Home Blog Page 548

*#फोनपे/ #पेटीएम कंपनी के फर्जी कर्मचारी बनकर व्यापारियों से लाखों की धोखाधडी करने वाले गिरोह के 02 आरोपीयों को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।*

0

● आरोपी व्यापारियों को फोनपे (साउंड बॉक्स) मशीन ठीक करने के नाम पर बनाता था निशाना ।

● आरोपी था पूर्व में फोनपे कंपनी का कर्मचारी ।

● आरोपी द्वारा छोटे व्यापारियों व सडक किनारे वाली छोटी दुकानों को बनाया जाता था निशाना ।

*● आरोपी फोनपे कर्मचारी बनकर फोनपे/पेटीएम (साउंड बॉक्स) मशीन की समस्याओं को ठीक करने के नाम पर लोगो के साथ करता था धोखाधडी ।*

*● आरोपी हमेशा अपने गले में फोनपे कंपनी का आईडी कार्ड डालकर करता था धोखाधडी ।*

*● आरोपी ने भोपाल शहर व आसपास के जिलों में कई व्यापारियों को बनाया निशाना|*

● भोपाल:- पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध)- श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त(अपराध) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रान्च (सायबर) जिला भोपाल की टीम ने फोनपे/पेटीएम कंपनी के फर्जी कर्मचारी बनकर व्यापारियों से लाखों की धोखाधडी करने वाले गिरोह के 02 आरोपीयों को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

● घटनाक्रम :- आवेदक सत्तार खान पिता गफूर खान, उम्र-58 साल,निवासी म.नं- 26 शांति नगर नरेला शंकरी अयोध्या बाईपास भोपाल (म.प्र.) ने शिकायत आवेदन में बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति मेरी पान की गुमटी पर आये ओर अपने आप को पेटीएम का कर्मचारी बता कर पेटीएम साउंड बॉक्स वेरीफाई करने के लिए बोला और मोबाईल लेकर चले गये जिसके बाद आवेदक के पेटीएम से लिंक एसबीआई बैंक अकाउंट से 116,600/- रूपए की धोखाधडी की गयी। आवेदन जांच पर आए तथ्यो एवं प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना क्राईम ब्रांच मे अपराध क्र. 145/2024 धारा- 318(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसको गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई ।

तरीका वारदात:- आरोपी व्दारा छोटे व्यापारियों व सड़क किनारे गुमठी लगाने वाले लोगों को फोनपे/पेटीएम कर्मचारी बन कर फोनपे/पेटीएम (साउंड बॉक्स) मशीन की समस्याओं को ठीक करने के नाम पर लोगो के साथ धोखाधड़ी करते थे। आरोपी व्यापारियो से धोखाधडी के पैसे किसी भी ऑनलाइन क्योस्क संचालको के खाते में ट्रॉसफर कर आनलाइन क्योस्क के दुकानदारों से पैसे कैश लेकर धोखाधडी करता था ।

पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से फोनपे/पेटीएम कार्मचारी बनकर धोखाधडी करने वाले आरोपीयों को जिला भोपाल से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक फोनपे का आईडी कार्ड, चार मोबाईल, तीन फोनपे स्पीकर बॉक्स, क्यूआर कोड, एक बाईक को जप्त किया गया। ।

पुलिस टीम:- उनि प्रमोद शर्मा, सउनि.चिन्ना राव, प्र.आर.नरेन्द्र सिंह, प्र.आर. आदित्य साहू, आर.4112 सुनील सिलावट, 4113 राघवेन्द्र सिहँ, आर.चा.सुमित समद.

-: नाम आरोपीगण:-
क्रं नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका

1 अकरम खान पिता अनवर खान उम्र 30 साल निवासी मनं170 वार्ड नं 5 काजीपुरा शुजालपुर जिला शाजापुर|
एम.बी.ए फोन पे कर्मचारी बनकर व्यापारियो से मोबाइल व सिम लेकर धोखाधड़ी करना|

2 सिराज खान पिता मोहम्मद समीम उम्र 30 साल निवासी मनं197 छोटी मस्जिद के पास रोशनपुरी टीटी नगर भोपाल|
10th फोन पे कर्मचारी बनकर व्यपारियो से मोबाइल व सिम लेकर धोखादही करना|

नोट- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।

*महासमुन्द पुलिस ने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्त किए 22,52,800 रुपये*

0

महासमुंद:-साइबर सेल एवं थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेहटीखोल अन्तर्राजीय चेक पोस्ट पर ज्यादा मात्रा में नगदी रकम के परिवहन पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से 22,52,800 जब्त किए गए।

