Home Blog Page 543

*➡️मिट्टी के दीये जलाने व भारतीय संस्कृति के साथ पर्यावरण बचाने की मुंगेली जिला कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल ने की लोगो से अपील*

0

*➡️कुम्हार चाक में जिला कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल ने भी बनाएं मिट्टी के दिए।*

 मुंगेली जिला कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल ने संयुक्त रुप से मुंगेली के कुम्हार पारा , बड़ाबाजार का दौरा किया और वहाँ कुम्हार परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और बच्चो और महिलाएं से भी मिले और बातचीत की व वहाँ से दीपावली पर्व के लिए अपने अपने घरों के लिए मिट्टी के बने दीये भी खरीदे और मुंगेली के लोगों से अपील कि और कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध में गुम हो रही भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए दीपों के त्योहार पर मिट्टी के दीये जलाएं। तभी पर्यावरण के साथ हम सब संरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सब लोगों को मिलजुल कर घरों में मिट्टी का दीया जलाने से एक वर्ष का जो विकार रहता है वह भी दूर होता है। कुछ वर्षों से परंपरा व रीति रिवाज के प्रतिकूल दीपावली पर घरों में जलने वाले मिट्टी के दीये को कृत्रिम रोशनी ने अपने आगोश में लेकर भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात किया है। इससे बचने के लिए स्वदेशी अपनाओ के श्लोगन के साथ मुंगेली के लोग घरों में मिट्टी के दिए जलाएं। और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने कुम्हार चाक से खुद भी मिट्टी के दिए बनाएं।

*हत्या के आरोपियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने दिये गये निर्देश

♦️ *मृतक हरिओम के हत्या करने वाले आरोपी बिलासपुर पुलिस के गिरफ्त में

♦️ *एफआईआर के तत्काल बाद सायबर सेल एवं तारबाहर पुलिस द्वारा आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

♦️ *06 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार।

नाम आरोपीः-

1-सुयश सिंह राजपूत पिता लाला सिंह राजपूत उम्र 31 साल सा. यदुनंदन नगर बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी
2- सक्षम पाण्डेय पिता दिनेश पाण्डेय उम्र 22 साल सा. पथर्रीपारा कोरबा चैकी रामपुर जिला कोरबा हा.मु. क्वाटर नंबर 183 अटल आवास निरतू थाना कोनी
3- संतोष सोनी पिता दुष्यंत सोनी उम्र 27 साल सा. मोपका चैक पुराना तालाब जोरापारा मोपका थाना सरकंडा 4- तुषार मजूमदार पिता कल्याण मजूमदार उम्र 30 साल सा. राधिका विहार फेस-2 थाना सरकंडा
5- दामन सिंह पिता लखन सिंह उइके उम्र 24 साल सा. लिंक रोड अग्रसेन चोक के पास
6- हर्षित गौरहा पिता महेश्वर गौरहा उम्र 29 साल सा. चंदन आवास राजकिशोर नगर बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.10.2024 को मृतक हरिओम का अस्पताली मेमो पर मर्ग क्रमांक 22/2024 धारा 194 बीएनएसएस के तहत थाना तारबाहर में पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया जांच दौरान प्रकरण में मृतक हरिओम की हत्या मृत्यु संदिग्ध होने से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया निर्देशानुसार थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 333/2024 धारा-103(1), 238, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मृतक हरिओम के परिवारजनो एवं अन्य गवाहो से जांच दौरान यह तथ्य सामने आया कि संदेही इन्द्रजीत एवं सुयश नाम के व्यक्ति के द्वारा लेनदेन के संबंध में विवाद था जिसे घटना दिनांक को आरोपियो द्वारा फोन किया गया था मुखबीर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को पकडकर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान संदेही आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया आरोपीगणो से मेमोरेण्डम कथन लेकर घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल, डण्डा को जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर सेल) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय साबद्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि अजरूद्दीन एवं श्रवण टंडन प्रआर. आतिष आर. दीपक, अभिजीत, संजय, तदवीर, निखिल, अविनाश, मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

