Home Blog Page 549

*बाल विवाह सामाजिक बुराई के साथ कानूनी अपराध*

0


बीजापुर– कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले में स्कूल कॉलेज एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बाल विवाह रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर बाल विवाह कानूनी अपराध की जानकारी दिया जा रहा है 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कानूनी अपराध है बाल विवाह करना, करवाना, सहायता करना, बाल विवाह को बढ़ावा देना, इसकी अनुमति देना, बाल विवाह में सम्मिलित होना भी अपराध है इसके लिए दो वर्ष तक का कठोर कारावास तथा जुर्माना जो की 100000 तक हो सकता है अथवा दोनों दंड से दंडित किया जा सकता है। बाल विवाह होने से नुकसान की जानकारी दिया जा रहा है कि इससे शारीरिक दुर्बलता समय पूर्व गर्भावस्था, मानसिक विकास में रुकावट, मातृ मृत्यु दर, में वृद्धि शिशु मृत्यु दर में वृद्धि होता है। इसे रोकने के लिए अपील किया जा रहा है कि सभी गणमान्य नागरिकों समाज प्रमुख को धार्मिक व वैवाहिक अनुष्ठान को संपन्न करने वाले धार्मिक सेवा प्रदाता टेंट हाउस डीजे बैंड बाजा प्रिंटिंग प्रेस संचालकों तथा आम नागरिकों से जन जागरूकता के माध्यम से महिला में बाल विकास विभाग अपील करता है कि बिना आयु पूर्ण किए वैवाहिक कार्यक्रम में सेवाएं प्रदान न करें। आप सभी का सहयोग आवश्यक है जिससे जिले को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से मुक्त किया जा सकता है।

*धारावरम में हर घर जल मिलने से ग्रामीण उत्साहित*

0
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में पहुंच रहा है शुद्ध पेयजल


बीजापुर – ग्राम धारावरम, ग्राम पंचायत नुकनपाल विकासखण्ड उसूर जिला मुख्यालय से लगभग 30 कि.मी. दूरी पर स्थित है। ग्राम में 52 परिवार निवासरत है। इस ग्राम में 15 हैण्डपंप की स्थापित है, यहीं से ही ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल प्रदाय होता रहा है।
ग्राम धारावरम में ग्राम सभा के दौरान जल जीवन मिशन योजना आने के बाद ग्रामवासियों अत्याधिक उत्साहित है। सरपंच श्री मुन्ना कुडसम द्वारा बताया गया कि अब हर घर नल लग जाने के बाद घरों में ही स्वच्छ जल प्राप्त हो रहा है, जिससे उनके समय की बचत हुई है, बचत समय का उपयोग अब असानी से अन्य कार्याे में दे पा रहे है। सचिव श्री रविन्द्र कुमार झाड़ी द्वारा चर्चा किये जाने पर बताया गया की समय-समय पर वॉल ऑपरेटर के माध्यम से वॉल ऑपरेटिंग कर पानी सप्लाय करने का कार्य किया जा रहा हैं। जिससे सभी घरों में पर्याप्त मात्रा में जल प्रदाय हो रहा है।
सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला समन्वयक श्री टोपेश्वर साहू की उपस्थिति में हर घर जल प्रमाणीकरण कार्य किया गया था। ग्रामवासी श्री कुडियम राजेश बताते है कि, ग्राम धारावरम के सभी घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल निरंतर प्राप्त हो रहा है, जिससे ग्रामवासी अत्यधिक प्रसन्न है। घरों में शुद्ध पेयजल प्रदाय होने पर ग्राम वासियों के जल की समस्या का निराकरण हुआ है। जिसके लिये सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासियों ने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

*राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे मंत्री श्री लखनलाल देवांगन*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएसईबी पूर्व फुटबॉल मैदान में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 21 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण श्री प्रेमचंद पटेल, श्री फूल सिंह राठिया, श्री तुलेश्वर मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी,पार्षद श्री धनसाय साहू शामिल होंगे। चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्टूबर से 24 अक्तूबर 2024 तक किया जाएगा। इसमें क्रिकेट बालक/ बालिका 19 वर्ष, एवं नेटबॉल बालक/ बालिका 14, 17, 19 वर्ष के पांच संभागों से बालक 260 तथा बालिका 260 कुल 520 खिलाड़ी और 5 संभागों से 125 कोच मैनेजर तथा 150 राज्य स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही मेजबान कोरबा जिला आयोजन समिति के कार्यकर्ता एवं स्थानीय अधिकारी 200 की संख्या में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में लगभग 1000 खिलाड़ी और अधिकारी कर्मचारी होंगे।
/

