Home Blog Page 556

◆ *ट्रक ड्राइवर से पैसा एवं डीजल लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

◆ *पूर्व में एक आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा चुका है।*

*गिर० आरोपी का नाम*:- अरविन्द खुटे पिता गंगाराम खुटे उम्र 22 साल साकिन खिसीरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग)

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 13.09.23 को प्रार्थी अजय मनहर निवासी लिमतरा थाना मस्तुरी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी हाईवा में अकलतरा से गिट्टी लाने के लिए सुबह करीब 04:00 बजे के आस पास खैरा से हाईवा को लेकर अकेले निकला था फोरलेन एन एच 49 पर ग्राम पाराघाट टोल बेरियर के पास सुबह करीब 04.30 बजे अपना गाडी खड़ा करके नीचे दिशा मैदान करने गया था दिशा मैदान करके वापस आया तो देखा इसके गाड़ी के टकी साईड में एक सफेद रंग का माहिन्द्रा कम्पनी का टीयूजी 300 गाडी वाहन कमाक सी०जी० 13 एवी 8901 खड़ा था तथा चार लडके हाईवा का डीजल टंकी को खोलकर उसमे पाईप लगाकर डीजल निकाल रहे थे तब उनके पास जाकर अपने गाड़ी का डीजल कैसे निकाल रहे हो बोला तो वो लोग डण्डा तथा लोहे का राड रखे थे जिससे प्रार्थी के सिर में अड़ाकर हल्ला मत करना नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे गाड़ी में 50 लीटर डीजल था उसे पुरा निकाल कर प्लास्टिक जरिकेन में भरकर अपने गाडी में डाल लिये तथा जितना पैसा रखे हो निकालकर दे दो नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुये शर्ट से 500-500 रूपये का दो नोट लूट लिया तथा वहा से आगे चले गये आगे में एक ट्रेलर गाडी वाहन कमाक एम पी 53 एचए 2505 खड़ा था उसके पास जाकर उसका भी डीजल टकी से डीज़ल निकालने लगे तब यह अपना मोबाईल गाडी में रखा था जिसे निकालकर अपने मालिक राजू पंडित को फोन करके घटना के बारे में बताया तब राजू पंडित वहा पर आया उसी समय एक पुलिस गाड़ी भी वहा पर आया सभी मिलकर उन लोगों को पकडने लगे तब तीन लड़के वहा से अंधेरे का फायदा उठाकर खेत तरफ भाग गया एक लड़का को पकड पाये जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज कुमार मिरी पिता राम कुमार मिरी उम्र 35 साल निवासी कोरबी थाना बलौदा बताया मनोज मिरी एवं अन्य साथियों के साथ नगदी रकम हाईवा का डीजल लूटकर प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा टीयूजी में भाग गये। विवेचना के दौरान आरोपी मनोज मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा घटना दिनाक से फरार आरोपी अरविंद खुटे पिता गंगाराम खुटे उम्र 22 साल पता ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग को उसके घर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनाक 15.10.2024 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*संस्कृति महिला ग्रुप का तीन दिवसीय भव्य एवं विशाल गरबा महोत्सव का हुआ समापन पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं सांसद पत्नी समाजसेविका रेखा पांडे हुई सम्मिलित*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर में विविध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जानी जाने वाली एकमात्र महिला संस्कृति ग्रुप के द्वारा तीन दिवसीय भव्य एवं विशाल गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह गरबा कार्यक्रम 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक कुकदूर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्णत धार्मिक वातावरण में शानदार पारंपरिक वेशभूषा में आयोजित किया गया वही गरबा महोत्सव में संस्कृति ग्रुप ने अपने नाम के अनुरूप भारतीय संस्कृति एवं कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसकी नगर एवं आसपास के क्षेत्र से पहुंचे दर्शकों द्वारा बहुत सराहना की जा रही है

