Home Blog Page 546

 *6 वर्ष पूर्व दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

0

♦️ *अपने साथियों के साथ मिलकर दुसरे की भूमि को दिखाकर रकम लेकर किया धोखाधड़ी*

♦️ *पूर्व में 1 आरोपी को गिर. कर किया गया है न्यायालय पेश।*

♦️ *धोखाधड़ी करने वाले हो जाये सावधान, होगी सख्त कार्यवाही।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया वैधानिक कार्यवाही।*

*नाम आरोपी:-*
1. नरेन्द्र टण्डन पिता भागबली टंडन उम्र 44 वर्ष।
2. रामप्रसाद बंजारे पिता स्व. बंशीलाल बंजारे उम्र 60 वर्षं
दोनो निवासी ग्राम गुनसरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी छत्रपाल सिंह कश्यप पिता सुंदरलाल कश्यप निवासी विकास नगर कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग. द्वारा ग्राम चिल्हाटी स्थित खसरा नम्बर 237/43, 239/34 रकबा 1500 वर्गफिट भूमि को विक्रेता ज्ञानेश्वर सिंह पिता चन्द्रशेखर सिंह से एवं खसरा नम्बर 237/45, 239/36 रकबा 1500 वर्गफिट भूमि को विक्रेता दुर्गेश देवांगन पिता अशोक देवांगन से खरीदी कर रजिस्ट्री कराया था। जो बाद में मालूम चला कि उक्त भूमि के स्वामियों द्वारा जमीन की बिक्री नहीं किये थे। बल्कि गजेन्द्र सिंह जांगड़े व अन्य व्यक्तियों द्वारा उक्त भूमियों को दिखाकर अपना जमीन बताकर बिक्री कर रकम लेकर धोखाधड़ी किया गये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट अपराध क्रमांक 142/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपी गजेन्द्र सिंह जांगड़े को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश कर धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् विवेचना जारी रखा गया था। प्रकरण में साक्ष्य संकलन एवं आरोपी नरेन्द्र टण्डन, राम प्रसाद बंजारे निवासी गुनसरी थाना तखतपुर अपने सकुनत से फरार चल रहे थे। जिनकी पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 23.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपीगण अपने सकुनत आये हुये हैं। उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के हमराह टीम भेजकर आरोपी नरेन्द्र टण्डन, एवं रामप्रसाद बंजारे को सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

♦️ *महिला संबंधी अपराध में सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।* ⚡⚡⚡

0

♦️ *शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ करता रहा शारीरिक शोषण।*

♦️ *रिपोर्ट के महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

*नाम आरोपी:-*
विधेन्दू धुक्ला पिता विद्यारतन शुक्ला उम्र 30 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनांक 22.10.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 से विधेन्दू शुक्ला के साथ उसका जान पहचान है, आपस मे दोस्ती होने पर बातचीत करते थे, बातचीत दौरान वह शादी करूंगा पत्नि बनाकर रखूंगा कहता था जो दिनांक 20.10.2022 के दोपहर वह राजकिशोर नगर अपने घर बुलाया, जिसके घर जाने पर घर में कोई नहीं थे, तब वह मौका पाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया तब से वह लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते रहा जो दिनांक 20.10.2024 को भी अपने दोस्त के घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया जिसे शादी करने के लिए कहने पर अश्लील फोटो विडियो दिखाकर धमकाते हुये बोला कि शादी नहीं करूंगा, जब भी बुलाउंगा मिलने आ जाना नहीं तो फोटो विडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर मारपीट किया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी विधेन्दू शुक्ला को रिपोर्ट के महज 3 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

81वाँ नव आरक्षक दीक्षांत समारोह पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव में सम्पन्न

0

राजनांदगांव:-पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव में 81वाँ नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह 104 प्रशिक्षणार्थियों के शपथ ग्रहण के साथ, पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव श्री दीपक कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

*शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट कराने के नाम धोखाधडी करने वाले गिरोह में शामिल दो सायबर ठगों को शिवपुरी से एवं तीन सायबर ठगों को सूरत गुजरात से क्राइम ब्रांच भोपाल की सायबर टीम ने किया गिरफ्तार*

0

* सायबर ठगों ने शिवपुरी के करंट बैंक खाते में डलवाये थे ठगी के 9 लाख रूपये।*

* शिवपुरी के करंट बैंक खाते से ठगी की राशि विभिन्न बैंक खातो में ट्रांसफर कर सायबर ठगों द्वारा की गई थी नगद निकासी।*

