Home Blog Page 541

*विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में सेमरहा के 24 बच्चों ने मनाई दीपावली*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- दीपावली के अवसर पर विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में उनके साथ सेमरहा के सभी 24 बच्चें जिनके अभिभावक के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनकी शिक्षा, रोजगार एवं विवाह की जिम्मेदारी स्वयं उठाई है उन्होंने पूरे उत्साह के साथ ग्राम रणवीरपुर में दीपावली मनाई और अतिशबाजी देखा इसके साथ ही उन्होंने भावना बोहरा के साथ भोजन किया एवं दीपावली की शुभकामनाएं भी दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इस वर्ष की दीपावली मेरे लिए बहुत ही खास व भावनाओं से भरा हुआ है वे सभी बच्चें मेरे परिवार का एक हिस्सा हैं और आज उनके साथ दीपावली मनाकर बहुत ही प्रसन्नता हुई उनके साथ अतिशबाजी भी की और भोजन कर मैनें व मेरे पूरे परिवार ने उनका मुंह मीठा कर दीपावली की शुभकामनाएं दी बच्चों के चेहरों पर आई खुशी देखकर मन को बहुत ही प्रसन्नता हुई कि हमारे इस प्रयास से उन सभी 24 बच्चों के जीवन मे एक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है जिन भावनात्मक परिस्थितियों व मानसिकता से वे गुजरें हैं उसे कम करने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा उस दुखद हादसे के बाद उन बच्चों के लिए यह पहली दीपावली थी ऐसे में कहीं न कहीं वो सभी बच्चे अपने अभिभावकों की कमी को महसूस न करें,इसलिए आज सहपरिवार हमने उनके साथ दीपावली का पर्व मनाया हमने उन सभी बच्चों के अभिभावक के रूप में उनकी शिक्षा रोजगार एवं विवाह की जो जिम्मेदारी ली है उसे पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं आगामी समय मे उनके हर सुख-दुख में और त्योहार में उन्हें अपने अभिभावकों की कमी महसूस न हो इसके लिए हम हर संभव प्रयास करते रहेंगे विदित हो कि इसके पूर्व भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों के साथ मुलकात कर उन्हें मिठाई बांटी। उनके प्रयासों से पहली बार उन सभी बच्चों ने विधानसभा की कार्रवाई देखि और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने रायपुर के मॉल में गेम्स खेले अपने लिए नए कपड़े खरीदें और मन पसंद भोजन किया अपने जन्मदिन के अवसर पर भी विधायक भावना बोहरा ने उन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और बच्चों ने उन्हें तोहफे भी दिए।

—————————————

*➡️मुंगेली जिला के कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने अपने -अपने कार्य स्थल पर जाकर पूजा अर्चना कर दीपक जलाए।*

0

*➡️जिले के थाना व चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के कोटवारों को मिट्टी के दिये व रंगोली उपहार में दिये*
*➡️मुंगेली पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने वृद्धाआश्रम जाकर बुजुर्गो और शहीद परिवारों के बीच भी मनाई दिवाली*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस ने दीपावली पर्व को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की थी इस त्यौहार में सभी वर्ग के लोग त्यौहार का आनंद लेते हुए दिखाई दिए मंदिरों एवम विभिन्न स्थलों में रोशनी की गयी इसी क्रम शासकीय भवनों में भी रोशनी की गई थी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर पूजा अर्चना कर दीए प्रज्वलित किए एवं मुंगेली के लोगो की खुशहाली की कामना की इसी क्रम में जिले के थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने थाना क्षेत्र के कोटवारों को दीप व रंगोली दिए और शहीद जवानों के परिजनों के साथ भी दीपावली त्यौहार मनाया व पुलिस प्रशासन द्वारा मुंगेली स्थित वृद्धाआश्रम में जाकर बुजुर्गो के पास उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और मिठाई व फल वितरित किया गया दीपावली के इस पावन पर्व पर जिला कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने मुंगेली शहर वासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी

*Chief Minister Celebrated Diwali with Sanitation Workers in Nava Raipur*

0

*Distributed Sweets and Gifts to Sanitation Workers*

Raipur, // Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai celebrated Diwali with sanitation workers in Nava Raipur on Friday, presenting them with sweets and gifts. On this occasion, the Chief Minister warmly interacted with the children of sanitation workers and gave them chocolates with affection and care. Deputy Chief Minister Shri Arun Sao and MLA Shri Moti Lal Sahu accompanied him.

It is noteworthy that Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai was on his way to Nava Raipur to participate in the 11,000 lamps lighting ceremony at Ekatma Path on the occasion of State Foundation Day. When he saw sanitation workers near the CBD station, he stopped to greet them with Diwali wishes and distribute sweets and gifts. The Chief Minister also inquired about the honorarium and other facilities provided to sanitation workers by the government. Municipal Commissioner Shri Avinash Mishra was present on the occasion.

