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं ’’ योजना बालिकाओं के उत्थान के लिये महत्वपूर्ण है बेटियों की सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है कन्या पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी रष्मि शर्मा वेदकुमारी चौबे, सुषमा चंद्रवंशी, निशा साहू ने उत्साह से मां नवदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का श्रृंगार कर पूजन किया और भोजन कराया सभी की भागीदारी से कार्यक्रम में अलग ही हर्षोउल्लास का माहौल दिख रहा था कन्या पूजन कार्यक्रम में गोपाल वर्मा जिला कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उपस्थित होकर बालिकाओं के प्रति संम्मान व्यक्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने आनन्द कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महेन्द्र गुप्ता सहायक संचालक शिक्षा विभाग, संजय जायसवाल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कवर्धा विवेका हैरिस बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारी कवर्धा बृजेष कुमार सोनी बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारी कुण्डा, नमन देषमुख बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारी चिल्फी,सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, नीतिका डडसेना, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, सरोज शर्मा, पायल पाण्डेय, मनीषा चंद्रवंषी एवं एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कवर्धा, दषरंगपुर, बोड़ला के सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका बहनें, मिशन वात्सल्य एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।

—————————————-