Home Blog Page 554

*बाल्को अंतर्गत बेलगिरी रेल्वे चेकपोस्ट मार्ग 19 एवं 20 अक्टूबर को रहेगी प्रतिबंधित*

0

*वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोक सुरक्षा की दृष्टि से बाल्को अंतर्गत बेलगरी बस्ती रेल्वे चेक पोस्ट में रेल्वे लाईन बिछाने के कारण मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन को 19 एवं 20 अक्टूबर 2024 दो दिवस के लिए अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान उक्त प्रतिबंधित मार्ग में चलने वाले वाहन एवं भारी वाहनों के परिवहन हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। जिसमें आईटीआई चौक से होकर बेलगरी बस्ती चेक पोस्ट, एल्यूमिना गेट रोड से होते हुए चलने वाली सभी प्रकार के वाहन बेलगरी बस्ती रेल्वे चेक पोस्ट से पूर्व लालघाट रोड से होकर रिंग रोड की ओर परिवहन करेगी।

*जल जीवन मिशन योजनांतर्गत ग्राम पंचायत सलोरा में पहुँचा ‘‘हर घर जल’’*

0

*टेपनल से सुचारू रूप से जल मिलने से ग्रामवासियों को पेयजल संकट से मिला छुटकारा*

*महिलाओं को घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने से समय की हो रही बचत*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल पहुंचने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को अब पेयजल के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्हें अपने घर पर ही टेप नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जिला मुख्यालय के विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत सलोरा (क) में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल की व्यवस्था की गई है। हर घर में नल कनेक्शन पहुंचने एवं सूचारू रूप से नल से जल उपलब्ध होने से गांव में पेयजल संकट से ग्रामवासियों को निजात मिल गया है। योजना अंतर्गत गांव में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा 33.27 लाख की लागत से रेट्रोफिटिंग कार्य पूर्ण कर 212 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
हर घर जल योजना का लाभ मिलने से गांव की महिला हितग्राही श्रीमती संकुतला डांडे तथा श्रीमती मीना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अब उन्हें घर में ही पेयजल उपलब्ध हो रहा है। पूर्व में उन्हें पेयजल, घरेलू आवश्यकताओं व निस्तारित हेतु गांव में स्थापित हैण्डपंप से पानी लाना पड़ता था। इससे बारिश एवं ठण्ड के मौसम में काफी दिक्कतें होती थी। साथ ही अधिक परिश्रम व समय भी लगता था। जल जीवन मिशन से अब उनकी यह समस्या दूर हो गई है। महिलाओं को घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने से समय की बचत हो रही है। जिससे वे उक्त समय पर अन्य घरेलू कार्य पूर्ण कर पाते हैं।
योजना का सफल क्रियान्वयन में ग्राम के सरपंच तथा ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही है। योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 16 अक्टूबर 2024 को ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामवासियों की उपस्थिति में ‘‘हर घर जल’’ उत्सव मनाया गया। साथ ही योजना का हस्तांतरण ग्राम पंचायत को किया गया एवं स्वच्छता व पानी के उचित उपयोग संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

*कौशल विकास पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम सेतगंगा में शिविर का हुआ आयोजन*

0

*702 शिक्षित बेरोजगार युवाओं का किया गया पंजीयन*

*पीएम विश्वकर्मा Akash, स्वरोजगार हेतु ऋण के संबंध में दी गई जानकारी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कौशल विकास योजनांतर्गत अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आज मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सेतगंगा में शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार शिविर में 702 शिक्षित बेरोजगार युवाओं का पंजीयन किया गया। साथ ही वहां उपस्थित लोगों का आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा विभिन्न विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, स्वरोजगार हेतु ऋण लेने की प्रक्रिया के संबंध में बताया गया।
शिविर में लाइवलीहुड कॉलेज, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पुलिस, चिप्स और जनपद पंचायत मुंगेली सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्टॉल का अवलोकन किया और लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण के प्रभारी सहायक संचालक श्री अजय शतरंज ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत 30 अक्टूबर तक कौशल विकास पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को डिंडौरी, 21 अक्टूबर को धरदई, 23 अक्टूबर को चंदली, 24 अक्टूबर को पदमपुर और 25 अक्टूबर को अमोरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