*छत्तीसगढ़ी थीम रहा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण*

इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रत्येक दिन महाआरती व विभिन्न थीम पर गरबा का आयोजन रखा गया था प्रथम दिवस पारंपरिक गरबा थीम पर गुजराती भक्ति गीतों पर मां की आराधना के लिए चंगिया चोली के चमकते परिधान पहनकर गरबा नृत्य का प्रदर्शन किया गया द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का थीम रास गरबा था जिसमें सभी प्रतिभागियों ने लाल रंग की साड़ी में मां अंबे प्रथम आराध्या गणेश जी एवं भोले शंकर के भक्ति गीतों के साथ-साथ कृष्ण राधा रास गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दी अंतिम दिन के छत्तीसगढ़ी थीम में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में कर्मा,सुआ व भक्ति गीतों पर किया गया शानदार गरबा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सभी प्रतिभागियों ने सुपा, टोकरी ,पर्रा हाथ में लेकर बेहतरीन गरबा किया यह गरबा कार्यक्रम कवर्धा के एम. के.( मुकेश )कोरियोग्राफर के निर्देशन में बहुत ही शानदार रहा वही गरबा के समापन की मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे की धर्मपत्नी समाज सेविका रेखा पांडे शामिल हुई उन्होंने कहा कि गरबा मां की आराधना की एक कला है संस्कृति महिला ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी परंपरा एवं कला को समेटते हुए बहुत ही आकर्षक और बेहतरीन गरबा का प्रदर्शन किया उन्होंने गरबा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को स्मृति चिन्ह एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया आयोजक समिति ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं माता की चुनरी सम्मान भेंट की गयी समापन के पूर्व कार्यक्रम के द्वितीय दिवस विधायक भावना बोहरा भी गरबा कार्यक्रम में सम्मिलित हुई भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति महिला ग्रुप के द्वारा गरबा के माध्यम से माता की आराधना की जा रही है जो बहुत ही सराहनीय एवं उत्कृष्ट है उन्होंने आयोजन समिति को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई प्रेषित किया संस्कृति महिला ग्रुप ने विधायक भावना बोहरा को लाल चुनर ओड़ाकर महिला शक्ति का प्रतीक त्रिशूल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।

*संस्कृति महिला ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य हेतु विभिन्न समितियां को भी भेंट किया स्मृति चिन्ह*

संस्कृति ग्रुप के द्वारा नगर में सामाजिक कार्य कर रहे विभिन्न समितियां को सम्मानित किया गया इसके लिए विधायक भावना बोहरा के हाथों पर्यावरण संरक्षण का कार्य करने वाली पर्यावरण संरक्षण समिति बेजुबां जानवरों की सेवा करने वाली बैजूबां सेवा समिति व स्वच्छता के लिए कार्य करने वाली महामाया सेवा समिति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तीन दिवसी गरबा आयोजन के दौरान संस्कृति ग्रुप ने भोग भंडारा का भी आयोजन किया जिसमें प्रतिभागियों के पूरे परिवार के साथ-साथ कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भोजन प्राप्त किया समापन दिवस की मुख्य अतिथि रेखा पांडे ने भी सभी अतिथियों के साथ भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया एवं इस व्यवस्था के लिए आयोजन समिति की सराहना की कार्यक्रम के समापन पर संस्कृति महिला ग्रुप ने आयोजन की अभूतपूर्व सफलता हेतु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त सहयोग कर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

—————————————-

*पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी है भर्ती की अनुमति*

*उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने तेज की भर्ती की कार्यवाही*

*राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर होनी है भर्ती*

रायपुर.  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर हाल ही में वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 261 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र भेजा जा रहा है। पीएचई में अभियंताओं और हैंडपंप तकनीशियनों सहित राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर भर्ती होनी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पदों के तहत उप अभियंता (सिविल) के 118 पदों, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस, अनुरेखक के 37, केमिस्ट के 12, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पदों पर चयन के लिए व्यापमं को पत्र लिखा जा रहा है। वहीं अराज्य स्तरीय पदों के अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन के 50 पदों, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दस-दस पदों तथा प्रयोगशाला सहायक और ट्रक चालक के पांच-पांच पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापमं को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

