Home Blog Page 547

*वाणिज्य और उद्योग, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि*

0

*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि*

रायपुर, / पुलिस स्मृति दिवस पर आज ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को श्रद्धांजली दी गई। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजली दी। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी 12 शहीद जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है, जिसे अमर जवान स्थल पर शहीद जवानों की याद में मनाया जाता है। यह दिन उन वीर जवानों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इस मौके पर शहीद स्मारक को फूल मालाओं से सजाया गया था। और पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सलामी पश्चात् पिछले एक वर्ष में शहीद हुए देश भर के 216 जवानों का नाम लेकर उन्हें याद किया गया। एवं परेड के द्वारा शोक शस्त्र कर सभी अतिथियों के द्वारा मौन धारित कर शहीदों को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने शहीद परेड के पश्चात शहीद परिवारजन से बात किये एवं समस्यायों को निराकरण करने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री ननकी राम कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, श्रीमती शिवकला नेताम, श्री नरेंद्र देवांगन (पार्षद) एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।एवं शहीद जवानों के परिजनों को शाल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया।

*जामुल में बायोगैस प्लांट लगेगा*

0

*नगर निगम भिलाई, छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल प्राधिकरण एवं भारत पेट्रोलियम के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हुआ हस्ताक्षर*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैवईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बॉयो गैस उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम भिलाई छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल विकास प्राधिकरण और भारत पेट्रोलियम कार्पोेरेशन के मध्य आज त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल के सीईओ श्री सुमित सरकार, बीपीसीएल मुम्बई के बॉयो फ्यूल हेड श्री अनिल कुमार पी., कमिश्नर नगर निगम भिलाई श्री बजरंग दुबे, बीपीसीएल एवं ऊर्जा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में सतत योजना के अंतर्गत यह एग्रीमेंट हुआ है, जिसके तहत् नगर निगम भिलाई अंतर्गत ट्रेंचिंग ग्राउंड जामुल में भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा 60 करोड़ रूपए की शतप्रतिशत राशि का निवेश कर सीबीजी संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस संयंत्र के स्थापित होने से नगर निगम भिलाई एवं दुर्ग जिले के आसपास के नगर निगमों में प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 150 मिट्रिक टन ठोस अपशिष्ट का उपयोग जैव ईंधन उत्पादन में किया जा सकेगा। इस संयंत्र के लग जाने से प्रति वर्ष प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 30 हजार मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा।

कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र में सह उत्पाद के रूप में प्राप्त जैविक खाद से जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। संयंत्र की स्थापना से ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी आयेगी तथा पर्यावरण स्वच्छ होगा। सीबीजी के उपयोग से राज्य नेट जीरो इमिशन की दिशा में अग्रसर होगा।

गौरतलब है कि नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैवईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बायोगैस उत्पादन की आपार संभावनाओं को देखते हुये छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के सतत प्रयास के फलस्वरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप-मुख्यमंत्री श्री अरूण साव की उपस्थिति 13 मार्च 2024 को नगर पालिक निगम, रायपुर एवं भिलाई, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य 02 कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्रों की स्थापना हेतु त्रिपक्षीय एमओयू निष्पादित किया गया था। जिसके तहत आज 21 अक्टूबर को नगर पालिक निगम भिलाई, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया।

*पर्यटकों के लिए मनमोहक है मयाली का मनोरम दृश्य*

0

*पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाता मयाली नेचर कैम्प*

*सरगुजा क्षेत्र प्राधिकरण की बैठक में लगेगी विकास की मुहर*

रायपुर / नैसर्गिक सुंदरताओं को समेटे जशपुर की खूबसूरती को भला कौन निहारना नहीं चाहेगा। सिन्दूरी सुबह और गुलाबी ठण्ड के दस्तक के बीच नीले आकाश, पक्षियों के चहचहाहट, कलरव के साथ हरे-भरे वातावरण और स्वच्छ पानी में पहाड़ों के प्रतिबिम्ब के बीच मयाली की पहचान एक खूबसूरत पर्यटन स्थल होने लगी है। मयाली जशपुर जिला मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर कुनकुरी विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित है। मयाली में एक ओर खूबसूरत पहाड़ियों की वादी और इसकी तलहटी में अथाह जल राशि समेटे मयाली बांध और इसके चारो ओर हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पेड़ मयाली को मनमोहक बनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप मयाली में पर्यटकों की सुविधा और विकास के कार्य भी कराए जा रहे हैं।

मयाली के नेचर कैम्प में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक होगी। इसका उद्देश्य मयाली स्थित नेचर कैम्प को पर्यटन स्थल के रूप में एक नई पहचान दिलाना है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधिगण ग्राम पंचायत खण्डसा से मयाली नेचर कैम्प तक जलविहार करते हुए नाव से पहुँचेंगे। इस दौरान वे यहाँ के मनोरम दृश्यों को बहुत ही करीब से देख पाएंगे। मयाली में गेंदे सहित आसपास खिलने वाले अन्य पीले फूलों और जवाफूल, बासमती धान की बालियों, पीले मक्के के साथ मनमोहक स्वागत द्वार तैयार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय के गृह जिले जशपुर के मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए खास तैयारी की गई है। यहाँ ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी अतिथियों के लिए खुद स्वागत द्वार तैयार किए हैं। यहाँ की संस्कृति के अनुरूप जवाफूल, बासमती धान के बालियों, मक्के और फूलों से सजाया गया है। ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं का कहना है कि मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का आयोजन हम सभी के लिए खुशी और गौरवान्वित करने का क्षण है। उनकी ग्राम पंचायत खण्डसा के मयाली में सरगुजा क्षेत्र के विकास की गाथा लिखी जाएगी और हमारे मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि, बड़े अधिकारी भी यहाँ आएंगे।

मयाली नेचर कैम्प स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा भी व्यापक तैयारी की गई है। पत्थरों में उकेरे गए खूबसूरत दृश्य, रंगीन लाइट में आकर्षित करते पानी के फव्वारे, जुगनुओं की तरह टिमटिमाते झिलमिलाते रोशनी मयाली बांध में भरे हुए पानी के बीच बहुत दूर से ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। अपनी खूबसूरती से मयाली बांध और आसपास का सुंदर नैसर्गिक नजारा पर्यटन स्थल के रूप में मयाली को एक नई पहचान देने के लिए तैयार है।

*कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए विकसित करें बेहतर सिस्टम, ठेकेदारों पर रखें नियंत्रण – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा*

*परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों पर पूरी जानकारी प्रदर्शित करते हुए डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश*

*सड़कों के संधारण के लिए निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा*

रायपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण विभाग के सरगुजा संभाग में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर विश्रामगृह में आयोजित बैठक में अधिकारियों को परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों का निरीक्षण करने और विभागीय अभियंताओं को फील्ड में भेजकर रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। उन्होंने परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों पर पूरी जानकारी प्रदर्शित करते हुए डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने सड़कों की नियमित रिपोर्टिंग के लिए पुख्ता कार्यप्रणाली विकसित करने के साथ ही सड़कों के संधारण के लिए निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव बैठक में कहा कि सड़कों का रखरखाव शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य में सड़कों के संधारण के लिए राशि स्वीकृत करने से लेकर निविदा स्तर तक की पूरी कार्यवाही हो चुकी है। जल्दी ही सड़कों के संधारण से प्रदेश में सड़कों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बेहतर कार्य पद्धति अपनाते हुए आज की जरूरतों के अनुरूप अपग्रेड होने को कहा। उन्होंने काम को व्यवस्थित कर अपने नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए जिससे समय पर काम पूर्ण होंगे और लोगों को लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों को खुद फील्ड में जाकर परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की स्थिति की वास्तविक जानकारी के लिए ऐसी कार्यप्रणाली विकसित करने को कहा जिससे नियमित रूप से सड़कों की स्थिति की रिपोर्टिंग मिलती रहे। श्री साव ने सड़कों के संधारण के लिए राज्य शासन द्वारा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, अन्यथा शासन की छवि खराब होती है। उन्होंने सड़क मरम्मत के कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संधारण के बाद गड्ढामुक्त सड़कों की जानकारी पब्लिक फोरम पर प्रदर्शित करने को कहा।

श्री साव ने अधिकारियों को सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने की हिदायत देते हुए कहा कि लंबित कार्यों से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने ठेकेदारों पर नियंत्रण रखने के साथ ही लापरवाह और लेट-लतीफ कार्य करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। श्री साव ने वर्षा ऋतु के बाद सड़कों और सेतु के संधारण की कार्ययोजना, वार्षिक कार्ययोजना, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सड़क, सेतु एवं भवन निर्माण कार्य की प्रगति तथा लंबित भू अर्जन प्रकरणों की भी समीक्षा की।