*11,000 diyas illuminate Ekatma Path in celebration of Chhattisgarh Foundation Day*

0

*11,000 diyas illuminate Ekatma Path in celebration of Chhattisgarh Foundation Day*

*Colourful fireworks captivate the crowd*

*Chief Minister Shri Sai recognizes and honours the contributions of labourers and sanitation workers at the event*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended Chhattisgarh’s 24th Foundation Day and Diwali celebration at ‘Ekatma Path’ in Nava Raipur on November 1. He lit 11,000 diyas with vedic chants and rituals. The event symbolized the state’s cultural heritage and unity, showcasing Chhattisgarh’s rich cultural traditions. The radiance of the diyas (earthen lamps) infused new energy and enthusiasm that will elevate the state’s glory.

During the event, 11,000 diyas were lit together at Ekatma Path. The Chhattisgarh Foundation Day program in Nava Raipur featured spectacular fireworks and colorful lights that thrilled everyone. Melodious music further enhanced the ambiance. Attractive rangoli designs were created, and people took selfies at designated points with Foundation Day symbolic markers, expressing their joy.

As part of the celebrations, labourers and sanitation workers near the newly constructed CBD railway station in Nava Raipur were distributed sweets on the occasion of Diwali. This beautiful initiative honours state employees and recognizes their significant contributions.

Deputy Chief Minister Shri Arun Sao, MLAs Shri Purandar Mishra, Shri Motilal Sahu, Guru Shri Khushwant Saheb, Shri Indra Kumar Sahu, Chief Secretary Shri Amitabh Jain, Secretary to the Chief Minister Shri P. Dayanand and Shri Basavaraju S. along with many public representatives, senior officers, dignitaries were present.

*जांजगीर चांपा में सड़क हादस में युवक की मौत:- दोस्त से मिलने जा रहा था खंभे से हुई टक्कर*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मुड़पार में सड़क किनारे लगे खंभे से बाइक की टक्कर होने से सिर पर गंभीर चोट आने से मौत हुई है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,,युवक दिलेश डहरिया निवाशी अमरता जोकि शुक्रवार की सुबह 8 बजे करीबन अपने घर से बाइक लेकर दोस्त से मिलने मुड़पार जा रहा था इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे खंभे से जा टकराई हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसे आप-पास के लोगो ने देखा और उपचार के लिए अकलतरा अस्पताल भेजा गया। इस दौरान डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया,घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस और परिजनों को दी गई,पुलिस टीम अस्पताल पहुंची पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा।

*अलग अलग 12 जगहों में दिन में सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तथा जेवरात को खपाने वाले शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफास 05 नफर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।*

0

अलग अलग 12 जगहों में दिन में सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तथा जेवरात को खपाने वाले शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफास 05 नफर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर ।

नाम आरोपी-01 विनोद वासुदेव पिता सुखी राम उम्र 32 वर्ष साकिन गाडापाली थाना उरगा जिला कोरबा (छठग०)

02. सतोष कुमार गोंड पिता सफल साय गॉड उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क0 33 रामपुर थाना रामपुर जिला कोरबा (छ०ग०)

03. वेद प्रकाश वासुदेव उर्फ गोलु पिता धन प्रसाद बासुदेव उम्र 24 वर्ष साकिन गाडापाली थाना उरगा हाल मु० मानिकपुर थाना मानिकपुर जिला कोरबा (छ०ग०)

04. तिलक पावले पिता रघुनंदन पावले उम्र 62 वर्ष साकिन जमगला थाना लखनपुर जिला अम्बिकापुर सरगुजा (छ०ग०)

05. दीपक सोनी पिता राम कुमार सोनी उम्र 24 वर्ष साकिन एम०पी० नगर कोरबा थाना रामपुर जिला कोरबा (छ०ग०)

