Home Blog Page 553

*जिला पुलिस जीपीएम का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला*

0

*रक्षित केंद्र जीपीएम, थाना पेंड्रा, एसडीओपी कार्यालय गौरेला और एसपी ऑफिस की सभी शाखाओं का किया निरीक्षण*

*आईजीपी बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में किया खोडरी चौकी का लोकार्पण*

पेशेवर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभावी कार्यवाही करना होनी चाहिए पुलिस की प्राथमिकता – *आईजीपी बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला*

  बिलासपुर :-रेंज आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला द्वारा दो दिवसीय प्रवास कर जिला पुलिस जीपीएम की सभी ईकाईयों का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला के साथ उनके स्टेनो और रीडर समेत रेंज कार्यालय की एक टीम भी जीपीएम पुलिस के वार्षिक निरीक्षण पर आई जिसने बारीकी से जिला जीपीएम की समस्त इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रथम दिवस रेंज आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने सर्वप्रथम थाना पेंड्रा का निरीक्षण किया, इसके बाद एसडीओपी कार्यालय गौरेला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के द्वितीय दिवस में प्रातः रक्षित केंद्र पेंड्रा में आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने परेड लाइन पर जिले के समस्त अधिकारियों का निरीक्षण किया जिस दौरान उनकी वेशभूषा परेड ड्रिल और कमांड पर समीक्षा की गई थी जिला पुलिस बल को प्राप्त वाहनों समेत रक्षित केंद्र जीपीएम की समस्त शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके बाद जिले के समस्त पुलिस कर्मचारियों की समस्या एवं सुझावों पर कर्मचारियों से चर्चा करने आईजीपी बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला ने दरबार का आयोजन किया जहां कुछ कर्मचारियों ने स्थानांतरण और अन्य विभागीय विषयों पर अपनी गुजारिश पेश की जिनके उचित निराकरण पर मौके पर ही कार्यवाही संस्थित की गई । आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला ने कर्मचारियों से कहा पेशेवर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर समय रहते करें प्रभावी कार्यवाही वरना भविष्य में होंगे परेशान। पुलिस के प्रति आमजन के बीच परसेप्शन अच्छा रखना है तो त्वरित कार्यवाही, अच्छा व्यवहार और बेसिक पुलिसिंग ही है एकमात्र जरिया।

तत्पश्चात एसपीजीपीएम भावना गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के साथ वृक्षारोपण किया गया। निरीक्षण पर आए आईजीपी बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला द्वारा खोडरी और जोगीसार के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोडरी चौकी का लोकार्पण किया जिस दौरान जीपीएम एसपी आईपीएस भावना गुप्ता, एडिशनल एसपी ओम चंदेल, डीएसपी श्याम सिदार भी उपस्थित रहे।

*वृद्व बैगा की हत्या का खुलासा*

0

वृद्व बैगा की हत्या का खुलासा

(01) जादु-टोना के संदेह पर की गई हत्या।
(02) मृतक करता था बैगा -गुनिया का काम।
(03) ग्राम बांसकुण्ड थाना कोरर जिला कांकेर की घटना।
(04) योजना बनाकर की गई थी हत्या।
(05) मृतक के भतीजा सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार।
(06) ग्राम बासकुण्ड थाना कोरर जिला उ0ब0कांकेर की घटना

कांकेर:-प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई के एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के निर्देषन में एवं एसडीओपी श्री मोहसिन खान के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोरर के द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
(01) रंजीत उसेण्डी पिता स्व0 अंकालूराम उम्र 22 साल
02.प्रकाष दर्रो पिता समधर दर्रो उम्र 22 साल
03.सुनील उइके पिता छेरकूराम उम्र 21 साल
04.अमित उइके पिता छेरकूराम उम्र 22 साल
05.जगदीष उइके पिता छेरकू राम उम्र 23 साल
06.कौषल कुमार मरकाम पिता कचरू राम उम्र 23 साल सभी साकिनान बांसकुण्ड थाना कोरर जिला उ0 ब0 कांकेर।

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर को दी विकास की नई दिशा, 5 करोड़ 74 लाख 98 हज़ार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