*ऑटो संघ के लिए बनेगा भवन, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने की भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा*

0

*जिला ऑटो संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्रम मंत्री*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन आज बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ स्थल प्रांगण में आयोजित जिला ऑटो संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और बधाई देते हुए कहा कि ऑटो वाले तीनों मौसम में मेहनत करते हैं। बड़ी ईमानदारी के साथ मेहनत करना और जिम्मेदारी तथा विश्वास के साथ यात्रियों को उनके मंजिल तक सुरक्षित पहुचाने का कार्य करते हैं। वे समय की परवाह नहीं करते। शहर से गांव, सुबह से रात में किसी को अस्पताल छोड़ना हो या फिर अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर धूप में, बरसात में हर समय कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा योजना चलाई जा रही है। हमारे असंगठित क्षेत्र के सभी ऑटो ड्राईवर पंजीयन कराएं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति किसी नए शहर में जाता है तो ऑटो ड्राइवर के माध्यम से उस शहर, प्रांत की विस्तृत जानकारी मिल जाती है। जिले के आटो चालक भी अपने दायित्वों का निर्वहन करें और यात्रियों के दिल में भरोसा बनाए रखते हुए जिले के विकास में अपनी योगदान दें। उन्होंने आटो चालकों की समस्याओं को दूर करने हरसंभव मदद की बात कहते हुए संघ के लिए भवन हेतु 20 लाख की राशि देने की घोषणा की। मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में कल्याणकारी योजना संचालित होने की बात कही और बताया कि मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर माह एक हजार उनके खाते में दी जा रही है। किसानों के हित के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों एवं असंगठित मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री राजीव सिंह ने भी संबोधित किया। मंत्री श्री देवांगन ने आटो संघ के अध्यक्ष आजम खान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव श्री यशवंत कौशिक सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, आटो चालक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

*राज्यपाल श्री डेका से असम के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने की मुलाकात*

0


रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले असम के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने श्री सनीदेव चौधरी, (आईएफएस) और श्री तेजस एम, (आईएफएस) के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ टीम कोच श्री दगंता बोरा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि असम की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहली बार फुटबॉल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। राज्यपाल ने टीम को बधाई दी और राजकीय गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। टीम के सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवान भेंट किये गये। राज्यपाल श्री डेका ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 174 पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें भी बधाई दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल शारीरिक शक्ति और खेल भावना का प्रदर्शन है, बल्कि हमारे वन क्षेत्रों के महत्व को भी रेखांकित करती है।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका से विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने सौजन्य भेंट की*

0

रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में भरतपुर सोनहट क्षेत्र की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।

*Olympian Manu Bhaker Visits Barnawapara Sanctuary with Family*

0

Raipur,  // Shooter and Olympic medalist Manu Bhaker, who made history by winning two medals in shooting at the Paris Olympics, has arrived in Raipur to attend the closing ceremony of the 27th All India Forest Sports Competition 2024. On Sunday, she visited the renowned Barnawapara Sanctuary in the Balodabazar-Bhatapara district with her family.

During her visit, Bhaker expressed her delight at witnessing the lush forests and the diverse wildlife in the sanctuary. She praised the efforts of the Forest Department in wildlife conservation and promotion. “Coming from Delhi, this has been an incredible experience,” she remarked. “It highlights the importance of nature and the necessity of forest conservation. The ecosystem here is remarkably well-maintained, making this visit unforgettable. I would love to return.”

Officials present during the visit were Shri Raju Agasimaani, Chief Forest Conservator; Shri Mayank Agarwal, Forest Divisional Officer of Balodabazar; Shri Anand Kudraya, Superintendent of Barnawapara Sanctuary; and the dedicated staff of the sanctuary.

*देश के दूरस्थ आदिवासी अंचल को मिली एयर कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 80 करोड़ रूपए की लागत से बने अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट का किया वर्चुअल शुभारंभ*

0

*अंचल में विकास के नये आयाम खुलेंगे : राज्यपाल श्री रमेन डेका*

*सरगुजा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*विकसित भारत 2047 की दिशा में एक अहम कदम*

रायपुर,/ देश का दूरस्थ आदिवासी बहुल अंचल छत्तीसगढ़ का सरगुजा ज़िला अब हवाई सेवा से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा, अम्बिकापुर का वर्चुअल उद्घाटन कर सरगुजा और इसके आसपास के जिलों को हवाई यात्रा की सुविधा का तोहफा दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के एयरपोर्ट में विकसित की जा रही आधुनिक से आधुनिक सुविधाएं अब दुनिया में चर्चा का विषय बन गई हैं। सरगुजा अंचल में इस नए एयरपोर्ट के शुभारंभ से विकास के साथ-साथ रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू, सहित छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद एवं विधायक उपस्थित थे।