09 लाख से अधिक मुल्य के ब्राउन शुगर सहित 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

* अन्तर्राज्यीय ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार
* 46 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 9 लाख 20 हजार रूपये जप्त
* तस्करी में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार क्रमांक CG K 4790 भी जप्त
* जिला गठन के बाद नषीले पदार्थ ब्राउन शुगर के विरूद्ध मुंगेली में पहली कार्यवाही


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री संजीव शुक्ला(भापुसे) के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के पर्यवेक्षण में कल दिनांक 13.10.2024 को जिले के साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग के अर्टिगा वाहन में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुये अंबिकापुर-बिलासपुर से मुंगेली की तरफ आने वाले हैं।

सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घेराबंदी एवं धर पकड़ हेतु अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग टीम को तैनात किया गया। इसी दौरान शाम तकरीबन 4-5 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से एक अर्टिगा कार क्रमांक CG K 4790 आते दिखी जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। कार में 06 व्यक्ति सवार थे। NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये कार एवं उसमें सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई। कार के अंदर रखे कैरी बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिलने पर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार को जप्त किया गया।

आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अवैध ब्राउन शुगर को दीगर राज्य से पहले बस में लेकर आये उसके बाद अंबिकापुर-कोरबा के सीमा से अन्य साथियों के साथ कार के माध्यम से तस्करी करते हुये मुंगेली आ रहे थे। अपचारी बालक सहित अन्य 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष किया जा रहा है।

:: गिरफ्तार आरोपियों का नाम ::-
(01) आनन्द उर्फ भूरू यादव पिता हेम कुमार उम्र 20 साल साकिन मल्हापारा मुंगेली
(02) संदीप गोस्वामी पिता मनोज उम्र 21 साल साकिन बुधवारी बाजार मुंगेली
(03) सुनील जायसवाल पिता गणेश उम्र 24 साल साकिन नंदी चौक शंकर मंदिर के पास
(04) प्रिंशु गुप्ता पिता प्रभात गुप्त उम्र 23 साल साकिन गोलबाजार मुंगेली
(05) आसुतोश जायसवाल पिता रमेश उम्र 25 साल साकिन परमहंस वार्ड मुंगेली

:: जप्ती ::
(01) कुल अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 46 ग्राम कीमती 9,20,000 रूपये
(02) अर्टिगा कार एवं मोबाईल कीमती 8 लाख 68 हजार रूपये
(03) कुल कीमती 17 लाख 88 हजार रूपये

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली संजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक सुशील बंछोर, सउनि महादेव खुंटे, प्रधान आरक्षक महेश राज, सुशांत पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, सत्यम राजपूत एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

*रात्रि में दुर्गा विसर्जन के दौरान ज्वाली नाला फुल के पास भीड़ में बटनदार चाकू रखे आरोपी को पकड़ा गया।*

0

2> आरोपी बटनदार चाकू किसी घटना को अंजाम देने की नियत से पेंट के जेब में रखा था । 3.जप्त हथियार – 01 नग लोहे का बटनदार चाकू ।

नाम आरोपी :-

यश गुप्ता पिता महेन्द्र गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी नारियलकाठी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर । गिरफ्तारी दिनांक-01/14.10.24

आशीष कश्यप बिलासपुर :-ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 14/10 /2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मीला की एक लड़का ज्वाली नाला मेन रोड के पास अपने पेंट के जेब में बटनदार चाकू लेकर घूम रहा की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू एवं हमराह स्टॉफ जो दुर्गा विसर्जन ड्यूटी में लगे थे के साथ ज्वाली नाला के सामने मेन रोड के पास पहुंचा जहां घेराबंदी कर सूचना के आधार पर यश गुप्ता को पकडा गया जिनके पास लोहे का बटनदार चाकू 01 नग मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस. एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, लोहे का बटनदार चाकू को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से जिनके विरूद्ध अप.क्र. – 450 / 24 धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

*समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने से होगा देश का उत्थान – श्री रमेन डेका*

0

*भगवान श्री अग्रसेन की जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यपाल*


रायपुर, / समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने से देश का उत्थान होगा। हमार देश 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तभी बन सकता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्य धारा में शामिल हो। यह विचार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान श्री अग्रसेन जयंती समारोह में व्यक्त किये।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित भगवान श्री अग्रसेन की 5148 वीं जयंती समारोह में राज्यपाल श्री डेका बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब समाज में आर्थिक असमानता और सामाजिक विभाजन की चुनौतियाँ सामने हैं, भगवान अग्रसेन के आदर्श हमारे लिए एक मार्गदर्शक हो सकते है। उनका जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समर्पण, समानता और सेवा का संदेश देता है। उनकी नीतियों में ‘एक ईंट और एक रुपया‘ का सिद्धांत स्पष्ट रूप से समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि समाज का उत्थान तब ही संभव है, जब समाज का हर व्यक्ति समृद्ध हो।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान अग्रसेन के सिद्धांतों का पालन करते हुए अग्रवाल समाज ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना को बनाए रखा है। यह समाज हमें यह सिखाता है कि किस प्रकार एकजुट होकर समाज का हर व्यक्ति समृद्ध और सशक्त हो सकता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भी अग्रवाल समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उद्योगों का विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान और समाज सेवा की भावना प्रशंसा के योग्य है। छत्तीसगढ़ की सामाजिक और आर्थिक संरचना में अग्रवाल समाज ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, अपनी विविधताओं के बावजूद, एकता का प्रतीक है। यहाँ हर वर्ग और समुदाय के लोग मिलजुलकर रहते हैं, और इसमें अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें इस सामाजिक समरसता को बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए।
राज्यपाल ने अग्रवाल समाज के द्वारा छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में किए गये कार्यों को लिपिबद्ध करने का सुझाव दिया जिससे आने वाले पीढ़ी जान सके कि उनके समाज का क्या योगदान है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में अग्रवाल समाज की उल्लेखनीय भागीदारी है। व्यापार के साथ-साथ वे सेवा के कार्य भी करते है। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि कम से कम एक गरीब कन्या का विवाह, एक गरीब बच्चे की शिक्षा, एक गरीब व्यक्ति का इलाज कराने और एक गरीब बस्ती को गोद लेने का संकल्प लें तभी समाज की सार्थकता सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल ने संगठन द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में विशिष्ट योगदान देने वाले सामाजिक विभूतियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर बसना के विधायक श्री संपत अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री प्रदीप मित्तल, श्री नेतराम अग्रवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, महिला एवं युवा अग्रवाल सभा के पदाधिकारी सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*रायगढ़ को विकास कार्यों की मिल रही लगातार सौगात*

0

*वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 12.90 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*

*9.37 करोड़ से सड़क निर्माण, 3.44 करोड़ की लागत से*
*लोईंग में बनेगा आईटीआई भवन*

*कोयलंगा नाला पुल का 2.89 करोड़ की लागत से निर्माण शुरू,*
*पुल बनने से ओडिसा आवागमन की दूरी होगी कम*

