Home Blog Page 551

*2साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा,,,, जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय मे 2साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया हैं,,,नगर के वार्ड 25 के मिडिल स्कूल के पास बच्ची को गंभीर अवस्था मे झाड़ियों के बीच खून से सना देखा गया,,परिजनों ने मामले मे कोतवाली थाना मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया हैं,, और आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं,,,

जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय के वार्ड 25 मे आज शाम सात बजे कचरे की ढेर के पास अचानक लोगो की भीड़ एकत्र होने लगी, इस भीड़ का कारण कचरे की ढेर मे बेहोशी की स्थिति मे मिली दो साल की बच्ची का मिलना था,,घटना की सूचना बच्ची की परिजनों तक पहुंची और परिजनों का बच्ची को करीब से देखते ही होश उड़ गए, बच्ची के साथ दुष्कर्म की गई थी, बच्ची खून से सनी हुई थी,, परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस की दी और दयाल 112 के माध्यम से बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया,, जहाँ बच्ची की स्थिति को देखते हुए डाक्टर विशेष निगरानी मे उपचार कर रहे हैं,,

वही इस मामले मे परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंच कर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई,, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने रात मे ही घटना स्थल का मुआयाना किया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया हैं, वही पुलिस घटना स्थल के आस आस के संदेहियो से पूछताछ शुरू कर दी हैं,,

, बाइट,,,, राजेंद्र जायसवाल,, एडिशनल एस पी जांजगीर,

*शिक्षा से हम बेहतर भविष्य के लिए होते हैं तैयार – कलेक्टर*

0

*कलेक्टर ने शाला त्यागी बच्चों से की मुलाकात कर स्कूल जाने किया प्रेरित*

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // जिले के शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई। जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले के शाला त्यागी बच्चों से मुलाकात कर सहानुभूतिपूर्ण ढंग से बातचीत की। उन्होंने सभी बच्चों को चॉकलेट एवं उपहार देकर स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिससे हमें ज्ञान, कौशल के साथ ही सोचने, समझने, अभिव्यक्ति करने और संवाद करने की क्षमता मिलती है। हम बेहतर भविष्य के लिए तैयार होते हैं। हमें समाज में मान-सम्मान मिलता है। कलेक्टर ने व्यक्तिगत रूप से छात्रों से संवाद कर स्कूल नहीं जा पाने का कारण जानने का प्रयास किया।
कलेक्टर ने प्रधानपाठकों को निर्देशित किया कि ऐसे छात्रों के पालकों की सूची तैयार करें, जिनके पालक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं, ताकि संबंधित छात्रों को पुनः स्कूल भेजने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष आवश्यकता वाले स्कूलों में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए। सभी शाला त्यागी छात्रों को विद्यालय तक पहुंचाने और नियमित रूप से उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु एक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यशाला के संचालन के लिए एडीपीओ समग्र शिक्षा श्री अजय नाथ, शाला त्यागी छात्रों के नोडल सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री आकाश परिहार और तीनों खण्ड स्त्रोत समन्वयक निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले के सभी शाला त्यागी छात्र पुनः स्कूल जाएं और नियमित रूप से अपनी शिक्षा प्राप्त करें। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी और संबंधित स्कूलों के प्रधानपाठक मौजूद रहे।

 

*राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर*

0

*तहसीलदारों को राजस्व रिकॉर्ड अद्यतन रखने के दिए निर्देश*

*कार्य में लापरवाही पर दो पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए आमजनों को त्वरित राहत पहुंचाएं। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में जिले की स्थिति हमेशा टॉप में रहे। समीक्षा के दौरान राजस्व प्रकरण के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम जुनवानी हल्का नम्बर 16 के पटवारी मानू साहू और मुंगेली तहसील अंतर्गत ग्राम देवरी हल्का नम्बर 15 के पटवारी सतीश कुर्रे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को अपने तहसील से संबंधित रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, डिजिटल हस्ताक्षर, स्वामित्व योजना, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटाकन आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा जिम्मेदारीपूर्वक समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन प्रकरणों में नामांतरण की आवश्यकता नहीं है, उनमें अनिवार्य रूप से विस्तृत टीप लिखें। उन्होंने सभी एसडीएम को टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग व व्यपवर्तन के कार्य का गंभीरतापूर्वक मॉनिटरिंग करने और प्रावधानानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी और आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। अतिक्रमण की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, सभी अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

 

*जिला पंचायत सीईओ ने आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं निर्माण कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक*