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिले में कुछ महिनो से दिन दहाड़े सुने मकानों में लागातार चोरी की घटनाओं को अज्ञात चोरो के द्वारा अंजाम दिया जा रहा था, उसी घटना के तहत दिनोंक 1200.2024 को दिन में ग्राम नवापारा सक्ती में भी एक सुने मकान में सोने व बोंदी के जेवरात को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसकी गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अकिता शर्मा (भा०पु०से o), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंबर के दिशा निर्देश तथा उचित मार्गदर्शन पर मामले के संदेही आरोपी 01. विनोद वासुदेव पिता सुखी राम उम्र 32 वर्ष साकिन गाडापाली थाना उरगा जिला कोरबा (छ0ग0) 02 संतोष कुमार गोड पिता सफल साय गोंड उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क0 33 रामपुर थाना रामपुर जिला कोरबा (छ०ग०) 03. वेद प्रकाश वासुदेव उर्फ गोलु पिता भन प्रसाद वासुदेव उम्र 24 वर्ष साकिन गाडापाली थाना उरगा हाल मु० मानिकपुर थाना मानिकपुर जिला कोरबा (छ०ग०) 04. तिलक पावले पिता रघुनंदन पावले उम्र 62 वर्ष साकिन जमगला थाना लखनपुर जिला अम्बिकापुर सरगुजा (छ०ग०) को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे बारीकी एवं मनावैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों के द्वारा ग्राम नवापारा में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करना तथा उक्त चोरी के अलावा दिनाँक 19.07.2024 को ग्राम अचानकपुर सक्ती, दिनाँक 07. 102024 को नंदौर खुर्द, दिनाँक 26.09.2024 को ग्राम बंदोरा, दिनांक 17.10.2024 को ग्राम अमनद्‌ला, दिनाँक 12.08.2024 को ग्राम केसला, दिनोंक 16082024 को ग्राम भक्तुडेरा दिनोंक 17.09.2024 को फग्रम में तथा फग्रम में ही मिलपारा में दिनाँक 27.09.2024 को वदिनाँक 15.10.2024 को ग्राम गुजियाबोड दिनाँक 29.09.2024 को ग्राम जमडी, दिनाँक 03.10 2024 को दिन में ग्राम सेमरिया में भी चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी के सोने व गहनो को एम०पी० नगर कोरबा में आरोपी दीपक सोनी के ज्वेलरी दुकान में खपा देना बताने से मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक नग साईन मोटर सायकल, एक नग राईडर मोटर सायकल, चोरी की घटना से प्राप्त रकम से खरीदा गया एक नग बुलेट मोटर सायकल, ताला तोडने में प्रयुक्त लोहे का अवजार तथा आरोपियों से चोरी की रकम 70,000- / रूपये नगद तथा चोरी का जेवरात को खरीदने वाला ज्वेलरी दीपक सोनी से चोरी के जेवरात को मेन्ट किया हुआ 45.5 ग्राम सोना तथा 8.200 ग्राम चाँदी को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को दिनॉक 30.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश तिवारी, निरीक्षक अमित सिंह, उनि सी०पी०कवर, उनि कमल मेरिषा, सउनि राम कुमार रात्रे, सउनि संतोष तिवारी, सउनि कृष्ण कुमार राठौर, सउनि सतोष पाण्डे, प्र०आर० योगेश्वर बंजारे, प्र०आर० मनोज जाना, प्र० आर० प्रेम राठौर, प्र० आर० पुष्पेन्द्र पैकरा, प्र०आर० तेज कुमार गबेल आर० फारूख खान, खगेश राठौर, कमलेश लहरें, पवन सांडे, कमल सिदार, राकेश राठौर, अलेक्सियस मिंज, महासिंह सिदार, श्याम गबेल, जय कवर, प्रमोद सोनत, हरीश चन्द्रा, महेन्द राठौर संतोष नाग का विशेष योगदान रहा l

🔻 *गुण्डा बदमाश के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट व जिला बदर की कार्यवाही।*

0

🔻बदमाश द्वारा अवैध नशीली टेबलेट की जा रही थी बिक्री |

🔻आरोपी से कुल 510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किया गया जप्त

🔻नाम आरोपीः – विजय सारथी पिता कृपाराम सारथी उम्र 31 साल साकिन मोतीसागर पारा कोरबा, थाना कोतवाली जिला – कोरबा (छ.ग.)

अप0क्र0 646/24 धारा – 21 (ख) एन. डी. पी. एस. एक्ट अप0क0 647 / 24 धारा – 226 बीएनएस