रायपुर,/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ जिले में विकास कार्यों की लगातार सौगात मिल रही है। इसी क्रम में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज लोईंग महापल्ली क्षेत्र में 12 करोड़ 90 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा सिर्फ एक ही ध्येय है कि रायगढ़ का अधिक से अधिक विकास हो। यहां अधोसंरचना विकास और जन सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों को लगातार स्वीकृति दी जा रही है। इस दौरान सड़क निर्माण कार्यों के साथ लोईंग में बनने वाले आईटीआई भवन निर्माण के साथ ही बटमुल आश्रम महाविद्यालय में अतिरिक्त निर्माण कक्ष का भी भूमिपूजन किया गया है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। निर्माण कार्यों को मंजूरी देने के बाद अब बारिश खत्म होते ही सभी कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। जिससे इन सुविधाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा इन दो बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। काम की क्वालिटी से कहीं भी समझौता नहीं चलेगा, निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि महापल्ली में 29 लाख की लागत से महतारी सदन का निर्माण होगा। जिसका संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जायेगा।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, श्री विजय अग्रवाल, श्री सुकलाल चौहान, श्री सूरत पटेल, श्री अनंत राम चौहान, श्री एन. आर. प्रधान, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, एसडीओ श्री एम.एस.नायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

*3.44 करोड़ से लोईंग में आईटीआई भवन का होगा निर्माण*

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि आईटीआई भवन निर्माण से यहां पढ़ऩे वाले छात्रों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा। साथ ही यहां नए ट्रेड भी शुरू किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आईटीआई से छात्र स्किल सीखते हैं जो यहां उद्योगों में रोजगार पाने के साथ ही खुद का व्यवसाय शुरू करने में उन्हें मदद करेगा। इस मौके पर उन्होंने मौजूद छात्रों को मन लगाकर पढऩे और हुनरमंद बन अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही।
12 करोड़ 90 लाख की लागत के इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 12 करोड़ 90 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें 5 करोड़ 46 लाख रूपए से रायगढ़-लोईंग महापल्ली जामगांव मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई-8.60 कि.मी, 2 करोड़ 8 लाख की लागत से कोतरलिया बस्ती पहुंचमार्ग का निर्माण लंबाई 1.55 कि.मी., 1 करोड़ 83 लाख की लागत से बस्ती जामगांव-छुहीपाली-जूनाडीह मार्ग का निर्माण कार्य, लंबाई 2.40 कि.मी., 3 करोड़ 44 लाख की लागत से लोईंग महापल्ली में नवीन आई.टी.आई. भवन का निर्माण कार्य तथा बटमूल आश्रम कॉलेज में विधायक मद अंतर्गत स्वीकृत 7 लाख 67 हजार की लागत से अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य शामिल हैं।

*ओडिसा से जोड़ने वाले कोयलंगा नाला पुल का निर्माण प्राथमिकता से करें पूरा-वित्तमंत्री श्री चौधरी*
अंचल के लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 2 करोड़ 89 लाख की लागत से बनने वाले कोयलंगा पुल के निर्माण कार्य को प्रारंभ करवाते हुए काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश ईई पीडब्ल्यूडी को दिए। उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र के लोगों की ओडिसा से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उन्हें कम दूरी तय करनी पड़ेगी। पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष जताते हुए वर्षों से लंबित मांग को पूरा करने पर वित्त मंत्री श्री चौधरी को धन्यवाद दिया।

*सजेगा-संवरेगा भंडारपुरी धाम, गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी का नए स्वरूप में होगा विकास*

0

*गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल होने भंडारपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की कई घोषणाएं*

*‘मनखे मनखे एक समान’ की सोच पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार – श्री विष्णु देव साय*

*प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेला के लिए हर साल 20 लाख और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की*