*मेलाग्राउंड में नया राशन दुकान खोलने की मांग*

0

मुंगेली,लोरमी नगर पालिका के वार्डो से राशन दुकान दो- तीन किमी दूर होने से हितग्राहियों को रही समस्याओं को देखते हुए पार्षद सुरेश श्रीवास ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नया राशन दुकान खोलने की मांग की है, उन्होंने मांग पत्र में लिखा कि वार्ड 01,02 एवं 03 के राशनकार्डधारियों को राशन लेने अपने वार्ड से 2 किमी दूर आवंटित दुकान में जाना पड़ता है जहां भीड़ भी काफी होती है एवं 35 किलो चावल को 2 कि.मी. तक लाने में महिला राशनकार्ड हितग्राहियों को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए वार्ड 01,02,03 में कुल 1094 राशनकार्डधारियो को हो रही असुविधा से निजात दिलाने इन तीनों वार्डो के मध्य शिवघाट मंदिर के पास मेलग्राउंड में नया राशन दुकान की खोलने की मांग की है, जिससे हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ आसानी से मिलेगा, साथ ही उक्त दुकान का संचालन नियमानुसार महिला स्व सहायता समूह को देने की मांग पार्षद ने उपमुख्यमंत्री श्री साव से किया है। वार्डवासियों ने इस मांग पर पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया है ज्ञात हो कि लोरमी नगर पालिका के एक ही वार्ड में बहुत से दुकान संचालित हो रहे है। साथ ही पार्षद ने बताया कि वार्ड 1 मनीराम नट के घर से शहर के किसी भी राशन दुकान की दूरी 3 किमी से कम नहीं है, सुविधानुसार संबंधित वार्डो में ही दुकान का संचालन होना चाहिए, जिससे उक्त चावल को अपने घर 2-3 किमी लाने ले जाने का समय बचेगा। उसी तरह शहर के अन्य वार्डो मोहल्लों कुंदरापारा, पुटूपारा, महामायापारा के भी हितग्राहियों को 2 किमी दूर स्थित सोसायटी आना पड़ता है। साव ने संबंधित मांग पत्र को तत्काल कलेक्टर खाद्य शाखा को प्रेषित करने आदेशित किया।

*दीपका और लेमरू पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले पर की कार्यवाही*

0

🔻 कुल 31 लीटर कच्ची महुआ किया गया जप्त।
🔻आरोपी गण
1)श्रवण सिंह कँवर पिता सूर्यभावन सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन बतारी थाना दीपका
2)रामरतन सिंह कँवर पिता खंतू राम उम्र 42 वर्ष साकिन कंसरा थाना लेमरू

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यूबीएस चौहान के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका और लेमरू के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम में ग्राम बतारी और कंसरा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर कठोर कार्यवाही करने में पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।जिसमे आरोपी 1)श्रवण सिंह कँवर पिता सूर्यभावन सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन बतारी थाना दीपका 2)रामरतन सिंह कँवर पिता खंतू राम उम्र 42 वर्ष साकिन कंसरा थाना लेमरू के कब्जे से क्रमशः 12 और 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

*नशा के अंधकार में एसपी रजनेश सिंह ने जलाया चेतना का दीपक,,,,,,,,,,,,,,*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना के साथ बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने लगभग चार माह पूर्व बहुउद्देशीय अभियान चेतना का शुभारंभ किया था। चेतना सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित ऐसा अभियान है जिसका उद्देश्य आम जनों को विभिन्न अपराधों से मुक्ति के साथ-साथ लोगों को विभिन्न प्रकार के दुर्व्यासनो से छुटकारा दिलाना है। इसी संदर्भ में आज दिनांक 27.10.2024 की संध्या हैप्पी स्ट्रीट में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया l चेतना का चौथा चरण जो नशे के विरूद्ध है।ऐसे व्यक्ति जो किसी भी प्रकार के नशे जैसे दलदल में फस चुके है और इस नशा के कारण वह तमाम प्रकार के अपराध घटित कर रहे हैं नशे के घनघोर अंधकार में डूबे ऐसे व्यक्तियों को प्रकाश में लाने पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित बिलासपुरवासियों के साथ चेतना दीपक प्रज्वलित किया ।इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समिति, संगठन, एनजीओ, शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष शामिल हुए तथा लगभग 5000 दीपों से CHETANA AGAINST DRUGS लिखकर चेतना दीप दीपावली के पूर्व दिवस पर प्रज्वलित किया। विश्वास है इस चेतना दीप के प्रकाश से लोग नशे से के अंधकार से दूर होंगे और समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। तथा हम सभी इस चेतना दीप के प्रकाश से नशे के सौदागरों तक पहुंचकर उन पर कानूनी शिकंजा कस पाएंगे । पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा चेतना दीप उन नशे के अंधकार में खो चुके व्यक्तियों के लिए भी है जो अपने घर परिवार से दूर हो चुके हैं वे इस चेतना दीप के प्रकाश से नशे को तिलांजलि देकर सकुशल अपने घर वापस आ सकेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के अलावा एडिशनल एसपी यातायात श्री नीरज कुमार चंद्राकर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप अनुज कुमार अर्चना झा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और विभिन्न समिति ,समूह के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने किया। कार्यक्रम में जीवधरणी फाउंडेशन के श्री विकास वर्मा तथा आर्यन फिल्म के डायरेक्टर रामानंद तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

*पुलिस के हत्थे चढ़े नशीले इंजेक्शन एवं टेबलेट के सप्लायर, लाखों की नशीली सामग्री जब्त*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:- थाना सिविल लाइन एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा एण्ड टू एण्ड कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन एवं टेबलेट की सप्लाई करने वाले 3 महिला एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सम्पूर्ण कार्रवाई में पुलिस द्वारा भारी मात्रा में नशीले टेबलेट/इंजेक्शन सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल सहित 42 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई।

*धान उपार्जन केन्द्र में फर्जीवाड़ा करने वालों पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छत्तीसगढ़ शासन को कुल 55,14,497 रुपए की आर्थिक क्षति पहुचाने वाले 3 आरोपी हुए गिरफ्तार।*

0

 ➡️जिले के तीन अलग-अलग धान खरीदी केन्द्रों में किया गया था पचास लाख रूपये से अधिक का फर्जीवाड़ा।
➡️जिले के थाना लालपुर, पथरिया और फास्टरपुर में दर्ज किया गया एफआईआर।
➡️फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने वालों पर
मुंगेली पुलिस की बैक टू बैक कार्यवाही।
➡️धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी में 25,37,939 रू0 का फर्जीवाड़ा।
➡️धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी 11,04,158 रू0 का फर्जीवाड़ा।
➡️धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में 18,72,400 रू0 का फर्जीवाड़ा।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-राज्य शासन की धान खरीदी योजना के तहत् सोसायटी के माध्यम से की जाने वाली धान खरीदी के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा लालच में आकर धन प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के अनियिमितता/घोटाले किये जाते हैं। इसी अनुक्रम में थाना लालपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी, थाना पथरिया क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी एवं थाना फास्टरपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने वालों पर मुंगेली पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गयी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा तीन अलग-अलग टीम बनाकर केस की लगातार मॉनिटरिंग की गयी, टीम द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा मैडम, डीएसपी श्री एस आर धृतलहरे,डीएसपी नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही कर तीन अलग-अलग धान उपार्जन केन्द्र में धान उपार्जन में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रकरण जिले के तीन अलग-अलग थानों से संबंधित होने से अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है, जिसमें धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी होरिलाल जायसवाल निवासी ग्राम खपरी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 68958.40 हुआ है जिसमें से 59096.51 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 9861.89 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 9043.20क्विंटल धान पाया गया है कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले होरिलाल जायसवाल के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा निवासी ग्राम जुनवानी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 69797.60 क्विंटल हुआ है जिसमें से 52331.32 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 17466.28 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 17109.30 क्विंटल धान बचा हुआ है शेष 356.18 क्विंटल धान कुल 11,04,158 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 356.18 क्विंटल धान कीमती 11,04,158 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले भीखम वर्मा के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बेदप्रकाश गबेल के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 604 क्विंटल मोटा धान कीमती 18,72,400 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले बेेदप्रकाश गबेल के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
इस प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा तीन प्रकरणों में कुल 1778.87 क्विंटल कीमती 55,14,497 रू. का फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर चंद्रा थाना प्रभारी पथरिया ,निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी फास्टरपुर, निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी साइबर सेल/कोतवाली, उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे थाना प्रभारी लालपुर, प्रधान आरक्षक लोकेश राजपूत, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, मनोज ठाकुर, नोखे कुर्रे, आरक्षक अब्दुल रियाज़, महेन्द्र राजपूत, राजू साहू, राकेश बंजारे, गिरिराज परिहार, भेषज पाण्डेकर, टेकसिंह साहू एवं जितेन्द्र राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भावभीनी विदाई*

0

*राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए चार संस्थानों के दीक्षांत समारोह*

