Home Blog Page 552

*नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएं: कलेक्टर*

0

*अभियान चलाकर बनाएं शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड*

*सीएचसी में सोनोग्राफी की सुविधा जल्द शुरू करने दिए निर्देश*

*कलेक्टर ने की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा*


आशीष कश्यप बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए महाअभियान चलाए। ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी 31 दिसंबर तक सभी पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बना लिया जाए। इसमे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने कहा। कलेक्टर ने सीएचसी रतनपुर और तखतपुर में 20 नवंबर तक हर हाल में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे ग्रामीणांे को अपने क्षेत्र में ही सोनोग्राफी की सुविधा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में एक भी बेड खाली न रहे। बच्चों की सूची प्राथमिकता से पहले ही बनाकर रखें।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने लगभग साढ़े 3 घंटे तक स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों सहित मैदानी अमले की बैठक लेकर योजनाओं में प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने पीएचसी एवं सब हेल्थ सेंटर में प्रसव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव की कम दर पर असंतोष जताते हुए इसे बढ़ावा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। मोतियाबिंद मुक्त बिलासपुर के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की और इसकी प्रक्रिया जल्द पूरा करने कहा। मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु का अंकेक्षण उचित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पर संबंधित सुपरवाईजर सेक्टर इन्चार्ज एवं डीपीओ को गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए। भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने कहा ताकि महिलाएं इसका लाभ ले सके।
कलेक्टर ने जिले में कुपोषण की जानकारी लेते हुए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की। कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सही पोषणयुक्त भोजन देने पर जोर दिया। उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों तक लाने सामुदायिक जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर मानिटरिंग एप्प के जरिए कुपोषित बच्चों की सतत निगरानी करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, सिविल सर्जन श्री अनिल गुप्ता, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुरेश सिंह, डीपीएम प्यूली मजूमदार, सहित दोनों विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

*कलेक्टर ने की 15 साल से पुराने वाहनों की नीलामी की समीक्षा*

0

*जिले में 15 साल से पुराने 261 वाहन हैं दर्ज*

*30 अक्टूबर तक नीलाम करने दिए निर्देश*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर 15 साल से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को नीलामी के निर्देश दिए हैं। जिले में 15 साल से पुराने विभिन्न प्रकार के 261 वाहनों की जानकारी सामने आई है। पुराने वाहनों की नीलामी के बाद संबंधित विभागों को नए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। कलेक्टर ने 30 अक्टूबर के पहले नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आरटीओ श्री आनंद रूप तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी वाहनों को पोर्टल में कल तक दर्ज करने को कहा है। पंजीकृत वाहनों की अपसेट प्राइज निर्धारित करने के लिए समिति को आगे की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। आरटीओ, पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिकी और संबंधित विभागीय अधिकारी इस समिति में शामिल है। समिति द्वारा मौका मुआयना कर भौतिक मूल्य का निर्धारण किया जाएगा। आरटीओ श्री तिवारी ने बताया कि स्क्रैपिंग संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान और शंका समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। सभी संबंधित अधिकारी इस ग्रुप से जुड़ जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 261 वाहन पंद्रह साल से पुराने चिन्हित किए गए हैं। इसमें सभी तरह के वाहन और 38 विभागों से संबंधित हैं। ज्यादातर वाहन स्वास्थ्य विभाग, एसईसीएल और नगर निगम से संबंधित हैं।

*बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने समूह की दीदियों को दिया लाभांश का चेक**

0

*दीदियां बनी लखपति*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने आज समूह की दीदियों को लाभांश का चेक वितरित किया। बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत स्थापित पशु आहार इकाई जो कि जय भारत स्व सहायता समूह द्वारा पिछले 1.6 वर्ष से संचालित है। इकाई का वर्तमान टर्न ओवर 2 करोड़ से अधिक है एवं समूह के द्वारा 21 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है जिसका लाभांश आज विधायक श्री सुशांत शुक्ला के कर कमलों द्वारा वितरित कर समूह के सभी सदस्यों को लखपति दीदी की श्रेणी मे लाया गया।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 26.69 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