* तकनीकी जानकारी प्राप्त कर शिवपुरी से किया खाता धारक व बिचोलिये एजेन्ट को गिरफ्तार। खाता बेचने के बाद हुआ था खाते में करीबन 80 लाख का ट्रांजेक्शन।*

* सूरत के बैंक खातो से होना पाई गई थी ठगी की राशि की नगद निकासी।*

 तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सूरत से दो खाता धारकों व एक बिचोलिये एजेन्ट को किया गया गिरफ्तार।

भोपाल– वरिष्ठ अधिकारी पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अखिल पटेल के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में एवं अति. पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (अपराध) व सहायक पुलिस आयुक्त श्री सुजीत तिवारी (सायबर) एवं प्रभारी निरीक्षक तरूण कुरील (सायबर) के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम ब्रांच जिला भोपाल की टीम द्वारा “शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट कराने के नाम पर कुल 9,00,000/- रुपये की धोखाधडी के आरोपियों” को शिवपुरी म.प्र. एवं सूरत गुजरात से गिरफ्तार किया गया है ।

घटनाक्रम – आवेदिका द्वारा शिकायत की गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा एमआरटीईई मार्केटिंग प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा शेयर देने के नाम पर 9,00,000/- रूपये की ऑनलाईन धोखाधडी की गई । शिकायत जांच में अज्ञात आरोपी फ्रॉड बैंक खातों के वास्तविक उपयोगकर्ता के विरूद्ध अपराध क्र. 133/2024 धारा 319(2), 318(4) B.N.S. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

तरीका वारदात – प्रकरण एक वृहत् संगठित अपराध है । अज्ञात आरोपी द्वारा जरिये मोबाईल फोन आवेदिका के नाती से सम्पर्क किया तथा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराने के नाम पर धोखाधडी पूर्वक आवेदिका के नाती से कुल 9,00,000/- रुपये आरटीजीएस करा लिये गये।

पुलिस कार्यवाही – सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात तकनीकी जानकारी के आधार पर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता के धारक आरोपी रामनाथ लोधी पिता स्व. श्री वृंदावनसिंह लोधी निवासी पिछोर जिला शिवपुरी म.प्र. व उक्त आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर पाये गये आरोपी धनीराम जाटव उर्फ शैलेन्द्र उर्फ मिन्टू पिता श्री हरप्रसाद जाटव निवासी पिछोर, जिला शिवपुरी म.प्र. को पिछोर शिवपुरी म.प्र. से गिरफ्तार किया है तथा अपराध के अन्य आरोपीगण 01) बांभनीया शांति पिता जीनाभाई निवासी सूरत गुजरात, 02) प्रजापति अश्विन भाई पिता देवराज भाई निवासी सूरत गुजरात, 03) परमार कमलेश भाई पिता लालजी भाई निवासी सूरत गुजरात, को कपोदरा जिला सूरत गुजरात से विधिवत गिरफ्तार किया गया है । प्रकरण में पाये गये तथ्‍यों एवं साक्ष्यों के आधार पर धारा 61(2), 238 बीएनएस आकृष्ट होने से उक्त धारा का इजाफा किया गया ।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण –

क्र. नाम पता आरोपी शिक्षा व्यवसाय अपराध में भूमिका-

1. रामनाथ लोधी पिता स्व. श्री वृंदावनसिंह लोधी उम्र 45 वर्ष हाल निवासी म.नं. 358, बाचरोन चौराहा, पिछोर थाना पिछोर जिला शिवपुरी म.प्र. स्नातक प्रोपर्टी ब्रॉकर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाते का खाताधारक

2. धनीराम जाटव उर्फ शैलेन्द्र उर्फ मिन्टू पिता श्री हरप्रसाद जाटव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सलैया, पोस्ट बदरवास, थाना भौंती तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी को पिछोर जिला शिवपुरी 12वी प्राईवेट जॉब आरोपी खाताधारक रामनाथ लोधी से खाता खरीदकर कमीशन पर अन्य ठग को देने वाला

3. बांभनीया शांति पिता जीनाभाई उम्र 25 वर्ष हाल निवासी प्लॉट नं. बी – 3, अक्षरधाम सोसायटी, कपोदरा, थाना कपोदरा, जिला सूरत (गुजरात) स्थाई निवासी ग्राम धारेश्वर तालुका व थाना राजुला जिला अमरेली गुजरात 8वी हीरे की कारीगरी (मजदूरी) अपराध में प्रयुक्त बैंक खाते का खाताधारक

4. परमार कमलेश भाई पिता लालजी भाई उम्र 29 वर्ष हाल निवासी म.नं. 174, बालमुकुन्द सोसायटी – 1, शेरी नम्बर – 7, पूना गाम के पास, बॉम्बे मार्केट, थाना पूना, जिला सूरत गुजरात स्थाई निवासी ग्राम बाबडी, तालुका बावरा, थाना अमरेली, जिला अमरेली गुजरात 11वी हीरे की कारीगरी (मजदूरी) अपराध में प्रयुक्त बैंक खाते का खाताधारक

5. प्रजापति अश्विन भाई पिता देवराज भाई उम्र 35 वर्ष हाल निवासी प्लॉट नं. बी – 3, अक्षरधाम सोसायटी, कपोदरा, थाना कपोदरा, जिला सूरत (गुजरात) स्थाई निवासी ग्राम शिवराजपुर तालुका व थाना जसदण, जिला राजकोट गुजरात 9वी हीरे की कारीगरी (मजदूरी) आरोपी खाताधारक बांभनीया शांति एवं परमार कमलेश से खाता खरीदकर कमीशन पर अन्य ठग को बेचने वाला

पुलिस टीम – उनि सुनील रघुवंशी, सउनि चिन्ना राव, प्रआर. 1304 दीपक चौबे, आर. 3572 जितेन्द्र मेहरा, आर. 2411 धीरेन्द्र यादव, आर. 1445 लालजीत बरेलिया ।

*मुंगेली पुलिस ने किया 91लाख के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: मुख्य आरोपी को बिलासपुर से किया गिरफ्तार*

0

मुंगेली:-थाना लालपुर में दर्ज धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी रामदास बंजारा द्वारा 91,68,374 रुपये का फर्जीवाड़ा किए जाने की रिपोर्ट पर थाना लालपुर एवं साइबर सेल टीम द्वारा आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर उसे तिफरा(बिलासपुर) में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

* धान उपार्जन केन्द्र गुरूवाईनडबरी में हुये 9168374 रूपये (इंक्यानबे लाख अड़सठ हजार तीन सौ चौहत्तर रूपये) के फर्जीवाड़ा का मुख्य आरोपी रामदास बंजारा गिरफ्तार*

0

 धान खरीदी केन्द्र के खरीदी प्रभारी के पद पर रहते हुये किया था फर्जीवाड़ा जिससे शासन को 9168374 रूपये की हुई आर्थिक क्षति
 आरोपी रामदास बंजारा के खिलाफ थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 120/2024 धारा 420, 409 भादवि, अपराध क्रमांक 121/2024 धारा 420, 409, 511 भादवि एवं पूर्व में अपराध क्रमांक 146/2022 धारा 409, 34 भादवि भी है पंजीबद्ध

तिजराम साहू  ब्यूरो मुंगेली विदित है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजना के तहत् छत्तीसगढ़ के किसानों के धान की खरीदी उपार्जन केन्द्र के माध्यम से की जाती है इसी तारतम्य में धान उपार्जन केन्द्र गुरूवाईनडबरी थाना लालपुर के खरीदी के प्रभारी रामदास बंजारे द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल खरीदी धान 55972 क्विन्टल में से जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 2595.20 क्विंटल धान कीमती 64,94500 (चौसठ लाख चौरानबे हजार पांच सौ) रूपये का धोखाधड़ी कर गबन किया गया और साथ ही दिनांक 05.05.2024 को सुबह करीबन 07 से 08 बजे के बीच श्री श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक CG 12 S 2108 को बुलवाकर धान उपार्जन केन्द्र गुरूवाईडबरी में किसानों से खरीदे धान में से 600 बोरी अनुमानित वजन 240 क्विन्टल कीमत 7,44,000 रूपये को बेईमानी पूर्वक बिक्री करने के लिये लोड करवाया था धान केन्द्र के प्रभारी रामदास बंजारे के उक्त कृत्य पर शासन की रिपोर्ट पर थाना लालपुर जिला मुंगेली में अपराध क्रमांक 120/2024 धारा 420, 409 भादवि, एवं अपराध क्रमांक 121/2024 धारा 420, 409, 511 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में फर्जीवाड़ा रकम की राशि बढ़ी है जो कि लगभग 9168374 रूपये (इंक्यानबे लाख अड़सठ हजार तीन सौ चौहत्तर रूपये) के आसपास है। आरोपी रामदास बंजारे अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही लगातार अपने निवास से फरार चल रहा था। जिसकी पतासाजी पुलिस द्वारा लगातार ही की जा रही थी। इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण की स्वयं मॉनिटरिंग कर लगातार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं श्रीमती माधुरी धीरही उप पुलिस अधीक्षक लोरमी के नेतृत्व में थाना लालपुर एवं साइबर सेल टीम के द्वारा आरोपी के छिपने के सभी संभावित स्थानों पर व छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाहर भी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पतासाजी की जा रही थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी रामदास बंजारे बिलासपुर के तिफरा के आसपास छुपकर अपना नाम पता बदल व बाल-दाढ़ी बढ़ाकर रह रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना लालपुर व साइबर सेल टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु बिलासपुर रवाना किया जहां टीम द्वारा आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर बिलासपुर तिफरा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर एवं साइबर सेल की टीम प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, रवि कुमार जांगड़े, यशवंत डाहिरे,, लोकेश सिंह, आरक्षक अब्दुल रियाज, राम किशोर कश्यप, गिरिराज सिंह, महेन्द्र सिंह ठाकुर, भेसज पाण्डेकर, महिला आरक्षक नन्दिनी साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*झूठ की बुनियाद पर खड़ा होकर राजनीती करना बंद करें भूपेश बघेल,ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रदर्शन कर क्या साबित करना चाहते है भूपेश बघेल:- अशोक साहू*

0

0.प्रदेश की जनता ने 5 साल कांग्रेस सरकार को देखा है कितने पानी में थे भूपेश बघेल –अशोक साहू।

0.अपराधियों को सरक्षण देने वाली कांग्रेस पार्टी और उनके नेता भूपेश बघेल के मुह से न्याय शब्द शोभा नहीं देता:-अशोक साहू।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले के ग्राम लोहारिडीह की घटना पर कांग्रेस पार्टी व उनके नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनैतिक बयान और प्रदर्शन के संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा झूठ की बुनियाद पर खड़ा होकर राजनीती करना बंद करें भूपेश बघेल. झूठी बात कहना और उसे सच बताना भूपेश बघेल की पुरानी आदत है अपराधियों को सरक्षण देने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मूह से न्याय जैसे शब्द भी अशोभनीय लगने लगते है कवर्धा में अपराधियों को सरक्षण देकर मो अकबर ने कवर्धा को अशांत करने की कोशिश की जिसका जवाब जनता ने मो अकबर व उनके आका भूपेश बघेल को विधानसभा व लोकसभा में दे दिया है लोहारिडीह की दुर्भाग्य पूर्ण घटना पर फिर एकबार भूपेश बघेल कवर्धा का माहौल ख़राब कराना चाह रहे है यह स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार है जिसमे विजय शर्मा जी जैसे संवेदनशील गृहमंत्री है जो बहुत ही संवेदनशीलता से ग्राम वासियों के बीच वार्तास्थापित कर गाँव में जनजीवन सामान्य हो सके .पीड़ित पक्षों को कानूनन न्याय मिल सके इस दिशा में प्रयत्नशील है वही दूसरी ओर मुद्दाविहीन कांग्रेस पार्टी व भूपेश बघेल झूठ बोलकर नाबालिग बच्चो के कंधे पर चढ़कर राजनीती करने की असफल कोशिश कर रहें है जिसकी जितनी निंदा की जाये कम है हाल ही में समस्त ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्पष्ट कहा है हमे लोहारीडीह के घटना पर राजनीती नही करनी और ना ही करवानी है हमे सरकार पर भरोसा है कानून पर भरोसा है हमे न्याय मिलेगा उसके बाद भी राजनैतिक रोटी सेकने की कोशिश कर रहे भूपेश बघेल जी से कहूँगा अनावश्यक आँच देने से आपकी राजनीतिक रोटी सिकेगी नही बल्कि जल जाएगी उन्होंने कहा भूपेश बघेल जी न्याय की बात करने से पहले अपने कार्य काल की तीन बड़ी घटना पर भी कुछ बोल लिया करें तब आपको न्याय देने से कौन रोक रहा था अपराधियों को सरक्षण देने वाला विधर्मियों को सरक्षण देने वाले कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर या फिर आपके आका राहुल गाँधी जी आपको रोक रहे थे कवर्धा में झंडा विवाद पर अपराधियों के खिलाफ अपराध पंजी बध नहीं होते बिरनपुर की घटना पर ,दुर्ग में सिक्ख बंधू की हत्या पर आपका कोई मंत्री जाता नही है और आप चले है ग्राम वासियों के भावनाओं के विरुद्ध जबरदस्ती न्याय दिलाने अशोक साहू ने कहा लोहारीडीह की घटना समाज के लिए भी और जिले वासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है इस तरह हिंसक प्रतिद्वंदता नही होनी चाहिए किन्तु पुरे घटना क्रम को देखे तो सरकार व प्रशासन ने इसे बहुत ही संवेदनशीलता से लिया है शिवप्रसाद (कचरू )की मृत्यु के बाद पुलिस कार्यवाही से पहले ही आक्रोशित भीड़ से रघुनाथ साहू की मृत्यु हो जाती है लायन आर्डर में लगे पुलिस कर्मियों पर हमला के बावजूद पुलिसकर्मीयों ने 15 और लोगो को मरने से बचा लेती है सयोंग वस प्रशांत की मृत्यु अभिरक्षा में हो जाती है सभी घटनाओं में बिना जाँच के ही आप न्याय न्याय चिलाने लगते है भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदेव की सरकार में अपराधियों का सरक्षण नही होता है जाँच चली और शिवप्रसाद की हत्या के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार है रघुनाथ साहू के आगजनी और हत्या पर जाँच चल रही है उसपर भी माबलिंचिंग कर रहे भीड से लोगो को गिरफ्तार किया गया है रही बाद प्रश्नात की मौत का तो उसपर भी संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार ने 10 लाख रूपये मुआवाजा राशि दी है अतिरकित पुलिस अधीक्षक सहित अन्य 3 पुलिस कर्मियों को निलम्बित किया गया पूरा रेंगाखार थाना लाइंन अटैच किया गया और न्यायिक जाँच भी कराया जा रहा है इस पर भी दोषी होंगे उनपर कानूनन सम्मत कार्यवाही की जाएगी आपके सरकार की तरह भगौड़ा मंत्री नही है विष्णुदेव जी के सरकार में जो घटना के बाद महीनो तक क्षेत्र में आ न सके उन्होंने कहा बिरकोना कोमल साहू की मृत्यु पर राजनितिक रोटी सेकने की कोशिश भी झूठी और बेमानी है मृतक कोमल साहू की पत्नी एवं नाबालिग पुत्र ने अपने बयान में किसी के उपर शंका नही जताया था ना ही हत्या होने की शंका किये थे बाद में ग्रामवासियों ने कोमल साहू के मृत्यु पर हत्या होने की शंका जाहिर की सरकार ने ग्रामवासियों के कथन पर एस आई टी गठित कर जाँच कराना तय किया और एस आई टी के समक्ष फलित साहू एवं अन्य ग्रामीणों के बयान को आधार बनाकर जाँच की। जाँच उपरान्त गाँव के ही बाला जायसवाल एवं एक अन्य के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा गया इस पुरे मुद्दे पर भी भूपेश बघेल ने झूठे बोल बोले उन्होंने कहा प्रेस वार्ता के माध्यम से मै बताना चाहता हूँ भूपेश बघेल झूठे बोल नहीं बोलते झूठे सीडी भी बनवाने में माहिर है जनता इन्हें अच्छे से जानती है 15 साल बाद जनता ने इनके उपर भरोसा किया लेकिन इनकी फितर में है झूठ भ्रस्टाचार आराजकता और अपराधियों का को सरक्षण देना है लोहारीडीह के ग्रामीणों के स्पस्ट कह देने के बाद की हमे राजनीती नही शांति और सुकून चाहिए इनका इस तरह का प्रदर्शन बेमानी है जनता कांग्रेस को जान गई तभी तो 5 साल में ही बाहर का रास्ता दिखा दी अपनी हरकतों से बाज नहीं आयेंगे तो जनता अगले 15 साल और इन्हें सरकार से दूर रखेगी . झूठी राजनीती के दम पर कवर्धा के शांत माहौल में जहर घोलने का प्रयाश न करें भूपेश बघेल विष्णुदेव सरकार में गृह मंत्री विजय शर्मा है के राज में कानून का राज चलेगा अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा निरपराध लोगो पर किसी भी प्रकार से अन्याय नहीं होगा प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल साहू,क्रान्ति गुप्ता,नितेश अग्रवाल, श्रीकान्त उपाध्याय उपस्थित रहे।

