Home Blog Page 555

*गुम हुई बच्ची को दो घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया*

0

⚫️ जिला दंतेवाड़ा के‌ बचेली थाना अंतर्गत कोड़ेनार निवासी कोसी सोढ़ी अपने 2 वर्ष 6 माह की बच्ची के साथ बाजार के लिए बचेली आयी थी।

⚫️ दोपहर बाजार करने पश्चात वापस किरांदुल जाने के लिए बस स्टैंड के पास अपने बच्ची के साथ बस का इंतजार कर रही थी इसी दौरान कोसी सोढ़ी वहीं पर सो गई थी।

⚫️जब वापस उठी तो बच्ची उसके साथ नहीं थी। आसपास पता की तो पता नहीं चला!फिर वह अपने पति को इस बारे में बतायी!

⚫️ कोसी सोढ़ी का पति संजय सोढ़ी द्वारा करीबन 18:00 बजे थाना प्रभारी बचेली को सूचना दिया गया।

दंतेवाड़ा:-⚫️ थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देश पर तत्काल जिला में नाकाबंदी किया गया!
⚫️ तत्काल विशेष टीम गठित
पता तलाश जारी किया। इसी दरमियान पता चला कि कोई बुजुर्ग दंपति द्वारा उस बच्ची को अपने साथ बस में लेकर गये हैं!

⚫उसी क्लू के आधार पर आसपास पता किया गया तो बच्ची को पाढ़ापुर में होना पता चला! बुजुर्ग दंपति से पूछताछ करने पर बतायें कि बच्ची की मां नशे की हालत में थी! अपने गांव होगी यह सोचकर बच्ची की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने साथ लेकर आ गये!
⚫ बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया!

* *पुलिस द्वारा तेज़ी व लापरवाही पूर्वक बिना लाइट के ट्रैक्टर चलाकर एक्सिडेंट करने वाले आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई*

0

* ⁠*धारा 105 bns के तहत् अपराध दर्ज कर आरोपी को भेज दिया गया जेल*

*नाम आरोपी-*

1- *वीरेंद्र कुमार पटेल पिता श्यामलाल पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक13.10.2024 को ट्रैक्टर कमांक सीजी 10 बी पी 9325 का चालक विरेन्द्र कुमार पटेल के द्वारा अपने ट्रैक्टर को खतरनाक ढंग से बिना लाईट के चलाते हुये हीरालाल पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर आहत हीरालाल पटेल को मरने के लिये मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। आहत को CHC कोटा ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया ।थाना कोटा में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर घटना स्थल चौकी बेलगहना होने से जांच हेतु डायरी प्राप्त होने पर तत्काल घटना सदर के गवाहों का कथन लिया गया । उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर ,संपूर्ण जांच में आरोपी विरेन्द्र कुमार पटेल के विरूद्ध सबूत पाये जाने से धारा 105 bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी विरेन्द्र कुमार पटेल से पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

*ब्राउन शुगर तस्करी के मुख्य सरगना को उत्तर प्रदेश राज्य से गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

• अन्तर्राज्यीय नशा तस्कर के मुख्य सरगना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार
• ब्राउन शुगर के खिलाफ मुंगेली पुलिस की end-to-end कार्यवाही
• मुख्य सरगना प्रमोद शर्मा तस्करों के मध्य गुरूजी के नाम से था मशहुर
• मुख्य सरगना प्रमोद शर्मा अब तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी कर चुका है ब्राउन शुगर की तस्करी

मुंगेली:-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री संजीव शुक्ला (भापुसे) के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के पर्यवेक्षण में दिनांक 13-10-2024 को जिले के साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुई थी कि सफेद रंग के अर्टिगा वाहन में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुये मुंगेली की तरफ आने वाले हैं। सूचना प्राप्त होने पर घेराबंदी कर 05 आरोपियों से 46 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर को जो उत्तर प्रदेश राज्य के बनारस से लाये थे बरामद कर अपचारी बालक सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपने गैंग से मुख्य सरगना प्रमोद शर्मा उर्फ पप्पू महराज पिता ओंकार नाथ शर्मा उम्र 64 साल निवासी लोधीपुर, थाना जमानिया जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश को बताये। इस महत्वपूर्ण जानकारी पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षक संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक टीम मुख्य आरोपी की तलाश में बनारस उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपियों द्वारा बताये गये पते पर रेड कार्यवाही की गई। जिसमें गैंग का मुख्य सरगना प्रमोद शर्मा को पूछताछ के लिये घेराबंदी कर पकड़ा गया।
मुख्य सरगना को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिये मुंगेली लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा गैंग ऑपरेट करना कबूल किया तथा बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से अवैध ब्राउन शुगर का तस्करी मेरे नेतृत्व में कराया जाता रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग जिले जैसे बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा में भी ब्राउन शुगर की तस्करी करना भी आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली संजय सिंह राजपूत] थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक सुशील बंछोर, सउनि अफरोज अली, आरक्षक हेमसिंह ठाकुर थाना जरहागांव, साइबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक मनीष सिंह ठाकुर, रवि कुमार जांगड़े, यषवंत डाहिरे, आरक्षक अब्दुल रियाज, रामकिशोर कश्यप, भेसज पाण्डेकर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश बंजारे, राजू साहू, गिरीराज सिंह का विशेष योगदान रहा।

*धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली द्वारा वर्ष 2020 के धोखाधड़ी के मामले में 03 अन्य आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली द्वारा वर्ष 2020 के धोखाधड़ी के मामले में 03 अन्य आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपीगण द्वारा रोजगार दिलाने के लिए साबुन,पापड़, दोना पत्तल काम के लिए व दोना पत्तल का मशीन दिलाने के नाम पर 3,55,000/- रूपये,की गई थी ठगी

*24 घंटे के भीतर चोरी के प्रकरण में खुलासा व आरोपी को पकड़ने में कामयाबी*

0

चोरी के एक लाख सत्यासी हजार (1,87,000/-रू) नगदी के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा:-प्रार्थी नन्द कुमार पासवान निवासी वार्ड क्र. 04 बस स्टेण्ड दन्तेवाड़ा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने घर में रखे आलमारी से लगभग चार लाख रूपये (4,00,000/- रू.) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया जिस पर थाना दन्तेवाड़ा में दिनांक 13.10.2024 को अपराध क्र. 69/2024 धारा 305, 331 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे.) के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आप्स) स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन (रापुसे.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा राहुल उयके के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक श्री विजय पटेल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाये जा रहे अभियान के तहत टीम गठीत कर त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 14.10.2024 को दो आरोपी-संजय भास्कर पिता सुरेश भास्कर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 कतियाररास दन्तेवाड़ा एवं अरूण दान पिता प्रवीण दान उम्र 19 वर्ष को अभिरक्षा में लिया गया, आरोपी संजय भास्कर के कब्जे मे रखे घर के अंदर आलमारी के लाॅकर से 1,23,100/-रू एवं प्रवीण दान के कब्जे से 63,900/-रू. कुल जुमला 1,87,000/-रू. को जप्त किया गया एवं शेष राशि को खर्च करना बताये। उक्त आरोपियों के विरूद्ध उचित वैधनिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर आरोपियों को जेल भेजा गया।


उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल, उपनिरीक्षक रामकुमार श्याम, सउनि प्रशांत सिंह, सुनिता साहू, म.प्र.आर. 121 डोमनी बघेल, आर. 308 केशव पटेल, डीएसएफ आर. गोपाल पुजारी की सराहनीय भूमिका रही।

*रेत खदान का संचालन 16 अक्टूबर से प्रारम्भ।*

0

महासमुंद:-अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से कुल 35 लाख 40 हजार से अधिक की राजस्व वसूली।

अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई जारी।

*दुर्ग पुलिस ने किया अर्न्तराज्यीय फर्जी शेयर टेड्रिंग गिरोह का भांडाफोड़, केरल से चार गिरफ्तार*

0

दुर्ग:-शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रार्थी से 24,55,000 रूपये की ठगी की रिपोर्ट पर थाना सीटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की गई।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम केरल भेजी गई‌। जिसके फलस्वरूप 4 आरोपियों को तिरूवनंतपुरम से गिरफ्तार किया गया‌‌। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चारपहिया, मोबाइल, एटीएम कार्ड एवं पासबुक जब्त किए गए।

🔴*अवैध कबाड़ संचालक फिरोज के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔴 *विद्युत तार चोरी के ख़रीद फ़रोख़्त के प्रकरण में किया गया गिरफ्तार*

🔴 *आरोपी कबाड़ संचालक एवम् उसके कर्मचारी को आज गिरफ्तार कर किया गया माननीय न्यायालय पेश।*

