Home Blog Page 542

*छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर 1 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जब राज्य प्रगति की ओर*

0

छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर 1 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जब राज्य प्रगति की ओर अग्रसर हो तब वर्तमान सरकार से अपनी बहुप्रतीक्षित मांग और मोदी जी की गारंटी में शामिल सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने की व पूर्व सेवा की गणना की कर समस्त शिक्षक एल बी संवर्ग की मांगोंको पुर्ण करने हेतु व अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश सह संचालक अभिजीत तिवारी के नेतृत्व में अपनी आवाज़ बुलंद करने हेतु जिला मुंगेली विकास खंड लोरमी अन्तर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा इकाई लोरमी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने तथा पूर्व सेवा गणना दूर करने हेतु समस्त LB संवर्ग की मांगों को पूर्ण करने हेतु वर्तमान सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया और हमे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि शासन अतिशीघ्र ही हमारी मांगों को पूर्ण करेगी इस अवसर पर नरेश दुबे, नरेंद्र राठौर, संतोष राजपूत,सतीश राजपूत,अनुज खत्री, सुलभ त्रिपाठी, रोहित साहू, आशीष वैष्णव,सुनील शर्मा व्याख्याता, शिवेंद्र चंद्राकर व्याख्याता आदि उपस्थित रहे

*संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को निराकरण किए जाने को लेकर माननीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार ने प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन को लिखा पत्र*

0

सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर का आदेश क्रमांक एफ 12-1/2024/1- 3 दिनांक 13 मार्च 2024. को आदेश जारी करते हुए सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों की समीक्षात्मक प्रक्रिया आरंभ करने एवं मार्ग प्रशस्त करने के संबंध में प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय
महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर की अध्यक्षता में छः सदस्य सहित कर्मचारियों की मांगों को जानने एवं उनके समस्याओं का समाधान करने हेतु उक्त समिति गठित की गई है

छत्तीसगढ़ राज्य गठन हुए लगभग अब 24 वर्ष होने जा रहे हैं इन 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य की कायाकल्प हो चुकी है यदि नहीं हुआ है तो संविदा कर्मचारियों की जीवन में नियमितिकरण अब भी रुका हुआ है।
पुनः एक बार फिर विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्या एवम मांगों की समीक्षात्मक प्रक्रिया आरंभ करने एवं मार्ग प्रशस्त करने हेतु समिति का गठन किया गया है।
छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ जो कि छत्तीसगढ़ राज्य में संविदा कर्मचारियों के हितार्थ में एकमात्र संघ है। जो विगत कई वर्षों से नियमितिकरण के लिए संघर्ष करते आ रहे है, जिनकी संख्या लगभग 45000 है जो राज्य के विभिन्न विभागो में अपनी सेवाएं दे रहे। जोकि नियमितिकरण के संबंध में निरंतर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रख रहे है उक्त संविदा कर्मचारी महासंघ के मांगों को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं आज भी संविदा कर्मचारी अपनी आजीविका नौकरी को सुरक्षित रखने के लिए 62 वर्ष की नौकरी सुरक्षा, अनुकंपा नियुक्ति, महंगाई भत्ता पदोन्नति क्रमोनती, स्थानांतरण, जैसे नीतियों की मांग कर रहे। जो कि मध्यप्रदेश सहिंत अन्य राज्यों में लागू किए जा चुके है।

प्रदेश सचिव श्रीकांत लश्कर ने बताया कि वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी द्वारा भी घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारी की मांगों को शामिल करते हुए समिति का गठन किए थे किंतु इस पर पहल नहीं की गई जिससे संविदा कर्मचारियों को निर्णय हड़ताल आंदोलन के लिए बाध्य होते रहे, लेकिन पुनः एक बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा 2023 में चुनाव की घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों के लिए मांगों को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन एवं विश्वास दिलाया था, और इसी तारतम्य में प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठन की गई है जिस पर माननीय तोखन साहू जी आवासनऔर शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार ने पत्र लिखा है। छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों की उम्मीद फिर से जाग गई है प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी, संजय सोनी हेमंत सिन्हा अमित मिरि अजय क्षत्रिय सूरज सिंह ठाकुर टीकमचंद कौशिक, शेख राशिद सहित तमाम जिला संयोजक सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ द्वारा इस पहल के लिए माननीय मंत्री जी का आभार भी प्रकट किये है।