0.सीसी रोड़, नाली, गार्डन निर्माण और पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कवर्धा की बुनियादी सुविधाओं को बनाएंगा सशक्त-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- कवर्धा शहर को विकास की नई दिशा देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज नगरवासियों को एक बड़ी सौगात दी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 5 करोड़ 75 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर शहर के भविष्य को और सुदृढ़ बनाने की पहल की इन कार्यों में गार्डन निर्माण, सीसी सड़क और नाली निर्माण, तथा पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं जो कवर्धा की बुनियादी सुविधाओं को और सशक्त बनाएंगे उन्होंने करपात्री स्कूल के सामने गार्डन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये और पाइपलाइन विस्तार के लिए 1 करोड़ 99 लाख रुपये और 25 लाख रुपये की लागत से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का का भूमिपूजन किया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि गार्डन, सीसी सड़क, नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्यों से शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा इन परियोजनाओं से न केवल यातायात और जल निकासी की समस्याओं का समाधान होगा बल्कि शहर का सौंदर्य भी निखरेगा उन्होंने यह भी कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के कार्यों का लाभ शहर के हर नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कवर्धा को आधुनिक और सुसज्जित शहर बनाने की दिशा में यह सिर्फ एक शुरुआत है आने वाले समय में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू कीए जाएंगे जिससे यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और शहर की समृद्धि में वृद्धि होगी उन्होंने जनता से भी अपील की कि इन विकास कार्यों को सफल बनाने में सहयोग करें ताकि शहर का भविष्य और उज्ज्वल हो सके इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चन्द्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील ख़ान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर,राजेंद्र सलूजा, जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, सतीस चन्द्रवंशी, पार्षद उमंग पांडेय, पवन जायसवाल, सुनील साहू, सुनील साहू, रिंकेश वैष्णव, चुनवा ख़ान, मनीराम साहू, हेमचन्द चन्द्रवंशी,मधु तिवारी, विजय लक्ष्मी तिवारी, सुनील दोषी, विजय पाली,पन्ना चन्द्रवंशी, रामकुमार ठाकुर, खिलेश्वर साहू, मनोज गुप्ता, नवीन ठाकुर, राजा टाटिया सहित जनप्रतिनिधि पार्षदगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

—————————————

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर को मिली 2.35 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात*

0

0.नई महिला चौपाटी, हाई मास्क लाइटों, गार्डन, भारत माता एवं अटल के निर्माण एवं गांधी चौक के सौन्दर्यीकरण और चौपाटी से संवरेगा पंडरिया नगर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं को देखते हुए लगातार विकास कार्य किये जा रहें हैं पंडरिया विधानसभा में भी विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार निर्माण कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिल रही है इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पंडरिया के सौन्दर्यीकरण,अधोसंरचना विकास व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद के तहत 19 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 35 लाख 62 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है इसके पूर्व भी नगर पालिका परिषद पंडरिया हेतु 3 करोड़ रुपए,नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपए एवं नगर पंचायत इंदौरी हेतु 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। विधायक भावना बोहरा ने पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के नेतृत्व में आने वाले समय में पंडरिया सहित पूरे प्रदेश का दस गुना तेजी से विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार काम कर रही है केवल 10 माह में मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करते हुए डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्य किये जा रहें हैं,ध्रुव गति से अधोसंरचना विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क,बिजली,पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी जमीनी स्तर पर कार्य किये जा रहें हैं जिसका सकारातमक परिणाम दिखाई दे रहा है पंडरिया विधानसभा में भी विकास की लहर दिखाई दे रही है हर गाँव-गली में समृद्धि व खुशहाली आ रही है विगत पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार की अनदेखी और जनविरोधी नीतियों से हमारा पंडरिया विधानसभा विकास से कोसो दूर हो गया था केवल कुछ ही महीनों में अब भाजपा सरकार में वहां विकास तीव्र गति से आगे बढ़ रही है भावना बोहरा ने आगे कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी इन सभी विकास कार्यों और जनता की सुविधाओं एवं अपने वादों को जिस प्रकार भाजपा सरकार ने निभाया है एवं प्रदेश के युवा,महिला,किसान, तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनावों में भाजपा प्रचंड विजय हासिल करेगी जनता के मन में भी भी इसके प्रति विश्वास अभी से देखा जा रहा है, कि भाजपा जो कहती है वह करती है आज महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहयता, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान, 3100 रुपए में धान खरीदी, गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान, युवाओं के लिए रोजगार तथा शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 46% से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करके माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हर व्यक्ति एवं वर्ग की आकाँक्षाओं को पूरा करने का काम किया है उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय एवं जिला पंचायत चुनाव में अपने इन्हीं जनसरोकार एवं क्षेत्र के विकास के लक्ष्यों के साथ बड़ी जीत हासिल करेगी यह तो अभी केवल शुरुआत है, आने वाले समय में सौन्दर्यीकरण तालाबों व उद्यानों का जीर्णोद्धार जैसे कई विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में हम सभी को देखने को मिलेगा केवल दस माह में जिस प्रकार से पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानों को सम्मान और युवाओं को रोजगार के साथ ही हमारे वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है उससे निश्चित ही पंडरिया विधासनभा सहित पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत का पताका लहराएगी।