0

*स्वीकृत आवासों, सामुदायिक शौचालय एवं शेड निर्माण के कार्यों जल्द करें पूर्ण – जिपं सीईओ श्री पाण्डेय*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय ने आज जिला पंचायत स्थित सभाकक्ष में पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत 2016 से 23 तक अपूर्ण आवासों की प्रगति, पीएम आवास एवं आवास प्लस अंतर्गत प्रथम किस्त प्राप्त अप्रारंभ आवासों की प्रगति, आवास प्लस अंतर्गत पंजीयन, जियोटैग, एफ.टी.ओ., ग्रामीण आवास न्याय योजना, पीएम जनमन योजना, आवास प्लस सर्वेयर पंजीयन आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। इसी प्रकार उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, सेग्रीगेशन शेड निर्माण, व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण तथा 15वें वित्त आयोग, समग्र शिक्षा अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।
जिपं सीईओ ने सरपंच एवं सचिवों को पूरी तत्परता से कार्य करते हुए आवास सहित विभिन्न योजनाओं में लक्षित प्रगति लाने आवश्यक सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कार्य में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुराने स्वीकृत आवासों, सामुदायिक शौचालय एवं शेड निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। इसके साथ-साथ 2023 से 24 तक के निर्माण कार्यों को भी समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में उपसंचालक पंचायत सुश्री भूमिका देसाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों की पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 20 अक्टूबर तक*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु अभ्यर्थियों की पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। इस संबंध में दावा-आपत्ति 20 अक्टूबर तक किया जा सकता है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की जानकारी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in और https://hmstribal.cg.nic.in में उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन आईडी अथवा अपना नाम एवं जन्म तिथि अंकित कर पात्र-अपात्र की स्थिति देख सकते है। अपात्र से संबंधित अभ्यर्थी दावा-आपत्ति ईमेल yuvacarriernirman@gmail.com में 20 अक्टूबर तक कर सकते है।

 

*कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जनपद पंचायत लोरमी में पदस्थ पंचायत सचिव श्री ध्रुव कुमार तिवारी को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने यह कार्यवाही की है। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने, ग्राम पंचायत का प्रभार नहीं देने एवं उच्चाधिकारी के आदेश की लगातार अवहेलना करने के कारण पंचायत सचिव के विरूद्ध यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में सचिव तिवारी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया जाता है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

*ग्राम डिंडौरी में कौशल विकास पखवाड़ा शिविर आयोजित*

0

*शिविर में 856 से हितग्राहियों को किया गया लाभांवित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत आज लोरमी विकासखंड के ग्राम डिंडौरी में कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागो द्वारा स्टॉल लगाया गया। शिविर में कौशल प्रशिक्षण से संबंधित पंजीयन, आधार पंजीयन, श्रम कार्ड पंजीयन, रोजगार पंजीयन, स्वास्थ्य चेकब, लोन विभाग से संबंधित विभाग- उद्योग विभाग, अंत्यावसायी विभाग, लीड बैंक, पुलिस विभाग, आदिम जाति विभाग, शासकीय आईटीआई मुंगेली, पथरिया, लोरमी, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मुंगेली एवं अन्य विभाग द्वारा लगभग 856 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।
डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज ने बताया कि कौशल पखवाड़ा कार्यक्रम में कौशल प्रशिक्षण से संबंधित पंजीयन 590, जिसमे से 386 प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत फॉर्म प्राप्त हुआ और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 204 हितग्राहियों का फॉर्म प्राप्त हुए। अन्य विभाग से आयुष्मान कार्ड-18, रोजगार पंजीयन – 01 श्रम पंजीयन -29, चिप्स -14 (आधार पंजीयन) ग्रामीण बैंक-24 से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में गणमान्य नागरिक श्री कोमल गिरी गोस्वामी, श्री धनीराम यादव, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री महाजन जायसवाल, श्री ललित वैष्णव सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव दयाली, श्री संजीव शर्मा सरपंच ग्राम पंचायत डिंडौरी, श्री पी. आर.घृतलाहरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लोरमी एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कल छत्तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, मां महामाया एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

0

*रायपुर दक्षिण उपचुनाव में फिर से खिलेगा कमल, कांग्रेस को मिलेगा माकुल जवाब : उप मुख्यमंत्री श्री साव*

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ को कल 20 अक्टूबर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अंबिकापुर को एयर कनेक्टविटी की सौगात मिलने वाली है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअली मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सरगुजा सीधे एयर कनेक्टविटी से जुड़ जाएगा। श्री साव ने कहा कि,सरकार लोगों की सुविधाओं के लिए सड़क और हवाई मार्ग का विस्तार कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियां जोर शोर से कर रही है। क्षेत्र में सरकार के काम को लेकर लोगों में उत्साह है। वहीं रायपुर दक्षिण से भाजपा को लगातार आशीर्वाद मिलता रहा है। हमारे वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल जी लगातार 8 बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इस बार भी रायपुर दक्षिण की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। यहां फिर से कमल खिलेगा।

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह पराजित किया है।अभी हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने भ्रम और भय फैलाने की कोशिश की थी। आरक्षण, ओबीसी गणना पर भ्रम फैलाने का प्रयास किया, लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को माकूल जवाब दिया। इसी तरह रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भी कांग्रेस को माकूल जवाब मिलेगा।
….. …….