*थाना जांजगीर पुलिस/सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी में 12 जुवाड़ीयानो को पकड़ने में मिली सफलता*

0

* आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी रकम 54,400/-/ रूपये को किया बरामद*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री विवेक शुक्ला (IPS)* के दिशा निर्देशन एवं *अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के कुशल मार्गदर्शन पर दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में *उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री अनिल कुर्रे, थाना जांजगीर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं सायबर टीम प्रभारी पारस पटेल* के नेतृत्व में दिनांक 29.10.24 को मुखबिर सूचना पर ग्राम बनारी में रेड कार्यवाही कर 12 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया।

*आरोपियों के नाम पता*

01. नर्मदा प्रसाद उम्र 54 वर्ष सा. बनारी
02. सूर्यपाल सिंह सिदार उम्र 27 वर्ष सा. बनारी
03. भरत लाल धीवर उम्र 48 वर्ष सा. बनारी
04. सीताराम धीवर उम्र 38 वर्ष सा. बनारी
05. रविन्द्र दुबे उम्र 43 वर्ष सा. बनारी
06. अनुराग यादव उम्र 24 वर्ष सा. वार्ड 16 जांजगीर
07. सूरज यादव उम्र 31 वर्ष सा. वार्ड 16 जांजगीर
08. सतीष यादव उम्र 31 वर्ष सा. वार्ड 14 जांजगीर
09. करण यादव उम्र 33 वर्ष सा. वार्ड 23 जांजगीर
10. दिलीप बंजारे उम्र 37 वर्ष सा. पुटपुरा
11. संतोष बघेल उम्र 42 वर्ष सा. पुटपुरा
12. मान सिंह कंवर उम्र 37 वर्ष सा. पुटपुरा थाना जांजगीर

उपरोक्त जुआ रेड के कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आलोक शर्मा, राजकुमार चंद्रा एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*पति हिन्दू, पत्नी जाने लगी चर्च, हाईकोर्ट से तलाक मंजूर*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक तलाक के मामले में फैसला सुनाते हुए पति-पत्नी के रिश्तों पर धार्मिक ग्रंथों, रामायण और महाभारत में वर्णित मान्यताओं का हवाला दिया है। इस आधार पर कोर्ट ने पति को तलाक की मंजूरी दी और परिवार न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा। परिवार न्यायालय के इस फैसले को पत्नी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के करंजिया निवासी नेहा, जो मसीही धर्म का पालन करती हैं, उसने 7 फरवरी 2016 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी विकास चंद्रा से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। विवाह के कुछ महीनों बाद से नेहा ने हिंदू धार्मिक मान्यताओं और देवी-देवताओं का उपहास करना शुरू कर दिया।दिल्ली में नौकरी कर रहे विकास के साथ कुछ समय बिताने के बाद नेहा वापस बिलासपुर लौट आई और फिर क्रिश्चियन धर्म अपनाते हुए चर्च जाना शुरू कर दिया। पत्नी के इस व्यवहार से परेशान होकर विकास ने परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी दी। सुनवाई के बाद, परिवार न्यायालय ने विकास के पक्ष में फैसला सुनाते हुए तलाक की डिक्री जारी की। पत्नी ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट में जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय जायसवाल के डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई, जहां सुनवाई के दौरान पाया गया कि नेहा ने खुद स्वीकार किया है कि बीते दस वर्षों में वह किसी भी हिंदू धार्मिक अनुष्ठान में शामिल नहीं हुई हैं और पूजा-अर्चना के बजाय उन्होंने चर्च जाना शुरू कर दिया है। विकास ने कोर्ट को बताया कि उनकी पत्नी ने बार-बार उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया और देवी-देवताओं का अपमान किया। मामले की सुनवाई के बाद, हाई कोर्ट ने परिवार न्यायालय के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा कि इसमें किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है और नेहा की अपील को खारिज कर दिया।

 

 

*फर्जी बैंक अधिकारी बनकर प्रार्थी से OTP नंबर पूछकर प्रार्थी के बैंक खाते से 15 लाख रूपये की ऑनलाईन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के 01 महिला व 02 पुरूष सदस्यों को मुगेंली पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार।*

0

 फर्जी बैंक अधिकारी बनकर OTP पूछकर प्रार्थी के खाते से पांच मिनट के भीतर ही तीन ट्रांजेक्शन में की थी 15 लाख रूपये की ठगी।
 फर्जी आधार कार्ड बनाने का चल रहा था गोरख धंधा, एक फिंगरप्रिंट मशीन व फर्जी आधार कार्ड किये गये जप्त।
 ठग गिरोह में शामिल पति-पत्नी (बंटी और बबली) सिंडिकेट बनाकर करते थे ठगी, फर्जी पता व नकली आई.डी. दिखाकर कई बैंकों में खुलवा चुके थे खाता।
 फर्जी सिमकार्ड से फोनकॉल कर बनाते थे लोगों को ठगी का शिकार।
 आरोपियों से नगदी रकम 4,20,000 रूपये एवं 06 नग मोबाइल जप्त करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता।
 आरोपियों के बैंक खातों में 4,61,000 रूपये होल्ड हैं, जिसे प्रार्थी के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कराया जायेगा। प्रकरण मे कुल 821000 रूपये रिकव्हर करने मे मुंगेली पुलिस को मिली सफलता
—00—


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला के सरगांव निवासी बजरंग साहू द्वारा थाना सरगांव मे लिखित षिकायत दिया गया कि दिनांक 04.10.2024 को इसके भाई योगेश साहू जो कि ज्वर्ॉइंट एकाउंट होल्डर है उसके मोबाइल में किसी अनजान व्यक्ति का फोनकॉल आया जो अपने को बैक अधिकारी बताया और डेबिट कार्ड में लगने वाला ईयरली चार्ज बंद कराने का झांसा देकर ओटीपी मांगा जिससे इनके ज्वाईन्ट बैंक खाते से 03 बार में 15 लाख रूपये निकल गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल(भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में विषेष टीम का गठन कर तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। टीम ने निर्देशों का पालन कर सक्रियता दिखाते हुए तत्काल प्रकरण से संबंधित आरोपियों के बैंक डिटेल एवं मोबाईल लोकेषन की जानकारी एकत्रित कर दिल्ली के लिए रवाना हुई, दिल्ली पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपीयो के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिष दी गयी। टीम के अथक प्रयास से प्रकरण मे शामिल तीन आरोपियों (01) गुलशाना उर्फ शालीनी कुमारी पति नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार उम्र 28 वर्ष सा. एन-116/335 जे.जे. कैम्प बादली उत्तर पश्चिम दिल्ली 110042 (02) नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार पिता विनोद कुमार उम्र 30 वर्ष सा. झुग्गी नंबर एन-116/335 जे.जे. कैम्प बादली उत्तर पश्चिम दिल्ली 110042 (03) अनिल कुमार पिता अजीत कुमार उम्र 38 वर्ष सा. 4-42 जैन कॉलोनी राहिणी सेक्टर 35 बदली पोस्ट ऑफिस समईपुरी जिला नॉर्थ वेस्ट दिल्ल्ली 110042 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
आरोपिया गुलशाना उर्फ शालीनी कुमारी के कब्जे से नगदी रकम 1,50,000 रू., दो नग विवो कंपनी का मोबाईल, आरोपी पंकज कुमार उर्फ नरेन्द्र प्रताप के कब्जे से नगदी रकम 1,10,000 रू., दो नग विवो कंपनी का मोबाईल तथा आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से नगदी रकम 1,60,000 रू., दो नग मोबाईल जप्त किया गया।


उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल, उप निरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि अजय चौरसिया, सउनि माधव टांडिया, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, रवि कुमार जांगड़े, आरक्षक रामकिशोर कश्यप, अतुल सिंह, अब्दुल रियाज़, अरूण साहू, जितेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक प्रतिमा बारमते एवं भगवती योगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर ‘Run for Unity’ का हुआ आयोजन*

0

➡️जिला कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के नेतृत्व में ‘Run for Unity’ आगर खेल परिसर से जिला कलेक्टर कार्यालय तक दौड़ आयोजित

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 149 वीं वर्षगांठ पर, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को दीपावली होने की वजह से इस बार 29 अक्टूबर को ‘Run for Unity’ का आयोजन किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें हिस्सा लेने और देश की एकता के मंत्र के साथ ही Fitness के मंत्र को भी हर तरफ फैलाने का आग्रह किया । ज्ञातव्य है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भारतीय राष्ट्र को एक संघ बनाने (एक भारत) तथा भारतीय रियासतों के एकीकरण में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की और भारत को खंडित होने से रोका जिस पर ।जिस अवसर जिला मुंगेली में जिला कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के नेतृत्व में ‘Run for Unity’ आगार खेल परिसर से जिला कलेक्टर कार्यालय तक दौड़ आयोजित की जिसें जिला प्रशासन और जिला पुलिस के अलावा आम नागरिक, स्कूली बच्चों,युवा साथी शहर के गणमान्य नागरिक ,जनप्रतिनिधि ,मीडिया के हमारे मीडिया के साथियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश की एकता और अखंडता बनाएं रखने के लिए दौड़ लगाई और कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल जी ने सरदार पटेल के विचार जो कि लोगों को एकजुट करना और समाज के उत्थान के लिये उनके किए गए कार्यों और विचारों से अवगत कराया। और भारत के निर्माण में उनके द्वारा दिये गए योगदान से अवगत कराया, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि सर्वप्रथम व्यक्ति की अपने मन ,वचन, कर्म में एकता लाकर ही हर दिशा में आगे बढ़ना चाहिए तभी आप उस दिशा में सही निर्णय ले सकेंगे और सफल हो सकेंगे। कलेक्टर श्री राहुल देव जी ने लोगों से एकजुटता और एकता का परिचय देने और जातिवाद,क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रप्रथम की बात कही और देश के विकास में सभी को योगदान देने की बात कही।“राष्ट्रीय एकता दिवस” पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि और राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ के कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम का समापन समारोह कलेक्टोरेट परिसर में किया गया उक्त कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री राहुल देव,पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल,जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ,जिला वन मंडलाधिकारी श्री संजय यादव जी ,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय ,एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल,डिप्टी कलेक्टर श्री सतरंज जी, एसडीओपी श्री एस.आर.धृतलहरे जी, प्रशासन से समस्त तहसीलदार , सभी थाना प्रभारी ,रक्षित निरीक्षक उपस्थित रहे।

*दिन दहाड़े लूट डकैती के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

🔻दिन दहाड़े लूट डकैती के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔻नाम आरोपीगण
01.सूरज यादव पिता श्री बालाराम यादव उम्र 21 साल साकिन ईमलीडुगू भैयालाल गली कोरबा थाना कोतवाली जिला – कोरबा (छ.ग.)
02.बाबी दास पिता श्री लक्ष्मणदास महंत उम्र 22 साल साकिन रेल्वे स्टेशन ईमलीडुग्गू कोरबा
03. शिवम दास पिता लक्ष्मणदास महंत उम्र 21 साल साकिन रेल्वे स्टेशन ईमलीडुग्गू कोरबा
04.ज्ञानेश्वर बरेठ पिता श्री रामेश्वर बरेठ उम्र 20 साल साकिन रामनगर कॉलोनी के पास मुड़ापार चौकी
मानिकपुर थाना कोतवाली कोरबा
05. सम्राट चौहान पिता दीपक चौहान उम्र 19 साल, सकिन ईमलीडुगू भैयालाल गली कोरबा थाना कोतवाली जिला – कोरबा (छ.ग.)
06. नाबालिग