*रायपुर पुलिस ने किया लूट की झूठी रिपोर्ट का खुलासा, दो गिरफ्तार*

0

रायपुर:-थाना मुजगहन में दर्ज कमल विहार मेन गेट के पास मोटर सायकल सवार दो व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी मनोज ध्रुव से पैसे से भरे बैग की लूट की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
प्रार्थी के बार-बार बयान बदलने पर टीम द्वारा लूट का सीन रिक्रीएट कर पुनः पूछताछ की गई, जिसमें प्रार्थी का झूठ पकड़ा गया और उसने अन्य आरोपी के साथ मिलकर लूट की उक्त झूठी घटना को कारित कर पैसे का गबन करना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18,54,000 रुपये नकद, 4 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया जब्त की गई।

*निजात अभियान के अंतर्गत रायपुर पुलिस की कार्रवाई, दो अंतर्राज्यीय आरोपियों सहित 3 गिरफ्तार*

0

रायपुर:-पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर वाहनों की चेकिंग में 165 किलो गांजा बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपी राजस्थान के रहवासी हैं। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त दो चारपहिया सहित कुल 55 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई।

*देश के शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि,शहीद पुलिस जवानों के परिजन हुए उपस्थित।*

0

जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का किया गया आयोजन।

वाणिज्य और उद्योग, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने भी दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

कोरबा – जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भापुसे की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन आज दिनांक 21.10.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा परिसर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी 12 शहीद जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

इस मौके पर शहीद स्मारक को फूल मालाओं से सजाया गया था। और पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सलामी पश्चात् पिछले एक वर्ष में शहीद हुए देश भर के 216 जवानों का नाम लेकर उन्हें याद किया गया। एवं परेड के द्वारा शोक शस्त्र कर सभी अतिथियों के द्वारा मौन धारित कर शहीदों को याद किया गया।

कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ननकी राम कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला नेताम, श्री नरेंद्र देवांगन (पार्षद) एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।एवं शहीद जवानों के परिजनों को शाल- श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया ।

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शहीद परेड के पश्चात शहीद परिवारजन से बात किये एवं समस्यायों को निराकरण करने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है, जिसे अमर जवान स्थल पर शहीद जवानों की याद में मनाया जाता है। यह दिन उन वीर जवानों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट श्री रामसागर गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर अभियोजन, एफएसएल अधिकारी सत्यजीत कोसरिया, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, डीएसपी इग्नायुस तिर्की, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैकरा एवं जिले के पुलिस बल, गणमान्य नागरिक ,सभी मीडिया के साथी, शहीद जवानों के परिजन उपस्थित रहें।

*कच्ची महुआ शराब बनाने बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर की गई कठोर कार्यवाही।*

0

🔻490 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब निर्माण करने वाला पात्र किया गया जप्त।

🔻महुआ शराब बनाने वाले पुलिस को आते देख हुए मौके से फरार।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्रीमति नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 19.10.2024 को मुखबीर से सूचना के आधार पर ग्राम चीतापाली घोघरा नाला के पास कच्ची महुआ शराब बना रहे स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां पर कच्ची महुआ शराब बनाने वाले पुलिस को आता देख मौके से भाग गया। जो घटना स्थल से महुआ शराब बनाने वाले उपकरण चुल्हा व सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं
01. 21 नग गोल्डन रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीबन 105 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
02. 13 नग पीला रंग के 05 लीटर क्षमता वाला प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीबन 65 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
03. 07 नग सफेद रंग के प्लास्टिक जरीकेन 10 लीटर क्षमता वाले में भरा करीबन 70 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
04. नग सफेद रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 20 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
05. 08 नग नीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाले में भरा लगभग 40 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
06. 04 नग लाल रंग के 05 लीटर वाला प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
07. 03 नग प्लास्टिक के झिल्ली में भरा लगभग 90 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
08. एक नग 15 लीटर क्षमता वाला पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
09. 13 नग पांच लीटर क्षमता वाले हरा रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 65 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब फुल महुआ शराब 490 लीटर कुल कीमती 49000 रूपये रखा मिले जिसे समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। थाना उरगा में अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है। थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में सउनि परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक 463 नरेश टाण्डे आरक्षक 770 राज कुमार साहु, आरक्षक 730 महासिंह सिदार, आरक्षक 464 प्रेम साहु, आरक्षक 80 राम कुमार पैकरा, आरक्षक 91 रामेद्र बर्मन, 835 नरेश कवंर,862 पुष्पेन्द्र खुटे की सराहनीय भूमिका रही।

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अम्बिकापुर के सौगात के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से दिये धन्यवाद।*

