Home Blog Page 557

♦️ *अवैध मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण में 3 वर्ष पूर्व से फरार आरोपी गिरफ्तार* ⚡⚡⚡

0

♦️ *वर्ष 2021 में 2 आरोपियों को गिर. कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् की गई है कार्यवाही।*

♦️ *पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम गांजा किया गया था बरामद।*

♦️ *प्रकरण में 1 अन्य आरोपी है फरार, जिसका पतासाजी जारी है*

♦️ *अवैध नशे का व्यापार करने वाले हो जाए सावधान होगी कड़ी कार्यवाही*

*नाम आरोपी -*
अंकित उर्फ अंकू श्रीवास पिता अरूण श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी पाठकपारा तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.09.2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक काले रंग के पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BD 0217 में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु अशोक नगर की ओर जा रहे हैं । सूचना पर विधिवत् एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी 1.आयुश रजक पिता बालेन्द्र रजक उम्र 27 वर्ष निवासी तेलीपारा दरबार लाज के पीछे सिटी कोतवाली बिलासपुर एवं आरोपी 2. अमन सिंह ठाकुर पिता राजू सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी तेलीपारा दरबार लॉज के पीछे थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर को मौके पर पकड़कर तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर पूछताछ करने पर आरोपी अंकू उर्फ अंकित श्रीवास एवं रामचंद उर्फ रामजी निवासी तखतपुर के द्वारा उक्त गांजा बिक्री हेतु देना बताने पर आरोपी अंकित श्रीवास एवं रामचंद की पतासाजी की गई किन्तु आरोपी नहीं मिलने पर प्रकरण में धारा 173(8)जा.फौ. के तहत् अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही। आज दिनांक 13.10.2024 को सूचना मिला कि प्रकरण के फरार आरोपी अंकित श्रीवास उर्फ अंकू नवरात्रि पर्व मनाने अपने सकुतन तखतपुर आया हुआ है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. जे.पी. निषाद के हमराह आर. शिव जोगी, मुकेश शर्मा, इमरान खान, छत्रपति दीक्षित एवं अन्य का टीम तैयार कर तखतपुर टीम भेजा गया। जहां आरोपी अंकित श्रीवास उर्फ अंकू को उसके सकुनत पर घेराबंदी कर थाना सरकंडा और तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी रामचंद उर्फ रामजी एवं पूर्व में गिर. आरोपियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

👉 *प्रेमिका द्वारा प्रेमी से संबंध नही रखने की बात पर हुए विवाद बना हत्या का कारण*
*प्रेमिका की हत्या कर ख़ुद आत्महत्या करने जा रहा था आरोपी ,पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी को चंद घंटों में ही पकड़ लिया गया*
*नाम आरोपी- नरेन्द्र सोनकर उर्फ बौना पिता स्व. तिरजुगी सोनकर उम्र- 43 वर्ष निवासी ठकुरीकांपा थाना जरहागांव जिला मुंगेली*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 11.10.2024 को गीता सिंह ठाकुर ने यह सूचना दी कि उसके किरायदार नरेन्द्र सोनकर के कमरे के अंदर पलंग में लता सोनकर चित्त पड़ी है , गले में स्कार्फ़ बँधा है ,इस सूचना पर तखतपुर में अपराध कायम कर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर तत्काल घटनास्थल पहुचकर शव के आस-पास बारिकी के निरीक्षण किया गया भौतिक साक्ष्य के आधार पर मृतिका का गला घोटकर हत्या करना पाये जाने से मामले से जुड़े व्यक्तियों से पुछताछ पर पाया गया की मृतिका लता सोनकर एवं उसका प्रेमी नरेंद्र सोनकर हमेशा उस किराये के मकान में आकर मिलते जुलते थे जिसके आधार पर संदेही नरेन्द्र उर्फ बौना सोनकर को कायमी के चंद घटो मे उसके सकुनत ठकुरीकापा थाना जरहागांव जिला मुंगेली मे जाकर पुछताछ किया गया जो मृतिका द्वारा संबंध विच्छेद की बात पर प्रेमी आरोपी द्वारा आवेश मे आकर मृतिका का गला घोटकर हत्या करना बताया। प्रेमिका की हत्या कर ख़ुद आत्महत्या करने जा रहा था जिसके पहले ही तखतपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा ।
हत्या जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक महोदय ने शाबाशी दी है ।