🔻जप्ती – नगदी रकम 3000रू. व 01 नग मोबाईल फोन रियलमी 09 प्रो

अप०क० 633/2024 धारा 309 (6) , 310 ( 2 ) बीएनएस

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– प्रार्थी मोह० पिरूद्दीन अंसारी पिता मोह० निजामुद्दीन अंसारी उम्र 26 निवासी इन्द्रा नगर थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा (छ.ग.) का दिनांक 26.10.2024 को थाना कोतवाली कोरबा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.10.2024 को दोपहर 02.00 बजे लॉ कालेज कोरबा आया था जहाँ से 03-04 बजे के बीच कालेज से अपने घर बांकीमोंगरा सुनालिया चौक से होते हुये अग्रसेन चौक रोड से बांकीमोंगरा जा रहा था कि जैसे ही महेन्द्रा वर्कशॉप के पहले सुनालिया रोड में पहुचा था कि फोन आने पर रूककर बात कर रहा था उसी
समय 02 मोटर सायकल में 03 -03 लोग बैठकर आये 03-04 लड़के मिलकर डरा धमका गाली गलौच कर
मेरा फोन रियलमी 09 प्रो जिसमें सिम नं. 9343668590 है तथा पाकिट से 3000 रूपये को लूट कर रहे थे तथा 02 लोग 01–01 मोटर सायकल को चालू कर खड़े थे जो चारो लोग लूटने के बाद अपने सहयोगियों के मोटर सायकल में बैठकर अग्रसेन चौक की ओर भाग गये। जिसमें से 01 मोटर सायकल का नंबर मै देखा हॅू जिसका नंबर सीजी 12 एसी 8790 है तथा 01 मोटर सायकल का नंबर डर के मारे नही देख पाया था जो काले रंग का पल्सर था।

मेरे साथ लूटपाट करने वाले लड़को की उम्र करीबन 18 से 20 वर्ष की होगी जो आपस में हिन्दी, छत्तीसगढ़ी में बात कर रहे थे। लड़के सभी पेन्ट शर्ट पहने लूट करने के बाद भागते समय सभी लोग धमकी दे रहे थे किसी को बताये या रिपोर्ट करोगे तो जान से मार देंगे । कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकरियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का को घटना के बारे में अवगत कराया गया । मार्गदर्शन पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपियों की पता तलाश हेतु थाना एवं सायबर टीम की संयुक्त पुलिस टीम तैयार कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर लगाई गई थी, कि मुखबीर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में संलिप्त 05 आरोपियों व 01 नाबालिग को गिरफ्तार कर आज दिनांक 28.10.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

संपूर्ण कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी कोरबा निरीक्षक एम. बी. पटेल के नेतृत्व में सउनि अजय सिंह, सउनि रामकुमार उइके, आर0 चन्द्रकांत गुप्ता, आर० सुनील राजपूत, आर0 आलोक पाण्डेय व सायबर सेल प्रभारी उप निरी0 अजय सोनवानी, प्रआर० राजेश कंवर, आर0 आलोक टोप्पो, आर० डेमन ओग्रे, आर० सुशील यादव,आर0 रितेश शर्मा, खेमराज राजपूत की सराहनीय भूमिका रही ।

*दीपावली पर्व को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा डायवर्सन और पार्किंग मैप जारी।*

0

🔸 5 सेक्टर में यातायात और पुलिस बल के साथ किए गए पुख़्ता इंतज़ाम।

🔸बाइक पेट्रोलिंग से ज़िले के सभी प्रमुख बाज़ारो और रिहायशी क्षेत्र में लगायी गई पुलिस ड्यूटी।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-जिला कोरबा में दिनांक 28.10.2024 -02.11.2024 तक दीपावली त्योहार मनाया जाना है जिसके चलते बाजारों में और भीड़ भाड़ वाले स्थानों में श्री सिद्धार्थ तिवारी भापुसे के निर्देशन पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