*नगर पालिका पंडरिया में 19 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2024-25 अधोसंरचना मद के तहत नगर पालिक पंडरिया अंतर्गत नई महिला चौपाटी निर्माण लागत 31.30 लाख, पुरानी चौपाटी रेनोवेशन कार्य लागत 46.17 लाख, भारत माता चौक सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 21.08 लाख, ध्वजा चौक निर्माण लागत19.95 लाख, वार्ड क्र. 10 भाड़ी मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण लागत 16.00 लाख,गांधी चौक सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 15.54 लाख, हाई मास्ट लाईट स्थापना लागत 11.23 लाख, वार्ड क्र. 08 घोघरा पारा में सर्वमांगलिक भवन निर्माण लागत 10.00 लाख, यात्री प्रतिक्षालय गांधी चौक के पास लागत 9.44 लाख, वार्ड क्र. 01 मुक्तिधाम में सी.सी. रोड निर्माण लागत 8.00 लाख, मोतिमपुर में जैतखाम से नाला तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 7.49 लाख, रौहा में धनीराम के घर से बैसाखु के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 6.16 लाख, वार्ड क्र 14 में सामुदायिक भवन में मंच निर्माण लागत 5.00 लाख, वार्ड क्र. 06 शनिदेव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण लागत 5.00 लाख, वार्ड क्र. 15 दुर्गा मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण लागत 5.00 लाख, कुबा खुर्द में हैण्ड पम्प से पुन्नी निषाद के घर तक नाली निर्माण लागत 4.88 लाख, देवपुरा में सहेतरिन के घर से अन्नपूर्णा के घर तक नाली निर्माण लागत 4.88 लाख, वार्ड क्र. 04 प्रहलाद गुप्ता के घर से परमात्मा साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 4.50 लाख,वार्ड क्र. 04 महामाया मंदिर से बरगद पेड़ तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 4.00 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

—————————————-

*मानिकपुर एसईसीएल खदान के निमार्णाधीन ब्रीज में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार*

0

*🔸चोरी का सामान खरीदने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

*🔸दोनो खरीददार पर पूर्व में चोरी व आबकारी एक्ट का मामला है दर्ज*

*अपराध कमांक 589/2024 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बी०एन०एस०*

*नाम आरोपीयान:-*

01. बुधवार रोहिदास पिता महेत्तर रोहिदास उम्र 35 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर।
02. संतराम रोहिदास पिता महेत्तर रोहिदास उम्र 30 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला।
03. संदीप यादव पिता सावन लाल यादव उम्र 21 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर।
04. दिलावर दिवाकर पिता स्व० राम खिलावन दिवाकर उम्र-32 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर।
05. राज कुमार जाटवर पिता जय कुमार जाटवर उम्र-31 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।
06. विक्की राज जांगड़े पिता रामजी जांगड़े उम्र 30 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