0

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने दरिमा, अम्बिकापुर के उद्घाटन अवसर पर शामिल हुए जहा उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज सरगुजा सहित पुरे छत्तीसगढ़ के लिए हर्ष का विषय है ।क्योंकि यह अवसर अनेक वर्षों के इंतजार के बाद मिला है। यह एयरपोर्ट आदिशक्ति मां महामाया के नाम पर है जिनका आशीर्वाद हम सब पर बनी रहे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को छत्तीसगढ़वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया किये। साथ ही डबल इंजन की सरकार में विकसित भारत एवं विकासित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने की बात कही । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना किये। साथ ही श्री साहू ने कहा कि आज का दिन सरगुजा अंचल के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, मां महामाया एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से इस अंचल में विकास के नये आयाम खुलेंगे। एयरपोर्ट के माध्यम से सरगुजा क्षेत्र के नागरिकों और

उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगा। बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां यह सुविधा प्रारंभ हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह उड़ान छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों की ओर ले जायेगी। सरगुजा, प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में विकास की एक नई उड़ान तय करेगा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विमान सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है। 2014 से पहले देश में महज 70 एयरपोर्ट था अब इसकी संख्या 150 से अधिक हो चुका है। उड़ान योजना के माध्यम से देश के आम नागरिक को हवाई सुविधाएं उपलब्ध करा रहे है । आने वाले समय में भारत सबसे अधिक हवाई संपर्क वाले देशों में से एक बन जाएगा, और इसे वैश्विक विमानन केंद्र बनाने के प्रयास भी जारी हैं। भारत में 15 प्रतिशत पायलट महिलाएं हैं, जबकि वैश्विक औसत 5 प्रतिशत है। अब वह दिन दूर नहीं जब हवाई टैक्सी से यात्रा एक वास्तविकता होगी। उड़ान योजना के तहत 1.43 करोड़ से अधिक लोगों ने यात्रा की लाभ ले चुके हैं।जिनमें से कई यात्रियों ने पहली बार विमान के अंदर का दृश्य देखा है। यह सब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व क्षमता के कारण ही संभव हो पाया है।

वाराणसी से माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह से वर्चुअल जुड़े। सरगुजा वासियों ने तालियों से किया स्वागत। अम्बिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट में एयर स्ट्रीप का उन्नयन भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत किया गया है। यह एयरपोर्ट 365 एकड़ में फैला हुआ है। इसे 80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह एयरपोर्ट 3 सीवीएफआर कैटिगरी का है। इसमें 72 सीटर विमान लैंड कर सकते हैं। टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार सालाना 5 लाख यात्रियों की अनुमानित क्षमता के अनुसार किया गया है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल श्री रमेन डेका, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज , अम्बिकापुर के विधायक श्री राजेंद्र अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज इत्यादि उपस्थित रहे।

*अंधविश्वास ने ली दो सगे भाईयों की जान*

0

-ःः *पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया अंधविश्वास में किये कत्ल का पर्दाफाशःः* –
-ःः *ग्राम तांदुलडीह के चर्चित घटना का हुआ खुलासा*:ः-