*पुलिस कांस्टेबल को मारी ठोकर,अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मौके पर हुई मौत…..*

0

मुंगेली लोरमी – ग्राम बोड़तरा में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पुलिस जवान प्रशांत मसीह को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना चिल्फी पुलिस थाने के बोड़तरा गांव में हुई। ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।बता दें कि प्रशांत मसीह चिल्फी थाने में पदस्थ थे।

हादसे से ठीक पहले शाम करीब 9 बजे वह दशहरे की ड्यूटी खत्म कर बोड़तरा की तरफ खाना खाने के लिए आए हुए थे। जिसके बाद वह चिल्फी की तरफ वापस जा ही रहे थे कि अचानक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चिल्फी पुलिस ने कांट्रेबल प्रशांत मसीह के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लोरमी रवाना कर दिया है।

*वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ में 12.90 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

*रायगढ़ जिले में हो रहे हैं अनवरत विकास कार्य*

*9.37 करोड़ की लागत से होगा 3 सड़कों का निर्माण*

*लोईंग में 3.44 करोड़ रूपए से आईटीआई भवन बनेगा*

*कोयलंगा नाला पर 2.89 करोड़ की लागत बन रहा पुल*

*ओडिशा आवागमन की दूरी होगी कम*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के प्रयास से रायगढ़ जिले में निर्माण एवं विकास कार्य अनवरत रूप से स्वीकृत एवं संचालित हो रहे हैं। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज लोईंग महापल्ली क्षेत्र में 12 करोड़ 90 लाख की लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा सिर्फ एक ही ध्येय है कि जनता की सुविधा के लिए अधिक से अधिक विकास के कार्य हो। इसको ध्यान में रखकर विकास और जन सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों को लगातार स्वीकृति दी जा रही है। आज सड़क निर्माण कार्यों के साथ लोईंग में बनने वाले आईटीआई भवन तथा बटमूल आश्रम महाविद्यालय में अतिरिक्त निर्माण कक्ष का भी भूमिपूजन किया गया है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हम लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। निर्माण कार्यों को मंजूरी देने के बाद अब बारिश खत्म होते ही सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है, जिससे इसका लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महापल्ली में 29 लाख की लागत से महतारी सदन का निर्माण होगा। जिसका संचालन महिलाओं द्वारा किया जायेगा।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि लेईंग में आईटीआई भवन निर्माण से यहां पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा। यहां नए ट्रेड भी शुरू किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आईटीआई से छात्र स्किल सीखते हैं, जो उन्हें उद्योगों में रोजगार पाने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने योग्य बनाएगा। इस मौके पर उन्होंने मौजूद छात्रों को मन लगाकर पढ़ने और हुनरमंद बनकर अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज 12 करोड़ 90 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 5 करोड़ 46 लाख से रायगढ़-लोईंग महापल्ली जामगांव मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई-8.60 कि.मी, 2 करोड़ 8 लाख की लागत से कोतरलिया बस्ती पहुंचमार्ग का निर्माण लंबाई 1.55 कि.मी., एक करोड़ 83 लाख की लागत से बस्ती जामगांव-छुहीपाली-जूनाडीह मार्ग का निर्माण कार्य, लंबाई 2.40 कि.मी., 3 करोड़ 44 लाख की लागत से लोईंग महापल्ली में नवीन आई.टी.आई. भवन का निर्माण कार्य तथा बटमूल आश्रम कॉलेज में विधायक मद अंतर्गत स्वीकृत 7 लाख 67 हजार की लागत से अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य शामिल हैं।

अंचल के लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने 2 करोड़ 89 लाख की लागत से बनने वाले कोयलंगा पुल के निर्माण कार्य का प्रारंभ हो गया है। मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र के लोगों की ओडिशा से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उन्हें कम दूरी तय करनी पड़ेगी। पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष जताते हुए वर्षों से लंबित मांग को पूरा करने पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, श्री विजय अग्रवाल, श्री सुकलाल चौहान, श्री सूरत पटेल, श्री अनंत राम चौहान, श्री एन.आर.प्रधान, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, एसडीओ श्री एम.एस.नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*लोगों से काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण का वध करने का आह्वान*

*डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण दहन कार्यक्रम में हुए शामिल*