यह हवाई सेवा सरगुजा और इसके आस-पास के जिलों जैसे जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लाखों लोगों के जीवन में एक नया अध्याय लेकर आएगी। इससे लोगों को आसानी से देश के बड़े शहरों तक हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी, जो पहले के मुकाबले किफायती और समय की बचत वाला विकल्प होगा। इससे न केवल आवागमन में सुगमता आएगी, बल्कि इस क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में भी एक नई रफ्तार जुड़ेगी। इस क्षेत्र के लोग इस नई सेवा के जरिए दिल्ली, कोलकाता, रायपुर, बिलासपुर और अन्य प्रमुख शहरों से सीधा जुड़ सकेंगे। हवाई सेवा की शुरुआत सरगुजा अंचल की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि मां महामाया एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से इस अंचल में विकास के नये आयाम खुलेंगे। एयरपोर्ट के माध्यम से सरगुजा क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगा। बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां यह सुविधा प्रारंभ हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह उड़ान छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों की ओर ले जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन सरगुजा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह केवल हवाई यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि हमारे आदिवासी समुदाय और दूरदराज के क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हमें गर्व है कि हम अपने प्रदेश को विकसित भारत 2047 के सपने की ओर बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। एयर कनेक्टिविटी न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप देश में हवाई चप्पल पहनने वालों का हवाई जहाज के सफर का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विज़न देश में बेहतर विमानन सेवा की स्थापना करना और देश के सभी हिस्सों को इससे जोड़ना है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहार जायसवाल, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

अम्बिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट में एयर स्ट्रीप का उन्नयन भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत किया गया है। यह एयरपोर्ट 365 एकड़ में फैला हुआ है। इसे 80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह एयरपोर्ट 3 सीवीएफआर कैटिगरी का है। इसमें 72 सीटर विमान लैंड कर सकते हैं। टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार सालाना 5 लाख यात्रियों की अनुमानित क्षमता के अनुसार किया गया है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन संजीव झा भी उपस्थित थे।

*एयर कनेक्टिविटी: विकसित भारत 2047 के सपने की ओर एक कदम*

सरगुजा की हरी-भरी वादियों में बसे आदिवासी अंचल के लोग जब भी बड़े शहरों की ओर रुख करते, तो लंबी और थका देने वाली यात्रा का ख्याल उन्हें परेशान कर देता। इस दूरस्थ इलाके की खास पहचान तो उसकी प्राकृतिक सुंदरता है, पर यहां के लोगों के लिए देश के दूसरे हिस्सों से जुड़ना हमेशा एक चुनौती रहा है। लेकिन अब चीजें बदलने वाली हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर का उद्घाटन कर यह सुनिश्चित किया कि सरगुजा का यह क्षेत्र देश की विकास यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा बने।

प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह संकल्प केवल एक एयरपोर्ट की शुरुआत नहीं, बल्कि एक बड़े सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम है। यह हमारे ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प का प्रतीक है।” जब उन्होंने छत्तीसगढ़ को यह सौग़ात दी तो , अंबिकापुर के लोगों के चेहरे पर एक नई उम्मीद की चमक थी। यह एयरपोर्ट न केवल सरगुजा बल्कि आसपास के जिलों जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लाखों लोगों के लिए देश की मुख्यधारा से जुड़ने का एक जरिया बन गया है।

*सरगुजा की बढ़ती संभावनाएं*

मां महामाया एयरपोर्ट के शुरू होने से सरगुजा के लोग सीधे रायपुर, दिल्ली, कोलकाता, जबलपुर, और अन्य बड़े शहरों से जुड़ सकेंगे। इस पहल से यहां के छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर जाने का मौका मिलेगा, व्यापारी अपने व्यापार को फैलाने के लिए नए बाजारों तक पहुंच सकेंगे और सबसे महत्वपूर्ण, मरीजों को इलाज के लिए बेहतर सुविधाओं तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी।

अंबिकापुर के एक युवा उद्यमी राजेश बताते हैं, “अब हमें अपने उत्पादों को दूसरे शहरों तक पहुंचाने में आसानी होगी। पहले सड़क मार्ग से यह सफर लंबा और महंगा होता था, लेकिन अब हम अपने स्थानीय उत्पादों को सीधे दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों तक पहुंचा सकते हैं।” यह एयरपोर्ट सरगुजा की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देगा, और यहां के छोटे-बड़े व्यापारी भी इस बदलाव को लेकर उत्साहित हैं।