*◆नाबालिक पीड़िता को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*◆ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधो में लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश*

*नाम आरोपी* –
*शिवम सोनी पिता शीतल सोनी उम्र 19 साल निवासी मल्हार रोड मस्तुरी थान मस्तुरी जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की 14.10.2024 को शाम करीब 05:00 बजे दुर्गा विसर्जन में जा रही हूं कहकर घर से निकली थी जो दुर्गा विसर्जन करने के बाद घर वापस नहीं आस-पास रिस्तेदारो में पता तलाश किये तो कई पता नहीं चला जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति मेरी नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट अपराध कायम कर विवेचना में लेकर अपहृत बालिका का पता तलाश किया गया। विवेचना दौरान के अपहृत बालिका को आरोपी शिवम सोनी के कब्जे से उसके सकुनत ग्राम मस्तुरी से बरामद कर पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया पीडिता के कथन के आधार पर प्रकरण में अनाचार और पाक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी आज दिनांक 19.10.2024 को विधिवत गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, स. उ.नि ममता पांडेय आरक्षक मिथिलेश सोनवानी म.आरक्षक चंदा यादव, अनामिका नेताम का विशेष योगदान रहा है।

*कलेक्टर ने की राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा*

0

*15 दिन से पुराना सीमांकन का मामला जनदर्शन में आया तो पटवारी होंगे निलंबित*

*गिरदावरी सर्वे रिपोर्ट का गंभीरता से करें सत्यापन*

*उप पंजीयक भी राजस्व अधिकारियों की बैठक में रहेंगे मौजूद*

आशीष कश्यप बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने मंथन सभाकक्ष में आज राजस्व विभाग के कामकाज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने और तेज़ी से मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराकरण की प्रगति राज्य स्तर पर प्रथम पांच में होने चाहिए। उन्होंने अगले राजस्व बैठक में उप पंजीयक और जिला पंजीयक को भी बुलाने को कहा है। बैठक में जिले के एसडीएम,तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

कलेक्टर ने एक एक अधिकारी वार मामलों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कार्यसूची में शामिल हर योजना की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने हर सप्ताह में निपटाए गए मामलों का विवरण भू अभिलेख शाखा में जमा करने को कहा है। खासकर नक्सा बटांकन, त्रुटि सुधार और भू अर्जन का विशेष उल्लेख हो। इनमें कमजोर प्रदर्शन करने वाले 5 अधिकारियों को अपने एसडीएम के साथ शनिवार को पृथक से बैठक ली जाएगी। अगले राजस्व अफसरों की बैठक में उप पंजीयक भी शामिल होंगे। क्योंकि भूमि पंजीयन के बाद तत्काल इसकी सूचना तहसीलदारों तक ऑनलाइन नहीं पहुंच रही है, जिसके कारण नामांतरण में अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने जनदर्शन में सीमांकन को लेकर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का कारण पूछा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कोई 15 दिवस से ज्यादा पुराने ज्ञापन लेकर पहुंचा तो संबंधित पटवारी को निलंबन की सजा दी जायेगी। तहसीदार को भी जवाब देना होगा।

कलेक्टर ने कहा कि पटवारी के मुख्यालय में रहने का दिन फिक्स हो और अनिवार्य रूप से लोगों से मिलें। ग्राम पंचायत और कार्यालय में इस आशय की सूचना भी दीवार लेखन में किया जाना चाहिए। समय सीमा से बाहर के प्रकरणों में विलंब का स्पष्ट कारण भी दर्ज किया जाना चाहिए। भू अर्जन के संबंध में राज्य शासन के नए निर्देशों से अवगत कराया गया और इसे ध्यान में रखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ऐप के जरिए गिरदावरी के तथ्यों सत्यापन करने को कहा। पटवारी, तहसील, जिला स्तर और राज्य स्तर से रैंडम आधार पर कुछ खसरा नंबर की जांच करने कहा। ये देखा जाए कि गिरदावरी में जो दर्ज है, वही और उतने रकबे में फसल लगी है कि नहीं। धान खरीदी की तैयारी की भी उन्होंने जानकारी ली। अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी, शिवकुमार बैनर्जी,संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू सहित सभी राजस्व अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।