*प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के मैदान में दशहरा पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हम लोग हर साल रावण का वध करते है, परंतु इस पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण, जो हमारे मन में है, उसका वध करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या की नगरी और भांचा श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में रावण रूपी जो भी बुराई है, उसको हम सब मिलकर दूर करने का संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान श्रीराम के जयकारे के बीच रिमोट का बटन दबाकर रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले का दहन किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीते 53 वर्षों से डब्ल्यूआरएस कालोनी में रावण वध का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस साल का यह कार्यक्रम हम सब लोगों के लिए विशेष है क्योंकि 500 सालों के बाद छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्रीराम जो भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए है। यह हम सबके लिए गौरव और प्रसन्नता की बात है।

रावण वध का कार्यक्रम पारंपरिक ढंग आयोजित हुआ। इस मौके पर भगवान राम और रावण की युद्ध गाथा का मंचन हुआ और अंत में रावण के विशालकाय पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर आतिशबाजी और उत्सव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने रावण दहन के बाद हर्षाेल्लास के साथ एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी।

कार्यक्रम को रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, श्री जयंती भाई पटेल, श्री तोशेन्द्र देव साय, आयोजन समिति के प्रमुख श्री जी.स्वामी, कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, आयोजन समिति प्रमुख के पदाधिकारीगण सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

*देशभक्ति के जज्बे को दिखा रहा ‘कालापानी’ की अवधारणा पर बनाया गया मां दुर्गा पूजा पंडाल*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-रेलवे कन्सट्रक्शन कालोनी बिलासपुर के परिसर में सार्वजनिक दुर्गा लक्ष्मी काली पूजा उत्सव समिति के आयाजकों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल के मध्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। परंतु इस वर्ष बनाए गए पूजा पंडाल की बात ही निराली है। राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान मातृभूमि को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले क्रांतिकारियों को दी जाने वाली क्रूरतम सजाओं में से एक कालापानी की ही सजा थी।

सेल्यूलर जेल में बंदियों को दी जाने वाली तरह-तरह के कठोर यातनाओं का जीवंत चित्रण दर्शकों को रोमांचित करने वाले हैं। आजादी के लिए सशस्त्र क्रांति का मार्ग अपना कर देश को आजाद कराने के लिए संघर्षरत युवाओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया और कालापानी की सजा झेली। हजारों देशभक्तों ने सेल्यूलर जेल की यातनामय कष्ट झेले। आज की वर्तमान पीढ़ी को ‘कालापानी’ के देशभक्तों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ग्रहण करने की आवश्यकता है।

सेल्यूलर जेल पर केन्द्रित कर बनाए गए पूजा पंडाल की खबर मिलने के बाद इससे प्रभावित होकर लेखक व इतिहासकार डॉ. लोकेश शरण उक्त पंडाल को देखने पहुंचे। उन्होंने कैदियों की भूमिका निभा रहे कलाकारों से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की। डॉ. शरण ने दुर्गा पूजा समिति आयोजक मंडल के सर्वश्री स्वराजनाथ चौधरी, अब्दुल फरीद व लोकनाथ बिस्वाल को ‘भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में कालापानी की ऐतिहासिक भूमिका’ शीर्षक से प्रकाशित अपनी लिखित पुस्तक भेंट की तथा उनकी पूरी टीम को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की।

*पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार*

0

♦️ *पत्नी द्वारा खाना बनाने से मना करने पर आरोपी पति ने कर दी हत्या*

♦️ *सीपत पुलिस के सक्रियता एवं तत्परता से आरोपी को किया गिरफ्तार।*

♦️ *घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं लकडी का डंडा बरामद*

*गिरफ्तार आरोपी-*
1. रामफल शिकारी पिता सिरसी लाल शिकारी उम्र 40 साल निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 11.10.2024 को ग्राम मटियारी में रामफल शिकारी के द्वारा अपनी पत्नी मुमताज शिकारी का दोनो के बीच आपस में झगडा विवाद होने से टंगिया एवं लकडी के डंडा से मारपीट कर सिर एवं हाथ में गहरा चोंट पहूंचाने से मृत्यु कारित किया। जिस पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 503/2024 धारा 103(1) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पता साजी हेतु वरिष्ठ अधिकरियों के मार्गदर्शन में त्वरित टीम गठित कर आरोपी रामफल शिकारी को हिरासत में लिया गया। आरोपी रामफल शिकारी शराब पीया हुआ था अपनी पत्नी मुमताज शिकारी को खाना बनाने के लिये कहने पर, मुमताज के द्वारा खाना बनाने से मना करने, पर दोनो में आपस में विवाद एवं लडाई झगडा होने से आरोपी रामफल शिकारी के द्वारा घर में ही रखे टंगिया एवं लकडी के डंडा से हमला कर सिर एवं हाथ में गहरा चोंट पहूंचाकर पत्नी की हत्या कर दिया। आरोपी रामफल शिकारी को गिरफ्तार किया गया है व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, युगल शर्मा, प्र आर कोैषल वस्त्रकार, आरक्षक आकाष मि़श्रा, शरद साहू, भूपेंद्र पटेल, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाष जगत, म आर प्रियंका मिश्रा का विषेष योगदान रहा।

*कवर्धा पुलिस ने करोड़ों की नकदी लेकर सफर कर रहे तीन युवकों को पकड़ा*

0

कवर्धा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कवर्धा-मंडला से रायपुर आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 2.27 करोड़ रूपये नकद बरामद किए गए।

कार सवार युवकों के पास रुपयों से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं होने ने तीनों को रुपयों सहित हिरासत में लिया गया है।

*गांजा तस्करी पर जशपुर पुलिस की कठोर कार्रवाई: 05 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार*

0

जशपुर:-चौकी उपरकछार और थाना तपकरा की पुलिस टीम द्वारा ओडिशा की ओर से आते संदिग्ध चारपहिये को रोककर तलाशी की गई‌। तलाशी में वाहन से 26 किलो गांजा (मूल्य 3 लाख रुपये) जब्त कर वाहन सवार 2 महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पांचों आरोपी पंजाब के निवासी हैं। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया।

*आनंद सिंह के अथक प्रयासों से नगर में मनाया जाएगा धूमधाम के साथ दशहरा उत्सव का पर्व भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा रावण दहन*

0

0. जनसेवक आनंद सिंह के प्रयासों से नगर में हुआ पुर्नजीवित दशहरा उत्सव का कार्यक्रम हजारो की संख्या में लोगों की उमड़ेगी रावण दहन का कार्यक्रम देखने भीड़।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ पंडरिया:- बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंडरिया नगर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां की जा चुकी है वही नगर विकास समिति एवं समस्त नगरवासियों द्वारा आज आयोजित होने वाले इस दशहरा उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे समिति में शामिल व्यवस्थापन एवं जनसेवक आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडरिया नगर में दशहरा उत्सव का आयोजन स्थानीय आत्मानंद हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा इससे पूर्व नगर के रामजानकी मंदिर बैरासिन चौक से भगवान राम दरबार की भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी जहां गाजे-बाजे के साथ तथा आतिशी धमाकों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दशहरा उत्सव स्थल आत्मानंद हाई स्कूल मैदान पहुंचेगी वही रात्रि 8.00 बजे आकर्षक व मनमोहक आतिशबाजी भी की जाएगी जिसके बाद भगवान राम द्वारा 61 फीट रावण का दहन किया जाएगा वही आनंद सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पंडरिया नगर के जनमानस के सहयोग से आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां हो चुकी है वही बताना लाजिमी होगा कि करीब 6 वर्ष पूर्व तक पंडरिया नगर में सार्वजनिक रूप से दशहरा उत्सव का आयोजन नहीं किया जाता था जबकि समूचे जिले में दशहरा उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाता है वही दशहरा जैसे बड़े पर्व को पंडरिया नगर में सार्वजनिक रूप से न मनाए जाने को लेकर काफी नाराज़गी देखने को भी मिल रही थी जिसे देखते हुए जनसेवक आनंद सिंह ने पहल की और नगरवासियों के साथ स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों के सहयोग से करीब दस वर्ष से नगर में बंद दशहरा उत्सव को पुर्नजीवित किया आनंद सिंह के प्रयासों से पंडरिया नगर में विगत 6 वर्षा से दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब न सिर्फ पंडरिया नगर के बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी लोग बड़ी संख्या में शामिल होते है और देररात तक इस भव्य आयोजन का लाभ उठाते है वही जनसेवक आनंद सिंह ने नगर व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

—————————————-