*खरीददार आरोपी:-*

07. आदित्य राज जांगड़े उर्फ पप्पु जांगड़े पिता रामजी जांगड़े उम्र 27 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।
08. गोपाल गुज्जर पिता जगत सिंह गुज्जर उम्र 23 वर्ष सा० पीपरपारा कोहड़िया पुसके सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा हा०मु राताखार बरबट्टी का कबाड़ी दुकान थाना कोतवाली जिला कोरबा।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रमोद पवार पिता दयाराम पवार उम्र 33 वर्ष सा० करेला थाना बरही जिला कटनी म०प्र० हा०मु० मानिकपुर डीपरापारा कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया यह M/S. PD MAHESHWARI BILASPUR में बतौर अभियंता काम है इसका कम्पनी का काम मानिकपुर एसईसीएल माईनस के अंदर निर्माणाधीन ब्रीज का काम चल रहा है जिसका देखरेख यह स्वयं करता है, उक्त निर्माणाधीन ब्रीज के पास दिनांक 4.10.2024 के रात 01.00 बजे से 02.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 32 एम०एम० का पुराना इस्तेमाली सरिया वजनी करीबन 1.744 टन कीमती करीबन 35,000 रूपये लगभग को चोरी कर ले गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी का आवेदन पत्र में प्रथम दृष्टया धारा सदर का अपराध घटित होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा वर्मा (रा०पु०से०) एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का (रा०पु० से०) को अवगत कराया, प्राप्त निर्देश के विवेचना कार्यवाही कर आरोपी की पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया, मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार आरोपीयान बुधवार रोहिदास, संतराम रोहिदास, संदीप यादव, दिलावर दिवाकर, राज कुमार जाटवर, विक्की राज जांगड़े को पृथक-पृथक हिरासत में लिया जाकर पूछताछ किया गया है जो पहले तो पुलिस टीम को गुमराह करते रहे जिनको मनोवैज्ञानिक तारिके से पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को अपराध करना स्वीकार किये तथा उक्त चोरी के सामान को पप्पु उर्फ आदित्य राज जांगड़े व गोपाल गुज्जर के पास बेचना बताये है कि विवेचना क्रम में खरीददार आरोपी को हिरासत में लिया जाकर प्रकरण में चोरी का मशरूका लोहे का 32 एम०एम० का रॉड को विधिवत् बरामद किया जाकर आरोपीयान को धारा सदर विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, सउनि अमर जायसवाल, आर० प्रदीप राठौर, संजय रात्रे, संजय सिंह एवं अन्य स्टाफ के द्वारा की गयी कार्यवाही।

*बिल्हा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली सफलता*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधो में लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश*

’’ नाम आरोपी –
*दुर्गेश कुर्रे पिता स्व. लखन कुर्रे उम्र 23 वर्ष निवासी खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 28.09.2024 को थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी घर की लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर अपने साथ ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (ips)द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी एवं पीड़िता को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित करने पर टीम बनाकर बिल्हा से पुणे रवाना किया गया विवेचना के दौरान अपह्ता एवं संदेही की पतासाजी पर अपह्ता को दिनांक 15.10.2024 को सतारा महाराष्ट्र से दुर्गेश कुर्रे पिता स्व. लखन कुर्रे उम्र 23 वर्ष निवासी खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा पीडिता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया है जिस पर प्रकरण मे धारा 87,64 भा.न्या.सं. 04, 06 पोक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश टाण्डेकर, उनि शत्रुहन लहरे, प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक योगेश साहू व महिला आरक्षक आशा साहू accu के महिला आरक्षक शकुंतला साहू का विशेष योगदान रहा।

*धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।*

0

♦️ *आरोपीगण के कब्जे से 2 नग चाकू एवं 1 नग चापड किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपीगण को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी:-*
01. विष्णु सिंह चौहान पिता रामभजन चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी कूटीपारा मोपका चौकी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
2. मेलविन फ्रेंकलिन पिता एलबर्ट फ्रेंकलिन उम्र 29 वर्ष निवासी कूटीपरा मोपका चौकी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
3. शशांक सिंह उर्फ अमन सिंह ठाकुर पिता मानसिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी कूटीपारा मोपका चौकी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 17.10.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि धान मंडी के सामने आम रोड सार्वजनिक स्थान में तीन व्यक्ति धारदार चाकू रखा हैं। आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया एवं गया एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर , नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सरकंडा के मार्ग दर्शन में तथा थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी रामनरेश यादव, हमराह स्टाफ के मौके पर जा कर घेराबंदी कर आरोपी 01 विष्णु सिंह चौहान 02 मेलवीन फ्रेंकलिन 03 शशांक सिंह उर्फ अमन सिंह ठाकुर को पकड़ा गया। जिनकी तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से 2 नग चाकू 01 नग चापड़ जप्त कर, आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर न्यायायिक रिमांड में भेजा गया।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए मिली 1.49 करोड़ से अधिक की स्वीकृति*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– प्रदेश के हर गाँव और शहर में अधोसंरचना विकास से लेकर जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यों की सौगात प्रदेशवासियों को दी जा रही है पंडरिया विधासनभा में भी नगर पालिक व नगर पंचायत के सौन्दर्यीकरण, अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा के लगातार प्रयासों से करोड़ों की सौगात मिली है आज भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है विदित हो की पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विकास व सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, जनता की मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया था उनके प्रस्ताव और जनता के हित को देखते हुए विभाग द्वारा अबतक नगर पालिका परिषद् पंडरिया,नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सौन्दर्यीकरण,मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना विकास हेतु 6 करोड़ 90 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है इसमें नगर पालिका परिषद पंडरिया हेतु 3 करोड़ रुपए,नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपए एवं आज नगर पंचायत इंदौरी हेतु 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों के लिए राशि की स्वीकृति दी गई है जिसके लिए भावना बोहरा ने पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य और लक्ष्य जनसुविधाओं के विस्तार के साथ ही क्षेत्र का विकास प्राथमिकता से रहा है जब क्षेत्र का विकास होगा तो वहां की जनता का विकास भी सुनिश्चित होगा खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है हमारे पंडरिया विधानसभा में भी अबतक सड़क निर्माण, अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु करोड़ों की सौगात जनता की मिली है एवं ये सभी विकास कार्य प्रगति पर भी हैं जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को प्रदेश की जिम्मेदारी दी है माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा उसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है विगत 10 माह में प्रदेश तीव्र गति से विकास कर रहा है जनसुविधाओं का विस्तार ध्रुव गति से आगे बढ़ रहा है वहीं कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस के कुशासन में पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में बदहाली,अराजकता एवं जन अधिकारों का हनन हो रहा था आज भाजपा सरकार के सुशासन में वहां खुशहाली आ रही है हमारे पंडरिया विधानसभा में 14088 आवासों को स्वीकृति मिली एवं पहली किश्त लाभार्थियों के खातों में जारी की गई महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है हमारे शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों के बकाया राशि का पूर्ण भुगतान किया गया करोड़ों के विकास कार्य जो वर्षों से ठप्प पड़े थे उसे पुनः शुरू करने का काम भाजपा सरकार ने किया कांग्रेस ने केवल वादे किये और उन्हें पूरा करने की जगह केवल भ्रष्टाचार एवं घोटाले किये आज जनता की आवाज को सुना भी जाता है उनके सुझाव पर अमल भी किया जाता है और क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाता है यह सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साफ़ नियत और सही विकास के संकल्प एवं सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से ही पूरा हो रहा है उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए मैं हमेशा प्रयासरत हूँ आपके सुझाव और क्षेत्र के विकास के साथ हम मिलकर समृद्ध पंडरिया के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे यह विकास कार्य अभी महज शुरुआत है नरेंद्र मोदी की गारंटी में जो भी वादे किये गए हैं उसे अक्षरशः पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं आने वाले समय में ऐसे और भी विकास कार्य एवं आप सभी की सुविधाओं के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे उन्हें उठाने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा मैं इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत निवास करने वाले समस्तजनों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई देती हूँ और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करती हूँ।

*इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत विकास कार्यों को मिली स्वीकृति*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 व 11 मेन रोड हाईस्कूल से विजय चन्द्रवंशी, मित्रसेन चन्द्रवंशी के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 38.70 लाख, वार्ड क्र 02 शा.पूर्व.मा.शाला से हीरा साहू के घर होते हुए नया बाजार तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 25.66 लाख, वार्ड क्र 01 मानिकचौरी रोड से बलराम साहू के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 9.29 लाख, वार्ड क्र 04 शत्रुहन साहू के घर से सेखु साहू के घर तक सी.सी. रोड एवं आर. सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 10.32 लाख, वार्ड क्र. 13 बड़े रगरा रोड से बुधे यादव के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 16.00 लाख, वार्ड क्र. 01 में सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक निर्माण एवं आदमकद मूर्ति स्थापना कार्य लागत 20.00 एवं वार्ड क्र. 07 में भारत माता चौंक निर्माण एवं सौंदर्याकरण कार्य लागत 30.00 लाख रुपए इस प्रकार कुल 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

—————————————-

*पिता पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*♦️शराब के नशे में किया था जानलेवा हमला*

*♦️आरोपी पूर्व में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में गया था जेल*

*आरोपी का नाम-*
अरमान खान उर्फ मुंडा पिता गुल्जार खान उम्र 22 वर्ष सा० मुड़ापार रवि स्वीट्स के पीछे चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा

अपराध कमांक 606/2024 धारा-109 बी०एन०एस०

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुल्जार खान पिता स्व० रमजान खान उम्र-42 वर्ष सा० मुड़ापार रवि स्वीट्स के पीछे चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के द्वारा चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि इसका दो लड़का है सबसे बड़ा अरमान उर्फ मुंडा हैं उसके बाद सलमान खान है। इसका बड़ा बेटा अरमान खान उर्फ मुंडा आदतन शराबी किस्म का व्यक्ति है जो अक्सर शराब के नशे में वाद-विवाद करते रहता है। दिनांक 16.10.2024 को दोपहर 02.00 बजे के आसपास शराब के नशे में मोहल्ले में गाली गलौच कर रहा था, जिसे यह गाली गलौच करने के लिए मना किया तो वह शराब के नशे में तुम कौन होते मना करने वाले की बात कहते हुए इसे जान सहित मारने के नियत से अपने हाथ में रखे स्टील के गिलास में इसके सिर में प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे इसके सिर फट गया और खून निकल रहा है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा (रा०पु०से०) एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का (रा०पु०से०) को अवगत कराया, प्राप्त के निर्देश के विवेचना कार्यवाही कर आरोपी की पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया, मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार आरोपी पुत्र अरमान खान उर्फ मुंडा का फरार होने के पूर्व मुड़ापार बाजार पसरा के पकड़ा गया है जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टिल का गिलास को जप्त किया जाकर आरोपी को धारा सदर विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, सउनि अमज जायसवाल, आर० गंगा राम डांडे, संजय सिंह, संजय रात्रे प्रदीप राठौर एवं अन्य स्टाफ के द्वारा की गयी कार्यवाही।

*पत्रकार बप्पी राय व साथियों की निशर्त रिहाई और दोषियों के खिलाफ सीबीआई जाँच की मांग को लेकर सुकमा में पत्रकारों का विशाल धरना सहित उग्र धरना प्रदर्शन।

0

रायपुर – बस्तर के पत्रकार साथी बप्पी राय, निशु त्रिवेदी, मनीष सिंह और धर्मेंद्र सिंह को को षड्यंत्र पूर्वक फसाने को लेकर आक्रोशित छत्तीसगढ़, तेलंगाना आध्रप्रदेश एवं ओड़िसा के पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर राज्य के गृहमंत्री के नाम सुकमा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बप्पी राय सहित सभी साथियों की ससम्मान रिहाई और संलिप्त दोषियों के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग की ।
बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय मे संयुक्त बस्तर पत्रकार संघर्ष समिति द्वारा १६ अक्टूबर को विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका पूर्ण समर्थन छत्तीसगढ़ के पत्रकार संघों की संयुक्त समिति संयुक्त पत्रकार महासभा ने किया। साथ ही इस विशाल धरना में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं उड़िसा के पत्रकार संगठनों ने उपस्थित होकर इस आंदोलन में अपनी सहमति दर्शायी ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिऐशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे , पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, आदर्श पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश लालादानी, प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिऐशन के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, छग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के महासचिव बी डी निजामी, संयुक्त पत्रकार सुरक्षा समिति के संयोजक कमल शुक्ला, सुधीर तंबोली आजाद, बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल, सचिव धर्मेन्द्र महापात्र, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के बस्तर संभागीय अध्यक्ष संजीव पचौरी, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य उत्तम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता, हरजीत सिंह पप्पू, गरियाबंद की सुनिता सिंह, सुकमा से लीलाधर राठी एवं शेख मकबूल, दिनेश नामदेव, दिनेश सोनी सहित मलकानगिरी (उडी़सा) प्रेस क्लब अध्यक्ष शिव प्रसाद दास, ओ पी कृष्ण पटनायक,चित्तुर से जानी बाबू के साथ तेलंगाना एवं आंध्रा पत्रकार संघ के पदाधिकारी ने सभा को संबोधित किया। साथ ही पत्रकारों के समर्थन में शामिल हुए विधायक कवासी लकमा, सीपीएम के नेता मनीष कुंजाम ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री लकमा ने पत्रकारों को तत्काल रिहाई देने और दोषियों को दंडित करने की मांग दोहराई।
सभी पत्रकारों ने सभा में अपनी-अपनी मांग रखते हुए पत्रकार सुरक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा की और सुकमा जिले के चार पत्रकारों को गांजा प्रकरण में थाना प्रभारी के द्वारा षडयंत्र पूर्वक वाहन में गांजा रखकर जप्त कर कार्यवाही करने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करने पर संलिप्त लोगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की तथा पुलिस द्वारा लगाये गये बेबुनियाद आरोप को खारिज करने पर जोर दिया।
पत्रकारों ने सुकमा के बस स्टेण्ड के समीप धरना सभा के उपरांत रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन को गृहमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा ।