Home Blog Page 540

🔴*दीपवली त्यौहार पर हुडदंग करने वालो पर सिरगिटटी पुलिस का प्रहार*

0

🔴*दीपवली त्यौहार पर हुडदंग करने वालो पर सिरगिटटी पुलिस का प्रहार*

🔴*आरोपियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया*
’’
*नाम आरोपी*
*01. अरुण साहू पिता विष्णु साहू उम्र 23 साल निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलालपारा सिरगिटटी*
*02. केशव यादव पिता फागूराम यादव उम्र 30 साल निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलालपारा सिरगिटटी*
*03. प्रेम साहू पिता विष्णु साहू उम्र 21 साल निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलालपारा सिरगिटटी*
*04. राजेश साहू पिता राम खिलावन साहू उम्र 40 साल निवासी बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.*
*05. प्रेम साहू पिता चन्द्रमणी साहू उम्र 19 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी*
*06. अंकित साहू उर्फ भोलू पिता अनिल साहू उम्र 21 साल निवासी निवासी नजरलाल पारा सिरगिटटी*
*07. सूरज साहू पिता स्व श्या मजी साहू उम्र 24 साल निवासी नजरलाल पारा सिरगिटटी*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा दीपावली त्योहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आम जन की सुरक्षा बनाये रखने हेतु क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग कर हुडदंग करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है के परिपालन मे थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु छोटे – बडे लडाई झगडा पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं दीपावली त्यौहार मे हुडदंग करने वाले 07 आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, प्र.आर रामअवतार सिंह , सतीश यादव, दीपक केरकेटटा, प्रकाश तिवारी की अहम भूमिका रही।

*➡️भाई दूज पर्व पर कोरबा पुलिस की एडवाइजरी*

0

*➡️भाई दूज पर्व पर कोरबा पुलिस की एडवाइजरी*

*➡️सजग कोरबा तहत त्योहार धूमधाम एवं शांतिपूर्ण मनाने की अपील।*

*➡️ क्या करे, क्या न करें*

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-आज दिनांक 03.11.2024 को भाई दूज के पवित्र पर्व पर पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को भाई दूज पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस अवसर पर बहनें अपने भाई की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए अपने भाई के घर जा उनके साथ मिलकर भाई दूज का त्यौहार मनाती हैं।

इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा जगह-जगह पर प्वाइंट लगाने के साथ विभिन्न रास्तों पर सड़क दुघर्टनाओं, महिला संबंधी अपराधों यथा छेड़खानी/झपटमारी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए ही शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पहली बार महिला एवं पुलिस अधिकारियों की *12 पिंक पेट्रोलिंग* संभावित रास्तों पर तैनात रहेगी, जिसे आज 10.30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना किया जाएगा ।

🎇 क्या करें

1) कोरबा पुलिस यह अपील करती है कि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाएं।

2) दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहन कर वाहन चलाएं।

3) बच्चों पर हर समय निगरानी रखें।

🎆 क्या न करें

1) नशीले पदार्थ का सेवन करके वहां न चलाएं

2) दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चले

3) यातायात ट्रैफिक सिग्नल को न जंप करें

4) भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाते समय अपने सामानों का ध्यान रखें।

5) स्कूटी एवं मोटरसाइकिल के डिक्की में महत्वपूर्ण एवं कीमती सामान को न रखें

*कोरबा पुलिस अपील करती है कि घटना-दुर्घटना की स्थिति में 112 या 9479193399 नंबर पर कॉलकर सहयोग ले सकते हैं।*

*➡️पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में सिटी कोतवाली मुंगेली और साइबर सेल टीम की जुआड़ियों पर बड़ी कार्यवाही*

0

*➡️ थाना मुंगेली अंतर्गत ग्राम सुरदा में 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 8 जुआड़ी गिरफ्तार आरोपियों से 41400 रुपए नगद जप्त*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनाँक 2/11/2024 के रात्रि में मुखबीर से सूचना मिली कि थाना सिटी कोतवाली मुंगेली अंतर्गत ग्राम सुरदा में कुछ लोग 52 पत्ती ताश में रुपए पैसों का हार जीत पर दाव लगा रहे हैं जिसकी सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में तत्काल कोतवाली और साइबर सेल की टीम मुखबिर बताएं स्थान पर रवाना हुई जहां जाकर के चारों ओर से घेराबंदी कर छापेमारी की कार्रवाई की गई छापेमारी पश्चात वहां अटल आवास सुरदा के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है कुछ लोग पुलिस को देख भाग गये और कुछ मौके से पकडे गये मौके पर जुआडियान (1)राकेश देवांगन पिता मंतराम देवांगन उम्र 30 साल (2) सुरज देवांगन पिता संतु देवांगन उम्र 27 साल (3)संजय पांडे पिता निहोर पांडे उम्र 30 साल, (4)जेठु साहू उर्फ मन्नू साहू उम्र 27 साल, (5)आशीष शिवहरे पिता दुर्गा शिवहरे उम्र 27 साल, (6) नवाब खान पिता महबुब खान उम्र 50 साल, (7) मन्तोस लहरे पिता टीकाराम लहरे उम्र 27 साल (8) आनंद देवांगन पिता स्व० शत्रुहन देवांगन उम्र 44 साल सभी निवासी मुंगेली को, 52 पत्ती तास से रूपये पैसो का दांव लगाकर अटल आवास के पास सुरदा में हारजीत का काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े उनके कब्जे फड एवं पास से नगदी 41400,रूपये, 52 पत्ती तास, एक प्लास्टिक की बोरी फट्टी मिला जिसे समक्ष गवाहान के समक्ष मुता० जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों के विरुद्ध छग० जुआ प्रति० अधि0 2022 की धारा 3 (2) के कार्यवाही की गई अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत पाटिल, डीएसपी श्री एस. आर.धृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना सिटीकोतवाली और साइबर सेल की द्वारा की गयी।