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू. बी. एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर कोरबा जिला में दीपावली पर्व व अगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा, कबाड़ व निगरानी गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले के समस्त
थाना/चौकी प्रभारी को कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में दिनांक 30.10. 2024 को थाना कोतवाली प्रभारी उ0नि० नागेश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा जरिए मुखबीर सूचना मिला कि मोतीसागर पारा निवासी विजय सारथी जो थाना कोतवाली कोरबा का निगरानी गुण्डा बदमाश है जिसके खिलाफ थाना कोतवाली व जिला के अन्य थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज है जिसके
खिलाफ मान० जिला दण्डाधिकारी महोदय कोरबा के द्वारा पूर्व में अप्रैल 2024 में जिला बदर की कार्यवाही
जिला कोरबा तथा सरहदी जिला बिलासपुर, जांजगीर, सक्ति, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही जिले क्षेत्र से 01 वर्ष की अवधि के लिये बाहर चले जाने और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति के इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नही करने के संबंध में आदेश किया गया था। जिस पर आरोपी द्वारा आदेश का उल्लंघन कर लुक छिप कर रहना पाया गया तथा आरोपी दिनांक घटना को अपने कब्जे में अधिक मात्रा में प्रतिबंधित दवाई टेबलेट रखकर एवं घर के बाहर रेत के बोरी में छिपाकर बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर थाना व सायबर सेल की संयुक्त टीम तथा हमराह स्टाफ व गवाहो के तत्काल टीम बनाकर रवाना किया गया जो
घटनास्थल मोतीसागर पारा पहुंचकर घेराबंदी किये जो आरोपी विजय सारथी मौके पर अपने घर के सामने
उपस्थित मिला। जिसका जेब फूला हुआ था । जिसका तलाशी लेने पर पॉकिट में नशीली प्रतिबंधित टेबलेट
Alprazolam Tablets IP 0-5 mg का 510 नग कीमती लगभग 1224 रू. बरामद हुई जिसे समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर पृथक-पृथक नारकोटिक एक्ट व जिला बदर के तहत कार्यवाही करते हुये दोनो अपराधों में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। अवैध कारोबार करने वाले व गुण्डा बदमाशों के उपर थाना
कोतवाली कोरबा की कार्यवाही सतत जारी रहेगी ।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभार उप निरी0 नागेश तिवारी नेतृत्व में सउनि रामकृष्ण आदित्य, सायबर सेल प्रभारी उनि अजय सोनवानी हमराह स्टाफ प्रआर० राजेश कंवर, प्रआर० गुनाराम सिन्हा, आर०आलोक टोप्पो म0आर 827 रिन्की चन्द्रा, 119 आलिसा टोप्पो की विशेष सराहनीय
भूमिका रही ।

*दीपका पुलिस द्वारा जेटवर्क कंपनी के बेचिंग प्लांट से सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक*

0

🔻400 बोरी सीमेंट और दो नग ट्रेक्टर वाहन किया गया जप्त।

🔻09 आरोपियों पर की गई 303(2), 3(5) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही।

🔻आरोपीगण
(1) शरण सिंह मरावी पिता स्व श्री दलपत सिंहा। उम्र 60 पता देवगांव थाना दीपका
(2) कलेश्वर ओरकेरा पिता महिपाल सिंह उम्र 24 वर्ष पता देवगांव थाना दीपका
(3) लक्षण सिंह पिता घासी राम उम्र 58 वर्ष पता देवगांव थाना दीपका
(4) भूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी पिता रामकुमार उम्र 29 वर्ष पता जारोंधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर
(5) रामेश्वर यादव पिता स्व श्याम लाल यादव उम्र 35 वर्ष पता कसाईपली सलिहापारा थाना दीपका जिला कोरबा
(6)रंजू पुलस्त पिता रामसिंह उम्र 21 वर्ष पता देवगांव थाना दीपका जिला कोरबा
(7) बालेंदर कनार सिंह पिता विश्वनाथ सिंह ग्राम झाबर राठौर कंपलेक्स थाना दीपका जिला कोरबा रामपुर भेरिमाही चना कसाई जिला मुजफ्फरपुर
(8) शनि कुमार पिता मनोज कुमार सिंह उम्र 22 वर्ष पता झाबर राठौर कंपलेक्स थाना दीपका रणनि तंगेज थान समझोर जिला रोहताश बिहार
(9) लाल मन सिंह पिता दिलराज सिंह उम्र 36 वर्ष पता फूलझर थाना दीपका जिला कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू बी एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में जेटवर्क कंपनी के देवगाँव स्थित बेचिंग प्लांट से 400 बोरी सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 31.10.2024 को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि जेटवर्क कंपनी के देवगाँव स्थित बेचिंग प्लांट से 400 बोरी सीमेंट को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस की टीम गठित कर मुखबीर सूचना प्राप्त कर 400 बोरी सीमेंट चोरी कर सीमेंट को सप्लाई करने वाले, चोरी की सीमेंट बिक्री करने वाले और ख़रीदी करने वाले उपरोक्त आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से अलग अलग स्थानों से 400 बोरी सीमेंट तथा घटना में प्रयुक्त दोनों ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया गया है और घेराबंदी कर घटना कारीत करने वाले गिरोह के 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*जिला पंचायत सीईओ ने लोक गायिका रेखा देवार को प्रदान किया वाद्य यंत्र*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने लोक गायिका श्रीमती रेखा देवार और उनके दल को वाद्य यंत्र प्रदान किया। साथ ही दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय में पथरिया विकासखंड के ग्राम कुकुसदा की लोक गायिका श्रीमती देवार से हालचाल जाना और उन्हें हारमोनियम, बैंजो, तबला के साथ ढोलक वाद्य यंत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की भेंट, राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य आतिथ्य के लिए दिया आमंत्रण*

0

रायपुर.. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने एक दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से भेंट की। उन्होंने राज्य शासन की ओर से उप राष्ट्रपति को राज्योत्सव के समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह 6 नवम्बर को होगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा आगामी 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक नया रायपुर, अटल नगर में तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तीनों तीन शाम को सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।