Home Blog Page 545

*क्रेसर खदान लटिया से 40 लीटर डीजल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*क्रेसर खदान लटिया से 40 लीटर डीजल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) लखन साहू उम्र 51 वर्ष साकिन लटिया थाना अकलतरा*

*(02) अरूण कुमार यादव उम्र 28 वर्ष साकिन लटिया थाना अकलतरा*

*अरोपीयो के कब्जे से चोरी का 40 लीटर डीजल कीमती 3760/₹ को किया बरामद*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राहुल गोयल निवासी वार्ड क्रमांक 03 नैला चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा का एस.एस.इंटर प्राईजेस क्रेसर खदान ग्राम लटिया में है। जहां पी.सी मशीन मे ट्रेक्टर एव डीजल टेकर के द्वारा डीजल इसके कर्मचारियो द्वारा डालते है दिनांक 20.10.2024 के सुबह 09.00 बजे प्रार्थी के कर्मचारी आरोपी अरूण कुमार यादव, लखन साहू के द्वारा क्रेसर खदान मे जाकर डीजल टेंकर से 02 नग 20- 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन मे डीजल को भरकर चोरी कर ले जा रहे थे जिसे प्रार्थी के द्वारा देखने पर आवाज लगाने पर वहां से भाग गया की रिपेार्ट पर रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 499/ 2024 धारा 306, 331(3),3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

चोरी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठीत कर आरोपी की पतासाजी हेतु ग्राम लटिया रवाना हुये पतासाजी के दौरान आरोपी लखन साहू एंव अरूण कुमार यादव अपने अपने सकुनत पर उपस्थित मिले जिन्हे हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर किया गया एवं आरोपियों के कब्जे से चोरी किये 40 लीटर डीजल को बरामद किया गया, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.10.2024 को रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, प्र.आर.राकेश राठौर, विनोद राठौर एंव थाना स्टाफ का योगदान रहा।

● *कोरबा जिले के शहीद जवानों के स्कूल/कॉलेज में किया गया याद*

0

● *पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस से राष्ट्रीय एकता दिवस तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है*

● *10 दिवस के लिए शहीद पुलिस जवानों को किया जाएगा नमन।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

जिसके तहत कोरबा जिले के 12 शहीद जवानों के योगदान को याद करते हुए जवानों के द्वारा जहाँ पढ़ाई की गई है उन स्कूल/कॉलेज में जाकर पुलिस के द्वारा उनको याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस के द्वारा शहीद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर, बच्चों और शिक्षकों को संबंधित शहीद की वीरगाथा सुना कर 2 मिनिट का मौन धारण कर याद किया।

थाना दीपका, हरदीबाज़ार, उरगा, कटघोरा, सिविल लाइन्स, पाली, बालको, चौकी राजगमार और जटगा क्षेत्र अंतर्गत स्कूल में पढ़े जवानों को वहाँ जाकर उनको नमन किया गया।

*रात्रि में ट्रेलर चालको से लूटपाट करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार*

0

🔻लूटपाट करने के लिए चोरी का मोटर सायकल का करता था उपयोग

🔻लूट का मोबाईल फोन बरामद

🔻दो अन्य फरार आरोपीयान का किया जा रहा पता तलाश

आरोपी का नाम संदीप सागर पिता दुलारू सागर उम्र-19 वर्ष सा० मोतीसागर पारा कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा

अपराध कमांक-00/2024 धारा-309(4) बी०एन०एस०,

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिल कुमार साव पिता श्री मुखलाल साव उम्र 20 वर्ष ग्राम बिलयतीखर पोस्ट रानीचरी थाना चिनिया जिला गढवा झारखण्ड का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दीपका खदान से ट्रक में कोयला लोड कर डी.बी. पावर प्लांट रायगढ में खाली कर वापस दीपका जा रहा था रास्ते में रामनगर बाईपास में रात्रि होने के कारण ट्रक को खडी कर ट्रक के अंदर सो रहा था। वहां पर इसके अन्य साथी लोग भी अपने अपने ट्रक को खडी कर सो रहे थे कि दिनांक 24.10.2024 को रात्रि करीब 01.20 बजे तीन अज्ञात लोग एक मोटर सायकल डीलक्स में सवार होकर आये और यह सो रहा था उस ट्रेलर का दरवाजा खोलकर ट्रक के अंदर तीनो व्यक्ति घुस गये तब यह जाग गया तो एक व्यक्ति इसका मुंह दबा कर हल्ला करने पर जान से मारने का डर दिखाकर रेडमी कम्पनी मोबाईल फोन को लूट लिये और एक व्यक्ति इसका जेब से 1000 रूपये (500 रूपये का दो नोट) को निकाल लिया, तब यह मौका पाकर हल्ला करने लगा तो अन्य ट्रक के ड्रायवर आये तो दो लोग रात के अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गये और लूट करने के लिए उपयोग मोटर सायकल डीलक्स सीजी 12 बी0ए0-0127 व एक लड़का को पकड़े जिसका नाम व पता पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप सागर पिता दुलारू सागर साकिन मोतीसागरपारा थाना कोतवाली जिला कोरबा का रहने वाला बताया जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती यु०बी०एस० चौहान (रा०पु० से०) एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का (रा०पु०से०) को अवगत कराया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विवेचना कार्यवाही आरंभ किया गया। दौरान विवेचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि मोटर सायकल सीडी० डीलक्स कमांक सीजी 12, बी0ए0-0127 को जिला अस्पताल कोरबा अपने दो अन्य साथीयों के साथ चोरी करना उसके बाद दिनांक 24.10.2024 के रात्रि में रामनगर बाई पास रोड मे ट्रेलर चालक से लूट करना सबूत पाये गया । विवेचना क्रम में आरोपी के कब्जे से मोबाईल फोन व मोटर सायकल को जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, प्रआर राजेन्द्र राय, आर० संजय सिंह, दिलेश बंजारे, रोहित राठौर एवं अन्य स्टाफ के द्वारा की गयी कार्यवाही ।

♦️ *श्री गणेश उत्सव देखने आये लोगों से जबरन विवाद कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार।*

0

♦️ *पूर्व में गिरफ्तार आरोपी बाबू अली के कब्जे से धारदार चाकू किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी:-*
01. सागर श्रीवास पिता संतोष श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा,
02. अविश श्रीवास उर्फ भोला पिता मुरित श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी आर.के. पेट्रोल पंप यादव मोहल्ला सरकण्डा
03. सादिक खान पिता साहिद खान उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक नगर डीएलएस अटल आवास सरकण्डा।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.09.2024 को प्रार्थी दुर्गेशदास मानिकपुरी पिता सुनीलदास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका चचेरा भाई प्रीतदास मानिकपुरी अशोकनगर पानी टंकी के पास गणेश उत्सव देखने आया था। तभी बाबू अली अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और अश्लील गाली गलौच करते हुये तुम लोग यहां क्यों आये हो कहते हुये ईंट पत्थर लकड़ी और किसी नुकीली वस्तु से प्रीतदास के साथ मारपीट कर उसके सिर, दाहिने हाथ कान, कमर के पास चोंट पहुंचाये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी समीर उर्फ बाबू अली पिता जाकिर अली उम्र 20 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह सरकण्डा को दिनांक 15.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी सागर श्रीवास, अविश श्रीवास एवं सादिक खान फरार थे, जिनकी पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 24.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपीगण चांटीडीह में घूम रहे हैं, उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर टीम भेजा गया। जहां घेराबंदी कर आरोपीगण सागर श्रीवास, अविश श्रीवास, एवं सादिक खान को पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये एवं घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*तलवार लहराते हुए आरोपीं पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार । 2-खपरगंज बोहरा मस्जिद के पास युवक के द्वारा तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने पर पुलिस का त्वरित कार्यवाही*

0

तलवार लहराते हुए आरोपीं पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार । 2-खपरगंज बोहरा मस्जिद के पास युवक के द्वारा तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने पर पुलिस का त्वरित कार्यवाही ।

3-पूर्व में गंभीर धाराओं के तहत हुई है चालानी कार्यवाही ।

4-जप्त हथियार – 01 नग लोहे का तलवार ।

नाम आरोपी :-

> मो. लाईक उर्फ लईक पिता मो. सफीक उम्र 35 वर्ष निवासी खपरगंज सलीम कबाडी के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर ।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक- 24/10/ 2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मीला की एक लड़का बोहरा मस्जिद खपरगंज के पास मेन रोड में अपने हाथ में धारदार तलवार लेकर घूम रहा है एवं उसे लहराकर राहगिरों, आम लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर थाना सिटी कोतवाली से टीम बनाकर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू एवं हमराह स्टॉफ के बोहरा मस्जिद के पास खपरगंज मेन रोड के पास पहुंचा जहां घेराबंदी कर एक लड़का को पकड़ा गया जिनके पास धारदार 01 नग लोहे का तलवार मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस. एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, धारदार तलवार को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से एवं आरोपी पूर्व के गंभीर अपराधों के आरोपी है जिनके विरूद्ध अप.क्र. – 488 / 24 धारा 25, 27 भादवि की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू, प्रआर तेज कुमार, आर. टंकेश साहू, रतनाकर सिंह, गोकूल जांगडे, सैय्यद नूरूल कादीर, राहुल जगत का विशेष योगदान रहा है।

*पैसे के लेनदेन की विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने की एक व्यक्ति की हत्या आरोपीगण हिरासत में*

0

*पैसे के लेनदेन की विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने की एक व्यक्ति की हत्या आरोपीगण हिरासत में*

नाम मृतक
*बबलू जांगड़े पिता खीरू राम 40 साल निवासी पताई डीह*

नाम आरोपीगण

*01 धन्नू काठले पिता स्व धनीराम 44 साल*
*02. सुरेश काठले पिता धनीराम 39 साल दोनों निवासी पताई डीह*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पताईडीह के धन्नू काठले और सुरेश काठले दोनो भाई अपने ही गांव के बबलू जांगड़े को लेबर सरदार से भट्टा में काम करने बाहर जाने के लिए लगभग 60000₹ दिलाए थे लेकिन मृतक बबलू जांगड़े काम में नहीं जा रहा था और रकम वापस नहीं कर रहा था।
इसी दौरान आज दिनांक 24.10.24 को प्रातः लगभग 9.00 बजे के आसपास मृतक के आरोपीगणों के घर के पास पहुंचने पर उनमें वाद विवाद हुआ और आरोपीगणों द्वारा लाठी डंडा रॉड से मारपीट करने पर चोट लगने के कारण बबलू की हॉस्पिटल इलाज कराने ले जाते समय मृत्यु हो गई। मृतक के भाई प्यारेलाल के सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया मामला मारपीट कर हत्या करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

*जनजातीय समाज का गौरवशली अतीत विषय पर कर्यशाला आयोजित*

0

मुंगेली लोरमी,,,, राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे उच्च शिक्षा विभाग रायपुर एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव माह के अंतर्गत जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत _ऐतिहासिक,सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस संबंध में महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि जनजातीय गौरव माह ( 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 ) के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संयोजक प्रो एन एस परस्ते तथा सह संयोजक डॉ अर्चना भास्कर के कुशल नेतृत्व तथा मुख्य अतिथि डॉ मुकेश कुमार सिंह विभागाध्यक्ष आई पी ई एंड सी ची ओ गुरुघसीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि डॉ मुकेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात् प्रियंका जायसवाल द्वारा सरस्वती वंदना,भानुप्रिया एवं तुलसी के द्वारा राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया।प्रो एच एस राज ने स्वागत भाषण में कहा कि जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया हैै, जो आज भी अनुकरणीय है। जनजातीय समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है। पूर्वीं छत्तीसगढ़ में साल के पेड़ में जब फूल आते है तो सरहुल पर्व मनाया जाता है। जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। प्रस्तावना वाचन के अंतर्गत प्रो एन एस परस्ते ने कहा कि जनजातियाँ वह मानव समुदाय हैं जो एक अलग निश्चित भू-भाग में निवास करती हैं और जिनकी एक अलग संस्कृति, अलग रीति-रिवाज, अलग भाषा होती है सरल अर्थों में कहें तो जनजातियों का अपना एक वंशज, पूर्वज तथा सामान्य से देवी-देवता होते हैं। ये अमूमन प्रकृति पूजक होते हैं। डॉ अर्चना भास्कर ने मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए कहा कि सरल,सहज व्यक्तिव्त के धनी डॉ मुकेश कुमार सिंह का जनजातीय समाज में अपना एक विशिष्ट स्थान हैं सच्चे अर्थों में डॉ सिंह जनजातीय समाज के एक गौरवशाली ,अभिन्न अंग एवं समाज को उतरोतर विकास के मार्ग पर ले जाने वाले हैं। मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि डॉ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास के अध्ययन से ही वर्तमान और भविष्य संवरता है। जनजातीय समाज का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है। इस समाज के भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीरनारायण सिंह, रानी दुर्गावती,

गुण्डाधुर,संत गहिरा गुरु,राजा प्रवीर चंद्र भंजदेव जैसे विभूति अवतरित हुए हैं। जनजाति समाज के लोग बहुत ही सरल, सहज़ और संघर्षशील होते हैं। मान -सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए यह समाज हमेशा तैयार रहता है। जनजातीय समाज का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है. आदिवासी समाज से आज पूरी दुनिया को सीखने की जरुरत है. प्रकृति के बीच रहने वाले ये आदिवासी प्रकृति की पूजा करते हैं. प्रकृति को अपना भगवान मानते हैं. आदिवासी समाज हमेशा से देश और दुनिया को प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का रास्ता दिखाता रहा है. मुख्य अतिथि के उद्बोधन के बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा आदिवासी संस्कृति की झलक के रूप में आदिवासी संस्कृत एवं नृत्य तुलसी एंड ग्रुप,गोंडवाना एवं गोंडवाना पर नृत्य संतोषी एंड ग्रुप ,जनजाति संस्कृति पर राजा एंड रानी ग्रुप,आदिवासी जल,जंगल,जमीन नृत्य सुमन एंड ग्रुप, रेलों नृत्य संतोषी एंड ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ गंगा गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन प्रो एच एस राज के द्वारा किया गया । इस कार्यशाला के दौरान प्रो एस के जांगड़े,श्री पी पी लाठिया,डॉ आर एस साहू,प्रो निधि सिंह,प्रो विवेक साहू,प्रो महेंद्र पात्रे, प्रो नितेश गढ़ेवाल,श्री आर के श्रीवास्तव,श्री पुर्नेश जायसवाल,श्री एन आर जायसवाल,श्री गंगाराम जायसवाल,श्रीमती सुषमा उपाध्याय,प्रो अमित निषाद,प्रो मनीष कश्यप,प्रो गुरुदेव निषाद,प्रो श्रेया श्रीवास्तव,प्रो सुषमा डहरिया,श्री अविनाश निर्मलकर,श्री शिव यादव,श्री मुकेश यादव,श्री अनुराग श्रीवास,श्री सुबुद्धि यादव,श्री नरेन्द्र ध्रुव सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्र्त्तत अवैध शराब बिकी एवं परिवहन के विरुद्ध की गयी कार्यवाही दिनांक 01.10.2024 से 15.10.2024 तक*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के पदस्थापना होने से लगातार अवैध रूप से शराब बिक्री व परिवहन पर तत्काल अंकुश लगाने हेतु जिला मुंगेली में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर, तथा अति०पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकाकरयो के मार्गदर्शन पर जिला के समस्त थाना प्रभारियों व साइबर सेल टीम मुंगेली द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में दिनांक 01.10.2024 से 15.10.2024 तक विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी जिनमे क्रमशः

(1) थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा 08 प्रकरण में 08 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 53.28 बल्क लीटर देशी शराब किमती 26640 रू एवं 03 नग मो० सा को जप्त कर राजसात हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी महोदय मुंगेली को भेजा गया है।
(2) थाना जरहागांव द्वारा 03प्रकरण में 02 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 96लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 6600 रू जप्त किया गया है।
(3) थाना लोरमी द्वारा 09 प्रकरण में 09 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 09 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1350 रू एवं 11.76 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब किमती 5860 रू जप्ती किया गया है।
(4) थाना पथरिया द्वारा 04 प्रकरण में 04 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 13.680 बल्क लीटर देशी शराब किमती 7080 रू एवं 01 नग मो० सा को जप्त कर राजसात हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी महोदय मुंगेली को भेजा गया है।
(5) थाना सरगांव द्वारा 03 प्रकरण में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करें 3.040 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब जप्ती किया गया है
(6) थाना चिल्फी द्वारा 02 प्रकरण में 02 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 2.125 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 465 रू जप्त किया गया है।
(7) थाना लालपुर द्वारा 02 प्रकरण में 03 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करें 51.120 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब किमती 25.500 एवं 16 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1600 रू जप्ती किया गया है। एवं 02 नग मो० सा को जप्त कर राजसात हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी महोदय मुंगेली को भेजा गया है।


जिले के समस्त थाना में उक्त अवधि में कुल 30 प्रकरण में 32 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही किया गया है तथा कुल लगभग 125 बल्क लीटर देशी प्लेन एवं 100 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल लगभग 225.2 बल्क लीटर शराब जप्ती कार्यवाही की गई। मुंगेली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

♦️ *डकैती करने वाले फरार आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार* ⚡⚡

0

♦️ *आरोपी घटना दिनांक से घटना कारित कर विगत 03 वर्षो से था फरार*

♦️ *आरोपी की लगातार पता तलाश कर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से किया गया गिरफ्तार*

♦️ *मामले के 05 आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार*

*आरोपी*
देवा उर्फ देवशरण पिता ददन लोनिया उम्र 25 वर्ष साकिन परासी थाना मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर – प्रार्थी विकास कुमार मन्नेवार पिता जोतराम मन्नेवार उम्र 29 वर्ष, सा. ग्राम अमलडीह, थाना उरगा, जिला कोरबा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 21/07/2021 के रात्रि 01:00 बजे से 02:00 बजे के बीच अज्ञात आरोपीगण द्वारा घटनास्थल देशी शराब वेयर हाउस ग्राम गतौरी, थाना कोनी में प्रार्थी के सिर में डण्डा से मारपीट कर प्रार्थी के मोबाईल वीवो Y91 कीमती 8000 रुपये को लूटपाट किया है। सूचना पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक-173/2021 धारा-394, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान लूटे गये मोबाईल का लोकेशन सायबर सेल बिलासपुर से प्राप्त किया गया, जो लोकेशन के आधार पर आरोपी की पतासाजी हेतु ग्राम परासी, जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही रवाना होकर लोकेशन के आधार पर संदेही लखन लाल उर्फ लल्लू पिता सुखलाल लोनिया, उम्र 44 वर्ष, सा.ग्राम परासी, बेलहाईटोला, थाना मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को पूछ ताछ किया गया जिसने बताया कि अपने साथी कमला प्रसाद, भानू प्रताप, कालिका प्रसाद लोनिया, ध्रुव लोनी के साथ मिलकर प्रार्थी विकास कुमार मन्नेवार से देशी शराब दुकान, गतौरी में डण्डा मारकर उसके मोबाईल वीवो को लूटपाट करना तथा अलग-अलग दो ट्रको से करीबन 340 लीटर डीजल चोरी किया तथा लूटे गये मोबाईल फोन वीवो Y90 को पेश किया, तथा घटना में प्रयुक्त CG 04 HD 7324 कार थी। आरोपी लखन लाल उर्फ लल्लू के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण कमला प्रसाद लोनिया, भानुप्रताप लोनिया, कालिका प्रसाद लोनिया, ध्रुव लोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपियों की संख्या पांच होने से प्रकरण में धारा-394, 34 भादवि के जगह पर धारा-395 भादवि विस्थापित की गई। आरोपी लखन लाल लोनिया उर्फ लल्लू, प्रसाद लोनिया, भानुप्रताप लोनिया, कालिका प्रसाद लोनिया, ध्रुव लोनी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से धारा 173(8) जाफौ अंतर्गत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय पेश किया गया। तथा आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक- CG 04 HD 7324 के वाहन स्वामी देवा उर्फ देवशरण पिता ददन लोनिया उम्र 25 वर्ष साकिन परासी थाना मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.) की पतासाजी की जा रही थी जो घटना दिनांक से फरार था। जिसको थाना प्रभारी कोनी नवीन देवांगन के नेतृत्व में टीम बनाकर सउनि अशोक चौरसिया द्वारा ग्राम परासी थाना मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी देवशरण से पूछताछ में उसने अपराध हेतु अपनी कार देना स्वीकार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन, सउनि अशौक चौरसिया, आरक्षक देवानंद कैवर्त, धनराज कुम्भकार तथा मरवाही थाना के आरक्षक इन्द्रपाल सिंह आर्मो, विश्वास आले की सराहनीय योगदान रहा है ।

*➡️ट्रेन के सामने कूद कर दे रहा थी जान, आठ मिनट में पहुँची डायल- 112 की टीम ने नाबालिक युवती के मंसूबों पर फेरा पानी*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर ➡️घटना का संक्षिप्त विवरण – कोटा 112 टीम को ईवेंट प्राप्त हुआ कि एक नाबालिक युवती उम्र 17 वर्ष पारिवारिक विवाद के कारण कोटा रेलवे स्टेशन में आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरी की ओर बढ़ रही हैं डॉयल112 द्वारा इवेंट को गंभीरता से लेते हुए आठ मिनट में घटनास्थल पहुंची और युवती को ट्रेन आने के पूर्व ही सुरक्षित बचा लिया गया। 112 वाहन में बैठाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं भविष्य में कभी भी इस तरह का कदम ना उठाने की सलाह देते हुए शांतिपूर्ण जीवन यापन करने की समझाइस दी गई । 112 टीम की इस सराहनीय कार्य पर नाबालिक युवती के परिजन द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं कोटा डायल 112 के आरक्षक 942 सुरेंद्र कौशिक का धन्यवाद किया।

➡️पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा उक्त कर्मचारी के काम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।