*पर्यटन के लिए नए रास्ते*

सरगुजा की खूबसूरत घाटियाँ, मैनपाट का हिल स्टेशन, और रामगढ़ की ऐतिहासिक गुफाएं यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिनी जाती हैं। अब इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पर्यटकों के लिए यहां आना आसान हो जाएगा। पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि इससे सरगुजा का आकर्षण और बढ़ेगा। स्थानीय गाइड शंकर कहते हैं, “पहले पर्यटकों को यहाँ आने के लिए घंटों की सड़क यात्रा करनी पड़ती थी, पर अब वे सीधे फ्लाइट से आ सकते हैं। इससे हमारा पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।”

*आर्थिक विकास और निवेश की संभावनाएं*

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस मौके पर सरगुजा के आर्थिक विकास की बात पर जोर देते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल आवागमन को सरल बनाएगा बल्कि क्षेत्र में निवेश को भी आकर्षित करेगा। हवाई सेवा से यहां के स्थानीय उद्योगों को नए बाजार मिलेंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यहां के छोटे व्यवसाय, जैसे हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग, और कृषि उत्पाद, अब देश के दूसरे हिस्सों में आसानी से पहुंच सकेंगे।

सरगुजा के कृषि उत्पादों की देशभर में मांग है, और अब यहां के किसान भी अपने उत्पादों को सीधे दिल्ली या कोलकाता के बाजारों तक पहुंचा सकते हैं। यह न केवल उनकी आय में वृद्धि करेगा बल्कि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाएगा।

*21अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम*

0

*राज्यपाल श्री डेका, मुख्यमंत्री श्री साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल*

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका की विशेष उपस्थिति में 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8.50 बजे से 10.21 बजे तक चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में होगा।
पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में अतिथिगणों का श्रद्धांजलि उद्बोधन होगा। इस मौके पर सम्पूर्ण भारत में एक सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक कर्तव्य की बेदी पर शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों की नामावली का वाचन तथा अतिथिगणों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। राज्यपाल श्री रमेन डेका इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

*महामाया एयरपोर्ट दरिमा ऊँची उड़ान के लिये तैयार, हवाई नक्शे से जुड़ा अंबिकापुर*

0

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का किया रिमोट दबाकर वर्चुअल उद्घाटन*

*प्रधानमंत्री का विज़न, देश में बेहतर विमानन सेवा की स्थापना करना:-राज्यपाल श्री रमेन डेका*

*हवाई सेवा के नक्शे में अंबिकापुर हुआ शामिल, क्षेत्रवासियों के बरसों का सपना हुआ साकार :- मुख्यमंत्री श्री साय*