*पीएम आवास: शत्रुहन यादव का पक्का आवास का सपना हुआ पूरा*

0

*बंदरों के उत्पात और बारिश में मकान को क्षति पहुंचने की चिंता से मिली मुक्ति*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत न केवल गरीब परिवारों के घर का सपना साकार हो रहा है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता एवं सुरक्षा का भाव भी पैदा हो रहा है। मुंगेेली विकासखण्ड के ग्राम कोसमा निवासी श्री शत्रुहन यादव ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। जिसके कारण परिवार को विशेषकर बारिश और सर्दी के मौसम में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही बंदरों के उत्पात से भी मकान को काफी नुकसान पहुंचता था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनने से अब उन्हें इन तकलीफों से मुक्ति मिल गई है। उन्होंने पक्का आवास के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 26 अक्टूबर तक*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय 01 एवं 02 अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता-सहायिकाओं की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। सूची पर दावा-आपत्ति 26 अक्टूबर तक किया जा सकता है। संबंधित परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर सूची का अवलोकन किया जा सकता है।

 

*आरोपियो के कब्जे से 04 नग चाकू एवं मौके से 14 नग मोटर सायकल जप्त किया गया*

0

’’⚡ आरोपियो के कब्जे से 04 नग चाकू एवं मौके से 14 नग मोटर सायकल जप्त किया गया
’’⚡ 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
’’ नाम आरोपी –
01.रोशन मंडावी पिता अनिल मंडावी उम्र 21 साल निवासी साई मंदिर के पास सिरगिटटी
02.राज मिश्रा उर्फ बिटटू पिता दिलीप मिश्रा उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोरमी ग्रीन कालोनी वार्ड नंबर 01 सिरगिटटी
03.सूजल खैरवार पिता राजकुमार खैरवार उम्र 20 साल निवासी नयापारा संतोषी मंदिर वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी
04.ओम दिवाकार पिता कन्हैया दिवाकर उम्र 19 साल निवासी कोरमी रोड सिरगिटटी

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि मैट्रिक चैक सिरगिटटी के पास 15 से 20 लडके जन्मदिन की पार्टी मना रहे तथा हाथ मे चाकू तलवार लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है जिससे आसपास के लोगो मे भय व्याप्त है कि सूचना पर तत्काल थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा मौके पर पहुचक रेड कार्यवाही किया जहा पुलिस को देखकर कुछलोग भागने लगे एवं मौके से 04 व्यक्तियो को सावधानी पूर्वक पकडा गया तथा चारो व्यक्तियो से धारदार चाकू जप्त कर मौके से 14 नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी , प्र.आर विरेन्द्र धनकर आरक्षक ,दीपक केरकेट्टा, प्रकाश तिवारी,रवि शर्मा,रौनक पाण्डेय , श्याम कुमार साहू ,मनोज बघेल, पवन बंजारे, की अहम भूमिका रही।

 *2 दिन पूर्व हुये हत्या के फरार आरोपीगण गिरफतार।*

0

♦️ *घटना के महज 8 घंटों के भीतर 1 मुख्य आरोपी को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार।*
♦️ *सिर पर पत्थर से वार कर आरोपीगण ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिये थे घटना को अंजाम।*

♦️ *सरकंडा पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा लगातार सघन पता तलाश कर फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