रायपुर. . मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी धाम को सजाने-संवारने के लिए कई कार्यों की घोषणा की। उन्होंने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेला के लिए हर साल 20 लाख रुपए और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भंडारपुरी में मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए दस लाख रुपए और अटल समरसता भवन के प्रथम तल के लिए 20 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भंडारपुरी के लोगों की सुविधा के लिए आंतरिक मार्गों और सड़कों को बनाने का काम और रायपुर जिले के संडी-सेजा-भंडार मार्ग के निर्माण को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और श्री अनुज शर्मा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु तथा अनुयायी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भंडारपुरी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में गुरु का बड़ा महत्व है। छत्तीसगढ़ की सरकार गुरु घासीदास के बताए ‘मनखे मनखे एक समान’ के मार्ग पर चल रही है। हम सभी धर्मों, जातियों और समाजों के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय पर चलकर देश का विकास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 लाख आवासों की गारंटी दी थी। हमारी सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी थी। प्रधानमंत्री ने अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में आठ लाख 46 हजार 991 आवासों की स्वीकृति दी है। जैसे-जैसे आवासों का निर्माण पूरा होता जा रहा है, वैसे-वैसे हितग्राहियों को आवासों की चाबी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदकर मोदी जी की गारंटी को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य के स्कूलों को संवार रहे हैं और उनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के वातावरण का निर्माण कर रहे हैं। पीएम श्री योजना में प्रदेश के 341 स्कूलों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में 2 अक्टूबर को प्रारंभ हुई जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के छह हजार गाँवों तक पहुंचेगा।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भंडारपुरी धाम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा के छठवें वंशज आज हमारे साथ यहां मौजूद है, यह हमारा सौभाग्य है। हम गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर चलें और राज्य के विकास में सहभागी बने। हमारे मुख्यमंत्री ने केवल सौ दिनों में ही मोदी जी की अधिकांश गारंटियां पूरी कर दी हैं। डबल इंजन की सरकार दुगुने रफ़्तार से राज्य का विकास कर रही है।

विधायक श्री खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का साँय-साँय विकास हो रहा है। उन्होंने भण्डारपुरी धाम मेला के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि राजा बालकदास जी के सम्मान में यहां मेला आयोजित होता है। यहां धर्म मंच से सतनाम के आदर्श और ज्ञान को बताया जाता है। गुरु बालदास जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन ही गुरु बालकदास जी ने राजा की पदवी धारण की और भंडारपुरी को अपनी कर्मभूमि के रूप में स्थापित किया था। सतनामी समाज के सभी संघ-समिति-संस्था एक सूत्र में बंधे, पूरा समाज एकजुट हो और आगे बढ़े।

*Bhandarpuri Dham to Undergo Major Revamp: CM Shri Vishno Deo Sai*

0

Raipur, // In a significant announcement during his visit to Bhandarpuri for the Gurudarshan and Sant Samagam Mela on Sunday, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai announced an annual allocation of Rs 20 lakh for the Bhandarpuri fair and Rs 30 lakh for the development of the fairgrounds.

“The Chhattisgarh government is committed to the principle of ‘Mankhe Mankhe Ek Saman,'” said Shri Vishnu Deo Sai, emphasizing the administration’s focus on equality and community upliftment.

He wished for the prosperity and social harmony of the people of the state by visiting and worshiping the Satnami Samaj Guru Gaddi Asan at Bhandarpuri Dham. He described the gurus of the Satnami community as the inspiration for social unity and brotherhood.

During this event, Chief Minister announced also announced allocation of Rs 10 lakh for the renovation of the mini stadium in Bhandarpuri and Rs 20 lakh for the first floor of Atal Samrasta Bhawan. Considering the need for building better road connectivity for the convenience of the people of Bhandarpuri and the construction of Sandi-Seja-Bhandar road in Raipur district will be included in the upcoming budget.

Revenue Minister Shri Tankaram Verma, MLA and Vice President of Scheduled Caste Development Authority Guru Khushwant Saheb, MP Smt. Kamlesh Jangde, MLA Shri Domanlal Korsewada and Shri Anuj Sharma, along with many religious gurus and followers of Satnami society also participated in large numbers in the Guru Darshan and Sant Samagam fair at Bhandarpuri Dham.

In his address, Chief Minister Shri Sai stated that Prime Minister Narendra Modi had guaranteed 18 lakh houses for the needy families in the state. “On the second day of our government’s formation, we approved the construction of these 18 lakh houses in a cabinet meeting,” he added.