0

*खेल मैदान के लिए एक करोड़ रुपए की घोषणा की*

*शहरों के विकास के लिए राशि की कमी नहीं – श्री अरुण साव*

आशीष कश्यप बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज भिलाई-चरोदा नगर निगम में 26 करोड़ 69 लाख रुपए लागत के 144 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 23 करोड़ 29 लाख रुपए के 128 कार्याें का भूमिपूजन और तीन करोड़ 40 लाख रुपए के 16 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं। श्री साव ने कार्यक्रम में खेल मैदान के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। क्षेत्रीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग-ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर और महापौर श्री निर्मल कोसरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने पिछले दस महीनों में शहरों के विकास के लिए 2800 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हमने सरकार बनते ही 12 दिनों में किसानों को दो वर्षों के बोनस का भुगतान किया। मोदी जी की गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन योजनान्तर्गत महिलाओं को एक हजार रुपए हर माह दिए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 18 लाख आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें से आठ लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में राज्य का सांय-सांय विकास हो रहा है। भिलाई-चरोदा के विकास के लिए भी राशि की कमी नहीं होगी। श्री साव ने कार्यक्रम में 25 हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत महिला स्वसहायता समूहों को चेक, महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन और राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अहिवारा के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेेवाड़ा ने कहा कि निगमवासियों की मांग के अनुरूप सरकार ने विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। दुर्ग-ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। यह सब क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधियों की विकास के प्रति समन्वय की भावना की देन है। कार्यक्रम को महापौर श्री निर्मल कोसरे ने भी सम्बोधित किया। भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत सहित कई पार्षद और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*न्यायालय में फर्जी बिल प्रस्तुत करने वाली पत्नी (शिवरानी) के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने हो रही देरी पर पति रामकिशोर सिंह ने एसपी, आईजी से की मामले की शिकायत,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

बिलासपुर = सरकंडा थाना क्षेत्र के अंर्तगत रहने वाले कोलिहा निवासी रामकिशोर सिंह ठाकुर के द्वारा अपने पत्नी शिवरानी उर्फ रानी सिंह के खिलाफ़ न्यायालय में फर्जी बिल प्रस्तुत करने के मामले में सरकंडा थाना में धारा 420,467,468,471 के तहत् एफ आई आई दर्ज करवाया था, एफ आई आर दर्ज करवाए जाने के नौ माह बीतने के बावजूद भी आज दिनांक तक न्यायालय में चालान पेश नहीं हो पाया है, तो वही एक हैरानी वाली बात यह है कि एक मामले में पंद्रह दिन के भीतर ही सरकंडा थाना में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, कोर्ट में 9 महीने लंबी अवधि होने के बाद भी इस मामले में चालान पेश नहीं करना भी आरोपी को संरक्षण देना प्रतीत हो रहा है, व पीड़ित का पक्ष मजबूरी से नहीं रखा जा रहा है, इस प्रकार का आरोप लगाते हुए रामकिशोर सिंह ने मामले की sp, ig व पुलिस महानिदेशक को इस विषय में अवगत कराया है,

परिवाद दायर करने के बाद हुआ था मामला दर्ज पूर्व में भी की जा चुकी थी शिकायत = एक बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि इस मामले में कुछ वर्ष पहले थाने में पीड़ित द्वारा शिकायत किया गया था लेकिन उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया था, जिसको लेकर पीड़ित के द्वारा सीआरपीसी156,3 के तहत् न्यायालय में परिवाद दायर किया गया परिवाद दायर करने के उपरांत ही न्यायालय के आदेश पर एफ आई आर दर्ज हो सका,

अब देखने वाली बात यह है कि सरकंडा पुलिस इस मामले में कब तक कार्यवाही करती हैं।

*मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी पीताम्बर देवार उम्र 45 साल साकिन संजय नगर बिर्रा थाना बिर्रा जिला जांजगीर चाम्पा*