*दामाखेड़ा में कबीर पंथ के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब पर हुआ हमले की साजिश निंदनीय, दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो : भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में कबीर आश्रम में उपद्रव एवं कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाशमुनि नाम साहेब के पुत्र नवोदित वंशाचार्य उदित मुनिनाम साहेब पर हमले की साजिश को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने निंदनीय बताया है उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम में उपद्रव करने वाले एवं उदित मुनिनाम साहेब पर हमले की साजिश करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि दामाखेड़ा में हुई घटना निंदनीय है कबीर पंथ के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब जी पर कुछ लोगों द्वारा मामूली बात को लेकर साजिश पूर्वक हमला करना और आश्रम में तोड़ फोड़ करना अत्यंत ही निंदनीय है जो गुरु आमजनों में शांति का संदेश प्रवाह करते हैं और संत कबीरदास साहेब जी के संदेशों को प्रत्येक समाज तक पहुंचाते हैं उनके ऊपर हमला किया जाना गलत है उन्होंने आगे कहा कि दामाखेड़ा की घटना में जिस प्रकार से उपद्रव करने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा साजिश रची गई उसे छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही की और सुरक्षा तैनात करने के साथ ही 11 से अधिक आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है भारतीय जनता पार्टी सर्वधर्म समभाव की भावना से हर समाज व व्यक्ति की सुरक्षा के लिए तत्पर है सभी समाज की भावनाओं का सम्मान करना ही हमारी प्राथमिकता है और इस घटना में भी जो भी आरोपी हैं उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी भावना बोहरा ने कहा कि प्रकाश मुनिनाम साहब व उनके सुपुत्र नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब ने हमेशा ही समाज मे एकता व सद्भावना का संदेश दिया है महान संत कबीरदास जी के जीवन आदर्श का स्मरण करते हुए अपने संदेशों में आपसी भाईचारे तथा अपनी संस्कृति व सभ्यता को संजोने की बात जन-जन तक पहुंचाई है ऐसे में एक धर्म गुरु के साथ ऐसी घटना करने वाले व्यक्ति केवल प्रदेश में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रहें हैं अपने निजी लाभ के लिए लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहें लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार सभी धर्मों के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व प्रदेश में अराजकता फैलाने वाले ऐसे व्यक्तियों पर सरकार सख्ती से कार्यवाही करेगी।

—————————————-

’टांगी से प्राण घातक वार कर हत्या के प्रयास करने वाले 02 आरोपी 20 घंटे के अंदर गिरफतार

0

’आरोपीगण -1. संदीप कुमार पटेल पिता रामदुलारे पटेल उम्र 20 साल निवासी पलाडीखुर्द थाना बाराद्वार
जिला सक्ती(छग)
2. करन कुमार पटेल पिता दिनेश कुमार पटेल उम्र 22 साल निवासी पलाडीखुर्द थाना बाराद्वार जिला
सक्ती(छग)