—————————————-

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर शहीद मैदान में ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’आयोजित किया गया।*

0

*‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ के अवसर पर शहीदों के सर्वोच्चतम बलिदान को नमन कर श्रद्धांजली दी गई।*

कांकेर:-आज दिनांक 21.10.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर शहीद मैदान में ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ आयोजित कर शहीदों के सर्वोच्चतम बलिदान को नमन कर श्रद्धांजली दिया गया। श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा कर्तव्य की वेदी पर शहीद जवानों के नामावली का वाचन किया गया। ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ के अवसर पर माननीय श्री आशाराम नेताम विधायक विधानसभा क्षेत्र कांकेर, श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि,शहीदों के परिजनों, सम्मानीय पत्रकारगणों, गणमान्य नागरिकगण,पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक में पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। शहीद पुलिस अधिकारी/जवानों के परिजनों से श्री आशाराम नेताम विधायक विधानसभा क्षेत्र कांकेर, श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की एवं उनके साथ सदैव खड़े रहने का विश्वास दिलाया, उनकी समस्याओ का सुनकर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। शहीदो के परिजनों के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया।

*पुलिस स्मृति दिवस पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने दी वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि*

0

छत्तीसगढ़:-पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर माना स्थित 4थी वाहिनी परिसर में माननीय राज्यपाल श्री रमन डेका एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि पुलिस की तत्परता से ही हम सुरक्षित रहते हैं और इनके प्रयासों से ही आज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव देखे जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षाबलों और पुलिस के वीर शहीदों के इस सर्वोच्च बलिदान के लिए हम सदैव कृतज्ञ हैं। यह दिन हमें हमारे देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, गृह श्री मनोज पिंगुआ एवं पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*’कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ’*

0

*प्रतिभागियो को खेल भावना के साथ हिस्सा लेने व अपना सर्वाेच्च प्रदर्शन करने हेतु किया प्रेरित*

*खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग- कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन*

*पांचों संभाग के खिलाड़ी चार दिनों तक करेंगे अपने खेल कौशल का प्रदर्शन*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में प्रदेश सरकार के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा आज दीप प्रज्वलित कर 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर कोरबा श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के मेजबानी की जिम्मेदारी कोरबा जिले को मिली है। छत्तीसगढ़ के दूर-दूर से आए हुए खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यहां पहुँचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल हमें जीवन मे बहुत कुछ सिखाता है, खेल में हार जीत लगा रहता है, इसमें निराश होने की जरूरत नही है, बल्कि अपनी गलतियों एवं कमियों को सुधार कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।

मंत्री श्री देवांगन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी देश का आने वाला कल है। शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य विधाओं में आगे बढ़ने का सभी प्रयास करते है। इस हेतु आप सभी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ हिस्सा लेने एवं अपना सर्वाेच्च प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। जिससे वे आगे चलकर नेशनल जैसे बड़े प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल दिखा सकें एवं अपने परिवार का नाम रौशन कर सकें।

विधायक कटघोरा श्री पटेल ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुमूल्य है। खेल से व्यक्ति को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। जीवन में धैर्य व अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम करने से निश्चित ही अच्छा परिणाम मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करने और ऊर्जा के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार-जीत होता रहता है, हार से हमें सीखने की जरूरत है और भविष्य में अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है। यही सोच के साथ हमें खेल को अपनाना चाहिए।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिससे शारीरिक के साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है। खेल से हम स्पर्धा, समर्पण, मेहनत और टीम भावना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अलग अलग क्षेत्रो के लोगों को एक दूसरे की संस्कृति, रीति रिवाजों से परिचित होने व जुड़ने का मौका है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय ने बताया कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों सभांग बस्तर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के 520 (260 बालक तथा 260 बालिका) प्रतिभागी शामिल हैं। 21 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के दो विधा की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, श्री हितानंद अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह, श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन सहित गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षकगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।