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम तांदुलडीह से सूचक संदीप सिदार पिता जयलाल सिदार ने दिनांक 17.10.24 को थानें में सूचित किया कि सूचक की बडी मां फिरीत बाई का घर अंदर से बंद है, पूजा पाठ करने की आवाज आ रही है, सूचना पर मौके में पहुंचकर घर को खुलवाया गया जिस दरमियान घर के अंदर अमरिका सिदार कुर्सी में बैठी थी, जमीन में फिरीत बाई, विशाल सिदार और चंन्द्रिका सिदार बैठे थे, घर के अंदर कमरेें में बिस्तर पर सूचक के रिश्तेदार विक्रम गोड और विक्की गोड अचेत अवस्था मे लेटने की स्थिति में पडे हुये थे। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से विक्रम और विक्की के शरीर को चेक कराने पर मृत होना बताये। मौके पर ही शून्य पर घटना के सबंध में मर्ग पंजीबद्ध कर मृतकों के शव को अग्रिम परीक्षण हेतु जिला अस्पताल सक्ती भेजा जाकर नंम्बरी मर्ग थाना में कायम किया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज डा0 संजीव शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक महोदया जिला सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये जिला अस्पताल सक्ती के डाक्टरों की टीम, एफएसएल टीम एवं पुलिस दल के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें घटना दिनांक को मृतकों के द्वारा खाए गये पदार्थ, घर में पायी गई दवाईया, पूजन सामग्री एवं साहित्य इत्यादि की जांच तस्दीक की गई।
जांच क्रम में गवाह संदीप सिदार, बद्रिका नेताम तथा दीपक गोड के बयान शव पंचनामा तथा विशेषज्ञ चिकित्सक दल के द्वारा प्रदत्त शव परीक्षण रिपोर्ट में मृतक विक्की सिदार उम्र 20 वर्ष तथा मृतक विक्रम सिदार उम्र 22 वर्ष की मृत्यु के सबंध में मृत्यु का कारण- Antimortem smoothering लेख कर स्पष्ट अभिमत दिया गया है साथ ही पीएम के दौरान मृतकों के शरीर में जहरीले पदार्थ के अंश होने की संभावना व्यक्त की गई है, जिसका परीक्षण कराया जाना है।
मर्ग जांच में संज्ञेय अपराध घटित होना पाये जानें पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 103(1), 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना के क्रम में संदेही अमरिका सिदार, फिरीत बाई, विशाल सिदार और चंन्द्रिका सिदार सेे गवाहन की उपस्थिति में पूछताछ करने पर घटना सदर के अपराध को कारित करना स्वीकार किया गया तथा मुताबिक मेमोरंण्डम आरोपीगणों द्वारा घटना में प्रयुक्त कीटनाशक का डिब्बा, हवन सामग्री, पूजा सामग्री, पोंछा कपडा, मृतक का गीला बिस्तर एवं बाबा उमांकांत सबंधी साहित्य गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है।
मामले में पर्याप्त सबूत पाये जानें पर दिनांक 19.10.24 को निम्न आरोपीगणों को विधिवत गिरफतार कर मामले में अग्रिम विवेचना की जा रही है:-
1. अमरिका सिदार पिता जगेश्वर सिदार उम्र 27 वर्ष
2. चन्द्रिका सिदार पिता स्व. जगेश्वर सिदार, उम्र 29 वर्ष
3. फिरीत बाई पति स्व. जगेश्वर सिदार उम्र 50 वर्ष
4. विशाल सिदार पिता जगेश्वर सिदार उम्र 19 वर्ष,
सभी निवासी तांदुलडीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.)
मामले का खुलासा करने में जिला दण्डाधिकारी महोदय श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी सक्ती श्री सूरज सिंह राठौर एवं डाक्टरों की टीम के विशेष सहयोग रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुवर के पर्यवेक्षण में थाना बाराद्वार के उप निरीक्षक अनवर अली, निरीक्षक कमल किशोर महतो, निरी0 सतरूपा तारम, उप निरी0 भुपेन्द्र चंद्रा, सउनि नजीर हुसैन, प्रआर0 अरूण कौशिक, म0प्र0आर0 बिन्दुराज, म0प्र0आर0 चंद्रकलाॅ सोन, प्र0आर0 सूरेन्द्र खाण्डेकर, म0आर0 गुरूबारी दिनेश, सरिता हरवंश, आर0 फूलचंद जाहिरे, आर0 राम कुमार यादव, आर0 रतन विश्वकर्मा, आर0 गौतम तेंदुलकर, आर0 कंचन सिदार, आर0 किशोर सिदार, डायल 112 आर0 अजय बंजारे, आर0 किशन राज का त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान रहा है।

*10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना डभरा पुलिस की लगातार कार्यवाही दिनांक 20/10/2024*

0

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र मे मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 20.10.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री करने हेतु बरभाठा तरफ से पैदल नवापारा (ड) की ओर जा रहा है। कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी राधेश्याम सिदार पिता छवरा सिदार उम्र 32 वर्ष साकिन नवापारा (ड) के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 377/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 20.10.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में प्र. आर. रमेश कुमार चन्द्रा, आर, धनेश्वर दिवाकर, मानसिंह कुर्रे, सुरज प्रताप, मिरीश साहू का विशेष योगदान रहा।

*पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा के निर्देश पर नशीले पदार्थ के कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी….*

0

 अवैध रूप देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु रखने वाला आरोपी राकेश पटेल निवासी ग्राम कंचनपुर गिरफ्तार।
• आरोपी के कब्जे से 32 नग देशी प्लेन शराब, कीमती 2880 रूपये जप्त।


आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा नशीले पदार्थों के कारोबारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है कि दिनांक 20.10.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कंचनपुर निवासी राकेश पटेल अवैध रूप देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा है कि सूचना पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहन के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जो राकेश पटेल एक पीले रंग के झोला में 32 नग देशी प्लेन शराब, प्रत्येक में 180 भरी हुई कुल जुमला 5.760 ML कीमती 2880 रूपये रखे हुये रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसे उक्त शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज/लायसेंस हो तो पेश करने हेतु नोटिस दिए जाने पर कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना लिखित में दिया जिससे उपरोक्त शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी राकेश कुमार पटेल पिता मेला राम उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 14 कंचनपुर थाना सक्ती का कृत्य धारा सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आर. उमेश साहू, आर. यादराम चंद्रा, मनोज कोसले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।