*Deputy Chief Minister Shri Arun Sao directs the Municipal Commissioners and CMOs that no negligence will be tolerated in the development works*

0

*Deputy Chief Minister Shri Arun Sao reviews the progress of development projects and the implementation of schemes across urban bodies in the Surguja division on October 21*

 

*Deputy Chief Minister Shri Sao directs engineers to avoid delays, spend time on-site, ensure high-quality construction, and submit proposals and reports in a timely and organised manner*

Raipur, //Deputy Chief Minister and Urban Administration and Development Minister, Shri Arun Sao, held a review meeting at the divisional headquarters in Ambikapur to assess the progress of development projects and the implementation of schemes across urban bodies in the Surguja division on October 21. The meeting took place at the Ambikapur Collectorate. Shri Sao emphasised the need for well-structured and systematic city planning. He instructed Municipal Corporation Commissioners and Chief Municipal Officers (CMOs) to collaborate effectively with engineers to ensure that all projects are completed on time without compromising quality. He stressed that the highest priority should be given to development and public facility improvements.

Shri Sao also sought updates on the directives issued during last month’s state-level review meeting in Raipur. He inquired about changes in operational procedures within urban bodies, office management practices, and the status of ongoing projects. He reiterated that Commissioners and CMOs must take their responsibilities seriously and work diligently to serve the best interests of the cities. Ensuring the successful implementation of government welfare schemes and maintaining city cleanliness and aesthetics were key points he highlighted. Furthermore, he reviewed the implementation of transfer orders and the resolution of pending grievances from the recent public grievance redressal fortnight.

Deputy Chief Minister Shri Sao issued a strict warning against negligence and disinterest in work, making it clear that such behaviour would not be tolerated. He assured officials that non-performers would face consequences. He urged them to work with enthusiasm, reminding them that the state government fully supports local development efforts. Shri Sao also directed engineers to avoid delays, spend time on-site, ensure high-quality construction, and submit proposals and reports in a timely and organised manner.

Additionally, the Deputy Chief Minister reviewed the status of site demarcation for the construction of Atal Premises across urban bodies in the Surguja division. He directed CMOs to submit their proposals to the respective collectors without delay and instructed that work commence immediately after Diwali. Shri Sao also called on all urban bodies to ramp up preparations for the ‘Swachh Survekshan’ (cleanliness survey) and emphasised the importance of planned development, cleanliness, and beautification through enhanced coordination between departments.

Urban Administration Department Secretary Dr. Basvaraju S., Surguja Collector Shri Bhoskar Vilas Sandipan, Additional Director of Urban Administration Department Shri Pulak Bhattacharya, Joint Director of Ambikapur Regional Office Shri S.K. Sundarani, along with commissioners of all municipal corporations, chief municipal officers of municipalities and nagar panchayats, and engineers from the Surguja division were present.

*Biogas plant to be set up in Durg’s Jamul town*

0

*Concession Agreement signed between Bhilai Municipal Corporation, Chhattisgarh Biofuel Authority and Bharat Petroleum*

Raipur, /In compliance with Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s vision of developed Chhattisgarh, a tripartite concession agreement was signed on Monday between Bhilai Municipal Corporation, Chhattisgarh Biofuel Development Authority and Bharat Petroleum Corporation aiming to promote the production of biofuel – Compressed Biogas (CBG) from urban solid waste.

A tripartite concession agreement is a contract involving three parties, structured to facilitate a partnership with shared roles and responsibilities among the parties.

As per officials, this agreement has been made under the Sustainable Scheme in Chhattisgarh, under which Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) will set up a CBG plant by investing 100% of the amount of Rs 60 crore in the trenching ground Jamul under Bhilai Municipal Corporation.

The establishment of this plant will enable the conversion of approximately 150 metric tonnes of solid waste generated daily in the Municipal Corporation of Bhilai and surrounding municipal corporations in Durg district into biofuel. Additionally, the plant is expected to generate 30,000 man-days of employment each year, both directly and indirectly.

Organic manure obtained as a co-product in the compressed biogas plant will encourage organic farming. The establishment of the plant will reduce the emission of greenhouse gas resulting in clean environment. Eventually, use of CBG the state will move towards net zero emission. Recognizing the significant potential for producing biofuels, including compressed biogas from urban solid waste, the Chhattisgarh Biofuel Development Authority has made continuous efforts to advance this initiative.