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति’’थाना बाराद्वार-प्रार्थी/आहत रविकुमार सूर्यवंशी निवासी झर्रा थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा (छग) द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.11.24 को प्रार्थी अपने घर से अपनी मोटर सायकल क्रमांक ब्ळण्11ण्।ैण् 6881 से ग्राम मुक्ताराजा आ रहा था करीब 03.00 बजे दोपहर में ग्राम पलाडीखुर्द सोन नदी पुल के आगे पहूंचा था उसी समय मोटर सायकल सवार दो ब्यक्ति प्रार्थी के मोटर सायकल के तरफ कट मार दिये प्रार्थी अपनी मोटर सायकल को रोक दिया उतनें में मोटर सायकल के पीछे बैठा ब्यक्ति अपनी मोटर सायकल से उतरकर प्रार्थी को मां बहन की गाली गुप्तार कर अपने हांथ में रखे टंगिया से प्रार्थी के मोटर सायकल के पेट्रोल टंकी के दाहिना तरफ वाईजर, सामने मडगाड, टुल बाक्स कव्हर बैटरी को मारकर नुकसान पहूंचा दिया। जिसे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर प्रार्थी के सिर में प्राण घातक वार किया जो प्रार्थी द्वारा बचने की कोशिश करने से बांये भुजा को मारकर चोंट पहूंचाया है तथा पुलिस में रिपोर्ट करेगा तो तुझे जान से खत्म कर देगें बोलते हुये दोनो ब्यक्ति मो.सा. से वापस पलाडीखुर्द की ओर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष कुंवर सक्ती से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण के अज्ञात फरार आरोपीगण की 20 घण्टे मे खोजकर मुखबीर से सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर दिनांक 02.11.24 को आरोपीगण 1.संदीप कुमार पटेल पिता रामदुलारे पटेल उम्र 20 साल निवासी पलाडीखुर्द थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) 2. करन कुमार पटेल पिता दिनेश कुमार पटेल उम्र 22 साल निवासी पलाडीखुर्द थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है
’’ उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. अनवर अली , सउनि. उपेन्द्र यादव, आर. विरेन्द्र सिदार, आर. नंदगोपाल दिवाकर, आर. बुधेश्वर पटेल, का योगदान रहा।

♦️ *अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*⚡⚡

0

♦️ *बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है*

♦️ *अवैध नशे का कारोबार करने वाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही*

♦️ *आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*गिरफ्तार आरोपी-* विक्रम यादव पिता जेठू राम यादव उम्र 42 साल निवासी ग्राम भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

*जप्ती शराब*-
1. 45 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 9000 रूपय

आशीष कश्यप बिलासपुर :-पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 01.11.2024 को थाना सीपत के द्वारा टाउन पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भिल्मी में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखा है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी व टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी विक्रम यादव पिता जेठू राम यादव उम्र 42 साल निवासी ग्राम भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से 45 लीटर देषी महुआ कच्ची शराब कीमती 9000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, प्र आर जयपाल बंजारे, आरक्षक सुभाष मरावी, नितिष कष्यप, मुरीतराम बघेल का सराहनीय योगदान है।

♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।*⚡

0

♦️ *प्रार्थी के भाई के साथ पूर्व में हुये विवाद पर प्रार्थी के साथ किये मारपीट।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी:-*
01. मुकेश सिंह ठाकुर उर्फ मुक्कू पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष।
02. अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा पिता बृन्दा प्रसाद तिवारी उम्र 23 वर्ष।
दोनो निवासी बिजली आफिस के सामने अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.11.2024 को प्रार्थी संदीप राजपूत पिता स्व. भरत राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.11.2024 के रात्रि करीब 10.00 बजे वह अपना दुकान बंद करके पैदल अपने घर जा रहा था, रात्रि करीब 11.30 बजे गौरव पैलेस के पास पहुंचा था तभी अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा एवं मुक्कू ठाकुर आवाज देकर रूकवाये और पास आकर बोले कि तेरा भाई रवि वर्मा हम लोगों के साथ विवाद किया है उसे समझा देना। जिस पर प्रार्थी बोला कि मेरा भाई रवि किसी से भी विवाद नहीं करता है। इतने में दोनो नाराज हो गये और मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार देने लगे जिसे मना करने पर मारपीट करने लगे तभी अभिषेक तिवारी इसे पकड़ लिया और मुक्कू ठाकुर अपने पास रखे चाकू से कमर, पीठ, सीने में मारपीट कर चोंट पहुंचाये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी मुकेश उर्फ मुक्कू ठाकुर एवं अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये एवं आरोपी मुक्कू ठाकुर द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पेश करने पर जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 *मोपका चिल्हाटी लगरा की जमीनों का फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसफ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*⚡⚡

0

♦️ *2 वर्ष पूर्व दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

♦️ *अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर निजी एवम् शासकीय भूमि पर किये थे कब्जा।*

♦️ *पूर्व में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है न्यायालय पेश।*

