Home Blog Page 539

 *ग्राम अण्डी में बुजुर्ग के हत्या कर शव को जलाने वाला शातिर सुपारी किलर आरोपी गिरफ्तार*

0

➡️ *थाना तमनार जिला रायगढ के डबल मर्डर के भी प्रकरण में भी था फरार।*
➡️ *थाना डभरा में डबल मर्डर मामले में भी जा चुका है जेल*।

➡️ *चौकी फगुरम क्षेत्र का था हिस्ट्री शीटर बदमाश*।

➡️ *अलग-अलग थानों मे दर्जनों प्रकरण दर्ज है आरोपी के विरूद्ध अपराध*।

➡️ *डभरा, रायगढ़ तथा कोरबा क्षेत्र में रहता था सक्रिय।*

➡️ *पुनः अपराध घटित करने की फिराक में था आरोपी चढा पुलिस के हत्थे*।

*नाम आरोपी:—*

➡️ *नंद कुमार लहरे उर्फ नदु पिता स्व० मोहित राम लहरे उम्र 38 वर्ष साकिन बरतुगा चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती (छ०ग०)*

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति ➡️ विवरणः मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 29.02.2024 को रात्रि में ग्राम अण्डी में मामले के मृतक भरत लाल भारद्वाज पिता स्व० साध राम भारद्वाज उम्र 67 वर्ष साकनि अण्डी का ग्राम अण्डी में ही मृतक का जोगी तालाब किनारे उसके मकान में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके सिर चेहरे में चोट पहुंचाकर उसका हत्या कर दिया गया था जिस पर से थाना मालखरौदा में अपराध कमॉक 98/2024 धारा 302,201 भादवि का अपराध पॅजीबद्ध विवेचना की जा रही थी विवेचना के दौरान मामले में संदेही ग्राम अण्डी के सरपंच पति विजय कुमार भारद्वाज पिता स्व० तिहारू राम भारद्वाज उम्र उम्र 38 वर्ष साकिन अण्डी से पूछताछ पर बताया गया कि मामले का मृतक भरत लाल भारद्वाज से जमीन सबंधी विवाद होना उसी बात पर मृतक के द्वारा पूर्व में उसके साथ लडाई-झगडा होना उसी बात को लेकर भरत लाल का हत्या करने के लिये चौकी फगुरम क्षेत्र का गुण्डा बदमाश नंद कुमार लहरे तथा हिमाँशु खुटे निवासी जमगहन को 1,50,000-/ में सुपारी देना तब दिनॉक 29.02. 2024 को रात्रि में मृतक भरत लाल को नंदु लहरे तथा हिमाशु खुटे के द्वारा उसके मकान में जाकर हत्या कर पेट्रोल से उसका शव को जला देना बताने से मामले में आरापी विजय कुमार भारद्वाज निवासी अण्डी तथा आरोपी हिमाशु खुटे निवासी जमगहन को दिनाँक 06.03. 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। मामले में मुख्य आरोपी नद कुमार लहरे उर्फ नंदु पिता स्व० मोहित राम लहरे उम्र 38 वर्ष साकिन बरतुंगा जो कि चौकी फगुरम क्षेत्र का गुण्डा बदमाश (हिस्ट्री शिटर) है जो कि थाना तमनार जिला रायगढ के डबल मर्डर मामले में भी फरार था तथा जिसके विरूद्ध डभरा, फगुरम व रायगढ़ में अनेकों अपराधिक प्रकरण दर्ज है, जो शातिर किस्म का आरोपी है वह इस मामले में भी फरार था जिसके पता साजी हेतु *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०)*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर लगातार पता साजी किया जा रहा था जिसका पता तलाश हेतु अलग-अलग टीम बनाकर अलग-अलग राज्यों में टीम खाना कर पता साजी किया जा रहा था, कि दिनोंक 02.11.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी नंद कुमार लहरे पुनः किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने चौकी फगुरम क्षेत्र में दिखाई दिया है कि सूचना थाना मालखरौदा से टीम बनाकर आरोपी के संभावित ठिकानो पर दबिश देने पर आरोपी का घेरा बदी कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर उक्त आरोपी के द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया तथा हत्या करने के एवज में आरोपी विजय कुमार भारद्वाज से 1,50,000- / रूपये प्राप्त करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर मामले के मृतक का हत्या करने में प्रयुक्त हथियार पत्थर को जप्त कर आरोपी को दिनॉक 02.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। तथा तथा थाना तमनार जिला रायगढ को भी उनके प्रकरण में कार्यवाही हेतु सुचित किया गया है। उक्त कार्यवाही में *निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी मालखरौदा,* उप निरीक्षक सी० पी० कवर प्र०आर०क 304 अयुब खान, आरक्षक नान्ही राम यादव, प्रमोद सोनत, शत्रुघ्न जांगड़े अरूण नेताम का विषेश योगदान रहा।