On March 13, 2024, a tripartite Memorandum of Understanding (MoU) was signed in the presence of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai and Deputy Chief Minister Shri Arun Sao. This agreement involved the Municipal Corporations of Raipur and Bhilai, the CBDA and BPCL to establish two compressed biogas plants. Subsequently, a tripartite concession agreement was signed on Monday, October 21, between the Municipal Corporation of Bhilai, CBDA, and BPCL.

On this occasion, Collector Durg Ms Richa Prakash Chaudhary, CEO of Chhattisgarh Biofuel Mr Sumit Sarkar, Biofuel Head of BPCL Mumbai Mr Anil Kumar P, Commissioner Municipal Corporation Bhilai Mr Bajrang Dubey, other senior officials of BPCL and Energy Department were present.

*हुनर आपको दिला सकती है नई पहचान, प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें – कलेक्टर*

0

*कौशल विकास पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम धरदई में शिविर आयोजित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कौशल विकास पखवाड़ा अंतर्गत पथरिया विकासखण्ड के ग्राम धरदई में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाइवलीहुड कॉलेज, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पुलिस, श्रम, चिप्स और जनपद पंचायत मुंगेली सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत लोगों को साइबर क्राईम से बचाव हेतु जागरूक किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव एवं एसपी श्री भोजराम पटेल ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों कौशल विकास प्रमाण पत्र एवं श्रम विभाग अंतर्गत दो हितग्राहियों को नवीनीकृत श्रम कार्ड प्रदान किया।
कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, कौशल विकास योजना एवं विभिन्न आजीविका विकास कार्यक्रम अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन, डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, टैक्सी ड्राइवर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, सेल्फ एंप्लॉयड टेलर, ब्यूटीशियन, दर्जी, नाई इत्यादि में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए आप लोग आवेदन अवश्य करिए। जिला प्रशासन द्वारा अपको प्रशिक्षण दिलाने के साथ प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आपके पास हुनर है, तो आप कहीं भी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं और अपनी मेहनत से अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं। आपकी हुनर आपको एक नई पहचान दिला सकती है। प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें।

*एसपी ने युवाओं को सायबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक*

पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही युवाओं को सायबर अपराध की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो सुरक्षा के बारे में नहीं सोचता है, लेकिन आज के समय में चोरी करने का तरीका बदल गया है। आज के समय में मोबाइल दोस्त भी है दुश्मन भी है। किसी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी बिलकुल शेयर न करें और सायबर अपराध के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहें।
जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य हमारे युवा वर्ग को प्रशिक्षण की जानकारी देना है और उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम और मुख्यमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके पास कौशल या हुनर है, वह कभी भी पीछे नहीं होता है, दूसरे से आगे ही रहता है।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी घनश्याम वर्मा ने कहा कि ये आपके भविष्य से जुड़े हुए कार्यक्रम है। कौशल विकास के लाभ लेते हुए आगे बढ़े। गणमान्य नागरिक श्री जगदीश वर्मा ने कहा कि युवाओं को नौकरी के लिए भागना न पड़े, इसलिए हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नई दिशा में ले जाने के लिए कार्य कर रहे है। विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।

*कलेक्टर एसपी ने किया शिविर का अवलोकन, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में कराया बीपी जांच*

कार्यक्रम में कलेक्टर एवं एसपी ने शिविर का अवलोकन किया तथा विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने प्रेरित किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में स्वयं का बीपी जांच कराया। दोनों का बीपी सामान्य पाया गया। कलेक्टर ने आमलोगों को भी समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए भी प्रेरित किया।

*कौशल पखवाड़ा अंतर्गत बनाए गए सेल्फी जोन में खिंचवाई फोटो*

कलेक्टर एवं एसपी ने हुनर से शिखर की ओर थीम पर बनाए गए कौशल पखवाड़ा सेल्फी जोन में फोटो खिंचवाया तथा युवाओं को अपना कौशल उन्नयन कर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

*इन विभागों द्वारा लगाया स्टॉल, 318 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक कौशल विकास प्राधिकरण श्री अजय शतरंज ने बताया कि शिविर में कौशल प्रशिक्षण के लिए 277 आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही 318 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना सहित विभिन्न विभाग से संबंधित योजनाओं व स्वरोजगार हेतु ऋण लेने की प्रक्रिया के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएं एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

*जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर एवं कौशल पखवाड़ा कार्यक्रम चंदली में*

डिप्टी कलेक्टर श्री शतरंज ने बताया कि जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर एवं कौशल पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन 23 अक्टूबर को लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चंदली में किया जाएगा। इस दौरान लोगों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं से लाभान्वित करने, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्वरोजगार हेतु ऋण, बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग एवं आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

*अवैध हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी गिफ्तार।*

0

 थाना डौण्डी लोहारा में अपराध क्रं 153/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व

बालोद:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा,शराब ,मादक पदार्थो के अवैध बिक्री, परिवहन, भण्डारण व जुआ, सटटा जैसी अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने तथा उन पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था उसी के तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री अशोक कुमार जोशी के निर्देशन , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व मे लगातार अवैध गांजा, शराब जैसे मादक पदार्थो के अवैध बिक्री, परिवहन, भण्डारण व जुआ, सटटा पर कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 20.10.2024 को अवैध हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध थाना डौण्डी लोहारा स्टाफ के द्वारा कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 20.10.2024 को शाम ग्राम पोपलाटोला में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पोपलाटोला के आनद कमेटी के घर बाडी झोपडी में ग्राम सोरली (गोटाटोला) के रहने वाले उसके दामाद परमेश्वर दुग्गा अपने कब्जे में अधिक मात्रा में हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहकों को बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी परमेश्वर के कब्जे से 1) दो नग पुरानी इस्तमाली पीले रंग के 15 -15 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपरी ढक्कन एक का नीला तथा दूसरे का काई रंग का जिसके अन्द अनुमानित 15 – 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 30 लीटर कीमती 6000 रू. एवं 2) एक पुरानी इस्तेमाली सफेद रंग के 10 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपर नीला रंग का ढक्कन जिसके अंदर करीबन 3 बाटल कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रू. जुमला 33 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री रकम 200 रू. जुमला कीमती 6800 रू. को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना डौण्डीलोहारा से थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव, स उ नि अनित यादव, प्रधान आरक्षक यज्ञदत्त ठाकुर, आर. पूनम खरे, त्रवेश कुमार सिन्हा, टेमन लाल राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपी:- (01) परमेश्वर प्रसाद दुग्गा पिता श्याम सिंह दुग्गा उम्र 29 साल साकिन सोरली गोटाटोला थाना खडगावं जिला मोहला मानपुर अंबागढ चैंकी (छ.ग.) हाल ग्राम पोपलाटोला थाना डौण्डीलोहारा
जप्ती का विवरण-
(1) दो नग पुरानी इस्तमाली पीले रंग के 15 -15 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपरी ढक्कन एक का नीला तथा दूसरे का काई रंग का जिसके अन्द अनुमानित 15 – 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 30 लीटर कीमती 6000 रू.।
2) एक पुरानी इस्तेमाली सफेद रंग के 10 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपर नीला रंग का ढक्कन जिसके अंदर करीबन 3 बाटल कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रू।.
3) बिक्री रकम 200 रू.जुमला 33 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 6800 रू.

*दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू* (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 02 लाख के 02 ईनामी माओवादी सहित 03 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।

0

आत्मसमर्पित माओवादी दरभा डिवीजन के मलांगेर एरिया कमेटी में थे सक्रिय।

प्लाटून नम्बर 24 का सदस्य के पद पर छ0ग0 शासन द्वारा 02 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

आत्मसमर्पित माओवादी नंदू माड़वी विगत 06-07 वर्षो से प्लाटून नम्बर 24 में था सक्रिय।

आत्मसमर्पित माओवादी हिड़मा माड़वी विगत 01 वर्ष से प्लाटून नम्बर 24 का सदस्य/डीव्हीसी सचिव जगदीश के गार्ड के पद पर था सक्रिय।

दंतेवाड़ा:-जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 02 ईनामी सहित 03 माओवादियों क्रमशः
*1. मलांगेर एरिया कमेटी में कार्यरत प्लाटून नम्बर 24 सदस्य आयता उर्फ नंदू माड़वी पिता स्व0 सोमडू माड़वी उम्र लगभग 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी माड़गादम पटेलपारा थाना कटेकल्याण*,
*2. प्लाटून नम्बर 24 सदस्य/डीव्हीसी सचिव जगदीश का गार्ड हिड़मा माड़वी पिता स्व0 पाण्डू माड़वी उम्र लगभग 18 वर्ष जाति माड़िया निवासी माड़गादम पटेलपारा थाना कटेकल्याण* एवं
*3. ⁠ककाड़ी आरपीसी मिलिशिया सदस्य देवा हेमला पिता बुध राम हेमला उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी ककाड़ी पटेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा* ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 21.10.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री नीरज यादव, द्वितीय कमान अधिकारी 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री विवेक कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