♦️ *धोखाधड़ी करने वाले हो जाये सावधान, होगी सख्त कार्यवाही।*

♦️ *आरोपियो को गिरफ्तार कर किया गया वैधानिक कार्यवाही।*

*नाम आरोपी:-*
01. सुरेश मिश्रा पिता जी.पी. मिश्रा उम्र 58 वर्ष निवासी होली नर्सरी स्कूल के पास राजकिशोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. हैरी जोसेफ पिता लिया जोसेफ उम्र 47 वर्ष निवासी कासिमपारा तोरवा थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक प्रकाश सिंह द्वारा ग्राम मोपका, चिल्हाटी, लगरा के भूमि पर फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने के संबंध में प्रस्तुत शिकायत पर श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज द्वारा टीम गठित की गई। जिनके द्वारा किए गए जांच के आधार पर ग्राम मोपका स्थित भूमि खसरा नम्बर 1859/1 रकबा 1.03 एकड़ पर पंजीयन कार्यालय के मूल अभिलेख में कूट रचना कर अज्ञात आरोपियों द्वारा जमीन की खरीदी बिक्री किया गया है। उक्त जांच रिर्पोट के आधार पर वर्ष 2022 में थाना सरकंडा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी अमलदास विश्वकर्मा द्वारा फर्जी तरीके से उक्त खसरा नम्बर की भूमि को पंजीयन कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलकर अपने नाम पर दर्ज करवा कर आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा को पावर आफ अटार्नी देकर आरोपी सुरेश मिश्रा के पुत्र विनीत मिश्रा एवं हैरी जोसेफ के नाम बिक्री कर रजिस्ट्री कराना पाया गया। जिससे आरोपी अमलदास विश्वकर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण में धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् विवेचना जारी रखा गया था एवम् आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रकरण में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने आदेशित किये थे। जिसके परिपालन में आरोपी सुरेश मिश्रा एवं हैरी जोसेफ के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त हुआ। थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के हमराह टीम भेजकर आरोपी सुरेश मिश्रा एवं हैरी जोसेफ को आज दिनांक 02.11.2024 को उनके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये, जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।*⚡

0

♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।*⚡

♦️ *मोबाईल रखने की बात पर हुये विवाद से चाकू से किया हमला।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी:-*
01. सुरज यादव पिता भवानी यादव उम्र 24 वर्ष।
02. अतुल यादव पिता उमेश यादव उम्र 18 वर्ष 5 माह।
03. राहुल यादव पि ता कार्तिक यादव उम्र 23 वर्ष।
सभी निवासी आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे लम्बोदर नगर नूतन चौक सरकण्डा।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.10.24 को प्रार्थी दीपक साहू पिता धर्मेन्द्र साहू उम्र 23 वर्ष निवासी नूतन चौक अटल आवास सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 9 बजे अपने घर के पास बैठा था, कुछ दूरी पर सुरज यादव, अतुल यादव, तथा राहुल यादव लोग बैठे थे। तभी अतुल यादव ने प्रार्थी को बोला कि सूरज का मोबाईल रखे हो। तब प्रार्थी द्वारा नहीं रखा हूं बोलने पर तीनो आरोपी अश्लील गाली गलौच करने लगे जिसे मना करने पर तीनो पास आकर मारपीट करने लगे तथा सूरज यादव नुकीली धारदार वस्तु से मारकर चोंट पहुंचाया एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना को देखकर प्रार्थी के बड़े पिता रमेश कुमार साहू बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट किये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश किया गया जो सकुनत से फरार थे। जिनकी पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 02.11.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी

सुरज यादव अपने साथी अतुल यादव, राहुल यादव के साथ नूतन चौक पर खड़े हैं। उक्त सूचना पर टीम तत्काल मौके पर भेजा गया और आरोपीगण सूरज यादव, अतुल यादव, राहुल यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये एवं आरोपी सूरज यादव द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पेश करने पर जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के प्रावधनों के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

◆ *सार्वजानिक जगह पर जुआ खेलते 06 आरोपी हुए गिरफ्तार।*

0

◆ *आरोपियों से नगदी 7500 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त।*

*नाम आरोपी का नाम*:-

01. राजेश रात्रे पिता स्व. जग्गू रात्रे उम्र 55 साल

02. गणेश राम केवट पिता स्व राम सिंह केवट उम्र 46 साल

03 कोमल यादव पिता मकुन्दा यादव उम्र 37 साल

04 शाहिद खांडेकर पिता मनीराम खाडेकर उम्र 24 साल

05. रामकुमार पिता दादूराम यादव उम्र 32 साल

06. दीपक निषाद पिता सोनसाय निषाद उम्र 24 साल सभी निवासी पेंड्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जुआ स‌ट्टा पर लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर दिनाक 01.11.2024 को थाना मस्तुरी पुलिस द्वारा टीम बनाकर मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम पेण्डरी में आम जगह पर कुछ लोग 52 पत्ती से पैसे पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया कुछ जुवाडियान पुलिस को देखकर भाग गए 06 जुआरियों से जुआ खेलते मिले जिनसे 7500 रुपये नगद व 52 पत्ती ताश को जत कर छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान ,प्रआर किशन लाल ,आरक्षक मिथिलेश सोनवानी राकेश भारद्वाज ,अविनाश कश्यप ,दिनेश निराला, विनित कोसले, अरविन्द्र कुर्रे का विशेष योगदान रहा है।*