*बरामद चोरी का मो0सा0 पैशन प्रो क्रमांक सीजी-11 सी डी 0507 कीमती 20 हजार रुपए*

* आरोपी के विरूध्द धारा 379 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का विवरण इस प्रकार है की संजीत खूंटे निवासी बोरसी थाना पामगढ़ द्वारा मो0सा0 पैशन प्रो क्रमांक सीजी-11 सीडी 0507 से सुबह 08.00 बजे खेत गया था जिसको सेमरिया खार रोड किनारे खड़ा किया था। जिसको कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी संजय कुमार खूंटे निवासी बोरसी थाना पामगढ़ रिपोर्ट दिनांक 10.07.2023 को आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अप0क्र0 338/24 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवम मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी कि इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिला की थाना बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी पीताम्बर देवार को मो.सा. पैशन प्रो क्रमांक सीजी-11 सीडी 0507 से अवैध रूप से शराब परिवहन करते मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया था। जो वर्तमान में जमानत पर हैं।

आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ किया जो बताया कि माह जुलाई 2023 में चन्नी, सूपा बेचने बोरसी सेमरिया गांव तरफ गया था जो वापस आते समय उक्त मोटर सायकल को सेमरिया खार रोड किनारे से चोरी कर लाना बताया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना सिद्ध पाये जाने से दिनांक 16.10.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू, आर. विजय पटेल, रोहित साहू एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 *जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता*

0

*आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी 3100/रू एवं 52 पत्ती तास बरामद*

*आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा* के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सुचना मिला की दिनांक 16.10.2024 को अकलतरा मंडी रोड तरफ कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल* के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर *आरोपी* 01. जयराम यादव पिता बीर सिंह यादव 02. दीपक कुमार पाटले पिता मुकुंद पाटले 03. रॉकी तेंदुलकर पिता राजकुमार 04. जितेंद्र कोसले पिता ईश्वरी कोसले सभी निवासी अकलतरा थाना अकलतर जिला जांजगीर- चाम्पा को जुआ खेलते पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला 3100/ रूपये, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 492/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणिकांत पांडे थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*रात्रि में रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी  गिरफ्तार*

0

*आरोपी विश्वनाथ कुमार हंसराज उर्फ पोटे उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 25 शांतिनगर जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर – चाम्पा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 77, 351(2), 126 (2) BNS के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 16/10/2024 को रात्रि करीबन 08.30 बजे स्कूटी से घर जा रही थी तभी आरोपी विश्वनाथ कुमार हंसराज उर्फ पोटे द्वारा रास्ते में सुनेपन का फायदा उठाकर पीड़िता का रास्ता रोककर अश्लील इशारा करते हुए छेडछाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 797/2024 धारा 77, 351 (2), 126 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा* के निर्देशन में आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिस्तार कर दिनांक 17.10.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं आरक्षक दिलीप सिंह व थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी 6020/रू एवं 52 पत्ती तास बरामद*

*आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा* के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबीर सुचना मिला की दिनांक 16.10.2024 को थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन* में रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर *आरोपी* (01) राजेंद्र कुमार पिता बाबूलाल निवासी धाराशिव , 2)धनीराम पिता इतवारी निवासी धाराशिव 3) प्रेमकुमार बंजारे पिता राजेंद्र निवासी धाराशिव 4) दिलीप रात्रे पिता जमुना प्रसाद निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ को जुआ खेलते पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला 6020/रूपये, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 405/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, ASI हीरालाल एक्का, आरक्षक टुकेश्वर डडसेना, संजय, कुलदीप, अनिल कुर्रे, जनक कश्यप एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*स्वस्थ जांजगीर-चांपा अंतर्गत अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता जांच शिविर*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले के अकलतरा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ जांजगीर चांपा अन्तर्गत दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन के लिए दिव्यांगता शिविर के माध्यम से शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसमें पात्रतानुसार प्रमाणीकरण करते हुए प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ यूडीआईडी पंजीयन किया गया। शिविर में अस्थिबाधित, दृष्टिबाधित, बहुविकलांग, मानसिक विकलांग, मूकबधिर सहित अन्य दिव्यांग व्यक्तियों का चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण किया गया।