आत्मसमर्पित माओवादी आयता उर्फ नंदू माड़वी संगठन में सक्रिय रहने के दौरान निम्न घटना में शामिल था:-
1. वर्ष 2020 में ग्राम पोर्रोगुमोड़ी के जंगल से डेरा बदली कर गोगुण्डा के जंगल/पहाड़ी में जाने के दौरान पोर्रोगुमोड़ी व गोगुण्डा के बीच जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुये मुठभेड़ में शामिल था।
2. वर्ष 2023 में ग्राम सिमेल के जंगल/पहाड़ी पर डेरा बदली करने के दौरान पुलिस पार्टी के साथ हुये मुठभेड़ में शामिल था
3. वर्ष 2023 माह दिसम्बर में गोगुण्डा डुंगिनपारा के जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुये मुठभेड़ में शामिल था।
आत्मसमर्पित माओवादी हिड़मा माड़वी संगठन में सक्रिय रहने के दौरान निम्न घटना में शामिल था:-
1. वर्ष 2023 माह दिसम्बर में ग्राम गोगुण्डा पांतापारा के जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुये मुठभेड़ में शामिल था।

उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स दंतेवाड़ा एवं 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।

आत्मसमर्पित माओवादी को पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें मुहैया कराई जाएगी तथा समाज में पुनर्वासित करने हेतु प्रोत्साहन आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुये व्यवसायिक प्रषिक्षण और आवास की सुविधायें भी प्रदाय की जाएगी।

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 204 ईनामी सहित कुल 880 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है

*करोड़ो की धोखाधड़ी में शामिल 02 अन्य आरोपी मदार खान की पत्नी फातिमा बी व आरोपी हरेन्द्र नेताम का पुत्र मयंक नेताम को डौण्डी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

बालोंद:-थाना डौण्डी के अप. क्रमांक 54/2024 धारा 420, 34 भादवि के प्रार्थी चंदर नुरूटी पिता लीलाराम नुरूटी उम्र 43 साल साकिन ओड़गांव थाना डौण्डी जिला बालोद (छ0ग0) द्वारा दिनांक 08.09.24 को थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2022 में वन विभाग में वनरक्षक एवं अन्य पदों पर भर्ती निकलने पर वन रक्षक पद पर नौकरी हेतु देवेन्द्र ठाकुर (घोटिया निवासी) के माध्यम से 4 लाख 70 हजार रूपये, हरेन्द्र नेताम एवं मदार खान उर्फ सलीम खान, प्रदीप ठाकुर को नौकरी लगाने के नाम पर दिया था और लगभग 70 लोगों के द्वारा नौकरी गलाने के नाम पर अलग अलग राशि लगभग 3 करोड़ 70 लाख रू. उक्त व्यक्तियों को दिया गया आरोपी (01) मदार खान उर्फ सलीम खान निवासी दुतकैइया थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.),( 02) हरेन्द्र नेताम पिता निवासी आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर (03) प्रदीप ठाकुर निवासी आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.) पर एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही की जाने हेतु आवेदक के लिखित शिकायत आवेदन पेश करने पर आवेदक की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अप.क्र. 54/2024 धारा 420,34 भादवि कायम किया गया । प्रकरण के गंभीरता को देखते हुए श्रीमान एस.आर. भगत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं श्रीमान अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं श्रीमती डां. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनीष सेण्डे थाना प्रभारी डौण्डी व स्टॉफ एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुर्व में आरोपी (01) मदार खान (02) प्रदीप ठाकुर (03) आरोपी हरेन्द्र नेताम को पुर्व में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में विवेचना दौरान पीड़ितों से धोखाधड़ी करने में शामिल मुख्य आरोपी मदार खान की पत्नी फातिमा बी खान निवासी दुतकैया जिला महासमुद एवं आरोपी हरेन्द्र नेताम का पुत्र मयंक नेताम निवासी ग्राम मंगचुवा थाना गुरूर हॉल भिलाई को पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।