*नाम आरोपी -*
1. रिंकू साहू उर्फ मेडी पिता प्रेम साहू उम्र 19 वर्ष।
2. अजय श्रीवास पिता जनकराम श्रीवास उम्र 28 वर्ष
3. विधि से संघर्षरत् नाबालिक।
सभी निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा सरकण्डा।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सूरज प्रधान पिता शंभुनाथ प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत भवन के पास लिंगियाडीह का दिनांक 15.10.2024 के सुबह करीब 08.35 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिंगराजपारा के स्कूल के अंदर इसके भाई सत्यनारायण यादव मृत हालात में पड़ा हुआ है, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु से सिर में चोंट पहुंचाकर हत्या किया है। प्रार्थी के उक्त सूचना पर तत्काल अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मौका निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, श्री अनुज कुमार (प्रभारी ACCU) बिलासपुर, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान आरोपीगण के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को पता तलाश कर रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर पकड़ कर न्यायिक रिमाण्ड पर पूर्व में भेजा गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाया गया था, जिनके द्वारा पृथक-पृथक स्थानों पर कैम्प करते हुये 48 घंटों के भीतर प्रकरण में फरार आरोपी रिंकू साहू, अजय श्रीवास एवं विधि से संघर्षरत् नाबालिक को पकड़ा गया।जिनसे पूछताछ करने पर अपराध करित करना स्वीकार किए हैं। जिन्हे विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*जंगल में रुपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*प्रकरण में 13,000/- रुपये 5 मोटर साइकिल , दो मोबाइल ज़ब्त*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS)* के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं, इसी क्रम में आज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करपीहा के जंगल में कुछ जुआडियां रुपए पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे है , पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना कोटा पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही की गई, जिसमें 02 नफर जुआरियों को गिरफ्तार किया गया , शेष मौके से फरार हो गए । मौके से 05 नग मोटर साइकिल को जप्त किया गया । गिरफ्तार जुआडियो के कब्जे से 13000 रुपए नगद एवम 02 मोबाइल फोन व 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया है।जप्त मोटर साइकिल के मालिकों का पता तलाश कर अग्रिम कार्यवाही किया जावेगा।

कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले ,प्रधान आरक्षक 41 रविंद्र मिश्रा आरक्षक 654 मोहन ध्रुव, आरक्षक 421 नंद झरोखा सुमन,आरक्षक 1351 अखिलेश पारकर, आरक्षक 273 ओमकार नेताम एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान है।
असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का यह प्रहार लगातार जारी रहेगा

♦️ *धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में।*

0

♦️ *आरोपी के कब्जे से 1 नग तलवार किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी:-*
गोविन्द देवांगन पिता संतराम देवांगन उम्र 20 वर्ष साकिन आर.के. नगर हरश्रृंगार कालोनी, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 16.10.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि हर श्रृंगार कालोनी आर.के. नगर में एक व्यक्ति धारदार तलवार रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल गिरफ्तारी करने निर्देशित किया गया। प्रभारी उप निरी. कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी गोविन्द देवांगन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से तलवार जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : श्री पी. दयानंद*

0

*शासन की योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा*

रायपुर/ जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जनसंपर्क अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनसंपर्क अधिकारियों को राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। पिछले 10 माह में राज्य सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए अनेक फ्लैगशिप योजनाएं शुरू की हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल व सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। वे आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन में विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

सचिव श्री पी दयानंद ने कहा कि लोगों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर सूचना क्रांति का है ऐसे में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ते जा रहा है। जनसंपर्क अधिकरियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समाचार माध्यमों को त्वरित रूप से समाचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सचिव श्री पी दयानंद ने कहा कि समाचार की भाषा शैली सरल, आकर्षक और पठनीय होनी चाहिए। सफलता की कहानी में किसी व्यक्ति के जीवन आए बदलाव के बारे में तथ्यपरक जानकारी और सुसंगत फोटोग्राफ का उपयोग किया जाए। राज्य सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं और नवाचारी कार्यों के संबंध में समय-समय पर विशेष लेख नियमित रूप से जारी किया जाए।

उन्होंने कहा कि नगरीय योजनाओं से संबंधित होर्डिग्स नगरीय क्षेत्रों में लगाए जाएं और इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की होर्डिंग्स तहसील मुख्यालयों और जनपद पंचायतों के परिसर में लगाए जाएं। उन्होंने बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, नेशनल मीडया और क्षेत्रीय स्तर पर प्रिंट मीडिया में प्रचार-प्रसार कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने बैठक में जिला जनसंपर्क कार्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे शासन के कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विभागीय सेट-अप की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। सचिव श्री दयानंद ने छत्तीसगढ़ संवाद के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में संचालक जनसंपर्क श्री अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक श्री जे.एल. दरियो, श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, श्री संतोष मौर्य, श्रीमती हर्षा पौराणिक सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।