*हरिभूमि पत्रकार से पैसा मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*अपराधिक तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार*

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने प्रकरण में कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया था निर्देशित*

*पत्रकार से अवैध पैसो की मांग कर रहा था आरोपी*

*आरोपी को लिया गया तत्काल हिरासत मे*

नाम आरोपी –
*मनहरण बंजारे पिता गणेश बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी उडगन थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

 

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमल किशोर गर्ग पिता कन्हैयालाल गर्ग उम्र 65 वर्ष निवासी बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (हरिभूमि पत्रकार) का थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.11.2024 के रात्रि 10.00 बजे मनहरण बंजारे प्रार्थी के घर के पास आकर बहुत पैसा कमा रहे हो शराब पीने के लिये पैसा दो जिसे मना करने पर मनहरण बंजारे द्वारा माॅ बहन की गंदी गंदी गालियाॅ देकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये आरोपी मनहरण बंजारे की पतासाजी कर थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ पैसो की मांग कर मारपीट करना स्वीकार करना पाए जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी मनहरण बंजारे का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है जिसमें थाना पथरिया जिला मुंगेली में अपराध क्रमांक 592/ 17 धारा 363 ,366,34, 365, 342 ,506, ipc कायम है जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। इसी प्रकार थाना पचपेड़ी के अपराध क्रमांक 40/22 धारा 34,(2) ,59 (क) आबकारी अधिनियम में आरोपी की मोटरसाइकिल अवैध शराब के परिवहन करते पाए जाने पर मोटरसाइकिल को राजसात की कार्यवाही की गई है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक हरीशचंद्र टाण्डेकर, उप निरीक्षक शत्रुहन लहरे, प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक संतोष मरकाम, योगेश साहू की अहम भूमिका रही।

*➡️पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में ली क्राइम मीटिंग*

0

*➡️क्राइम मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एव थाना व चौकी प्रभारी रहे उपस्थित*

*➡️पुलिस अधीक्षक महोदय ने मीटिंग में विसिबल पुलिसिंग और समुदायिक पुलिसिंग ,बीट प्रणाली के साथ-साथ अपराध नियंत्रण पर दिया जोर*

*➡️प्रत्येक थाना /चौकी प्रभारियों को थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामो को ग्राम रक्षा समिति (वाट्सअप ग्रुप ) बनाने और ग्राम प्रमुख,कोटवार,सरपंच,राजनैतिक पार्टी,व अन्य नागरिकों को जोड़ने का दिया निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियो कि क्राइम मीटिंग ली। क्राइम मीटिंग में एसपी ने कहा कि फुट पेट्रोलिंग के साथ ही सभी मुख्य मार्गों, चैराहों, हाइवे पर संदिग्ध दो पहिया, चार पहिया और अन्य वाहनों कि चैकिंग की जाए। जेल से बाहर आए अपराधियों पर नजर रखने, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी पर रोक लगाने, रात्रि में प्रभावी गश्त करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए और सुखा नशे पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने को निर्देशित किया एसपी ने कहा कि जिन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ है, उनका जल्द खुलासा कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। थाने और चौकियों पर आने वाले प्रत्येक फरियादियों के साथ सौम्य व्यवहार करने, शिकायती पत्रों की निष्पक्ष जांच करने और शिकायतों का निराकरण समय पर करने के निर्देश दिए। एसपी ने जिले में पशु तस्करी, अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में सलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों व स्कूल- कालेजों पर लगातार चेकिंग करने, शोहदों व अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लघु अधिनियम, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अधिक से अधिक से करने के लिए कहा है। क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, सुश्री नवनीत कौर छाबडा, श्री विवेक शुक्ला एसडीओपी एस.आर. घृतलहरे, नवनीत पाटिल, माधुरी ढिरही डीएसपी मुख्यालय साधन सिंह सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

*छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

आरोपी :– तुषार साहू पिता विजय साहू उम्र 20 वर्ष निवासी डोंगरीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों मे त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। थाना कोटा में प्रार्थिया ने दिनांक 15/10/2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.10.2024 को आरोपियों के द्वारा प्रार्थीया से गाली गलोच कर बुरी नियत रखते हुए छेड़छाड़ किया है । घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत करा गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतू न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी है।