Prime Minister has recently approved around 8.46 lakh houses in Chhattisgarh. As the construction of houses is getting completed, the keys of the houses are being handed over to the beneficiaries.

Highlighting the achievements of the state government in fulfilling its commitments, Shri Sai said, “In compliance with Prime Minister Modi ji’s guarantee we have purchased 21 quintals of paddy per acre from farmers at the rate of Rs 3,100 per quintal.” The Chief Minister emphasized the ongoing improvements in schools across the state, aimed at creating an environment of quality education.

Under the PM SHRI Yojana, 341 schools are being upgraded with state-of-the-art facilities. He also highlighted that the recently launched Janjati Gram Utkarsh Yojana, initiated on October 2, will benefit 6000 villages in Chhattisgarh.

Revenue Minister Shri Tankaram Verma, while addressing the people said that it is our good fortune that the sixth descendant of Guru Ghasidas Baba is present here with us today. We should follow the path shown by Guru Ghasidas and participate in the development of the state.

MLA Shri Khuswant Saheb said in his address that Chhattisgarh is developing rapidly under the leadership of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai. Outlining the history of Bhandarpuri Dham Mela, he said that the fair is organized here in honor of Raja Balakdas ji. Here the ideals and knowledge of Satnam are told from the religious platform. Addressing the people, Guru Baldas ji said that it was on this day that Guru Balakdas ji took the title of king and established Bhandarpuri as his Karmabhoomi. All the associations-committees-institutions of the Satnami society should be tied together so that the entire society should be united and move forward.

*नहर में मिला शव का मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत लापता नाबालिक बालिका का शव के रूप में हुआ पहचान*

0

*🔹नाबालिक बालिका को आत्माहत्या के द्वारा उत्प्रेरित करने वाला प्रेमी हुआ गिरफ्तार*

*आरोपी का नाम*
संतोष कुमार तिवारी पिता प्रकाश कुमार तिवारी उम्र 18 वर्ष 9 माह सा० म०न०-आई/99 शिवाजीनगर कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया का चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 15 वर्ष 4 माह दिनांक 07.10.2024 के शाम 5-6 बजे से रात 10.00 बजे के मध्य में कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगा कर अपने साथ ले गया होगा का रिपोर्ट दर्ज करायी है जो प्रार्थिया के रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 593/2024 धारा 137(2) बी०एन०एस० पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

प्रकरण की गम्भीरता श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री राजेश कुकरेजा (भापुसे), श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा (रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का (रापुसे) को अवगत कराया जो लापता बालिका का जल्द से जल्द बरामद करने का निर्देश दिया गया है जो प्राप्त निर्देश के पालन में क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया, मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 07.10.2024 को एक बालिका सुनालिया पुल में छलांग लगायी है उक्त बालिका अथवा उसका शव बरामद नहीं हुआ है कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के अनुसार खोजबीन शुरू किया जो एक बालिका का शव थाना खरसिया क्षेत्रांतर्गत प्राप्त हुआ है कि प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त बालिका का पहचान करवाया गया जो पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर से लापता हुआ बालिका के रूप में पहचान किये। जो थाना खरसिया जिला रायगढ़ से उक्त मर्ग सदर का डायरी प्राप्त कर इस प्रकरण में शामिल कर जांच कार्यवाही किया गया। जांच में पाया गया कि उक्त बालिका को उसका प्रेमी संतोष तिवारी के द्वारा आत्माहत्या के लिए उत्प्रेरित किया गया है कि आरोपी संतोष कुमार तिवारी का पता तलाश किया गया जो सोशल मिडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार होने वाला था जिसे पुलिस टीम के द्वारा सुझबुझ से पकड़ा जाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, मप्रआर० स्मिता बेक, आर० गंगा राम डांडे, संजय सिंह एवं अन्य स्टाफ के द्वारा की गयी कार्यवाही ।