*आमजन का हवाई जहाज से सफर करने का सपना होगा साकार*

अंबिकापुर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर का वाराणसी से रिमोट दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। वे शाम 5 बजे से बनारस से लाइव जुड़े थे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में 70 एयरपोर्ट थे, अब 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। जो पुराने एयरपोर्ट हैं, उनका भी रिनोवेशन हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी से स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन आदि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा विगत दस सालों में निवेश से नागरिक सुविधाओं में बढोत्तरी हुई है, अधोसंरचना विकास के साथ नवजवानों को नए नौकरी के अवसर भी मिले हैं। इस अवसर पर एयरपोर्ट स्थल से सांकेतिक रूप से 19 सीटर विमान ने रायपुर के लिए उड़ान भरी।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिये एक महत्वपूर्ण क्षण है, मां महामाया एयरपोर्ट से विमान अपनी गति प्राप्त करेगा और उड़ान भरेगा, जिससे सरगुजा संभाग में विकास के नये आयाम खुलेंगे। एयरपोर्ट के माध्यम से इस क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर संचार सिस्टम स्थापित होगा। बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। एयरपोर्ट सेवा से यहां के अंचल का विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह उड़ान छत्तीसगढ़ को नई दिशा की ओर ले जायेगी, सरगुजा प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में विकास की एक नई उड़ान तय करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विज़न, देश में बेहतर विमानन सेवा की स्थापना करना है और देश के सभी हिस्सों को इससे जोड़ना है।
एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का बरसों का सपना अब साकार हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश मे हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज का सफर करेगाl यह सपना साकार हो रहा है, हवाई सेवा के नक्शे में अंबिकापुर को शामिल करने के लिए उन्होंने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा आमजन के हवाई जहाज से सफर करने का सपना साकार हुआ है जिससे उनका आर्थिक दर्जा भी बढ़ेगा। मां महामाया एयरपोर्ट ना केवल राज्य की राजधानी को बल्कि अन्य राज्य को जोड़ने का कार्य भी करेगी।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर के बाद आज अंबिकापुर में हवाई सेवा का शुभारंभ हो रहा है। आम नागरिक भी उड़ान के अपने सपनों को साकार कर सकेंगें। एयरपोर्ट से कनेक्टीविटी की सुविधा में विस्तार होगा जिससे पर्यटन, व्यापार इत्यादि में क्षेत्र के स्थानीय लोगों और व्यापरियों को लाभ होगा।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि उड़ान योजना के तहत देश के 100 एयरपोर्ट को चिह्नित कर देशवासियों के आवश्यकता अनुरूप अंबिकापुर को भी इसमें शामिल किया गया। जिससे सरगुजा संभाग के क्षेत्रवासियों रोजगार को मिलेगा और क्षेत्र के पर्यटन में विकास होगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कई सालों के बाद यह अवसर आया है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को एयरपोर्ट की सौगात प्राप्त हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों के लिये रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी आर्थिक विकास की रफ्तार में तेज़ी आयेगी।
कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंबिकापुर मे नया इतिहास लिखा जा रहा है, आराध्य देवी माँ महामाया के नाम से एयरपोर्ट को जाना जायेगा। शीघ्र ही यहां से हवाई सेवा की शुरुआत होगी। शासन के सार्थक प्रयास से क्षेत्र को हवाई सेवा की सौगात मिली है। यहां से विमान सेवा शुरू होगी, जिससे निःसंदेह यहां के क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।
माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अम्बिकापुर लगभग 365 एकड़ में फैला हुआ है, एयरपोर्ट के सिविल एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु राशि रू. 48.25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें रनवे सुधार एवं विस्तार व एप्रन तथा टैक्सी-वे निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 35.19 करोड, ड्रेनेज निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 1.80 करोड, बाउण्ड्रीवाल के कार्य हेतु राशि 1.98 करोड़ , टर्मिनल बिल्डिंग का उन्नयन कार्य हेतु राशि रू. 1.15 करोड़ , फायर स्टोर व ट्रेनिंग सेंटर, मौसम विभाग एवं ग्राउण्ड स्टॉफ,पेनल रूम व सी.सी.आर. रूम एंटी हाईजेकिंग रूम हेतु राशि 0.61करोड़ , एप्रोच रोड हेतु राशि . 0.61 करोड़,सी.एन.ए सत्र, एटीसी स्टोर, 6 नग वॉच टॉवर, फायर शेड रिपेयर एवं पापी लाईट केबलिंग हेतु राशि 0.91 करोड एवं अन्य विद्युतीकरण कार्य हेतु राशि 2.14 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। उपरोक्त सभी कार्य डीजीसीए (DGCA) मानक अनुरूप कराया गया है। मां महामाया एयरपोर्ट का उन्नयन वर्ष 2012-13 में उड़ान योजना अंतर्गत लिया गया, जिसके तहत हवाई अड्डे का विकास 3 सीवीआरएफ (CVFR) के मानक के अनुरूप किया गया। विशेष रूप से रनवे की लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया है। टर्मिनल भवन का उन्नयन 72 यात्रियों के अनुरूप कराया गया। हवाई अड्डे में लगभग 100 वाहन की पार्किंग की व्यवस्था के साथ टर्मिनल भवन तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया। एयरपोर्ट में उच्च गुणवत्ता एटीसी, मेट ऑफिस, एंटी हाइजैक रूम, फायर स्टोर एंड ट्रेनिंग सेंटर जीडी इलेक्ट्रिक पेनल रूम का निर्माण किया गया है। सरगुजा संभाग में एयरपोर्ट के संचालन से अंचल वासियों को सीधा लाभ मिलेगा। हवाई सेवा प्रारंभ होने से संभाग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी , यहां के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा एवं स्थानीय लोगों को रोजगार का पर्याप्त अवसर मिलेगा। मां महामाया एयरपोर्ट बनकर तैयार है, जहां से शीघ्र ही नागरिक उड़ान का आनंद ले पायेंगे।
लोकार्पण एवं वर्चुअल शुभारंभ पर आयोजित समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, विधायक अम्बिकापुर श्री राजेश अग्रवाल, विधायक सीतापुर श्री रामकुमार टोप्पो, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ श्री विश्वविजय सिंह तोमर एवं संचालक विमानन छ.ग. शासन श्री संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर व पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा संबंधित अधिकारी गण उपस्थित थे।