कार्यवाही में उप निरीक्षक मीना ठाकुर , सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले , एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान है।

*नाबालिक बालिका को बहला फूसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

0

♦️ *घटना कारित कर आरोपी हो गया था फरार।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।*

*नाम आरोपी:-*
विश्वजीत सिंह ठाकुर उर्फ सिट्टू पिता छबिलाल सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी अरविंद नगर बलिहारी चौक के पास बंधवापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.11.2024 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गये हैं, प्रार्थीया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृत बालिका अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर बतायी कि करीब 01 माह पूर्व से विश्वजीत सिंह ठाकुर के साथ उसका जान पहचान है जो दिनांक 02.11.2024 को फोन करके दैहानपारा बुलाया और अपने साथ अपने घर गीतांजली सिटी लेकर गया। जहां वह रात में अपने साथ रखा और पत्नि बनाकर रखने की बात कहते हुये 2-3 बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया। दिनांक 03.11.2024 के सुबह वह मोटर सायकल मे बैठाकर बघवामंदिर के पास लाकर छोड़कर चला गया है। पीड़िता के उक्त कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 65(1), 87, बीएनएस एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपी का पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी विश्वजीत सिंह ठाकुर उर्फ सिट्टू को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*ग्राम चिल्हाटी में प्रातः एक शव मिला*

0

नाम पता मृतक / टीकाराम उर्फ लूथरा केवट पिता परस केवट 25 साल निवासी मोतीपुर थाना कसडोल

नाम पता आरोपी गण

01/ सुखीराम यादव पिता समरू यादव उम्र 54 साल निवासी मोतीपुर थाना कसडोल
02/ भोजराम यादव पिता सुखी राम यादव 21 साल निवासी मोतीपुर कसडोल
03/ गौरीशंकर यादव पिता सुखी राम यादव 23 साल निवासी मोतीपुर कसडोल
04/ ललित यादव पिता बृजलाल यादव 40 खारी थाना कसडोल
05/ राहुल यादव पिता ललित यादव 19 साल निवासी खरी थाना कसडोल
06/ भागवत यादव पिता तिजउ राम 30 साल निवासी डीघोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर

आशीष कश्यप बिलासपुर _ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में प्रातः एक शव मिला जिसकी शिनाख्त टीकाराम केवट निवासी थाना कसडोल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत होने से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। विवेचना क्रम में मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक टीकाराम केवट का गांव की गीता यादव नाम की लड़की से प्रेम संबंध था एवं कल दिनांक 02/11/24 को मृतक अपने मित्र दीपक के साथ दोपहर 12 बजे घर से बाइक में बाहर निकला है। घटना के संबंध में दीपक से पूछताछ करने पर दीपक ने बताया कि लड़की के परिजन लड़की को मृतक से दूर रखने के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार भागवत यादव निवासी दिगोरा थाना मूलमूला के यहां भेज दिए थे और कल दिनांक 2 नवंबर 2024 को मृतक अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ ग्राम दीघोरा गया हुआ था। जहां भागवत यादव ,मृतक एवं दीपक को लड़की के साथ देख लिया और अपने घर बुलाकर ले गया। जहां से उसने लड़की के पिता सुखी राम यादव को फोन कर बुलवाया। तब सुखी राम यादव अपने लड़का भोजराम यादव गौरी शंकर यादव एवं अपने रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ ललित की गाड़ी में बैठकर दिगोरा गए और दिगोरा भागवत के घर पहुंचकर दीपक और टीकाराम के हाथ को बांधकर तूफान वाहन में बैठा कर चिल्हाटी जंगल ले गए और दोनों से हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट करने लगे। जहां से मौका पाकर दीपक वर्मा वहां से भाग गया । मामले के आरोपीगण को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने मृतक टीकाराम का अपहरण कर हाथ मुक्के ,डंडे से मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार करने पर उक्त सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस कार्यवाही में थाना पचपेड़ी एवं थाना कसडोल के अधिकारी कर्मचारी का विशेष योगदान रहा

*मादक पदार्थ गांजा को रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*4.5 किलो गांजा एवं क़रीब 1 लाख नगदी रक़म को किया गया जप्त*