रायपुर, /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद आज शाम विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 एवं 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आई थीं। इस दौरान वे रायपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 04 उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों के दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुए, जिसमें एम्स रायपुर एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ममोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर का दीक्षांत समारोह शामिल है।

नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के करकमलों से महतारी वंदन योजना की 70 लाख लाभार्थी महिलाओं को दीपावली से पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से एक-एक हजार रूपए की आथिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित हुई। महिलाओं की सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह अभिनव योजना मार्च 2024 से संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया था। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को अब तक 9 किस्तों में 5878 करोड़ 37 लाख रूपए आर्थिक मदद दी जा चुकी है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इस दौरान महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से आत्मीय चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्र्रखंड का लोकार्पण भी किया।

*President Smt. Droupadi Murmu receives a warm welcome at the new Chief Minister’s residence on October 26*

0

Raipur, //President Smt. Droupadi Murmu visited the newly constructed Chief Minister’s residence in Sector 24, Nava Raipur, on October 26. Upon her arrival, she received a traditional welcome from Governor Shri Ramen Deka, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, First Lady of the State Smt. Rani Deka Kakoti, Chief Minister’s wife Smt. Kaushalya Devi Sai, and other family members. During her visit, President Smt. Murmu enjoyed a warm interaction with the Chief Minister’s family, followed by a group photo session with everyone present. She extended blessings to the children and presented them with books from the Rashtrapati Bhawan and chocolates. In her honour, Chief Minister Shri Sai hosted a luncheon at his residence.

*Chief Minister Shri Sai presents a photo album*

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai presented President Smt. Droupadi Murmu with a photo album commemorating her two-day visit to Chhattisgarh. Delighted by the gesture, President Smt. Murmu remarked, “In today’s digital age, where photos are instantly accessible, you have gone to the effort of creating this album in such a short time. This thoughtful gesture has made my visit to Chhattisgarh truly memorable.”

*छत्तीसगढ़ में गोल्फ खेलों का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, इससे देश-विदेश में खेलों के क्षेत्र में बनेगी प्रदेश की पहचान : श्री ओपी चौधरी*

0

*पंजाब प्रथम और महाराष्ट्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया*

*नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर तक नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का हुआ आयोजन*

*देश के 20 राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है और राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन लगातार कर रहे हैं। परंपरागत खेलों के साथ ही गोल्फ जैसे खेलों के आयोजन से छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। यह बात नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गोल्फ खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वित्त और आवास मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लोग अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार द्वारा इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ खनिज, वन, उद्योग आदि क्षेत्रों में विकसित राज्य है। नवा रायपुर को प्रदूषण मुक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। नवा रायपुर में पानी की उपलब्धता भरपूर है। यहां पर पीपल फॉर प्यूपिल का कैंपेन चलाकर पर्यावरण को स्वस्थ्य बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में गोल्फ के खेल के संभावनाओं को बढ़ाने के लिये यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। नवा रायपुर में गोल्फ खेल के लिए 200 एकड़ का क्षेत्र सुरक्षित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, एन.आर.डी.ए. के सीईओ श्री सौरभ कुमार सहित सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।

गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जक्सय साह ने कहा कि गोल्फ में धैर्य और एकाग्रता की जरूरत होती है। इस खेल को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक ले जाएं, इस खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है।

नेशनल गोल्फ फेडरेशन के संस्थापक एवं महासचिव श्री आर्यवीर आर्य ने कहा कि गोल्फ के प्रति उत्साह ने सिद्ध कर दिया कि गोल्फ को छत्तीसगढ़ में बढ़ावा दिया जा सकता है। खेल के इस आयोजन में सरकार ने मदद दी। इस प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ का नाम गोल्फ खेल में नाम रोशन कर दिया। गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विजन भारत 2047 के लिए काम करने प्रतिबद्ध है। नवा रायपुर में चौंपियनशिप का आयोजन होने से नवा रायपुर के गोल्फकोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्लेटफार्म तैयार होगा।

*विजेताओं को मिला पुरस्कार*

चैंपियनशिप के लिए पहला पुरस्कार पंजाब को 10 लाख रुपए, वाउचर एवं ट्रॉफी तथा महाराष्ट्र को रनरअप पुरस्कार के रूप में 6 लाख रुपए, वाउचर एवं ट्रॉफी दिया गया। अन्य पुरस्कारों में विजेता श्री संजू की आईफोन 16 प्रो मैक्स तथा श्री एम.के. मोहंती को विजेता नेट को आईफोन 16 प्रो दिया गया।