जिसमें कोरबा शहर को 5 सेक्टर
1)कोसाबाड़ी से घंटाघर
2) घंटाघर से सीएसईबी
3) सीएसईबी से सुनालिया
4) सुनालिया से रेलवे क्रॉसिंग
5)रेलवे क्रॉसिंग से सीतामढ़ी
में विभाजित कर यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सभी थाना चौकी क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग लगाई गई है।

पुलिस के द्वारा एक मैप जारी किया गया है जिसमें बताया गया है की निम्न डायवर्सन पॉइंट लगाया गया है।

डॉयवर्सन
1. ईमलीडुग्गु (गौ माता) तिराहा ।
2. सीतामणी तिराहा ।
3. शनि मंदिर तिराहा ।
4. राताखार सर्वमंगला तिराहा ।
5. अग्रसेन तिराहा |
6. गुरूघासीदास तिराहा ।

पार्किंग
1. सुनालिया के पास पार्किंग ।
2. घण्टाघर ओपन थियटर पार्किंग
3. सीएसईबी ग्राउण्ड पार्किंग |
4. सुभाष चौक मैदान पार्किंग |

*➡️सजग कोरबा के तहत दीपावली पर्व के मद्देनजर ऑडियो के माध्यम से किया जा रहा जागरूक।*

0

*➡️पुलिस अधीक्षक कार्यालय से झंडा दिखाकर किया गया शुभारंभ*

*➡️ऑडियो चलाकर और सजग कोरबा के बैनर लगाकर लोगो को किया जा रहा जागरूक*

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में *सजग कोरबा* अभियान में दीपावली पर्व के मद्देनजर ऑडियो के माध्यम से उठाईगिरी, यातायात आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज थाना सिविल लाइंस, कोतवाली, बालको के ऑडियो गाड़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना किया गया। वैसे ही पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी को भी झंडा दिखा कर रवाना किया।

सभी थाना/चौकी के द्वारा बाज़ार और भीड़ भाड़ वाली जगहों में ऑडियो चला कर जागरूक किया जा रहा है।

*महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार*

0

*महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार*

*नाम व पता आरोपी*
01. निलेश सिंह पिता शंकर खरे उम्र-25 वर्ष सा० बजरंग मुड़पार थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा हा०मु० रवि स्वीट्स के बगल अन्नु बुटिक मुड़ापार कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के द्वारा दिनांक 19.09.2024 को चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज करायी कि घटना दिनांक नवम्बर 2023 से 15.09.2024 के मध्य में आरोपी निलेश सिंह के द्वारा इसे पत्नि बनाने का झांसा देकर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिससे यह गर्भवती हो गयी है। जो प्रार्थिया के रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक-550/2024 धारा 376 भादवि, 69 बी०एन०एस० पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

प्रकरण की गम्भीरता को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यु०बी०एस० चौहान (रा०पु० से०) एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का (रा०पु०से०) को अवगत कराया, जो वरिष्ठ अधिकारीयो के प्राप्त के निर्देश के विवेचना कार्यवाही कर आरोपी की पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया। मुखबीर से प्राप्त सूचना एवं सायबर सेल कोरबा से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी का लोकेशन गुजरात राज्य में होना पाया गया। जो प्रकरण में आरोपी के धरपकड़ हेतु सउनि अमर जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर गुजरात राज्य में पुलिस कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय से विधिवत् अनुमति प्राप्त कर रेड कार्यवाही कर अभियुक्त निलेश सिंह को हिरासत में लिया जाकर विधिवत् कार्यवाही करते हुए कोरबा लाया गया। प्रकरण का आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से उक्त धारा सदर में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली एवं चौकी प्रभारी नवीन पटेल के कुशल मार्गदर्शन में उनि अमर जायसवाल नेतृत्व में, आर० हितेश राव, महिला आरक्षक उमा श्याम के द्वारा की गयी कार्यवाही ।