*आरोपी :– 01.पवन मरावी पिता रामेश्वर मरावी निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना*
*02. लोरिक कुमार कुर्रे पिता स्व राम लोचन कुर्रे निवासी पिपरतराई थाना कोटा*
*03.आरोपी रामेश्वर नेटी पिता पुरुषोत्तम नेटी निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। इसी क्रम में दिनांक 03/11/2024 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम कंचनपुर एवम ग्राम पोड़ी के आरोपी पवन मरावी एवम लोरीक कुमार कुर्रे अपने मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री एवम सप्लाई करने निकले है की सूचना पर घटनास्थल पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया । कार्यवाही दौरान आरोपी पवन मरावी एवम लोरिक कुमार कुर्रे के कब्जे से 4.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा , 01 नग मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स , 01 नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 नग काटा वाला तराजू एवम 117260 रुपए नगदी रकम जप्त कर थाना कोटा लाया गया। घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत करा गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतू न्यायालय पेश किया गया है ।

*मंदिर के दानपेटी से रूपये व सामग्री चोरी करने वाले को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

0

*मंदिर के दानपेटी से रूपये व सामग्री चोरी करने वाले को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

*नाम आरोपी-*

*1- गोविन्द उद्देश पिता जयराम उद्देश उम्र 38 साल रिगरिगा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.11.24 को प्रार्थी समारु पटेल निवासी कोंचरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम कोंचरा के शकम्बरी मंदिर से एक कम्बल, एक तबला तथा दानपेटी से नगदी रकम को कोई चोरी कर ले गया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बेलगहना थाना कोटा में धारा 331,305(घ) BNS अपराध क़ायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के सबंध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया,जिनके निर्देशानुसार टीम गठित कर तत्काल आरोपी का पता कर उसे गिरफ़्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1 नग कम्बल, 01नग तबला, व नगदी रकम 320 रू को जप्त कर , न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

*दीपवली त्यौहार पर हुडदंग करने वालो पर सिरगिटटी पुलिस का प्रहार*

0

*दीपवली त्यौहार पर हुडदंग करने वालो पर सिरगिटटी पुलिस का प्रहार*

🔴*आरोपियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया*
’’
*नाम आरोपी*
*01. अरुण साहू पिता विष्णु साहू उम्र 23 साल निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलालपारा सिरगिटटी*
*02. केशव यादव पिता फागूराम यादव उम्र 30 साल निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलालपारा सिरगिटटी*
*03. प्रेम साहू पिता विष्णु साहू उम्र 21 साल निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलालपारा सिरगिटटी*
*04. राजेश साहू पिता राम खिलावन साहू उम्र 40 साल निवासी बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.*
*05. प्रेम साहू पिता चन्द्रमणी साहू उम्र 19 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी*
*06. अंकित साहू उर्फ भोलू पिता अनिल साहू उम्र 21 साल निवासी निवासी नजरलाल पारा सिरगिटटी*
*07. सूरज साहू पिता स्व श्या मजी साहू उम्र 24 साल निवासी नजरलाल पारा सिरगिटटी*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा दीपावली त्योहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आम जन की सुरक्षा बनाये रखने हेतु क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग कर हुडदंग करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है के परिपालन मे थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु छोटे – बडे लडाई झगडा पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं दीपावली त्यौहार मे हुडदंग करने वाले 07 आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, प्र.आर रामअवतार सिंह , सतीश यादव, दीपक केरकेटटा, प्रकाश तिवारी की अहम भूमिका रही।

*गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में चाकू रखकर लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपी पर पुलिस का प्रहार*

0

🔴*सरप्राईज चेकिंग मे आरोपी के कब्जे से एक नग चाकू जप्त*
’’
🔴*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*
’’
*नाम आरोपी* –
जोेगेन्द्र यादव उर्फ अनीश पिता नोहर यादव उम्र 19 साल निवासी ज्योति मेडिकल के सामने नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् शहर मे हो रही चाकू बाजी की घटनाओ को रोकने हेतु लगातार निर्देश दिया गया था परिपालन मे थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी सरप्राईज चेकिंग के दौरान मरीमाई मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथ मे धारदार चाकू मिला तथा आने जाने वाले लोगो को डरा रहा था तत्काल कार्यवाही कर आरोपी जोेगेन्द्र यादव उर्फ अनीश पिता नोहर यादव उम्र 19 साल निवासी ज्योति मेडिकल के सामने नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर आरोपी के विवरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम , सतीश यादव, दीपक केरकेटटा, प्रकाश तिवारी की अहम भूमिका रही।