🔴*पूर्व में इसी प्रकरण में आरोपी गुना कुमार जोगी,मनोज टण्डन, राकेश कुमार मनहर,विकाश साण्डे तथा प्रियांशु मनहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था जेल।*

*आज दिनांक को गिरफ्तार आरोपीगण-
01. मोहम्मद फिरोज पिता अब्दुल जब्बार उम्र 40 वर्ष निवासी मसानगंज मस्जिद गली बिलासपुर।
02. राहुल गिरी पिता सुरेश गिरी उम्र 23 वर्ष विद्युत नगर तिफरा बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर-* मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनीष अलगमकर पिता श्रीराम अवतार अलगमकर उम्र 44 साल साकिन राजीव विहार राजकिशोर नगर सरकंडा के द्वारा दिनांक 30.08.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 26.08.2024 के शाम 04:00 बजे से दिनांक 28. 08.2024 के सुबह 08:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा ग्राम छतौना से विद्युत केबल 3 एल्यूमिनियम कन्डकटर तार लम्बाई करीबन 6 किलो मीटर को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है।विवेचना दौरान पूर्व में अकलतरा क्षेत्र के 05 चोरों को चोरी गयी संपत्ति की बरामदगी कर जेल भेजा गया था। उक्त प्रकरण के 02 अन्य फरार आरोपी 01. मोहम्मद फिरोज पिता अब्दुल जब्बार उम्र 40 वर्ष निवासी मसानगंज मस्जिद गली बिलासपुर एवं 02. राहुल गिरी पिता सुरेश गिरी उम्र 23 वर्ष निवासी विद्युत नगर तिफरा बिलासपुर को चोरी के सामनों को खरीद बिक्री करने का अपराध कारित करना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को आज दिनांक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत,प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह,आरक्षक सतपुरण जांगड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

♦️ *ब्लाइंड मर्डर में सरकण्डा और एसीसीयू पुलिस टीम को मिली सफलता।*⚡⚡⚡

0

♦️ *हत्या की रिपोर्ट के महज 8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफतार।*

♦️ *मृतक के ई-रिक्शा से आरोपी को धक्का लगने की बात पर हुई विवाद पर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम।*

♦️ *सिर पर पत्थर से वार कर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम।*

♦️ *सरकंडा पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा लगातार सघन पता तलाश कर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।*

*नाम आरोपी*
प्रदीप सिंह ठाकुर पिता स्व. रामनिहोर सिंह ठाकुर उम्र 36 साल साकिन चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

 ‍

आशीष कश्यप बिलासपुर ‘- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सूरज प्रधान पिता शंभुनाथ प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत भवन के पास लिंगियाडीह ने आज दिनांक 15.10.2024 के सुबह 08.35 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिंगराजपारा के स्कूल के अंदर इसके भाई सत्यनारायण प्रधान मृत हालात में पड़ा हुआ है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु से सिर में चोंट पहुंचाकर हत्या किया है। प्रार्थी के उक्त सूचना पर तत्काल अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मौका निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, श्री अनुज कुमार (एसीसीयू बिलासपुर) , सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को पता तलाश किया गया जो अपने सकुनत से फरार होना पाया गया। जिसके संबंध में पातासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाकर पतासाजी में लगाया गया। जिनके द्वारा रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर मृतक के ई रिक्शा से धक्का लगने की बात पर विवाद कर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी किया जावेगी।

*पिज्जा हट कम्पनी के ब्रिकी का नगदी रक्म गबन करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में*⚡⚡⚡

0

♦️ *पिज्जा ब्रिक्री का नगदी रकम लॉकर में न रखकर आरोपी ने स्वयं उपयोग कर किया गबन।*

♦️ *आरोपी द्वारा 1,32,000/- रू. की राशि को किया गबन।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी -*
नागेशराव हुमने पिता स्व. राजकुमार हुमने उम्र 32 वर्ष निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ललित कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिज्जा हट कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत् है। बैमा नगोई चौक पर पिज्जा हट का नया दुकान खोला गया है। जिसमें शिफ्ट मैनेजर के पद पर नागेशराव हुमने कार्यरत् है। जिसके द्वारा पिज्जा बिक्री का प्राप्त नगद रकम 1 लाख 32 हजार रूपये को कंपनी के खाते में जमा ना कर स्वयं खर्च कर गबन किया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ट आधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी नागेश राव हुमने का पतासाजी कर उसके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिससे पूछताछ किया गया, आरोपी के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।